City Media - Page 1716 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1716

Big Breaking दल्लीराजहरा में कोरोना से आज एक और मौत, मृतकों की संख्या 08 हुई

0

दल्लीराजहरा – आज कोरोना से राहत के बीच एक बुरी खबर यह भी है कि वार्ड क्र 03 फुटबॉल ग्राउंड के पीछे एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई | उसकी 30 Sept 2020 को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया था जिसके पश्चात् उसे बालोद ले जाया गया था उसके बाद तबियत बिगड़ने के बाद उसे राजनांदगांव covid अस्पताल ले जाया गया था जहाँ आज सूत्रों से पता चला कि वहीँ राजनांदगांव के covid अस्पताल उसकी मृत्यु हो गई है | मोहल्लेवासियों एवं परिजनों में शोक व्याप्त है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

आज कोरोना संक्रमितों की संख्या एंटीजन से 08 थी अभी RTPCR की रिपोर्ट आने के बाद 02 और संक्रमितों की संख्या बढ़ गई जिसमे वार्ड क्र 25 न्यू मार्किट से 01 और वार्ड क्र 08 से 01 पॉजिटिव मिले है इस प्रकार आज दल्लीराजहरा में कूल संक्रमितों की संख्या 10 हो गई है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

23 साल का युवक लापता, ढूंढने वाले को उचित इनाम दिया जायेगा

0

दल्लीराजहरा – नाम वीरू पिता बरसन हल्बा उम्र 23 साकिन पथरा टोला जो बचपन से गूंगा बेहरा है। 2018 से लापता है। पता चलने पर थाना प्रभारी राजहरा एवम महिला प्रधान

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

आरक्षक लता तिवारी क्र.685 थाना राजहरा को सूचित करें। पता बताने वाले को थाना प्रभारी दल्ली राजहरा के तरफ से उचित इनाम दिया जाएगा थाना प्रभारी मोबाइल नम्बर  9479192058

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

छत्तीसगढ़ के मंत्री शिव डहरिया के विवादित बयान के विरोध में युवा मोर्चा ने फूंका पुतला, युवा मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के आव्हान पर पुतला दहन

0

सैय्यद वली आजाद – नारायणपुर – 05-Oct-2020

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नारायणपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया द्वारा बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में हुई बलात्कार की घटना को छोटी घटना कहना उनकी घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। छत्तीसगढ़ में काबिज कॉंग्रेस की सरकार के मंत्री इस प्रकार से राज्य में हो रही महिलाओं पर अत्याचार को तुलनात्मक अध्ययन कर रहे है जिसका युवा मोर्चा पुरजोर विरोध करता है। जिलाध्यक्ष सुदीप झा के नेतृत्व में युवा मोर्चा ने शहर के जय स्तम्भ चौक में छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया।

भाजयुमों के जिलाध्यक्ष सुदीप झा ने कहा कि कॉंग्रेस पार्टी सिर्फ उत्तर प्रदेश में हुई घटना पर राजनीति कर रही है। पूरे राज्य में अराजकता का वातावरण निर्मित हो गया है। कानून नाम की कोई चीज़ नज़र नही आ रही है। जब से इस सरकार का गठन हुआ है लूट पाठ हत्या बलात्कार जैसी घटनाओं में इजाफा हुआ है। अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। ऐसे समय मे छत्तीसगढ़ के मंत्री का घटिया बयान आना इस सरकार की मानसिकता को प्रदर्शित करता है इसी घटिया मानसिकता के विरोध में पूरे प्रदेश में भाजयुमों के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर छत्तीसगढ़ सरकार का पुतला दहन किया गया।


जिसमे प्रमुख रूप से भाजपा अध्यक्ष बृजमोहन देवांगन जिला महामंत्री संजय नंदी जिला उपाध्यक्ष रतन दुबे जिला कोषाध्यक्ष संदीप झा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मरणशील जय प्रकाश शर्मा युवा मोर्चा महामंत्री द्वेय राहुल पटेल नरेन्द्र मेश्राम पंकज जैन प्रशांत ठाकुर प्रितेश जैन अशोक कर्मकार आकाश ठाकुर अनन्त विश्वास लखन नुरेटी सुरेश दुग्गा राकेश कावड़े जय सिंह बिट्टू अंगिरा एवं प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Breaking कोरोना से थोड़ी राहत, आज दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव मिले

0

दल्लीराजहरा – आज दल्लीराजहरा में मिले 08 कोरोना पॉजिटिव मिले |

एक नजर – दल्लीराजहरा के किस वार्ड से कितने संक्रमित पाए गए

आज पाए गए दल्ली के संक्रमितों में वार्ड क्र 04 से 01, वार्ड क्र 14  से 01, वार्ड क्र 19  से 01 , वार्ड क्र 20  से 01 , हॉस्पिटल सेक्टर से 01, अरमुरकसा से 01 , वार्ड क्र 11 बालोद  से  01 और   वार्ड क्र 02 चिखलाकसा  से 01  इस प्रकार कूल दल्लीराजहरा से 08  लोग पॉजिटिव मिले है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

विशेष अनुरोध – सिटी मीडिया सिटी मीडिया भी नगर के समस्त नागरिकों एवं पाठकों से

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

अनुरोध करता है कि घरों से कम से कम निकले एवं सोशल डिस्टेसिंग एवं मास्क का सदैव उपयोग करें जिससे स्वयं एवं अपने परिवार को सुरक्षित रख बड़ी हानि से बचे |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking ट्रक ड्राईवर को सरेराह पीटा, थाना में हुआ अपराध दर्ज, वायरल हुआ घटना का वीडियो।

0

डौंडी :- तेज रफ्तार व साईड से वाहन चलाने मामले को लेकर कुछ युवकों ने मिलकर ट्रक ड्राईवर के साथ जमकर मारपीट कर दी ,पीड़ित ट्रक ड्राईवर रोहित कुमार के शिकायत पर मारपीट करने वालो के विरुद्ध डौंडी थाना में धारा 294, 323, 34, 341, 506 आईपीसी अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पीड़ित ट्रक ड्रायवर रोहित कुमार ने डौंडी थाना को अपनी शिकायत में बताया है कि वे थाना अंडा जिला दुर्ग अंतर्गत ग्राम चिंगरी के रहवासी है वर्तमान

में दल्लीराजहरा ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएफ 2511 के मालिक अभिषेक लोहिया का वाहन रोजी रोटी के लिए चलाता आ रहा है। शनिवार को बस्तर के हाहालद्दी माइंस दुर्गुकोंदल से आयरन पत्थर भरकर तिल्दा रायपुर की ओर जा रहा था कि डौंडी मुख्य मार्ग आकाश बैग हाउस समीप पहुँचा, उसी समय पीछे की ओर से मोटर साईकिल सवार तीन युवक उनके ट्रक सामने अपनी वाहन अड़ा उनको ट्रक से नीचे उतारकर तेज गति वाहन चलाने के नाम पर माँ

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्कों एवं बेल्ट से जमकर मारपीट किया गया। जिससे उनके सिर,गर्दन, पीछे कान व हाथ में जबर्दस्त चोट से सूजन व असहनीय दर्द हो रहा है। साथी ड्राईवर डीलेश कुमार व आसपास के लोग घटना के साक्षी है जिन्होंने बीच बचाव किये। पीड़ित के अनुसार उक्त घटना को उन्होंने अपने वाहन मालिक अभिषेक लोहिया दल्लीराजहरा को अवगत कराया। पश्चात उनके द्वारा डौंडी थाना में मामले की एफआईआर दर्ज कराई गई।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

रक्षक बन कर आये दो सरदार

बताया जा रहा कि जिस वक्त ड्राईवर की धुनाई हो रही थी उसी वक्त बाहर के दो दबंग सरदार घटना स्थल में आ धमके और मारपीट का तगड़ा विरोध करते हुए उपस्थित लोगों को दहाड़ वाली बातों से हिला डाला। इधर आम लोंगो के अनुसार माइंस से लोड ओवर आयरन भरकर चलने वाली तमाम ट्रक की गाड़ियां डौंडी नगर मुख्य मार्ग में तेज स्पीड के साथ चलती रहती है , माइंस मे सेकंड ट्रिप जल्द से जल्द लगाने के चक्कर एवं दल्लीराजहरा व दुर्ग शहर में नो एंट्री के चलते माइंस की गाड़ियां तेज गति से चल रही है। जिस पर लगाम कसने वाला कोई नही है। भानुप्रतापपुर से डौंडी- दल्लीराजहरा मार्ग में आये दिन सड़क दुर्घटनायें होते आ रही है। पिछले वर्ष नगर बीजेपी द्वारा माइंस की तेज रफ्तार चलने वाली गाड़ियों के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए मुख्य मार्ग बीच जोरदार प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद कुछ माह स्तिथि ठीक रही लेकिन अब वाहनों की स्पीड पर लगाम नही लग रहा जिसके चलते इन युवकों ने अपनी हाथ सफाई कर दी।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Big Breaking कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के पति का निधन, रायपुर में ह्रदय गति रुकने से हुआ निधन

0

बालोद – कैबिनेट मंत्री अनिला भेड़िया के पति रविन्द्र भेड़िया का निधन बीती रात 12 बजे हो गया है | जब उनका निधन हुआ वे रायपुर में ही थे | अचानक रात को उनकी तबियत बिगड़ी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया | रविन्द्र भेड़िया के शव को 05 बजे बालोद लाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया का अंतिम यात्रा उनके डौंडीलोहारा स्थित पैतृक गांव पीपरछेड़ी में आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज सुबह 10.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

स्वर्गीय रविन्द्र भेड़िया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व आईजी भी रह चुके है | रविन्द्र भेड़िया को कुछ दिन पहले ही कोरोना हुआ था, जिससे स्वस्थ्य होकर वो पिछले सप्ताह ही घर लौटे थे उनके अचानक हुए निधन से पुरे प्रदेश में एवं कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर है |   

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

Breaking युवती को लिफ्ट देने के नाम पर किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

0

कोंडागांव – उत्तरप्रदेश के हाथरस में दलित युवती के साथ बलात्कार का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि प्रदेश के कोंडागांव में भी सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है | आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि युवती कोंडागांव जाने के लिए बस का इन्तजार कर रही थी कि एक ट्रक उसके पास आकर रुकी और कहा कि वे उसे कोंडागांव तक छोड़ देंगे | उन्होंने बताया कि वे भी यही आसपास के रहने वाले है उन्होंने बताया कि एक युवक भी वहीँ जा रहा है इसके साथ तुम्हे भी पहुंचा देंगे और युवती उन पर विश्वास कर उनके साथ बैठ गई लेकिन उनकी नियत ख़राब हो गई और उसे कोंडागांव छोड़ने के स्थान पर केशकाल घाट ले गए और वहां तीनो ने युवती के साथ बलात्कार को अंजाम दिया और उसके बाद वापस उसे अपने साथ रायपुर सिलतरा ले गए क्युकि उन्हें ट्रक में रखा माल अनलोड करना था |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जब ट्रक सिलतरा लेकर पहुंचे और माल अनलोड कर रहे थे तभी युवती मौका देख चुपचाप वहां से भाग निकली और वहां आसपास के लोगों को अपने बारे आपबीती बताई उसके बाद लोगों द्वारा तुरंत पुलिस विभाग में कॉल कर मामले के बारे में जानकारी दी गई और पुलिस ने भी देर न करते हुए मौके पर पहुँच पीडिता के बयान के आधार पर तीनो बदमाशों बसंत गुप्ता, संदीप गुप्ता और संजय दुर्गम को पकड़ लिया गया और केशकाल थाना प्रभारी को सूचित कर टीम रवाना किया गया साथ ही आरोपियों पर धारा 363, 376 मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है और युवती को सखी केंद्र कोंडागांव में ले जाया गया है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

हाथरस मे पीडिता को न्याय दिलाने जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 6 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

0

बालोद – Aicc के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय नीतीन राऊत जी छत्तीसगढ प्रदेश प्रभारी माननीय पी एल पुनिया जी छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय मोहन मरकाम जी छ ग शासन के केबिनेट मंत्री माननीय शिव कुमार डहरिया जी अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय धनेश पाटिला जी के निर्देशानुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस मे घटित अनुसूचित जाति के बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए जिला

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg

कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग एवं जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के संयुक्त तत्वावधान मे दिनांक 6 अक्टूबर 20 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे स्थान कांग्रेस भवन के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करना सुनिश्चित किया गया है जहा आरोपियो को जल्द से जल्द सजा हो और सभी दोषियो को फांसी देने की एवं उत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम कलेक्टर महोदय बालोद को ज्ञापन सौंपा

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जायेगा और एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाना है जिला कांग्रेस कमेटी बालोद अनुसूचित जाति विभाग के समस्त पदाधिकारीगण व ब्लाक अध्यक्ष गण अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग एवं सभी कार्यकर्तागण से विनम्र अपील है कि अधिक से अधिक संख्या उपस्थित होकर हाथरस की बहन मनीषा बाल्मीकि को न्याय दिलाने के लिए कें मांग किया जाना है ।
सभी साथियो से निवेदन है कि कोविड 19 का पालन करते हुए मास्क लगाना अनिवार्य है एवं सोसल डिस्टेंस का पालन करना।भी सुरक्षित करेगे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png



स्थान कांग्रेस भवन के पास बालोद दिनांक 6 अक्टूबर 20 दिन मंगलवार समय दोपहर 12 बजे ग्यापन 2 बजे कलेक्टर बालोद को सौपा जावेगा।

दीना राम चेलक जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति कांग्रेस विभाग जिला बालोद व कान्ता गरिहा जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला कांग्रेस

विचार मंच द्वारा महिलाओं को मिल रहा रोजगार

0

कुरुद:- वैश्विक महामारी के इस कठिन दौर में लोगो का जीना दूभर हो गया है।इस बीमारी ने जंहा लोगो को हलाकान कर रखा है वंही आर्थिक तंगी के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है।इस बीच काफी समय से जनहित कार्य के माध्यम से विचार मंच द्वारा गरीब-तबके लोगो को सहारा देने का प्रयास जारी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg


प्रदेश अध्यक्ष रमेश पांडेय के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में राहुलगांधी विचार मंच की टीम ग्राम मोंगरा में महिलाओं को बिहान बाजार के तहत काम उपलब्ध करा रही है।रायपुर की प्रशिक्षित समाज सेविका श्रीमति जया द्विवेदी ग्राम मोंगरा पहुच कर महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही है।इस कार्य मे जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ कुरुद ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा ,प्रदेश महामंत्री देव चरण साहू ,ब्लॉक् उपाध्यक्ष चैतराम साहू के नेतृत्व में सफलतापूर्वक कार्य हो रहा है l

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png


पांडेय जी ने चर्चा करते हुए बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य जनसेवा करना है।आज के दौर में महिलाएं घर मे ही रोजगार पाकर अपनी आर्थिक स्तिथि मजबूत कर सके इस पहल पर करते हुए हमने एक नई मुहिम अपनाते हुए ग्रामीण अंचल की महिलाओं को फूल माला बनाना

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

,अगरबत्ती बनाना, साबुन बनाना, गोबर से मूर्ति व दिया बनाना और विभिन्न प्रकार के रोजगारपरक कार्य करना सीखा रहे है,ताकि महिलाओ को कुछ पैसे भी मिल सके और उनका घर पर समय भी कट सके।अगर कोई भी माता-बहन इस कार्य से जुड़कर रोजगार पाने की इच्छा रखती है तो हमारे पदाधिकारियों से सम्पर्क कर सकते है।

हाथरस रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने जाने पर राहुल एवं प्रियंका गांधी जी को योगी सरकार द्वारा गिरफ्तार करवाने के विरोध में दल्लीराजहरा युवा कांग्रेस तथा NSUI ने महाराष्ट्र मंडल में पीएम मोदी एवं योगी का पुतला दहन किया

0

दल्लीराजहरा – उत्तर प्रदेश में हाथरस रेप पीड़ित युवती के परिजनों से मिलने जाने पर राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को योगी सरकार ने डर कर पुलिस से बलपूर्वक रुकवाया और गिरफ्तार करवाया |

This image has an empty alt attribute; its file name is food-1-1024x690.jpg


उत्तर प्रदेश सरकार खुद अपराधों पर नकेल कसने में पूर्ण रूप से विफल है , पहले तो अपराध को फर्जी बताया गया अब विफलता छुपाने रातों रात परिवार के अनुमति बिना अंतिम संस्कार और फिर परिजनों से मिलने न देना ।

इसके खिलाफ दल्ली राजहरा युवा कांग्रेस तथा NSUI ने छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी जी के निर्देशानुसार नगर के महाराष्ट्र मंडल में प्रधानमंत्री मोदी एवम योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन किया ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-7.png

जिसमे प्रमुख रूप से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रशांत बोकड़े, शहर अध्यक्ष मनीष सेन, सेवा दल जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप बबलू ,भरत देवांगन, रामु शर्मा जी, परितोष हंसपाल, चंदन ग्वाल, पप्पू पंजवानी, हर्ष रामटेके,बंटी नॉनहारे, मनीष उपाध्याय,विधानसभा उपाध्यक्ष दिनेश यादव ,भानु सलामे, सुभम गुप्ता,नरेंद्र गनगबोइर,अदित ठाकुर,जावेद खान,सलामे,अभय , अशोक, सुधीर, जगजोत, अमन, हेमंत, पिंटू, महेंद्र, पप्पू, चेतन कुंजाम, एवम कई साथी मौजूद थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-4.png

MOST POPULAR

HOT NEWS