जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने शनिवार को शक्तिपीठ दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर देवी की पूजा अर्चना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ तथा बस्तर की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। साथ ही कोरोना और ओमिक्रान से बचाव के लिए प्रार्थना की। इस दौरान दंतेवाड़ा विधायक देवती महेन्द्र कर्मा साथ रही। सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार
आरोपियों द्वारा नाबालिक प्रार्थिया से अश्लील गाली गुप्तार कर उठवा देने की धमकी देते हुए मारपीट तथा जातिगत गाली गुप्तार करना पडा भारी। आरोपियों को धारा 294,323,34 भादवि 3(क-फ) एस0टी0/एस0सी0 एक्ट के तहत् भेजा गया जेल
मामला थाना अर्जुंदा क्षेत्र की है, मामले की प्रार्थिया घटना दिनांक 03.01.22 को करीबन शाम 05.00 बजे स्कूल से आकर अपने घर पर बैठी थी, कि घर के बाहर आरोपी मुकुंद सिन्हा काफी अश्लील गाली गुप्तार कर रहा था, तब प्रार्थिया घर से बाहर निकलकर मुकुंद सिन्हा को गाली गुप्तार देने से मना की तो मुकुंद सिन्हा आक्रोश में आकर प्रार्थिया को धमकी देते हुए अश्लील गाली गुप्तार , मारपीट करने लगा, जिसे प्रार्थिया के पिता व आस पडोस के लोग बीच बचाव किये। प्रार्थिया कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण एवं प्रार्थी एवं गवाहो के कथन पर से दिनांक घटना समय को आरोपी मुकुंद सिन्हा का भाई संतोष कुमार सिन्हा दोनो एक राय होकर प्रार्थिया एवं उनके पिता को महार जाति के जानते हुए भी आरोपीगणों द्वारा जातिगत गाली तथा मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करने से प्रकरण में एक से अधिक आरोपी होने से धारा 34 भादवि जोडी गई है, एवं प्रकरण में धारा 3(क-फ) एस0टी0/एस0सी0 एक्ट का पाये जाने से प्रकरण में उक्त धारा भी जोडी गई। आरोपीगणो के विरूद्ध दिनांक घटना समय को अपराध घटित करने का साक्ष्य सबुत पाये जाने से दिनांक 07.01.2022 के क्रमशः 11.30 व 11.40 बजे विधिवत् गिरफ्तार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है | दल्लीराजहरा से अब तक कुल 13 एवं चिख्लाकसा से 01 संक्रमितों की पुष्टि की जा चुकी है | कोरोना के मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो लॉकडाउन जैसी स्थिति निर्मित होने में समय नहीं लगेगा | कोरोना के मिल रहे मामलों के बाद भी लोग नहीं चेत रहे हैं और बेफिक्र होकर घूम रहे हैं।
आज दल्लीराजहरा एवं आसपास के क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की स्थिति इस प्रकार रही –
विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से अनुरोध करता है कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
दल्लीराजहरा – बालोद मुख्य मार्ग कुसुमकसा के पास ग्राम सूअरबोड़ और जम्ही के बीच बोलेरो पिकअप CG24 M 9571 और कच्चे माइंस से आयरन ऑर परिवहन कर रही 12 चक्का ट्रक CG04 MV 9775 के आपस में टक्कर होने से बोलेरो का चालक ट्रक में बुरी तरह से गाड़ी के अंदर फसा रहा | घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँच चुकी थी | पिकअप चालक को आसपास के ग्रामीणों एवं पुलिस की मदद से एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया | इसके पश्चात् घायल चालक को बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे की वजह ट्रक चालक की बताई जा रही है एवं दुर्घटना के उपरांत ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है |
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रभावी बीट व्यवस्था के साथ बेसिक पुलिसिंग पर दिया जोर
बालोद के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज वर्ष 2022 की प्रथम क्राइम मीटिंग आयोजित की गई| जिसमें सर्वप्रथम जिला अभियोजन के अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारियों को विवेचना के दौरान होने वाली गलतियों से अवगत कराया गया तथा एनडीपीएस एक्ट, मर्ग जांच एवं आईपीसी तथा माइनर एक्ट की बारीकियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार द्वारा पिछले वर्ष 2021 के पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान वर्ष 2022 की योजनाओं के बारे में थाना प्रभारियों को अवगत कराया। पिछले वर्ष के हर पेंडिंग अपराध के बारे में थाना प्रभारियों से चर्चा की गई तथा उनके निराकरण हेतु सुझाव पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिया गया, साथ ही अपराध के निराकरण हेतु थाना प्रभारियों की प्रशंसा की गई। पेंडिंग मर्ग, पेंडिंग शिकायत, पेंडिंग 173 (8 )सीआरपीसी के मामले में सघन चर्चा की गई तथा शीघ्र निराकरण हेतु आदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला संबंधी अपराध,चिटफंड के प्रकरण चोरी तथा नकबजनी के प्रकरण में शीघ्र निकाल हेतु आदेश थाना प्रभारियों को दिये गये। प्रभावी बीट व्यवस्था के साथ बेसिक पुलिसिंग पर जोर देते हुए सहयोगी पुलिस बनने हेतु पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए एवं पिछले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को ईनाम देने की भी घोषणा की गई।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
वरिष्ठ कांग्रेसी शक़ील अहमद रिज़वी के बड़े भाई सकुर रिजवी जी की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन होने पर शोकाकुल परिवारजनों से मिलने पहुँचे सांसद दीपक बैज इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दंतेवाड़ा वीरेंद्र गुप्ता,गीदम सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा,युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमल सलाम,मनोज मालवीय, मुकुंद ठाकुर एवँ अन्य कांग्रसी कार्यकता उपस्थित रहे।
कोरोना का बूस्टर डोज़ सबको एक साथ लगाने तेजी लाई जाए
मुनाफाखोरों द्वारा लॉकडाउन के नाम पर जमाखोरी की जा रही है।जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करे
रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं सरकार में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कोरोना के तीसरी लहर पर कहा, दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन को उपलब्ध हुए लगभग एक साल हो चुके हैं, ऐसे में वैक्सीन का असर हमेशा प्रभावी बना रहे जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, ऐेसी स्थिति में सभी को बूस्टर डोज़ देने की प्रक्रिया तेज होनी चाहिए। विकास उपाध्याय ने जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि कुछ लोगों द्वारा निजी स्वार्थ के लिए लॉकडाउन लगने की अफवाह फैलाई जा रही है।ऐसे जमाखोरों और मुनाफाखोरों के विरुद्ध छापामार कार्यवाही कर उन्हें बेनकाब किया जाए।
विकास उपाध्याय ने कहा, फिलहाल कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के हालात निर्मित नहीं हुए हैं। जब भी इस तरह की स्थिति निर्मित होगी सरकार समय पूर्व से ही लोगों को आगाह करेगी। बावजूद कुछ लोगों द्वारा कोरोना संक्रमण के आड़ में समाज के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। ऐसे जमाखोरों व मुनाफाखोरों के खिलाफ जिला प्रशासन सख्त कार्यवाही करे। विकास उपाध्याय ने कहा, कोरोना के तीसरे लहर से लोगों को बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं है और चूंकि वैक्सीन लेने के बाद भी लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसलिए वैक्सीन नहीं लेनी चाहिए ऐसा सोचना गलत है। उन्होंने कहा, जो भी अब तक वैक्सीन नहीं लगाए हैं वे तत्काल वैक्सीन के डोज़ निर्धारित स्थलों में जाकर लगवा लें। साथ ही उन्होंने कहा, वैक्सीन लगवा चुके लोगों में संक्रमण को सामान्य मान लेना चाहिए, साथ ही इसके साथ जीना सीखना चाहिए। इसलिए कि कोरोना अब किसी फ्लू की तरह है, जो हमेशा साथ रहने वाला है।
विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार द्वारा 10 जनवरी से घोषित बूस्टर डोज़ दिए जाने को लेकर कहा, चूंकि दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन को उपलब्ध हुए लगभग एक साल हो चुके हैं, ऐसे में समय बीतने के साथ वैक्सीन से मिलने वाली सुरक्षा का स्तर कम होता जा रहा है। ऐसे में दिया जाने वाला बूस्टर डोज़ सभी को एक साथ उपलब्ध हो ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने अमेरिकी सेन्टर फॉर डिजीज कन्ट्रोल एंड प्रिवेंशन सीडीसी के आँकड़े का जिक्र करते हुए कहा, वैक्सीन नहीं लगवाने लोगों में वैक्सीन लगवा चुके लोगों के मुकाबले संक्रमण का खतरा 10 गुना, जबकि मौत का खतरा 20 गुना ज्यादा है। ऐसी स्थिति में जो लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं वे कोरोना के इस तीसरी लहर में भी खतरे से बाहर रहेंगे। वहीं वैज्ञानिकों ने कहा है, बूस्टर डोज़ लगने के उपरांत किसी मरीज के अस्पताल में भर्ती होने की संभावना 81 फीसदी कम है और यह 88 फीसदी तक असरदार रहेगी।
रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने मोदी सरकार द्वारा देश में निर्मित हालात को देखते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब प्रियंका गांधी को भी फिर से एसपीजी सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा, देश में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ही हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समानांतर नेतृत्व की भूमिका में हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि देश के प्रधानमंत्री का। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने बदले की भावना से प्रेरित होकर गांधी परिवार के सदस्यों से एसपीजी सुरक्षा हटा दी थी, परन्तु प्रधानमंत्री मोदी जिस तरह की सुरक्षा में चूक की बात कर रहे हैं ऐसे में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेस पार्टी चिंतित है।
विकास उपाध्याय ने आज गांधी परिवार के सदस्यों का एसपीजी सुरक्षा हटाए जाने का मुद्दा उठाते हुए मांग की है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को तत्काल यह सुरक्षा केन्द्र सरकार उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में पूरे देश में जिस तरह के हालात निर्मित हो रहे हैं और सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बन गया है, ऐसे में मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस और मोदी के समानांतर राजनैतिक कद रखने वाले राहुल गांधी को एसपीजी सुरक्षा से पृथक् रखना घातक हो सकता है। विकास उपाध्याय ने कहा, पूरी कांग्रेस पार्टी वर्तमान हालात को देखते हुए गांधी परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। उन्होंने कहा, प्रियंका गांधी जिस तरह से उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय हैं और विपरित हालात में लोगों से बगैर सुरक्षा के मेल-मुलाकात कर रही हैं, यह मोदी सरकार के लिए भी सोचनीय विषय होनी चाहिए।
विकास उपाध्याय ने तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के 1967 में उड़िसा में अपना चुनाव अभियान के दौरान उस रैली का जिक्र करते हुए कहा, जब भीड़ ने अचानक मंच की तरफ पत्थर फेंकना शुरू कर दिया था जिससे इंदिरा गांधी की नाक में खून बहना शुरू हो गया था। बावजूद उन्होंने खून पोंछकर भाषण जारी रखा, तब प्रधानमंत्री की सुरक्षा जरूर बढ़ा दी गई थी। लेकिन निर्णायक मोड़ तब आया जब 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या उन्हीं के अंगरक्षकों ने कर दी और 1985 में प्रधानमंत्री की सुरक्षा करने के लिए एसपीजी की स्थापना कर दी गई। तब से गांधी परिवार को यह सुरक्षा लगातार मिलते रहा है। इस सुरक्षा के बावजूद तात्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी की भी हत्या कर दी गई थी। ऐसे में मोदी सरकार ने अचानक से बदले की भावना और गांधी परिवार को कम महत्व आंकते हुए उनकी एसपीजी सुरक्षा हटा दी थी। आज जब सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्री मोदी खुद चिंतित हैं और पूरे देश में हालात ठीक नहीं हैं कि स्थिति का प्रचार कर रहे हैं तो यह बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी सुरक्षा को लेकर गंभीरता दिखाएं।
नियम विरुद्ध मार्ग अवरुद्ध करने से हुई गंभीर दुर्घटना
नियम विरुद्ध मार्ग अवरुद्ध करने से हुई दुर्घटना के लिए पीडब्लूडी विभाग जिम्मेदार
दलपत सागर के सामने हो रही सड़क निर्माण और समुद चौक से धरमपुरा की ओर जाने वाली सड़क में कुछ दूर तक चल रहे निर्माण हेतु, आवागमन को रोकने हेतु गलत ढंग से रोड को अवरुद्ध किया गया है !
नगर भाजपा अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने जिलाधीश से शिकायत करते हुए बताया कि,पुराने पुल के ऊपर पाइप गलत जगह डाला गया है एवम दलपत सागर के ऊपर बनी रोड जो धरमपुरा से समुद्र चौक को जोड़ती है, के मध्य मैं चार-पांच टिप्पर मिट्टी मलबा डालकर सड़क को अवरुद्ध किया गया है !
धरमपुरा से समुंद्र चौक और समुद्र चौक से धरमपुरा आने-जाने वाले टू, थ्री, फोर व्हीलर, रास्ते दलपत सागर रोड में आकर भटकते हैं और, इन्हें अपने गाड़ियों को वापस मोड़ कर दूसरे रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जाते हैं ! इन्हीं में से ज्यादातर टू व्हीलर/साइकिल से चलने वाले इस अवरुद्ध को अपनी जान जोखिम में डालकर पार करते हैं, मिट्टी के ढेर डालकर रास्ते को अवरुद्ध किया गया,जिससे छोटी मोटी घटनाएं होती रहती !
सुरेश गुप्ता ने बताया कि, 2 दिन पूर्व लगभग रात्रि 11:30 बजे धरमपुरा से समुंद्र चौक आते वक्त बीच में मिट्टी के ढेर से वाहन अनियंत्रित होकर समूद के नीचे गिरने से, वाहन चालक श्री अजीत कुमार सिंह बस्तर दर्पण के संपादक को सर और कंधे कमर में गंभीर चोट आई, और वे रात भर दुर्घटना स्थल पर पड़े रहे ! सुबह मछुआरों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने 7:30 बजे महारानी अस्पताल एडमिट कराएं, इसके बाद इन्हें रेफर कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया ! मेडिकल कालेज ने शाम को रायपुर रेफर किया इनके सर में ब्लड क्लॉट हुवा है !
जिस जगह मिट्टी डालकर सड़क को अवरुद्ध किया गया है ,वह तालाब के मध्य में है ! मार्ग को आवागमन से रोकना ही है तो दोनों और समुद चौक और धरमपुरा के मुहाने पर विधिवत मार्ग अवरुद्ध कर दिशा सूचक, अवरुद्ध करने का कारण, जैसे नियमों का पालन होना चाहिए था, जो कि ऐसा नहीं किया गया और जहां अवरुद्ध किया गया वहां पर रोशनी भी नहीं है ! जिसका परिणाम यह हुआ की रात्रि को दुर्घटना के पश्चात दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति रात भर ठंड में पड़ा रहा और वर्तमान में उनकी हालत गंभीर है!
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल ने जिलाधीश से मांग किया है कि दलपत सागर के बीच में किया गया यह अवरुद्ध को तत्काल हटाया जाए और, आवश्यकता अवरुद्ध करने की हो तो, उचित स्थान पर मार्ग अवरुद्ध करने के सारे नियमों का पालन करते जनहित को ध्यान में रखकर मार्ग बंद किया जाए ! साथ ही ये भी मांग की गई कि नियमों का पालन किए बगैर जिस तरह से मार्ग अवरुद्ध किया गया है और इसकी वजह से जो दुर्घटना हुई है, दुर्घटना से अजीत कुमार सिंह रायपुर में इलाज करवा रहे हैं इसकी सारी जवाबदारी जिम्मेदार अधिकारी पर हो, जिनके लापरवाही से लोगों को जन धन की हानि उठानी पड़ रही है! इसी तरह पुराने पुल के ऊपर भी जो मार्ग अवरुद्ध किया गया है उसे नदी उस पार आसना की ओर किया जाए और इधर पनारा पारा माता मंदिर के पास विधि वत अवरुद्ध किया जाकर इसका प्रचार प्रसार किया जाए !
पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी अरविंद यादव पिता बाबू यादव उम्र18 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड सनसिटी लालबाग ने उपस्थित आकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया कि आज दिनांक 07.01.2022 को मोटरसाइकिल को घर के आँगन मे रखकर सो गया था सुबह उठकर देखा कि मोटर सायकल हिरो स्प्लेण्डर क्रमांक- CG 18 N 4887 घर पर खड़ा नहीं था । कि सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।
जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उपनिरीक्षक होरीलाल नाविक के हमराह आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम, आशीष ठाकुर टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन के दौरान केंद्रीय विद्यालय के पास लावारिस हालात मे मोटर सायकल खडा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।