City Media - Page 1116 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1116

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मिला तो गुड़ी के सामने रख दिए तीर-कमान और कसम ली कि नहीं करेंगे शिकार…इस फैसले से फ़ूड चेन.. ईको टूरिज्म, जैव विविधता..सभी पर पॉजिटिव असर

0

कांगेर नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल स्थित गुड़ियापदर गांव के 120 आदिवासियों ने जंगल बचाने पेश की मिसाल…

राष्ट्रीय उद्यान के अंदर ये अधिकार देने वाला छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नानगुर के भेंट मुलाकात कार्यक्रम में हितग्राहियों को सौंपा सीएफआरआर सर्टिफिकेट

रायपुर 25 मई 2022 । कांगेर वैली नेशनल पार्क में दूरस्थ वनांचल गांव गुड़ियापदर । गांव में दूर-दूर फैले सिर्फ 29 घर , ऊंचे-ऊंचे साल के पेड़ और चारों तरफ पहाड़ी मैना का कलरव । घनघोर जंगल में स्थित इस गांव के गोंड़ आदिवासी समुदाय के लोगों ने अपने तीर-कमान देवी को समर्पित कर दिए हैं और कसम खा ली है कि अब वे कभी शिकार नहीं करेंगे ।

कांगेर वैली नेशनल पार्क के सुदूर वनांचल गांव गुड़ियापदर में 29 आदिवासी परिवारों के 120 सदस्यों को जैसे ही पता चला कि उन्हें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामुदायिक वन संसाधन अधिकार मिलने वाला है , उन्होंने जंगल बचाने ऐसी पहल की जिसने मिसाल कायम कर दी है । सदस्यों ने गुड़ी के सामने शपथ ली कि अब कभी जानवर का शिकार नहीं करेंगे , जंगल की फ़ूड चेन और जैव विविधता बनाये रखने में मदद करेंगे ।

गुड़ी देवी से ली अनुमति – देवी माँ अनुमति दो कि हम जानवरों की बलि नहीं दें । हम सालों से चली आ रही अपने पूर्वजों की इस प्रथा को खत्म करना चाहते हैं । गुड़ियापदर देवी माँ ने इसकी तत्काल अनुमति दे दी । अनुमति मिलते ही गोंड समुदाय के सदस्यों ने तीर-कमान देवी के सामने अर्पित कर दिए । गुड़ियापदर में रहने वाले गोंड समुदाय के शंकर बारसे बताते हैं कि सुनने में भले ही काल्पनिक लगे लेकिन हम आदिवासी परिवारों को विश्वास है कि अपनी देवी से बात करते हैं और उनकी अनुमति लेकर ही कोई काम कर सकते हैं ।

आदिवासी परिवारों के हित में सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय प्रदेश में एक अनोखा उदाहरण है। छत्तीसगढ़ यह अधिकार देने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है।

इससे पहले ओड़िसा में इस अधिकार को मान्यता मिली है। गुड़ियापदार कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित लगभग 29 घरों का एक छोटा सा गांव है। यहां रहने वाले गोंड समुदाय से संबंधित हैं और वर्षा आधारित खेती (चावल, कोदो-कुटकी, दाल और केले) और निर्वाह के लिए लघु वन उपज पर निर्भर हैं।

सामुदायिक वन संसाधन अधिकार ( Community Forest Resource Right -CFRR ) का उद्देश्य-

संरक्षित वन क्षेत्र के गांवों में कई आदिवासी परिवार सैंकड़ों साल से रहते आ रहे हैं । पूर्वजों के समय से चली आ रही प्रथा के चलते वे जंगली जानवरों का शिकार करते हैं । लंबे समय से चले आ रहे शिकार के चलते कई जीव-जंतु विलुप्ति की कगार पर पहुँच गए हैं ।

सीएफआरआर मान्यता देने का मुख्य मकसद है कि वनों की रक्षा वही करें जो उस क्षेत्र को परंपरागत रूप से संरक्षित करते आ रहे हैं। इसलिए वह प्रबंधन का अधिकार भी उन्हें ही सौंपा जाए। इससे जीव जंतुओं को बचाने , जल संरक्षण और जंगल बचाने में मदद मिलेगी ।

जंगल में रह रहे आदिवासी समुदाय का भी लाभ –

सीएफआरआर मान्यता मिलने के बाद गुड़ियापदर गांव में रह रहे आदिवासी समुदाय को भी लाभ होगा । इन्हें सामुदायिक अधिकार मिलेंगे जिससे बाहरी अतिक्रमण को बढ़ावा नहीं मिलेगा । जानवरों का शिकार बंद होने से ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार बढ़ेगा जिससे इनकी भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी । बाद में इन्हें सीमित एरिया में खेती के अधिकार देने पर भी विचार किया जाएगा ।

कांगेर वैली में सुनाई देगा पहाड़ी मैना का कलरव –

कांगेर वैली नेशनल पार्क पहाड़ी मैना के लिए प्रसिद्ध रहा है । लेकिन धीरे धीरे ये विलुप्ति की कगार पर पहुँच गयी । लेकिन अब इन्हीं आदिवासी परिवारों को ‘ मैना वॉरियर ‘ के रूप में तैयार किया जाएगा । जो मैना के लिए नेस्टिंग साइट , खाने के फल और मेटिंग को सुनिश्चित करेंगे । जिससे पहाड़ी मैना की संख्या बढ़ाई जा सके ।

बस्तर में सोलर स्ट्रीट लाइट रोशनी से क्षेत्रवासियों को मिल रहा अनुपम लाभ

0

बस्तर -छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनकल्याणकारी विचार साकार होती नजर आ रही है । उनकी प्रमुख सोच बस्तर के गरीब जनता को अनेकों मूलभूत सुविधाओं से वंचित न होना पड़े जैसे सुदूर क्षेत्रों में ,प्रकाश लाईट व्यवस्था स्वास्थ्य , सुविधा शिक्षा सड़क पानी की सुविधाओं अधूरा न रहे । इसका महत्वपूर्ण अंग सोलर स्ट्रीट लाईट आज प्रत्येक गांव में ग्राम पंचायत के माध्यम से अंदरूनी क्षेत्र के गांव गलियों में शाम होते ही सोलर स्ट्रीट लाइट की प्रकाश जगमगाती हुई नजर आती है। इस सोलर स्ट्रीट लाइट से लोगों के लिये प्रकाश की अद्वितीय सुविधा बन गया है । जिससे जीरम जैसे जगहों पर जहाँ लाइट सुविधाओं नही है । वहां पर सोलर स्ट्रीट लाइट जगमगा रही है। स्वर्गीय राजीव गांधी की सपना साकार करते हुए सुदूर अंचल की गांव के गली-गली तक यह प्रकाश व्यवस्था पहुँचाया जा रहा है। तथा हवा तूफान आंधियों के चलते प्रत्येक गांव में बिजली जल्द गुल हो जाती है। जिससे गांवों में तीन चार दिनों तक बिजली नही रहती है । तो इस वक्त सौर स्ट्रीट लाइट हमेशा जगमगाते हुए दिखती है। और लोगों को अंधेरा से दूर करती है। जिससे लोगों को जहरीले किड़े मकोड़े से अनायास घटनाओं से बच रहें है। जो हमारे ग्रामीण अंचल में प्रकाश की व्यवस्था सदैव बनी रही है।
इस तारतम्य में बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विधायक लखेश्वर के सराहनीय योगदान से यह सुविधा जन जन तक पहुंच चुका है।

ज्ञात हो की इस सराहनीय पहल से क्षेत्र के सभी विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित कर रहें है। साथ ही जिस कांग्रेस के कर्मठ कर्त्ताओं अभिन्न सोच है। वास्तव में जनहितकारी जनकल्याण की सोच है। उनको सदैव आभार है, जो बस्तर जैसे सुदूर सुदूर अंचल में जहाँ अत्यधिक जंगल झाड़ियां होने के कारण बिजलियां हवा , आंधी तूफानों में लंबे समय तक गुल हो जाती है । जिससे सोलर स्ट्रीट लाइट तुरंत प्रकाशमय हो जाती है। और लोगों को तुरंत प्रकास की सुविधा मिल रही है। जिससे सुदूर अंचल के ग्रामीणों में खुशियां झलक रही है ।

झीरम घाटी के नक्सल हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों को बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि

0

25 मई 2013 को झीरम घाटी के नक्सल हमले में शहीद हुए नेताओं और जवानों को बस्तर विधायक बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने नमन करते हुए अर्पित की श्रद्धांजलि |

बस्तर विधायक ने कहा कि नक्सल हिंसा के शिकार हुए लोगों की स्मृति में हर साल 25 मई को ’झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाती है और दो मिनट की मौन धारण कर उनके लिए प्रार्थना की और कहा की अपने खून से छत्तीसगढ़ की धरती को सींचने वाले झीरम घाटी के शहीदों को ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ पर कोटि-कोटि नमन उन्होंने सदैव हिंसामुक्त, विकासशील, नवा छत्तीसगढ़ के निर्माण का सपना देखा था यह हम सभी की ज़िम्मेदारी है उनके सपने को साकार करें |

मौजूद रहे दिनेश यदु, बालक राम जोशी,बैद्यनाथ मौर्य, अनिल परिहार, अंकित पारख, भिरगु तिवारी, कमल दुबे, वीरेंद्र कश्यप,राजेश कुमार, पूरन कश्यप,रघुनाथ यादव, अनूप तिवारी, निर्मल पांडे,झाली राम,सुमन नाग, डमरू राम, सतेंद्र, उषा, मेघनाथ,हरीश, गोविन्द, परमानन्द, सौरभ मंडल, एवं कार्यकर्त्ता व स्टॉफ उपस्थित रहे |

बस्तर पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को गुजरात से सुरक्षित दस्तयाब किया गया

0

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा आम जनता के बीच पहुॅचकर सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत लोगों के समस्याओं का मौके पर निराकरण कर पुलिस और आम जनता के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में उप पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा स्वयं जनता के मध्य बैठकर पुलिसिंग के संबंध में विस्तृत चर्चा दौरान प्रार्थिया के द्वारा अपनी छोटी बहन को गुमशुदा होने की गुहार लगाई थी। जिस पर थाना कोतवाली जगदलपुर में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच में लिया गया। पतासाजी के दौरान गुम इंसान को गुजरात में होना जानकारी प्राप्त हुआ।

जिस पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में थाना से टीम गुजरात रवाना किया गया। गुम बालिका गुजरात के सुरत शहर में थी, जिसे आरपीएफ पुलिस की मदद से गुम बालिका सुरत में दस्तायाब किया गया है। गुम बालिका जो मानसिक रूप से कमजोर है, जो गरीब परिवार से है। आने जाने का साधन नहीं होने के कारण शहर में इधर-उधर भटक रही थी। जिसे टीम के द्वारा सुरक्षित दस्तयाब कर, वारिसानों को सौंपा गया। जिस पर वारिसानो ने बस्तर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया।

झीरम घाटी नक्सली हमले में शहीद नेताओं की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाई गई

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व लोकप्रिय क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया जी के मार्गदर्शन में ब्लाक कांग्रेस कमेटी दल्लीराजहरा के द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय में विगत वर्षों पहले 25 मई 2013 को आज ही के दिन झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ के कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सहित वीर जवान शहीद हो गये थे उनके नौंवी पुण्य स्मृति को शहीद दिवस के रूप में मनाया गया

सर्वप्रथम शहीद विद्याचरण शुक्ल, नन्दकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा, उदय मुदलियार, योगेंद्र शर्मा, दिनेश पटेल,कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित वीर जवानों के तैल चित्र पर माल्यार्पण तिलक व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजली दी गई और झीरम घाटी घटना को शहीद दिवस के रूप मनाया गया।

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर,जिला सचिव रवि जायसवाल, जिला सयुक्त महामंत्री रामजतन भारद्वाज,प्रमोद तिवारी, प्रशांत बोकड़े,पारसमल जैन ने शहादत दिवस पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन विवेक मसीह अध्यक्ष मंडल कांग्रेस कमेटी उत्तर क्षेत्र ने किया व आभार प्रदर्शन दक्षिण मंडल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष पांडेय ने किया । इस अवसर पर जिला सयुक्त महामंत्री विजय जोगदण्ड, जिला अल्पसंख्यक महामंत्री रूबी एंथोनी, एल्डरमैन महेन्द्रन अप्पू, जगदीश श्रीवास, कोषाध्यक्ष नवीन कथूरिया,महामंत्री श्रीनिवास राव,प्रवीण शर्मा, प्रदीप बाघ,जितेन्द्र मेश्राम, रामू शर्मा, पप्पू पंजवानी, पी एम सोहेल, विलियम भौरा, प्रदीप बबलू,प्रमोद चौधरी, काकू रंधावा, अनिल कोम्बे,अजय बघेल सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बालोद जिले के गुरुर थाना के नए थाना प्रभारी श्री भानु प्रताप साव थाना गुरुर से किया सौजन्य मुलाकात.

0

बालोद–बालोद जिले के गुरुर थाना के नव नियुक्त थाना प्रभारी श्री भानु प्रताप साव जी ने पद भार ग्रहण किया जिससे मिलने के लिए गुरुर ब्लॉक प्रदेश पत्रकार यूनियन संघ के पदाधिकारी उपाध्यक्ष रमेश कुमार चेलक ,सचिव देवधर साहू, सदस्य ऋषभ पाण्डेय यह सभी लोग थाना प्रभारी से गुलदस्ता देकर मेल मुलाकात किए।

This image has an empty alt attribute; its file name is kgn.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bestonline_Logo-copy.png

घर बैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

This image has an empty alt attribute; its file name is Satlal.png
This image has an empty alt attribute; its file name is bhool-bhulaiya-1024x1024.jpg

ग्राम कैकाचेरबहार एवं आसना के माता मेला मंडई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद जैन

0

ग्राम पंचायत आसना में 10 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया

विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव (नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग) रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत कैकाचेरबहार एवं आसना के माता मेला एवं मंडई में शामिल हुए एवं शीतला माता,कंकालिन माता,जलनी माता एवं कारी तेलगी माता माटिया डोकरा देव एवं भैरम देव की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी बस्तर की आस्था के केंद्र माता गुड़ियों के जीर्णोद्धार एवं संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं इस हेतु मांग अनूरूप बस्तर आदिवासी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के मद एवं जिला खनिज न्यास निधि से राशि स्वीकृत की जा रही है आज माता के आशिर्वाद से बस्तर में वामपंथ हिंसा पर काबू पाकर पुनः विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है हमारी सरकार बनने के बाद से आदिम संस्कृति एवं मान्यताओं को संरक्षित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है माता के आशिर्वाद से आज बस्तर कोरोनावायरस संक्रमण जैसी महामारी से निजात पाने में सफल हो गया है पिछले दो वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण मेला मंडई का आयोजन वृहद स्तर पर नहीं हो पाया था पर इस वर्ष यह आयोजन वृहद स्तर पर हो रहा है शीतला माता, कंकालिन माता,जलनी माता,कारी तेलगी माता, एवं माटिया डोकरा देव, एवं भैरम देव से कामना है की कोरोना यदि अगले वर्ष तक खत्म हो जाएगा तो इस मेले मंडई को और वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा |

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इश्वर नाथ पानीग्राही, राजकुमार झा,गौरी मंडल,एम वेंकट राव, तरणजीत सिंह ,कुंज बिहारी पानिग्राही,बैजनाथ पुजारी,नकुल पुजारी, सरपंच प्रवीण देहारी, उप सरपंच रामनाथ,भवंर पुजारी, उमाकांत पानिग्राही,सुदर्शन पानीग्राही,हरेकृष्ण पानिग्राही,रोहित पानिग्राहि,कैकाचेरबहार सरपंच जानिक राम उप सरपंच सोभावती चालकी,शंकर पुजारी,सदन पुजारी,लक्षिण्धर पुजारी,जयराम, रूपसिंह,मंगल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे |

बोधघाट परियोजना तब चालू होगी जब स्थानीय लोग चाहेंगे-भूपेश बघेल

0

जगदलपुर । प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बोधघाट परियोजना का काम तब तक चालू नहीं होगा जब तक स्थानीय लोग नहीं चाहेंगे। दंतेवाड़ा जिले के बचेली किरंदुल में लाल पानी से किसानों की भूमि बंजर होने को लेकर बोले की बंजर भूमि का मुआवजा वितरण करना स्थाई हल नहीं है स्थाई हल निकालने दंतेवाड़ा के कलेक्टर को निर्देश दिये। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दंतेवाड़ा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दंतेवाड़ा से काफी लगाव है यहां आने के लिए कोई भी अवसर छोड़ता नहीं हूं। प्रदेशभर में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अब तक 40 से अधिक स्थानों पर जा चुका हूं और किसानों से लेकर बच्चों तक भेंट मुलाकात करने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिखने लगा है। पहले लोग यहां आने से कतराते थे लेकिन पुलिस की सक्रियता से लोगों का अब आना जाना बढ़ा है।

बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा :

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है। एक समय था लोग दहशत के साये में जिंदगी जिया करते थे लेकिन अब परिवर्तन हुआ है। दंतेवाड़ा ही नहीं बस्तर को लोग पहले नक्सल के नाम से जानते थे लेकिन अब बस्तर अंचल को विकास के नाम से जानने लगे है। यहां का महुआ अब इंग्लैण्ड तक जाने लगा है। अनिल कुंजाम जो पहले स्कूल को तोड़ा करता था जो अब उसी स्कूल को बनाने में खुशी महसूस करने लगा है। पार्वती मौर्य जो इंग्लैण्ड जाना चाहती है बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाको के महिलाओं की कल्पना की उड़ान इंग्लैण्ड और अमेरिका तक हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने गिनती के वनोपज की खरीदी करती थी लेकिन अब 65 प्रकार से अधिक वनोपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी कर स्थानीय स्तर पर आदिवासी भाई बहनो को रोजगार उपलब्ध कराने के साथसाथ आय भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दंतेवाड़ा जिला जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है। मुआवजा स्थाई समाधान नहीं: बचेली-किरंदुल इलाके में लाल पानी से किसानों की भूमि बंजर हो रही है इसको लेकर श्री बघेल ने कहा कि बंजर भूमि का मुआवजा वितरण स्थाई समाधान नहीं है इसके लिए स्थाई समाधान को लेकर विकल्प तलाश करने कलेक्टर को निर्देशित किया। बंजर हुई भूमि वाले किसानों को तीन करोड़ का मुआवजा दिए जाने की बात कही। बोधघाट परियोजना चालू किए जाने को लेकर श्री बघेल ने कहा कि स्थानीय लोग जब तक नहीं चाहेंगे तब तक परियोजना चालू नहीं होगी।

विधायक अच्छा काम कर रहे:

एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी भी विधायक का रिपोर्ट कार्ड खराब नहीं है। प्रदेशभर के सभी विधायक अच्छा काम कर रहे है। विधायकों को और बेहतर कार्य के साथ योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान केन्द्रीत करने के निर्देश दिये गये है जिससे ग्रामीणों को अधिक लाभ दिला सके। बस्तर जिले के चित्रकोट विधानसभा किलेपाल में 504 विकास कार्यो का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर रजत बसंल, सीसीएफ मो.शाहीद, एसपी मीणा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सहज अंदाज

0

कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये
इतना सुनते ही मुख्यमंत्री बोले ” लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो “

रायपुर 24 मई 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम में लगातार सहज अंदाज में नजर आ रहे हैं । वह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर इतनी सहजता से मिलजुल रहे हैं कि सभी उनके मुरीद हो गए हैं । ऐसा ही एक नजारा चित्रकूट विधानसभा के बड़े किलेपाल में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री हाट बाजार देखने पहुँचे तो वहां चूड़ी बिंदी की दुकान लगाने वाले बसंत राय ने आवाज लगाकर मुख्यमंत्री को रोक लिया..बसंत ने आवाज दी…कका ,काकी के लिए बिंदी लेते जाइये। इतना सुनकर मुख्यमंत्री मुस्कुरा दिए और रुककर कहा लाओ भई बिंदी, सिंदूर और मेहंदी भी दो । मुख्यमंत्री ने दुकानदार और उनकी पत्नी को को भेंट स्वरूप राशि भी सौंपी ।

इसके बाद जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम में चौपाल लगी तो मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को दिखाते हुए कहा कि देखिये आज आपके हाट बाजार में घूमने गया तो वहां से अपने धर्म पत्नी के लिए ये बिंदी , सिंदूर और मेहंदी लेकर जा रहा हूं ।

श्रमिक संघ इंटक ने किरंदुल नगर व निकटतम ग्रामीणों के जनहित में मुख्यमंत्री को सौपा मांग पत्र

0

किरंदुल – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दन्तेवाड़ा आगमन पर कर्मचारियों, नगरवासियों, परियोजना एवं ग्रामीणों के हितों के लिए सदैव ही तत्पर रहने वाली मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सचिव ए के सिंह द्वारा नगरवासियों एवं निकटवर्ती ग्रामीणों के हितार्थ मांगपत्र सौंपा गया, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन मिला है। मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा दी गई मांग पत्र में प्रमुख रूप से किरन्दुल में सर्वसुविधायुक्त बस स्टैण्ड निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग को शीघ्र पूर्ण करवाने, किरन्दुल एवं बचेली वासियों के लिए पाढापुर स्थित मुक्तिधाम में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए विद्युत शवदाह गृह को अतिशीघ्र पूर्ण करवाने, किरन्दुल परियोजना के कर्मचारियों एवं नगरवासियों के हित में वार्ड क्र. 03.04 एवं 08 से वार्ड क्र. 17, 18 के मध्य स्टील ब्रिज निर्माण कार्य, नगर के वर्तमान जनसंख्या घनत्व को दृष्टिगत रखते हुए किरन्दुल स्थित शासकीय 30 बिस्तर चिकित्सालय का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन करते हुए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा कम से कम 02 शव वाहन उपलब्ध कराने, किरन्दुल स्थित प्रायः समस्त शासकीय विद्यालयों की भवन आदि की वर्तमान स्थिति उपयुक्त नहीं है। अतः उनके जीर्णोद्वार करते हुए कम्प्यूटर प्रोजेक्टर, स्मार्ट क्लासेस, लायब्रेरी, खेल-कूद की समस्त सामग्री एवं फर्नीचर आदि सर्वसुविधायुक्त उन्नयन करने तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय की शाखा किरन्दुल में उपलब्ध कराने, किरन्दुल से गीदम तक का सड़क मार्ग अत्यंत जर्जर स्थिति में है एवं असुरक्षित है, जिसका मरम्मतीकरण शीघ्र करवाने, किरन्दुल से दंतेवाड़ा तक के सड़क मार्ग में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करवाने, दंतेवाड़ा जिले के खेल प्रतिभाओं को तराशने एवं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान के लिए जिले में आवासीय स्पोर्ट्स अकादमी की सुविधा प्रदान करने, जिले में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता एवं युवाओं के रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण हेतु डी.एड., बी.एड., बी.पीएड. आदि कोर्सेस की सुविधायें प्रदान करने, किरन्दुल एवं निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए किरन्दुल में स्थानीय स्तर पर आईटीआई एवं बीएससी नर्सिंग कोर्सेस की सुविधा प्रदान करने, लौहनगरी किरन्दुल में वर्तमान में पेयजल की समस्यायें व्याप्त है तथा यहाँ उपलब्ध पानी में स्वास्थ्य मानकों की दृष्टि से खनिज लवण अपर्याप्त है। अतः बेहतर स्वास्थ्य के लिए शुद्ध पेयजल हेतु शबरी नदी से जलापूर्ति की व्यवस्था कराने आदि मांगें शामिल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट एवं ज्ञापन प्रस्तुत करने के अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के सचिव ए के सिंह, संगठन सचिव राकेश लाल सहित यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS