दल्ली – डौंडीलोहारा मार्ग पर जाटादाह के जंगल के पास की घटना बताई जा रही है | व्यापारी अक्षय तिवारी व सचिन महोबिया हौंडा सिटी कार सीजी 04 एलजेड 0244 से दल्लीराजहरा से वसूली कर राजनांदगांव जा रहे थे रात 11.30 बजे के आसपास दो बाइक में सवार युवक रास्ता रोक कार में तोड़फोड़ कर बैग में रखे 13 लाख 34 हजार की लूट कर फरार हो गए | प्राप्त जानकारी के अनुसार व्यापारी वसूली कर राजनांदगांव लौट रहे थे | लूट की घटना के बाद व्यापारी ने लूट की सुचना पुलिस को दी |
पुलिस को लूट की सुचना मिलने के पश्चात् रात से ही एएसपी एवं अन्य अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए है |
सरकार किसान के साथ युवाओं का ध्यान अधिकार नहीं मिला तो होगी लड़ाई–मुक्तिमोर्चा
जगदलपुर: बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद व जिला अध्यक्ष भरत कश्यप के निर्देश अनुसार बस्तर जिला उपाध्यक्ष सीमांचल ठाकुर के नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा पंचायत युवा मंच ने सरपंच को ज्ञापन सौंपा। जनता से जुड़े मुद्दे पर सौपे मोर्चा के हरेंद्र और सुनील पदाधिकारियों ने कहा की गांव का पैसा गाँव मे ही रहे। मेरा अधिकार मेरा रोजगार संकल्प के साथ दोनों नेता ने कहा कि बेरोजगारी बड़ी समस्या है राज्य सरकार ने वादा किया था नौकरी ओर बेरोजगारी भत्ता देने का पर नही दे रही अब युवा समझ गए है कि सरकार झूठे वादे करके सत्ता में बैठी हैं आने वाले समय मे सरकार को उनके कूट नीति को जरूर आईना दिखायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार को बस bjp के साथ लड़ाई छोड़ कर युवा वर्ग एवं किसानों पर ध्यान देना चाहिए अगर हमें अपनी अधिकार नहीं मिला तो अधिकार की लड़ाई होगी।इस अवसर पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र , उपाध्यक्ष सुनील , सचिव नीलू , संयोजक संतोष, सह संयोजक जगन्नाथ, शीबो,ओम ठाकुर,दिलु, छोटू,विकास,खगेश्वर ठाकुर, नरसिंग आदि उपस्थित हुए।
19.80 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण हेतु पंचायत भवन से लिटी पारा पँहुच मार्ग छिंदबहार का भूमिपूजन
6 लाख रुपये की लागत से प्रोटेक्शन वाल निर्माण हेतु पंचायत भवन से लिटी पारा पँहुच मार्ग का भूमिपूजन
डी.एम.एफ.टी. मद से 6 लाख रुपये की लागत से कोठीयागुड़ा में सायकल स्टैंड निर्माण हेतु भूमिपूजन..
छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अ.पी.व. विकास प्राधिकरण मद से 6 लाख रुपये की लागत से चालकीगुड़ा में सी.सी.सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन..
छ.ग.राज्य ग्रामीण एवं अ.पी.व. विकास प्राधिकरण मद से 6 लाख रुपये की लागत से खालेपारा बेलर में 200 मी.सी.सी.सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन..
बस्तर विकास प्राधिकरण मद से 6 लाख रुपये की लागत से सुकालू पुजारी गली में 200 मी. सी.सी. सड़क निर्माण हेतु भूमिपूजन..
सांसद बस्तर दीपक बैज के द्वारा विकास की रफ्तार को तेज करने और ग्रामीणों को सुख सुविधा मुहैया करवाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं। इसी के चलते आज बस्तर सांसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के अंतर्गत लाखों रुपए के विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।साथ ही सांसद ने सभी को कोविड-19 से ऐहतियात बरतने के लिए मास्क लगाने,सेनेटाइजर व साबुन से हाथ धोने के लिए कहा।
भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर दीपक बैज, विशिष्ट अतिथि विधायक चित्रकूट राजमन बेंजाम,महेश कश्यप ज.प. अध्यक्ष लोहंडीगुड़ा,योगेश बैज ज.प. उपाध्यक्ष, मालती बैज जिला पंचायत सदस्य, प्रेमवती वाकड़े सदस्य ज.प., बोदा मंडावी सरपंच वेलर,समली मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत दाबपाल,उपसरपंच ग्रा.प.दाबपाल, पुरसोती मंडावी उपसरपंच,पदम् सिंह मौर्य सरपंच छिंदबहार,पालोबाई कश्यप उपसरपंच छिंदबहार आदि कार्यकर्ता एवं ग्रामीनजन उपस्थित रहे।
जहाँ गाड़ियां नही पहुँच पाती वहाँ साँसद पैदल ही चल पड़े और दी लाखो की सौगात..
बस्तर साँसद दीपक बैज ने विकासखंड लोहंडीगुड़ा के ग्राम पंचायत टाकरागुडा (अटार पारा) में 6 लाख की लागत से 200 मीटर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया |
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मालती बैज,लोहंडीगुड़ा जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष योगेश बैज,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण कश्यप,जनपद सदस्य प्रेमबति भारद्वाज व सरपंच एवँ ग्रामीण उपस्थित रहे।
लिस थाना कोतवाली में प्रार्थी मंगल बघेल ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 11.10.2020 को ईम्मु उर्फ ईमरान,रौनक व अन्य के द्वारा प्रार्थी से सत्यम प्लाईवुड दंकान के पीछे ईतवारी बाजार के पास मारपीट कर पैसा छिन कर ले गया है कि रिर्पोट पर थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक-454/2020 धारा 394 भादवि0 कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, दीपक झा व अति0 पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विवेचक उपनिरीक्षक संजय वट्टी व आरक्षक रवि सरदार, बलीराम भारती के द्वारा घटना दिनांक से फरार आदतन गुण्डा बदमाश का लगातार पता तलाश किया जा रहा था। पता तलाश के दौरान आरोपी का घर में होने की सूचना प्राप्त होते ही उक्त टीम द्वारा तत्काल पहुंचकर,(1) ईम्मु उर्फ ईमरान पिता शब्बीर हुसैन उम्र 27 साल निवासी ईतवारी बाजार जगदलपुर (2) हरमीत सिह पिता कलविंदर सिह उम्र 23 साल निवासी शांती नगर वार्ड दानी गली जगदलपुर को थाना कोतवाली जगदलपुर लाकर गिरफ्तार किया गया।
पुर्व मे भी गुण्डा बदमाश आरोपी ईमरान उर्फ ईम्मु का अपराध क्रमांक 21/2017 धारा341,294,323,506 भादवि के मामले मे गिरफ्तारी हेतु स्थायी वारंट माननीय न्यायालय से जारी हुआ था जिसे भी तामिल कराकर न्यायालय भेजा गया ।
जगदलपुर – न्यू बस स्टैंड में रात्रि प्रहर काफी अंधेरा होने के कारण यहां से यात्रा हेतु बस पकड़ने आने वाले आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था । बस स्टैंड स्थित पुलिस चौकी प्रभारी ने भी इस समस्या को समाधान हेतु निगम आयुक्त से निवेदन किया था। आज निगमायुक्त के निर्देश पर बस स्टेंड के हाई मास बल्ब को ठीक करने का प्रयास प्रारम्भ किया गया है। लोगो ने उम्मीद जताई कि अब इस समस्या से सबको मुक्ति मिलेगी। निगम आयुक्त के इस त्वरित फैसले से चोर उचक्कों अपराध जगत से जुड़े लोग जो अँधेरे का फायदा उठाकर चोरी लूटपाट जैसे घटना को अंजाम नहीं दे पाएंगे | बस स्टैंड जहाँ हमेशा यात्रियों की आवाजाही रहती है एवं शहर के अलावा अन्य राज्यों की परिवहन बसे चलती है, अँधेरा होने की वजह से लोगों में डर का माहौल बना रहता था उससे मुक्ति मिल पायेगी इसके साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी इससे लाभ होगा, चोर उचक्के अँधेरे का अब फायदा नहीं उठा पाएंगे |
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा क्षेत्र में कोरोना से अब नक्सली भी संक्रमित हो रहे हैं। इलाज के अभाव में अब तक कई नक्सलियों की मौत हो चुकी है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में माओवादी कोरोना से संक्रमित बताए जा रहे हैं। माओवादियों के तेलंगाना राज्य कमेटी के सेक्रेटरी और सीसीएम हरिभूषण की मौत हो गई है। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव के अनुसार मिनागट्टा गांव में 21 जून को फ़ूड पायजनिग या कोरोना से मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक विनोद, जयमाल, नंदू, राजेश जैसे माओवादी नेता गंभीर रूप से बीमार हैं।
चुनौती देता हूं सैमुएल नाथ जी आपको कि, आपने अपनी नामजद रिपोर्ट में मेरे साथ भाजपा नेताओं/कार्यकर्ताओं के चरित्र, और संस्कार पे दाग लगाने का प्रयास किया है। इसे सिद्ध करें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा – सुरेश गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष |
प्रदेश सरकार जब विशेष संरक्षित और राष्ट्रपति की दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के आदिवासियों तक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो शेष आदिवासियों पर हो रहे ज़ुल्म-ओ-सितम को क्या खाक रोक पा रही होगी?
पूर्व मंत्री कश्यप का तीखा हमला- कांग्रेस ने घटना की निंदा और सरकार को ताक़ीद करने के बजाय एक हफ्ते के बाद वीडियो वायरल होने पर सवाल उठाकर अपने आदिवासी विरोधी चरित्र का परिचय दिया
कांग्रेस चक्काजाम करके पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करके घड़ियाली आँसू बहा रही, जब प्रदेश के सर्वाधिक आदिवासी विधायक व मंत्री कांग्रेस के हैं तो वे इस विषय पर क्यों कुछ नहीं बोलते?
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने सरगुजा संभाग के बलरामपुर में महज़ मछली चोरी करने आरोप में सरपंच पति व उनके आदमियों द्वारा पंडो जनजाति के 08 आदिवासियों को पेड़ से लिपटाकर लाठियों से निर्ममतापूर्वक मारने-पीटने की वारदात को कांग्रेस की प्रदेश सरकार के ढाई साल के कार्यकाल की कलंकपूर्ण घटना बताया है। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार के इन ढाई वर्षों में बस्तर से लेकर बलरामपुर तक आदिवासी प्रताड़ित किए जा रहे हैं, राजनीतिक संरक्षण ने दबंगई करने वालों का दुस्साहस इतना बढ़ा दिया है कि अब वे सरेआम क़ानून को अपने हाथों में लेने से भी नहीं हिचक रहे हैं। इन दबंगों का आतंक इतना बढ़ा हुआ है कि पाँच दिन बाद इस घटना पर एफ़आईआर और आरोपियों की गिरफ़्तारी की जा सकी है।
पूर्व मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बलरामपुर ज़िले में अब नक्सलियों की तर्ज़ पर राजनीतिक संरक्षण प्राप्त दबंगों ने भरी भीड़ में ग्रामीणों को न केवल प्रताड़ित कर मारना-पीटना शुरू किया है, अपितु वे यह भी धमकी देने लगे हैं कि अगर पुलिस के पास गए तो इससे भी बुरा हाल करेंगे। कश्यप ने कहा कि आदिवासियों के संरक्षण और विकास के नाम पर सियासी लफ़्फ़ाजियाँ करती प्रदेश सरकार जब विशेष संरक्षित और राष्ट्रपति की दत्तक पुत्र पंडो जनजाति के आदिवासियों तक की सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रह रहे आदिवासियों पर हो रहे ज़ुल्म-ओ-सितम को यह सरकार क्या खाक रोक पा रही होगी? श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस घटना की निंदा करने और अपनी प्रदेश सरकार को ऐसी घटनाओं के लिए ताक़ीद करने के बजाय अपने ट्वीट में एक हफ्ते के बाद वीडियो वायरल होने पर सवाल उठाकर अपने आदिवासी विरोधी चरित्र का परिचय देने में ज़रा भी शर्म महसूस नहीं की। हालाँकि बाद में जनाक्रोश और भाजपा के तेवर के चलते कांग्रेस के बैकफूट पर आना और माफ़ी मांगना पड़ा। अब कांग्रेस चक्काजाम करके पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग करके घड़ियाली आँसू बहाकर नौटंकी कर रही है। कश्यप ने सवाल किया कि जब प्रदेश के सर्वाधिक आदिवासी विधायक व मंत्री कांग्रेस के हैं तो आदिवासी क्षेत्रों के कांग्रेस विधायक व मंत्री इस विषय पर क्यों कुछ नहीं बोलते? कांग्रेस की इस प्रदेश सरकार के शासनकाल में पंडो आदिवासियों की ज़मीन हड़पने के विवाद से लेकर आदिवासी समुदाय के पुरुषों व बच्चियों से लेकर महिलाओं के साथ अन्याय, अत्याचार, अपहरण, मानव-तस्करी, दुष्कर्म जैसी दरिंदगी का जैसा सिलसिला चला है, वह कांग्रेस के घोर आदिवासी विरोधी होने साक्षात प्रमाण है।
बस्तर सांसद दीपक बैज जी ने मुख्यमंत्री सहायता निधि से चित्रकोट विधानसभा कोडेबेडा निवासी श्रीमती झुनकी बाई ठाकुर को उनकी मांग पर इलाज हेतु चार लाख रूपए का आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
आर्थिक समस्या के चलते झुनकी बाई ठाकुर इलाज कराने में काफी समस्या से जूझना पड़ा था। ऐसे में जरूरतमंदों को आर्थिक मदद मिलना उनके लिए बहुत बड़ी राहत है।सांसद के हाथों आर्थिक सहायता राशि के चेक प्राप्त कर उनका पुत्र व परिवार वालों ने माननीय मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी सांसद दीपक बैज जी एवं चित्रकोट विधायक माननीय राजमन बेंजाम जी का आभार व्यक्त किया।