जगदलपुर बीती रात नगर में हुए सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य कई सड़क दुर्घटनाएं भी आसपास हुई हैं। बीती रात 12 बजे शहीद पार्क के पास हादसे में सदर वार्ड ठाकुर रोड निवासी राहुल पवार और वैभव गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक ये लोग रात करीब 12 बजे कुम्हार पारा की ओर से कार में सवार हो अपने निवास की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान शहीद पार्क के पास हादसा हुआ। थाना प्रभारी के अनुसार कुल चार लोग वाहन में सवार थे। इनमें से दो लोग घायल हुए हैं। कार अनियंत्रित हो गई, जिससे यह घटना घटित हुई।
जनमुक्ति मोर्चा ने किया भव्य शहीद वीर मेले का आयोजन
- कई गांवों के मेलों में जुटे हजारों मजदूर और किसान
जगदलपुर शहीद वीर नारायण सिंह के शाहदत दिवस पर साप्ताहिक शहीद वीर मेला का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा अनेक गांवों में किया गया। इन मेलों में हजारों मजदूर, किसान और ग्रामीण जुटे।
14 दिसंबर को जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की ब्लाक इकाई दनगढ़ के ग्राम सुंदरनगर व लेडिजोब में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में शहीद वीर नारायण सिंह मेला का आयोजन किया गया। जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ की दनगढ़ ब्लाक इकाई के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, श्रमिक, किसान व ग्रामीण पहुंचे। 15 दिसंबर को धोबेदंड ब्लाक के ग्राम अरमुरकसा में, 16 दिसंबर को चार जगहों पर मेले का आयोजन किया गया।

मुकादाह ब्लाक अंगारा, अछोली ब्लाक के आलीखुंटा, व रेंगाड़बरी में, रायगढ़ ब्लाक के ग्राम हितापठार में शहीद मेला व कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। 17 दिसंबर को जनमुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के मरकामटोला ब्लाक के ग्राम भर्रीटोला में मेला एवं कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। शहीद वीर मेला का समापन 18 व 19 दिसंबर को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा कृषि कार्यालय के पास कॉमरेड मंगतू लटिया मैदान दल्ली राजहरा में शहीद वीर मेला मड़ई के रूप में हुआ। इसमें आसपास के 14 गांवों के गायता, पटेल, परगना, के साथ ही जनमुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन में बुद्धिजीवियों छात्र- छात्राओं , युवाओं बेरोजगारों, मजदूरों, किसानों व ग्रामीणों की भीड़ देखते ही बन रही थी।

समानता और सात्विक जीवन का संदेश दिया बाबा ने : जैन
- गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन
जगदलपुर सतनाम पंथ के संस्थापक बाबा गुरु घासीदास की 267वीं जयंती शहर के दंतेश्वरी वार्ड में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर उपस्थित जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने मुख्य अतिथि की आसंदी से गुरु घासीदास के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा ने मनखे – मनखे एक समान का संदेश देकर सामाजिक समानता का जो मंत्र दिया है, वह आज अत्याधिक प्रासंगिक है। गुरु घासीदास ने समानता के साथ सात्विक जीवन जीने का संदेश भी दिया है।
जैन ने कहा कि बाबा अपने जीवन काल में बस्तर भी आए थे। अपने सच्चे, सरल व स्पष्ट संदेशों के कारण वे समाज के बड़े हिस्से में लोकप्रिय हुए। जैन ने कहा कि मनखे – मनखे एक समान इन चार शब्दों में ही मानव जीवन की सच्चाई और पुरुषार्थ निहित है। अमृततुल्य इन चार शब्दों का भावार्थ यही है कि सभी मनुष्य एक समान हैं, इसलिए किसी से भी भेदभाव नहीं करना चाहिए।पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के आयोजन की दिल खोलकर प्रशंसा की और समाज के प्रतिभावन बच्चों, युवाओं और वरिष्ठजनों को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया। इस दौरान पीडी मेश्राम, संरक्षक इंदर प्रसाद बंजारे, समाज अध्यक्ष हीरालाल चंदेल, डॉ. केएल आजाद, किशोर कुर्रे, रुपेश नागकर, विजय चंदेल, पीडी मेश्राम, बनकुंवर बंजारे, वार्ड पार्षद राजपाल कसेर, विक्रम लहरे, डॉ. रमेश खुंटे, निर्मल चंदेल, अनिल खूंटे, अनुपमा नाग, बिंदेश जोगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमजीत जसवाल, हेमू उपाध्याय, हेमंत ओगर, निर्मल चंदेल, अनिल खुंटे, अनुपमा नाग, मनीष ओगर, आसमन चंदेल, रोहित चंदेल, सिद्धार्थ चंदेल, धर्मेंद्र बघेल, इशांत कुर्रे, आकाश चंदेल समेत समाज के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।

किसान विरोधी है बीजेपी, चौथी किस्त न देना अन्याय : कांग्रेस
- कांग्रेस सरकार ने न्याय योजना की चौथी किस्त को दे दी थी मंजूरी : दीपक बैज
रायपुर भाजपा द्वारा न्याय योजना की चौथी किस्त किसानों को नहीं देने का कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा आदतन किसान विरोधी है। इसीलिए किसानों को न्याय योजना की चौथी किस्त से वंचित कर रही है और न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि का दूसरे मद में इस्तेमाल करने का षड्यंत्र रच रही है। यह प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों के साथ अन्याय है। भाजपा किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में असमर्थ साबित हो रही है, इसीलिए अभी तक किसानों से 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ और 3100 रुपए क्विंटल की दर पर खरीदी करने का आदेश जारी नहीं किया गया है। अब न्याय योजना की चौथी किस्त की स्वीकृत राशि को भी अन्य मद में खर्च कर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने में लगी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा है कि राज्य सरकार को राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त की राशि तत्काल किसानों के खातों में जमा करना चाहिए। कांग्रेस सरकार ने बीते खरीफ वर्ष में न्याय योजना के माध्यम से 24 लाख से अधिक किसानों के खातों में तीन किस्तों में 3704 करोड़ की राशि जमा करवा चुकी है और चौथी किस्त की राशि की व्यवस्था भी कर रखी थी।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सिर्फ बटन दबाकर उस राशि को किसानों के खातों में ट्रांसफर करना है। कांग्रेस की सरकार ने धान की खरीदी प्रति क्विंटल 2500 रू से अधिक में कर 5 वर्षों में न्याय योजना के माध्यम से 23803 करोड़ रुपए का किसानों को अतिरिक्त लाभ दिया। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार पूर्व सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की योजनाओं को बंद करने का षड्यंत्र कर रही है। बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बेरोजगारी भत्ता जैसी अनेक योजनाएं कांग्रेस सरकार ने चलाई थी। इससे हर वर्ग को लाभ हुआ था। इन योजनाओं को बंद कर प्रदेश की जनता को महंगाई, गरीबी, अराजकता और शोषण की ओर धकेलना चाहती है। कांग्रेस इसका कड़ा विरोध करेगी और जनता के हक में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
सामाजिक आडंबर दूर किए गुरु घासीदास ने : सुशील मौर्य
- शहर जिला कांग्रेस ने मनाई गुरु घासीदास की जयंती
जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी बस्तर द्वारा संभाग मुख्यालय राजीव भवन में बाबा गुरु घासीदास की जयंती गरिमा और सादगी के साथ मनाई गई।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुशील मौर्य ने बाबा गुरु घासीदास के तैलचित्र पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौर्य ने गुरु घासीदास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब लोग ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी जातिवादी सामाजिक समस्या से घिरे थे, ऐसे समय में इस महान पुरुष ने लोगों को एकता और भाईचारा का पाठ पढ़ाया। उन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा और सामाजिक कार्य में बिता दिया। बाबा ने अपना जीवन बड़े ही सादगी से बिताया। उन्होंने एक वृक्ष के नीचे तपस्या के माध्यम से अपनी शिक्षा ली थी। उनके महान उपदेशों ने समाज से छुआछूत, मूर्ति पूजा, जात पात जैसी कुप्रथाओं को दूर किया। बाद में उनकी तप स्थली को एक पुष्प वाटिका के रूप में निर्मित किया गया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी सतपाल शर्मा ने किया। इस दौरान महापौर सफीरा साहू, सत्तार अली, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतपाल शर्मा, अंगद प्रसाद त्रिपाठी, नरेंद्र तिवारी, जोहन सुता, पार्षद लता निषाद, ललिता राव, कमलेश पाठक, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र महापात्र, महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, अनुराग महतो, अभिषेक नायडू, कोषाध्यक्ष असीम सुता, अभिषेक गुप्ता, आदर्श दलाई, शहनाज़ बेगम, बबली भाई, हनुमान द्विवेदी, दुर्योधन कश्यप, रविशंकर तिवारी, राजा कश्यप, मनोज यादव, किशन यादव, सलीम जाफर अली, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल खंबारी आदि मौजूद थे।

धैर्य, एकता व अनुशासन की सीख देती है कबड्डी: दीपक बैज
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद ने किया संभाग स्तरीय कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ
लोहंडीगुड़ा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज ने सोमवार को लोहंडीगुड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मुख्यालय बेलर में आयोजित संभाग स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। पीसीसी चीफ व सांसद बैज के आगमन पर स्पर्धा के आयोजकों व खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
आरंभ में प्रदेश कांग्रेस प्रमुख एवं सांसद दीपक बैज ने भी पंक्तिबद्ध खिलाडियों से एक एक कर परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात सिक्का उछालकर उन्होंने खेल की शुरुआत की। पीसीसी चीफ व सांसद दीपक बैज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि कबड्डी पहले भारत के ही कुछ राज्यों में खेली जाती थी, लेकिन अब यह खेल पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुका है। यह खेल धैर्य, एकता व अनुशासित रहकर खेला जाने वाला खेल है। एक तरह से यह खेल धीरज बनाए रखने, एकता के साथ और अनुशासित रहने की भी सीख देता है। श्री बैज ने कहा कि खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।किसी भी खेल को खेलने से शारीर और बुद्धि दोनों का व्यायाम होता है और शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा कई बीमारियां दूर होती हैं। उन्होंने ग्राम बेलर के युवाओं को संदेश दिया कि वे ऐसे खेलों से उभरकर निकलने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करें, जिससे कि वे आगे बढ़कर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें और साथ ही अपने गांव का नाम रौशन कर सकें। इस दौरान जनपद अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा महेश कश्यप, जनपद सदस्य प्रेमवती बाकड़े, सरपंच बेलर बोदा मंडावी, प्रवीण राणा, उप सरपंच,पंचगण, खिलाड़ियों सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

तरूण खटवानी का चुनावी बिगुल पुरे शहर में
- जनसंपर्क ने मचाया धमाल
दल्लीराजहरा दल्लीराजहरा में राजहरा व्यापारी संघ चुनाव के प्रत्याशी तरुण खटवानी के जनसंपर्क से मचा हुआ है धमाल। राजहरा व्यापारी संघ अध्यक्ष पद के तरुण खटवानी के चुनावी बिगुल से सभी व्यापारियों में खुशी भरा माहौल दिख रहा है तरूण खटवानी ने बताया कि मेरा उद्देश्य है कि व्यापारी संघ को मजबूत बनाना और शांत भाव से व्यापारियों के हित में काम करना। तरुण खटवानी के पंद्रह साल के अनुभव से लगता है कि इस बार राजहरा व्यापारी संघ में अध्यक्ष पद पर आसीन तरुण खटवानी होंगे। वहीं कुछ व्यापारियों का कहना है कि हमें लगता है कि तरुण खटवानी के अध्यक्ष बनने से दल्लीराजहरा में व्यापारियों की समस्या का निदान निश्चित तौर से होगा वहीं दूसरी ओर नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन का कहना है कि व्यापारियों के हित के लिए तरुण खटवानी को अध्यक्ष बनना चाहिए और नाली सड़क व नगर की समस्या के लिए नगरपालिका अध्यक्ष शीबू नायर और नगरपालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन को याद करना चाहिए। वहीं राजहरा के अमित मुंदड़ा का कहना है कि परिवर्तन की लहर के चलते तरुण खटवानी को ही अध्यक्ष पद पर आसीन करना चाहिए बरहाल जो भी हो पर राजहरा व्यापारी संघ चुनाव जनसंपर्क के माहौल से लगता है कि निश्चित तौर से तरुण खटवानी अपनी जीत दर्ज करायेंगे।

हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति ने बांटे गरम कपड़ा
दल्लीराजहरा के हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के सदस्यों के द्वारा गत दिनों दल्ली राजहरा के आम जनता से अपील की गई थी कि ठंड का मौसम आ रहा है l हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति के माध्यम से बुजुर्ग और असहाय लोगों को गरम कपड़ा बांटा जाएगा l उनके अपील पर दल्ली राजहरा के निवासियों के द्वारा बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया l नगद राशि के रूप में समिति का 16000 रुपए प्राप्त हुए तथा एक दुकानदार ने गरम जैकेट बच्चों के लिए स्वेटर तथा एक दुकानदार ने छोटे बच्चों के लिए कपड़े दिए l जिसे तय तारीख अनुसार समिति के सदस्यों ने आज 18 दिसंबर को संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा के जयंती एवं गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर समिति के सदस्यों ने दल्ली राजहरा के विभिन्न वार्डों में घूम-घूम कर कंबल 80 नग ,उन की बनी गरम मंकी टोपी 80 नग, 21 नग टु इन वन जैकेट 20 नग बच्चों के स्वेटर एवं 25 जोड़े बच्चों के कपड़े दिए हैं l समिति के सदस्यों का कहना है कि कोई मां इस ठंड के मौसम में ना ठिठुरे l इसलिए हम लोग निर्धन और असहाय व्यक्ति महिला और पुरुष दोनों को गर्म कंबल और मंकी टोपी जिसे दोनों समय दिन और रात में पहना जा सकता है ,सहयोग स्वरूप दिए हैं l हमारे इस अभियान के लिए दानदाताओं का बहुत बड़ा सहयोग रहा उनके विश्वास और सहयोग के कारण ही हम लोग इतनी बड़ी कदम उठा पाए हैं l जिसे हम लोग हृदय से आभार व्यक्त करते हैं l गरम कपड़ा वितरण के अभियान में समिति के सदस्य जीवनलाल साहू , भोज राम साहू ,बच्चीतर सिंह संधू रोहित कुमार साहू मिलाप कुर्रे जी शिव प्रसाद साहू सुश्री ममता नेताम श्री विकास गजभिए उपस्थित थे |


जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ आयोजित है भव्य शहीद वीर मेला
दल्लीराजहरा शहीद वीर नारायण सिंह जी के शाहदत दिवस पर साप्ताहिक शहीद वीर मेला का आयोजन जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा किया गया है जिसमे दिनाँक 14/12/2023 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के ब्लाक इकाई दनगड़ के ग्राम सुंदरनगर व लेडिजोब में कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया जिससे जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ से दनगड़ ब्लाक के सभी साथी उपस्थित हुआ, दिनाँक 15/12/23 को धोबेदण्ड ब्लाक के ग्राम अरमुरकसा में और दिनाँक 16/12/23 को चार जगह पर किया गया मुक़ादहा ब्लाक अंगारा में, अछोली ब्लाक के आलिखूटा में, रेंगाड़बरी में, रायगढ़ ब्लाक के ग्राम हितापठार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया और कल दिनाँक 17/12/23 को जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के मरकामटोला ब्लाक के ग्राम भर्रीटोला में भी कार्यकर्ता सम्मेलन के रूप में मनाया गया और इस शहीद वीर मेला का समापन आज और कल जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ के कृषि कार्यालय के कॉमरेड मंगतू लटिया मैदान दल्ली राजहरा में शहीद वीर मेला (मड़ाई) के रूप में मनाया जाएगा जिसमे आस पास के 14 गांव के गायता, पटेल, परगना, के साथ जन मुक्ति मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे और जन मुक्ति मोर्चा छत्तीसगढ़ आप सभी बुद्धिजीवी पत्रकार, छात्र-छात्रा, युवा बेरोजगार, मजदूर किसान व आम जन अधिक से अधिक संख्या में आकर सफल बनाये |


शंभूनाथ एवं श्याम कुमारी जिला अध्यक्ष निर्वाचित
- ध्रुव गोंड़ समाज की दक्षिण बस्तर जिला इकाई का हुआ चुनाव
बकावंड आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज दक्षिण बस्तर के जिला अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महिला विंग अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ। समाज के जिला अध्यक्ष शंभूनाथ ध्रुव व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष के पद पर श्याम कुमारी ध्रुव का चयन हुआ।
ग्राम शीतलावंड बूढ़ादेव मंदिर प्रांगण में आदिवासी ध्रुव गोंड़ समाज की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में बस्तर जगदलपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव के सामाजिक सदस्य शामिल हुए। आरंभ में चयन समिति का गठन किया गया। सभी क्षेत्रों के मुड़ा प्रमुखों की सलाह से शंभूनाथ ध्रुव को जिला अध्यक्ष व महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्याम कुमारी ध्रुव को सर्व सम्मति से चुना गया। चयन समिति के सभी जिलों के वरिष्ठ लोगों को उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव, सह सचिव, समाज सेवक नियुक्त किया गया।

नए पदाधिकारियों को समाज को और उचाईयों तक ले जाने की अपेक्षा के साथ शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित संभागीय संरक्षक एवं तत्कालीन जिला अध्यक्ष एसएस चंद्रवंशी, संभागीय अध्यक्ष संजय ध्रुव, जिला संरक्षक चैतराम कतलाम, सचिव जेएस ध्रुव, महिला अध्यक्ष गोमती ध्रुव, अरुण कुमार ध्रुव, जिला सचिव नंदूलाल ध्रुव, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश ध्रुव, सहायक कोषाध्यक्ष फुलेंद्र ध्रुव, सलाहकार परस ध्रुव, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार, बीजू नेताम, देवेंद्र ध्रुव, जिला मीडिया प्रभारी संजय ध्रुव, मंदिर पुजारी थानूराम, कमला ध्रुव, बिसरी बाई, बसंती ध्रुव, मालती कतलाम, राज नेताम, राकेश ध्रुव, रमेश सोरी, बुधो नेताम, तिजउ राम ध्रुव, मनोनीत संभागीय सलाहकार जयसिंह ध्रुव, सह सचिव बृजलाल नेताम, महिला उपाध्यक्ष दया ध्रुव, गणेशिया ध्रुव, अंजलि नेताम, रेखा सोरी, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमारी, विक्रम चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, युवक -युवती, बच्चे उपस्थित थे।



