उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर हो रहे अवैध धान परिवहन पर SDM मनीष वर्मा ने एक बार फिर लोहे की तरह सख्त रुख दिखाया है। शनिवार देर शाम धनपुर के पास चल रही विशेष चेकिंग के दौरान प्रशासनिक टीम ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की।वाहन क्रमांक CG 17 KY 3158 की तलाशी में 60 बोरी (30 क्विंटल) अवैध धान भरा मिला। वाहन चला रहा प्रदीप साव, पिता रामरसिया साव, निवासी बूटेंगागुड़ा (थाना उमरकोट, उड़ीसा), परिवहन के लिए कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।इसके बाद टीम ने मौके पर ही बड़ा एक्शन लेते हुए पूरे वाहन को धान समेत जब्त कर थाना करपावंड के सुपुर्द कर दिया।लगातार हो रही इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से धान माफियाओं में काफी खौफ देखा जा रहा है।



