City Media - Page 1756 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1756

Breaking दो मोटरसाइकिल मे जबरदस्त भिंडत से तीन लोग घायल

0

डौण्डीलोहारा – बालोद जिला मुख्यालय मुख्यमार्ग मे मालीघोरी के पास दो मोटरसाइकिल मे जबरदस्त भिंडत से तीन लोग घायल होने की सुचना मिली है | घटना कल दोपहर तीन बजे के लगभग की है | दोनों बाइक सवारों की रफ़्तार बहुत ज्यादा तेज थी और बारिश के कारण सामने से आती हुई बाइक देख नहीं पाए और टकरा गए | घायलो को उपचार हेतु बालोद जिला चिकित्सालय ले जाया गया है जहाँ पर इनका इलाज जारी हैं |

जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप में आबकारी विभाग द्वारा करवाई

0

बालोद – जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं शराब बिक्री के आरोप में आबकारी विभाग द्वारा करवाई की गई –

थाना राजहरा

अप.क्र.356/20

धारा -34(1)आबकारी एक्ट

घटना स्थल –कुसुमकसा पावरहाउस

आरोपी–भक्त दास मानिकपुरी पिता अंजोर दास मानिकपुरी उम्र 45 वर्ष पता ग्राम बोरिद थाना बालोद

जप्ती–22 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ml भरी हुई कीमती 1760 रुपये

आप.क्र.357/20 धारा 34(1) आब.एक्ट , घटना स्थल- मेन रोड गांधी चौक, आरोपी- मनोज गुप्ता पिता रामप्यारे गुप्ता, 40वर्ष सा.- वार्ड 03 टेबलर सेड राजहरा, जप्ति- 20 पौवा देशी प्लेन शराब , कीमती 1600 रु.

थाना राजहरा

अप.क्र. 355/20

धारा– 34(1)आबकारी एक्ट

घटना स्थल — मेन रोड शराब भट्टी के पास कुसुमकसा

आरोपी — शिव प्रसाद पिता पलटन कलार उम्र55 वर्ष पता वार्ड क्र.12 कुसुमकसा

जप्ती -18 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180 ml भरी हुई कीमती 1440 रुपये    

थाना देवरी

प्रमेंद्र कुमार निषाद पिता अलख राम निषाद 33वर्ष ग्राम  किसना सट्टा पट्टी सहित ₹850 पकड़ाया 4 क   जुआ एक्ट कार्यवाही  की जा रही है ।

Breaking अवैध कबाड़ तस्करी के आरोप में 3 ट्रकों का माल जप्त किया, कबाड़ की कीमत 16 लाख

0

रायगढ़ – प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ीसा और झारखण्ड के ट्रकों में जमशेदपुर का अवैध कबाड़ 3 ट्रकों में रायगढ़ में स्थित MSP प्लांट ले जाया जा रहा था कि पूंजीपथरा टीआई ने धर दबोचा और जब ड्राईवर से पूछताछ की गई तो बताया कि इस तरह वे लगभग ढाई साल से कबाड़ सप्लाई कर रहे है | कबाड़ की जांच की गई तो पता चला लगभग 16 लाख 611 क्विंटल माल है | इस प्रकार अवैध रूप से कबाड़ का कारोबार चल रहा है | पुलिस द्वारा अवैध कबाड़ के बारे में पता किया जा रहा है कि और किस कंपनी में इस तरह माल सप्लाई की जा रही है उसके पश्चात् सीधे कंपनी पर करवाई की जाएगी |

Breaking आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 3 की मौत और 3 घायल

0

हरदी – प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कल दोपहर की है ग्राम पंचायत हरदी में ग्रामीण खेत में काम करने गए थे कि दोपहर में तेज गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जब 3 गंभीर रूप से घायल हो गए है | घायलों को ग्राम हरदी के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहाँ उपचार जारी है |

Breaking पिकअप और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत से बाइक में लगी आग, बाइक सवार घायल

0

धमतरी – नगरी मुख्य मार्ग पर कल देर रात दलदली मोड़ के पास पिकअप CG 04 LF 3136 और बाइक के बीच सामने से जबरदस्त भिड़ंत हुई और उसके बाद बाइक पिकअप में फंस जाने से काफी दूर तक घसीटने के कारण बाइक में आग लग गई और जलकर खाक हो गई | पिकअप और बाइक दोनों तेज गति में थे | बाइक सवार टकराने से उछलकर दूर फेका गया था जिसे गंभीर चोट आई है | उसके बाद पिकअप चालक बाइक सवार को घायल अवस्था में नगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे 108 के माध्यम से धमतरी ले जाया गया है | प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार की हालत गंभीर है इस कारण उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है | नगरी पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई थी और आगे की करवाई जारी है |   

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगाँठ पर प्रदेशवासियों को किया संबोधित

0

रायपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर आज यहां राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वतंत्रता दिवस संदेश में कहा है कि हमने आजादी की लड़ाई से न्याय की जो यात्रा शुरू की थी, उसे अब जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना और ग्रामीण स्वावलंबन की सबसे बड़ी गोधन न्याय योजना शुरू की गई। यही ‘नवा छत्तीसगढ़’ गढ़ने के हमारे सपनों और इरादों का आधार है। आप सबके प्यार, सहयोग, समर्थन और सीधी भीगीदारी से ही यह संभव होगा। उन्होंने कहा कि सबसे बड़े वैश्विक संकट में संविधान से मिली शक्ति और समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य के रूप में मिली पहचान ने हमें रास्ता दिखाया। राज्य सरकार के रूप में हम तय कर सके कि यह समय समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का होना चाहिए। मानवता की सेवा की गांधीवादी सोच और नेहरूवादी संस्थाओं एवं अधोसंरचनाओं ने ही हमें कोरोना से मुकाबला करने के योग्य बनाया। इसी रास्ते पर चलते हुए हमें आर्थिक मंदी और कोरोना संकटकाल में अर्थव्यवस्था को बचाए रखने में सफलता मिली। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश की एकता और अखण्डता के लिए कुर्बानी दी। उनकी कुर्बानियों के फलस्वरूप हम जाति, धर्म, सम्प्रदाय की सीमाओं से उठकर विकास की नई ऊंचाईयों पर पहुंचे। राम वन गमन पर्यटन परिपथ के निर्माण के पावन कार्य में प्रदेश की जनता की सहभागिता के लिए ‘राम वन गमन पर्यटन परिपथ विकास कोष का गठन किया जाएगा। ’पढ़ई तुंहर पारा’ योजना भी शुरू करने की घोषणा की।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

74वीं स्वतंत्रता दिवस 2020 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का देश के नाम संबोधन

0

नई दिल्ली: 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था। इसी दिन की याद में हर साल हिन्दुस्तान में 15 अगस्त का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल हम 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर लगातार 7वीं बार देश को संबोधित किया. 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए की. पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए की. उन्होंने कोरोना वॉरियर्स को नमन करते हुए कहा कि इस कोरोना के काल में कई परिवार प्रभावित हुए हैं. अपने भाषण में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर, कोरोना संकट और आत्मनिर्भर भारत तक का आह्वान किया. इससे पहले उन्होंने  राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की, अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद वह सीधे राजघाट पहुंचे और बापू की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. बता दें कि Covid-19 महामारी के साये में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया था जिनमें अधिकारी, राजनयिक और मीडियाकर्मी शामिल थे. इसके मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. 

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

डोंडी लोहारा में चोरी के सामान चांदी के जेवरात बिक्री करने आये दो आरोपियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

0

डोंडी लोहारा में चोरी के सामान चांदी के जेवरात बिक्री करने आये दो आरोपियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही –

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग , नया रायपुर के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह संपन्न हुआ

0

रायपुर – छत्तीसगढ़ आर टी आई संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने बताया की दिनांक 13 – 8 – 20 को प्रमुख अभियंता, लोक निर्माण विभाग , नया रायपुर के समक्ष एक दिवसीय सत्याग्रह संपन्न हुआ जिसमें प्रमुख अभियंता श्री विजय भतप्रहरी से ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि लगातार जानबूझकर भ्रष्ट जनसूचना अधिकारी के द्वारा अधिनियम विरुद्ध कार्यवाही की जाती है ।

This image has an empty alt attribute; its file name is Shibu-Nair.jpg

और जानकारी नहीं दी जाती जिस कारण प्रथम अपीलीय, द्वितीय अपील की स्थिति बनती है किससे शासन का अनावश्यक समय और ऊर्जा नष्ट होता है ।

कुछ भ्रष्ट जनसूचना अधिकारी जानबूझकर सूचना का अधिकार अधिनियम का धज्जियां उड़ाते हैं और कपटपूर्वक, मिथ्या, झूठ एवं सदोष हानि पहुचाने की मंशा से आवेदक को लगातार जानकारी नहीं देते ।

जिस पर पूर्व में विभिन्न न्यायालयों ने तथा विभिन्न राज्य सूचना आयोग ने खास करके राजस्थान हाई कोर्ट व राजस्थान शासन ने कहां था की कूट रचना कर दस्तावेज का निर्माण करने वालों के विरुद्ध धारा 420 व 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए ।

जिस पर विस्तार से प्रमुख अभियंता विजय भतप्रहरी से चर्चा कर 11 सूत्रीय मांग को लेकर अपनी बात रखी ।

जिस पर प्रमुख अभियंता विजय
भतप्रहरी ने नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही है ।

छत्तीसगढ़ आर टी आई संघ का यह देश का पहला संगठन बन गया जो भ्रष्ट जन सूचना अधिकारी के खिलाफ लगातार उनके विभाग के समक्ष सत्याग्रह कर रहे हैं छत्तीसगढ़ आर टी आई संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अब जो भ्रष्ट
जनसूचना अधिकारी है भ्रष्ट जनसूचना अधिकारी के विरुद्ध सत्याग्रह कर आंदोलन किया जाएगा ।

जिससे जनता के नागरिक अधिकार का हनन करने वाले लोक सेवकों को बर्खास्त किया जा सके ।

छत्तीसगढ़ आई टी आई संघ ने 11 मांगों को लेकर क्रमश क्रमश चरणबद्ध आंदोलन सत्याग्रह के माध्यम से करेगी क्योंकि लोक निर्माण विभाग में पारदर्शिता पूर्वक कार्य नहीं होने के कारण सड़क में गड्ढे हैं की गड्ढे में सड़क है यह पता करना मुश्किल है ।

पूर्व की सरकार ने ताबड़तोड़ तरीके से अनेकों भवन खड़े करा दिए वह भवन कुछ ही वर्षों में जर्जर हो रहे हैं जिसका एक उदाहरण साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम है इसी प्रकार बल्दा कछार आदिवासी छात्रावास जिस पर 40 लाख रुपए खर्चा हुआ है वह बनने के कुछ ही दिनों में भसक गया उस पर थूक पालिश करके काम किया जा रहा है ।

इसी तरह लाइवलीहुड कॉलेज बलौदाबाजार में भी पहले ही बरसात में भेजा सीपेज आ गया जिसकी शिकायत करने पर आनन फानन में मरम्मत किया गया है ।

इस तरह करोड़ों रुपए आनन-फानन में वाह वाही लूटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने सड़क बनाए हैं ।

जो बहुत खस्ता हाल में इसी तरह ग्राम पंचायत गिधपुरी-ओडान- वड़गन जाने वाले मार्ग भी बहुत जर्जर हालत में है ।

रायपुर से बलौदाबाजार ए डी बी ने बनाया था जिसके तीन पुल के लोहे की रॉड दिख रहे हैं जिस पर रोज किसान व मजदूर हाथ पैर टूट रहा है और बलौदा बाजार में इलाज करते देखा जा सकता है दरअसल लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मुख्यालय से नदारद रहकर बड़े शहरों में रहते हैं ।

इसलिए सड़क में हो रहे गड्ढों का वास्तविक रिपोर्ट मुख्यालय को नहीं देते जिस कारण रायपुर से बलौदाबाजार के बीच जितने भी गड्ढे हैं उन पर चलने वाले मुसाफिर रोका रोज हाथ पैर टूट रहा है इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की बनती है ।

यही हाल बलौदा बाजार से भवन जाने वाले रोड का है जिस पर 5 से 7 फीट के अनेक गड्ढे सड़क पर हो गए हैं रोज गरीब आदमी का हाथ पैर टूट रहा है ।

एक तरफ गरीबी और करोना दूसरी तरफ सड़क पर चलने से हाथ पैर टूटना इतना ही नहीं अमीर आदमी जो बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमते हैं उन गाड़ियों के टायर भी पंचर होते हैं और वह गाड़ियां अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा जाती है वही बड़ी गाड़ियां पलट जाती है जिससे अनेक परिवार बिखर रहे हैं व उन हताहत लोगों के आश्रित गरीबी एवं गुरबत की जिंदगी जीने को मजबूर है।

इनसे संबंधित दस्तावेज को सूचना के अधिकार के तहत मांगे जाने पर जानकारी नहीं दी जाती झूठ, कपटपूर्वक कार्यवाही कर द्वितीय अपील तक जाने के लिए मजबूर किया जाता है ।

विभिन्न न्यायालय व भारतीय दण्ड संहिता में स्पष्ट लिखा है कि यदि कोई लोक सेवक मिथ्या, कपटपूर्वक तथा अरीति से कोई मिथ्या दस्तावेज का निर्माण करता है तो उसके विरुद्ध धारा 420 व 34 का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए ।

कुछ जनसूचना अधिकारी लोक निर्माण विभाग के लगातार जानबूझकर प्रीति से मीठा दस्तावेज का निर्माण कर धारा 420 व 34 का अपराध लगातार कार्य कर रहे हैं जिससे संबंधित शिकायत माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री भूपेश बघेल जी एवं माननीय लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी से किया जाएगा किया गया है

शिकायत की जांच के समानांतर मैदान में भी धरना प्रदर्शन व आंदोलन सत्याग्रह कर भ्रष्ट जनसूचना अधिकारी लोक निर्माण विभाग व भ्रष्ट लोक सेवकों के खिलाफ सत्याग्रह किया जावेगा जिसकी कड़ी की शुरुआत के रूप में गत दिनों कार्यालय, प्रमुख अभियंता , लोक निर्माण विभाग , नवा रायपुर , अटल नगर किया गया था ।

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

Big Breaking दल्लीराजहरा में 02 कोरोना पॉजिटिव मिलने के साथ जिले में कुल 07 पाए गए

0

बालोद – बालोद जिले में आज फिर हुआ कोरोना विस्फोट के साथ 07 संक्रमितों की पुष्टि हुई है | जिले में 07 संक्रमित इस प्रकार है – दल्लीराजहरा के वार्ड क्र 24 और 26 से 1-1 मरीज मिलने की पुष्टि हुई है | वहीँ डोंडी के सल्हाईटोला से 01 एवं अन्य 04 संक्रमित बालोद ब्लाक के करहीभदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 2 स्टाफ नर्स कोरोना की शिकार हो गई है, रनचिराई से 64 साल की महिला एवं एक मरीज धनोरा बटालियन का 31 साल का जवान है | इस प्रकार कुल 07 लोग मिले है और सभी को जिले के Covid अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही है | प्रतिदिन इस प्रकार जिले में संक्रमितों की संख्या में वृद्धि से प्रशासन में हडकंप मचा हुआ है |

This image has an empty alt attribute; its file name is image-5.png

MOST POPULAR

HOT NEWS