
दल्लीराजहरा में अब तक 09 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे 2 शहीद हॉस्पिटल से एवं 07 अन्य वार्डों से मिले जिसमे से 03 को बालोद covid अस्पताल ले जाया जा रहा है |


दल्लीराजहरा में अब तक 09 कोरोना पॉजिटिव मिले जिसमे 2 शहीद हॉस्पिटल से एवं 07 अन्य वार्डों से मिले जिसमे से 03 को बालोद covid अस्पताल ले जाया जा रहा है |


दंतेवाड़ा – गुरुवार को ही 1 लाख के इनामी नक्सली ने 5 किलो आईडी के साथ पुलिस थाने में सरेंडर किया था जिससे जानकारी प्राप्त कर जवानों ने निशानदेही के आधार पर खोजबीन शुरू कर दी और सफलता हाथ भी लगी दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थानाक्षेत्र के धुर नक्सल प्रभावित टेलम तुमकपाल मार्ग में नक्सलियों द्वारा लगाये गए 2 जिन्दा बम बरामद कर 1 मौके पर ही नष्ट कर दी | बम में इस्तेमाल होने वाले बिजली के तार और अन्य सामग्री पाई गई | इस प्रकार जवानों ने नक्सलियों के प्लान को ध्वस्त कर दिया |


रायपुर – पीजी फाइनल ईयर की छात्रा ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर पर लगाये यौन शोषण के आरोप, युवती ने साथ सोने से मना किया तो कर दिया फेल, महिला आयोग से की शिकायत | यह घटना कहीं और नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े अस्पताल आंबेडकर हॉस्पिटल की है |
युवती पीजी फाइनल ईयर की छात्रा है। छात्रा ने मेडिकल सुपरिटेंडेंट और सीनियर डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाये है | छात्रा ने सबसे पहले अस्पताल प्रबंधन के पास शिकायत की जब कोई सुनवाई नहीं हुई उसके बाद महिला आयोग के पास गई और वहां शिकायत की साथ में उसने यह भी आरोप लगाये कि डॉक्टर उससे शाररिक सम्बन्ध और किस करने की डिमांड करते थे और मना करने पर फेल कर देते थे ऐसा वे कर चुके है | छात्रा ने व्हाट्सअप के स्क्रीन शॉट भी शेयर किये है | छात्रा मानसिक रूप से त्रस्त होकर महिला आयोग से शिकायत की इस मामले में 9 सितम्बर को सुनवाई हो चुकी है और अब 22 सितम्बर को डॉक्टर को बुलाया गया है |


दल्लीराजहरा – देश के युवाओं को बेरोजगारी के दलदल में धकेलने वाले युवा विरोधी केंद्र सरकार के खिलाफ NSUI प्रदेश अध्यक्ष श्री आकाश शर्मा जी के निर्देशानुसार एवम नगर पालिका अध्यक्ष श्री शिबू नायर जी के उपस्थिति में ब्लॉक NSUI अध्यक्ष भरत देवांगन जी के नेतृत्व में (मोदी जी -रोजगार दो) को दिए से लिखकर विरोध प्रदर्शन किया ..!
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप सेविधानसभा उपाध्यक्ष NSUI दिनेश यादव ,महासचिव भानु सलामे, सुमित शाह ,रंजीत बघेल,नीरज साहू , अभिषेक रावटे, हेमंत पटेल ,अशोक श्रीवास्तव , आदित्य रामटेके , चंदन ठाकुर, ,अभय, सिद्दार्थ, अमन चौधरी, पुष्कर सेन ,खिलेंद्र ,सुधीर पांडेय, राज, रोहन साहू ,जगजोत ,देव साहू आदि बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता उपस्थित थे
ब्लॉक NSUI अध्यक्ष भरत देवांगन ने कहा कि 6 साल पूर्व जब मोदी जी ने कहा था कि जब हमारी सरकार होगी हर साल 2 करोड़ रोजगार दिया जाएगा जो पूरी तरह से जुमला साबित हुआ 12 करोड़ रोजगार देने के बजाय 6 करोड़ रोजगार मोदी जी ने छीन लिया इसलिए राजहरा NSUI द्वारा शांति पूर्ण तरीके से दिए के माध्यम से ( मोदी जी – रोज़गार दो) लिखकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


बालोद – पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी की कार्यवाही नशे के अवैध कारोबारी जैसे गांजा, शराब, सट्टा आदि पर लगाम कसने और साथ में गिरफ्तारियां भी की जा रही है | ऐसे ही बीती रात करीब 8 बजे पुलिस की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर शेरे पंजाब ढ़ाबे से लगे पान ठेले में ताबड़तोड़ छापेमार कार्यवाही कर मौके से 31 नग देशी पौव्वा, 5 नग गोवा, 9 नग विस्की, 7 नग अद्धी और 16 नग बीयर को बोतल जब्त की गई और 2 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने की |
उक्त कार्यवाही का विरोध नगरपालिका अध्यक्ष एवं एनएसयुआई कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया | इसी दौरान नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा प्रशिक्षु डीएसपी को नौकरी खाने की दी धमकी साथ में यह भी कहा कि इस प्रकार पुलिस की गुंडागर्दी नहीं चलेगी |
बता दे कि बालोद में नगरपालिका कांग्रेस समर्थित है |


बालोद – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय जिला भाजपा द्वारा लिया गया । इसी तारतम्य में भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया बैठक में सेवा सप्ताह कार्यक्रम के प्रभारी प्रमोद जैन एवं सह प्रभारी द्वय राकेश यादव तथा जयेश ठाकुर सहित जिला मंत्री ठाकुर एवं कार्यालय प्रभारी लोकेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे |
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने वर्तमान करोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 14 से 20 सितंबर तक 7 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम करने की कार्ययोजना तैयार किया जा रहा है |
जिसके लिए विभिन्न सेवा कार्यों की कार्य योजना के साथ ही सभी 9 मंडलों में ऑडियो, वीडियो कांफ्रेंसिंग के साथ मंडल प्रभारियों की वर्चुअल बैठक के माध्यम से कार्यक्रम सुनिश्चित कर आगामी दिनों सेवा कार्यों के माध्यम से कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा |


भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर आज दिनांक 11सितंबर 2020 दोपहर12.30 बजे अनुविभागीय दंडाधिकारी महोदय की अनुपस्थिति में तहसीलदार राजहरा को जिला मंत्री मुश्ताक अहमद के नेतृत्व मेंश्रमिक समस्या एवं प्रवासी मजदूरों की आजीविका संबधी समस्याओं को लेकरमुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
प्रमुख समस्या एवं मांग निम्नानुसार है:-
1.प्रवासी मजदूरों के लिए तत्काल राहत पैकेज का एलान करते हुए नगद राशि सीधे मजदूरों के खाते में प्रदान किया जावे।
2.प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मनरेगा को पूरे वर्ष भर चलाया जावें।
3.अनियंत्रित निजीकरण पर तत्काल रोक लगाई जावें जैसे कि केंद्र की सरकार ने रेल्वे, कोयला, एम टी एल एल,बी एस एन एल ,नाल्को,इंडियन ऑयल कारपोरेशन, एन. टी. पी. सी.,विद्युत कंपनियों जैसे अन्य छोटे छोटे उद्योगों को भी निजीकरण करने का फैसला लिया है उस पर तत्काल रोक लगाई जावें।
4.आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जावें।
5.राज्य शासन/विद्युत कंपनी के अधीन संविदा में कार्यरत कर्मचारियों एवं कांटेक्ट लेबर को कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार तत्काल शासकीय सेवा में नियमित किया जावें क्योंकि इन कर्मचारियों को मिलने वाली राशि से जीवन चलाना मुश्किल हो रहा है साथ ही ई. पी. एफ. एवं ई. एस. आई. सी. कटौती का विवरण पर्ची दिया जावें।
6.बेरोजगारों को कांग्रेस के चुनावी घोषणा अनुसार बेरोजगारी भत्ता पिछले तिथि से प्रदान किया जावे।

7.आंगनबाड़ी/मध्याह्न भोजन रसोइया/आशा वर्कर स्किम वर्कर को राज्य शासन की कर्मचारी घोषित किया जावें तथा पिछले तिथि से वेतनमान में वृद्धि करते हुए भुकतान किया जावें।
8.सरकार ने आंगनबाड़ी संचालन का निर्णय लिया है क्योंकि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण पिक पर है इसीलिए निर्णय पर पुनः विचार किया जावें तथा बिजली कर्मचारी /आंगनबाड़ी/मध्याह्न भोजन कार्यकताओं को कोविड-19 में कार्य करते हुए मृत्यु होने पर 50लाख बीमा के दायरे में रखा जावें।
9.छत्तीसगढ प्रदेश में बी ओ सी मृत प्राय है जिसके कारण निर्माणी मजदूरों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रही है,बी ओ सी को सक्रिय किया जावे।*
10, राजहरा खदान में कार्यरत नियमित एवं ठेका श्रमिकों को कोवीड 19 में कार्य करते हुए मृत्यु होने पर 50 लाख रुपए की बीमा के दायरे में रखा जावे और मृतक परिवार को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए।
11, कार्य स्थल पर सुरक्षित कार्यप्रणाली सुनिश्चित किया जावे।
12, स्थानीय बेरोजगारों के लिए रोजगार सुनिश्चित किया जाये।
13, डी,एम,एफ,फंड की राशि के एक हिस्से का उपयोग राजहरा नगर के विकास के लिए सुनिश्चित किया जाये।
ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से *खदान मजदूर संघ से केन्द्रीय महामंत्री एम पी सिंग, राजहरा शाखा के अध्यक्ष किशोर कुमार मायती, सचिव लखन लाल चौधरी,बी, पी, कश्यप, विनोद कुमार आरडे, राजेंद्र राजपूत, अजीत मलिक, महेंद्र साहु,विमल यदु, पुराणिक जंघेल,शिव कुमार पाचे,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला बालोद से जिला महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, जिला उपाध्यक्ष वीना सुरेन्द्र, श्रीमती लक्ष्मी डोंगरे
छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ से विपीन बेहरा, कलीम खान, देव कुमार
एवं ईस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खदान के ठेका श्रमिक, खदान के सुरक्षा गार्ड, आ,ई ओ ,सी, एल के सुरक्षा गार्ड भी उपस्थित थे।
बालोद–हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग की वार्षिक परीक्षा 2020 कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से स्थगित की गई थी, वह 14 सितंबर से पुनः प्रारंभ हो रही है । शासकीय महाविद्यालय गुरुर के प्राचार्य डॉक्टर जे. एल. बघेल जी ने बताया कि विश्वविद्यालय परीक्षा की समय सारणी विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गई है जिसमें स्नातक अंतिम वर्ष के

नियमित छात्र-छात्राओं एवं स्नातक प्रथम, द्वितीय , अंतिम वर्ष के स्वाधयाय छात्र-छात्राओं की परीक्षा ऑनलाइन संपन्न किया जाएगा ।छात्र-छात्राएं समय सारणी के अनुसार अपना प्रश्न पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.durguniversity.ac.in या महाविद्यालय के वेबसाइट www.gcgurur.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं । महाविद्यालय के सूचना पटल में भी प्रश्न पत्र चस्पा किया जाएगा ।अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से भी महाविद्यालय द्वारा प्रश्न पत्र को प्रसारित किया जाएगा परीक्षा संबंधी समय सारणी एवं आवश्यक दिशा निर्देश महाविद्यालय के वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है । परीक्षार्थी उत्तर लिखने के लिए कॉलेज कॉपी या A4 साइज पेपर का उपयोग कर सकते हैं । प्रत्येक उत्तर पुस्तिका में विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए कवर पेज को लगाना अनिवार्य होगा । परीक्षा समाप्ति के 5 दिवस के अंदर उत्तर पुस्तिका को महाविद्यालय में जमा करना होगा । उत्तर पुस्तिका जमा करने संबंधी तिथि एवं आवश्यक निर्देश महाविद्यालय द्वारा पृथक से जारी की जाएगी ।

दल्लीराजहरा में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या में विस्फोटक बढ़ोतरी हो रही है आज दुसरे दिन दल्लीराजहरा में 19 संक्रमित पाए गए और डौंडी ब्लाक से 12 संक्रमित पाए गए इस प्रकार कूल 31 संक्रमितों की पहचान की गई |

दल्लीराजहरा के 19 संक्रमितों में से एक को बालोद covid सेंटर एवं बाकि राजहरा में बनाये गए covid सेंटर भर्ती किया गया है आज पाए गए संक्रमितों में सबसे ज्यादा वार्ड क्र 18 से 05 एवं वार्ड क्र 02 से 02, वार्ड क्र 03 से 01, वार्ड क्र 06 से 01, वार्ड क्र 23 से 2, वार्ड क्र 25 से 03, वार्ड क्र 20 से 01, सेंट्रल टाउनशिप से 01, वार्ड क्र 16 से 01, वार्ड क्र 27 से 01, वार्ड क्र 10 से 01 संक्रमित पाए गए है |

डौंडी ब्लाक के 12 संक्रमितों में भैंसबोड़ से 08 एवं ठेठवारपारा चिखलाकसा से 04 संक्रमित पाए गए इस प्रकार डौंडी ब्लाक से कूल 12 संक्रमितों की पहचान की गई |
सभी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री के आधार पर उनके संपर्क में आये लोगों की जांच 3-5 दिनों में की जाएगी जिससे कि कोरोना विस्फोट होने की सम्भावना दिख रही है प्रशासन द्वारा बार बार सुरक्षित रहने हेतु सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने एवं घर से निकलने पर मास्क लगाने का अनुरोध किया जा रहा है कि किन्तु शहर में लगातार नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए लोग नजर आ रहे है ऐसी सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि प्रदेश के बहुत से जिलों में जिला कलेक्टर द्वारा लॉक डाउन लगाया जा चूका है अगर कोरोना के रफ़्तार में कमी नहीं आयी तो वह दिन भी दूर नहीं कि बालोद जिला भी लॉक डाउन हो जायेगा |


महासमुंद – आपसी रंजिश और जमीन विवाद से जुड़े हमले में मां और दो बच्चों की मौत हो गई, वहीं पिता और दो बच्चों के साथ उनकी दादी को गंभीर अवस्था में अस्पताल दाखिल कराया गया है |

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह गांव वालों की नींद खुलते ही ओस कुमार गायकवाड़ परिवार के सदस्य लहुलूहान नजर आए | प्राणघातक हमले की वजह से जहां ओस कुमार की पत्नी जागृति (40 वर्ष), बेटी टीना (16 साल) और बेटा मनीष की मौत हो गई थी, वहीं ओस कुमार (43 वर्ष), उसकी बुजुर्ग मां अनार बाई (65 वर्ष), बेटा ओमन (20 वर्ष) और बेटी गीतांजलि (18 वर्ष) गंभीर रुप से घायल हो गए थे | घाय़लों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है |

वहीं मामले में पुलिस परस गायकवाड़ (62 वर्ष) और ब्रिजसेन गायकवाड़ (27 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है | ग्रामीणों के अनुसार मृतक और आरोपी दोनों एक ही परिवार के हैं | दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है |
