City Media - Page 1355 of 1862 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1355

आज 14 नवंबर बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके तैल चित्र में माल्यार्पण कर नमन किया गया

0

आज 14 नवंबर बाल दिवस पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके तैल चित्र में माल्यार्पण कर नमन किया गया, उसके बाद बढ़ती महंगाई केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ कांग्रेसका जन जागरण अभियान पद यात्रा 14 नवंबर से 29 नवंबर 2021 तक का आज शुभारंभ बालोद नगर से किया गया यह जन जागरण पदयात्रा बालोद कांग्रेस भवन से निकलकर बालोद बस स्टैंड होते हुए दिल्ली चौक, घड़ी चौक, जय स्तंभ चौक, होते हुए पुन: कांग्रेस भवन वापिस हुआ इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर जी संजारी बालोद पूर्व विधायक भैया राम सिन्हा जी, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी जी ,जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी, धीरज उपाध्याय, शंभू साहू, बसंती बाला भेड़िया, काशीराम निषाद, पुष्पेंद्र तिवारी, दाऊद खान, रोहित सागर, दिनेश्वर साहू, धर्मेंद्र रामटेके, जमील बक्स, हेमंत यादव, निर्मला बंजारे, मोहनेश् पारेकर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे…..

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

कांग्रेस यदि हिंदुओं का सम्‍मान करती हैं तो..सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुत्‍व की तुलना ISIS से क्यों :- विक्रम ध्रुवे

0

वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान ख़ुर्शीद (Salman Khurshid) की किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से करने की भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने तीखे शब्‍दों में आलोचना की है. बीजेपी नेता विक्रम ध्रुवे जी ने कहा, “कल सलमान ख़ुर्शीद जी की पुस्तक का विमोचन था. विमोचन के दौरान जो बातें कही गयी वो भारत की आस्था को ठेस पहुचाती हैं. हिन्दू धर्म की तुलनाISIS और बोको हरम से की गई. भारत में रहकर कांग्रेस पार्टी ऐसा क्यों कर रही है ?”

बयान कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है. सोनिया गांधी और राहुल गांधी के इशारे पर ये सब होता है. इससे पहले कांग्रेस दफ्तर में ‘हिन्दू आतंकवाद’ शब्‍द  का अविष्कार किया गया था . ये कांग्रेस की साजिश है. कांग्रेस ने केवल साम्प्रदायिक राजनीति इस देश में की है. कांग्रेस की नफरत की राजनीति की वजह से अगले साल 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी.

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

ध्रुवे ने कहा, ‘सोनिया गांधी अगर हिंदुओं का सम्मान करती है, तो उन्हें बाहर निकलकर इस पर सफाई देनी चाहिए. अगर आप चुप रहती है, तो साफ हो जाएगा कि आपकी भी विचारधारा हिंदुओं के खिलाफ है.ऐसा क्यों नही हो सकता है कि सलमान ख़ुर्शीद  को कांग्रेस से बर्खास्त किया जाए. कांग्रेस मकड़ी की तरह हिंदुओं के खिलाफ जाल बुन रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

प्रदेश के सबसे सशक्त पत्रकार यूनियन छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई

0

प्रदेश के सबसे सशक्त पत्रकार यूनियन छ ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक दिनांक 12 नवंबर को रायपुर स्थित होटल महिंद्रा में संपन्न हुई । यूनियन की बैठक का मुख्य मुद्दा यूनियन का होने वाला प्रांतीय चुनाव था | यूनियन का कार्यकाल 3 वर्ष का है यूनियन की स्थापना 9 दिसंबर 2018 9 को हुई थी इसी के तहत यूनियन का कार्यकाल 3 वर्ष का पूर्ण होने से पूर्व प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में यूनियन के समस्त इकाइयों को भंग करके चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया । जिसके तहत मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ पत्रकार अनिल साखरे एवं सहायक चुनाव अधिकारी आर बी वर्मा को बनाया गया चुनाव कार्यक्रम में मतदाता सूची का प्रकाशन दिनांक 3 दिसंबर 2021, नामांकन की तिथि 5 दिसंबर 2021, नाम वापसी 7 दिसंबर 2021 एवं 9 दिसंबर को यूनियन की आमसभा चुनाव एवं परिणाम की घोषणा ।

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आचार्य, प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा, प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, प्रदेश सह सचिव राजेश वैष्णव, प्रदेश सह सचिव तिलका साहू, प्रदेश सचिव कमलेश सारस्वत, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

केंद्र से बढ़ती महगाई पर छ.ग. कांग्रेस सेवादल द्वारा विशाल जन-जागरण पदयात्रा का होगा आगाज़

0

जगदलपुर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर केन्द्र की मोदी सरकार के द्वारा बढ़ती महगाई के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के द्वारा रविवार की सुबह टाउन हाल से भव्य जन-जागरण पदयात्रा निकाला जाएगा ।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अरूण ताम्रकार ने कहा कि केन्द्र में विराजमारन मोदी सरकार के द्वारा आम जनता को कोई भी राहत नहीं मिल रहा है मसलन कि एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल एवं लोगो के घरों के राशन जैसे सामान्य चीजों की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रहे है। इस आंदोलन की शुरूआत पूरे देश में एक साथ किया जाकर 29 नवंबर को समाप्त होगा।

जगदलपुर में पदयात्रा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा विशेष रूप से दिल्ली से आकर शुभारंभ करेगें तथा पूरे प्रदेश के सेवादल के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार के नेतृत्व में सभी जिलाध्यक्षगण अपने अपने जिलों में करेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg

विगत 07 वर्षों से केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत एवं जनविरोधी नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित होकर अस्त व्यस्त हो गई है। यह कि पूरे भारत में तीव्र गति से बढ़ती महंगाई के कारण गरीब एवं मध्यमवर्गीय लोगों को अपना परिवार चलाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उस पर केन्द्र सरकार के द्वारा पेट्रोल व डीजल, रसोई गैस की कीमतों में हो रही वृद्धि पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। पेट्रोल डीजल पर तो केन्द्र सरकार पूरी तरह से तानाशाही शासन करते हुए कच्चे तेल की कीमते कम होने पर भी सेस को लगतार बढ़ाकर उसके दामों मे वृद्धि किये जा रहे है। साथ ही रसोई गैस के दामों में भी वृद्धि लगातार किया जा रहा है जिससे आम लोगों की रसोई से लेकर खादय पदार्थों के दामों में भी बेतहासा वृद्धि हो रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

बस्तर फाइटर व सेना भर्ती अभियान का सभी ले लाभ – चन्दन कश्यप

0

युवोदय खेलकूद का आयोजन देवड़ा,चोकर, बागमोहलई,चेराकुर,सोरगांव में आयोजित

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन से बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवडा, चोकर, बागमोहलई, चेराकूर, सोरगांव में युवोदय के द्वारा खेल मडई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में विधायक एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चन्दन कश्यप के आथित्य में ग्राम देवड़ा में कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। विधायक चंदन कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि बस्तर अंचल में युवा एवं शिक्षित बेरोजगारों के लिए बस्तरफाइटर व सेना भर्ती एक शुभ अवसर है ।जिसमें हमें मेहनत करके इस पद में आने के लिए प्रयास करना होगा।जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से प्रशिक्षण की व्यवस्था भी की गई है विधायक श्री कश्यप ने यूवोदय के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों में जागरूकता का काम युवोदय के वॉलिंटियर कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयभान सिंह राठौर, बीईओ एम.आर कश्यप,बीआरसी,राजेंद्र सिंह ठाकुर,सरपंच कोता कश्यप, सचिव सूकचंद कश्यप, बुधराम मौर्य, मंगल सेठिया, गोविंद प्रसाद साहारे,धनुर्जय नेताम, शिक्षकगण,युवोदय वॉलंटियर्स घनश्याम दिवान नूपुर पांडेय,भावनाथ, नरेंद् ,दिव्या पवन, जितेंद्र, महेश यादव गौरव सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे ।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

स्कूलों में बच्चों ने मनाया बाल दिवस

0

बस्तर ब्लॉक के संकुल केंद्र एकटागुड़ा की आश्रित शालाओ में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान प्राथमिक शाला महुपालपाल बरई ,एकटागुड़ा, टाकरागुड़ा में स्कूली बच्चों ने पंडित नेहरू जी की जयंती के अवसर पर बस्तर की परम्परागत गीतों के साथ नृत्य किया। वंही इस दौरान बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। माध्यमिक शाला परचनपाल, माध्यमिक शाला टाकरागुड़ा एवं कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के बच्चो ने खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । साथ बच्चो ने पंडित जवाहर लाल नेहरू पर भाषण भी दिए शिक्षक शिक्षिकाओ ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधान पाठक, बामदेव अश्वनी, बलराम नागेश, राममणि गोयल,परमानन्द जोशी, श्रीमती दीप्तिमनी नेताम, श्रीमती प्रवीणा पाल, ज्योति साहू, सावित्री तिवारी, कामना राव, प्रिया ठाकुर,शांति बघेल, मनीषा बघेल, जयश्री नेताम, अनिता ध्रुव ,देवाश्री कौशिक सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुये मोटर सायकल को तत्काल ढुंढकर, प्रार्थी को सुपुर्द किया गया

0

पुलिस थाना कोतवाली में प्रार्थी देवेंद्र ईश्वरकर निवासी वृंदावन कॉलोनी जगदलपुर ने उपस्थित आकर सूचना दर्ज कराया कि दिनांक10.11.21के रात्रि 8 बजे 9 को प्रार्थी ने अपना मोटर सायकल हंक लाल रंग क्रमांक-cg17kH0531को कुम्हार पारा समृद्धि पेट्रोल पंप मेडिकल स्टोर खड़ा करके मेडिकल गया था । वापस आकर देखा तो मोटर सायकल वहाॅ पर खड़ा नहीं था।जिसकी सूचना पर प्रार्थी से आवेदन प्राप्त कर, तत्काल मौके पर जाकर उक्त मोटर सायकल का पता तलाश किया गया।

जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में उनि0होरीलाल नाविक व आरक्षक नकुल नरेटी , भुपेन्द्र नेताम, रवि ठाकुर टीम के द्वारा तुरंत सी सी टी वी फुटेज की मदद से पता तलाश कर, खोजबीन किया जा रहा था। जो दिनांक 13-11.2021 के दम्यानी रात्रि में पेट्रोलिंग दौरान चाँदनी चौक के पास में लावारिस हालात में मोटर सायकल खड़ा मिला। जिसे थाना लाकर प्रार्थी को तलब कर, तस्दीकी पश्चात उक्त मोटर सायकल को सुपुर्दनामा पर दिया गया। मोटर सायकल मिलने पर प्रार्थी ने समस्त थाना स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

बस्तर सांसद दीपक बैज हैदराबाद प्रवास पर….

0

बस्तर सांसद दीपक बैज हैदराबाद प्रवास पर इस दौरान साथी सांसद एवं तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रेवन्त रेड्डी जी के निवास में सौजन्य मुलाकात किया इस दौरन सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,महेश कश्यप,केदार ढेक,प्रवीण राणा,कार्तिक कपूर एवँ अन्य मौजूद रहे।..

This image has an empty alt attribute; its file name is rekh.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

बस्तर पुलिस एक्शन मोड में – शहर के चप्पे-चप्पे पर बस्तर पुलिस की निगाह

0

शहर के आला अधिकारी शहर में घूम घूम कर ले रहे हैं कानून व्यवस्था का जायजा

की जा रही है संदिग्ध जगहों पर चेकिंग

होटल ,लाज, बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजार पर विशेष निगरानी

बस्तर पुलिस द्वाराअपराध पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जिले के चप्पे-चप्पे पर पैदल पेट्रोलिंग कर शहर के गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है जिस तारतम्य में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अपूर्वा सिंह क्षत्रिय , उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर जिनके हमराह थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू, थाना प्रभारी

बोधघाट धनंजय सिन्हा अपने अपने बल को लेकर शहर के प्रमुख मार्ग , मेन रोड, फूड कोर्ट चौपाटी , दलपत सागर, इंदिरा स्टेडियम , बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन आदि क्षेत्रों पर पैदल पेट्रोलिंग किया गया है साथ ही शहर के होटल और लॉज की भी बारीकी से निगाह रखकर चेकिंग किया जा रहा है इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशलूर- ऐश्वर्य चंद्राकर, SDOP लोहंडीगुड़ा- पंकज ठाकुर, एवं SDOP भानपुरी द्वारा अपने अपने अनुभाग में पेट्रोलिंग कर पुलिसिंग की जा रही है इसके अलावा उड़ीसा के सीमांत क्षेत्रों जिसमें नगरनार बकावंड करपावंड क्षेत्र में उड़ीसा सीमा को सील किया गया है एवं आने जाने वाले लोगों और वाहनों की चेकिंग किया जा रहा है!

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा द्वारा 14 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जायेगी

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर जी के नेतृत्व में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा दिनांक 14 नवम्बर दिन रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री, राष्ट्रनिर्माता भारतरत्न स्व पं जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती बाल दिवस के रूप में मनाई जायेगी |

This image has an empty alt attribute; its file name is ajay-coll.jpg

हर रविवार की भांति इस रविवार को भी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान किया जावेगा । कांग्रेस सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। ततपश्चात बढ़ती मंहगाई एवं केंद्र सरकार की नाकामियों के खिलाफ जन जागरण अभियान के तहत पदयात्रा वार्ड नं 1 व 2 में निकाला जायेगा ! कार्यक्रम में राजहरा ब्लॉक के जन जागरण अभियान के प्रभारी कृष्णा दुबे जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is mathurdiwali.jpg

अतः स्थानीय प्रदेश व जिला कांग्रेस के पदाधिकारीगण, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, सेवादल, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग /अ जा/अल्पसंख्यक विभाग/आदिवासी कांग्रेस,किसान कांग्रेस, समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, नगरीय निकाय में कांग्रेस के अध्यक्ष/पार्षदगण/ एल्डरमैन, एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से विनम्र निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनायें!

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

MOST POPULAR

HOT NEWS