City Media - Page 1391 of 1857 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1391

जिला नारायणपुर: यातायात प्रभारी ने ली स्थानीय पत्रकारों की बैठक

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, यू. उदय किरण भापुसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर, नीरज चन्द्राकर के निर्देशानुसार आज दिनांक 30.09.2021 को नव पदस्थ यातायात प्रभारी दीपक साव द्वारा जिला नारायणपुर के स्थानीय पत्रकारों की मीटिंग ली गई। साव नेे यातायात प्रबंधन में पत्रकारिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेहतर यातायात प्रबंधन के लिये यातायात पुलिस अधिकारियों के अलावा स्थानीय नागरिकों में जागरूकता का होना आधारभूत और अनिवार्य तत्व है। साव ने आगे कहा कि समाज को जागरूक करने में पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

साव ने पत्रकार साथियों से यातायात व्यवस्था की बेहतरी के लिये समस्याओं से संबंधित सुझाव लेकर कुछ नये समस्याओं और जटिलताओं से रू-ब-रू हुये तथा इसके शीघ्रता से निदान करने की आवश्वासन दिया गया। पत्रकारगण सर्व सम्मति से यातायात जागरूकता लाने के लिये नारायणपुर यातायात पुलिस का हरसंभव सहयोग करने की सहमति दी गई।

नारायणपुर यातायात द्वारा आयोजित इस बैठक में सुनील राठौर, हेमंत संचेती, डाॅ. वली आजाद, इमरान खान, अभिषेक बैनर्जी, श्री रवि साहू, शेख महमूद, असफाक अहमद, बिंदेश पात्र, संतराम उसेण्डी, संजय राय, सहित अन्य सम्माननीय पत्रकारगण उपस्थित रहे।

बस्तर दशहरा समिति ने मुख्यमंत्री को दिया दशहरे का न्यौता..

0

बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष साँसद दीपक बैज व उपाध्यक्ष अर्जुन कर्मा एवँ मांझी,चालाकी ने आज माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात कर विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के न्योता दिया।

ज्ञात हो कि आगामी 6 अक्टूबर से 19 तारीख तक लगातार दशहरा संचालन होना है। इस बीच मुरिया दरबार मे शामिल होने के लिए माननीय मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया। साथ ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी ने समिति का निमंत्रण स्वीकार किया।

इस दौरान दशहरा समिति के अध्यक्ष व साँसद दीपक बैज,उपाध्यक्ष अर्जुन कर्मा,बलराम मांझी,विरो मांझी,प्रेम मांझी,पदम चालाकी,आर.आई.सतीश मिश्रा,जाहिद हुसैन,साँसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो,इशांत सोनी उपस्थित रहे।

उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने सायकल इंडस्ट्रीज का लिया जायजा

0

जगदलपुर। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को देओल सायकल इंडस्ट्रीज के एफरो बािईसकल्स के लुधियाना स्थित कारखाने पहुंचकर सायकल उद्योग के छोटे-छोटे उपकरण से लेकर सायकल निर्माण में होने वाले कार्य को देखा। जहां सायकल के पुर्जे फ्रेम, फोर्क्स, मडगार्ड, पैडल्स समेत ऑटोमेटिक मशीन के द्वारा विश्व स्तरीय पेंटिंग कार्य को देख उद्योगपति और वहां काम कर रहे कारीगरों से चर्चा की। लुधियाना का सायकल उद्योग पूरे भारत में प्रसिद्ध है जहां से पूरे देश में सायकल की सप्लाई होती है। उद्योग मंत्री ने फर्म के मालिक से उत्पादन की प्रक्रिया से लेकर मार्केटिंग के काम में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के विषय में जानकारी ली। उन्होंने पूरे कारखाने में अलग-अलग स्थलों में चल रहे पुर्जे के निर्माण की बारिकी और गुणवत्ता को देखा। सायकल की मजबूती और कई रंगों में हो रही मशीन से पेंटिंग के काम की सराहना की। कारखाने के उद्योगपति और स्टाफ ने उद्योग मंत्री का स्वागत करते पूरे निर्माण की प्र्त्रिरया से अवगत कराया। इस दौरान श्री लखमा के साथ छग से गए अफसर भी मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

भाजपा के दोनों पार्षद ने जांच के सभी बिन्दुओं पर सहमति दी : राव

0

चिंतन सत्र के दौरान जांच रिपोर्ट फायनल होने की जानकारी मिली:मंडावी जिला प्रशासन के समक्ष

आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों..?

जगदलपुर –  नगर सरकार में लोक निर्माण विभाग के सभापति यशवर्धन राव ने कहा कि हार्वेस्टिंग मशीन खरीदी में कोई भ्रष्टाचार नहीं हुआ। भाजपा के द्वारा लगाये गये सभी आरोप निराधार साबित हुए।

जांच कमेटी में शामिल भाजपा के दो पार्षदों ने जांच के सभी बिन्दुओं पर दी अपनी सहमति वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी अब भी जांच निष्पक्ष नहीं होने का दावा करते हुए पुनः जांच कराने की बात कह रहे है। भाजपा जांच से संतुष्ट नहीं थे तो जिला प्रशासन के समक्ष आपत्ति दर्ज कराने में विलंब क्यों किया गया। जांच कमेटी के भाजपा सदस्य अपने उपर लगा दाग को मिटाने संगठन को भी फाई देने में लगे है।

दलपत सागर में सफाई के लिए खरीदी गई हार्वेस्टिंग मशीन में हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले भाजपा अब बैकफुट पर जा चुकी है क्योंकि जांच दल में शामिल भाजपा के दो सदस्य ने सभी बिन्दुओं पर सहमति देते हुए कांग्रेस को क्लीनचीट दे चुके है। इस मामले में भाजपा संगठन के पदाधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे है।

कांग्रेस का ग्राफ बढ़ने से भाजपा परेशान:

जांच कमेटी के सदस्य ए व सभापति लाक निमाण विभाग यशर्वधन राव ने कहा कि मशीन खरीदी को लेकर भाजपा पार्षदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इनके आरोप के आधार पर बस्तर कलेक्टर रजत बंसल निर्देशानुसार 7 सदस्यीय जांच दल के द्वारा मामले की जांच कराई गई। जांच कमेटी में भाजपा के पार्षद योगेन्द्र पांडे एवं नरसिंह राव शामिल थे। इन दो सदस्यों ने भी जांच के सभी बिंदुओं पर अपने सहमति देते हुए निगम सरकार को क्लीनचीट दे चुके है। उन्होंने कहा कि अगर इनकी तीन बिंदुओं पर सहमति थी तो शेष बिंदुओं पर आपत्ति लगाकर जांच कमेटी को क्यों नहीं दिया गया। ये कोई नये पार्षद नहीं दो से तीन कार्यकाल में अपनी सेवाएं चुके है और काफी अनुभवी है।

उन्होंने कहा कि मशीन 8 से 10 घंटे काम कर दलपत सागर की सफाई की जा रही है। श्री राव ने कहा कि महापौर सफीरा साहू एवं कांग्रेस का ग्राफ बढ़ने से भाजपा परेशान हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा में आपसी गुटबाजी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। निगम जनता के हित में काम कर रही है और जनता के पैसों का सही उपयोग किया जा रहा है।

पुन: जांच कराने की मांग: भाजपा जिलाध्यक्ष रूपसिंह

मंडावी ने कहा कि जांच रिपोर्ट फायनल हुई तब कलेक्टर को आवेदन देकर पुनः जांच की मांग की गई है जब उनसे पूछा गया कि कमेटी के सदस्य ने जांच पूर्ण होने की जानकारी कब दी तो श्री मंडावी ने बताया कि भाजपा के चिंतन शिविर में रिपोर्ट सदस्यों के द्वारा दी गई तब उनके पास जांच रिपोर्ट की कॉपी प्राप्त नहीं होने की बात कही।

ज्ञातवय हो कि जांच रिपोर्ट की जानकारी एक माह पूर्व संगठन को दी जा चुकी थी तो कलेक्टर को पुनः जांच कराने की मांग को लेकर ज्ञापन देने में एक माह का वक्त क्यों लगा यह तो संगठन या भाजपा के दो पार्षद ही बता पाएंगे।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने जालंधर के मिलिटेरी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे जगदलपुर निवासी कांग्रेसी नेता को देखने पहुंचे

0

जगदलपुर। पंजाब प्रवास के दौरान प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने गुरूवार को जालंधर के मिलिटेरी हॉस्पिटल में इलाज करा रहे जगदलपुर निवासी कांग्रेसी नेता विक्त्रम शर्मा को देखने पहुंचे। उन्होंने हालचाल जानकर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करने की बात कही एवं परिवार से उनके इलाज के संबंध में जानकारी ली। ज्ञात हो कि श्री शर्मा के पुत्र सम्राट शर्मा भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर कार्यरत हैं।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने पंजाब के उद्यमियों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने किया आमंत्रित

0

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के बस्तर का मैं आदिवासी हूं, पंजाब के लोग और आदिवासी दोनों काफी मेहनती हैं। आदिवासी जंगल में मेहनत करता है और पंजाब के लोग ट्रक चलाने से लेकर बड़े-बड़े उद्योग लगाकर मेहनत करते हैं। बस्तर में ट्रांसपोर्ट व्यापार में बड़ी संख्या में पंजाब के लोग हैं। छत्तीसगढ़ छोटा राज्य 90 विधानसभा का है, जहां एक सरदार भी विधायक हैं। आप लोग मेहनत कर बड़ा-बड़ा काम रहे हैं मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कहने पर पंजाब का उद्योग देखने आया हूं और आप लोगों को आमंत्रण देता हूं छत्तीसगढ़ आकर उद्योग लगाएं। प्रदेश के उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने लुधियाना के होटल रेडिसन ब्लू में चेम्बर आफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की मीटिंग में यह बात कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री किसान पुत्र है। जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने भिलाई स्टील प्लांट स्थापित किया उसी क्षेत्र के रहने वाले भूपेश बघेल हैं। उन्होंने ढाई साल में कई ऐसे काम किए जो हिन्दुस्तान में पहली बार हुआ है। आपके यहां पंजाब में 18-1900 में किसानों का धान खरीदी होती होगी। हमारे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री ने 2500 में किसानों का धान खरीदने का निर्णय लिया जो पूरे हिन्दुस्तान में पहली बार हुआ। इसी तरह 2 रूपये किलो में गोबर खरीदने का काम भी हिन्दुस्तान में पहली बार भूपेश बघेल ने किया है। इन दोनों योजना से किसानों और गांव के गरीबों को फायदा मिल रहा है। उद्योग मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ छोटा राज्य है लेकिन खनिज और वन संसाधन के मामले में बहुत अच्छा है। बस्तर में लोहा का बैलाडिला खदान विदेशों को लोहा भेजता है। कोयला, बाक्साईड भी छत्तीसगढ़ में होता है। बिजली, जमीन, पानी, मजदूर सब की व्यवस्था है, इसलिए आप लोग छत्तीसगढ़ आकर उद्योग लगाएं। उद्योग मंत्री ने उद्योगपतियों को संबोधित करते कहा कि पंजाब, राजस्थान जैसे राज्य में घुम रहा हूं जहां बड़े-बड़े कारखाने हैं। जवानी में उद्योग का काम शुरू किया जाता है और बुढ़ापे में कारखाना पूरा होता है। बिजली, पानी, पर्यावरण, जमीन और अन्य काम के लिए अलग-अलग विभागों में जाकर काम करना पड़ता है कई साल लग जाते हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने उद्योग के लिए सरल नीति बनाई है। 10 जगह जाने की जरूरत नहीं है एक जगह में ही सभी काम हो जाता है। बिजली के मामले में छत्तीसगढ़ सरप्लस है वहां कभी कटौती नहीं होती है। मुख्यमंत्री ने रायपुर और आसपास की जगह से अधिक सरगुजा और बस्तर में उद्योग लगाने वालों को काफी राहत दे रहे हैं। श्री लखमा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2 करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था आपके यहां का तो मुझे मालूम नहीं लेकिन छत्तीसगढ़ में किसी को भी केंद्र सरकार ने नौकरी नहीं दी। जबकि ढाई साल के शासन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 20 हजार से अधिक लोगों को नौकरी दी। शिक्षकों की भर्ती हुई और आगे भी शिक्षक और पुलिस की भर्ती चल रही है। लगातार युवाओं को काम मिल रहा है। हर किसी को नौकरी नहीं मिल सकता इसलिए आप लोग छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाकर वहां के युवाओं को रोजगार देने का काम करें। इस मौके पर छत्तीसगढ़ से गए अफसर अरूण प्रसाद, प्रवीण शुक्ला, ओपी बंजारे, आलोक त्रिवेदी मौजूद थे।
सुरेश रावल, मीडिया सलाहकार

गांधी जयंती के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 30 सितम्बर 2021

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने जिले में 02 अक्टूबर 2021 गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। जारी आदेश में उन्होंने उक्त तिथि को जिले में संचालित सभी मदिरा के फुटकर दुकानों को पूर्णतः बंद किये जाने हेतु आदेशित किया है। शुष्क दिवस में शराब का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा।

2 अक्टूबर को फीट इंडिया फ्रिडम रन का आयोजन

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 30 सितम्बर 2021

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पूरे भारत में 744 जिलों में भारत के आजादी का 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव 13 अगस्त से 02 अक्टूबर 2021 तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत जिला मुख्यालय नारायणपुर में फीट इंडिया फ्रिडम रन का आयोजन किया गया है। यह उत्सव नेहरू युवा केन्द्र नारायणपुर तथा नारायणपुर जिला एनएसएस मिलकर आयोजित कर रहे है। कार्यक्रम 2 अक्टूबर को स्थान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में प्रातः 8 बजे रखा गया है। उक्त कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी ने किया है।

इस नवरात्र भी बंद रहेगा दंतेश्वरी मंदिर आरती, ज्योति कलश और देवी मां का, ऑनलाइन लाइव दर्शन कर सकेंगे भक्त

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 30 सितम्बर 2021

इस शारदीय नवरात्र भी बस्तर के दंतेवाड़ा जिले में स्थित आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर का पट भक्तों के लिए बंद रहेगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए दंतेवाड़ा जिला प्रशासन और मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है। कलेक्टर दीपक सोनी ने बताया कि, आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए इस बार पद यात्रा नहीं होगी। सभी भक्तजनों, श्रद्धालुओं को घर बैठे ही दंतेश्वरी माई का दर्शन, माता की आरती, ज्योति कलश का लाइव दर्शन कराएंगे। जिला मुख्यालय में स्थित जय स्तंभ चौक में भी प्रोजेक्टर लगा कर व सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव दर्शन कराए जाएंगे।

कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में एकीकृत बाल संरक्षण योजना एवं जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं अन्य समितियों की संयुक्त बैठक संपन्न

0

डॉ एस वली आज़ाद – नारायणपुर 30 सितम्बर 2021

एकीकृत बाल संरक्षण योजना एवं जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति एवं अन्य समितियों की संयुक्त बैठक आज कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर साहू ने पिछले त्रैमासिक बैठक की कार्यवाही का पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बैठक में दिये गये निर्देशों को अधिकारी गंभीरता से ले एवं कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पलायन पंजी का नियमित संधारण किया जाये और त्रैमासिक पालन प्रतिवेदन जिला पंचायत, जनपद पंचायतांे और महिला एवं बाल विकास विभाग को अनिवार्य रूप से प्रेशित किया जाये। उन्होंने कहा कि जिले की समीा में स्थित पुलिस थानों के चेक पोस्ट से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जाये, पलायन कर रहे लोगों की जानकारी होने पर तत्काल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। इसके साथ ही पलायन पंजी का संधारण कार्य में लापरवाही बरतने वाले सचिवों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोशण चंद्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी ओरछा रामांचल यादव, डीपीएम प्रिया कंवर, श्रम निरीक्षक रेखराज धनेन्द्र के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर साहू ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा गुमशुदा बच्चों की ट्रक एवं मिसिंग चाईल्ड पोर्टल पर एंट्री करने एवं गुमशुदा बच्चों की जानकारी प्रतिमाह महिला एवं बाल विकास विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जिले में बाल कल्याण समिति को भवन हस्तांतरित किये जाने के संबंध में जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देशित किया कि हंस्तांतरण की प्रक्रिया षीघ्र पूरा करें। विद्यालयों और आश्रम शालाओं में बच्चों को जागरूक करने हेतु जागरूकताा कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बालगृहों एवं आवासीय विद्यालयों का समय समय पर अधिकारी निरीक्षण करें एवं पालन प्रतिवेदन संबंधित विभाग को प्रस्तुत करें। बैठक में बताया गया कि महतारी दुलार योजना से लाभान्वित किए जाने एवं बाल स्वराज पोर्टल पर जानकारी इंद्राज की जा चुकी है। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 की तीसरी लहर की संभावनाओं को देखते हुए बच्चों के लिएए बेड आरक्षित करने आक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था करने के कहा। बतााया गया कि 5 से 10 बेड की व्यवस्था आरक्षित की गयी है, आवश्यकता पड़ने पर इसकी संख्या में वृद्धि की जा सकेगी।

बैठक में कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दौरान बाल समिति के समक्ष प्रस्तुत निराकृत, लंबित प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि माह जुलाई से अब तक बाल कल्याण समिति े समक्ष 100 प्रकरण प्राप्त हुए थे, जिनमें से 23 प्रकरणों का निराकरण कर लिया गया है वहीं 77 प्रकरण लंबित है। वहीं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष माह जुलाई से अब तक 29 प्रकरण रखे गये जिनमें से 4 का निराकरण कर दिया गया है, षेश 25 प्रकरण लंबित है। इसके अलावा बाल देखरेख संस्था में बालगृह में 103 बालक, बलगृह बालिका में 52 कुल 155 बच्चे निवासरत हैं। बैठक में विशेश प्रकरणों की भी जानकारी दी गय जिसमें बंधुआ मजदूर रेस्क्यू, एवं पुर्नवास, राज्य से पलायन करने वाले बच्चों, पॉक्सो पीड़ित बालिकाओं के क्षतिपूर्ति एवं देखरेख एवं संरक्षण वाले बालकों की जानकारी एवं उन्हें प्रदान की गयी सुविधाओं के बारे में बताया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS