City Media - Page 543 of 1859 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 543

इस साल गर्मी के मौसम में कूल कूल फील करेंगे जगदलपुर के रहवासी

0
  • निगम आयुक्त मंडावी ने स्विमिंग पुल को एक हफ्ते में शुरू कराने के दिए निर्देश

जगदलपुर नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस तरण ताल (स्विमिंग पुल) का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर स्विमिंग पुल को शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। आयुक्त श्री मंडावी ने स्विमिंग पुल के निरीक्षण के दौरान बड़ा पुल स्विमिंग पुल के फिल्टर प्लांट, पार्क, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को एक सप्ताह के अंदर ठीक कर स्विमिंग पुल को प्रारंभ करने की हिदायत दी। आयुक्त ने बताया कि स्विमिंग पुल की सारी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा। पुल की साफ सफाई, गार्डन क्षेत्र, पानी की साफ सफाई, पुल क्षेत्र की सफाई, चेंजिंग रूम की व्यवस्था के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। इस दौरान कार्यपालन अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उप अभियंता व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

बस्तर की आवाज दिल्ली तक पहुंचाने के लिए सभी का आशीर्वाद जरूरी : महेश कश्यप

0
  •  भूमिपूजन में शामिल हुए भाजपा प्रत्याशी कश्यप
    जगदलपुर बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप बुधवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित लाखों रु. के विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक किरण देव की पहल पर परपा पंचायत में सीसी सड़क निर्माण, ग्राम पंचायत नागलसर व ग्राम पंचायत उलनार में सीसी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन कार्यों का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया।


परपा पंचायत में भेंडी घर से सोमरु घर तक 200 मीटर सीसी सड़क लागत 6.49 लाख रू, एनएच 13 से आशा घर तक 200 मीटर सीसी सड़क निर्माण लागत 5.20 लाख, ग्राम पंचायत उलनार के धवड़ामुंडा से पहुंच मार्ग 1 मीटर स्पान पुलिया निर्माण लागत 3.75 लाख, उलनार में मेन रोड से इतवारी घर तक ग्राम चिलकुटी में सीसी सड़क निर्माण कार्य लागत 2.60 लाख, ग्राम पंचायत नागलसर में राशन दुकान से बुधराम घर तक सीसी सड़क निर्माण लागत 16.06 लाख रू समेत 30 लाख रु से अधिक विकास कार्यो का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए महेश कश्यप ने कहा कि विकास को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।विकास की गति नहीं रुकेगी। जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराना हमारा दायित्व है।

हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का चहुमुखी विकास हो रहा है। हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री प्रदेश के विकास में लगातार अग्रसर हैं। हमने बनाया है, हम ही सवारेंगे के अपने ध्येय वाक्य पर अमल करते हुए भाजपा सरकार द्वारा लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर की आवाज दिल्ली में उठाने के लिए आप सभी का आशीर्वाद मुझे लोकसभा चुनाव में मिले, यही आशा और विश्वास आप सभी से मेरा है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान नवीनीकृत राशन कार्ड उपभोक्ताओं को भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा सदस्यों द्वारा वितरित किए गए। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, कोषाध्यक्ष व नानगुर मंडल प्रभारी रजनीश पाणिग्रही, धरमू मंडावी, सतीश सेठिया, सुरेश गुप्ता नीलांबर सेठिया, मनोहर सेठिया, श्रीधर नाग, लछिंदर नाग, दोशेश्वर नाग, जयंती नाग, बंशी बाबा, जीवन कश्यप, शशांक श्रीवास्तव, गणेश काले, उदय दुबे सहित अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

 

हाई स्कूल पोटा केबिन छात्रावास की स्कूली छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म

0
  •  मामला बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित आवासीय विद्यालय का
    -अर्जुनझा-
    जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में आदिम जाति विकास एवं कल्याण विभाग बेलगाम हो चला है। विभाग के स्कूलों, आश्रमों, छात्रावासों, कन्या परिसरों में रह रहकर पढ़ाई कर रही बेटियों की सुरक्षा की परवाह विभाग के अधिकारियों को नहीं रह गई है। रोज बरोज कोई न कोई घटना आदिवासी छात्राओं के साथ हो रही है। अब एक छात्रावासी छात्रा के गर्भवती होने और एक बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीजापुर जिले के छात्रावासों में छात्राओं की आबरू से खिलवाड़ किया जा रहा है, आदिम जाति विकास एक कल्याण विभाग की नाक कट रही है और अफसरों को इसकी जरा भी परवाह नहीं है।
    विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित हाई स्कूल आवासीय विद्यालय पोटा केबिन छात्रावास में रहकर 12वीं कक्षा में विज्ञानं विषय की पढ़ाई कर रही ग्राम पुसनार निवासी एक छात्रा के गर्भवती हो जाने और उसकी कोख से एक बच्चे के जन्म लेने की हैरान करने वाली खबर आई है। बताते हैं कि बीती रात उक्त छात्रा को पेट दर्द की शिकायत हुई। उसके बाद उसे रात में ही गंगालूर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। छात्रा की हालत को देखते डॉक्टरों ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। जब डॉक्टरों ने छात्रा का चेकअप किया, तो पता चला कि वह गर्भवती है और अब तब में प्रसव भी हो सकता है। इसके बाद डॉक्टरों ने छात्रा को ऑब्जर्वेशन में रखकर उसकी देखरेख के लिए नर्सो की ड्यूटी लगा दी। बताया जाता है कि देर रात छात्रा का प्रसव हो गया। उसने पूर्ण विकसित बच्चे को जन्म दिया। जैसे ही यह बात हॉस्पिटल से बाहर आई, बीजापुर में हलचल मच गई। लोग आदिवासी छात्राओं के साथ हो रहे दुराचार और अमानवीय कृत्य को लेकर आक्रोशित भी नजर आए। बताते हैं कि उक्त छात्रा 18 साल से अधिक उम्र की है। यह भी खबर है कि छात्रा का गंगालूर के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग भी चल रहा है। छात्रा के गर्भवती होने को प्रेम प्रसंग की परिणति माना जा रहा है।

क्या सो रहे हैं सहायक आयुक्त ?
मामला चाहे प्रेम प्रसंग का हो या कुछ और, मगर आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग बीजापुर के सहायक आयुक्त, छात्रावास अधीक्षिका और संबंधित अन्य अधिकारी कर्मचारी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। छात्रा अपने कथित प्रेमी युवक से मिलने के लिए छात्रावास से कब और कैसे बाहर जाती रही, उस पर संबंधित कर्मियों की नजर कैसे नहीं पड़ी, छात्रावास में छात्राओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण क्यों नहीं कराया जाता? ये तमाम सवाल विभाग के सहायक आयुक्त को कटघरे में खड़े कर रहे हैं। इसका मतलब साफ है कि आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग के छात्रावासों में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र छात्राओं की जिंदगी और आबरू को विभाग के अधिकारियों ने ही दांव पर लगा दिया है। विभाग के अधिकारियों ने आदिवासी विद्यार्थियों को उनके हाल पर छोड़ रखा है। अगर छात्राओं पर बराबर नजर रखी जाती, तो एक छात्रा की इज्जत आज दांव पर नहीं लगी होती। वहीं अगर छात्राओं का समय समय पर हेल्थ चेकअप कराया जाता, तो छात्रा के गर्भवती होने की बात पहले ही पता चल जाती और अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता था। मगर लगता है कि बीजापुर में पदस्थ आदिम जाति कल्याण एवं विकास विभाग के सहायक आयुक्त सो रहे हैं। बीजापुर जिले के ही विभागीय छात्रावास में एक अन्य छात्रा के भी गर्भवती होने और छात्रावास में ही उसका प्रसव होने की भी खबर है। कुछ दिनों पहले ही बीजापुर जिले के एक पोटा केबिन छात्रावास में भीषण आग लग गई थी। इस अग्नि दुर्घटना में एक आदिवासी बच्ची जिंदा जल गई थी। इसके बाद भी सहायक आयुक्त व्यवस्था सुधारने की दिशा में कोई पहल करते नजर नहीं आ रहे हैं।

संवेदनशीलता दिखाई डीईओ ने
इस मामले में बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल की तत्परता और कर्तव्य परायणता की दाद देनी होगी।  बघेल छात्रावासी छात्रा के मां बनने की जानकारी मिलते ही बिना समय गंवाए गंगालूर के लिए रवाना हो गए। गंगालूर जाने से पहले डीईओ बीआर बघेल अध्यायनरत छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि की। श्री बघेल ने बताया कि वे तुरंत गंगालूर के लिए निकल रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि कुछ ही देर में बीआर बघेल गंगालूर पहुंच भी गए। श्री बघेल की संवेदनशीलता की झलक आज देखने को मिली। लोग बघेल की इस तत्परता और संवेदनशीलता की तारीफ कर रहे हैं और आदिम जाति विकास एवं कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त को ऐसी ही संवेदनशील बनने की नसीहत दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर सहायक आयुक्त कर्तव्य परायण और संवेदनशील बन जाएं, तो विभाग की सारी अव्यवस्थाएं खुद ब खुद दूर हो जाएंगी। फिर कभी किसी आदिवासी छात्रा की इज्जत यूं दांव पर नहीं लगेगी।

विधायक किरण देव के प्रयास से जनता की एक और बहुप्रतीक्षित मांग हुई पूरी

0
  • 4.50 किलोमीटर सड़क के लिए 926 लाख रु. मंजूर
  • नर्सरी से क्रासिंग तक और जंक्शन से बोधघाट थाना चौक तक बनेगी सड़क
    जगदलपुर विधायक किरण देव के प्रयास से क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांगों में से एक के कार्य को राज्य शासन से स्वीकृति प्राप्त हो गई है। ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रॉसिंग जंक्शन तक 2.05 किलोमीटर सड़क और करकापाल जंक्शन से बोधघाट थाना तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क कुल 4.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 926 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
    उल्लेखनीय है कि इस सड़क की मांग क्षेत्रवासी कई वर्षों से करते आ रहे थे। जिस पर विधायक किरण देव ने पहल करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के समक्ष सड़क की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री  साय एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री साव ने मांग को पूरा करते हुए इस कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। जिससे इस सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सकेगा। इसके लिए विधायक किरण देव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री का आभार व्यक्त किया है। विधायक द्वारा जनता की मांग अनुरूप कार्य किए जाने पर क्षेत्र की जनता ने विधायक किरण देव के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। सड़क की मांग पूरी होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। ज्ञात हो कि इस सड़क के लिए क्षेत्र की जनता वर्षों से मांग करती आ रही थी, लेकिन उनकी मांग बरसों से पूरी नहीं हो पा रही थी। क्षेत्र की जनता ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क की मांग जगदलपुर विधायक से की थी। जिस पर विधायक ने पहल करते हुए जनता की बरसों पुरानी मांग को पूरा करते हुए इस सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई है। विधायक किरण देव क्षेत्र वासियों के मांग की अनुरूप लगातार विकास कार्य कर रहे हैं। विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में करोड़ों के विकास कार्य शासन से स्वीकृत कराकर कार्य प्रारंभ कराया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए विधायक किरण देव ने बड़े पैमाने पर नलकूप खनन कार्य स्वीकृत कराए हैं। साथ ही शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सीसी सड़क, नाली, सामुदायिक भवन, विद्युतीकरण, आंगनबाड़ी भवन एवं अन्य मूलभूत विकास कार्य भी लगातार कराए जा रहे हैं।  देव ने कहा है कि जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हम सभी का दायित्व है। हम लगातार जनता की मांग के अनुरूप विकास कार्य करा रहे हैं। विकास कार्यों में राशि की कमी नहीं होगी। हमारी डबल इंजन की सरकार विकास करने के लिए वचनबद्ध है। हर क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य हो रहे हैं। देव ने बताया कि ज्योति नर्सरी से रेलवे क्रासिंग तक एवं करकापाल जंक्शन से बोधधाट चौक तक के सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति शासन से प्राप्त हुई है इस सड़क की मांग बरसों से जनता के द्वारा की जा रही थी। जिस पर हमारी सरकार ने पहल करते हुए मांग को पूरा किया है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और तय सीमा में निर्माण कार्य पूरा भी होगा। इस सड़क के बन जाने से आवागमन में सुगमता होगी। देव ने कहा कि हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए चहुमुखी विकास के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

महतारी वंदन योजना के नाम पर भाजपा सरकार ने किया घोटाला : दीपक बैज

0
  • सरकारी आंकड़े खोल रहे हैं सरकार के झूठ की पोल
  •  68.5 लाख महिलाओं के खाते में पैसे जाते, तो राशि 685.3 करोड़ की होती न कि 636.44 करोड़ की
    जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। सरकार का दावा है 68.53 लाख महिलाओं के खाते में पैसा गया है जबकि हकीकत में 25 लाख महिलाओं के ही खाते मे ही पैसा गया है। जब महिलाओं के खाते में पैसा नही गया, तो महिलाओं के नाम पर पैसा किसके खाते में गया है ?
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि महतारी वंदन योजना में सरकार का दावा है कुल 70 लाख 12 हजार 800 महिलाएं पात्र हैं। सरकार द्वारा जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उसके अनुसार 68.53 लाख महिलाओं के खाते में 636.44 करोड़ का भुगतान किया गया है। सरकार द्वारा जारी आंकडे ही बता रहे हैं
    कि सरकार गलत दावे कर रही है। यदि सही में 68.53 लाख महिलाओं के खाते में पैसा डाला गया है, तो प्रति महिला 1000 रू के हिसाब से कुल भुगतान 685.3 करोड़ का होता न कि 636.44 करोड़ का। सरकारी आंकड़ों के हिसाब से 48.86 करोड़ रू कम का भुगतान किया गया है। 48.86 करोड़ का भुगतान का मतलब है 48 लाख 86 हजार महिलाओं भुगतान नही मिला है। सरकार के आंकड़े हकीकत बयान कर रहे हैं, लेकिन इस मामले में सच इससे भी अलग है सरकार का दावा भले ही 68 लाख महिलाओं को भुगतान किए जाने का है, मगर हकीकत में 25 लाख महिलाओं के खाते में राशि पहुंची है। दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों से जिन महिलाओं ने आवेदन किया है उनमें से 30 प्रतिशत महिलाओं के खाते में ही पैसे आए हैं। 70 प्रतिशत महिलाओं को पैसा मिला ही नहीं है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए सरकार झूठे दावे कर मोदी की गारंटी पूरा करने का दंभ भर रही है। सरकार को कांग्रेस पार्टी चुनौती देती है जिन 68 लाख महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे पहुंचे हैं, उनकी सूची सार्वजनिक की जाए, सारी सच्चाई सामने आ जाएगी। सरकार 24 घंटे के अंदर सभी लाभार्थी महिलाओं के नाम सार्वजनिक करे। प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं की है जिसमें से लगभग 1 करोड़ महिलाएं विवाहित हैं। सरकार के दावे के मुताबिक योजना के दायरे में मात्र 70 लाख महिलाएं आई हैं। 30 प्रतिशत महिलाओं को तो पहले ही छोड़ दिया गया है।पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा का चरित्र ही धोखेबाजी का रहा है। विधानसभा चुनाव में फार्म भरवा कर हर विवाहित महिला को सरकार बनते ही 1000 रू देने का वादा किया गया था। सरकार बनने के बाद नियम शर्ते लगा दी गईं, ताकि कम से कम महिलाओं को लाभ मिल सके। जब वादा सभी महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ देने का था, तो फिर इसमें कटौती क्यों की गई ? दिसंबर में सरकार बनी तो महिलाओं को जनवरी से मार्च तक तीन माह का पैसा मिलना था। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पहली किश्त दे तो दिया, लेकिन सिर्फ एक चौथाई महिलाओं को। चुनाव के बाद किसी भी एक रूपया नहीं देने वाले हैं।

किसान की खुदकुशी, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी

0

जगदलपुर राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना अंतर्गत ग्राम कुर्सीटिकुल के एक युवा किसान की खुदकुशी के मामले की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कमेटी गठित की है। कमेटी के संयोजक डोंगरगांव के विधायक दलेश्वर साहू, सदस्य खुज्जी विधायक भोलाराम साहू, मोहला मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी, डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू बनाए गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैदू ने बताया है कि जांच कमेटी के संयोजक और सदस्यों को जल्द से जल्द कुर्सीटिकुल जाकर मृतक किसान के परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन से चर्चा कर वस्तुस्थिति से अवगत होने और रिपोर्ट पीसीसी मुख्यालय में प्रेषित करने के लिए कहा गया है।

इस बार बनेगी 400 से अधिक सीटों के साथ भाजपा की सरकार:–अब्दुल इब्राहिम सैयद

0
  • छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर विजय होंगे उम्मीदवार•

चिखलाकसा:–नगर पंचायत चिखलाकसा उपाध्यक्ष व भाजपा नेता अब्दुल इब्राहिम सैयद ने आगामी विधानसभा चुनाव में केंद्र में 400 से अधिक सीटों पर विजय होने का दावा करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी कहा। अब्दुल इब्राहिम सैयद ने केंद्र सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि प्रमुख रूप से जनधन योजना, स्वच्छता अभियान, शौचालय योजना, उज्ज्वला योजना, लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण , महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, पांच किलो मुफ्त चांवल शामिल हैं।

आज भारत विश्व गुरु बनने को अग्रसर हो चुका है प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी विश्व के सबसे अधिक लोकप्रिय व्यक्ति बन चुके हैं और उनके मार्गदर्शन में भारत लगातार विकास और विकसित देश बन रहा है। केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार भारत के सभी वर्गों के लोगों का विकास कर रही है।

बायपास रोड, सेंट्रल स्कूल समेत कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखी राकेश द्विवेदी ने

0
  •  मंडल भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

दल्लीराजहरा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बालोद जिला आगमन पर मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने खनिज नगरी दल्ली राजहरा की विभिन्न मांगों को लेकर मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
राकेश द्विवेदी लगातार नगर के हित और विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में युवा नेता राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अनेक मांगें रखी हैं। राकेश द्विवेदी ने आगामी शिक्षा सत्र से दल्ली राजहरा में केंद्रीय विद्यालय शुरू करने की मांग करते हुए जानकारी दी है कि भाजपा के पिछले शासन काल में केंद्रीय विद्यालय बीएसपी स्कूल में आरंभ करने की स्वीकृति दी जा चुकी है फिर भी कांग्रेस शासन में प्रारंभ नहीं किया गया। दल्ली राजहरा एवं मुख्य मार्ग पर लगातार हो रही सड़क दुर्घनाओं को देखते हुए वर्षों से लंबित बाइपास मार्ग का निर्माण जल्द शुरू करने की मांग मंडल अध्यक्ष द्विवेदी ने की है। उन्होंने कहा है कि लगातार सड़क दुर्घनाओं में लोगों की जान जा रही है। बाईपास रोड के लिए सर्वे पूर्ण हो जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने कार्य प्रारंभ करने की स्वीकृति नहीं दी।
राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है कि दल्ली राजहरा में स्थायी 100 बिस्तर अस्पताल को फिलहाल 50 बिस्तर अस्पताल के रूप में प्रारंभ किया गया है। वहां आपातकालीन चिकित्सा की सुविधा न होने से नागरिकों की अकाल मृत्यु हो रही है। अस्पताल को सौ बिस्तर अस्पताल के रूप में पूरी तरह विकसित करने तथा वर्तमान के आपात चिकित्सा सुविधा जल्द शुरू कराने की मांग मुख्यमंत्री साय से राकेश द्विवेदी ने की है। उन्होंने बताया है कि इसकी स्वीकृति मिल जाने के बाद भी काग्रेस शासन ने इस मसले को भी लटका कर रख दिया है।दल्ली राजहरा शहर में स्थानीय बेरोजगार युवकों को बीएसपी द्वारा संचालित माइंस में प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने एवं ट्रांसपोर्टरो को माइंस में परिवहन का कार्य दिलाने की मांग राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से की है।


उठाया नपा में भ्रष्टाचार का मुद्दा
मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने दल्ली राजहरा नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाये एवं विकास कार्यों के मामले में भाजपा पार्षदों के वार्डों के साथ हो रहे पक्षपात की ओर भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ध्यान आकर्षित कराते हुए इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस शासन काल में दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेसी होने के बावजूद नगर में विकास कार्य कराने पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजतन नागरिकों को बुनियादी सुविधाओं से वंचित होना पड़ा है।द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि नगर पालिका क्षेत्र में समग्र विकास के लिए आवश्यक धन राशि उपलब्ध कराई जाए तथा कार्यों को पूरी पारदर्शिता के साथ कराने की व्यवस्था करने की मांग राकेश द्विवेदी ने मुख्यमंत्री  साय से की है।

जमीन का मिले मालिकाना हक
दल्ली राजहरा एवं चिखलाकसा नगरीय क्षेत्र में रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान करने की भी मांग राकेश द्विवेदी ने की है। दल्ली राजहरा क्षेत्र में 270 एकड़ हस्तांरित भूमि पर निवासरत नागरिकों को मालिकाना हक निशुल्क प्रदान करने की मांग मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने की है। उन्होंने कहा है कि पूर्व की काग्रेस सरकार द्वारा भूमि की रजिस्ट्री के नाम पर लाखों रूपयों की राशि ली जा रही थी, जिसके कारण गरीब तबके के नागरिक जनता रजिस्ट्री नहीं कर सके। और इस वजह से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी इन गरीबों को नहीं मिल पाया है। ज्ञात हो कि पूर्व में प्रदेश में कांग्रेस सरकार होने और दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष के कांग्रेसी होने के बावजूद नगर में विकास के कार्य ठप रहे और नगर में खुलकर भ्रष्टाचार हुआ है। इस ओर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह मुख्यमंत्री साय से श्री द्विवेदी ने किया है।

नारायणपुर के धुर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के गांव मसपुर में खोला गया नया कैंप

0
  • कैंप खुलने से क्षेत्र के विकास और नक्सल उन्मूलन मुहिम में आएगी तेजी पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार भी रहे उपस्थित
    • जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में वहां के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और अन्य सुरक्षा बल ग्रामीणों की सुरक्षा और गांवों में विकास की धारा बहाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में 11 मार्च को नारायणपुर पुलिस एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्र, ग्राम मसपुर में नया कैंप खोला गया।अबूझमाड़ क्षेत्र का ग्राम मसपुर ओरछा ब्लॉक एवं कोहकामेटा तहसील के अंतर्गत आता है थाना सोनपुर थाना क्षेत्र में स्थित है।
        • मसपुर में नया कैंप स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। मसपुर में नया कैंप खुल जाने से आसपास के गांवों में बिजली, सड़क, पानी, पुल, पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा एवं नक्सल उन्मूलन अभियान में तेजी आएगी। सरकार की नियद नेल्ला नार योजना तथा केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता में आस पास के पांच गांवों तक पहुंचाया जाएगा। कैंप स्थापना के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रॉबिन्सन गुरिया भी मौके पर उपस्थित थे। नवीन कैंप स्थापना में नारायणपुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर एवं बीएसएफ 135वीं वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भाजपा जो कहती है वह करती है: जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा बालोद

0

बालोद जिले के किसानों को कृषक उन्नति योजना 2024 के तहत 1.44 लाख किसानों को 686 करोड रुपए जिला मुख्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में आदान सहायता राशि वितरण प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय के मुख्य अतिथि अतिथि में संपन्न हुआ | जिसका स्वागत करते हुए जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में 3100 प्रति क्विंटल धान खरीदी का वादा किया गया था जिसे छत्तीसगढ़ कि भाजपा सरकार ने पूर्ण किया है आज अंतरण राशि किसानों के खाते में हस्तांतरण कर भाजपा ने यहां साबित किया कि भाजपा जो कहती है वह करती है
कांग्रेस हमेशा से ही धान की बोनस राशि को लेकर मुद्दा बना रहे थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपना निर्णय देकर यह साबित कर दिया कि भाजपा ही किसा नो की हितैषी सरकार है
जिला किसान मोर्चा महामंत्री मनोहर सिंहा व हेमंत साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान के खातों में अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल आज हस्तांतरण हो गया है जो की स्वागत योग्य है उल्लेखनीय है कि की वर्तमान में धान का समर्थन मूल्य 2183 रुपए प्रति क्विंटल और 2203 रुपए प्रति क्विंटल सरकार द्वारा निर्धारित की गई है अंतर की राशि 917 रुपए प्रति क्विंटल किसानों को प्राप्त हुआ है इस तरह समर्थन मूल्य व अंतर की राशि दोनों मिलकर 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान का दाम किसानों को प्राप्त प्राप्त हुआ है\

किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारी गन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव जी का आभार व्यक्त किया है आभार व्यक्त करने वालों में शालिक देशमुख पुष्पेंद्र चंद्राकर सोमेश साहू संतोष गंगबेर विजय मोटवानी छगन देशमुख टो मन साहू रमेश सोनवानी मदन बठई लीला राम सोन बेर टीकाराम सांवरे संदीप बाजपेई धर्मेंद्र साहू मनोहर सिंह हेमंत साहू टुकेश्वर पांडेय शिवेंद्र देशमुख छगन साहू मितेंद्र वैष्णव सुरेश देशमुख पन्नालाल साहू चैतन्य निषाद टीकाराम निषाद गणेश साहू दिनेश साहू उमेश विश्वकर्मा कमलेश गौतम गौतम साहू मन्नू लाल छोरी भोलाराम सुवम साहू संतराम नेताम ध्रुव साहू मनीष गांधी मुरली सिंनहा टोकेश्वर साहू श्रवण देवांगन उधो राम सिंह खिलावन साहू कमलेश निषाद मृत्युंजय साहू रामस्वरूप यादव कमलेश गौतम आदित्य रोट शंभू साहू दयानंद निषाद आदि प्रमुख है प्रेषक जिला अध्यक्ष समूचा बालोद

MOST POPULAR

HOT NEWS