City Media - Page 70 of 1806 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 70

गांवों में रात के समय भी फैलता है शिक्षा का उजियारा

0
  • ग्रामीण युवा चला रहे हैं सायं कालीन कक्षाएं
  • बीईओ भारती देवांगन ने लिया कक्षाओं का जायजा

जगदलपुर खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने बस्तर ब्लाक के विभिन्न संकुलों में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मांदलापाल संकुल के मारीपारा की संध्याकालीन कक्षा में पहुंचकर स्वयंसेवक दुतिका कश्यप और बच्चों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मांदलापाल में स्वयंसेवक उषावती कश्यप के घर में संचालित कक्षा का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और स्वयंसेवी शिक्षक से संवाद स्थापित किया और उनकी पढ़ाई की प्रगति की जानकारी ली। खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन ने मांदलापाल में पदस्थ शिक्षक राजेश देवांगन एवं तेजन सिंह ठाकुर द्वारा संचालित कक्षा का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से सीधा संवाद किया और उन्हें पढ़ाई में निरंतर आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की और कहा कि वे बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

बाउंड्री तक सीमित न रहे शिक्षा: देवांगन

खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती देवांगन ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की चारदीवारी तक ही सीमित नहीं रहे, बल्कि समाज की साझी जिम्मेदारी से इसे बाउंड्री के बाहर भी प्रसारित करना जरूरी है। सायंकालीन कक्षाओं में स्वयंसेवकों का योगदान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज और शिक्षक मिलकर काम करते हैं, तो बच्चों के भविष्य को नई दिशा और उजाला मिलता है।

संध्याकालीन कक्षाओं का संचालन आश्रम शालाओं तथा चिन्हित पारा मोहल्लों में किया जा रहा है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता में कमी न हो और बच्चों की शैक्षिक प्रगति निरंतर बनी रहे।

चमिया, देवड़ा भी पहुंचीं

इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी ने कन्या आश्रम चमिया और कन्या आश्रम देवड़ा में संचालित संध्याकालीन कक्षाओं का भी अवलोकन किया और छात्राओं की पढ़ाई के प्रति उत्साह और लगन देखकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने प्रभारी आश्रम अधीक्षिका, शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों के प्रयासों को सराहनीय और प्रशंसनीय बताया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन के साथ संकुल समन्वयक देवेंद्र सोनी भी थे।

बेहतर बोनस के लिए खदान कर्मचारियों ने किया प्रर्दशन और सेल चेयरमैन को भेजा ज्ञापन

0

सेल कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर कल होने वाली NJCS बैठक के पूर्व आज दिनांक 19/09/2025 को स्टील वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीटू) के आह्वान पर सेल की सभी इकाइयों में धरना प्रदर्शन के माध्यम से पुराने बोनस फार्मूला को रद्द करने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखी गई।
इसी क्रम में लौह अयस्क खान समूह राजहरा में भी सीटू के नेतृत्व में खदान कर्मचारियों ने माइंस आफिस गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रबंधन की शोषणकारी, कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष पुरषोत्तम सिमैया ने कहा कि बेहतर उत्पादन व उत्पादकता के बावजूद सेल कर्मचारियों को वाजिब बोनस नहीं मिल पा रहा है। सेल कर्मचारियों को बाजिब बोनस से वंचित रखने के लिए सेल प्रबंधन फूट डालो की नीति अपना रहा है, जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
यूनियन के सचिव प्रकाश क्षत्रिय ने कहा कि सेल NJCS में कभी भी बहुमत की परंपरा नहीं रही है लेकिन पिछले वेतन समझौता के समय से प्रबंधन ने बहुमत की नीति अपनाकर NJCS के प्रावधानों का खुला उलंघन किया है। इसलिए बहुमत के आधार पर बनाया गया बोनस फार्मूला पूरी तरह अवैधानिक है।जिसके लिए बहुमत के आधार को स्वीकार करने वाली यूनियनें भी दोषी है। इसलिए इस बार सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यूनियन के उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने कहा कि नियमित कर्मचारियों की बहुत कम संख्या होने के बावजूद सेल के उत्पादन व उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।जिसमें कर्मचारियों के मेहनत की झलक साफ दिखाई देती है। लेकिन सेल प्रबंधन के कर्मचारी विरोधी नीति व शोषणकारी रवैया के कारण कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं, व लाभ मे निरंतर कटौती हो रही है।सेल के इस रवैया के खिलाफ हमें कमर कस कर तैयार रहना चाहिए और इस बार यदि बोनस के मुद्दे पर प्रबंधन का रवैया नकारात्मक रहा तो सभी यूनियनों को एक साथ हडताल पर जाना ही प्रबंधन के लिये उचित जवाब होगा।
यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पिछले कुछ सालों से सेल प्रबंधन की नीति दिल्ली से लेकर दल्ली तक एक जैसी है।उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी खदान प्रबंधन का रवैया भी पूरी तरह नकारात्मक है। अस्पताल, टाउनशिप व खदान के ठेका मजदूरों की बद्तर स्थिति में सुधार के लिए किए गये आन्दोलनों के बाद प्रबंधन द्वारा किए गये सभी वादे खोखले साबित हुए हैं।इसलिए खदान प्रबंधन की उदासीनता के खिलाफ भी जल्द ही कामबंद हडताल की आवश्यकता है।और हम उसके लिए तैयार हैं।
सेल कर्मचारियों को सम्मानजनक बोनस देने के लिए प्रबंधन को कल की बैठक में सबसे पहले पुराने एवं घटिया बोनस का फार्मूला रद्द करना होगा तभी स्वस्थ वातावरण में चर्चा आगे बढ. पायेगी । प्रदर्शन पश्चात सेल चेयरमैन को संबोधित ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा गया।

बिग ब्रेकिंग दल्ली राजहरा थाना क्षेत्र में सवारी बस पलटी

0

बिगब्रेकिंग कलरात्रि लगभग 1:30 बजे के आसपास शिकारी टोला के पास पायल कंपनी की सवारी से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी बस क्रमांक सीजी 07 सी.जे 6003 रायपुर से बीजापुर जा रही थी घटना कुसुमकसा से 2 किलोमीटर की दूरी में शिकारीटोला मोड़ पर हुई घटना के समय बस पर 30 से 32 लोग सवार थे जिनमें से 19 लोगों को मामूली चोट आई जिन्हें दल्ली राजहरा के शहीद अस्पताल ले जा कर प्राथमिक उपचार कराया गया दो लोगों को गंभीर चोट आना बताया जा रहा है जिसमें से एक सवारी डॉ मेहुल सुराणा उम्र लगभग 32 वर्ष के हाथ में चोट ज्यादा आई है बताया जा रहा है l

इसके बाद उन्हें रायपुर भेज दिया गया है सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के थोड़ी देर पहले बस रुकी थी उसके पश्चात कुछ देर चलने के बाद तेज गति होने के कारण शिकारी टोला मोड पर अनियंत्रित होकर पलट गई घटना में पायल बस से ड्राइवर एवं कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए, जिससे अफ़रा-तफ़री का माहौल बन गया स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय शहीद अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना होने का सही कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है,मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई कर रही थी।

बस्तर युवा कांग्रेस ने की पंचायत सचिव भर्ती में पारदर्शिता एवं स्थानीय भर्ती की मांग

0

जगदलपुर बस्तर युवा कांग्रेस ने पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर जिला पंचायत बस्तर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए और बस्तर के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

मुख्य मांगें:

पंचायत सचिव भर्ती प्रक्रिया में 100% पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, बस्तर के स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता मिले।

भर्ती प्रक्रिया में संभावित अनियमितताओं पर रोकथाम हेतु स्वतंत्र निगरानी समिति गठित की जाए।

बस्तर क्षेत्र के ग्रामीण एवं आदिवासी अंचलों के स्थानीय युवाओं को नियमों के अनुरूप अवसर मिले।

युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप का आरोप है कि भाजपा सरकार बस्तर में स्थानीय भर्ती न कर बाहरी लोगों को अवसर दे रही है, जिससे बस्तर के बेरोजगार युवा अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि भाजपा ने चुनावी घोषणा में कहा था कि बस्तर और सरगुजा संभाग में सरकार बनते ही स्थानीय भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी है।

भाजपा सरकार पर आरोप है कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं दिए जा रहे, बाहरी लोगों को नौकरी दी जा रही है और सरकार अपने वादों से मुकर रही है।

बस्तर के युवाओं की स्थिति

बस्तर के युवा मैदानी क्षेत्रों के युवाओं के मुकाबले में कमजोर हैं और उनका आर्थिक और शैक्षणिक स्तर भी कमजोर है। इसलिए, 100% भर्ती में बस्तर में स्थानीय लोगों को पहली प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इससे बस्तर के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और वे अपने भविष्य को सुधार सकेंगे।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि स्थानीय युवाओं के साथ अन्याय हुआ, तो युवा कांग्रेस सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में हेमंत कश्यप के साथ विजय भारती, कमल, शैलेश, रूपचंद बघेल, मितान सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस द्वारा विगत 07 दिवस से अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 647 वाहन चालकों पर किया गया 1,53,400रू. की कार्यवाही

0

 

  • विगत 07 दिनों में शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, न्यायालय द्वारा 40,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।
  • 20 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया।
  • यातायात पुलिस बालोद द्वारा शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन नहीं चलाने की लगातार की जा रही अपील।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन मंे, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री देवांश सिंह राठौर एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/चौकी प्रभारीयों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान विशेष तौर पर शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 04 शराबी वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय द्वारा 04 शराबी वाहन चालको को 10,000-10,000रू. कुल 40,000रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 41 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 20,500रू. की कार्यवाही किया गया है। विगत दिनों शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 20 वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को भेजकर वाहन चालकों का लायेंसस निलंबन की कार्यवाही भी किया जा रहा है

यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावंे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे।

गुंडरदेही में जीएसटी सुधारों पर मंथन कल — होगा जिला स्तरीय प्रबुद्धजन संवाद

0

गुंडरदेही, 19 सितंबर 2025 गुडंरदेही में कल, शनिवार 20 सितंबर 2025, को “नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म्स” (अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार) विषय पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन एवं प्रबुद्धजन संवाद का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन शारदा वाटिका, अंकित फ्यूल्स के पीछे, गुंडरदेही में दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ होगा।

यह कार्यक्रम भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जीएसटी रिफॉर्म्स के प्रदेश संयोजक यशवंत जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य जीएसटी प्रणाली में संभावित सुधारों पर विचार-विमर्श करना तथा प्रबुद्धजनों के सुझावों को सम्मिलित करना है।

विशिष्ट अतिथि-

यशवंत जैन — प्रदेश महामंत्री, भाजपा एवं प्रदेश संयोजक, जीएसटी रिफॉर्म्स,प्रेमप्रकाश पांडे — पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, चेमन देशमुख — जिला अध्यक्ष, भाजपा, श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर — अध्यक्ष, जिला पंचायत,इस सम्मेलन में व्यापार, उद्योग, वित्त और प्रशासन से जुड़े प्रबुद्ध नागरिकों की सहभागिता अपेक्षित है।

 

आयोजन के संयोजक एवं नगर पंचायत गुंडरदेही के अध्यक्ष श्री प्रमोद जैन ने समस्त नागरिकों, व्यापारियों, कर सलाहकारों, एवं प्रबुद्धजनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विचारमंथन को सफल बनाएं।

दल्ली पालिका द्वारा “पी एम स्वनिधि लोक कल्याण मेला शुभारंभ

0

पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला का आयोजन तोरण लाल साहू अध्यक्ष नगर पालिका दल्ली राजहरा के आतिथ्य मे शुभारंभ किया गयाl लोक कल्याण मेला में नगर पालिका अध्यक्ष तोरण साहू ने कहा कि यह योजना जून 2020 में प्रारंभ की गई थी जिसमें समस्त शहरी पथ विक्रेताओं को कार्यशील पूंजी,ऋण सहायता, नियमित ऋण अदायगी के प्रोत्साहन एवं डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु संचालित पुनर्गठित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना मे शहरी पथ विक्रेताओं को प्रथम 10हजार को बढ़ाकर 15 हजार, द्वितीय ऋण की राशि 20हजार को बढ़कर 25हजार किया गया है एवं तृतीय ऋण की राशि 50,000 रुपए तक का लोन दिए जाने का प्रावधान है lमुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने बताया कि शहरी पथ विक्रेता सड़क के किनारे पर रहते हुए सस्ते दामों पर रोजमर्रा का सामान उपलब्ध कराते हैं और इसी से अपना और अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं l

इन शहरी पथ विक्रेताओं का व्यवसाय काफी प्रभावित हुआ है जिन्हें पुन पटरी पर लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री शहरी पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि पीएम स्व निधि योजना की शुरुआत की गई है जिससे शहरी पथ विक्रेता जिन्हें रोलिंग के लिए अधिकतम ₹50000 तक का राष्ट्रीय कृत बैंकों द्वारा लोन उपलब्ध कराया जाएगाl इसका फायदा योजना से जुड़ कर शहरी पथ विक्रेता उठा सकते हैंl प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत पथ विक्रेता लोन हेतु आवेदन कर सकते है l ” लोक कल्याण मेला के अंतर्गत विशेष शिविर का आयोजन नगर पालिक मे किया गयाl शहरी पथ विक्रेता 22 सितंबर पानी टंकी के पास वार्ड क्रमांक 9, 24 सितंबर दुर्गा मंच वार्ड क्रमांक 20 एवं 25 सितंबर शहीद चौक मंच वार्ड क्रमांक 14, समय 10 बजे से 2बजे तक शिविर में आकर योजना का लाभ उठाये एवं कार्यालयीन समय में कार्यालय के परियोजना विभाग में पीएम स्व निधि ऋण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं l

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना अंतर्गत लोक कल्याण मेला में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के मिशन मैनेजर केतन नायक,पार्षद सुरेश जयसवाल, सामुदायिक संगठक उमेश्वरी नेताम, लक्ष्मी सिन्हा, अभिजीत भगत उपस्थित रहेl

हॉस्टल में बच्चों को गंदी फिल्में दिखाकर वैसा ही कृत्य करने मजबूर करता था अधीक्षक

0
  •  जांच में पुष्टि होने पर किया गया सस्पेंड

अर्जुन झा

जगदलपुर क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई शिक्षक अपने विद्यार्थियों को अश्लील फिल्में देखने और वैसा ही कृत्य करने मजबूर कर सकता है? मगर बस्तर में यह भी संभव है। यहां का एक हॉस्टल अधीक्षक कुछ ऐसी ही विकृत मानसिकता का निकला है, जो हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को न सिर्फ गंदी फिल्में दिखाता रहा है, बल्कि उन बच्चों को वैसा ही कृत्य करने के लिए मजबूर भी करता था। जब पानी सिर के ऊपर से गुजरने लगा तो विद्यार्थियों ने मामले की शिकायत कलेक्टर से कर दी। जांच में बात सही साबित हुई और जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल द्वारा अधीक्षक को सस्पेंड कर दिया गया।

हाल ही में हम सभी ने शिक्षक दिवस मनाया, गुरु की महिमा का खूब गुणगान किया, उनका सम्मान भी किया। मगर इसी बीच एक ऎसी घटना सामने आ गई जिसने समूचे शिक्षा जगत का सिर शर्म से झुका दिया है। ऐसा कृत्य करने वाला व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि एक शिक्षक है। मामला बस्तर विकासखंड के गोंदियापाल के आदिवासी बालक आश्रम का है। इस आश्रम छात्रावास में तैनात प्रभारी अधीक्षक सुकरू राम बघेल का मूल पद सहायक शिक्षक (एलबी) है। 18 सितंबर को बस्तर कलेक्टर हरिस एस अचानक बालक आश्रम गोंदियापाल का निरीक्षण करने पहुंच गए।निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने आया कि प्रभारी अधीक्षक सुकरू राम बघेल द्वारा आश्रम संचालन में घोर लापरवाही बरती जा रही है। आश्रम में निवासरत छात्रों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि अधीक्षक सुकरू राम बघेल के द्वारा उनके साथ मारपीट, गाली गलौच की जाती है एवं अभद्र भाषा का उपयोग किया जाता है। बच्चों ने कलेक्टर को यह भी बताया कि अधीक्षक उन्हें अश्लील विडियों दिखाकर उसका नकल करने हेतु प्रेरित किया जाता है। कलेक्टर हरिस एस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को प्रभारी अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। सहायक आयुक्त ने भी आश्रम पहुंचकर छात्रों के बयान लिए और जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने प्रभारी अधीक्षक सुकरू राम बघेल के कृत्य को छग सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियमों के विपरीत पाते हुए इसे कदाचरण माना। जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रभारी अधीक्षक सुकरू राम बघेल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बस्तर निर्धारित किया गया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या इतने घोर अक्षम्य कृत्य की सजा सिर्फ निलंबन है, क्या इससे बड़ी और कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती? अब देखना है कि जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ऐसे निकृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई करते भी हैं या नहीं?

स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व- संजय पाण्डे

0
  • महापौर ने दिलाई शपथ, शहर को सुंदर बनाने का दिया संदेश
  • स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत वाकथान का आयोजन

जगदलपुर:- रजत जयंती वर्ष और स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज प्रातः दंतेश्वरी मंदिर परिसर से स्वच्छ वाकथान का आयोजन किया गया। वाकथान मिताली चौक एवं गोलबाजार चौक से होते हुए पुनः दंतेश्वरी मंदिर के सामने संपन्न हुआ।वहीं दंतेश्वरी मंदिर परिसर के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। दंतेश्वरी मंदिर के सामने से सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, पार्षदगण, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के दलों ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाने हेतु नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संदेश दिया।

महापौर श्री संजय पांडे ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। यदि हम अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की आदत डालें तो न केवल हमारा स्वास्थ्य बेहतर होगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हम एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण छोड़ पाएंगे। नगर निगम इस दिशा में सतत प्रयास कर रहा है और हमें इसमें जनभागीदारी की आवश्यकता है।

निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत इस वाकथान का उद्देश्य लोगों को जोड़ना और उनमें सफाई के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाना है। नगर निगम लगातार आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था एवं सफाई तंत्र को मजबूत कर रहा है। लेकिन शहर तभी स्वच्छ बन सकता है जब नागरिक स्वयं आगे आकर इसमें सहयोग करें।

वाकथान के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ एवं स्वस्थ जगदलपुर बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर निगम के एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी, श्वेता बघेल, पार्षद नेहा ध्रुव, गिरिजा गुप्ता, उर्मिला यादव, आशा साहू, कुबेर देवांगन, प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, शशि नाथ पाठक, संजय चंद्राकर, राजा यादव, मीना साहू, सुधा मिश्रा, गीता नाग, किरण दीवान, ममता राणा, रंजीता पानीग्राही, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर रामनरेश पाण्डे, रतन व्यास, अजय पाल सिंह जसवाल, एच वाय कुकड़े, कलविंदर सिंह, कोटेश्वर नायडू, धीरज कश्यप, सुलता महाराणा, विनय श्रीवास्तव, हेमंत श्रीवास, दामोदर कुमार, अभिलाष यादव, अभिषेक तिवारी, मनोज ठाकुर, बंटू पांडे आदि उपस्थित रहे।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रारम्भ

0

किरंदुल।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी छत्तीसगढ़ का आठवां राज्य सम्मेलन दिनांक 26, 27 जुलाई 2025 को रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन के इंद्रजीत सिंह हाल में केंद्रीय पर्यवेक्षक व राष्ट्रीय सचिव मण्डल सदस्य एनी राजा तथा छत्तीसगढ़ राज्य प्रभारी पी संदोष कुमार राज्यसभा सांसद की उपस्थिति में प्रारम्भ हुआ।

सम्मेलन की शुरुआत में वयोवृद्ध श्रमिक नेता सीआर बक्शी तथा आरडीसीपी राव के द्वारा झंडा रोहण कर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित करके कम्युनिस्ट पार्टी के क्रांतिकारी शहीदों को याद किया गया।उपस्थित कार्यकर्ताओ की जोरदार नारेबाजी से सम्पूर्ण भवन लाल सलाम और इंकलाब के नारों से गूंजायमान हो गया,

तत्पश्चात सम्मेलन का उद्घाटन खुले सत्र द्वारा किया गया,जिसमें छत्तीसगढ़ के बिरादराना वामपंथी पार्टियों के प्रदेश स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय नेताओं द्वारा सम्मेलन के सफल होने के लिए सदभावना संदेश प्रस्तुत किया गया।

उद्घाटन सत्र को भाकपा की राष्ट्रीय नेत्री कामरेड एनी राजा,राज्य प्रभारी कामरेड पी संतोष कुमार राज्यसभा सांसद,सीपीएम के नेता धर्मराज महापात्रा,सीपीआईएमएल रेड स्टार के पोलित ब्यूरो मेंबर तुहिन देव, सीपीआईएमएल से नरोत्तम शर्मा,छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा से पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर,एसयूसीआई कम्युनिस्ट के नेताओं द्वारा उपस्थित साथियों को संबोधित करते हुए वर्तमान समय में फासीवादी संकट के दौर में वामपंथी एकता को मजबूत करने व देश में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा कर फासीवादी ताकतों को परास्त करने का आह्वान किया।राज्य सम्मेलन के विधिवत संचालन हेतु अध्यक्ष मंडल का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमे राजेश संधू, पवन कुमार वर्मा, मंजू कवासी, जितेंद्र सोरी, रामूराम मौर्य, शैलेश शुक्ला का चयन किया गया।अध्यक्ष मण्डल के गठन के पश्चात प्रदेश सहायक सचिव सत्यनारायण कमलेश द्वारा सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर विभिन्न जिलों से आए 18 प्रमुख साथियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सचिव के प्रतिवेदन में संशोधन/ सुधार करने की मांग की गई, जिसे अध्यक्ष मंडल द्वारा स्वीकार कर आवश्यक संशोधन पर चर्चा कराकर प्रतिवेदन को संशोधित किया गया तथा संशोधित प्रतिवेदन को केंद्रीय नेतृत्व को प्रेषित किए जाने का निर्णय लिया गया। सहायक सचिव द्वारा सिलसिलेवार आर्थिक संसाधनों की कमी एवं नेतृत्वकारी साथियों की भूमिका पर कटाक्ष करते हुए अपना जवाब प्रस्तुत किया गया।

सम्मेलन के दूसरे दिन तीसरे सत्र में प्रदेश व देश की जन समस्याओं पर्यावरणीय मामलों, छात्र-युवा, मजदूर- किसान, महिला, दलित, आदिवासी,अल्पसंख्यकों पर हमले, जल- जंगल- जमीन के सवाल पर गंभीर चिंतन, मनन करते हुए विभिन्न प्रस्ताव डॉक्टर सोम गोस्वामी द्वारा प्रस्तुत किए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से राज्य सम्मेलन में पारित किया गया।

इसके बाद कॉम. लखन सिंह द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा जमा क्रेडेन्सियल फॉर्म का विवरण प्रस्तुत कर बताया कि सम्मेलन में उपस्थित 205 प्रतिनिधियों में से 173 प्रतिनिधियों द्वारा क्रेडेंशियल फॉर्म जमा किया गया है जिसमें से आधे से ज्यादा छात्र -नौजवान है तथा राजनीतिक आंदोलन में जेल जाने वालों की संख्या 20 है जिसमें से बिलासपुर से पवन शर्मा विभिन्न राजनीतिक आंदोलन में 22 बार, वरिष्ठ अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह 17 बार, डॉ.सोम गोस्वामी 19 बार, संतु राम महंत 15 बार, सी. बक्शी दो बार जेल गए हैं।

क्रेडेंशियल रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के पश्चात 51 सदस्यीय नवीन राज्य परिषद तथा कंट्रोल कमीशन का सर्वसम्मति से निर्वाचन किया गया और नवनिर्वाचित राज्य परिषद की तत्काल ही बैठक आहूत की गई, जिसमें कंट्रोल कमीशन के अध्यक्ष अधिवक्ता तिलक पांडे तथा सदस्य आरडीसीपी राव, माखनलाल रजक, विजयलक्ष्मी को चुना गया। साथ ही 13 सदस्यीय सचिव मंडल सदस्यों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें के. साजी, राजेश संधू, मंजू कवासी, तिर्ष्या झाड़ी, तिलक पांडे, हरिनाथ सिंह, सत्यनारायण कमलेश, मुकेश बोहरा, जितेंद्र सोरी, फूल सिंह कचलाम, रामू राम मौर्य, अनिल यादव व लखन सिंह को चुना गया तथा नवनिर्वाचित राज्य परिषद का सचिव दंतेवाड़ा के कामरेड के. साजी को चुना गया।निर्वाचन उपरांत नवनिर्वाचित राज्य सचिव के. साजी द्वारा उपस्थित छत्तीसगढ़ के तमाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य में कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत कर जन आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS