City Media - Page 1366 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1366

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में हुआ विधिक जागरूकता शिाविर का आयोजन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 26 अक्टूबर 2021

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सिंगोड़ीतराई नारायणपुर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर अनिल बारा के मुख्य आतिथ्य में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विधिक जागरूकता शिाविर का आयोजन किया गया। बारा ने बच्चो को कडी मेहनत एवं लगन से पढ़ाई कर षासन के सर्वोच्च पदों पर काबिज होने की समझाईश दी। वहीं अजित सिंह ने बच्चो को बाल विवाह की जानकारी दी। किरण नैलवाल चतुर्वेदी ने घरेलू हिंसा अधिनियम के बारे मे विस्तार से बताया। जिला विधिक सलाहकार सनातन मेरसा द्वारा बच्चो को किशोर न्याय अधिनियम 2015 की जानकारी विस्तार से दी गई । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य अली, अधिवक्ता जेएस राठौर एवं जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे।

नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस एक्शन मोड पर

0

एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल के नेतृत्व में नारायणपुर पुलिस को नक्सलियों के सप्लाई चैन को तोड़ने में मिली सफलता

डॉ एस वली आज़ाद

आज दिनाँक 26/10/2021 को विश्वसनीय सूत्र के माध्यम से एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल को सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन के माध्यम से अवैध पटाखें ले जाया जा रहा है जिसे नक्सलियों, संघम सदस्यों तथा नक्सली समर्थकों द्वारा फ़ोर्स मूवमेंट की लोकेशन उजागर करने हेतु इस्तेमाल के लिए सप्लाई किया जाता है। सूचना प्राप्त होते ही जायसवाल ने थाना प्रभारी ओरछा के नेतृत्व में एक टीम गठित की; टीम ने जाँच/ कार्यवाही के दौरान मुख्य आरोपी दीपक डे, पिता शेषा उम्र 42 वर्ष और सह अभियुक्त महिपाल पटेल, पिता भंगी राम पटेल उम्र 27 वर्ष को निजी वाहन क्रमांक CG17GA0251 में बिना लाइसेंस के अवैध पटाखे का परिवहन करते हुए धर दबोचा। कार्यवाही के दौरान विभिन्न ब्रांड्स जैसे: टाइगर बम पटाखे, छत्तीसगढ़ टाइगर पटाखे, होली पटाखे, तोताछाप पटाखे और ताज लग्जरी पटाखे सहित अन्य ब्रांड के अनुमानित क़ीमत 30,000/- (शब्दों में तीस हजार रुपये) के पटाखे जप्त की गई। पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार विस्फोटक अधिनियम 1884 के धारा 9 (ख) के तहत थाना ओरछा में अपराध क्रमांक 16/2021 पंजीबद्ध कर कार्यवाही विवेचना में ली गई। उक्त कार्यवाही के माध्यम से नक्सलियों के सप्लाई चैन को तोड़ने में सफलता मिली है।

उक्त घटनाक्रम के मद्देनजर जायसवाल ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि, सड़क मार्ग सहित अन्य माध्यम से किसी भी शर्त में इस प्रकार के विस्फोटक पदार्थ नक्सलियों तक न पहुँचे इस हेतु एक्शन प्लान बनाया है। उन्होंने थाना प्रभारियों से यह भी कहा कि एमसीपी चेकिंग और सतत निगरानी के दौरान यह भी सुनिश्चित करें कि जिला क्षेत्रान्तर्गत किसी भी स्थान में पटाखे ख़ासकर विस्फोटक के रूप में इस्तेमाल में लाने वाले वस्तुओं का अवैध परिवहन, भंडारण अथवा विक्रय न हो।

उक्त घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल ने मीडिया को बताया कि नारायणपुर पुलिस नक्सलियों के हर प्रकार के चैन को तोड़ने के लिए सतत निगरानी के साथ कार्यवाही करती रहेगी।

माहरा समाज बस्तर जिला के पदाधिकारी एवँ ब्लाक के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह…

0

माहरा समाज बस्तर जिला के पदाधिकारी एवँ ब्लाक के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह में मंचासीन प्रभारी मंत्री,साँसद,विधायक, अध्यक्षगण,महापौर व सभापति उपस्थित थे |

जिले में राज्योत्सव की तैयारियां जोरो पर, राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 26 अक्टूबर 2021

जिला मुख्यालय नारायणपुर में राज्योत्सव 2021 को पूरे गरीमामयी ढंग से मनाने के लिए तैयारियों जोरों से चल रही है। राज्योत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप होंगे। वहीं विशेश अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ष्यामबती नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष सुनीता मांझी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनाथ उसेण्डी, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रमोद नेलवाल, जनपद पंचायत नारायणपुर अध्यक्ष पंडीराम वड्डे, अध्यक्ष जनपद पंचायत ओरछा मालती नुरेटी रहेंगी।

1 नवम्बर को प्रातः 9 बजे जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास व शिक्षा विभाग के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य व स्वच्छता के संबंध में जागरूकता रैली निकाली जायेगी, जो नगर के मुख्य चौक-चौराहों से गुजरेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे स्थानीय खेल मैदान बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में होगा। वहीं संध्या 6 बजे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। । कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने राज्योत्सव के सफल आयोजन हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियांे को जिम्मेदारी सौंपी, जिसमें समस्त तैयारियों के लिए प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को नियुक्त किया है। राज्योत्सव में कृषि, उद्यान, मत्स्यपालन, जनसंपर्क, कृशि विज्ञान केन्द्र, वन, शिक्षा, राजीव गांधी शिक्षा मिशन, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, पशुपालन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, समाजकल्याण, महिला एवं बाल विकास, बांसशिल्प, क्रेडा, जिला पंचायत, नगर पालिका, रेशमपालन, अंत्यावसायी, महिला आईटीआई, खेल विभाग, रामकृश्ण मिशन, डीएव्ही स्कूल द्वारा प्रदर्शनी लगायी जायेगी। जिनमंे षासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

किसी भी देवस्थल को प्रभावित होने नहीं दिया जाएगा-कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू, राष्ट्रीय राजमार्ग 130 डी के निर्माण से गावों एवं ग्रामीणों का होगा चंहुमुखी विकास

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर, 26 अक्टूबर 2021

सड़के किसी भी देश, राज्य, जिले और गांवों के लिए जीवन रेखा होती है। सड़कों के अभाव में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना बहुत मुश्किल हो जाता है। किसी भी गांव की सामाजिक एवं आर्थिक उन्नति की कल्पना बिना अच्छी सड़कों के करना संभव नहीं है। इसलिए आवश्यक है कि प्रत्येक गांव को बारहमासी सड़कों से जोड़ा जाये। नारायणपुर जिले से गुजरने वाली राश्ट्रीय राजमार्ग 130डी जो कि नारायणपुर जिला मुख्यालय से कुतुल होते हुए महाराश्ट्र तक जायेगी। कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने जिलेवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस सड़क निर्माण में किसी भी व्यक्ति का कोई नुकसान नहीं होगा, इसमें सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए उचित मुआवजा प्रदान किया जायेगा। सड़क निर्माण में जिले एवं जिले के आसपास किसी भी देवस्थल को प्रभावित नहीं किया जायेगा। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन सुविधा के साथ-साथ अन्य सुविधायें भी मिलेंगी, सड़क निर्माण से ग्रामीणों का ही लाभ होगा। ग्रामीण को आसानी से सड़क मार्ग से जिला मुख्यालय, विद्यालय, चिकित्सालय, देवालय, दर्शनीय स्थल, विकासखण्ड आदि आने-जाने के लिए सायकल, दुपहिया वाहन एवं बस से जिले के प्रत्येक क्षेत्र में आवागमन सुगम हो सकेगा। सड़क निर्माण से गावों एवं ग्रामीणों का चहुमुखी विकास संभव हो रहा है।

संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर संवेदनशील कोलेंग कांदानार छिंदगुड एवं मुण्डागढ में संवरेगी देव गुड़ियों की स्थिति

0

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने दी कैंपा मद से कोलेंग,कांदानार,छिंदगुर, एवं मुण्डागढ में देव गुड़ियों के संवर्धन के लिए 5 – 5 लाख रुपए की स्वीकृति

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव ( नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन की अनुशंसा पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं वन मंत्री माननीय महोम्मद अकबर जी सूदूरवर्ती वन क्षेत्र कोलेंग के कोलेंग में तीन देव गुड़ियों कांदानार में तीन देव गुड़ी एवं छिंदगुड में एक एवं मुण्डागढ में एक देव गुड़ी के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए कैम्पा मद से पांच पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है |

विदित हो की राज्य की संवेदनशील सरकार द्वारा आदिवासी संस्कृति और देव स्थानों को संरक्षित एवं संवर्धित करने के लिए देव गुड़ियों का संवर्धन किया जा रहा है प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के विशेष निर्देश दिए हैं इसी कड़ी में विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की अनुशंसा पर कांगेर घाटी नेशनल पार्क से लगे संवेदनशील एवं अपने विशिष्ट आदिम संस्कृति के लिए विख्यात कोलेंग क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत में आठ देव गुड़ियों के संवर्धन के लिए 40 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है |

इस अवसर पर कोलेंग क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोलेंग,कांदानार,छिंदगुड, एवं मुण्डागढ के ग्रामीणों ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी वन मंत्री मोहम्मद अकबर जी एवं विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की प्रदेश की संवेदनशील सरकार के द्वारा आदिवासी संस्कृति को संरक्षित करने के लिए जो कार्य किया जा रहा है उसके लिए हम आभारी हैं |

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बेनूर के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेमावन के बालक छात्रावास पहुँच कर औचक निरीक्षण किये

0

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना बेनूर के अंतर्गत आने वाले ग्राम रेमावन के बालक छात्रावास पहुँच कर औचक निरीक्षण किये और बच्चों से मिल कर उनके सुरक्षा ब्यवस्था पढ़ाई लिखाई एवं साफ, सफाई व रहने खाने के संबंध मे जानकारी लिए व बच्चों को पढ़ लिखकर एक कामयाब आदमी बनने को प्रेरित किया गया । छात्रावास अधीक्षक व स्कूल प्रिंसिपल से मिल कर छात्रावास में जो कुछ कमी हैं उनके बारे मे जानकारी लिए जिसे वरिष्ठ अधिकारी तक पहुंचाने का वादा किये। छात्रावास व स्कूल परिसर को सौंदर्यकरण करने फूल पौधे लगाने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किये।

कभी जमीं तो कभी आसमां नहीं मिलता…बस्तर में उद्योग आना चाहते हैं मगर लगेंगे कहां?

0

(अर्जुन झा)

जगदलपुर। एक फिल्मी नगमा छत्तीसगढ़ के बस्तर में औद्योगिक विकास के मुद्दों पर याद आ रहा है। कभी जमीं तो कभी आसमां नहीं मिलता..! बस्तर में औद्योगिक विकास की बहुत सी संभावनाएं हैं। भूपेश बघेल सरकार हर हाल में यहां का विकास चाहती है ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिले। बस्तर में औद्योगिक विकास होगा तो यहां के लोगों को काम मिलेगा। शर्त केवल यही है कि उद्योग के लिए आदिवासियों की जमीन नहीं दी जायेगी। राजस्व भूमि पर ही उद्योग स्थापना हो सकती है। यह बहुत अच्छी बात है कि उद्योग के लिए आदिवासियों की जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। पिछली सरकार ने टाटा के लिए आदिवासियों की जमीन का अधिग्रहण किया। लेकिन उस पर उद्योग स्थापित नहीं किया गया। कांग्रेस के चुनावी वायदे के मुताबिक भूपेश बघेल सरकार ने आदिवासियों की जमीन वापस लौटा दी। अब बस्तर में सहायक उद्योग स्थापित करने के लिए औद्यौगिक घराने आगे आ रहे हैं। सात सहमति पत्र हस्ताक्षरित होने की खबर के संदर्भ में अब यह चर्चा चल रही है कि इनके लिए जमीन कहां से आयेगी? उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने हाल ही स्पष्ट किया है कि आदिवासियों की जमीन दिए बिना औद्यौगिक विकास होगा। राजस्व भूमि पर उद्योग स्थापित किए जाएंगे। मगर दिक्कत यह है कि इतनी राजस्व भूमि उपलब्ध नहीं है। एक उद्योग स्थापित करने के लिए कम से कम 50 एकड़ जमीन एक साथ उपलब्ध होना चाहिए। बस्तर में एक साथ इतनी जमीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में औद्यौगिक विकास को बढ़ावा कैसे मिलेगा, यह चिंतन का विषय है। इसमें कोई संदेह नहीं कि उद्योग मंत्री कवासी लखमा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप बस्तर के औद्यौगिक विकास की संभावनाएं तलाशने काफी मेहनत कर रहे हैं और उनका साफ तौर पर कहना है कि आदिवासियों की जमीन पर अधिग्रहण नहीं किया जाएगा। तब यह बहुत जरूरी जान पड़ रहा है कि जमीन का इंतजाम किया जाय। यह कैसे संभव है, यह एक चुनौती है। कठिन काम ही करने योग्य होता है। मुख्य्मंत्री भूपेश बघेल का मंत्र है कि जहां चाह वहां राह और मुश्किल नहीं है कुछ भी अगर ठान लीजिए..! तो अब देखना यह है कि कितने जल्द बस्तर की जमीन पर औद्योगिक फसल लहलहाएगी।

निजी स्कूलों के गुजराती प्रश्नों से गहराया विवाद

0

छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया वाद को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ महतारी के बेटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिन-रात लगे हुए हैं। इसके विपरित छत्तीसगढ़ के निजी स्कूल के परीक्षा पत्र में गुजरात के प्रश्न, गुजरात की कला को लेकर पूछे प्रश्न को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया है।

छत्तीसगढ़़ के एक निजी स्कूल द्वारा छत्तीसगढ़िया प्रश्न से परहेज़ करते हुए गुजरात की कला व संस्कृति के बारे में प्रश्न पूछे जाने का मामला सामने आया है। यहां द्रोणाचार्य स्कूल में कला के विषय में गुजरात की हस्तकला को लेकर प्रश्न पूछा गया है जिससे बच्चे असमंजस में हैं जबकि छत्तीसगढ़िया संस्कृति का डंका पूरा देश में बज रहा है जिससे अभिभावकों द्वारा यह कहा जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आखिर गुजरात मॉडल का प्रश्न क्यों पूछा जा रहा है?

जानकारी के अनुसार द्रोणाचार्य स्कूल में कला विषय के प्रश्न पत्र में गुजरात के कच्छ की प्रसिद्द कला को लेकर प्रश्न पूछा गया है। प्रश्न पत्र में पूछा गया है कि कच्छ का प्रसिद्द कढ़ाई आर्ट या मिरर आर्ट को बनाने में आपको क्या क्या अनुभव हुआ अपने शब्दों में लिखिए? वहीं उसी से सम्बंधित दूसरा प्रश्न है कि कच्छ में इस कारीगरी का क्या महत्व है वर्णन कीजिए.

अब छत्तीसगढ़ में प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों से इस प्रश्न का क्या लेना-देना है यह स्कूल प्रबंधन ही बता सकता है. छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति के बारे में शिक्षा देने के बजाय गुजरात के प्रश्न आखिर क्यों पूछे जा रहें हैं और क्या स्कूल प्रबंधन द्वारा इस विषय में बच्चों को पढ़ाया गया है अथवा उनके सिलेबस में यह है की नहीं यह भी विचारणीय प्रश्न है?

गोवा में होने वाली नेशनल ट्रेडिशन रेसलिंग एंड पंक्रेशन टूर्नामेंट के लिए टीम रवाना

0

छत्तीसगढ़ के ज्वाईट सेक्टरी शेख वसीम ने बताया कि 29,30,31 अक्टूबर को गोवा में होने वाली 9वीं नेशनल टूर्नामेंट में दन्तेवाड़ा के 11 खिलाडी हैं जिनमे 1. संदीप साहू 2 हेमंत विश्वकर्मा 3. आंचल कोटे 4. रूद्र नेताम 5. उत्तम ठाकुर 6. विशाखा नाग 7. ज्योति मुंडामि 8. बामनी 9. रोली मीडियामि 10. सुमन पोयाम 11. सत्यवती मरकाम  जगदलपुर से भाग लेने वाले खिलाडियों के नाम 12. शेख वसिम, 13 विवेक सोरी 14. देवेन्द्र मंडावी इन सब खिलाडियों को आगे बढ़ाने हेतु प्रेरणा दी विधायक देवती महेन्द्र कर्मा जी, पं. अध्यक्ष तुलिका कर्मा जी, राधा साहू जी, डीएसपी परवेज कुरेशी जी, टी आई आकाश मसीह सर, प्रहलाद सर, अर्जुन झा, के के पानी जी, एम डी नबी सर, तरूण तिवारी जी, प्रतीक देवांग जी, नीरज सैनी जी, अभिषेक वर्मा जी, रामचंद्र साह जी, श्री श्याम सिंह सोरी, एम.डी. असलम इन सभ ने खिलाडियों की उज्जवल भविष्य की कामना की।

MOST POPULAR

HOT NEWS