कलार समाज अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज

0
57

बस्तर ब्लॉक इकाई बस्तर भानपुरी के कलार समाज के पदाधिकारीयों ने गुरुवार 11 सितंबर को भानपुरी थाना पहुँचकर सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में बताया गया कि ग्राम बुदेली, तहसील नरहरपुर, जिला कांकेर निवासी मनोज कुमार मंडावी ने अपने फेसबुक अकाउंट से विगत दिनों से लगातार कलार समाज और साहू (तेली) समाज के विरुद्ध जाति सूचक, अश्लील और आपत्तिजनक पोस्ट किए हैं।

समाज के लोगों का आरोप है कि आरोपी ने न केवल दोनों समाजों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है, बल्कि देवी-देवताओं, भारत देश, संविधान और कानून व्यवस्था पर भी अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। इससे समाज के लोगों की भावनाएँ आहत हुई हैं और व्यापक आक्रोश फैल गया है।

दोनों समाजों ने पुलिस प्रशासन से माँग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोर और दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।