City Media - Page 1313 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1313

सट्टा का आदतन आरोपी फिर से सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार

0
  • साइबर सेल टीम बालोद द्वारा थाना अर्जुन्दा क्षेत्र के ग्राम अर्जुन्दा नहर के पीछे सट्टा खिलाते आरोपी गिरफ्तार
  • साइबर सेल बालोद टीम द्वारा रेड कर रंगे हाथ धरे गये सटोरिया रवि निर्मलकर। पूर्व में भेजा गया था जेल।
  • आरोपी के कब्जे से कई लाख का सट्टा पट्टी के साथ 8000 रूपये नगद बरामद।
  • अवैध कारोबार करने वाले पर बालोद पुलिस की कार्यवाही रहेगी जारी।

पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद डी.आर. पोर्ते के निर्देशन मे तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद मौर्य के पर्यवेक्षण एवं साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर के नेतृत्व में थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सट्टा खिलाने की षिकायत पर अज्ञात आरोपी को पकड़ने हेतु साइबर सेल की विशेष टीम तैयार किया गया ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 24.12.2021 को साइबर सेल टीम को मुखबिर से सूचना मिला की थाना अर्जुन्दा क्षेत्र मे अर्जुन्दा नहर के पीछे अज्ञात आरोपी द्वारा सटटा पटटी खेला रहा है कि सूचना पर टीम के द्वारा घेराबंदी कर अज्ञात व्यक्ति को पकड़ा नाम पता पूछने पर रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद बताया जिसके कब्जे से कागज पर अंको में कल्याण नाम का सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , नगद 8000 रूपये है। आरोपी रवि निर्मलकर के खिलाफ प्रर्याप्त साक्ष्य सबूत मिलने पर थाना अर्जुन्दा में अपराध क्र 181/2021 , धारा -4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर दिनांक 24.12.2021 को विधिवत गिरफ्तार कर थाना अर्जुन्दा से अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

उक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी में साइबर सेल प्रभारी बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर , आरक्षक विवेक शाही ,आरक्षक पूरन प्रसाद देंवागन ,आरक्षक संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

गिरफ्तार आरोपी के नाम व पता-

  1. रवि निर्मलकर पिता नत्थू लाल निर्मलकर उम्र 44 वर्ष पता वार्ड क्र 10 अर्जुन्दा थाना अर्जुन्दा जिला बालोद (छ.ग.)
    जप्त मशरुका – सटटा पटटी ,एक नग डाट पेन , 8000 रूपये नगदी।
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर पुलिस के गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से 05 मोटर सायकल बरामद

0

 चोरी हुये मोटर सायकल के मामले में शातिर चोर को पकड़ने में बस्तर पुलिस को मिली सफलता।
 शहर के अलग-अलग स्थानो से मोटर सायकल चोरी करने वाला शातिर चोर कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में ।
 आरोपी के कब्जे से 05 मोटर सायकल बरामद।

 शहर के अलग-अलग स्थानों एवं जिला दंतेवाड़ा से भी किया था मोटर सायकलों की चोरी
 आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले जेल जा चुका है।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के मार्ग दर्शन में लगातार अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही की जा रही है जिसके तारतम्य में शहर के अलग-अलग क्षेत्र में मोटर सायकल चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में आज सफलता मिली है। थाना केातवाली के अलग-अलग क्षेत्रों में मोटर सायकल चोरी होने की सूचना मिली थी जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया था। मामले में माल-मुल्जिम की पतासाजी लगातार की जा रही थी। चोरी हुये स्थानों से सीसीटीव्ही फुटेज का लगाातर अवलोकन किया जा रहा था। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर जानकारी प्राप्त हुआ कि संदेही शहर के संजय मार्केट से मोटर सायकल चोरी कर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा हैं जो दंतेवाड़ा की ओर जाते हुये दिखाई दे रहा है। कि सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जितेन्द्र सिंह मीणा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चण्हाण

के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में थाना कोतवाली की टीम को तैयार कर, आरोपी को पड़कने के लिये रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा संदेही का पहचान कर, उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम यशवंत मण्डावी उर्फ चार्जर उर्फ गोल्डी उर्फ गोलू पिता स्व0 बलराम मण्डावी जाति गोंड उम्र 19 साल निवासी पुराना मार्केट बचेली जिला दंतेवाड़ा का रहने वाला बताया जिनसे चोरी के संबंध में विस्तृत पुछताछ करने पर जिला दंतेवाड़ा में बचेली एनएमडीसी प्लांट से लोहा चोरी करने के लिये शौकिया तरीके से अलग-अलग मोटर सायकल में जाकर लोहा चोरी करना बताया। चोरी के बाद मोटर सायकलों को डिमरापाल अस्पताल में छुपा कर रखना बताया। आरोपी के निशानदेही पर 05 मोटर सायकलों को बरामद किया गया। चोरी हुये 04 मोटर सायकल के संबंध में थाना कोतवाली, थाना परपा एवं थाना दंतेवाड़ा में पूर्व से ही अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है तथा 01 मोटर सायकल को थाना कोतवाली में धारा 41(1+4)/379 भादवि0ं के तहत् जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पर रवाना किया गया है।

नाम आरोपी-यशवंत मण्डावी उर्फ चार्जर उर्फ गोल्डी उर्फ गोलू पिता स्व0 बलराम मण्डावी जाति गोंड उम्र 19 साल निवासी पुराना मार्केट बचेली जिला दंतेवाड़ा(छ0ग0)

बरामद मोटर सायकल की जानकारी:-

  1. हिरोहोण्डा स्प्लेण्डर प्रो लाल रंग बिना नंबर प्लेट का कीमती-30,000/-रूपये ।
  2. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस काला रंग ब्ळण्17 DK 7760 कीमती-30,000/-रूपये।
  3. हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्लस काला रंग ब्ळ18 E 4266 कीमती-20,000/-रूपये
  4. मोटर सायकल सिल्वर ब्लू ब्लैक रंग HF Delux CG17 KH 5316 कीमती 30000/-
  5. हीरो होण्डा फैशन प्रो सिल्वर रंग CG17 KA 9686 कीमती 30000/-

मामले के अनुसंधान में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-
निरीक्षक एमन साहू, उनि होरीलाल नाविक, सउनि. नरहरि वैष्णव एवं आरक्षक गायत्री प्रसाद तारम, भुपेन्द्र नेताम एवं हिमांशु यादव।

लोकसभा शीत कालीन से लौटे बस्तर सांसद दीपक बैज का जगदलपुर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत..

0

ज्ञात हो कि लोकसभा में बस्तर के ज्वलंत मुद्दों को बेबाकी से उठाने के बाद आज सांसद दीपक बैज का जगदलपुर माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आगमन हुआ साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान एमआईसी सदस्य यशवर्धन राव,पार्षद सूर्या पानी पार्षद कोमल सेना,पार्षद राजेश राय,विकलांग प्रकोष्ठ अध्यक्ष महेश ठाकुर,वरिष्ठ कांग्रेसी एम वेंकट राव,लोहंडीगुड़ा जनपद अध्यक्ष महेश कश्यप,महेश द्विवेदी,अनुराग महतो,जोर्ज टोप्पो, शादाब अहमद,शाहनवाज खान,सामेल नाग,सौरभ तिवारी,गौरव तिवारी,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is 83.jpg

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा आज बालोद ब्लॉक के 2 गांव में किसान दिवस मनाया गया

0

एचडीएफसी बैंक परिवर्तन व वृत्ति संस्था द्वारा बालोद ब्लॉक के 2 गांव पैरी और करहीभदर में किसान दिवस मनाया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच , विशेष अथिती एस के शर्मा सर उद्यानिकी विभाग, जनपद सदस्य एव गणमान्य नागरिको ने अपनी सहभागिता दिए |

कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित किसान भाई बहनो को योजना से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया साथ ही किसान दिवस का महत्व क्यु मनाया जाता है जैसी बातो की जानकारी संस्था प्रमुखो द्वारा दिया गया |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

साथ ही किसान उत्पादक संगठन (FPO ) बनाने के फायदे तथा कार्यो की विस्तृत जानकारी भी दी गई ,उद्यानिकी विभाग प्रमुख एस के शर्मा जी व्दारा विभाग में चल रही विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया |

कार्यक्रम में ग्रामीण जन सहित वृत्ति संस्था से प्रोजेक्ट मैनेजर पुष्पेन्द्र यादव ,एग्रीकल्चर एक्सपर्ट शाहनवाज़ मंसुरी, प्रवीण बागडे एवं ग्राम समन्वयको ने अपना योगदान दिया कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को भेंट स्वरूप कटहल के पौधे वितरण किए गए |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

दल्लीराजहरा में 20 वीं राज्य स्तरीय म्यु-थाई चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया

0

दल्लीराजहरा : शुक्रवार को बालोद जिला म्यु-थाई संघ के तत्वाधान में 20 वीं राज्य स्तरीय म्यु-थाई चैम्पियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ पुराना बीएसपी स्कुल क्रमांक 6 के ग्राउण्ड में किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तपन सुत्रधार मुख्य महाप्रबंधक आईओसी राजहरा माइन्स अध्यक्षता अनिल खोब्रागढ़े जिला अध्यक्ष म्यु-थाई संघ, विशेष अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लखन साहू, प्रदेश सचिव अनीश मेनन होगें।

जिसमें बालोद, दुर्ग,रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर , बलौदाबाजार, जगदलपुर, दन्तेवाड़ा, कांकेर, राजनांदगांव सहित अन्य जिलो के बालक एवं बालिकाएं कुल 270 खिलाड़ी भाग ले रहे है। विजेता खिलाड़ी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगें।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

प्रतियोगिता के रेफरी जज अंतराष्टीय स्तर के हरबंश कौर बालोद, प्रणवं शंकर साहू राजनांदगांव और कोरबा से प्रवेश देंवांगन तथा राष्टीय स्तर के रेफरी जज अमन यादव , मिलन मरई, टिकेश्वरी साहू, टामिन साहू, स्नेहा रेडडी, अमित सिंह, ओकांर साहू होगें।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

जीतेंगे हम हर बाजी, भाजपा अच्छे से जान ले- लखेश्वर बघेल

0

अर्जुन झा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में जबर्दस्त सफलता हासिल करने के साथ ही कांग्रेस को अगले विधानसभा चुनाव में भी एकतरफा विजय पताका फहराने का भरोसा आसमान की ऊंचाई पर पहुंच गया है। बस्तर की बारह की बारह सीट, बस्तर लोकसभा सीट, नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं में कांग्रेस का परचम लहरा रहा है। ताजा नगरीय निकाय चुनावों में भारी सफलता से गदगद बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने विजयी हुए कांग्रेस समर्पित प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए निकाय चुनाव में आशीर्वाद देने के लिए भैरमगढ़, भोपालपटनम, कोंटा, एवं प्रदेश की जनता का कोटि-कोटि धन्यवाद व आभार प्रकट किया है।

बस्तर विधायक और बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि इस चुनाव के परिणाम भाजपा को उसकी मैदानी स्थिति से परिचित करा चुके हैं। भाजपा यह अच्छी तरह जान ले कि बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस हर बाजी जीतेगी। उन्होंने कहा कि बीते तीन साल में लगातार चुनाव दर चुनाव कांग्रेस की जीत और भाजपा की करारी हार यह साबित कर रही है कि भाजपा जनता का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है। पंद्रह साल की सत्ता में भाजपा ने बस्तर और प्रदेश की जनता को जो दर्द दिया है उसका परिणाम कई दशकों तक भोगने के लिए भाजपा शापित है।

बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तीन साल में बस्तर विकास के लिए इतना काम कर दिया है कि पंद्रह साल की बदहाली अब खुशहाली में बदल गई है। अभी हमारी सरकार बहुत कुछ करेगी। आने वाले दो साल में बस्तर की तस्वीर और तकदीर बदल जायेगी। बस्तर को भाजपा की सरकार ने नक्सलगढ़ में तब्दील कर दिया था। कांग्रेस की सरकार ने तीन साल में बस्तर को वास्तविक विकास का गढ़ बना दिया। भाजपा ने आदिवासियों की जमीन छीनी, कांग्रेस ने वापस लौटाई। भाजपा ने किसान को कर्ज में डुबोकर खुदकुशी करने मजबूर किया, कांग्रेस ने उनका कर्ज माफ किया। भाजपा ने किसानों का बोनस हजम किया, कांग्रेस 2500 में धान खरीद रही है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के जरिये किसानों को न्याय दे रही है। वनोपजों का समर्थन मूल्य बढ़ाकर वनांचल के लोगों की हालत में सुधार किया है। पशुधन को भी न्याय मिल रहा है। भाजपा भोले भाले निर्दोष आदिवासियों का उत्पीड़न कर जेल भेज रही थी, कांग्रेस निरपराध आदिवासियों को मुक्ति दिला रही है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

बस्तर विधायक तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस की नीतियों और चरित्र में यह अंतर है। भाजपा का चेहरा, उसकी चाल और चरित्र उजागर हो चुका है। अब बस्तर क्षेत्र सहित पूरे छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है। ताजा परिणाम इसी तथ्य और सत्य का प्रमाण है।

गौरतलब है कि लखेश्वर बघेल आम जनता की सेवा और कांग्रेस की नीतियों के लिए समर्पित जननेता के तौर पर अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। यह चर्चा जोरों पर है कि भूपेश बघेल मंत्रिमंडल में फेरबदल में बस्तर के प्रतिनिधित्व में विस्तार हो सकता है और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ जिला दुर्ग द्वारा शिक्षकों एवम् व्याख्याताओं की लंबित मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन

0

छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ जिला दुर्ग द्वारा माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव के नाम का ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय जाकर कलेक्टर की अनुपस्थिति में अधीक्षक को सौंपा गया। ज्ञापन में व्याख्याताओं की प्राचार्य पद पर पदोन्नति ,30 वर्ष सेवा पश्चात सहायक शिक्षकों को 5400 एवम् व्याख्याताओं को 7600 ग्रेड पे तथा कर्मचारियों का लंबित महंगाई भत्ता तत्काल प्रदान करने की मांग की गई है। संयोजक लखन लाल साहू एवम् जिला अध्यक्ष राकेश कुमार पांडे ने कहा कि शासन समय रहते मांग पूरा नहीं करेगा तो छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल करने के लिए रणनीति बनाएगा। आंदोलन में पूरे राज्य भर के व्याख्याताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में संयोजक लखन लाल साहू उप प्राचार्य, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पांडे, व्याख्याता, रामकुमार दुबे व्याख्याता, चंद्रकुमार देशमुख व्याख्याता, टीकम सिंह सिन्हा व्याख्याता आदि उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं – रतिराम कोसमा

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के कामों पर जनता ने लगाई मुहर

दल्ली राजहरा 23 दिसंबर 2021। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। इस जीत का श्रेय कांग्रेस के कार्यकताओं की मेहनत को जाता है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शिवाद दिया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

जिला कांग्रेस महामंत्री रतिराम कोसमा ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो झूठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया था। भाजपा के उस आरोप पत्र को भी नकार दिया है। कांग्रेस के विकास कार्यो पर मुहर लगाया।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

सरपंच ने लगाये निलंबित पटवारी पर गंभीर आरोप, दंडात्मक कार्यवाई की मांग

0

जगदलपुर – ग्राम पंचायत रायकोट के सरपंच ने यहाँ पदस्थ निलंबित पटवारी पर निजी भूमि में भू-माफियाओं के साथ मिलकर हेराफेरी करने के आरोप लगाये हैं और पटवारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाई की मांग की है.

जानकारी देते हुए ग्राम के सरपंच नारायण सिंह बघेल ने आरोप लगाते हुए बताया कि यहाँ पदस्थ निलंबित पटवारी प्रेमकांत पांडे ने भू-माफियाओं के साथ मिलकर त्रुटी सुधार के नाम पर निजी भूमि को छोटे-बड़े झाड़ जंगल व अन्य जगह में स्थानांतरण किया है. बघेल का कहना है कि पांडे पूर्व में भी ऐसे ही हेराफेरी करने के आरोप में अन्य हलके से निलंबित किया जा चुका है.

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

नारायण ने कहा कि ग्राम रायकोट के पुराने खसरा क्रमांक 15/1(2) रकबा 0.99 खातेदार भरतु पिता मनधर जाती पनारा की भूमि क्रय कर ग्राम के ही पूरनसिंह जाति सुंडी के नाम पर नया खसरा नम्बर 757 / 2 रकबा 0.40 हेक्टेयर भूमि तथा पुराना खसरा नम्बर 15/ 43(2) रकबा 5.00 एकड़ भूमि का भाई-बटवारा कर नया खसरा नम्बर 185 / 2 रकबा 0.40 हे. भूमि को नया खसरा नम्बर 905/2 शासकीय भूमि जगदलपुर से गीदम जाने मार्ग किनारे भूमि में पूरन सिंह सुण्डी का नाम दर्ज कर हेराफेरी व बंदरबांट किया है. सरपंच ने उच्चाधिकारियों से उक्त पटवारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाई की मांग की है.

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रयागराज त्रिवेणी संगम स्नान कर मां गंगा से बस्तर के कुशल मंगल की कामना की

0

संगम तट पर निषाद समाज को संबोधित कर की कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने की अपील

प्रयागराज ( इलाहाबाद ) के संगम तट पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव तथा प्रयागराज दक्षिण के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के नेतृत्व में किया जनसंपर्क

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) तथा प्रयागराज दक्षिण के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने आज अपने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान जीवनदायिनी मां गंगा के संगम त्रिवेणी पर स्नान कर विधि-विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर बस्तर सहित छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि एवं शांति की मंगल कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने त्रिवेणी संगम तट पर उपस्थित निषाद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की हमारी नेता प्रियंका गांधी जी ही हैं जो निषाद समाज के सुख दुख में सबसे पहले खड़ी होती हैं आप सभी को याद होगा जब योगी आदित्यनाथ की तानाशाह सरकार ने घुरपुर के बसवार गांव में निषाद समाज के लोगों की नावों को बर्बरतापूर्ण कार्रवाई कर तोड़ दिया गया था तो सबसे पहले हमारी नेता प्रियंका गांधी ही वहां आकर आप भाईयों के साथ खड़ी हुई थी तथा आर्थिक सहायता प्रदान की थी आज आप सभी निषाद भाईयों से निवेदन है की हमारी संवेदनशील नेता प्रियंका गांधी जी के हाथ को मजबूत करें |

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष कल्पना निषाद के साथ त्रिवेणी संगम तट पर महिलाओं के साथ प्रियंका गांधी जी के नारे ” लड़की हूं लड़ सकती हूं ” के तहत जनसंपर्क कर महिलाओं को कांग्रेस के पक्ष में समर्थन करने की अपील की तथा उन्हें प्रियंका गांधी जी के विज़न के बारे में जानकारी दी |

This image has an empty alt attribute; its file name is pushpa.jpg

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ प्रयागराज शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान , बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमु उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना निषाद,गगन निषाद,गम मिश्रा,छगन निषाद,सोर निषाद,यज्ञ नारायण तिवारी,श्याम निषाद त्रिवेणी ,राही निषाद,अजय निषाद सहित निषाद समाज के लोग एवं कांग्रेस महिला कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

MOST POPULAR

HOT NEWS