City Media - Page 208 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 208

श्रम का सम्मान ही समाज की असली पहचान: दीपक बैज

0
  • बोरे बासी दिवस पर पीसीसी चीफ बैज ने बेटे सूर्यांश के साथ खाई बासी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बटकी में बासी, चुटकी में नून, मे गावा थों दादरिया तैं कान दे के सुन ओ– चना के दार राजा, चना के दार रानी.. यह गीत छत्तीसगढ़ मे अमर हो गया है। बोरे बासी, नून, गोंदली, चना के दार हमारे छत्तीसगढ़ की भोजन श्रृंखला के अटूट हिस्से रहे हैं। बोरे बासी के चलन को फिर से जीवित करने का काम पूर्व की भूपेश बघेल सरकार ने किया है। आज 1 मई श्रमिक दिवस को छत्तीसगढ़ मे बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा है। आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने लोहंडीगुड़ा विकासखंड के अपने गृहग्राम उसरीबेड़ा स्थित निवास मे अपने पुत्र सूर्यांश के साथ बोरे बासी खाकर श्रमिकोंके श्रद्धा व्यक्त की।

पीसीसी चीफ दीपक बैज और सूर्यांश बैज ने बोरे बासी के साथ नून, गोंदली यानि प्याज, हरी मिर्च, मठा, कढ़ी और भिंडी की सब्जी का लुत्फ उठाया। पिता पुत्र ने बड़े चाव से बोरे बासी खाई। इस संवाददाता से चर्चा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि बोरे बासी न सिर्फ हमारे छत्तीसगढ़ की परंपरा है, बल्कि मेहनतकश श्रमिक साथियों के सम्मान की भावना भी इसमें समाहित है। श्रम का सम्मान ही हमारे समाज की असली पहचान है। आज बोरे-बासी ग्रहण कर श्रमिकों के श्रम, संस्कृति और संघर्ष को नमन करने का सौभाग्य मुझे मिला है। दीपक बैज ने कहा- यह दिन याद दिलाता है कि समाज की असली शक्ति वे हाथ हैं जो ईंट, मिट्टी, पसीने और हौसले से देश का भविष्य गढ़ते हैं। बोरे बासी खाकर हम उस मेहनत को नमन करते हैं, जो बिना कैमरे, बिना माइक, चुपचाप राष्ट्र निर्माण में लगी रहती है। समाज को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने समाज के सभी वर्गों से श्रमिकों के सम्मान मे आज के दिन बोरे बासी जरूर खाने की अपील की। श्रमिक दिवस के अवसर पर आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बोरे बासी खाकर छत्तीसगढ़ की परंपरा कायम रखने का प्रयास किया।प्रदेश में लगभग सभी वर्ग के लोग बासी खाकर अपने को मजबूत रखते हैं। खासकर हमारी श्रमिक बिरादरी बासी खाकर हाड़तोड़ मेहनत करती है, फिर भी उनके चेहरे पर शिकन तक नहीं आती, ये है बोरे बासी का कमाल।

दल्ली राजहरा के वार्ड 3 में फिर बहेगी विकास की गंगा, भाजपा नेता सौरभ लूनिया के प्रयास से बैडमिंटन कोर्ट की मंजूरी

0
  •  बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 20 लाख रुपए मंजूर

दल्लीराजहरा खनिज नगरी दल्ली राजहरा के वार्ड- 3 के पार्षद व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे की सक्रियता व भाजपा नेता सौरभ लूनिया के प्रयास से वार्ड क्रमांक- 3 में बैडमिंटन कोर्ट हेतु संचाननालय खेल एवं युवा कल्याण छत्तीसगढ़ द्वारा 20 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।

नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने कहा कि लंबे समय से खिलाड़ियों द्वारा बैडमिंटन कोर्ट की मांग की जा रही थी। जिसको ध्यान में रखते हुए बैडमिंटन कोर्ट बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।हमारे भाजपा नेता सौरभ लूनिया के सार्थक प्रयास से दल्लीराजहरा में सर्व सुविधा युक्त बैडमिंटन कोर्ट बन रहा है। लौह नगरी में बैडमिंटन कोर्ट बनने से खिलाड़ियों को अभ्यास में सुविधा होगी और देश का नाम रौशन करने वाले खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी। मनोज दुबे ने आगे कहा कि भाजपा नेता सौरभ लूनिया लगातार दल्ली राजहरा के विकास हेतु आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखते हैं। आगे भी राजहरा वासियों को कई सौगात मिलेगा ऐसी उम्मीद है। नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने बैडमिंटन कोर्ट की स्वीकृति प्रदान करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं खेल मंत्री टंकराम वर्मा का आभार व्यक्त किया है और सौरभ लूनिया को साधुवाद दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास प्लस सर्वे की मियाद बढ़ाई गई 15 मई तक

0
  •  छग में पूरा हो रहा है सबको आवास का सपना: डिप्टी सीएम विजय शर्मा 

रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चल रहे आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण की समय सीमा अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह सर्वेक्षण 30 अप्रैल तक संचालित किया जाना था, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे, भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा इसे 15 दिनों के लिए और विस्तारित किया गया है।

इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देशित किया है कि वे इस बढ़ी हुई समयसीमा के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों में सभी पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान सुनिश्चित करें। सर्वेक्षण का कार्य आवास प्लस 2024 मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से किया जाना है, जिसमें स्व सर्वेक्षण के मामलों की भी स्थानीय सर्वेक्षकों द्वारा पुष्टि करना आवश्यक होगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह समय सीमा प्रदेश हित में अत्यंत आवश्यक थी, क्योंकि अनेक जिलों से जानकारी मिली थी कि कुछ पात्र परिवारों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया है या पुष्टि की प्रक्रिया अधूरी रह गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने निवेदन को गंभीरता से लेते हुए यह निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस कार्य को बहुत ज्यादा प्राथमिकता दें और सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र परिवार योजना के दायरे से बाहर न रह जाए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सबको आवास का सपना साकार हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी करें और गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराएं।

जगदलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी

0
  • महापौर संजय पांडे और राजस्व सभापति राणा ने की सहयोग की अपील

जगदलपुर नगर पालिक निगम जगदलपुर क्षेत्र में अतिक्रमणों के खिलाफ निरंतर कार्रवाई की जा रही है। महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं आयुक्त नगर निगम के निर्देश तथा राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध कब्जों को मुक्त कराया जा रहा है।

जगदलपुर के मुख्य मार्ग मेन रोड, गोल बाजार रोड, संजय मार्केट रोड, चांदनी चौक रोड, सर्किट हाउस रोड, बस्तर हाई स्कूल रोड एवं अन्य मुख्य मार्गों के किनारे नालियों पर व्यवसायियों द्वारा अतिक्रमण कर दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय कर रहे हैं। दुकानदारों द्वारा बाहर तक लगाए गए बोर्ड को हटाने हेतु सभी व्यापारियों से अनुरोध निगम किया जा रहा है। अतिक्रमण की कार्रवाई से पूर्व नाली के ऊपर से अपने सामान हटा लेने कहा जा रहा है। जिन्होंने सामान नहीं हटाया उनके खिलाफ कार्रवाई नगर निगम द्वारा की जा रही है। महापौर संजय पांडे ने कहा निगम द्वारा जो कार्रवाई हो रही है वह उचित शहर तथा शहरवासियों के हित में है। शहर में अवागमन को सुगम बनाने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। सभी व्यापारियों से निवेदन है कार्रवाई से सभी बचें, जगदलपुर को अगर सुंदर बनाना है तो आप सभी का सहयोग जरूरी है। सभी नियम का पालन करें, सभी के प्रयास से शहर व्यवस्थित होगा, सभी के प्रयास एवं आशीर्वाद से ही संभव है। वहीं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा कि इस कार्रवाई से यातायात व्यवस्था में सुधार हो रहा है। सभी व्यापारियों का साथ मिल रहा है। हम सब मिलकर जगदलपुर शहर को एक सुव्यवस्थित एवं सुंदर शहर बनाएंगे। यह संकल्पना लेकर हम सभी काम करेंगे। जगदलपुर चौक चौराहे का शहर है शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।

मिस अंडर स्टैंडिंग के चलते बीएसपी कांट्रेक्ट सेल के अफसरों पर लगाए गए आरोप पर श्याम जायसवाल ने जताया खेद

0
  •  जायसवाल ने कहा-जांच में आरोप निकला गलत 

दल्लीराजहरा युवा नेता श्याम जायसवाल ने कहा है कि कम्युनिकेशन गेप और मिस अंडर स्टैंडिंग के चलते उन्होंने बीएसपी कांट्रेक्ट सेल के विनीत सिंहा व चंद्रभूषण के खिलाफ आरोप लगाए थे। जायसवाल ने इसके लिए खेद प्रकट किया है।

श्याम जायसवाल ने बताया कि सप्तगिरि पार्क में लेबर कार्य का ठेका बीएसपी द्वारा पुनः आमंत्रित किया गया है। इसी टेंडर को लेकर उन्हें हुई मिस अंडर स्टैंडिंग और कम्युनिकेशन गेप की वजह से श्याम जायसवाल ने बीएसपी कांट्रेक्ट सेल के अधिकारी विनीत सिंहा व चंद्रभूषण पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। जिसके बाद बीएसपी के उच्च अधिकारी हरकत में आए व मामले की गहन जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया गया कि विनीत सिंहा व चंद्रभूषण द्वारा कोई भ्रष्टाचार नहीं किया गया है। उस टेंडर में टेक्नीकल फॉल्ट के कारण कुछ नियम शर्ते नहीं जुड़ पाई थीं। जिसके कारण टेंडर समय पर नहीं खोला जा रहा था। कम्युनिकेशन गेप के कारण विनीत सिंहा द्वारा कोई जवाब नहीं दिया जा रहा था। जिससे नाराज ठेकेदारों ने इसकी शिकायत युवा नेता श्याम जायसवाल से की थी। जिस पर श्याम जायसवाल ने बीएसपी कॉन्ट्रेक्ट सेल पहुंच कर अधिकारी विनीत सिंहा से पूरे मामले की जानकारी मांगी परंतु अपने उच्च अधिकारी चंद्रभूषण से बात नहीं होने के कारण विनीत सिंहा द्वारा उचित जवाब नहीं दिए जाने के कारण श्याम जायसवाल ने इस मामले मे भ्रष्टाचार की आशंका होने पर मामले की शिकायत बीएसपी के उच्च अधिकारियों से कर दी थी। बीएसपी के उच्च अधिकारियों द्वारा तत्काल पूरे मामले की जांच कर श्याम जायसवाल को अवगत कराया। श्याम जायसवाल ने मिस अंडर स्टैंडिंग और कम्युनिकेशन के गेप कारण की गाई अपनी शिकायत पर खेद प्रकट किया है।

ये कैसी बुद्धिमानी; सरकारी बोर के पास निजी बोर खनन की दे दी अनुमति

0
  •  राजस्व प्रभारी बुद्धिमान सिंह के खिलाफ हो कार्रवाई : शब्बीर कुरैशी

दल्लीराजहरा भाजपा युवा नेता एवं वार्ड क्रमांक 24 रानी लक्ष्मी बाई वार्ड निवासी शब्बीर कुरैशी ने दल्ली राजहरा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी से राजस्व प्रभारी बुद्धिमान सिंह की शिकायत करते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

अनुसार शब्बीर कुरैशी द्वारा शिकायत की गई है कि नगर पालिका परिषद के द्वारा वार्ड 24 में पेयजल आपूर्ति हेतु बोर खनन किया गया है। ताकि वार्डवासियों को पेयजल प्रदान किया जा सके। शासन के नियमानुसार शासकीय बोर के 600 मीटर के दायरे में अन्य बोर खनन की अनुमति नहीं दी जा सकती है। इसके बावजूद नगर पालिका के राजस्व प्रभारी बुद्धिमान सिंह द्वारा नियमों की अवहेलना करते हुए पालिका द्वारा करवाए बोर के समीप ही निजी बोर खनन की अनुमति दे दी गई है। निजी बोर से सार्वजनिक बोर का जल स्त्रोत प्रभावित होगा। इससे सार्वजनिक पेयजल आपूर्ति बाधित होगी और वार्ड के बड़े हिस्से में पानी का संकट उत्पन्न हो जाएगा। इस गलत प्रकरण के खिलाफ शब्बीर कुरैशी ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए वार्डवासियों की पेयजल आपूर्ति की सुगमता सुनिश्चित करने निजी बोर खनन की अनुमति को निरस्त करने की मांग की है

राजस्व प्रभारी हैं गंभीर आरोप

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका के राजस्व विभाग के प्रभारी के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें हैं। उनके विभाग के कर्मचारी भी दबी जुबान में उनका विरोध कर रहे हैं। शब्बीर कुरैशी ने भ्रष्टाचारी अधिकारी को हटाने की मांग की है। यह भी सवाल उठ रहा है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी के संरक्षण के कारण राजस्व प्रभारी पर कार्रवाई नहीं हो पा रही है। वार्ड की जनता ने कहा है अगर 24 घंटे के अंदर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने राजस्व विभाग के प्रभारी पर कार्रवाई नहीं की तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी के कार्यालय के बाहर वार्ड की महिलाएं खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन करेंगी। वहीं जब मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पक्ष जानने उनसे फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने किया गया फोन काट दिया।

बस्तरिहा युवा भी भरेंगे अब आसमान में उड़ान

0
  •  एवियेशन की गतिविधियां देखी मेयर संजय पांडे और डीईओ बीआर बघेल ने

जगदलपुर बस्तर संभाग की पहली और एकमात्र एवियशन एकेडमी स्काई विंग्स एवियेशन एकेडमी जगदलपुर में विमानन क्षेत्र में रोजगार के विविध अवसरों के संबंध में आज जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों व कॅरिअर परामर्श में रुचि रखने वाले सभी को आमंत्रित किया गया था।

विद्यालयों के प्राचार्य व शिक्षक विमानन क्षेत्र में करियर व रोजगार की असीम संभावनाओं को देखते हुए करियर मार्गदर्शन व परामर्श का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदलपुर संजय पांडे, जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल, पत्रकार संघ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता , जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अरुण दास उपस्थित रहे। संस्था में अध्यनरत छात्राओं ने अतिथियों का स्वागत कर उन्हें अपनी पहली उड़ान हवाई मार्ग से हैदराबाद जाने के बारे में बताया। स्काई विंग्स एवियेशन एकेडमी की संचालिका सुदत्ता दास ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और पत्रकारों को अवगत कराया कि बस्तर जैसे आदिवासी अंचल से भी लड़के व लड़कियां विमानन क्षेत्र में अपना कैरियर बना सकते हैं। भविष्य में सभी छोटे छोटे शहर विमान सेवाओं से जुड़ेंगे तब यहां के बच्चों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बहुत सारे रोजगार के अवसर खुलेंगे। 12वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं इस क्षेत्र में एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स करके आसानी से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। वर्तमान में इस संस्था में अध्ययनरत सभी छात्राओं ने अतिथियों को बताया कि उन्हें इस कोर्स करने में बेहद खुशी हो रही है।

जगदलपुर की सड़कों का होगा कायाकल्प

0
  •  करोड़ों की लागत से होगा सड़कों का चौड़ीकरण
  • विधायक किरण सिंह देव और मेयर संजय पाण्डेय ने किया भूमिपूजन

जगदलपुर शहर की सड़कों का अब कायाकल्प होगा। करोड़ों रुपयों की लागत से प्रमुख सड़कों का मजबूतीकरण और चौड़ीकरण होगा। इन कार्यों का भूमिपूजन आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव और महापौर संजय पाण्डेय ने किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, एमआईसी सदस्य व पार्षदों की उपस्थिति में आज जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया।भूमिपूजन समारोह कैलाश होटल चौक, धरमपुरा में आयोजित किया गया। अग्रसेन चौक से पल्ली नाका तक रोड चौड़ीकरण एवं मरम्मत कार्य लंबाई 5 किमी लागत 2791.67लाख, कैलाश होटल धरमपुरा से हनुमान मंदिर तक रोड चौड़ीकरण कार्य लंबाई 1 किमी लागत 250.89 लाख, विवेकानंद आश्रम से नेगीगुड़ा होते हुए सर्वोदय स्कूल तक चौड़ीकरण कार्य लंबाई 1.45 किमी लागत 281.48 लाख का भूमिपूजन हुआ है।

 

आज कलेक्ट्रेट घेरेगी कांग्रेस

0
  •  जिला अध्यक्ष मौर्य और शुक्ला ने कांग्रेस जनों से की उपस्थिति की अपील
  • दीपक बैज के नेतृत्व में इंद्रावती बचाओ, बस्तर बचाओ पदयात्रा 

जगदलपुर इंद्रावती बचाओ, बस्तर बचाओ आंदोलन के तहत आज 30 अप्रैल को कांग्रेस ने बस्तर कलेक्ट्रेट के घेराव की व्यापक तैयारी की है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम शंकर शुक्ला ने बस्तर के सभी कार्यकर्ताओं, किसानों एवं आम नागरिकों से घेराव एवं आंदोलन में उपस्थिति की अपील की है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में बस्तर की प्राणदायिनी इंद्रावती नदी को बचाने के लिए चित्रकोट से निकाली गई 3 दिवसीय पदयात्रा का आज अंतिम दिन है। आज 30 अप्रैल को इंद्रावती बचाओ पदयात्रा पीजी कालेज ग्राउंड से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां कलेक्ट दफ्तर का घेराव किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय सुशील मौर्य एवं प्रेम शंकर शुक्ला ने कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों पूर्व महापौरों, प्रदेश,जिला, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारियों, सेक्टर प्रभारियों, जोन प्रभारियों, पोलिंग बूथ अध्यक्षों, सेवादल, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य प्रकोष्ठ विभाग पदाधिकारियों प्रदेश तथा जिला पदाधिकारियों से दोपहर 2 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचने की अपील की है।

म्युल अकाउंट में पुलिस की एक और कार्यवाही

0
  • पुलिस अधीक्षक बालोद  योगेश कुमार पटेल (भा०पु० से० )के निर्देशन में बालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता सायबर फ्राड का आरोपी कानपुर (उ0प्र0) से गिरफ्तार।
  • आरोपी पंकज कुमार सिंह (उ0प्र0) के द्वारा छत्तीसगढ के कमलेश रावटे से संपर्क कर उसे कमीशन देकर गांव के भोले भाले लोगो से बैंक खाता उपलब्ध कराता था।

बालोद पुलिस द्वारा साइबर सेल एवं थाना देवरी से टीम बनाकर आरोपी की पतातलाश में कानपुर (उ0प्र0) हुई थी रवाना ।

प्रकरण में पुर्व में कमलेश रावटे की हो चुकी है गिरफ्तारी कुल 02 आरोपी गिरफ्तार

खिलेश देवांगन पिता शेखर देंवागन निवासी पिनकापार ने थाना देवरी के साइबर पोर्टल से प्राप्त शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराया है कि संदेही कमलेश रावटे ने अवैध रूप से किसी अन्य व्यक्ति के रकम को ट्रांजेक्शन कराकर किसन यादव के खाता में कुल 174900/- रूपये अवैध रूप से ट्रांसफर कराया गया। उक्त रकम में से आवेदक खिलेश देवांगन का खाता का उपयोग कर घटना दिनांक 02.04.2025 से 05.04.2025 तक अपने गांव के ग्राहक सेवा केन्द्र में कुल 77200/- रूपये संदेही द्वारा नगद निकालकर प्राप्त किया गया। संदेही कमलेश रावटे के द्वारा किशन के बैंक खाते से छत्रपाल के खाता में फाने पे, क्यूआर कोड से 42000/- रूपये ट्रांजेक्शन कराकर नगदी रकम प्राप्त किया है। संदेही कमलेश रावटे के बैंक खाता का उपयोग म्यूल एकाउन्ट के रूप में अवैध राशि ट्रांजेक्शन होने से उसका बैंक खाता होल्ड होने से संदेही ने गांव के किशन, छत्रपाल व खिलेश देवांगन के खाता से नगदी रकम प्राप्त किया गया है यह जानते हुए कि वह रकम उसका नही है। सायबर फ्राड से अवैध धन राशि धोखाधडी से बेईमानी पूर्वक लाभ अर्जित करने के लिए किया जाना पाया जाने से थाना देवरी में अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 317(2),317(4),318(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल(भा0पु0से0) के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना देवरी के अपराध क्रमांक 44/2025 धारा 317(2),317(4),318(4) बीएनएस के प्रकरण में आरोपियों के संबध्ं में तकनीकी साक्ष्य, बैंक डिटेल , केवायसी डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन हिस्ट्री की जानकारी एकत्र कर प्रकरण के आरोपी कमलेश रावटे पिता रामचरण रावटे पता ग्राम परना डोंगरगांव को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कमलेश रावटे से पूछताछ करने पर वह बताया की वह उ0प्र0 निवासी पंकज सिंह के कहने पर उसे सायबर फ्राड मे उपयोग करने हेतु कुछ बैंक खाता कमीशन पर उपलब्ध कराता था। और फ्राड रकम को चॉइस सेन्टर के माध्यम से और गांव के कुछ लोगेा के बैंक खाता का उपयोग कर नगदी रकम प्राप्त कर कमीशन की रकम अपने पास रख्कर बाकी राशि पंकज सिंह के बताये बैंक खाता डाल देता था।

थाना देवरी व सायबर सेल बालोद से संयुक्त टीम रवाना होकर कानपुर उ0प्र0 गये। टीम द्वारा लोकल स्तर पर ग्रामीण वेशभूषा में कैम्प कर आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त कर तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी पंकज सिंह को चिंन्हाकित कर लोकल पुलिस की मदद से रेड कार्यवाही किया गया। आरोपी पंकज कुमार सिंह पिता रविंद्र सिंह उम्र 27 साल निवासी एलआईजी 97 प्लाट जरौली फेस2 बर्रा 8 कानपुर नगर थाना गुजैनी पुलिस चौकी जरौली कानपुर उत्तरप्रदेश को विधिवत गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।

आरोपी के नाम पताः-

पंकज कुमार सिंह पिता रविंद्र सिंह उम्र 27 साल निवासी एलआईजी 97 प्लाट जरौली फेस 2 बर्रा 8 कानपुर नगर थाना गुजैनी पुलिस चौकी जरौली कानपुर उत्तरप्रदेश

जप्त मशरूका- 01 नग आईफोन मोबाईल हैण्डसेट ,आधार कार्ड, बैंक स्टेटमेंट।

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष भूमिकाः-

थाना प्रभारी देवरी निरीक्षक  दिनेश कुर्रे, स0उ0नि भरत कुमार यादव, आरक्षक पवन आनंदधीर, नितिन देवांगन।

सायबर सेल -प्रभारी उपनिरीक्षक श्री जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक गुलझारी साहू, मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

MOST POPULAR

HOT NEWS