City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

देवस्नान चंदन जात्रा पूजा के साथ बस्तर गोंचा महापर्व शुरू

0

भगवान श्री जगन्नाथ जी का वैदिक मत्राेचार के बीच देवस्नान, महाभिषेक

अब 14 जुलाई तक नहीं होगें भगवान के दर्शन

जगदलपुर रियासत काल से चले आ रहे बस्तर गोंचा महापर्व का शुभारंभ आज सोमवार को श्री जगन्नाथ मंदिर जगदलपुर में देवस्नान चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी का पंचामृत, चंदन तथा इंद्रावती नदी के पवित्र जल से विधि-विधान से परंपरानुसार वैदिक मत्राेचार के बीच देवस्नान महाभिषेक किया गया।

महाभिषेक से पहले परंपरा के अनुसार ग्राम आसना से भगवान शालीग्राम काे लाकर श्रीजगन्नाथ मंदिर में स्थापित किया गया। तत्पश्चात 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मण इंद्रावती नदी से पवित्र जल लेकर मंदिर पहुंचे। भगवान शालिग्राम का पंचामृत एवं चंदन से अभिषेक करने के बाद इस बार देवस्नान की पूरी प्रक्रिया का विस्तार कर भगवान जगन्नाथ, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के विग्रहों का मंदिर के गर्भगृह के बाहर मंदिर प्रांगण में मंच स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवस्नान-महाभिषेक संपन्न कराया गया। इससे पहले मंदिर के र्गभगृह के बाहर इस प्रक्रिया काे संपन्न करवाया जाता रहा है। इसका विस्तार पहली बार किया गया है। पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलभद्र के 22 विग्रहों को मुक्ति मंडप में स्थापित कराया गया। इसके साथ ही भगवान का अनसर काल प्रारंभ हो गया है, जो 14 जुलाई तक चलेगा। इस अवधि में श्रद्धालुओं के लिए भगवान के दर्शन वर्जित रहेंगे। अनसर काल में भगवान काे विशेष औषधियुक्त भोग अर्पित किया जाएगा, जिसका प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि बस्तर गोंचा पर्व के 619 वर्षों से अनवरत चली आ रही रियासतकालीन परंपरा के अनुसार समस्त पूजा विधान संपन्न किए जाएंगें।

इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। आगामी 15 जुलाई को नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ प्रभु जगन्नाथ के दर्शन होंगे। 16 जुलाई को श्रीगोंचा रथ यात्रा पूजा विधान के साथ ही भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी जनकपुरी सिरहासार भवन में नौ दिनों तक श्रृद्धालुओं के दर्शनार्थ विराजित रहेंगें। इस दौरान समस्त श्रृद्धालुओं को पुण्य लाभ का पावन अवसर प्राप्त होगा। बस्तर गाेंचा समिति के संरक्षक एवं ब्राम्हण समाज के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर खंबारी ने बताया कि बस्तर गोंचापर्व 2026 में देव स्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान 29 जून से प्रारंभ हाे गया है।

अब होंगे ये कार्यक्रम

तय कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 30 जून से प्रारंभ होकर 14 जुलई तक जारी रहेगा। 15 जुलाई काे नेत्रोत्सव पूजा विधान के साथ भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी, देवी सुभद्रा एवं बलभद्र स्वामी के दर्शन लाभ श्रृद्धालुओं को श्री मंदिर के बाहर होगें । 16 जुलाई काे श्री गोंचा रथयात्रा, 19 जुलई काे प्रातः 10 बजे से अखंड रामायण पाठ प्रारंभ हाेगा, 20 जुलाई काे हेरा पंचमी पूजा विधान हाेगा, 21 जुलाई काे छप्पन भोग अर्पण, 23 जुलाई काे सामूहिक उपनयन संस्कार, 24 जुलाई काे बाहुड़ा गोन्या रथयात्रा एवं कपाट फेड़ा पूजा विधान हाेगा। 25 जुलाई काे एकादशी के साथ बस्तर गाेंचा पर्व का आगामी वर्ष के लिए परायण के साथ समापन हाेगा। बस्तर गोंचा महापर्व समिति के अध्यक्ष मुक्तेश्वर पाण्डे ने बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चंदन जात्रा पूजा विधान के पश्चात भगवान जगन्नाथ का 15 दिवसीय अनसर काल की अवधि होती है । इस दौरान भगवान जगन्नाथ अस्वस्थ होते हैं, भगवान के अस्वस्थता के चलते दर्शन वर्जित होते हैं। भगवान जगन्नाथ के स्वास्थ्य लाभ के लिए औषधियुक्त भोग का अर्पण कर भगवान जगन्नाथ की सेवा 15 दिनों के अनसर काल में 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के सेवादारों एवं पंडितों के द्वारा किया जाएगा। औषधियुक्त भोग के अर्पण के पश्चात इसे श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। विशेष औषधियुक्त प्रसाद का पुण्य लाभ श्रद्धालु अनसर काल के दौरान श्रीजगन्नाथ मंदिर में पहुंचकर प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन दर्शन वर्जित होगा।

इनकी रही उपस्थिति

आज के कार्यक्रम में 360 घर आरण्यक ब्राम्हण समाज के पदेन पाणिग्रही राधाकांत पाणिग्रही, पदेन पाढ़ी उमाशंकर पाढ़ी, पूर्व अध्यक्ष ईश्वरनाथ खंबारी, हेमंत पांडे, रजनीश पाणिग्रही, सुदर्शन पाणिग्रही, देवशंकर पंडा, आत्माराम जोशी, नरेंद्र पाणिग्रही, बसंत पांडा, गजेंद्र पाणिग्रही, महेश्वरी पांडे रविंद्र पांडे, चिंतामनी पांडे, विजय पांडे, दिलेश्वर पांडे, मिथलेश पाणिग्रही, बनमाली पाणिग्रही, विम्भाधर पांडे, प्रशांत पाणिग्रही, महेंद्रनाथ जोशी, आशू आचार्य, मोहन जोशी, मिनेश पाणिग्रही, अनुज पांडे, खिरेंद्र पांडे, सरिता जोशी, डाकेश्वरी पांडे, नीतू पांडे, सुनीता पांडे, उर्मिला पांडे, खिरेंद्री पाढ़ी, चंदा पांडे, धीरज जोशी, रजनी पाणिग्रही, गीतांजलि पाणिग्रही, सुषमा जोशी, कविता पांडे, गुरुनारायण पाणिग्रही, चुम्मन पांडे, हर्ष पाणिग्रही, शिवांश पाणिग्रही, रजत पाणिग्रही, यशवंत पाणिग्रही, मुकेश जोशी, बसंत जोशी, गीतेश पाणिग्रही, चोखेलाल पाणिग्रही एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

नक्सल मामलों में जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों की आवाज बने विधायक विक्रम मंडावी

0

रिहाई के लिए आवाज उठाई मंडावी ने

विधायक मंडावी ने मानसून सत्र से पहले मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

अर्जुन झा

जगदलपुर बस्तर संभाग में ऐसे पचासों आदिवासी हैं, जिन्हे कई साल पहले नक्सली सहयोग के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ये आदिवासी सालों से जेलों में खट रहे हैं, वहीं सैकड़ों वास्तविक नक्सलियों को माफीनामा देकर उनका पुनर्वास किया गया है। इस आधार पर बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले निरीह आदिवासियों के हित में बड़ी आवाज उठाई है। श्री मंडावी ने नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करने की मांग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखे पत्र में विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा है कि बस्तर संभाग आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर जिले नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहे हैं।

जिसके चलते नक्सलियों का सहयोग करने के आरोप में सैकड़ों गरीब, निर्दोष आदिवासी ग्रामीणों को बस्तर संभाग की जेलों में डाल दिया गया है। ये लोग कई वर्षों से जेलों में बंद है। आदिवासी ग्रामीण कम पढ़े-लिखे होने और आर्थिक पारेशानी के कारण न्यायालय तक नही जा पाते हैं जिससे जेलों में बंद निर्दोष आदिवासी रिहा नही हो पा रहे हैं। विधायक विक्रम शाह मंडावी ने अपने पत्र में आगे कहा है कि वर्तमान में बस्तर नक्सल मुक्त हो चुका है। हथियारबंद आत्मसर्मपण करने वाले खतरनाक श्रेणी के नक्सलियों को भी पुनर्वास नीति के तहत सरकार ने माफी दी है। ऐसे में जो निर्दोष आदिवासी नक्सली मामलों में वर्षों से जेलों में बंद है उन्हें भी माफी देते हुए जेल से रिहा किया जाए। बताया गया है कि विधायक विक्रम शाह मंडावी विधानसभा के आगामी मानसून में भी इस मुद्दे को उठाने वाले हैं।

सिद्धेश्वर धाम में जगन्नाथ महाप्रभु की प्राण प्रतिष्ठा, सुकमा राजपरिवार के कुमार जयदेव बाबा और कुमार विजित देव ने मां दंतेश्वरी के किए दर्शन

0

दंतेवाड़ा मां दंतेश्वरी की पावन नगरी दंतेवाड़ा के पातररास में सोमवार को धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नव निर्मित सिद्धेश्वर धाम प्रभु श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुई। इस ऐतिहासिक आयोजन में जिले भर से आए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज उठा।कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और दर्शन के साथ हुआ। परंपरा के अनुसार मां दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी हरेन्द्र नाथ जिया के साथ सुकमा राजपरिवार के कुमार जयदेव बाबा को सत्तारूढ़ किया गया।

इस दौरान कुमार जयदेव बाबा और कुमार विजित देव ने मां दंतेश्वरी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और समूचे बस्तर की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।इसके बाद बाजे गाजे, शंख ध्वनि और भक्ति गीतों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुकमा राजपरिवार के कुमार जयदेव बाबा, कुमार विजित देव के साथ मां दंतेश्वरी मंदिर जगदलपुर के पुजारी प्रेम कृष्ण पाढ़ी, मावली माता मंदिर के पुजारी अनिल ठाकुर शामिल हुए। *शोभायात्रा में शामिल प्रमुख समाज प्रतिनिधि:*बस्तर धाकड़ क्षत्रिय राजपूत समाज के संभाग अध्यक्ष योगेश ठाकुर, संरक्षक सिकन्दर ठाकुर, बस्तर धाकड़ समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठाकुर, हितेंद्र ठाकुर, शंकर सिंह ठाकुर भी शामिल हुए। बस्तर धाकड़ क्षत्रिय समाज युवा वर्ग से विक्रम सिंह ठाकुर, प्रेमसागर ठाकुर, रूद्र प्रताप ठाकुर, मनोज कुमार ठाकुर, प्रकाश, गौरव और धीरज ठाकुर ने शोभायात्रा में हिस्सा लिया। इसके अलावा बंजारा समाज, कलार समाज, यादव समाज समेत विभिन्न समाजों के सैकड़ों प्रतिनिधि और श्रद्धालु भी शोभायात्रा का हिस्सा बने।

यह शोभायात्रा मां दंतेश्वरी मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्ग स्टेट बैंक चौक से गुजरते हुए पातररास स्थित सिद्धेश्वर धाम पहुंची। वहां आचार्यों द्वारा शास्त्रोक्त विधि से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई।इस पावन अवसर पर दंतेवाड़ा के विधायक चैतराम अटामी और जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने मंदिर में पहुंचकर प्रभु जगन्नाथ के दर्शन किए, पूजा अर्चना की और क्षेत्र की उन्नति की प्रार्थना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन लाभ लिया और प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।मंदिर के पंडित विभूति मिश्रा ने जानकारी दी कि अब आगामी 16 जुलाई को श्री गोंचा महापर्व के अवसर पर मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी।

परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और दुर्गा मंडप स्थित मौसी मंदिर में नौ दिनों तक विश्राम करेंगे। इसके बाद 24 जुलाई को बाहुड़ा गोंचा के दिन भगवान की वापसी रथयात्रा निकाली जाएगी और वे पुनः मुख्य मंदिर में विराजमान होंगे। रथयात्रा की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।मंदिर का निर्माण कराने वाले मिश्रा परिवार के सदस्य सत्यनारायण मिश्रा ने बताया कि उनका परिवार पिछले सात पीढ़ियों से पातररास में निवास कर रहा है। उनके पिता स्वर्गीय सिद्धेश्वर मिश्रा की अंतिम इच्छा थी कि गांव में भगवान जगन्नाथ का भव्य मंदिर बने। पिता की इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उनके छह पुत्रों ने आपसी सहयोग से सिद्धेश्वर धाम प्रभु जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया है। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थापित तीनों विग्रह विशेष रूप से ओडिशा के पवित्र धाम जगन्नाथ पुरी से लाए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

आईजी सुंदरराज पी. का कार्य पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक – संजय पांडेय

0

एनआईए के आईजी बनाए गए सुंदरराज

महापौर, और भाजपा पार्षदों ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान

बस्तर में 14 वर्षों तक दिए गए उल्लेखनीय योगदान को किया याद

जगदलपुर नगर निगम भाजपा पार्षद दल ने महापौर संजय पांडे के साथ बस्तर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पहुंचकर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी. सुंदरराज को राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल के पद पर नियुक्ति मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे ने आईजी पी. सुंदरराज को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि बस्तर जैसे संवेदनशील क्षेत्र में सुंदरराज पी. पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पदों पर 14 वर्ष तक कार्यरत रहे। उन्होंने समर्पण, साहस और कुशल नेतृत्व के साथ जो कार्य किया, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। नक्सल विरोधी अभियानों के साथ-साथ उन्होंने आम नागरिकों और पुलिस के बीच विश्वास का मजबूत वातावरण तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में इंस्पेक्टर जनरल के रूप में उनकी नियुक्ति बस्तर के लिए गौरव का विषय है। हमें विश्वास है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी का भी पूरी निष्ठा और उत्कृष्टता के साथ निर्वहन करेंगे। इस दौरान महापौर संजय पांडे एवं भाजपा पार्षद दल ने बस्तर में उनके लंबे कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की। सभी जनप्रतिनिधियों ने उनके साथ बिताए गए अनुभवों और यादों को साझा करते हुए आत्मीय चर्चा की तथा उनके बेहतर भविष्य और सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, कलावती कसेर, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, पार्षद उमा मिश्रा, पारूल बोथरा, आशा साहू, बंसती समरथ, उर्मिला यादव, रोशन सिसोदिया, गिरिजा गुप्ता, गायत्री बघेल, नेहा ध्रुव तोड़ेम सहित भाजपा के राजपाल कसेर, शशिनाथ पाठक, पंकज आचार्य एवं सूरज श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

बालोद जिले के नेवारीकला गांव में 47 वर्षीय महिला की हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

0

बालोद जिले के नेवारीकला गांव में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 47 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव उसके घर के एक कमरे में मिला। मृतिका की पहचान दया बाई निवासी नेवारीकला के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों को घटना की भनक लगते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ प्रारंभ कर दी है तथा हत्या के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

दल्ली राजहरा को रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग, चेंबर ऑफ कॉमर्स ने महाप्रबंधक को सौंपा मांग पत्र

0

दल्ली राजहरा। चेंबर ऑफ कॉमर्स दल्ली राजहरा ने क्षेत्रवासियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के नाम मांगपत्र सौंपा। यह मांगपत्र सीनियर डीसीएम अवधेश द्विवेदी के माध्यम से सौंपा गया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुकरेजा एवं उपाध्यक्ष भूपेंद्र डहरवाल ने हाल ही में रायपुर तक चलने वाली डेमू ट्रेन में चार अतिरिक्त कोच बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए क्षेत्र की अन्य लंबित रेल मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया।मांगपत्र में दल्ली राजहरा से दुर्ग तक रेल लाइन के दोहरीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, दुर्ग–इतवारी तारसा लोकल ट्रेन का विस्तार कर उसे दल्ली राजहरा तक संचालित करने तथा रायपुर तक चलने वाली इतवारी–रायपुर लोकल ट्रेन को दल्ली राजहरा तक बढ़ाने की मांग की गई है। इसके साथ ही ताड़ोकी–रायपुर डेमू ट्रेन में एक अतिरिक्त ए.सी.कोच जोड़ने और दल्ली राजहरा रेलवे स्टेशन पर तत्काल आरक्षण के लिए एक अतिरिक्त काउंटर खोलने कोरबा से रायपुर चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस के विस्तारी करण की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।चेंबर ऑफ कॉमर्स पदाधिकारियों ने कहा कि दल्ली राजहरा एवं आसपास का क्षेत्र मुख्य रूप से खनन क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में श्रमिक एवं नागरिक निवास करते हैं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लोगों को नागपुर सहित अन्य बड़े शहरों की यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन सीधी रेल सुविधा उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि इन मांगों को पूरा किया जाता है तो बालोद जिले सहित बस्तर संभाग के हजारों यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।मांगपत्र सौंपने के दौरान चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमित कुकरेजा, महामंत्री भूपेंद्र डहरवाल, झूमर लाल जैन, अमित जायसवाल एवं संजय बैस उपस्थित रहे।

रानीमाई, हर्राठेमा जंगल घाटी में गले में चाकू टीकाकर लूटपाट करने वाले 03 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

आरोपियों से घटना में उपयोग किये चाकू, मोटर सायकल स्प्लेण्डर क्रमांक सीजी 24 डब्ल्यू 1779 एवं 03 नग मोबाईल को किया गया जप्त।

आरोपीगणों द्वारा रास्ता पूछने के नाम पर रोककर गले में चाकू टीकाकर डरा धमका कर हाथ मुक्का से मारपीट कर घटना को दिया अंजाम।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी धर्मेन्द्र कुमार उइके पिता कार्तिक राम उइके उम्र 30 वर्ष पता ग्राम गोड़पाल थाना व जिला बालोद दिनांक 19.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह दिनांक 18.06.2026 को अपने मोटर सायकल क्रमांक सीजी 05 व्ही 8995 से बीज खरीदने के लिये 3,000/-रूपये पर्स में तथा 1000/-रूपये पैंट के दुसरे पैकेट में कुल 4,000/-रूपये लेकर बालोद बीज खरीदने के लिये बालोद आया था किंतु तबियत ठीक नही लगने से बीना बीज खरीदे करीबन 01.00 बजे बालोद से अपने मोटर सायकल से घर गांव गोड़पाल जाने के लिये निकला की करीबन 01.35 बजे यह रानीमाई, हर्राठेमा जंगल घाटी में पहंुचा था कि रोड में 03 लड़के स्प्लेण्डर मोटर सायकल में थे ने प्रार्थी को रोके और बालोद जाने का रास्ता पुछे उसी दौरान तीनों लड़को में से एक लड़का प्रार्थी के गले में चाकू टीकाकर एवं दूसरा लड़का उसके पसली में मुक्का मारकर तथा तीसरा लड़का पैंट जेब के पर्स में रखे 3,000/-रूपये को डरा धमकाकर निकालकर छीनकर झलमला की ओर भाग गये कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 294/2026 धारा 309(6) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान सीसीटीव्ही फुटेज मोबाईल टॉवर डम के आधार पर आरोपीगण लिपेन्द्र साहू, जतिन पटेल, गौरव यादव को हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया जिन्होने अपराध घटित करना स्वीकार किये है। आरोपी लिपेन्द्र साहू से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल सीजी 24 डब्ल्यू 1779, एक मोबाईल फोन, जतिन पटेल से घटना में प्रयुक्त 01 चाकू एवं मोबाईल फोन तथा गौरव यादव से लुटे गये रकम में से 700/-रूपये तथा एक मोबाईल फोन जप्त किया गया। आरोपीगण द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियो को विधिवत दिनांक 28.06.2026 के क्रमषः 13.30, 13.35, 13.40 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

अपराध की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बालोद बोनीफॉस एक्का के पर्यवेक्षण में, थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना बालोद एवं सायबर सेल बालोद की विषेष टीम तैयार कर आरोपियों को पता तलाश कर पकड़ा गया। आरोपीगणों की गिरफ्तारी में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि देवकुमार कोर्राम, प्र.आर. दुर्याेधन यादव, आरक्षक वेदप्रकाश भुआर्य, आरक्षक मनोज चंद्रा, आरक्षक जितेन्द्र सिन्हा, आरक्षक भुवन ध्रुव, आरक्षक खिमन अमरिया एवं सायबर सेल बालोद प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. विवेक शाही, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक भोपसिंह साहू, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक संदीप यादव का विशेष योगदान रहा। नाम आरोपीगणः-(1) लिपेन्द्र साहू पिता नेमसिंह साहू उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (2) जतिन पटेल पिता मुकेश पटेल उम्र 18 वर्ष 02 माह निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद (3) गौरव यादव उर्फ टुक्कू यादव पिता डोमन यादव उम्र 18 वर्ष 06 माह निवासी वार्ड क्रं 11 चिखलाकसा थाना राजहरा जिला बालोद छ.ग.

नौकरी लगाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली आरोपियां गिरफ्तार

0

मुख्य सचिव छ.ग. शासन से पहचान बताकर लोेगो को नौकरी लगाने का देती थी झांसा।ऽ आरोपीयां के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक वीवो कंपनी का मेाबाइल को किया गया जप्त।

फर्जी ऑफर लेटर दिखाकर 03 लोगो से कुल 5,50,000/- रूपए लेकर की है धोखाधड़ी।

बालोद पुलिस की लोगो से अपील नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देने वाले लोेगो से रहे सावधान

दिनांक 28.06.2026 को प्रार्थिया डामिन साहू पिता गोविंदराम साहू उम्र 37 वर्ष मरारपारा बालोद थाना व जिला बालोद थाना उपस्थित होकर बताई इनकी पहचान की बिंदु दुबे, ललिता गजेन्द्र निवासी अटल विहार कॉलोनी सिवनी बालोद हम तीनो करीबन डेढ़ वर्ष पहले हमारे पहचान के योगेश साहू निवासी नयापारा बालोद से मुलाकात हुआ जिन्होंने हम तीनो को बताया कि उन्होंने ने कम्प्यूटर शिक्षक हाई स्कूल कनेरी में नौकरी लगाने के लिए श्रीमती लता धीवर निवासी पांडेपारा बालोद को 3,50,000/- रूपए दिया हूं, यदि तुम लोगों को भी शासकीय नौकरी मे

लगना है तो लता धीवर से सम्पर्क कर लेना कहकर उनका पता बताए तब मैं बिंदु दुबे एवं ललिता गजेन्द्र दिनांक 05.03.2026 को श्रीमती लता धीवर के घर पाण्डेपारा बालोद में जाकर उनसे मुलाकात कर नौकरी के संबंध में चर्चा किए जिन्होंने अपनी पहचान मुख्य सचिव छ.ग. शासन से होना बताकर मुझे कृषि विभाग में, बिन्दु दुबे को जिला अस्पताल बालोद में केयर टेकर एवं ललिता गजेनद्र को जिला अस्पताल बालोद में दवाई वितरण की नौकरी लगाने के लिए प्रत्येक लोगों को 02-02 लाख रूपए लगेगा करने पर रूपए की व्यवस्था कर कुछ दिनो में मैने 2,00,000/- रूपए बिन्दु दुबे ने 1,50,000/- रूपए एवं ललिता गजेन्द्र ने 2,00,000/- रूपए नगर श्रीमती लता धीवर को को दिए हैं किन्तु उनके द्वारा हम तीनो को कोई नौकरी पर नहीं लगाकर हम तीनो से नौकरी लगाने के नाम पर कुल 5,50,000/- रूपए लेकर धोखाधड़ी किए जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने लिखित आवेदन पत्र पेश करने पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपियां श्रीमती लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद (छ.ग.) से पुछताछ करने पर बताई कि अपने साथी के साथ मिलकर प्रकरण के पीड़ित 07 लोगो को नौकरी लगाने के नाम पर कुल 25,50,000 रू प्राप्त कर अपने साथी द्वारा दिये बैंक खाता धारकों के बैंक खाता में आरोपियां ने कुल- 23,92,500 रू ट्रांसफर करना कि व जिसके एवज में आरोपियां को 1,57,000 रू कमीशन राशि प्राप्त हुआ है। पुछताछ पर आरोपी लता धीवर द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से दिनांक 29.06.2026 के 16ः10 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में आरोपियां की गिरफ्तारी एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक षिषुपाल सिन्हा, सउनि सुरज साहू, प्र.आर. 1732 योगेष सिन्हा, आरक्षक 06 लक्ष्मण साहू, म.आर. 430 ममता ठाकुर, म.आर. 135 जागृति ठाकुर का विषेष सराहनीय योेगदान रहा। नाम आरोपियांः- श्रीमती लता धीवर पति आकाश धीवर उम्र 36 वर्ष पता वार्ड क्र. 05 ओम किराना दुकान के पास पाण्डेपारा बालोद थाना व जिला बालोद

राजहरा में अवैध नशीली दवा की बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

0

दल्लीराजहरा रेल्वे लाॅबी के सामने वार्ड क्रं. 26 राजहरा।गिरफ्तार आरोपी -(1) जितेश्वर साहू पिता स्व. उदय राम साहू उम्र 32 साल पता वार्ड न. 26 दल्लीराजहरा।

दिनांक घटना समय को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड क्रं. 26 राजहरा निवासी जितेश्वर साहू नामक व्यक्ति के द्वारा रेल्वे लाॅबी के सामने राजहरा मे अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई रखकर लाभ अर्जित करने की नियत से बिक्री कर रहा है। कि सूचना पर राजहारा पुलिस घटना स्थल रेल्वे लाॅबी राजहरा के पास पंहुची जंहां पर जितेश्वर साहू एक लाल रंग के थैला मे सामान रखे संदिग्ध हालत में मिला जो पुलिस को देखकर इधर उधर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी जितेश्वर साहू के कब्जे से एक लाल रंग के कैरी बैग जिसमें भरकर रखे ALPRAZOLAM TABLETS IP 0.5 MG छोटे बड़े 11 रैपर में कुल 445 नग ब्राउन रंग टैबलेट तथा नगदी 900 रूपये मिलने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी द्वारा धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से अप. क्र. – 145/2026, धारा 22,27 NDPS act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया।

मांस के लिए गाय की हत्या, 12 आरोपी गिरफ्तार

0

नारायणपुर के ग्राम मालिंगनार की घटना

जगदलपुर बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले से मांस के लिए गाय की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बेनूर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है।. मौके से गाय का कटा हुआ मांस, अवशेष और हथियार बरामद किए गए हैं।

यह घटना बेनूर थाना क्षेत्र के ग्राम मालिंगनार में बीते 27 जून को हुई। मालिंगनार के पटेलपारा में कुछ व्यक्तियों ने गौवंश का को मांस के लिए मार डाला। सूचना मिलते ही बेनूर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और टीम ने गौकशी करने वाले 12 आरोपियों को पकड़ लिया।घटना स्थल से मांस, मृत गाय के अवशेष, टंगिया और दो छुरियां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मंगलूराम सलाम, सिद्दू सलाम, मनकूर वड्डे, सुखमन करंगा, रामसिंग सलाम, इतवारु राम करंगा, मंगिया सलाम, सोमारू सलाम, मंगेल सलाम, मनकू वड्डे, सोमजी सलाम और सन्नू शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम मालिंगनार के ही निवासी हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। नारायणपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

MOST POPULAR

HOT NEWS