ट्रक ने ली मासूम की जान

0
808

राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक  सड़क हादसा हुआ,घटना दीवानभेड़ी गांव की है, ट्रक ने एक डेढ़ साल के बच्चे की ट्रक से कुचलकर उसकी जान ले ली । सूत्रों के अनुसार काकरिया राइस मिल के पास प्रांजल साहू घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान शराब के नशे में धुत ट्रक ड्राइवर ने बच्चे को रौंदते हुए आगे ले गया । और घटना के दौरान बच्चे की मौके पर मौत हो गया।

हादसे के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने गुस्सा फूटा और ड्राइवर को पकड़कर जमकर धुलाई कर और इसके पश्चात्पु पुलिस को जानकारी मिलते हो पुलिस मौके पर पहुंच कर ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग की, जिसके विरोध में ग्रामीणों ने बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर करीब तीन घंटे तक चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।