City Media - Page 102 of 1805 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 102

भैरव मंदिर जात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन

0
  • उत्कल समाज ने किया महोत्सव का आयोजन

जगदलपुर सावन माह में आयोजित किया जाने वाला रियासत कालीन प्राचीन भैरव मंदिर वार्षिक जात्रा महोत्सव पूरे उत्कल रीतिरिवाज और विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।

पूजा विधान हवन समाज के वरिष्ठ संस्थापक सदस्य पंडित बामदेव मिश्र, बीरेंद्र महापात्र, सुदर्शन दास द्वारा संपन्न कराया गया।पूजन हवन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पाणिग्रही, त्रिवेणी रंघारी, पार्षद एवं समाज के सदस्यों के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं। कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, सदस्यों महिला विंग, युवा विंग के पदभार पश्चात किए गए इस वृहद आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न किए जाने पर समाज के लोगों ने सराहना की है। समाज के अध्यक्ष राजेश दास व सचिव सुमीत महापात्र ने बताया कि

पदभार ग्रहण करने के बाद सफलता पूर्वक हुए इस आयोजन में समाज के सभी सदस्यों ने पूर्ण सहयोग किया। उन्होंने समाज के सभी सदस्यों एवं सभी वर्गों जनप्रतिनिधियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष समर्थन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। पुजारी रमेश नंद ने बताया वे लगभग 30 वर्षो से बाबा की सेवा पूजा अर्चना कर रहे है। बाबा से जो भी सच्चे मन से मुरादz मन्नत मांगता है, उसकी मुरादें जरूर पूरी होती हैं।हवन पूजन के पश्चात बलि प्रसाद का वितरण किया गया। समाज के कोषाध्यक्ष मनोज महापात्र ने बताया कि लगभग 300 से ज्यादा प्रसाद वितरित किए गए।इससे पूर्व कल संध्या में उत्कल महिला विंग द्वारा सुंदर कांड पाठ एवं अन्न भोग का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। जात्रा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न करने समाज के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश दास, उपाध्यक्ष मथुरा प्रसाद तिवारी, मनोज दास

पट्टजोशी, सचिव सुमीत महापात्र, संगठन सचिव रमेश नंद सांस्कृतिक सचिव मनीष श्रीवास्तव कार्यालय सचिव अच्युत सामंत, महिला विंग अध्यक्ष सुभ्रा दास, सचिव निरुपमा दास, युवा विंग अध्यक्ष पवन मिश्रा, सचिव आशीष दास एवं समाज के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

दहाड़ रहा है चित्रकोट जल प्रपात

0

जगदलपुर छत्तीसगढ़ का नियाग्रा वाटर फॉल कहा जाने वाला चित्रकोट जल प्रपात पूरे शबाब पर है।सावन माह में इंद्रावती उफान पर आ है और चित्रकोट जल प्रपात दहाड़ने लगा है। देशी विदेशी पर्यटक अब बस्तर दशहरा के पूर्व पहुंच कर चित्रकोट जल प्रपात का नजारा देख रहे हैं।

 

वार्ड निरीक्षण के दौरान महापौर ने दिए आवश्यक निर्देश

0
  • आयुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार
  • जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान

जगदलपुर:- महापौर संजय पाण्डे ने आज बलिराम कश्यप वार्ड एवं महारानी वार्ड का दौरा कर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा, वार्ड पार्षद पितामह नायक, हरीश पारख तथा नगर निगम का तकनीकी अमला उपस्थित रहा।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि हाल ही में हुई भारी वर्षा के कारण साकेत कॉलोनी क्षेत्र में कुछ घरों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए महापौर के निर्देश पर जेसीबी मशीन की सहायता से पानी की निकासी की गई। विशेष रूप से जाम हुई पुलिया को मौके पर ही महापौर संजय पाण्डे की उपस्थिति में जेसीबी से खुलवाया गया, जिससे जल निकासी की स्थिति सामान्य हुई और नागरिकों ने राहत की सांस ली।

इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा ने निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। प्राप्त शिकायत के अनुसार, नाली निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही थी, जिसकी पुष्टि निरीक्षण के दौरान हुई। यह नाली निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत किया जा रहा है।

महापौर संजय पाण्डे ने जानकारी दी कि नगर निगम द्वारा तीन प्रमुख स्थानों पर बड़ी नालियों का निर्माण कार्य जारी है। एफसीआई गोदाम के पास, सनसिटी क्षेत्र में और कमिश्नर ऑफिस के पीछे। इन नालियों के निर्माण से जलभराव की पुरानी समस्याओं का समाधान होगा।

इसके अतिरिक्त निरीक्षण के दौरान सड़कों पर पड़े मलबे को जेसीबी की मदद से तत्काल हटाया गया। नागरिकों को समझाइश दी गई कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा सड़क पर मलबा डाला गया है तो उसे तत्काल हटा लें, अन्यथा नगर निगम द्वारा संबंधित पर जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। महापौर ने कहा कि नगर निगम शहरवासियों की सुविधा और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य समयसीमा और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण हो तथा नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने वार्डवासियों से निवेदन किया कि गिला व सुखा कचरा अलग-अलग रखें और कचरा गाड़ी आने पर स्वच्छता दीदियों को ही कचरा दें।

खबर का असर; केशामुड़ी स्कूल में फिर सुनाई देने लगी क, ख, ग, घ की गूंज

0
  •  शिक्षक नियुक्त होते ही वीरान पड़ी केशामुंडी शाला में अब लौट आई रौनक 

भोपालपटनम बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत केशकुतुल के आश्रित ग्राम केशामुड़ी की प्राथमिक शाला में आखिरकार फिर से बच्चों की पढ़ाई शुरू हो गई है। बीते माह 16 जून से बंद पड़ी यह शाला अब खुल चुकी है और शिक्षक की नियुक्ति भी कर दी गई है। स्कूल में अब क, ख, ग, घ और दो एकम दो, दो दूनी चार की गूंज फिर से सुनाई देने लगी है।

इस पूरे मामले में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हमारे समाचार पत्र ने। इस समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ने असर दिखाया और स्कूल में शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। अख़बार में प्रकाशित समाचार ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट किया और इसके तुरंत बाद 25 जुलाई को शिक्षक की नियुक्ति कर दी गई। गांव के वार्ड क्रमांक 7 के पंच सुखराम कवासी ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि आपके द्वारा प्रकाशित समाचार से शासन हरकत में आया और स्कूल को पुनः प्रारंभ कर दिया गया है। अब हमारे बच्चों ने फिर से पढ़ाई शुरू कर दी है। इसके लिए हम ग्रामवासियों की ओर से समाचार पत्र को और आपको हृदय से धन्यवाद देते हैं। स्थानीय लोगों में इस निर्णय को लेकर खुशी की लहर है। लंबे समय से शिक्षा से वंचित हो रहे बच्चों को अब फिर से शिक्षा का अधिकार मिल सका है। यह उदाहरण साबित करता है कि मीडिया की सकारात्मक भूमिका समाज के सबसे अंतिम छोर तक असर डाल सकती है।

मावलीगुड़ा के कट्टर कांग्रेसी बुदरु बघेल का निधन

0
  • खेत में मूर्छित होकर गिरे और चल बसे बघेल

जगदलपुर जनपद पंचायत क्षेत्र जगदलपुर के मावलीगुड़ा ग्राम पंचायत निवासी बुदरु बघेल का शनिवार सुबह गृहग्राम में निधन हो गया। वह कांग्रेस पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे और कांग्रेस पार्टी के सभी आंदोलनों में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया करते थे। बघेल सुबह खेत में गए थे। वहां वे मूर्छित होकर गिर गए। ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मृत्यु हृदयाघात से हुई है। बुदरु बघेल धुरवा समाज के पदाधिकारी भी थे। वे समय-समय पर समाज हित के कई कार्य करते थे। असमय निधन से धुरवा समाज, कांग्रेस पार्टी सहित ग्राम पंचायत को अपूर्णीय क्षति हुई है। कांग्रेस पार्टी के नेता योगेश पाणिग्रही, राजू मौर्य, रुखनाथ यादव, उप सरपंच मोतीलाल कश्यप, पी. महेश, चमरा बघेल, चीतू राम नाग, सुकमन कश्यप, धनसिंह कश्यप, मावलीगुड़ा सरपंच जदुराम कश्यप, पंडरीपानी सरपंच हेमंत पोयाम, पूर्व सरपंच श्रीमती मौर्य, पूर्व उप सरपंच चिंगडु बघेल ने बुदरू बघेल के निधन पर दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

सांसद में हंगामा, संसाधनों, समय और जनहित की अनदेखी कर रहा है विपक्ष: सांसद महेश कश्यप

0
  • बस्तर सांसद महेश कश्यप के प्रश्न पर केंद्र सरकार का तथ्यात्मक जवाब
  • जनजातीय छात्रों की शिक्षा पर केंद्र सरकार के गंभीर प्रयासों की झलक

जगदलपुर लोकसभा के मानसून सत्र के दौरान बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप द्वारा जनजातीय समुदाय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सुविधाओं, छात्रावासों और पोटाकेबिन योजना से जुड़ा अतारांकित प्रश्न पूछा गया।

इस प्रश्न के माध्यम से सांसद महेश कश्यप ने केंद्र सरकार से तीन मुख्य बिंदुओं पर जानकारी मांगी जिसमें बस्तर संभाग में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए स्वीकृत छात्रावासों और सीटों का विवरण, लिंग आधारित छात्रावास सीटों की संख्या और संतुलन के प्रयास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पोटाकेबिन विद्यालयों और शिक्षकों से जुड़ी योजनाओं से संबंधित सवाल पूछा गयाl जिस पर केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री ने तथ्यों और प्रतिबद्धता से उत्तर दियाl जिसमें जानकारी दी gai कि बस्तर संभाग के सात जिलों में कुल 482 छात्रावासों में 32,146 सीटें स्वीकृत की गई हैं। बालक-बालिका छात्रावासों में संतुलन सुनिश्चित करते हुए कुल 309 बालक छात्रावासों में 19,992 सीटें तथा 173 बालिका छात्रावासों में 12,306 सीटें आरक्षित हैं। पोटाकेबिन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों को आवासीय व शैक्षणिक सुविधा दी जा रही है। वर्ष 2025-26 में इन स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों के मानदेय को 10,000 से बढ़ाकर ₹16,000 कर दिया गया है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 60 पोटाकेबिनो में 900 शिक्षकों की पदों का भी प्रावधान है।केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए “धरती आबा जनजातीय ग्राम उन्नयन अभियान” के तहत बस्तर संभाग में 73 नए छात्रावास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे शिक्षा,स्वास्थ्य और पोषण जैसी सुविधाएं और भी सुदृढ़ होंगी। सांसद महेश कश्यप ने इस उत्तर के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जानकारी यह दर्शाती है कि सरकार जनजातीय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही बस्तर के भविष्य का आधार है और सरकार इस दिशा में ठोस काम कर रही है। संसद में विपक्ष का हंगामे को लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा जहां एक ओर सरकार जनहित के सवालों का गंभीरता से उत्तर दे रही थी, वहीं दूसरी ओर संसद में विपक्ष द्वारा लगातार हंगामा किया गया। सदन में मानसून सत्र की शुरुआत जैसे ही हुई, विपक्ष ने मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय नारेबाजी और आरोप-प्रत्यारोप में समय गंवाया। विपक्ष ने सेना की कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर को लेकर टीका टिप्पणी की जबकि रक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर विमर्श करने के बजाय विपक्ष का यह रवैया न केवल देश के जवानों का अपमान है, बल्कि संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन भी है। संसद देश की सर्वोच्च विधायी संस्था है, जहां राष्ट्रीय नीतियों, सुरक्षा और जनकल्याण पर गंभीर विचार करना जरूरी है जिसमें विपक्ष को अपनी सहभागिता और कर्तव्य को सुनिश्चित करना चाहिए। ताकि लोकतंत्र की गरिमा बनी रहे। यदि विपक्ष के पास कोई असहमति या प्रश्न है, तो उसे जिम्मेदारी और तथ्यों के साथ उठाना चाहिए, न कि केवल राजनीतिक लाभ के लिए हंगामे और अवरोधों का सहारा लेना चाहिए।

अवैध शराब व अन्य अवैध धंधे बंद नहीं हुआ तो सभी जिम्मेदार पार्षदों व नेताओं के खिलाफ मुखौटा हटाओ आंदोलन शुरू करूंगा – श्याम जायसवाल 

0

दल्लीराजहरा :- हमारे भाजपा सरकार को बदनाम करने सभी 27 वार्डो में जो लोग भी अवैध शराब बिक्री व अनैतिक कार्य को संरक्षण दे रहे वह पूर्णतः गलत है। भाजपा नेता श्याम जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बड़ा बयान दिया है। आज गली गली शराब बिक्री हो रहा हर वार्ड में लगातार महिलाओं की शिकायत प्राप्त हो रही हैं। परंतु किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। जो चिंता का विषय है। कुछ नेताओं व अधिकारियों द्वारा मिलकर महीना लेकर अवैध शराब बिक्री व अवैध धंधे का लाइसेंस बाटा गया है। कांग्रेस, भाजपा के कुछ नेताओं व पार्षदों के संरक्षण में यह सब हो रहा जिसकी सूचना जनता से मुझे मिल रही मै सभी अवैध कार्यों को संरक्षण देने वाले नेताओं को आगाह करता हूं। जनता ने आपको चुना है। जनता के कार्यों के लिए परंतु कुछ लोग इस जिम्मेदारी का दुरुपयोग कर रहे और अवैध कार्य करने वालों को संरक्षण देने में लगे हैं। श्याम जायसवाल ने कहा की मेरी भाजपा पार्टी को बदनाम करने वाले कुछ भाजपा पार्षद व भाजपा नेता अवैध धंधे करने वाले को संरक्षण देकर जनता को धोखा दे तो यह मैं होने नहीं दूंगा। इस प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से उन सभी लोगों को स्पष्ट चेतावनी हैं। जो अवैध धंधे वाले को संरक्षण दे रहे हैं। तत्काल सभी लोग जनता के हितों में कार्य करे। व अवैध कार्य अपने वार्डो में बंद कराए। नहीं तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने तैयार रहे। श्याम जायसवाल ने इस बयान में कहा कि वर्तमान में किसी भी नेता व पार्षद का नाम नहीं ले रहा परंतु शीघ्र ही यदि इन लोग अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आते और शहर में अवैध कार्य पूरे 27 वार्डो में बंद नहीं होता तो मैं इन सभी नेताओं के खिलाफ चाहे वह मेरी भाजपा पार्टी से ही हो उसके खिलाफ भी उसके काले कारनामों का पोस्टर लगा मुखौटा हटाओ आंदोलन शुरू करूंगा।

दरभा बीईओ जगदीश पात्र ने किया स्कूलों का औचक निरीक्षण

0
  • छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी, मासिक टेस्ट, स्कूलों की व्यवस्था का हाल देखा

तोकापाल जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल के मार्गदर्शन में दरभा के खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र ने 26 जुलाई शनिवार को संकुल केंद्र नेगानार, चितापुर और छोटेकडमा के एक दर्जन स्कूलो का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी जगदीश पात्र ने छात्रों की शैक्षिक गुणवत्ता परखी। उन्होंने क्लास रूम में जाकर छात्र-छात्राओं से विषय आधारित एवं सामान्य ज्ञान के सवाल पूछे एवं बच्चों को प्रोत्साहित किया। मासिक टेस्ट परीक्षा का अवलोकन किया। श्री पात्र ने स्कूलों में साफ सफाई बेहतर करने के निर्देश दिए। विद्यालय में साफ सफ़ाई, शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन योजना के अलावा भोजन सामग्री देखी। बीईओ जगदीश पात्र ने निर्देश दिए कि शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने पर लगातार फोकस करें। कक्षा में जाकर बालक- बालिकाओं से सवाल कर उत्साह बढ़ाया। स्कूलों में शैक्षिक कैलेंडर, कक्षावार लर्गिंन आउटकम, विद्यार्थी सूचकांक, कमरों में बच्चों की बैठक व्यवस्था, शिक्षक डायरी, मुस्कान पुस्तकालय, किचन गार्डन सहित अन्य अभिलेखों को दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही एफएलएन की मूलभूत दक्षताओं के विकास हेतु प्रकाश डालते हुए बच्चों के शैक्षिक और परफॉरमेंस स्तर में सुधार लाने कहा गया।छात्र, शिक्षक उपस्थिति देखी गई। अनुपस्थित बच्चों के पालकों से संपर्क करने कहा गया। इसके अलावा यू-डाईस, नवोदय विद्यालय, उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, एमडीएम दैनिक उपस्थिति की समीक्षा भी बीईओ श्री पात्र ने किया।निरीक्षण के दौरान नेगानार व चितापुर सीएसी बीईओ के साथ मौजूद रहे।

विधायक सावित्री मंडावी का बड़ा आरोप कहा नाबालिग छात्रा के दोषियों पर पर्दा डालने की कोशिश

0
  • कांग्रेस जांच समिति का भोपालपटनम कन्या छात्रावास दौरा।
  • जांच समिति ने छात्राओं और अधीक्षक से मुलाकात कर घटना की ली जानकारी।

नई दुनिया न्यूज बीजापुर :-बीजापुर जिले के भोपालपटनम स्थित कन्या छात्रावास में कक्षा 12वीं की एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के 4 माह की गर्भवती होने की घटना की जांच के लिए शनिवार को भानुप्रतापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति भोपालपटनम पहुंची। समिति ने छात्रावास के कर्मचारियों, छात्राओं, अधीक्षक, शिक्षकों, प्राचार्य और डॉक्टर से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। जांच में पाया गया कि इस मामले में गंभीर लापरवाही बरती गई और दोषियों को बचाने और पूरे मामले में पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल से भी कम समय में किसान, आदिवासी, व्यापारी, कर्मचारी, युवा वर्ग और महिलाएं सभी परेशान हैं। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोई भी सुरक्षित नही है। उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि भोपालपाटनम छात्रावास में रहकर पढ़ने वाली आदिवासी छात्रा की गर्भावस्था को अधीक्षक और अधिकारियों ने छुपाया। परिजनों को डराया-धमकाया और छात्रा को जबरन घर भेजने का दबाव बनाया है। मामले को दबाने की कोशिशें अब भी जारी हैं और किसी भी अधिकारी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।विधायक सावित्री मंडावी ने आगे कहा कि कांग्रेस के जांच समिति से जानबूझकर पीड़ित परिवार से मिलने नहीं दिया गया है।

विधायक सावित्री मंडावी ने सरकार से नाबालिग छात्रा के साथ घटित घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि बीजापुर जैसे आदिवासी बहुल जिले में माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलों और छात्रावासों में प्रशासन के भरोसे भेजते हैं। लेकिन ऐसी शर्मनाक घटनाएं अस्वीकार्य हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने कहा कि इस पूरे मामले में अब तक प्रशासन ने क्या कार्रवाई किया इसे बताये? उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने ऐसी घटनाओं पर तत्काल रोक नहीं लगाई तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों के साथ मिलकर कांग्रेस पार्टी उग्र प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। इस दौरान बीजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य जिला दंतेवाड़ा की सुलोचना कर्मा और नौ सदस्यीय जांच दल के सदस्य मौजूद रहे।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भानुप्रापपुर की विधायक सावित्री मंडावी के संयोजकत्व में नौ सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था जिसमें दंतेवाड़ा की पूर्व देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश महामंत्री नीना रावतिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गीता कमल, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, अध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम रिंकी कोरम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पार्वती कश्यप, पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य सुश्री अनिता तेलम आदि सदस्य जांच समिति में शामिल थे। जांच समिति के भोपालपटनम दौरे के दौरान समिति के साथ जिले के महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।जूद रहे।

भारी बरसात के बीच रोती बिलखती छात्राएं पहुंची कलेक्टर बंगला

0
  • छात्रावास में बदइंतजामी से परेशान हैं छात्राएं
  • कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय चितालंका का मामला

जगदलपुर बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा जिले के चितालंका में संचालित कस्तूरबा कन्या आवासीय विद्यालय की छात्राएं शनिवार सुबह 7 बजे भारी बरसात में भीगती और रोती बिलखती हुई कलेक्टर बंगला पहुंच गईं। वे छात्रावास में व्याप्त अव्यवस्था की शिकायत लेकर आई थीं।

छात्राओं के इस अप्रत्याशित कदम की जानकारी मिलते ही समग्र शिक्षा मिशन के एपीसी व दंतेवाड़ा बीआरसी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझा -बुझाकर विद्यालय वापस ले गए। जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेत्री व जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा, सुमित्रा शोरी भी मौके पर पहुंचीं। छात्राओं ने रोते हुए कहा कि हमें हमारी मैडम कुछ नहीं देती, हमको जो मिलना चाहिए वह हमें नहीं मिलता। हम जब शिकायत करती हैं तो मैडम हमें डांटती हैं। मिलने आने पर हमारे परिजनों को भी डांटकर बच्चों को सिखाने की बात कहती हैं। जिला पंचायत सदस्य तूलिका कर्मा ने रोती हुई छात्राओं को किसी तरह चुप कराया। छात्राओं ने आवासीय विद्यालय में सुविधाओं की कमी, भोजन, किताब और ड्रेस की कमी की समस्या के बारे में शिकायत की। छात्राओं ने अधीक्षिका को बदलने की मांग भी की। छात्राओं ने यह भी बताया कि हरियाली त्यौहार मनाने उन्होंने स्वयं 10-10 रुपए चंदा एकत्र किया था। लेकिन अधीक्षिका उनके कार्यक्रमों में न तो दिलचस्पी लेती हैं, न ही नियमानुसार छात्रावास में रुकती हैं। तूलिका कर्मा ने छात्राओं को शांत करवाते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि जैसी व्यवस्था पहले थी, वैसी ही व्यवस्था कलेक्टर के साथ मिलकर वापस से आश्रम में शुरु की जाएगी। तूलिका कर्मा ने कहा कि एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा दे रही है, दूसरी ओर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा सुधार के लिए करोड़ों रुपए खर्च करने के बावजूद आवासीय विद्यालयों में व्यवस्थाएं दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही हैं। कुछ दिन पहले छू लो आसमान आवासीय कोचिंग संस्थान में बेहतर रिजल्ट देने वाले पुराने शिक्षकों को बेवजह बदल दिया गया, जिससे छात्राओं को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करना पड़ा था।

MOST POPULAR

HOT NEWS