दल्ली राजहरा–डौण्डी मार्ग पर ट्रक व अर्टिगा की भीषण टक्कर, दो की मौत की अपुष्ट सूचना

0
3735


दल्ली राजहरा–डौण्डी मुख्य मार्ग पर डौण्डी कॉलेज के सामने ट्रक और मारुति अर्टिगा के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत की अपुष्ट जानकारी मिल रही है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में शामिल ट्रक का क्रमांक CG08 L 2898 तथा मारुति अर्टिगा का क्रमांक CG04 PV 7828 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।एक मृतक का नाम यश कर बताया जा रहा है दूसरे का आकाश बोरकर आकाश बोरकर की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है उसे स्थानीय शहीद अस्पताल में रेफर किया गया हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य के साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि दल्ली राजहरा–डौण्डी मार्ग अत्यंत व्यस्त मार्ग है, जहां भारी वाहनों की आवाजाही और तेज रफ्तार के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। स्थानीय नागरिकों ने इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को और सख्त करने की मांग की है।