बालोद नेशनल सडक हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत । सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम नरेन्द्र साहू पिता हेमंत साहू उम्र 30वर्ष निवासी धमतरी का रहने वाला है । दुसरा युवक का नाम नरेन्द्र पिता राम भरोस निवासी धमतरी का रहने वाला है । बताया जा रहा है कि दोनो युवक बीती रात्रि चरामा से अपने घर बाईक में लौट रहा था । इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टककर मारी । जिससे बाईक सवार युवक नरेन्द्र साहू का सर धड से अलग हो गया । वही दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना को देखते हुए लोगो की भीड जमा हेाने लगा । कुछ राहगीरो की मदद से कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई । पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुचकर घटना की जांचकर दोनो युवको की पंचनामा कर शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमोटम के लिए भेजा गया है । वही वाहन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया । पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से पांच जगह में सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए मिली स्वीकृति
डौंडी लोकेश्वरी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत के प्रयास से नगर में पांच जगहों मे सामुदायिक भवन निर्माण कार्यों के लिए 33 लाख की नगरी प्रशासन विभाग से मिली स्वीकृति लोकेश्वरी ने नगरी निकाय मंत्री माननीय अरुण साव का स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा नगर विकास के लिए हम संकल्पित हैं और मीठा बोलना हमारी फितरत नहीं काम पर विश्वास करती हू इसे हम कायम रखेंगे , प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग कि सहयोग से नगर में सामाजिक भवन हेतू तैंतीस लाख की स्वीकृति मिली अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा
अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पार्षदों और वार्ड वासियों की मांग पर सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए कराये 33 लाख कि स्वीकृति
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा के नेतृत्व व अगुवाई और नगर पंचायत प्रेसिडेंट इन काउंसलिंग सदस्य उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सभापति अनीता साहू झुमुक लाल कोसमा ममता शर्मा अशोक चनाप के सहयोग एवं पीआईसी निर्णय के अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक चौबे और तात्कालिक उप अभियंता भानु प्रताप घोष एवं वर्तमान उप अभियंता उमियंती ठाकुर के तत्परता के परिणाम स्वरूप नगर पंचायत डौंडीलोहारा वार्ड क्षेत्र अंतर्गत सामाजिक सामुदायिक भवन हेतु 3300000 लाख की राशि स्वीकृत
लोकेश्वरी गोपी साहू अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडीलोहारा ने कहा नगर पंचायत के सभापति और वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद अशोक चनाप और एक, दो ,और पांच के वार्ड वासियों वार्ड वासियों की मांग पर टिकरापारा में सामाजिक एवं अन्य कार्यक्रम व दुर्गा जी की स्थापना हेतु 7 लाख की राशि। सामुदायिक भवन के लिए , सभापति ममता शर्मा पार्षद वार्ड क्रमांक 4 और वाक्य मांग तीन चार वार्ड वासियों की मांग पर गायत्री चौक में 6 लाख की राशि सामुदायिक भवन के लिए, राजा पर वार्ड वासियो और वार्ड पार्षद शोहदरा देवांगन की मांग पर 7 लाख की राशि सामाजिक सामुदायिक भवन के लिए, वार्ड नंबर 10 के वार्ड वासियों और सुभद्रा टांडेकर पार्षद की मांग पर 6 लाख की राशि सतनामी समाज भवन के लिए, उपाध्यक्ष विद्या शर्मा पार्षद दसोदा भूआर्य और समस्त संजय नगर वासियों की मांग पर 12, 13 वार्ड वासियों के लिए 7 लाख की राशि सामुदायिक भवन के लिए स्वीकृत कराई गई है उक्त सभी सामाजिक सामुदायिक भवन निर्माण कार्य संबंधित चिन्ह अंकित स्थान पर कराई जाएगी सभी पार्षदों नगरी निकाय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हर्ष व्यक्त किए हैं
गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में मनाया गया एनसीसी डे
जगदलपुर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 जगदलपुर की एनसीसी सीनियर विंग 1 छग परचनपाल और 10 छग (स्वतंत्र) कंपनी एनसीसी जगदलपुर के कैडेट्स ने 24 नवंबर को उल्लास के साथ 76वां एनसीसी दिवस मनाया।

समारोह का शुभारंभ प्राचार्य जेएल शर्मा एवं सेवनिवृत श्रीमती कर्मजीत कौर द्वारा एनसीसी ध्वजारोहण कर किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने झंडे को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। यह प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। शाला मे एकल एवं सामूहिक नृत्य, गीत संगीत एवं नाटक जैसे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी विजयलक्ष्मी पटनायक ने करवाई थी और इसमें एनसीसी के कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। मंच संचालन एनसीसी की कैडेट कोमल शर्मा और गरिमा ने किया। शाला के वरिष्ठ व्याख्याता श्री वर्गीस एवं श्री शील ने अपने उद्बोधन में बच्चों को एनसीसी के बारे में जानकारियां दी। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य सुधा परमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ जिसमें शाला के सभी स्टाफ उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन एनसीसी थर्ड आफिसर जैमवती ठाकुरद्वारा किया गया।
बस्तर ओलंपिक की पुरस्कार राशि देने में आनाकानी, खिलाड़ियों ने घेरा जनपद कार्यालय
- अव्यवस्था की भेंट चढ़ा बकावंड ब्लॉक लेवल बस्तर ओलंपिक
अर्जुन झा–
बकावंड बस्तर संभाग के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर ओलंपिक का आगाज किया है। मगर बकावंड जनपद पंचायत के अधिकारी मुख्यमंत्री के सपने को कुचलने में लगे हुए हैं। बस्तर ओलंपिक के पर्याप्त फंड उपलब्ध कराया गया है, मगर अधिकारी पुरस्कार राशि देने में आनाकानी कर रहे हैं। इससे गुस्साए खिलाड़ियों ने आज जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर दिया।
बस्तर ओलंपिक 2024 के तहत बकावंड में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें अनेक खेल इवेंट हुए। हर इवेंट के विजेता को दो हजार रुपए नगद, प्रमाण पत्र, ट्राफी देने का प्रावधान है। मगर यहां किसी भी विजेता को नगद राशि तो दूर ट्रॉफी और प्रमाण पत्र तक नहीं दिए गए। इससे नाराज खिलाड़ियों ने सोमवार को जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विभिन्न खेलों के विजेता 15 छात्र और 5 छात्राओं को घोषित ईनाम राशि दो दो हजार रुपए नहीं दी गई है।अब इन खिलाड़ियों से कहा जा रहा है कि उनके खाते में पुरस्कार राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी। इन खिलाड़ियों के साथ ही दर्जनों युवा आज जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे और सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने जनपद के सीईओ ऑफिस का घेराव शुरू कर दिया। उस समय सीईओ एसएस मंडावी कार्यालय से अनुपस्थित थे। जानकारी मिलने पर बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी मौके पर पहुंचे।. खिलाड़ियों ने उन्हें वस्तुस्थिति बताई और एसडीएम को चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विधायक लखेश्वर बघेल और एसडीएम ऋषिकेश तिवारी के समक्ष जनपद पंचायत कार्यालय में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए गए। ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद पंचायत बकावंड द्वारा ओलंपिक विजेताओं को अब तक उनकी पुरस्कार राशि नहीं प्रदान नहीं की गई है। आयोजन के दौरान स्वास्थ सुविधा की कमी थी। खेलते समय चोटिल हुए खिलाड़ियों का मौके पर ही उपचार नहीं हो सका। खिलाड़ियों को उनके गांवों से लाने, वापस छोड़ने, भोजन और दूरस्थ गांवों के खिलाड़ियों के रुकने तक की व्यवस्था नहीं की गई थी।
वर्सन
शिकायतें गंभीर हैं
पुरस्कार राशि नहीं देने ओर अन्य कमियों की जो शिकायतें आई हैं, वह गंभीर हैं। मैं इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करूंगा और पुरस्कार राशि जल्द दिलाने प्रयास करूंगा।
लखेश्वर बघेल,
विधायक, बस्तर
संसद के शीतकालीन सत्र का पहले दिन ही एक्टिव मोड में नजर आए बस्तर सांसद महेश कश्यप
- सांसद कश्यप ने कॉर्पोरेट मंत्री से पूछे कई सवाल
जगदलपुर संसद के शीतकालीन सत्र का आज से आगाज हो गया है। इस सत्र के पहले दिन ही बस्तर के सांसद महेश कश्यप एक्टिव मोड में नजर आए। उन्होंने केंद्रीय कॉर्पोरेट मंत्री से कई सवाल पूछ डाले।
25 नवंबर से 20 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में विचार के लिए लिए वक्फ (संशोधन) विधेयक सहित 16 विधेयकों की सूची तैयार की गई है। इस सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने की कोशिश भी करेगी। सत्र के पहले दिन बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से प्रश्न किया है।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने केंद्रीय कार्पोरेट मंत्री से सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट (सी- पेस) की स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने पूछा कि कंपनियों की स्ट्राइक ऑफ प्रकिया में तेजी लाने के लिए सेंटर फ़ॉर प्रोसेसिंग एक्सरेलेटेड कार्पोरेट एग्जिट ( सी – पेस ) की स्थापना की स्थिति क्या है? अनुपालन में सुगमता’ और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने की दिशा में हासिल की गई अन्य उपलब्धियों का ब्यौरा क्या है? अनुपालन में सुगमता और व्यवसाय करने में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय किए गए हैं ?
सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में हो रहा गुणवत्ताहीन सीसी सड़क निर्माण
- निर्माण में लोकल सीमेंट का किया जा रहा उपयोग
जगदलपुर बस्तर जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष संदीप दास ने कहा है कि सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड में सीसी रोड के निर्माण में गुणवत्ता का जरा भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। सीमेंट और अन्य सामग्री घटिया स्तर की उपयोग की जा रही है। संदीप दास ने इस पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध किया। उन्होंने कहा कि मामले की निगम आयुक्त से शिकायत करेंगे। युकां नेता संदीप दास ने कहा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता नही होने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन धरने का पांचवे दिन
दल्लीराजहरा__राजहरा परिवहन संघ के तत्वाधान में पांच सूत्रीय मांगो को लेकर किए जा रहे अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन तक बी एस पी प्रबंधन के अनदेखी के चलते उनकी मांगों का सार्थक हल ना होने पर पूर्व में घोषित 25 नवम्बर सोमवार को राजहरा परिवहन संघ के द्वारा डडसेना पुलिया के पास सुबह लगभग 9.45 बजे धरना पर बैठ गए साथ ही मुख्य मार्ग से कोड़े जाने वाली मार्ग पर भी बैठ कर बी एस पी लौह अयस्क परिवहन कार्य को बाधित कर दिया था वही आज उनकी मांगों का समुचित समाधान ना होने पर 26 नवंबर से दल्ली व राजहरा एवं महामाया माइंस से लौह अयस्क को चक्काजाम कर ठप्प करने का निर्णय लेते हुए परिवहन संघ द्वारा प्रशासन व बी एस पी के अधिकारियों को दे दी है

राजहरा परिवहन संघ के सदस्य सुबह माइंस आफिस के समीप धरनास्थल पंडाल से मोटरसाइकिल रैली निकाली जो ,जैन भवन चौक ,थाना चौक,बस स्टैंड चौक,गुप्ता चौक ,पुराना बाजार चौक होते हुए चक्काजाम स्थल डडसेना पुलिया पहुंचा , व वहा पर बैठ गए जिससे महामाया,दुल्की माइंस से आने वाली गाड़िया खड़ी हो गई ,वही चक्काजाम की जानकारी मिलते ही उक्त माइंसो की और से आने वाली गाडियां नगण्य सी हो गई थी ,चक्काजाम होने से तीन _चार गाड़िया लोह अयस्क भरकर तथा तीन गाडियां खाली खड़ी रही
चक्काजाम स्थल पर आर के सोनकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व डोंडी), डॉ चित्रा वर्मा (नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा), डॉ जे एस बघेल उप प्रबंधक कार्मिक (आई ओ सी),मयाराम ठाकुर( जी एम झरन दल्ली माइंस ), अरुण कुमार (जी एम महामाया ,दुलकी माइंस),ने आंदोलनरत राजहरा परिवहन संघ के पदाधिकारियों से चर्चा की किंतु चर्चा में कोई सार्थक हल ना निकलने से परिवहन संघ के सदस्य अपनी मांगों का उचित परिणाम मिलने पर ही आंदोलन से हटने की बात कही , उपस्थित बी एस पी प्रबंधन के अधिकारियों ने मांगो का निराकरण करने का अधिकार उनके कार्य छेत्र में ना होने की बात कही ,परिवहन संघ के सदस्यों ने जिम्मेदार अधिकारी ही चर्चा के लिए आए जो हमारी मांगों को पूर्ण कर सके
युवराज लाल निवेंद्र सिंह टेकाम ने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा किया जा रहा चक्काजाम स्थल पहुंचकर उनकी मांगों को लेकर चर्चा की एवं उनकी मांगों का समर्थन करते हुए सहयोग करने की बात कही
सुनील तिर्की थाना प्रभारी दल्लीराजहरा सदलबल चक्कजाम स्थल पर उपस्थित रहे ,चक्काजाम स्थल कैलाश छाजेड़ अध्यक्ष अनाज किराना व्यापारी संघ ,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स दल्लीराजहरा इकाई , दल्लीराजहरा, विशाल मोटवानी,मोनू चौधरी , व्यापारी संघ के सदस्यों ने पहुंच कर समर्थन किया
कुसुमकसा समिति प्रबंधन ने निकाला था फरमान: 50% बारदाना किसानों को लाना होगा, विरोध में जनपद सदस्य संजय बैस आए सामने, प्रबंधन ने फैसला लिया वापस
बालोद कुसुमकसा के समाजसेवी और जनपद सदस्य संजय बैस हमेशा अपने जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रियता को लेकर चर्चा में रहे हैं। ताजा मामला कुसुमकसा सेवा सहकारी समिति का सामने आया है जहां पर प्रबंधन द्वारा यह फरमान जारी किया गया था कि समिति में बारदाने की कमी है तो प्रत्येक किसान को धान बेचने के लिए 50% बारदाना स्वयं लाना पड़ेगा। इसके लिए प्रति बारदाना किसानों को ₹25 देने की बात कही गई थी। इस आदेश का विरोध करते हुए जनपद सदस्य संजय बैस किसानों के साथ समिति पहुंचे और किसान हित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया।

अंततः विरोध को देखते हुए प्रबंधन को फैसला बदलना पड़ा और तय हुआ कि समिति प्रबंधन द्वारा ही बारदाने की व्यवस्था की जाएगी। ज्ञात हो कि सेवा सहकारी समिति कुसुमकसा से आदेश निकला था की किसान अपने ही बारदाने मे धान बेचेंगे। इस आदेश से किसान बहुत चिंतित थे। बारदाने की समस्या से किसानों को अपने धान बेचने की चिंता सताने लगी थी। इस विषय का समाधान करने किसानों के साथ जनपद सदस्य संजय बैस धान खरीदी केंद्र पहुंचे और अधिकारियों के साथ चर्चा किये। चर्चा में तहसीलदार श्री नायक, जनपद सीईओ श्री मंडाले, प्रबंधक भीखम साहू मौजूद रहे। अधिकारी और किसान के बीच मध्यस्थता करते हुए जनपद सदस्य संजय बैस ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की किसान धान बेचेने के लिए बारदाने कहां से लाएंगे? पूरी व्यवस्था शासन से किया जाए। उच्च अधिकारियों से चर्चा उपरान्त किसानों के लिए पर्याप्त बोरी हम समिति में उपलब्ध कराएंगे और किसानों को बारदाने की दिक्क़त नहीं होगी। इस फैसले से किसानों के चेहरे पर रौनक लौटी और किसानों के द्वारा जनपद सदस्य का आभार व्यक्त किये। संजय बैस ने कहा की छतीसगढ़ ने विष्णु देव की सरकार है। किसानों को कोई भी समस्या नहीं होंगी हमेशा किसानों हित में फैसला लिया जाएगा। उनके द्वारा 21 क्विंटल 3100 रूपये लेकर हम सभी किसानों को आर्थिक रूप से मजबूती मिला है और मिलता रहेगा। इस अवसर पर हल्बा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष देवेंद्र माहला, सरपंच शिव राम सिंन्द्रामे, गणेश शेवता भीखम भुआर्य बंशी रावटे प्रताप गोटा गुलशन कोठारी संतोष जैन पुष्पजीत बैस पोषण धनकर दीपक यादव के साथ सैकड़ो किसान मौजूद रहे।
भाजपा ने दिया समर्थन :- दल्ली राजहरा में पिछले पांच दिनों से स्थानीय माइंस आफिस के सामने राजहरा परिवहन संघ के द्वारा अनशन एवं प्रदर्शन विभिन्न मांगो को लेकर किया जा रहा है। स्थानीय तौर पर लगभग सभी लोगों का समर्थन परिवहन संघ को मिल रहा है। आज दल्ली भाजपा मण्डल ने दल्ली राजहरा के विकास एवं रोजगार व बीएसपी से आयरन ओर परिवहन पर अपना समर्थन परिवहन संघ की मांग को दिया वहीं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर एवं मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने संघ के मांगो को जायज बताते हुए आगे भी सहयोग करने की बात कहीं।
आज के प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी,जिला मंत्री राजेश दसोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह,युवा मोर्चा अध्यक्ष संजीव सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर राजू कुकरेजा,भूपेंद्र श्रीवास, बंटी चोपड़े, सुरेन्द्र बेहरा, पार्षद राजेश कांबले,निलेश श्रीवास्तव, शंकर साहू रामेश्वर साहू, सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन,श्याम जायसवाल,हरीश बाघ,मेवालाल, नदीम ,अमन सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वनमंत्री केदार कश्यप भाग्यनगर हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में हुए शामिल
- सांस्कृतिक एकता की ओर बढ़ता भारत, विश्व का नेतृत्व करने भारत तैयार
जगदलपुर वन मंत्री केदार कश्यप भाग्य नगर हैदराबाद में आयोजित लोकमंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रज्ञा प्रवाह द्वारा भाग्यनगर में 21 से 24 नवंबर तक इसका आयोजन किया गया। वन मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक मंथन में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों का स्टॉल लगा था। मंत्री श्री कश्यप ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वाद्ययंत्रों के स्टॉल में पहुंचकर उसका अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ से इस कार्यक्रम में भाग लेने आए लोक कलाकारों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की

समृद्ध संस्कृति को मजबूत करने की पहल
वनमंत्री केदार ने कहा कि यह भारत की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और विरासत को एकता के सूत्र में बांधने व मजबूत करने का यह एक सराहनीय पहल है। लोकमंथन जैसे आयोजनों का उद्देश्य देश के लोगों को अपनी जड़ों से जोड़े रखने का छोटा सा प्रयत्न है।

विश्व का नेतृत्व करने भारत तैयार
वनमंत्री केदार ने कहा कार्यक्रम में सम्मिलित होकर प्रबुद्ध जनों का विचार सुनने के पश्चात यह अनुभव हुआ कि भारत अब किसी अन्य राष्ट्र या देश से पीछे नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भारत तीव्र गति से विकसित राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है। जिस प्रकार से आज पश्चिम देश भारत की ओर देख रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के लिए तैयार है।
मां दंतेश्वरी की हुई पूजा
वनमंत्री श्री कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश की अराध्य देवी माई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना की गई। यह क्षण हमारे लिए गौरव का विषय था। पहले दिन कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


