बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नर्राटोला गांव से एक घर में घुसकर चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया। घटना सोमवार देर रात्रि 3 चोरों ने घर में घुसे। जिससे पश्चात ग्रामीणों द्वारा एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर रस्सी से बांधकर जमकर पीटा गया । मौके पाते ही 2 चोर बाईक से फरार होने मेंं कामयाब हो गए । इसके चलते पुलिस को सूचना दे दी गई । जिसमें 2 युवकों को भी पकड़ लिया गया हैं । युवक का नाम इरफान हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 19 वर्ष जो नाबालिग हैं । जो वार्ड क्रमांक 18 पुराना बाजार दल्लीराजहरा का निवासी हैं । घटना से फरार दोनों आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया है। कुछ दिनों पहले भी आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया । पुलिस द्वारा पूछताश करने पर आरोपियों द्वारा गुनाह कबूला गया । आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किया जा रहा हैं ।



