जिला कलेक्टर रजत बंसल के मार्ग दर्शन में बस्तर ब्लॉक के ग्राम तुरपुरा में मेगा सेना भर्ती अभियान के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम केशरपाल, बनियांगव,तुरपुरा, सालेमेटा,सोरगांव,पखनाकोंगरा से यूवाओ ने भाग लिया।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ओम प्रकाश वर्मा की उपस्थिति में युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया ।इस अवसर पर एसडीएम वर्मा ने कहा कि सभी मन मस्तिष्क के साथ मन लगाकर अगर इस प्रशिक्षण का लाभ लेंगे तो आने वाले समय में सेना भर्ती अभियान में ज्यादा से ज्यादा बस्तर के यूवाओ का चयन हो सकेगा। और देश की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त होगा ।उन्होंने शाला स्तर पर भी लिखित परीक्षा की तैयारी को लेकर
शिक्षकों के द्वारा टीचिंग दी जा रही है जिसका भी लाभ लेने का आह्वान किया। एसडीएम ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी सहित उनकी टीम को सफल आयोजन को लेकर बधाई देते हुए आगे भी ऐसा कार्य करने का निवेदन किया ।कार्यक्रम को तहसीलदार कमल किशोर साहू जनपद सीईओ जयभान सिंह राठौर बीईओ मोतीराम कश्यप ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्राचार्य आर एल ठाकुर,बीआरसी राजेन्द्र सिंह ठाकुर,एबीईओ सुशील तिवारी,रामलाल बघेल, सीएसी विनय ठाकुर,चेतेन्द्र प्रसाद पाणिग्रही, प्राचार्य बाजु राम दुग्गे,अरुण जोशी, लोमश निषाद,दिनेश कुमार यादव, श्रीमती रुक्मणि नाग,नरेंद्र मौर्य, कुंदन लाल कश्यप,सुनील सेठिया,गोपी किशन ठाकुर,सचिव विघ्नेश्वर सार्दुल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मध्यान्ह भोजन नोडल अधिकारी शैलेन्द्र तिवारी ने किया।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 263 का बनाया गया पर्यवेक्षक
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य पर्यवेक्षक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी जी ने सौंपी है महत्वपूर्ण जिम्मेदारी |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग ) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पर्यवेक्षक रेखचंद जैन के प्रयागराज पहुंचने पर प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा अंशुमान सचिव उज्जवल शुक्ला पूर्व महापौर उम्मीदवार विजय मिश्रा ने आत्मीय स्वागत किया |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन प्रयागराज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नैनी ब्लाक अध्यक्षों की बैठक आहूत कर आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में गहन विचार विमर्श किया तथा उपस्थित ब्लाक अध्यक्षों एवं कांग्रेस नेताओं को संबोधित करते हुए कहा की प्रयागराज ( इलाहाबाद ) कांग्रेस का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है पं मोतीलाल नेहरू,पं जवाहर लाल नेहरू , श्रीमती इंदिरा गांधी से लेकर वर्तमान नेताओं तक ने कांग्रेस रीति नीति एवं परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य किया है वर्तमान समय में हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी जी जिस तरह से आम जनता के मुद्दों को लेकर लड़ रही है हम कांग्रेस के हर सिपाही को उनके हाथ को मजबूत करने के लिए कृत संकल्पित हो अभी से लग जाना है तभी हम उत्तर प्रदेश के इस अहंकारी सरकार को उखाड़ फेंकने में कामयाब हो पाएंगे इलाहाबाद ने कांग्रेस की परंपरा को पूरे देश में स्वतंत्रता आंदोलन के माध्यम से पहुंचाया था आज हम सभी को वर्तमान परिस्थितियों में कांग्रेस की रीति नीति को पुनः उसी जोश खरोश से आगे ले जाने की जरूरत है |
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला शहर जिला महामंत्री हेमु उपाध्याय इलाहाबाद कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा अंशुमान, सचिव उज्जवल शुक्ला पूर्व महापौर उम्मीदवार विजय मिश्रा नफीस अनवर अंजुम नाज,नयन कुशवाहा, राकेश श्रीवास्तव, माधवी रॉय, वार्ड अध्यक्ष निजामुद्दीन, वीरेंद्र शर्मा, नूर आलम, शत्रुघन भारती, शिवशंकर मिश्रा, अजेंद्र गौड़,राहुल मिश्र, आभादेवी, किरण शर्मा, सुदामा उर्मिला, पास्टरअजय, बलदेव प्रसाद अशोक सोनी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
अनु. जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि विक्रम ध्रुवे ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जनहित और जन-समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा करने से भाग रही है और इसलिए पहले उसने भाजपा के 11 विधायकों को निलंबित करवाया और फिर समय से पहले ही सत्रावसान करा दिया।
ध्रुवे ने कहा कि सत्ता और संख्याबल के ज़ोर पर भाजपा विधायकों को बदनीयती से निलंबित कराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यह बात अच्छी तरह गाँठ बांध लें कि अगले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता उन्हें अपने मतों से निलंबित ही नहीं, पूरी तरह बर्ख़ास्त करने के लिए तैयार बैठी है और जनता नगरीय निकाय के हो रहे चुनाव में प्रदेश कांग्रेस और उसकी सरकार को इसका ट्रेलर दिखाने जा रही है। ध्रुवे ने कहा कि झूठ की खेती करने और चिठ्ठियाँ लिखकर अपने नाकारापन का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने में मशगूल मुख्यमंत्री बघेल और उनकी सरकार के लोग ज़िम्मेदारियों से मुँह चुराने का शर्मनाक उपक्रम कर रहे हैं। ध्रुवे ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के सीधे लाभ से छत्तीसगढ़ के लोगों को वंचित रखने के लिए राज्यांश नहीं देने वाली प्रदेश सरकार षड्यंत्रपूर्ण इरादों के साथ काम कर रही है।
ध्रुवे ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच में भाजपा द्वारा अड़ंगा लगाने का एक नया झूठ गढ़कर प्रदेश को फिर ग़ुमराह कर रहे हैं। मुख्यमंत्री बघेल भाजपा शासनकाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाते जिन अधिकारियों आलोक शुक्ला व अनिल टुटेजा के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने के लिए चिठ्ठियाँ लिखते थे, आज अपनी सरकार के रहते उन्हीं अधिकारियों को उपकृत कर रहे हैं, जबकि उनके ऊपर गंभीर आरोप हैं। यह मुख्यमंत्री बघेल की कथनी और करनी का फ़र्क़ है।
ध्रुवे ने कहा कि झीरम घाटी कांड रोना रो रहे मुख्यमंत्री बघेल पहले इस बात का ज़वाब दें कि अपनी जेब में रखे झीरम मामले के सबूत पूरी जाँच प्रक्रिया में मुख्यमंत्री बघेल ने बाहर क्यों नहीं निकाले? साक्ष्य छिपाना भी एक गंभीर अपराध है, क्या बघेल इससे अनभिज्ञ हैं? केंद्र की जिस यूपीए सरकार ने इस मामले की जाँच का ज़िम्मा एनआईए को सौंपा था और जाँच आयोग गठित किया था, उस एनआईए और आयोग के जाँच प्रतिवेदन पर केवल अपनी ओछी राजनीति के लिए शक करने का मुख्यमंत्री बघेल के पास क्या आधार था? आख़िर मुख्यमंत्री बघेल झीरम मामले की जाँच में अड़ंगेबाजी करके किसे बचाने की नापाक़ कोशिश कर रहे है?
दल्लीराजहरा माथुर सिनेप्लेक्स में असामाजिक तत्वों द्वारा तोड़फोड़ की घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है घटना बीती रात्रि लगभग 10.30 बजे की है थिएटर में अंतिम शो चल रहा था उसी दौरान हॉल में शोर शराबा होने लगा थिएटर में मौजूद स्टाफ राजेश श्रीवास्तव के साथ अन्य स्टाफ अभिषेक, गुलशन कुमार वाधवे, तोरण शर्मा, शैरली को लेकर ऊपर पिक्चर हाल मे जाकर देखे तो हाल के अंदर किशन साहू, देव निषाद उर्फ़ भाटा, रज्जे सरदार, निलेश बनसोड़े उर्फ बाडू के द्वारा शोर शराबा, मां बहन की गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए उत्पात मचा रहे थे | थिएटर स्टाफ द्वारा शांत कराने का प्रयास कर पिक्चर बंद किया गया जिसके बाद उन युवकों द्वारा बाहर आकर केंटिन के पास रखे चेयर को उठा पटक किये केंटिन मे रखे कांच के गिलास को तोड फोड किया गया, समझाने से और उग्र होकर मारने पीटने के लिये उतावले होक झुमा झटकी करने लगे | थिएटर में हुडदंग करने वाले असामाजिक तत्वों किशन साहू स्व शिव साहू मछली मार्केट, देव निषाद पिता गंगाराम निषाद वार्ड क्र 19 सुभाष चौक, रज्जे सरदार, निलेश बनसोड़े उर्फ बाडू पिता सुनील बनसोड़े वार्ड क्र 21 रेल्वे कॉलोनी दल्लीराजहरा के खिलाफ दल्लीराजहरा थाने में शिकायत दर्ज की गई जिस पर पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ भा दं सं 1860 धारा 294, 34, 427, 506 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है |
जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा राजीव भवन में बाबा गुरुघांसी दास जयंती गरिमा व हर्षोल्लाष के साथ मनाई गई और उन्हें याद कर कांग्रेस परिवार ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने उनकी जयंती पर उनके विचारों को याद कर बताया कि बाबा गुरु घासीदास का जन्म 18 दिसम्बर 1756 को छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में गिरौद नामक ग्राम में हुआ था. उनके पिता का नाम मंहगू दास तथा माता का नाम अमरौतिन था और उनकी धर्मपत्नी का नाम सफुरा था. गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंचनीच, झूठ-कपट का बोलबाला था. बाबा ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया।घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था की वजह से ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा. गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की. बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया इसी प्रभाव के चलते लाखों लोग बाबा के अनुयायी हो गए फिर इसी तरह छत्तीसगढ़ में ‘सतनाम पंथ’ की स्थापना हुई इस संप्रदाय के लोग उन्हें अवतारी पुरुष के रूप में मानते हैं गुरु घासीदास के मुख्य रचनाओं में उनके सात वचन सतनाम पंथ के ‘सप्त सिद्धांत’ के रूप में प्रतिष्ठित हैं इसलिए सतनाम पंथ का संस्थापक भी गुरु घासीदास को ही माना जाता है. बाबा के बताये हुए मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति ही अपने जीवन में अपना तथा अपने परिवार की उन्नति कर सकता है।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि बाबा ने तपस्या से अर्जित शक्ति के द्वारा कई चमत्कारिक कार्यों कर दिखाएं, बाबा गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को प्रेम और मानवता का संदेश दिया संत गुरु घासीदास की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है, पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में गुरु घासीदास की जयंती 18 दिसंबर से एक माह तक बड़े पैमाने पर उत्सव के रूप में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है । कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
दल्लीराजहरा – दल्लीराजहरा नगर मे चाकू लिए आने जाने वालो को शराब के लिए पैसा मांगते हुए डराने धमकाने की सुचना पर दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार राजहरा बाबा मंदिर आम रोड में गुरुवार को शाम साढ़े 7 बजे वार्ड एक राजहरा बाबा मंदिर रोड पास आम रोड पर राज कुमार यादव द्वारा हाथ मे चाकू लिए आने जाने वालो लोगो को शराब के लिए पैसा मांगते हुए डरा धमका रहा था। जिसकी सूचना स्थानीय लोगो ने पुलिस को दिया पुलिस की टीम मौके पर पहुचकर राजहरा मंदिर वार्ड ईश्वर देवांगन के घर के पास एक व्यक्ति हाथ मे चाकू रखे तेज आवाज में गाली गलौज कर रहा था जिसे वार्ड के अनेक लोग समझाने का प्रयास कर रहे थे, नाम पता पुछने पर अपना नाम राज कुमार यादव वार्ड नं. 1 का रहने वाला बताया, राज कुमार यादव के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया, आरोपी राज कुमार को बरामद चाकू के संबंध में कोई दस्तावेज हो तो पेश करने धारा 91 का नोटिस दिया किन्तु आरोपी द्वारा कोई दस्तावेज दे नहीं पाया आरोपी का कृत्य अपराध सदर धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अवैध रूप से हथियार रखने का पाये जाने से आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
आज दिनाक 17.12.2021 को प्रंतीय निर्देश के अनुसार जिला नारायणपुर मे जिला अध्यक्ष का निर्वाचन करते हुए कमलेश उसेंडी को अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया । जगदलपुर से अनिल बड़कस संभाग अध्यक्ष एवं अजय परिहार जिलाध्यक्ष के द्वारा संघ सविधान के निहित शर्तो के तहत कार्यवाही किया गया । इस चुनाव मे नारायणपुर जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित में श्रीमति मलीना पवार के द्वारा कमलेश जी के नाम का प्रस्ताव किया गया एवम पूरी सभा ने समर्थन किया गया। चुनाव कार्यक्रम मे जगदलपुर के उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंग, हनुमन्त राव, नेत्र सहा अधिकारी प्रकोष्ठ, महारानी अस्पताल अध्यक्ष लष्मी टांडिया, सचिव नीरज मामडीकर, मेकाज अध्यक्ष जैकलीन,अंकुश शर्मा एवम जिला अस्पताल नारायणपुर से ललित जी को सम्भागीय उपाध्यक्ष के साथ मनोहर साहू, उषा सिंहा, लोकेश नाग, यशवंत कमेठी, देवलाल बघेल, पंकज, राजेश माने, नंदकिशोर , अवशेष ध्रुव, नरेश,अजय , वनिता, नमिता, आर.एम. ऐ. हेमंत, मुकेश , सुकदेवआदि कर्मचारी उपस्थित थे |
🔅 कुम्हारपारा चौक में नशीली दवाई की तस्करी करते एक आरोपी पकड़ा गया
🔅 तस्कर के पास से pyeevon spas plus और alprazolam नामक नशीली दवाई बरामद
🔅 कुल 2310 नग अवैध नशीली गोली बरामद
🔅 जप्तशुदा दवाई की अनुमानित कीमत 5,000/- रूपये
अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के निर्देशन में लगातार आपराधिक तत्वों पर बस्तर पुलिस के द्वारा कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में आज बस्तर पुलिस को अवैध नशीली दवाइयों के तस्करी पर कार्यवाही करने में सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली को सूचना प्राप्त हुआ था कि किसी व्यक्ति के द्वारा कुम्हारपारा क्षेत्र में अवैध नशीली दवाई का तस्करी किया जा रहा है। सूचना पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा एवं अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी केातवाली एमन साहू
के नेतृत्व में कार्यवाही हेतु टीम गठित कर रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा कुम्हारपारा माडिया चौक में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम रजनीश जोना निवासी शांति नगर का होना बताया, जिनकी तलासी लेने पर एक बैग मे नशीली दवाई कैप्सूल -peevon spas plus 1248 नग और टैबलेट- alprazolam -1062 नग = कुल 2310 नग अवैध नशीली दवाई मिला। जिस संबंध में पूछताछ पर संदेही के द्वारा वैधानिक प्रत्युत्तर प्रस्तुत नही किया गया।आरोपी रजनीश जाना के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 21 एन0 डी0 पी0 एस0 एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसन्धान मे लिया गया है!आरोपी रंजनीश जोना के कब्जे से कुल 2310 नग नशीली दवाई बरामद कर जप्त किया गया है। जप्तशुदा नशीली दवाई की अनुमानित कीमत 5,000/-रू. आंकी गई है। आरोपी को मामले मे गिरफ्तार कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है ।
🔅 नाम आरोपी:- रजनीश जोना पिता जयरत्नम जोना उम्र 46 वर्ष निवासी शांतिनगर वार्ड जगदलपुर जिला बस्तर (छ.ग.)
🔅 महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:- निरीक्षक – एमन साहू उपनिरीक्षक – होरीलाल नाविक सउनि. – नीलाम्बर नाग, सुधराम नेताम प्रधान आरक्षक – दिनेश जस्कर आरक्षक – अमरधर दीवान, पीयूष साहू, रवि सरदार, रवि ठाकुर,
🟥 जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश सरकार जी के सफलतम 3 वर्ष के कार्यकाल को हर्षोल्लाष के साथ मनाया तथा जमकर आतिशबाजी की तथा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी.
🟥 राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जयघोष के नारों से गूंजा पूरा राजीव भवन.
🟥 भूपेश बघेल वह नाम है जिनके काम व नाम को देश सहित अन्य राज्यों में कांग्रेस व कांग्रेस के आला नेता वैकल्पिक विकास के रोल मॉडल के रूप में पेश कर रहे है.
🟥 मुख्यमंत्री जी ने कई विषम परिस्थितियों में भी राज्य के विकास व उन्नति के लिए संकल्पित होकर अपने कर्तव्यों को पूरा करने में जो अहम किरदार निभाया जो देश का रोल मॉडल बनकर छत्तीसगढ़ को गौरान्वित किया.
जगदलपुर – बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष व बहुमुखी प्रतिभा के धनी राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के सफलतापूर्वक 3 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने पर खुशी का इजहार करते हुए राजीव भवन अग्रसेन चौक के पास आतिशबाजी व मिठाईयों का वितरण कर आपस मे एक दूसरे का मुंह मीठा किया और हार्दिक बधाई व शुभकामनायें प्रेषित की।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते महापौर सफीरा साहू ने बताया कि राज्य की भूपेश सरकार ने विगत 3 वर्षों में प्रदेश के गरीब,किसान,मजदूर सहित आमजनों के आर्थिक उत्थान हेतु कई महत्वाकांक्षी और जनहितकारी योजनाओं का शुभारंभ कर उसे मूर्त रूप देते प्रदेशवासियों को लाभान्वित करने का कार्य किया है देश की राजनीति में भूपेश बघेल एक ऐसा चेहरा बन चुके हैं जिन्हें नाम व काम से उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है वर्ष 2018 में तत्कालिक प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल संघर्षों के नायक थे लेकिन 2021 में हुए कांग्रेस के विकास के नए मॉडल के सबसे बड़े ब्रांड एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री पिछड़ी जाति के सबसे बड़े कांग्रेसी और बड़े किसान नेता के रूप में उभरे तथा पूरे देश मे राज्य को गौरान्वित करने का कार्य किया तथा राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि दरअसल यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 बरस में एक ऐसी सरकार दी है जिनके सहारे कांग्रेस मोदी सरकार को विकास के मॉडल को आइना दिखाने सकती है आज हम अपने भूपेश सरकार के 3 बरस के कुशल व सफलतम नेतृत्व के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाये प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।
इसके साथ ही सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस,एनएसयूआई अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष सहित अन्य पादाधिकारी व प्रमुख वक्ताओं ने भी अपने अपने विचार व्यक्त कर कहा कि कांग्रेस के लोकप्रिय सरकार ने इन तीन वर्षों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, नरवा-गरवा-घुरवा बाड़ी, किसानों का कर्जा माफ बिजली बिल हाफ,वन अधिकार पट्टा,तेंदूपत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना,गढ़ कलेवा योजना,मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना,दाई दीदी क्लीनिक योजना पौनी पसारी योजना, राजीव गांधी स्वावलंबन योजना,गोकुल नगर योजना,मुख्यमंत्री पालिका-बाजार योजना,मोर जमीन मोर मकान योजना, भूस्वामी अधिकार (पट्टा वितरण) छोटे भू-खंडों की खरीदी बिक्री सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगो को लाभान्वित करने का काम किया जो सराहनीय व स्वागत योग्य है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/समन्वय समिति के सदस्य/सेवादल/ युवक कांग्रेस/महिला कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारीगण सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य/नगर-निगम/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसियों व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा बहुमुखी प्रतिभा के धनी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के मार्गदर्शन में कांग्रेस परिवार ने बस्तर किसान कल्याण संघ के चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर नगर निगम जगदलपुर के राजस्व सभापति राजेश राय जी का राजीव भवन में स्वागत और सम्मान किया गया कांग्रेस का परचम लहराने पर उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
महापौर सफीरा साहू ने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य और गौरव की बात है कि बस्तर किसान कल्याण संघ के चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी की निर्विरोध अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई. हम उम्मीद करते हैं कि यह नवनिर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस के भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों के हित में अपने दायित्वों और कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करेंगे और सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए संकल्पित रहेंगे इन्हीं आशाओं और अपेक्षाओं के साथ कांग्रेस परिवार की तरफ से ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।
बधाई और सम्मान कार्यक्रम में जगदलपुर नगर निगम की महापौर/सभापति सहित प्रदेश/जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी/समन्वय समिति के सदस्य/सेवादल/ युवक कांग्रेस/महिला कांग्रेस/एनएसयूआई सहित अन्य प्रकोष्ठ/विभाग के अध्यक्ष पदाधिकारीगण सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्य/नगर-निगम/ त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों वरिष्ठ कांग्रेसियों व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।