जगदलपुर नगर में आज कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मलकीत सिंह गैदू के पुत्र के विवाह समारोह में प्रदेश के अनेक बड़े कांग्रेस नेता जगदलपुर पहुंच रहे हैं।छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा कई अन्य बड़े नेता जगदलपुर पहुंच रहे हैं। पीसीसी चीफ दीपक बैज विगत दो दिनों से इस समारोह में उपस्थित हैं।सूत्र बताते हैं कि इन बड़े नेताओं और बस्तर के अन्य नेताओं के बीच संगठन को लेकर महति चर्चा हो सकती है।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी तक नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन हेतु प्रस्तावित स्थल का किया अवलोकन
बालोद, 08 नवंबर 2025प्रदेश के स्कूली शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने आज बालोद जिले के प्रवास के दौरान जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम दुधली में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन हेतु प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम दुधली में जवाहर नवोदय विद्यालय के पीछे शासकीय पाॅलीटेक्निक के समीप के खाली जगह को नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के लिए अत्यंत उपयुक्त बताते हुए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल में समुचित मात्रा में पानी की व्यवस्था, शौचालय, स्नानागार का स्थान, विद्युत व्यवस्था एवं आवागमन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल को आयोजन स्थल में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस बल की तैनातगी करने के निर्देश भी दिए हैं। मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि इस 05 दिवसीय नेशनल रोवर रेंजर जंबूरी के आयोजन के दौरान लगभग 15 हजार लोग उपस्थित होेने की जानकारी दी। इस अवसर पर मंत्री यादव ने नक्शे के माध्यम से प्रस्तावित कार्यक्रम की रूपरेखा का अवलोकन भी किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, भारत स्काउट एवं गाइड के जिला मुख्य आयुक्त एवं नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव एवं राज्य एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष श्सौरभ लुनिया, अमित चोपड़ा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के उन्नति का है मुख्य आधार: मुख्यमंत्री श्री साय
बालोद जिले के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक, युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मरार समाज को मेहनतकश समाज बताते हुए समाज के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना कीकोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने का दिया आश्वासन
बालोद, 09 नवंबर 2025मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज एवं राष्ट्र के उन्नति का मुख्य आधार है। इसलिए हम सभी को हमारी आने वाली पीढ़ी को उच्च शिक्षित एवं ज्ञानवान बनाने का संकल्प लेना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री साय आज जिले के डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम संबलपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवा युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। श्री साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री साय ने कोसरिया मरार समाज को धरती माता की सेवा करने वाले मेहनतकश समाज बताते हुए कोसरिया मरार समाज के कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की।

समारोह में मुख्यमंत्री साय ने कोसरिया मरार समाज के मांग पर कोसरिया मरार समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यालय भवन निर्माण हेतु जमीन उपलब्ध कराने तथा राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष पद पर शीघ्र नियुक्ति करने के अलावा आज समाज के द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी मांगो पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम स्थल में पहुंचने के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय सर्वप्रथम शाकंभरी माता, भगवान श्री रामचंद्र एवं सीता मैया और महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले एवं श्रीमती सावित्री बाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण भी किया। समारोह में संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, नगर पंचायत डौंडीलोहारा के अध्यक्ष श्री लाल निवेंद्र सिंह टेकाम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर, नगर पालिका परिषद बालोद के पूर्व अध्यक्ष राकेश यादव, छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष तेजराम पटेल तथा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों के अलावा दुर्ग रेंज के आईजी राम गोपाल गर्ग, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा एवं एडिशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा बड़ी संख्या में मरार समाज के प्रतिनिधि एवं समाज के लोगों एवं आम नागरिक गण उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कोसरिया मरार समाज द्वारा आयोजित युवक, युवती परिचय सम्मेलन एवं शाकंभरी महोत्सव को समाज का महत्वपूर्ण दिवस बताते हुए आयोजन का मुक्तकंठ से सराहना की। साय ने सामाजिक सम्मेलनों की महत्व एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार का आयोजन समाज के मजबूती के अलावा स्वजातीय जनों के साथ मेल-मिलाप करने का भी बेहतर माध्यम होता है। इसके अलावा उन्होंने कोसरिया मरार समाज द्वारा आज आयोजित सामूहिक विवाह के नेक कार्य की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सामूहिक विवाह का आयोजन फिजूल खर्च को रोकने के अलावा समाज के कमजोर तबके के लोगों को संबल प्रदान करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनता है।



साय ने समाज व राष्ट्र के विकास के लिए शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को अपने बच्चों को समुचित शिक्षा-दीक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साय ने कहा कि शिक्षा न केवल शासकीय सेवा प्राप्त करने के लिए वरन जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने का सबसे बड़ा माध्यम होता है। इसके अलावा उन्होंने नशापान को समाज की अवनति का मुख्य कारण बताते हुए समाज के लोगों को नशापान से सर्वथा दूर रहने की अपील की। श्री साय ने सभी समाजों के प्रगति को छत्तीसगढ़ राज्य एवं देश का प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि मरार समाज के प्रगति पर ही छत्तीसगढ़ राज्य की प्रगति निहित है। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त किया कि आज के इस आयोजन से निश्चित रूप से कोसरिया मरार समाज को मजबूती मिलने के अलावा उसके प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त होगा। साय ने कहा कि मरार समाज खेती, किसानी एवं शाक-सब्जी के उत्पादन के माध्यम से समाज के सभी वर्गों की सेवा करने के अलावा राज्य एवं देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित मे चलाए जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे सरकार के द्वारा अन्नदाता किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रति क्विंटल 3100 रूपये की दर पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी करने का जनहितैषी कार्य कर रही है।

इसके अलावा हमारे सरकार द्वारा किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सिंचाई के रकबा को भी वृद्धि करने का कार्य किया गया है। राज्य के किसानों के खेतों में समुचित मात्रा में पानी पहुँचाने हेतु सिंचाई जलाशयों के मरम्मत के लिए 2800 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा हमारे सरकार के द्वारा पशुपालन को बढ़ावा देने के साथ-साथ राज्य में दलहन, तिलहन फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने हेतु भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा कोसरिया मरार समाज द्वारा प्रकाशित युवक, युवति परिचय माला पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा उन्होंने आज आयोजित शांकभरी महोत्सव के दौरान सामूहिक विवाह के अंतर्गत संपन्न कराए गए विवाह समारोह में परिणय सूत्र में बंधने वाले नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। समारोह का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पटेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए समाज के प्रमुख मांगों की ओर मुख्यमंत्री श्री साय का ध्यान आकृष्ट कराया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन छत्तीसगढ़ कोसरिया मरार पटेल समाज के प्रांतीय संयोजक श्री राजेन्द्र पटेल के द्वारा किया गया। क्रमांक/850/ठाकुर–00–
तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ संपन्न नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतल साहू सहित सभी पदाधिकारी ने लिया शपथ
तहसील साहू संघ, एवं परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों का “शपथ ग्रहण समारोह” एवं नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निरेन्द्र साहू का सम्मान समारोह का आयोजन कल दिनांक 08 नवंबर शनिवार को दोपहर 3 बजे साहू सदन, न्यू बस स्टैण्ड के पास, दल्ली राजहरा में रखा गया था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे डॉ. निरेन्द्र साहू (अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ छत्तीसगढ़) अध्यक्षता करेंगे सोमन साहू ( अध्यक्ष, जिला साहू संघ, बालोद )

प्रीतम साहू ( पूर्व विधायक, बालोद विधानसभा क्षेत्र ) तोरण लाल साहू ( उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, बालोद एवं अध्यक्ष नगर पालिका परि. दल्ली राजहरा ) श्रीमती प्रतिभा चौधरी (अध्यक्ष नगर पालिका परि., बालोद ) , विजय साहू ( महामंत्री, जिला साहू संघ, बालोद ) डॉ. लिखेश्वर साहू ( सचिव, न्याय प्रको. जिला साहू संघ, बालोद ) विजय साहू ( महामंत्री जिला साहू संघ बालोद) लिकेश्वर साहू (सचिव न्याय प्रकोष्ठ जिला बालोद ) मिथलेश साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ पुरूर ) प्रेम साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ बालोद ) परमानंद साहू (अध्यक्ष तहसील साहू संघ लोहारा उमाशंकर साहू ( अध्यक्ष तहसील साहू संघ अर्जुंदा ) भान सिंह सार्वा (अध्यक्ष तहसील साहू संघ गुंडरदेही ) सोमेश साहू पूर्व अध्यक्ष डॉगी डॉडी महेंद्र साहू (पूर्व अध्यक्ष गुरुर ) हेमंत साहू (कोषाध्यक्ष तहसील साहू संघ डांडी लोहार ) कुबेर साहू एवं प्रहलाद साहू (वरिष्ठ समाजसेवी)

द्रौपदी साहू सचिव महिला प्रकोष्ठ जिला बालोद
स्वागत भाषण में नवनिर्वाचित अध्यक्ष शीतल साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप सबके विश्वास और स्नेह से आज मुझे तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा का अध्यक्ष पद ग्रहण करने का अवसर प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए गौरव के साथ-साथ समाज सेवा का उत्तरदायित्व भी है। मैं आप सभी का हृदय से आभार प्रकट करता हूँ और आश्वस्त करता हूँ कि समाज की मर्यादा, एकता और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करूँगा।हमारा साहू समाज मेहनत, अनुशासन, सदाचार और सहयोग की परंपरा वाला समाज है। हमारे पूर्व पदाधिकारीगणों ने संकल्प, परिश्रम और एकजुटता से संगठन को आगे बढ़ाया है। मैं उनके प्रति आदर व्यक्त करता हूँ और हम सब मिलकर इस प्रगति यात्रा को और सुदृढ़ करेंगे।समाज की उन्नति का प्रथम साधन शिक्षा है। हमारे बालक और बालिकाएँ पढ़-लिखकर आगे बढ़ें, उच्च स्थान प्राप्त करें—इसके लिए कोशिश होगी कि समाज स्तर पर मार्गदर्शन और सहयोग के प्रयासों को और व्यवस्थित तथा सशक्त बनाया जाए।
हमारे युवा व युवती प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ और न्याय प्रकोष्ठ समाज की शक्ति के महत्वपूर्ण आधार हैं। युवा व युवती प्रकोष्ठ समाज में नई स्फूर्ति और संगठन की जागरूकता फैलाएगा।महिला प्रकोष्ठ परिवार और समाज में संस्कार, शालीनता और सांस्कृतिक चेतना को पुष्ट करेगा। न्याय प्रकोष्ठ समाज में मेल-मिलाप, सद्भाव और समाधान की भावना को दृढ़ करेगा।आगामी समय में हम भक्त माता कर्मा जयंती को विशेष भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाने जा रहे हैं। माता कर्मा परोपकार, सेवा, त्याग और समाज-सुरक्षा की आदर्श प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमारे लिए केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को संगठित करने का अवसर है। इसके साथ ही, जो भी समाज के विद्यार्थी, खिलाड़ी, शिल्पी, सेवक अथवा अन्य सदस्य उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं—उनका सम्मान करना हमारा दायित्व है। सम्मान से उत्साह बढ़ता है और उत्साह से समाज आगे बढ़ता है।*प्रतिमा चौधरी* ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि तहसील साहूसंघ और परिक्षेत्र में आप सब पदाधिकारी बने हैं । यह एक पद नहीं ,यह जिम्मेदारी है एक व्यवस्था है समाज को सुचारू रूप से चलाने की । जिसमें आपको चुना इसलिए गया है कि आप अपने विचारों और कामों से समाज को बहुत आगे स्थल पर ले जा सकते हैं । यह जिम्मेदारी है आपके लिए , हम साहू समाज के कुल से पैदा होकर आए हैं जहांगीर भामाशाह और संत शिरोमणि मां भक्त कर्मा जन्म लिए थे। हम चाहते हैं कि हमारा समाज बड़ी ऊंचाई पर हो । साहू समाज जहां पर पहुंचा है उसके लिए हमारे बुजुर्गों की आशीर्वाद है हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि आज समाज को और आगे ले जा सकें । इतने बड़े साहू समाज में कई प्रतिभा वान और जिम्मेदार लोग होने की बावजूद हमारे हमारे समाज पिछड़ा है ।हमारा दायित्व है कि हम समाज को आगे बढ़ाने के लिए काम करें ।हमारे समाज के निर्धन परिवार के बच्चे जो पढ़ना लिखना चाहते हैं उसकी मदद करें । ताकि समाज के बच्चे आगे पढ़ कर समाज के नाम रोशन कर सके । उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ निवेंद्र साहू से अनुरोध किया कि एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाए कि प्रत्येक शहर में हमारे समाज के भवन हो जहां किसी काम से जाने वाले हमारे समाज के भाई बहन को रहने के लिए उचित व्यवस्था हो सके।*सोमन साहू* अध्यक्ष जिला साहू संघ बालोद ने कहा कि राजहरा के तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा कि संगठन की तारीफ मै सभी तहसीलों में जाकर करता हूं । यहां की जो कार्य प्रणाली है बहुत ही अनुकरणीय है समाज के बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए युवती मंच का गठन किया गया है ऐसा सभी तहसीलों में हो इसके लिए मैं सभी से कहता हूं ताकि बेटियों का सम्मान हो बिटिया सक्षम हो आगे बढ़ सके । शिक्षा और संस्कार में माता और बहनों के निवेदन करता हूं कि बच्चों को समाज के रीति- निति के बारे में बताएं । समाज में अंतर जाति और अंतरधर्म विवाह हो रहा है उसे रोकना होगा । समाज को मजबूत बनाने के लिए कार्यशाला की आवश्यकता है । समाज के नए नियमावली के लिए घर-घर जाकर प्रचार करना होगा l*विजय साहू महामंत्री जिला साहू संघ बालोद* ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि आपको समाज ने अपना मुखिया बनाया है आप सभी की जिम्मेदारी है कि समाज को ईमानदारी से काम करके इसे आगे बढ़ाएं । हमें राजनीतिक ,शिक्षा और उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए । जब तक हम सभी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ेंगे समाज ठीक से नहीं खड़ा हो सकता ।*डॉ नरेंद्र साहू* ने भारत माता छत्तीसगढ़ महतारी और संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा की बुलाते हुए नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहा कि हम छत्तीसगढ़ में जन्म लिए हैं हमारे लिए गर्व की बात है कि पूरे भारत में एक ऐसा प्रदेश है हमारा जिसे मां का दर्जा मिला है और जहां मां का दर्जा मिल जाए वहां माताओ और बहनों का सम्मान होना जरूरी है । हमारा समाज बहुत बड़ा समाज है सिर्फ समाज का बड़ा होना ही मायने नहीं रखता इसके लिए हमारे सभी समाज के लोगों को एक होकर चलना होगा । हमारे पूर्वजों ने सन 1911_ 12 में साहू समाज को गठन करने के लिए प्रयास किया गया था जो 1935 में जाकर सरकार हुआ और साहू समाज का गठन हुआ । भक्त मां कर्मा के जीवन से हमें उचित भक्ति शक्ति और मुक्ति की शिक्षा मिलती है । लेकिन अब हमारे समाज में दायित्व और संस्कार की कमी होती जा रही है हम पाश्चात्य देशों के संस्कार को अपनाते जा रहे हैं । सगाई के उपरांत बाद नया सिस्टम प्री वेडिंग का जो चालू हो रहा हुआ है वह समाज के लिए घातक है । क्योंकि इस प्री वेडिंग के कारण कुछ ही दिनों में सगाई टूटने की घटना में वृद्धि हो रही है । समाज के नियमावली में बदलाव किये गए हैं जिसमें प्री वेडिंग बंद होगी शादी में डीजे को भी बंद किया गया है । ऐसे कई नए नियमवली है जो राजीम जयंती में प्रकाशित समाज की पुस्तक में आपको पढ़ने को मिलेंगे ।हमारे समाज में जो विकृति आ रही है उसे दूर करने के लिए सभी के लिए कार्यशाला होगा । समाज के बेटे और बेटियों के लिए समाज की रीति नीति के संबंध में भी कार्यशाला होगी हमारे समाज में जिस तरह से धर्म परिवर्तन हो रहा है उसके लिए भी कार्यशाला के माध्यम से जानकारी दी जाएगी हमारे युवक पढ़ने लिखने के बावजूद बेरोजगार हो रहे हैं उनके लिए रोजगार के संबंध में और अन्य जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी जाएगी । सभी पदाधिकारी को चार माह तक पूरे नियमावली के लिए काम करना होगा ।कार्यक्रम में मंच संचालन गोविंद राम साहू उपाध्यक्ष तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया एवं आभार प्रदर्शन *राजेश कुमार साहू* सचिव तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा ने किया उन्होंने सभी अतिथियों को लौह नगरी दल्ली राजहरा आगमन पर आभार व्यक्त किया तथा कहा कि आप सभी का सहयोग,आशीर्वाद और मार्गदर्शन से तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा पूरे प्रदेश में एक नया पहचान हासिल करेगी यह हमारा आपसे वादा है ।आप सबकी आत्मीय सहभागिता ने इस आयोजन को एक परिवारिक और गरिमामय स्वरूप प्रदान किया है। यह केवल पदभार ग्रहण नहीं, बल्कि हमारी एकता, संगठन-भावना और समाज हित की सामूहिक प्रतिज्ञा का क्षण है।सबसे पहले, हम अपने मुख्य अतिथि नीरेंद्र साहू को हृदय की गहराइयों से प्रणाम एवं धन्यवाद अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपनी व्यस्तताओं के मध्य रायपुर से पधारकर हम सबको दिशा, प्रेरणा और उत्साह प्रदान किया। आपका स्नेह और मार्गदर्शन हमारे समाज को निरंतर संगठित और गतिशील बनाए रखने का आधार है।उन्होंने कार्यक्रम में नगर के पत्रकारगणों को ,नन्हे मुन्ने बच्चों को नृत्य प्रस्तुति देने के लिए , लाइट व्यवस्था बनाने वाले जलपान एवं स्वागत व्यवस्था की टीम ,एवं सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हु हमारे समाज के सभी पूर्व पदाधिकारी को भी कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए तथा समाज के सभी लोगों को मैं धन्यवाद करता हूं जिन्होंने की गरिमामय उपस्थित से कार्यक्रम संपन्न हुआ था । आप सभी से आशा करता हूं कि समाज को आगे बढ़ाने और बेहतरीन सहयोग हम पर बना रहेगा हम एक साथ मिलकर समाज को नई दिशा देंगे । हमारा समाज पूरे प्रदेश में ही नहीं भारत देश भी सर्वश्रेष्ठ समाज होगा ।इन्हीं आशाओं के साथ आप सबका मैं आभार व्यक्त करता हूं ।ल
डीजल डालकर युवक ने की आत्महत्या
डीजल डालकर युवक ने की आत्महत्या सूत्रों की जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को 4:00 बजे के आसपास वार्ड क्रमांक 13 में युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर झुलस गया जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया युवक बस ड्राइवर था युवक का नाम मिथलेश साहू वार्ड नंबर 13 में रहता था युवक के दो बच्चे हैं


अटल योग सदन में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा ‘S I R’ का गठन
आज अटल योग सदन में वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा ‘S I R’ का गठन होने के उपलक्ष्य में राजहरा मण्डल द्वारा भव्य एवं सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के संचालक रहे भूपेंद्र श्रीवास जी।कार्यक्रम के सायोजक रहे राकेश द्विवेदी जी तथा सह-संयोजक श्याम जाइसवाल जी।कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
प्रथम उद्बोधन – मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जीउन्होंने कहा कि—“जिस प्रकार देश में वंदे भारत जैसी आधुनिक व तेज गति से चलने वाली ट्रेनें देश को नई दिशा दे रही हैं, उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को भी स्वयं को आधुनिक, सक्रिय और तेज गति से कार्य करने की आवश्यकता है। पद अवसर नहीं – दायित्व होता है। जो अपने दायित्व का ईमानदारी से पालन नहीं करेगा, उसका दायित्व बदला जाएगा।”साथ ही उन्होंने वंदे मातरम् गीत कब लिखा गया, किसने लिखा, तथा ‘S I R’ के महत्व पर भी विस्तृत जानकारी दी।विशेष चर्चा – श्याम जायसवाल जीश्याम जायसवाल जी ने ‘S I R’ पर चर्चा आरंभ की तथा प्रत्येक BLA-2 पदाधिकारी को मोबाइल पर सूची कैसे देखनी है, इसकी विस्तृत जानकारी दी।मुख्य संबोधन – राकेश द्विवेदी जीउन्होंने ‘S I R’ एवं वंदे मातरम् गीत के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।कार्यक्रम का सांस्कृतिक क्षणअंत में मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा जी ने वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया, जिसके साथ सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर मिलाकर सदन का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।स्वागत समारोहराकेश द्विवेदी जी का स्वागत मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र बेहरा जी एवं विनय सिंह जी द्वारा किया गया।श्याम जायसवाल जी का स्वागत राजहरा के पार्षदगण द्वारा किया गया।मंडल अध्यक्ष श्री रामेश्वर साहू जी का स्वागत मंडल मंत्री समर्थ लाखानी द्वारा किया गया।आभार व्यक्तकार्यशाला का आभार मंडल मंत्री समर्थ लाखानी ने व्यक्त किया।मंच पर विराजमान रहे —राकेश द्विवेदी जी, श्याम जायसवाल जी एवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू जी।
12 गाँव पठार वाली रानी मां प्रागंण में 15 लाख का टीना शेड निर्माण का भूमि पूजन
12 गाँव पठार वाली रानी मां प्रागंण में 15 लाख का टीना शेड निर्माण का भूमि पूजन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष के रूप में तोमन साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद, –

छ ग़ रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन, एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश सिन्हा जी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बालोद, धर्मेंद्र साहू जी अध्यक्ष भाजपा मंडल कारहिभदर, श्रीमती निशा युवराज अटनागर जी सरपंच ग्राम पंचायत नर्रा, श्रीमती महेश्वरी पारस उर्वर्सा सरपंच ग्राम पंचायत जमरूवा, भजन सिंह नागवंशी जी सरपंच ग्राम पंचायत मुल्लेगुड़ा, एवं भाजपा के समस्त पदाधिकारी ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यक्रम तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।टीना शेड निर्माण की स्वीकृति के लिए ग्रामीणों एवं पंचायत के सदस्यों तथा समिति के सदस्यों ने आभार व्यक्त किया।

मालीघोरी के घर व किराना दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली मालीघोरी के घर व किराना दुकान में चोरी के आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी।
गोवर्धन पूजा के रात हुई थी प्रार्थी के घर वा दुकान का शटर का ताला तोड़ कर चोरी आरोपी द्वारा किया था सोने ,चांदी के जेवर वा नगदी रकम की चोरी ।
साइबर सेल बालोद व थाना बालोद से बनी थी विशेष टीम
आरोपी के कब्जे से 04 नग सोने के फुल्ली, एक जोड़ी सोने का कान की बाली , दो नग बच्चे का सोने का लॉकेट, बरामद
पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर व उप पुलिस अधीक्षक बालो देवांश सिंह राठौर वा डीएसपी राजेश बागड़े के प्रवेक्षण में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के साथ साइबर सेल से एक टीम गठित कर चोरी के आरोपी की पतासाजी हेतु लगाया गया था। चोरी की सूचना पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 461/2025 धारा 331(4),305(a ) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। गठित टीम द्वारा मालीघोरी घटना स्थल पहुंच कर डॉग स्कॉट व साइबर सेल टीम थाना बालोद स्टॉप द्वारा घटना स्थल से सन सूचना प्राप्त कर आस पास गांव के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक कर अज्ञात आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया । टीम द्वारा लगातार प्रयास से संदेही का पता चला जिसे पकड़ कर पूछताछ करने पर चोरी की घटना करना बताया। आरोपी के कब्जे से 04 नग सोने के फुल्ली, एक जोड़ी सोने का कान की बाली , दो नग बच्चे का सोने का लॉकेट, जप्त किया गया है आरोपी को आज दिनांक 07 .11.2025 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी- 1. नाम देवकुमार देशमुख उम्र 25 साल पता मालीघोरी थाना बालोद जिला बालोद (छ. ग) अज्ञात चोरी के केस को सुलझाने व चोरी के अज्ञात आरोपी पकड़ने में थाना प्रभारी बालोद से निरीक्षक श्री शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी स०उ०नि० धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक दुर्योधन यादव,प्रधान आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक नागेश साहू,आरक्षक पुरण देवांगन,भोप साहू, विपिन गुप्ता ,राहुल मनहरे आकाश दुबे, का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
साय साहब, आसमान से उतरें, एकबार केशकाल घाट पर बाईक चलाकर दिखाएं: दीपक बैज
पीसीसी अध्यक्ष बैज ने बाईक चलाकर दिखाई केशकाल घाट की जमीनी हकीकत
बदहाल सड़क पर बुलेट बाईक चलाते दिखे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
अर्जुन झा-
जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मोटर साइकिल की सवारी करते दिखे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को चैलेंज दिया है कि वे एकबार केशकाल घाट की सड़क पर भी बाईक चलाने का साहस दिखाएं, इस सड़क से गुजरने वालों का दर्द स्वयं महसूस करें। दीपक बैज ने केशकाल घाट पर खुद बाईक चलाते हुए मुख्यमंत्री को यह बड़ी चुनौती दी है।
दरअसल जगदलपुर-रायपुर नेशनल हाईवे काफी बदहाल हो चुका है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत केशकाल घाट में कुछ ज्यादा ही खराब है। पूरे मार्ग पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं और धूल उड़ती रहती है। सड़क की बदहाली के कारण यहां पर आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। राजधानी को बस्तर संभाग से जोड़ने वाला यही की एकमात्र सड़क मार्ग है। सड़क की बदहाली से सभी परेशान हैं। एक दिन पहले ही केशकाल और आसपास के व्यापारियों ने दुकानें तथा बाजार बंद रख बड़ा प्रदर्शन किया था। इसके बाद लोगों के दर्द को महसूस करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और बड़ी संख्या में कांग्रेस के लोग सड़क पर उतर आए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बुलेट बाईक तथा अन्य कांग्रस कार्यकर्ताओं ने दूसरी बाईक चलाते हुए केशकाल घाट की खतरनाक सड़क पर सफर किया। इस दौरान पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री हवाई सफर कर बस्तर आते हैं, उन्हें बस्तर संभाग के लोगों की तकलीफ पता नहीं है।
मुख्यमंत्री साय तो राजधानी की चमकदार सड़क पर बाईक चला कर फोटो सेशन करा लेते हैं। एकबार वे आसमान से उतर कर केशकाल घाट आएं और यहां बाईक चलाकर दिखाएं। यहां पांच माह से लोग सड़क की दुर्दशा का दंश लोग झेलते आ रहे हैं, साय सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। लोगों के वाहन गड्ढों की वजह से दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं। पूरे रास्ते में धूल उड़ती रहती है। श्री बैज ने कहा कि कई बार आंदोलन हुआ, चक्काजाम किया गया, लेकिन सरकार की नींद नहीं टूटी। कल ही व्यापारियों और नागरिकों ने चक्काजाम किया था। दीपक बैज ने कहा कि सरकार जागे, सड़क को तुरंत सुधारे।*बॉक्स**20 से शुरू होगा सड़क नवीनीकरण कार्य*केशकाल की जर्जर सड़क को लेकर गुरुवार को हुए नगर बंद के बाद प्रशासन की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। तकनीकी खामियों के कारण लंबित टेंडर प्रक्रिया अब लगभग पूरी होने वाली है। 3.8 किलोमीटर की इस सड़क के लिए 8.19 करोड़ की लागत से प्राप्त निविदाएं 7 नवंबर की सुबह 11:30 बजे खोली गईं। दरअसल व्यापारी संघ एवं नगरवासियों द्वारा किए गए नगर बंद के बाद केशकाल एसडीएम आकांक्षा नायक ने व्यापारी संघ व नागरिकों के प्रतिनिधि मंडल की बैठक बुलाई। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ के साथ काफी महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। साथ ही सड़क नवीनीकरण से सम्बंधित कुछ ताजा अपडेट भी प्राप्त हुए है। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के एसडीओ शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि एनएच 30 केशकाल शहर की सड़क के नवीनीकरण हेतु 8 करोड़ 19 लाख 67 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। इसके लिए निविदा आमंत्रित की गई है। जिसमे कुल 6 ठेकेदारों ने भाग लिया है। एसडीएम आकांक्षा नायक ने बताया कि एनएच के एसडीओ के दिए आश्वासन के अनुसार 7 नवम्बर से पंचवटी से टाटामारी जाने वाले तिराहे तक की सड़क में बीटी पेंच मरम्मत शुरू करवा दिया गया है। इसके साथ ही निविदा प्रक्रिया को भी जल्द से जल्द पूरा करके आगामी 20 नवंबर तक केशकाल शहर की सड़क के नवीनीकरण का कार्य शुरू करवाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। व्यापारी संघ के सदस्य नीरज अग्निहोत्री ने बताया कि अधिकारियों से मिले आश्वासन से हम संतुष्ट हैं। चूंकि आंदोलन की रूपरेखा सैकड़ो नगरवासियों और व्यापारी संघ के पदाधिकारियों के साथ मिलकर बनाई गई है।
सिडनी में हुई इंडस्ट्रीयल ग्लोबल यूनियन की वर्ल्ड कांग्रेस में शामिल हुए भारतीय प्रतिनिधि
सिंह और वढावकर एशिया पैसिफिक क्षेत्र से लिए गए कार्यकारिणी में
जगदलपुर ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित इंडस्ट्रीयल ग्लोबल यूनियन की वर्ल्ड कांग्रेस में 130 देशों के खनन, ऊर्जा, निर्माण, जहाज निर्माण, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, वस्त्र और रासायनिक उद्योगों से जुड़ी यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। भारतीय श्रमिक नेताओं ने भी इसमें शिरकत की। इस दौरान श्रमिक अधिकारों, औद्योगिक एकता और न्यायपूर्ण एवं सतत विकास जैसे मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा आगामी चार वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने इंडस्ट्रीयल ग्लोबल यूनियन वर्ल्ड कांग्रेस को संबोधित करते हुए मज़दूरों की एकजुटता और यूनियन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने इंडस्ट्रीयल महासचिव एटले होए और उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कांग्रेस इस बात का प्रतीक है कि मज़दूर आंदोलन की भावना सीमाओं से परे है। प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई यूनियनों के योगदान की सराहना की और कहा कि आज की अस्थिर वैश्विक परिस्थितियों में वैश्विक चुनौतियों का समाधान केवल वैश्विक एकजुटता से ही संभव है।उन्होंने सरकार द्वारा किए गए प्रमुख औद्योगिक सुधारों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य यूनियन मूल्यों न्याय, समानता और गरिमा को व्यवहार में लाना है। वर्ल्ड कांग्रेस में इंडस्ट्रीयल ग्लोबल यूनियन का नेतृत्व नवनिर्वाचित अध्यक्ष क्रिस्टियाना बैनर और महासचिव एटले होए ने की। इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री और इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन के महासचिव डॉ. संजय कुमार सिंह व हिंद मज़दूर सभा के संजय वढावकर को एशिया पेसिफिक क्षेत्र से कार्यकारिणी में चुना गया। कांग्रेस में इंडियन नेशनल इलेक्ट्रिसिटी वर्कर्स फेडरेशन से डॉ. संजय कुमार सिंह, इंडियन नेशनल माइन वर्कर्स फेडरेशन से कुमार जयमंगल व अनुपमा सिंह, इंडियन नेशनल स्टील, मेटल, मेटल माइन एंड इंजीनियरिंग एम्प्लाइज फेडरेशन से आशीष यादव तथा इंडियन नेशनल गारमेंट वर्कर्स फेडरेशन से रुक्मणी वीपी शामिल हुए।


