जिले के स्थानीय कलाकार करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
नारायणपुर, 19 फरवरी 2021 – सैय्यद वली आज़ाद
जिले में आगामी 27 फरवरी को आयोजित होने वाले अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन-2021 के प्रमोशन एवं मैराथन में जिले के लोगो को जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से 20 एवं 21 फरवरी को जिला प्रशासन की अभिनव पहल मावा नारायणपुर-युवा नारायणपुर के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के माध्यम से नगर सहित अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीण एवं स्थानीय युवक-युवतियों की प्रतिभा को मंच प्रदान किया जायेगा, जिसमें जिले के स्थानीय कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस कार्यक्रम में एकल गायन प्रतियोगिता, सामूहिक गायन प्रतियोगिता, एकल नृत्य प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता आदि शामिल होंगे। कार्यक्रम को दो वर्गो में बांटा गया है, जिसमें पहले वर्ग में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के बच्चे तथा दूसरे वर्ग में ओपन कैटेगरी रखी गयी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय आडिटोरियम में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। विजेता प्रतिभागियों को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
आप सभी नगर वासियों को यह बताते हुवे अत्यंत हर्ष हो रहा है कि नगर के प्रामाणिक पूज्य देव शिकारी बाबा का मंडई वार्ड पार्षद श्री जनक निषाद जी के नेतृत्व एवम वार्ड वासियो के सहयोग से 23 फरवरी दिन मंगलवार को वार्ड क्रमांक 5 में (256 चौक ) शिकारी बाबा मंदिर के पास आयोजित किया गया है। रात्रि 8 बजे “मया के अछरा” कोहका भिलाई का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है |
थाना बोधघाट से टीआई राजेश मरई , एएसआई इंदु शर्मा,, आर.भानु कोर्राम, महिला आर• बिसनी ध्रुव,,, रीना अनंत को सपरिवार DGP महोदय द्वारा सुपर इन्वेस्टिगेटर के रूप में सम्मान किया गया,, इस अवसर पर SP बस्तर तथा IG सुंदर राज उपस्थित थे |
आज छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर जगदलपुर में मराठा बंधुओ द्वारा धूमधाम से रैली निकली गई। सैकड़ों लोगों ने पूरे शहर में शिवाजी की प्रतिमा के साथ उनके जय जय कार किया।
गीदम रोड प्रगति पथ में हो रहे अनियमितताओं और औचित्यहीन निर्माण, तालमेल की कमी जनता के पैसे का दुरुपयोग जैसे विषय को लेकर जिलाधीश महोदय से मिलकर, प्रगति पथ में आकर स्थल पर अवलोकन हेतु नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे पार्षद दल सचेतक राजपाल कसेर ने विषय रखा था !
आज सुबह जिलाधीश महोदय के साथ पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और अन्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ गीदम रोड में निर्माणाधीन पुलिया का निरीक्षण किया इस अवसर पर पुलिया और गंगा मुंडा तालाब का पानी/ वार्ड के पानी की निकासी के नाले के मुहाने को दिखाया गया जो, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा तकनीकी रूप से कई गलतियां को उजागर कर रहा है, जिससे भविष्य में गंगानगर वार्ड में जलजमाव की स्थिति बनेगी ! इसके निदान हेतु अवगत कराने पर विचार जिलाधीश महोदय ने तत्काल जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देशित किया इसके साथ ही, बारिश के दिनों का सारा पानी इन नालों और नालियों से होकर गिरधर निवास के पीछे से होकर क्राइस्ट कॉलेज की ओर बढ़ता है ! इस नाले को भी दिखाया गया और इसके निर्माण से गंगा नगर वार्ड और अन्य जगह पर जलजमाव की स्थिति नहीं होगी यह बात सुरेश गुप्ता,संजय पांडे राजपाल कसेर ने जिलाधीश महोदय से कहा !
ज़िलाधीश महोदय जी ने इस गंभीरता को भी समझा और इस हेतु प्राक्कलन तैयार कर बारिश से पूर्व इसे बनाने का निर्देश जारी किया ! इसी तरह से औचित्यहीन नाली जो पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा बनाई गई है बस्तर डीजल के सामने लगभग 25 मीटर लंबा पुल बनाया गया है इसके साथ ही नीचे पाइप लाइन और ऊपर नाली बनाई गई है इन सब विषय को भी रखा गया और दिखाया गया, जिसे भी देखकर जिलाधीश महोदय जी ने लोकनिर्माण विभाग से नाराजगी दिखाई !
गुंडाधुर पार्क के सामने अमृत योजना की पाइप लाइन सड़क मैं आ रही है इसमें, वाल लगाने हेतु चेंबर बनाया जा रहा है जिससे भविष्य में दुर्घटना सुनिश्चित है, एक तरफ जहां कुछ महीने पहले पाइपलाइन को सड़क से हटाकर किनारे करने हेतु लाखों रुपए खर्च किए गए वहीं दूसरी और गुंडाधुर पार्क के सामने जगह होते हुए भी सड़क में पाइप लाइन का बिछाना और उसमें वाल लगाना यह विभागों में तालमेल की कमी को दर्शाता है इसके साथ ही गुरु गोविंद सिंह चौक से ममता वीडियो तक के सकरीकरण को भी दिखाया गया, और नाले को नाली में मिलाने हेतु अदूरदर्शिता पूर्ण कार्य का भी अवलोकन कराया गया !
सुरेश गुप्ता संजय पांडे ने जिलाधीश महोदय से कहा कि, इस प्रगति पथ में विभाग के द्वारा निश्चित कार्य योजना और मापदंड के अनुसार कार्य नहीं कराना शहर की जनता को आने वाले समय में तकलीफों की सौगात देने जैसा है ! कहीं पर सड़क 11 मीटर कहीं 12 मीटर की गई है ऐसे सारे अनियमित कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कराए गए अधिकारियों की, जिम्मेदारी तय करने की मांग की,- साथ ही बस्तर डीजल के सामने निर्मित 25 मीटर पुलिया की सफाई निगम भविष्य में किस विधि से करेगा ? यह भी जिलाधीश महोदय जी से, पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जानकारी देने हेतु मांग की गई ! अनियमितताओं से अवगत कराने के पश्चात सुरेश गुप्ता संजय पांडे राजपाल कसेर ने इस प्रगति पथ को समय सीमा में पूर्ण करने हेतु मांग रखी, जिससे लोगों को राहत मिले ! यह भी मांग की गई कि, गीदम रोड के ऊपर बनी पुलिया को जल्द से जल्द खोला जाए, जिससे जनता को आने-जाने की सुविधा और धूल से मुक्ति मिले ! पूरे प्रगति पथ पर निरीक्षण के दौरान जिलाधीश महोदय जी ने, यह महसूस किया कि पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा कार्य को सुव्यवस्थित नहीं कराया गया ! इसके साथ ही, जिलाधीश महोदय प्रगति पथ ठेकेदार को जल्द कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित कर, कार्य की गुणवत्ता और अव्यवस्थित कार्य को व्यवस्थित करने का भी निर्देश दिया ! इस अवसर पर योगेंद्र पांडे भाजपा उपाध्यक्ष आशुतोष पाल संग्राम सिंह राणा कमल पटवा शशि नाथ पाठक प्रकाश झा रोशन झा धन सिंह नायक दशरथ गुप्ता रिंकू शर्मा संजय चंद्राकर अभिषेक तिवारी परेश ताटी एवम बड़ी संख्या में गंगा नगर वार्ड के गीदम रॉड के निवासी उपस्थित थे !
दल्लीराजहरा – वार्ड नं 9 निवासी सुमित्रा बाई का निवास तेज आंधी और बरसात में गिर गया ,इनकी आर्थिक स्थिति बहुत दयनीय है रहने का एकमात्र सहारा टूट गया है वार्ड पार्षद ने शासन से शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है ।
विद्या के मंदिर ऐसे कृत्य की में कड़ी निंदा करता हूं – अमित चोपडा
ऐसे कृत्य करने वाले जवाबदेही अधिकारी पर दंडात्मक कार्रवाई करे सरकार – कमल पंपालिया
समाचार पत्रों के माध्यम से मिली जानकारी के बाद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कचरे में पढ़े महापुरुषों के फोटो को फेकने की भाजपा शहर मंडल ने कड़ी निंदा की और वहां जाकर उन सभी महापुरुषों की फोटो को लेकर अनुविभागीय अधिकारी बालोद को सौंपने गए अनुविभागीय अधिकारी के ना मिलने के बाद नायब तहसीलदार को महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम को ज्ञापन सौंपा गया कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे कृत्य की कड़ी निंदा करती है |
भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर ने कहा कि हमारे महापुरुष जिनके आदर्शों को हम मानते हैं अपने जीवन में उतारने की कोशिश करते हैं उनके तेल्य चित्रों को कूड़े कचरे में फेंकना दुर्भाग्य जनक है |
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित चोपड़ा ने कहा कि जिन महापुरुषों की हम पूजा करते हैं जिनके जीवन से हमको सीखने मिलता है उनके चित्र को कूड़े में फेंक ना निंदनीय है जब कल संबंधित अधिकारी ने कहा कि वहां से फोटो हटा ली गई है मगर आज सुबह जब हम गए तो फोटो वहीं पर पाई गई, यह छत्तीसगढ़ सरकार में बैठे अधिकारियों की मानसिकता को दर्शाता है और ऐसे अधिकारियों पर छत्तीसगढ़ सरकार कोई लगाम नहीं लगाती है |
भाजपा शहर मंडल के मंत्री कमल पंपलिया ने कहा अगर संबंधित अधिकारी पर नियम के हिसाब से दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो भारतीय जनता पार्टी आगे उग्र आंदोलन करेगी और कल हम अनुविभागीय अधिकारी को जाकर उस तैलय चित्र को सौंपेंगे |
आज ज्ञापन सौंपने वालों में मंडल अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,युवा नेता अमित चोपड़ा,कमल पंपआलिया, नीतू सोनवानी ,राजेंद्र कनेकार,नीतू सोनवानी ,विक्रम लालवानी ,दुष्यन्त मनहर,तरुण राठी,मीलूराम साहू सुनील जैन,मोहित साहू,उमेश सोनवानी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश से अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम संभागीय दौरे पर बस्तर जाते समय दल्लीराजहरा बुद्ध विहार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया इसके पश्चात् प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं जिला कोंडागांव के सह प्रभारी महेंद्र पिपरे के निवास में पितृशोक में सम्मिलित हो परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट कर उन्हें सांत्वना दिया,
अनुसूचित जाति के प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल खोब्रागढ़े, मण्डल महामंत्री राकेश द्विवेदी, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य नागेन्द्र चौधरी (मोनू), किरण सिन्हा, राजेश काम्बले, शंकर साहू, लीलावती साहू, सुखवन्तीन ठाकुर, अनुसूचित जाति के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हितेश कुमार, भूपेंद्र श्रीवास, निलेश श्रीवास्तव, सुमीत जैन, जसवंता नायक, राकेश कोसरे, सचिन, दीपक, शुभम, रवि, राकेश, आज़ाद, सुनील, नन्दू, पवन एवं समस्त परिवार व वार्डवासी भी उपस्थित थे |
स्थानीय माइंस चौक से सुरक्षा पर्यावरण कार्यालय भवन के सामने सड़क के दोनो। ओर कई प्रकार के छोटी बड़ी एवं भारी वाहनो का पार्किंग अवैध रूप से विगत लंबे समय से किया जा रहा है जिससे हमेशा दुर्घटना की स्थिति बनी रहती है | जिसकी शिकायत समय-समय पर प्रशासन को लिखित में सुरक्षा विभाग द्वारा किया जाता रहा है | परन्तु प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की कार्यवाही उक्त वाहनों के खिलाफ नहीं किये जाने से निर्व्हिक होकर वाहनों को पार्किंग करते है | सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा तथा प्रशिक्षण में आने जाने वाले कर्मचारियो द्वारा मना करने पर वाहन के कर्मचारियों द्वारा अनावश्यक बहस, गाली गलौच तथा विवाद उत्पन्न किया जाता है | दिनाँक 16.02.2021 को एम व्ही टी सेंटर (सुरक्षा कार्यालय) के मुख्य द्वार के ठीक सामने ट्रक संख्या सी जी 04 एल पी 2421 को उसके चालाक द्वारा खड़ा कर दिया गया जिससे कार्यालय का मुख्य द्वार पूर्णतः अवरुद्ध हो गया |
सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों द्वारा गाड़ी पर लिखे हुए मोबाइल नं. पर काल करने पर काल नहीं उठाया गया | तब आसपास के क्षेत्रो के रहवासियो से पता करने पर पाया गया कि उक्त वाहन का मालिक तेकाघोदा ग्राम के मंडावी का है तथा चालक श्री तुमेश्वर साहू पिता श्री महेश साहू निवासी वार्ड नं. 04 दल्ली राजहरा का है | चालक को बुलाकर बोलने पर चालक द्वारा सुरक्षा विभाग के कर्मचारियों से बहस किया गया काफी मशक्कत के बाद चालक द्वारा गाड़ी को मुख्य
द्वार के सामने से हटाया गया जिससे इस घटना से कार्यालय में आवाजाही लगभग 2- घंटे अवरुद्ध था | इस घटना की भी लिखित शिकायत स्थानीय थाना एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियो को तत्काल दी गई परन्तु गाड़ियों का अनाधिकृत पार्किंग निर्विघ्न अभी भी जारी है. सुरक्षा विभाग द्वारा इस बाबत स्थानीय प्रशासन, नगर पुलिस अधीक्षक , थाना प्रभारी राजहरा को कई बार पत्र द्वारा उचित कार्यवाही हेतु अनुरोध किया गया है | परन्तु अभी तक कार्यवाही अपेक्षित है |
अनुकूल देव वार्ड के खिलाड़ियों को क्रिकेट किट तो जगदलपुर फुटबॉल अकादमी के खिलाडिय़ों को फुटबॉल और जर्सी उपलब्ध करवाया
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मंशा अनुरूप जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन लगातार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को खेल सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं इसी कड़ी में आज उन्होंने जगदलपुर के अनुकूल देव वार्ड के क्रिकेट खिलाड़ियों को क्रिकेट किट प्रदान की इसके अलावा उन्होंने जगदलपुर फुटबॉल अकादमी के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को फुटबॉल एवं जर्सी उपलब्ध करवाया
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारी सरकार खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित है और बस्तर जैसे पिछड़े क्षेत्र में हमारी सरकार लगातार खेल सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है इसी तारतम्य में हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है इसके अलावा जगदलपुर में खेल मैदानों के उन्नयन के अलावा नया स्टेडियम भी प्रस्तावित है जो जल्द ही मूर्त्त रूप ले लेगा
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ पार्षद श्रीमती सुशीला बघेल वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री गायत्री मगराज एवं विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा उपस्थित रहे