City Media - Page 1385 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1385

100 दिन 100 कहानियां – कहानी स्कूलों में शिक्षण शास्त्र का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है

0

टुमन लाल सिन्हा प्रभारी प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला ककरेल, विकासखंड डौंडी , जिला बालोद , छत्तीसगढ़

कहानी का जन्म कब, कैसे, कहां से हुई शुरुआत, इस पर कोई एक मत तो नहीं । पर कहानी जैसी कोई मनोरंजक , ज्ञानवर्धक , लेखन विधा कोई और नहीं । ऐसा माना जाता है कि 10 वीं शताब्दी से तेरहवीं शताब्दी के मध्य ही इस हिंदी गद्य की शुरुआत हुई थी । मनुष्य के जन्म के साथ ही साथ कहानी का भी जन्म हुआ और कहानी कहना तथा सुनना मानव का आदिम स्वााभाव बन गया । इसी कारण से प्रत्येक सभ्य तथा असभ्य समाज में कहानियां पाई जाती है । इसी परिपेक्ष्यी में शिक्षा विभाग की योजना 100 दिन 100 कहानियां एक तीर से कई निशाने को साधने का कार्य कर रही है ।

लॉकडाउन ने शिक्षा व्यवस्था को बहुत नुकसान पहुचाने का कार्य किया । 18 माह तक बच्चों का लर्निंग लॉस हुआ । बिना परीक्षा के क्रमोन्नत करने का घातक फैसला भी लेना पड़ा । बड़े फैसले नीतियों को ध्यान में रख कर ही लिया जाता है । यह फैसला शत प्रतिशत सही है । हमें बच्चों का साल बर्बाद करने का कोई हक नही । लर्निंगलॉस को कम जरूर किया जा सकता है । इस लर्निंगलॉस को कम करने के लिए शिक्षा विभाग की यहस योजना 100 दिन 100 कहानियां खरी उतर रही है ।

इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ के प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 100 दिनों तक 100 कहानियों को पढ़ने , सुनने, सीखने का कार्य प्रगति पर है । प्रत्येक उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 100 पुस्तकों का सेट , समग्र शिक्षा, छत्तीसगढ़ के माध्यम से प्रदान किया गया है । यह पुस्तक दोनों भाषाओं हिंदी और अंग्रेजी में एक ही पृष्ठ पर लिखित है । बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में एक ही कहानी , पढ़ने सुनने का अवसर मिलता है । एक ही जगह होने के कारण बच्चों का शब्द ज्ञान बढ़ता है , अर्थ को समझने में आसानी होती है । दोनों विषय के व्याकरण को समझ पाते हैं । पुस्तक के दूसरे पृष्ठ पर चित्रों का समावेश है । बच्चे कहानीह की पटकथा को आसानी से समझ पाते हैं । चित्रों को देखकर बच्चों को कहानी पढ़ने में और भी दिलचस्पी बढ़ जाती है । कहानी के अंत में अभ्यास कार्य भी दोनों भाषाओं में दिये गए है । जैसे शब्दों का मिलान, रिक्त स्थान, समूह बंधन , प्रश्नोत्तरी , व्याकरण आदि । ये पुस्तके नैतिक गुणों को बढ़ाने पर आधारित है ।

कहानी सुनाने का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ पठन कौशल को बढ़ावा देता है । बच्चे हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में कहानियों का पठन करते हैं । शिक्षक इनका वीडियो बनाकर ग्रुप में वीडियो शेयर करते हैं । छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों में भी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रहा है । शिक्षा विभाग बच्चों को अन्या देशों में प्रचलित कहानियां का संग्रह पढ़ने सुनने का मौका देना चाहती है । इसलिए शिक्षकों के माध्यम से कहानियों को स्थािनिय भाषाओं में अनुवाद का कार्य सौंपा गया है । शिक्षकों ने भी अपनी स्थानीय भाषा में अनुवाद कार्य पूर्ण किया गया तथा छात्रों और शिक्षकों को स्वलिखित कहानियों को प्रकाशित करने का मौका मिल पा रहा है । कहानी कथन के माध्यम से बच्चे भाषा के स्वकर के उतार-चढ़ाव, शारीरिक गति, हाव-भाव आदि के उपयोग से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करने में सक्षम हो पा रहे है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png

कहानी स्कूलों में शिक्षण शास्त्र का एक सशक्त माध्यम साबित हो रहा है । राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा इस बात की अनुशंसा करता है कि स्कूली ज्ञान को समुदाय के ज्ञान से जोड़ा जाए । विभिन्न समुदायों में ज्ञान के संसाधन के रूप में प्रचलित कहानियां , स्कूल को समुदाय से जोड़ने का एक अच्छा साधन है । कहानियां बच्चों की चुप्पी तोड़ने , समुदाय से सीखने , कहानी लिखने , कहानी की घटनाओं पर आधारित रचनात्मक चित्र बनाने और अर्थपूर्ण सीखने के लिए प्रेरित करता है । वास्तव में शिक्षा विभाग ने बच्चों के लर्निंग लॉस को दूर करने व लर्निंग आउटकम को आसानी से प्राप्त करने के लिए 100 दिन 100 कहानियां की शुरुवात ,एक कारगर योजना साबित हुई है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामपंचायतों में नलजल प्रदाय योजना के कार्यो का किया भूमि पूजन, ग्रामवासियों को शुद्धपेयजल की आपूर्ति हेतु कांग्रेस की भूपेश सरकार कटिबद्ध है – रेखचन्द जैन

0

➡️ संसदीय सचिव/विधायक रेखचन्द जैन ने अतिसंवेदनशील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामपंचायतों में लगभग ₹741.43 लाख रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के कार्यो का किया भूमि पूजन.
➡️ कांग्रेस की भूपेश सरकार की मंशानुरूप गांव के अंतिम छोर तक ग्रामवासी जलजीवन मिशन की योजना से लाभान्वित होवें.
➡️ मेरा प्रयास अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर ग्रामवासियों को सरकार की विभिन्न योजना से लाभान्वित करने का.
➡️ दरभा ब्लॉक के ग्रामपंचायत तीरथगढ़ में लागत लगभग दो करोड़, नेगानार में ₹60.61 लाख, मावलीपदर में ₹171.68 लाख, लेंड्रा में ₹189.14 लाख, छिंदबहार में ₹121.12 लाख की लागत से रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना के अन्तर्गत ग्रामवासियों के पानी की ज्वलन्त समस्या का किया निदान.
➡️ ग्रामपंचायत महकापाल के ग्रामवासियों को ₹17.12 लाख रुपये की लागत से सुगम सड़क योजना के अंतर्गत जर्जर सड़क से निजात दिलाई और एक नये सड़क की सौगात दी तथा ₹5 लाख रूपये की लागत से बने बालक आश्रम महकापाल के अतिरिक्त कक्ष का उदघाटन किया.
➡️ मावलीपदर के कांग्रेसी नेता उमेश बेसरा जिनका विगत माह मोटर सायकल दुर्घटना में निधन हो गया था उसकी पत्नी शांति बेसरा को संसदीय सचिव ने एक लाख रुपये की मुख्यमंत्री सहायता राशि का चेक प्रदान कर सांत्वना दी।
➡️ ग्रामपंचायत पुसपाल में लक्ष्मी जगार पर्व के पूजा अर्चना में भी शामिल होकर समाज के विकास, उत्थान व उन्नयन की कामना की.

छत्तीसगढ़ सरकार की जलजीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्रामीण अंचलों के सभी ग्रामवासियों को शुद्धपेजल की आपूर्ति हेतु कांग्रेस की भूपेश सरकार कटिबद्ध है संसदीय सचिव विधायक रेखचन्द जैन ने बताया कि राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्रामीण अंचलों के अंतिम छोर तक शुद्धपेजल कि आपूर्ति के लिए जिस योजना की शुरुआत की है वह ग्रामीण क्षेत्रों व अंचलों में मिल का पत्थर साबित हो रही है श्री जैन ने कहा कि तीरथगढ़ में 7950 मीटर, नेगानार में 3700 मीटर, मावलीपदर में 9023 मीटर, लेंड्रा में 10900 छिंदबहार में 8250 मीटर पाईप लाईन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इस ज्वलन्त समस्या से ग्रामीणजनों को हमेशा के लिए इससे छुटकारा मिल सकेगा तथा सरकार की योजना का लाभ उन्हें शत प्रतिशत मिले, शुद्धपेजल की आपूर्ति गांव के अंतिम छोर तक हो, ग्रामवासियो को पानी के लिए भटकना ना पढ़े श्री जैन के प्रयास ने ग्रामवासियों के चेहरों में लाई रौनक,ग्रामीण अंचलों के रहवासियों को मिली राहत, संसदीय सचिव/ विधायक रेखचन्द जैन ने ग्रामपंचायत महकापाल में सुगम सड़क योजना के अन्तर्गत सड़क का भूमि पूजन किया और ग्रामवासियो को नए सड़क की सौगात दी।

ग्रामीण अध्यक्ष बलराम मौर्य ने भी सरकार की रेट्रोफिटिंग नलजल प्रदाय योजना का लाभ ग्रामीनवासियों को अंतिम छोर तक शुद्धपेजल मिले तथा ग्रामवासियो को पानी के लिए दर दर भटकना ना पड़े तथा सरकार की यह महति योजना गांववासियों के लिए कारगर साबित हो रही है और गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की तर्ज पर पूरे प्रदेश सहित बस्तर में विकास की गंगा बह रही है।

यह रहे मौजूद…

जनपद सदस्य बनिता कौशिक, तुलाराम कश्यप,दिनमणि बेसरा, जिला महामंत्री अनवर खान, यूँका नेता अजय बिसाई, सरपंच महेश्वरी कश्यप,तिले कश्यप,सविता बघेल,मनबति कश्यप, समदास कोर्राम, कमला कश्यप,समधु राम बघेल,बलराम कश्यप, दुलार सिंह,रामनाथ नाग,मोहन ठाकुर,रामधर, सहादई नाग, बच्चा नाग,रुकधर,कमलू बघेल,दयालु राम,मनसिंग ठाकुर,सोनारू नाग,कमल साय नाग,गागरू राम,लच्छु राम,मोतीराम,राजेश दास,खगपति सेठिया, लखपति नाग,लोकनाथ पटेल,सुन्ति,सन्तु,धरमु, मोहनराम बघेल,बुदरी,गुजू राम नाग,राजकुमारी कश्यप, निर्मय नाग,पीलू राम कश्यप, सुकरू मौर्य,रैमती नाग,मोहन कश्यप, खगुराम सेठिया, बोड़का नाग,गंगा राम कोर्राम,शम्भूनाथ बेसरा, मोहन कश्यप,सुंदर कश्यप,शंकर मौर्य,गिरधर बेलसरिया,कमल बघेल राजेन्द्र त्रिपाठी,गौतम समरथ सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित थे

अंधे प्यार प्रतिशोध के गठजोड़ से हुए अंधे कत्ल की सत्यकथा हुआ उजागर, युवक ने लड़की को अपने प्यार जाल में फांसकर उसके सहयोग से अपने मंसूबे को दिया

0

बहन की ईज्जत आबरू लूटने और मां से झगड़ा करने के अपराध में जेल की हवा खाकर जमानत पर छूटने के बाद प्रतिशोध वश बहन और भाई की हत्या करने के फिराक में लगे युवक ने लड़की को अपने प्यार जाल में फांसकर उसके सहयोग से अपने मंसूबे को दिया, अंधे प्यार में हत्या में हिस्सेदार बनी प्रेमिका हुई गिरफ्तार

पुलिस को बताई प्यार प्रतिशोध की मनोहर कहानी अंजाम हत्या के मुख्य सूत्रधार फरार युवक की पूरी सरगर्मी से कर रही पुलिस तलाश

कोंडागांव । कोंडागांव जिला के इरागांव पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उमला जाने वाले मार्ग में मिली लाश का पुलिस ने पूरा सच सामने लाने में कामयाब रही‌ । प्रेम प्यार प्रतिशोध के फिराक में हुते हत्या की सच्ची कहानी सामने आने पर सब हैरत जाहिर करते कहने लगे हैं की अब हमारे यहां भी बड़े महानगर दिल्ली मुंबई के तर्ज पर बड़े प्लानिंग से मर्डर होना शुरू हो गया। उल्लेखनीय है की बीते रविवार को सड़क के किनारे कोनगुड निवासी 19 वर्षीय युवक मनोज मरापी का शव सन्देहास्पद अवस्था मे पड़ा मिला था। जिसे देखते ही स्थानीय लोगों ने इरागांव पुलिस को घटना की सूचना दी थी। हालांकि शव को देखने पर प्रथम दृष्टया सड़क दुर्घटना लग रही थी। लेकिन जब मृतक के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आई तो पता चला कि युवक की मौत सड़क दुर्घटना से नही बल्कि अज्ञात लोगों के द्वारा गला घोंटने की वजह से हुई थी। ततपश्चात इरागांव पुलिस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। फलस्वरूप मंगलवार दिनांक 5 अक्टूबर को पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए घटना में संलिप्त एक आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी अभी भी फरार है जिसकी पतासाजी जारी है। वहीं हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

हत्या कर मौत को दुर्घटना दिखाने लाश के उपर गिरा दिया गया था बाईक

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए केशकाल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भूपत सिंह धनेश्री ने बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर को इरागांव थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम उमला में एक अज्ञात युवक का शव सडक किनारे पडे होने कि सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी विनोद साहू एवं स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंचे। शव संदेहास्पद स्थिति में पडा था अज्ञात शव के बारे में आस-पास के लोगो से पुछ ताछ करने पर युवक का नाम मनोज मरापी पिता रामसाय मरापी निवासी कोनगुड का होना बताया। घटना स्थल एवं शव को बारीकी से निरीक्षण करने वास्ते फाॅरेंसिक टीम को बुलाया गया। घटना स्थल का निरीक्षण एवं शव पंचनामा कार्यवाही करने के बाद शव को पीएम हेतु सीएचसी केशकाल भेजा गया। जहां डाक्टरो की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया जिसमें डाक्टरो ने शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतक की मृत्यु गला घोंटने के कारण श्वास अवरूध्द होना बताया। जिस पर थाना ईरागांव में धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्यार में अंधी प्रेमिका ने बुलाकर हत्या में बन गयी हिस्सेदार

मामले में पुलिस अधीक्षक सिदार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुलदेव शर्मा के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी केशकाल भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण में मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी विनोद कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार किया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान मृतक के परिजनो, गवाहों व मुखबीरी के आधार पर हत्या में शामिल आरोपिया कुमारी जानकी मण्डावी को पुलिस हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जिसमें उसने बताया कि उसने पुरूष मित्र रतीराम मरापी के साथ षड्यंत्र कर सर्वप्रथम मृतक मनोज मरापी को अपने प्रेम जाल फसा कर उसे धोखा देेकर मिलने के लिए उमला चौक पर बुलाया। वहां आने के पश्चात उसे उमला रोड में ले जाकर बात कर रही थी तभी मौका पाकर आरोपी रतीराम मरापी ने रस्सी को मनोज मरापी के गले में फॅसा कर गिरा दिया, जिससे मनोज की मृत्यु हो गयी। फिर रतीराम मरापी ने मनोज के मोटर सायकल को उसके ऊपर पटककर एक्सीडेन्ट का रूप देना बताया। वैधानिक कार्यवाही पश्चात आरोपिया जानकी मण्डावी निवासी पारा ईरागाॅव को दिनांक 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया। प्रकरण के मुख्य आरोपी रतिराम मरापी निवासी कोनगुड थाना धनोरा घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि. पिताम्बर कठार, सउनि. किशोर कुमार प्रजापति, सउनि. देवेन्द्र नागेश प्र.आर. रामदयाल पैकरा आर. संतोष पोयाम आर. रामलाल मण्डावी, मानकू नेताम आर. बेनेदिक्त खलखो आर. जितेन्द्र मरकाम आर. यशोदा नेताम शामिल रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

नारायणपुर में नवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने शांति समिति की बैठक आयोजित की गई

0

नारायणपुर – दिनांक 06.10.21 को पुलिस अधीक्षक नारायणपुर यू उदय किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर के नेतृत्व एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नारायणपुर अनुज कुमार, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग की उपस्थिति में नवरात्रि पर्व के दौरान खास नारायणपुर में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु थाना परिसर नारायणपुर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमे शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हुए जिन्हें नवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखते हुए सौहाद्र पूर्वक त्यौहार मनाने तथा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर रखते हुए पर्व के दौरान मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने हेतु समझाइश दी गई |     

जल्द होगा बस्तर जिला वेब पोर्टल संघ का चुनाव, पत्रकार भवन में हुई अहम बैठक

0

मातृ संघठन के अधीन जल्द होगा वेब पोर्टल संघ का गठन, सर्वसम्मति से लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

सूची तैयार कर अहर्ताओं व सक्रीयता के आधार पर बनेगी सदस्यता सूची

जगदलपुर – आज दिनांक 6 अक्टूबर 2021 को बस्तर जिला पत्रकार संघ के अधीन बस्तर जिला वेब पोर्टल संघ की बैठक आहूत की गई। इस बैठक में कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें वेब पोर्टल के सभी पत्रकारों को एकजुट वह संगठित करने संबंधित चर्चा की गई।

बहुत ही जल्द सभी मीडिया पोर्टल वह समकक्ष जनों के सहयोग से मातृ संगठन के अधीन इसका विस्तार किया जाना सर्वसम्मति से सुनिश्चित किया गया। यही नहीं, बैठक में मौजूद सभी जनों ने इस बात पर भी हामी भरी कि विगत कई वर्षों से सोशल मीडिया ने कोरोना काल के दौरान भी जनमानस में निरंतर खबरों का प्रचार-प्रसार किया है। हालांकि, सभी सदस्यों ने एकमत होकर यह भी कहा कि मातृ संगठन के बगैर यह सब किया जाना संभव नहीं है।

बैठक में गम्भीरता पूर्वक इस विषय पर भी चर्चा हुई कि उक्त संघ में मातृ संगठन के नियमों का पालन तठस्थ होकर किया जाएगा। साथ ही यहां बनने वाले सदस्यों की वरिष्ठता, सक्रीयता व कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजो के आधार सदस्यता सुनिश्चित की जाएगी।

बाप दादा की हड़पी जमीन पाने अब राज्यपाल के दर पर अन्न जल त्याग करेगा दलित परिवार आमरण अनशन

0

केशकाल- केशकाल तहसील कार्यालय से महज 9कि.मी.की दूरी पर स्थित ग्राम गारका का एक दलित परिवार इंसाफ की याचना करने राज्यपाल दरवाजे पर दस्तक देने का निर्णंय लेते हुए यह संकल्प लें लिया है कि जब तक हमें न्याय करते हमारे बाप दादा का जमीन नहीं दिला दिया जायेगा तब तक हम अन्न जल त्याग करके वंही पर आमरंण अनशन करेंगे या फिर भूख प्यास में तडफ तडफ कर अपनी जान दे देंगे। तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम अपने बाप दादा के नाम के जमीन का अभिप्रमांणित कापी लेकर दर दर इंसाफ की फरियाद करते फिरने वाले दलित परिवार के रिकार्ड अनुसार 1944-45 में मिजान -5 रकबा-15.36ऐकड और 1954-55 के अधिकार अभिलेख में मिजान-5में 14.75में जिस रतना पिता-जोधा के नाम से गांव में खुद की लगानी जमीन थी उसके वंशज रतना का नाती – महेश लहरे और उस पर आश्रित रहने वाला परिवार राजस्व विभाग के भाग्यविधाताओं के चलते आज बिल्कुल भूमिहीन होकर सरकारी जमीन में घर बनाकर ले देकर जीवन गुजर बसर करने को लाचार हो गया है। महेश लहरे और उसके बेटा बेटी पत्नी अपनी आपबीती बताते रोने लगते हैं।

उनका कहना है कि हमारे बाप दादा की जमीन को लोग उस समय के राजस्व विभाग के पटवारी तहसीलदार से मिलजुल करके कूटरचित फर्जी कागजात बना बनाकर हमारी जमीन हड़प लिए। हमारे लिए पट्टे वाली एक इंच जमीन नहीं छोड़ा।जिसके चलते हमें सरकारी जमीन में छोटी सी झोपडी बनाकर उसमें गुजारा करना पड़ रहा है पर इतने पर भी लोगो मन नहीं भरा तो हमारी बर्बादी तबाही का मंजर देखने को बेसब्र हुए जा रहे लोगों को यह रास नही आ रहा है तो अब वो हमें सरकारी जमीन में एक झोपड़ी बनाकर सिर छिपाकर गुजर बसर कर रहे हैं उससे भी भगा देने के लिए नाना प्रकार का आरोप मढकर तहसीलदार के पास शिकायत करते रहते हैं। हमारे बाप दादा के स्वामित्व की खसरा नं.389/55ख और खसरा नं.389/69की जमीन को तहसील आफिस में नौकरी करते हुए उस समय के पटवारी – नायब तहसीलदार से मिलजुल कर कूटरचित फर्जी कागजात बनाकर हथिया लिया और हमारे बाप दादा के जमीन के अधिकतर रिकार्डों में अफरा तफरी करवा दिया। जिसके चलते हमें अब हमारे ही बाप दादा के जमीन का रिकार्ड निकालने चक्कर दर चक्कर काटना पड़ रहा है। महेश लहरे का कहना है कि मेरे दादा रतना के नाम से 1944-45में 7 टूकडे में अर्थात 7खसरा नम्बर की जमीन थी पर 1954-54में 7खसरा टूकडा घटकर 5हो गया । मेरे दादा अनपढ़ थे और शराब पीकर अपने में मस्त रहते थे तथा वो लंबे समय तक मेरे पिता कार्तिक को छोडकर उड़िसा चले गये थे जिस मौके का फायदा उठाते हुए लोगों ने उनके नाम की जमीन को कब्जा करते गये और तहसील वाले से मिलकर कूटरचित फर्जी दस्तावेज तैयार करते मालिक बनते गये। हमरा जमीन छिनते गये और हमारे जान के पीछे पड़कर जीना दूभर करते रहे पर गरीबी और अशिक्षा के चलते न मेरा बाप कुछ कर पाया न मैं कुछ कर पाया। मैं हर मुसीबत को झेलते अपने दो लड़का एक लड़की को मेहनत मजदूरी कर करके पढ़ाया,मेरे बड़ा लड़का बी. एस.सी.एजी फाइनल ईयर में पढ़ रहा है ,मेरी लड़की एम एस सी बाटनी ,तीसरा लड़का एल.एल.बी.प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है ।

बच्चे पढ़ लिखकर समझदार हो गये हैं तो अब वो अर्जित शिक्षा का उपयोग करते यंहा वंहा भाग दौड़ करके अपने हक की जमीन का रिकार्ड निकलवा रहे हैं और इंसाफ पाने के जद्दोजहद में जुटे हुए हैं हम फरियाद करते काट रहें चक्कर और आगे वाले आते ही नहीं-महेश लहरे फरियादी महेश लहरे का कहना है कि -हम लोगों ने तहसील आफिस में आवेदन दिया है जिस पर सुनवाई चालू है पर जिन लोगों ने साजिशपूर्वक हथकंडा अपनाकर जमीन हड़पा है वो तहसील आते नहीं और जो आते ही हैं वो कोई भी अभिलेख कागजात रजिष्ट्री नहीं लाते जिससे यह प्रमाणित हो सके की वो हमारे दादा रतना पिता-कार्तिक की जमीन के मालिक कैसे बन गये-? और जमीन का नामांतरण कैसे हो गया-?? राज्यपाल के दर पर अन्न जल त्याग करेंगे आमरंण अनशन -महेश का और उसके पत्नी एवं पढ़ें लिखे नौनिहाल बच्चों का कहना है कि हमें इंसाफ नहीं मिला तो हम महामहिम राज्यपाल के दरवाजे पर जाकर अन्न जल त्यागकर आमरंण अनशन करेंगे और या तो हमें इंसाफ मिलेगा तब लौटेंगे या फिर वंही भूखे प्यासे अपनी जान दे देंगे ।

लाॅज में कमरा बुक करा कर आईपीएल मैच पर लगाया जा रहा था सट्टा का दांव

0

➡️ बस्तर पुलिस द्वारा सटोरियों पर की गई कार्यवाही

➡️ 11,000/-रूपये नगदी रकम, 23 लाख रूपये का सट्टा पट्टी, 03 मोबाईल बरामद

➡️ 01 नग एलईडी टी0व्ही0 एवं 01 नग मोटर सायकल बरामद।

➡️ आई पी एल के मैच पर लगाया जा रहा था सट्टा का दांव

➡️ दोनों सटोरिये सुकमा तोंगपाल सुकमा क्षेत्र के

जगदलपुर शहर में आईपीएल 20-20 क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाकर, धन अर्जित करने वाले दो सटोरियो पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 05.10.2021 को अम्बर लाॅज जगदलपुर के रूम नंबर 205 में कोई बाहरी व्यक्ति रूके हुये है जो अपनी मोबाईल फोन से अलग-अलग टीमों पर हारजीत का दांव लगवाकर अवैध रूप से सट्टा नामक जुआ खेला रहे है। कि सूचना प्राप्त हुआ था जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, टीम को अम्बर लाॅज रवाना किया गया। जहाॅ पर टीम द्वारा पहुंचकर उक्त स्थान पर घेराबंदी किया गया। दो व्यक्ति जिसका नाम पता पुछने पर, अपना नाम 1.बलराम झा ,शंकर कुमार सिन्हा निवासी तोंगपाल जिला सुकमा का रहने वाला बताया। जिसके पास में रखे मोबाईल जिसमें मुम्बई इंडियंस व राजस्थान रांयल्स मैच परं लोगों को मोबाईल और टीव्ही के माध्यम से सट्टा खिलाकर रकम प्राप्त करना स्वीकार किये। मौके पर उक्त सटोरियों के कब्जे से 03 नग मोबाइल , एक नग एलईडी टीव्ही, एक पल्सर मोटर सायकल, नगदी रकम 11,000/-रूपये एवं 2373450 ₹ सट्टा-पट्टी स्क्रीनसाॅट पेपर एवं रजिस्टर आदि को बरामद किया गया है। आरोपियों के विरूद्ध धारा 4-क जुआ एक्ट के तहत् कार्यवाही कर, गिरफ्तार किया गया है।

➡️ नाम आरोपी-

1.बलराम झा पिता मनोज झा उम्र 26 वर्ष निवासी तोंगपाल नाका पारा थाना तोंगपाल जिला सुकमा

2.शंकर कुमार सिन्हा पिता राजू सिन्हा उम्र 30 वर्ष निवासी तोंगपाल बाजार पारा थाना तोंगपाल जिला सुकमा।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले पुलिस अधिकारी:-

निरीक्षक- एमन साहू, सउनि0 – नीलाम्बर नाग, प्रआर0- चोवादास गेंदलें,
आरक्षक – रविन्द्र ठाकुर, बबलु ठाकुर, प्रकाश नायक , शिव यादव।

दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्व श्री रविंद्र भेंडिया जी की पुण्यतिथि मनाई

0

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के द्वारा पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व समाजसेवी स्व श्री रविंद्र भेंडिया जी की पुण्यतिथि दिनांक 05/10/2021 को ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई।

सर्वप्रथम रविन्द्र भेंडिया जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व तिलक लगाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

उसके पश्चात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर, नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस शिरोमणि माथुर,सेवादल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष संतोष पांडे,जिला सचिव के ईश्वर राव, ब्लॉक उपाध्यक्ष जीवन लाल साहू, चम्पा साहू, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े ने रविन्द्र भेंडिया जी की जीवनी पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रभारी महामंत्री विवेक मसीह ने किया व आभार प्रदर्शन ब्लॉक सयुक्त महामंत्री जागेश्वर गंधर्व ने किया।

इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदंड,ब्लॉक उपाध्यक्ष जोगेन्द्र ठाकुर,ब्लॉक महामंत्री प्रवीण शर्मा,कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,सयुक्त महामंत्री रूबी एंथोनी, सचिव मनोज पाटील, अजय बघेल,ताराचंद बघेल, डोमेन्द्र सावलकर रीता शर्मा, गीता शर्मा,राधा शर्मा, आदित्य ठाकुर, आदिभ भगत आदित्य रामटेके,पप्पू पंजवानी, शत्रुघन गायकवाड़, पप्पू मेश्राम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन व वार्डवासी उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-21.png
This image has an empty alt attribute; its file name is image-1.png

बता ये हुनर तूने सीखा कहां से…बेचने वाले दूसरे को लूटने वाला बता रहे!!

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। बस्तर के विकसित भविष्य का हवाला देते हुए एनएमडीसी के नगरनार प्लांट की तारीफों के पुल बांध चुके प्रधानमंत्री नरेंद्र की विदुषी सहयोगी और देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण जब छत्तीसगढ़ प्रवास पर यह बयान दे गईं कि कांग्रेस के मन में लूट है तो यहां बस्तर में नगरनार प्लांट के डीमर्जर का विरोध कर रहे लोगों के मन में विचार उमड़ घुमड़ रहा है कि क्या जमाना आ गया कि बेचने वाले दूसरे को लूटने वाला ठहरा रहे हैं! जहां बस्तर सांसद दीपक बैज दिल्ली में नगरनार प्लांट के मुद्दे पर केंद्र सरकार के कदमों का कड़ा विरोध व्यक्त करते रहे हैं और यहां सारे विधायक, तमाम संगठन और बस्तर की जनता चाहती है कि यह प्लांट निजी हाथों में न जाए। इसे छत्तीसगढ़ सरकार को संचालित करने दे दिया जाय। इस बाबत तो निर्मला सीतारमण ने कोई राय व्यक्त नहीं की, अलबत्ता यह कहकर भाजपा की मुश्किलें जरूर बढ़ा गईं कि कांग्रेस के मन में लूट है। अब कांग्रेस तो ठीक जनता भी यह जानना चाहती है कि रायपुर के आलीशान होटल में भाजपा कौन सी सेवा और कौन से समर्पण का प्रदर्शन कर रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के नाम पर सितारा होटल में प्रबुद्ध जन संगोष्ठी की रौनक बधाई। लेकिन जब वे कांग्रेस के मन में लूट होने की बात कर सकती हैं तो कांग्रेसी भी कह सकते हैं कि इन लोगों का सेवा और समर्पण अडानी अंबानी के प्रति है। जनता के प्रति नहीं। वैसे भी श्रीमती निर्मला सीतारमण के प्रवास के मद्देनजर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पांच सवाल दागे थे। जवाब तो मिलना नहीं था, उल्टे यह तोहमत जरूर लगा दी गई कि कांग्रेसी जनता की सेवा नहीं करते, कांग्रेस को जब भी बहुमत मिलता है तो वह सिर पर चढ़ जाता है। राजीव गांधी को भी 406 का बहुमत मिला था, पांच साल सरकार नहीं चला पाए। वोट मिलना अलग बात है और जनता का आशीर्वाद मिलना अलग बात है। जनता की सेवा में कांग्रेस की पकड़ नहीं है और उसके दिमाग से लूट वाली बात नहीं निकलती। अब कांग्रेसी भी भाजपाइयों से पूछ सकते हैं कि हमने क्या लूटा और आपने क्या क्या बेचा, क्या क्या बेचने जा रहे हैं, यह भी बता दीजिए। वैसे सीतारमण से पहले दक्षिण भारतीय मूल की राष्ट्रीय महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी भी बस्तर के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह कहकर भाजपा का सिरदर्द बढ़ा गईं थीं कि आप पीछे मुड़कर थूक देंगे तो भूपेश बघेल और उनका पूरा मंत्रिमंडल बह जाएगा! पुरंदेश्वरी के बिगड़े बोल पर भाजपा सफाई देती रही। अब निर्मला सीतारमण लूट शब्द का इस्तेमाल कर गईं तो यहां कांग्रेसी कहां और क्यों चुप रहेंगे। लिहाजा अगले ऐसे ही किसी अजूबे सियासी बयान तक यही मुद्दा सही..!

बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज रथ निर्माण कार्य में लगे कारीगरों से मिलने पहुँचे…

0

बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष व साँसद बस्तर दीपक बैज आज बस्तर दशहरा के महत्वपूर्ण अंग व आकर्षण एवँ आस्था का केंद्र “रथ” के निर्माण कार्य को देखने पहुँचे जहाँ उन्होंने रथ निर्माण कार्य मे लगे दो गाँव के कारीगरों से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना साथ ही जल्द से जल्द रथ निर्माण कार्य को पूर्ण करने को कहा कारीगरों ने भी तय समय सीमा से पहले कार्य पूर्ण कर लेने की बात कही जिस से खुश हो कर समिति के अध्यक्ष साँसद बैज ने भी दोनों दलों के सदस्यों को सम्मान पूर्वक नेग प्रदान किया।

इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,साँसद प्रतिनिधि जिला सुशील मौर्य,आशीष मिश्रा,कैलाश नाग,रोजविन दास,जाहिद हुसैन,पार्षद कमलेश पाठक,कोमल सेना,साँसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,सामेल नाग,महेश द्विवेदी,महेंद्र सिंह,शहनवाज खान,नीलम कश्यप,विजय,एम ज्योति राव,रजत जोशी,सुलो कश्यप,तहसीलदार,आर.आई.,पी डब्ल्यू डी के अधिकारी व समिति के सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS