🔶बस्तर विधायक जी ने मंदिर पहुंचकर ग्रामवासियों से रूबरू हुए मंदिर प्रांगण में जरूरत की चीजें पर अवलोकन करके पुजारी, स्थानीय लोगों से चर्चा करके मंदिर की जीणोद्धार के लिए चर्चा किये कुछ दिन पहले मंदिर में चोरी हुई थी जिसके अनुरूप ही मंदिर के लिए अच्छी पहल करते हुए उसको नये रूप देने की बात रखी |
🔶 बस्तर विधायक जी ने पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की तथा नववर्ष के उपलक्ष्य में बस्तर के गंगादेई माता मंदिर के जीणोद्धार के लिए 19.50 लाख रुपये से बनने वाली मंदिर का भूमिपूजन किया गया |
🔶जिसमें मौजूद रहे पूर्व विधायक अंतुराम, प्रेमशंकर शुक्ला,दिलीप सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष गणेश बघेल,अनिल पांडे,चंपा ठाकुर, अनिल परिहार, शंकर बघेल, नरसिंह,अंकित पारख,भिरगू तिवारी,राम्या राम,जितेंद्र तिवारी, राजेश कुमार, तुलसीराम ठाकुर, पिंटू यादव, शशांक,सीईओ बस्तर जयभान राठौर,टीआई, मेडम, एवं बडी संख्या में ग्रामवासी व बस्तर के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे |
जनसमस्याएं समाप्त हों इस संघर्ष के लिए जनसभा की हुई स्थापना
प्रदेश में बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य व स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए स्वरोजगार एवं रोज़गार की व्यवस्था बनाने के साथ ही भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना लेकर अरुण पाण्डेय् ने सैकड़ो समर्थकों की उपस्थिति में 01 जनवरी 2022 को जनसभा का गठन किया है।
जनसभा की परिकल्पना पंचायत व शहरी वार्ड स्तर पर बेहतर शैक्षणिक व स्वास्थ्य संरचनाओं के निर्माण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का है। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को रोज़गार के अवसर प्राप्त हो सकें इसके लिए संघर्ष करने का लक्ष्य होगा।
आईएपी योजना के तहत प्रशिक्षित नर्सिंग विद्यार्थियों की फीस तत्काल करें ट्रांसफर -अरुण पाण्डेय्
जनसभा के बैनर तले जिला कलेक्टर रज़त बंसल को आईएपी योजना के तहत नर्सिंग पाठ्यक्रम पूर्ण कर चुके बस्तर के अतिविशिष्ट चिन्हांकित अभ्यर्थियों को अब तक वादा अनुसार शुल्क की राशि नही दी गई है। पढ़ाई पूर्ण करने के लिए उन्होंने बैंकों से कर्ज लिया है। अब प्रत्येक विद्यार्थियों के परिजनों के सर पर लाखों का कर्ज है। जिसके लिए आदिवासी विकास विभाग के आयुक्त, कलेक्टर, संभाग आयुक्त तक जानकारी देने के बावजूद कोई कार्यवाही नही होते देख एक दिवसीय धरना में इस विषय को प्रमुखता से बल दिया गया है।
दलपत सागर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के नाम पर विस्तापित व्यापारियों को दें पक्का कॉम्पलेक्स
स्थानीय दलपत सागर के सौंदर्यीकरण के कार्य के दौरान विस्थापित व्यवसायियों को नगर पालिक निगम प्रशासन द्वारा वादा किया गया था कि उन्हें स्थाई दुकान बनाकर दिया जावेगा लेकिन समय गुज़र चुका अब तक किसी तरह की कार्यवाही नही हुई बल्कि व्यापारी उपेक्षा बक शिकार हो रहे हैं। दलपत सागर क्षेत्र में व्यवसाय कर रहे समस्त व्यापारियों ने जनसभा की सदस्यता स्वीकार कर जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डेय् के नेतृत्व में अपने हक़ व अधिकार के लिए संघर्ष का शंखनाद कर दिया है। श्री पाण्डेय् ने कहा कि जब तक इन व्यापारियों को पक्का कॉम्पलेक्स बनाकर एलॉटमेंट नही किया जावेगा संघर्ष जारी रहेगा।
नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण बस्तर की आमजनता के लिए सिद्ध होगा अभिशाप -जनसभा
बस्तर अंचल में स्थापित सबसे बड़े इस्पात संयत्र को उत्पादन आरंभ होने से पूर्व ही निजी हाथों में सौंपने की केंद्रीय शक्तियों द्वारा निर्णय के ख़िलाफ़ अरुण पाण्डेय् आरंभ से ही मुखर रहे हैं। उन्होंने कहा हैकि नगर नार स्टील संयंत्र का निजीकरण होने से बस्तर के युवाओं व कामगारों के साथ छलावा व भेदभावपूर्ण स्तिथी में बढ़ोतरी होगी। निजी हाथों में प्लांट जाने के बाद नौकरी इत्यादि में रोस्टर नियम का पालन नही होगा जिसकारण आदिवासी बहुल क्षेत्र में संयंत्र के स्थापित होने के बावजूद यहां के आदिवासी युवाओं को उपेक्षित होना पड़ेगा। स्थानीय कामगारों को प्लांट में बाहरी मज़दूरों के बीच भेदभाव होगा। किसी भी क़ीमत पर नगर नार स्टील संयत्र का निजीकरण ना हो इस कारण राजनैतिक दलों का मोह त्यागकर आम जनता को ही सड़क पर आना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसभा नगरनार स्टील प्लांट निजीकरण के निर्णय के पूर्ण ख़िलाफ़ है।
जनसभा के स्थापना के साथ ही आज एकदिवसीय धरना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य में व्याप्त शिक्षा – स्वास्थ्य के क्षेत्र में गड़बड़ी व अनेको विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार किया गया है। वन विभाग द्वारा पौधरोपण के नाम पर गड़बड़ियों की जांच, वनोपज़ व गौण खनिजों के अवैध परिवहन, सुपोषण अभियान, समेत अन्य प्रमुख समस्याओं पर प्रशासन का ध्यान केंद्रित करने का प्रयास किया गया है।
जनसभा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अरुण पाण्डेय् ने राज्य भर में बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था के संरचनाओं के विकास में प्रशासन की मदद करने व लापरवाही में आवाज़ बुलंद करने के साथ ही स्थानीय बेरोज़गारों को उनके स्थान पर ही रोज़गार उपलब्ध हो सके इसकव लिए संघर्ष करते रहने की बात कही है। राजनीति व मीडिया क्षेत्र से जुड़े जानकारों का मानना हैकि बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था के साथ स्थानीय स्तर पर रोज़गार उपलब्ध हो सके इसके लिए अरुण पाण्डेय् ने जनसभा का गठन कर नई पारी की शुरुआत की है।
एक दिवसीय धरना में अरुण पाण्डेय् के अध्यक्षता में सम्पन्न एक दिवसीय धरना में 200 से अधिक लोग सम्मिलित हुए। इसमें छात्र, युवा, बेरोज़गार, व्यापारी आम नागरिक उपस्थित रहें। तहसीलदार ने जनसभा के मंच में आकर समस्त मांगो को सुना व ज्ञापन मुख्य सचिव महोदय छत्तीसगढ़ शासन के पास पहुंचाने की बात कही है।
दल्लीराजहरा :- स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत देश भर के शहरो में स्वच्छता को लेकर स्वच्छ सर्वेक्षण का आयोजन किया गया जिसमें नगर पंचायत चिखलाकसा को लगातार 3 वर्षों से गार्बेज फ्री सिटी के तहत 3 स्टार रेटिंग वर्ष 2019, 1 स्टार रेटिंग वर्ष 2020 एवं 3 स्टार रेटिंग वर्ष 2021 अवार्ड नई दिल्ली के विज्ञान भवन में माननीय राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, केन्द्रीय मंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय हरदीप सिंग पूरी, राज्यमंत्री आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय कौशल किशोर, छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया जी के उपस्थिति में सम्मानित किया गया है। इस सम्मान का श्रेय नगर पंचायत के स्वच्छता दीदी,
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
स्वच्छता कर्मी, अधिकारी कर्मचारी को जाता है । इनके कुशल कार्यो के लिए निकाय के जनप्रतिनिधियों द्वारा दिनांक 31.12.2021 को स्वच्छता दीदी, स्वच्छता कर्मी एवं कर्मचारियों सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी आर एल सोनी जी को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया है। जिसमे प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि विक्रम धुर्वे, नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया, उपाध्यक्ष अब्दुल इब्राहिम सैय्यद सहित समस्त पार्षद एवं एल्डरमेन द्वारा सम्मानित किया गया।
थाना गुण्डरदेही क्षेत्र का मामला घटना दिनांक 26.09.21 के प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुण्डरदेही मे इंसकी नाबालिक लडकी का गुम इंसान कायम कर जांच मे लिया गया। जांच के दौरान नाबालिक लडकी को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा माता पिता के वैध सरंक्षण की सरंक्षता से भगा ले जाना पाये जाने से अपराध सदर धारा 363 भादवि का मुकदमा दर्ज कर विवेचना के दौरान अपहृता को दिनांक 27.12.21 के पुणे महाराष्ट्र से आरोपी चन्दशेखर देवागंन के कब्जे से बरामद किया जाकर थाना लाया गया। पीड़िता पूछताछ में बताई कि फेसबुक से जान पहचान बढ़ाकर दिनांक घटना समय को चन्दशेखर देवागंन पिता छगन लाल देवागंन उम्र 21 साल साकिन खैरा थाना देवरी जिला बालोद के द्वारा अपहृता को नाबालिक जानते हुये शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ भगाकर पुणे ले जाने से अपराध घटना के आधार पर प्रकरण धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि0 4, 5(ठ), 6 पास्को एक्ट के तहत आरोपी चन्दशेखर देवागंन गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
जगदलपुर। प्रदेश के उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को धमतरी जिले के देवापथरा देवपुर पहुंचकर गुरूघासी दास जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों और समाज के प्रमुख लोगों ने उनका जोशिला स्वागत किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए श्री लखमा ने गुरूघासी दास के योगदान को समाज ही नहीं बल्कि सभी गरीब वर्ग के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिन्होंने सामाजिक उत्थान के लिए जनजागरण कर लोगों में चेतना लाई।
विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) एवं प्रयागराज दक्षिण विधानसभा चुनाव के केंद्रीय पर्यवेक्षक रेखचंद जैन ने महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, राष्ट्रीय महासचिव महिला कांग्रेस नंदिता हुड्डा एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस शहला अहरारी के साथ प्रयागराज दक्षिण के यमुना तट पर गऊ घाट में महिला कांग्रेस की सभा को संबोधित किया |
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा जी ने विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन की तारीफ करते हुए कहा की जिस तरह आप लोगों ने छत्तीसगढ़ में भाजपा को 14 सीटों पर समेट दिया उसी तरह आप लोगों की मेहनत से हम उत्तर प्रदेश चुनावों में भी भाजपा को हराने में कामयाब होंगे |
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारी नेता श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी ने “लड़की हूं लड़ सकती हूं” का नारा दिया है” उससे आज हमारी बहनों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है आज उत्तर प्रदेश की महिलाओं ने ठान लिया है की इस अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने का हर संभव प्रयास करेंगी भाजपा की सरकार ने जिस तरह से उन्नाव कांड, हाथरस कांड में महिलाओं की सुरक्षा और अस्मिता को तार तार करने का कार्य किया है उसमें हमारे नेता राहुल गांधी जी एवं प्रियंका गांधी जी ने ही न्याय की लड़ाई लडी है आप सभी बहनें प्रियंका जी की मुहिम में शामिल हो इस महिला विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लग जाएं |
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा पत्र के माध्यम से नारी सशक्तिकरण के लिए सुरक्षा,स्वास्थय ,सम्मान, शिक्षा,स्वावलंबन एवं स्वाभीमान की जो प्रतिज्ञा की है उसे हमारी सरकार बनते ही पूरा करेंगे कांग्रेस का इतिहास है की हम जो कहते हैं वो करते हैं |
इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष अवधेश झा, प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा अंशुमान, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अल्पना निषाद,बनारस महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रितु पांडे, अनिता कुशवाहा,माधवी राय,सत्या पांडेय, चमन रावत, शीला रावत,वंदना सिंह,मीरा जी,कंचन जी, जावेद उर्फी, राहुल मिश्रा, उज्जवल शुक्ला, विजय मिश्रा,यज्ञ नारायण तिवारी एवं अजेन्द्र गौड़ उपस्थित रहे |
कवर्धा – कवर्धा में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव जिला अस्पताल मेन गेट के सामने नाली में पड़ा हुआ मिला । प्राप्त जानकारी के अनुसार कुत्तों के भोंकने की आवाज सुनकर वहां पर दुकान लगाने वाले व्यक्ति एवं आसपास के लोगों ने नाले में झांककर देखा तो नवजात बच्चें का शव पड़ा हुआ था जिसे कुत्ते नोच-नोचकर खा रहे थे इसकी सूचना पुलिस को दी । कुत्ते बच्चे के दाएं पैर सहित एक हिस्सा खा चुके थे इसके चलते उसके लिंग की पहचान नहीं हो सकी है। मौके पर पहुँच पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
ASPमनीषा ठाकुर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि शव लड़के का था या लड़की। अस्पताल के सामने शव पड़ा होने के चलते आशंका है कि किसी ने वहीं से फेंका होगा। इसमें भी हम दो एंगल में जांच कर रहे हैं कि बच्चा भ्रूण था कि नवजात। ये सब जांच के बाद ही क्लीयर हो पाएगा। अस्पताल में जन्म लेने वाले बच्चों और गर्भवती महिलाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
⭕ किसानों से ज्यादा सप्लायर्स को फायदा पंहुचाने हो रहा बीज वितरण, समय पर नही मिला किसानों को बीज
जगदलपुर – छग में बीज वितरण के समय को लेकर एक बार फिर से सरकार पर निशाना साधा है पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने भुपेश सरकार के द्वारा किसानों को दिए जा रहे बीज वितरण के समय पर सवाल उठाया है, कशयप ने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि किसानों को मक्का समेत कई बीजों का वितरण किया जा रहा है जो कि समय रहते उनको नही मिलने से बीज अनुपयोगी होगा फसल चक्र के अनुसार समय पर बीज नही मिलने से किसानों को इसका कोई लाभ नही मिलेगा लेकिन सरकार सप्लायर्स को फायदा पंहुचाने टेंडर प्रक्रिया किया जा रहा है यह दर्शाता है कि सरकार को किसानों से ज्यादा कमीशन ओर सप्लायर्स की चिंता सर्वोपरि है।
गुणवत्ताहिन बीज पर सरकार कटघरे में
कश्यप ने राष्ट्रीय कृषि एवं विकास योजना के तहत प्रदेश के किसानों को ग्रीष्मकालीन मक्का बीज वितरण में प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा की प्रदेश सरकार द्वारा बाटे जाने वाली मक्का एवम् अन्य बीज की गुणवत्ता सही नहीं हैं, पिछले वर्ष दिए गई बीजों की गुणवत्ता सही नहीं होने से प्रदेश के किसानों की लाखों रूपये का नुकसान उठाना पड़ा, सरकार को नहीं है किसानों की चिंता।
समय पर बीज नही मिलने से ग्रीष्मकालीन फसल लेने से किसान वंचित
कश्यप जी ने कहा की प्रदेश की भूपेश सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन हैं समय पर खाद व बीज उपलब्ध नहीं कराकर साबित कर दिया भुपेश सरकार किसान विरोधी हैं। फसल चक्र के अनुरूप मक्का की खेती अक्टूबर की अंतिम सप्ताह और नवंबर की दूसरी सफ्ताह तक बोआई कर ली जाती हैं जो बीज कि उपलब्धता नहीं होनी से अभी तक बोआई नहीं हो पाई हैं।
🟥 कांग्रेस की रीति-नीति और छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की.
🟥 ग्राम-पंचायत पंचायत मारकेल के सरपंच, पंच सहित सभी कार्यकर्ताओं का जिलाध्यक्ष व संगठन पदाधिकारियों ने पार्टी का गमछा पहनाकर किया स्वागत.
🟥 2021 के अन्तिम दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथ को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य तथा क्षेत्र की भलाई के लिए कांग्रेस परिवार के सदस्य बनने का फैसला स्वागत योग्य – राजीव शर्मा
जगदलपुर…ग्राम-पंचायत पंचायत मारकेल की भाजपा समर्थित सरपंच रजनी नाग व 9 पंच सहित 158 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव शर्मा जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा।
शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा व संगठन पदाधिकारियों ने तिरंगा गमछा पहनाकर उनका स्वागत किया. शुक्रवार को एक सादे और गरिमामय पूर्व कार्यक्रम में ग्रामपंचायत मारकेल की सरपंच रजनी नाग की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव शर्मा व जिला/ब्लॉक पदाधिकारी उपस्थित हुए. भाजपा समर्थित सरपंच रजनी नाग, पंचगण व समर्थकों ने छत्तीसगढ़ के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. जिलाध्यक्ष शर्मा ने समस्त नए सदस्यों से अपेक्षा जताई कि पार्टी की रिति-निति व दायित्वों का निर्वहन कर कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध रहे।
यह रहे मौजूद… जिला महामंत्री अनवर खान, हरिशंकर सिंह, छबिश्याम तिवारी, जीशान कुरैशी, योगेश पानीग्राही,सुरेंद्र झा, चन्द्रभान, लैखन बघेल, लक्ष्मीनाथ भारद्वाज, घनश्याम महापात्र,जलंधर नाग, विजय बिसाई, बुदसन कश्यप, लक्ष्मण सेठिया, रविशंकर, विजय दास, संतोष सेठिया, प्रभु दास, विनोद सेठिया,विक्की नायडू सहित कांग्रेस के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
जगदलपुर, 31 दिसम्बर – शहर के सबसे पुराने एवं ख्याति नाम चंदैय्या मेमोरियल मेथाडिस्ट एपिस्कोपल चर्च की सोशल कमेटी के द्वारा गुरुवार को लाल चर्च मैदान में संध्या 5:30 बजे से खेलकूद स्पर्धा में जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम का मूख्य उद्देश्य एक दूसरे से आनंद बांटना, सहभागिता एवं संगति करना था। इस कार्यक्रम के आयोजक सोशल कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने बताया की खेलकूद के साथ मसीह गीत संगीत प्रतियोगिता 2021 एवं कैंप फायर का आयोजन मसीह समाज के तमाम सदस्यों एवं कलीसिया के लिए किया गया जिसमें इंटर डिनॉमिनेशन चर्च फैलोशिप मसीह समाज बस्तर संभाग के लगभग सौ से डेढ़ सौ कलाकारों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति एकल एवं समूह के रूप में दी जिसमे शहर से ही नहीं बल्कि गांव से भी कलाकारों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। संध्या 5:30 बजे से पुरस्कार वितरण किया गया। सर्वप्रथम चंदैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल लाल चर्च के पास्टर रेव्ह. लारेंस दास की प्रार्थना के द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसके बाद बच्चों को पारितोषिक वितरण के साथ-साथ गीत संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई। पास्टर रेव्ह. लॉरेंस लाल ने गीत गाकर इस प्रतियोगिता को प्रारंभ किया। इस प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने भी भाग लिया समूह गान में धूरागांव की कलिसिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, तथा एकल गायन में यूश जॉन प्रथम स्थान पर रहे।
इस वर्ष चंदैय्या मेमोरियल मेथोडिस्ट एपिस्कोपल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए राजाओं के राजा नाटक के सफल मंचन के बाद सोशल कमेटी के द्वारा आयोजित मसीह गीत- संगीत प्रतियोगिता 2021 एवं कैंप फायर खेलकूद सारे कार्यक्रम काफी सफल रहे। इस कार्यक्रम के निर्णायक रोहित पोयाम, बृजेश बड़ोदिया एवं गौरव पुरुषोत्तम रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुशा जॉन श्रीमती प्रवीणा पॉल एवं प्रकाश दीप्ति ने किया। पास्टर लॉरेंस दास मसीह समाज के उपाध्यक्ष रत्नेश बेंजमिन एवं पास्टर मधुसूदन कश्यप ने सोशल कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने में सहयोग प्रदान किया ।