दल्लीराजहरा क्रमांक 18 में लंबे समय से चली आ रही नागरिकों की मांग आज पूर्ण हुई। CC रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पूरे वार्ड में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती अरुणा रामटेके, भाजपा मंडल मंत्री समर्थ लाखानी उपस्थित रहे।इसके साथ ही कार्यक्रम में श्रीमती पूरबी वर्मा, श्रीमती नंदा पासिने, हरसिमरन सिंह, भूपेंद्र श्रीवास, राहुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।वार्डवासियों ने इस विकास कार्य के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया एवं आशा जताई कि आगे भी वार्ड में इसी तरह विकास कार्य निरंतर होते रहेंगे।




