City Media - Page 46 of 1803 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 46

मतदाता सूची विशेष गहन पुनिरीक्षण में समन्वय बनाने जैन ने की अपील

0

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने बीजापुर में ली कांग्रेसजनों की विशेष बैठक

जगदलपुर पूर्व विधायक जगदलपुर व एआईसीसी पर्यवेक्षक बस्तर जिला रेखचंद जैन ने बीजापुर में कांग्रेसजनों की बैठक ली। उन्होंने कांग्रेसजनों से मतदाता सूचियों को लेकर चलाये जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने की अपील की। साथ ही कांग्रेस आलाकमान के निर्देशों का पालन करने कहा। इस दौरान उनके साथ बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष लालू सिंह राठौर, ब्लाकों के कांग्रेस पदाधिकारी व वरिष्ठ कांग्रेसजन नीना रावतिया, शंकर कुड़ियाम, कमलेश कारम, बसंत ताती, प्रवीण डोंगरे, लच्छू मौर्य, सोनू पोताम, पुरुषोत्तम खत्री समेत हेमू उपाध्याय, परमजीत सिंह जसवाल आदि मौजूद रहे।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर अहसास हुआ अपनी जाति के गौरव का, लौट आए मूल धर्म में

0

जनजाति गौरव दिवस पर कराकी में भव्य आयोजन

धर्मांतरित 3 परिवारों ने की मूल धर्म में वापसी

अर्जुन झा-

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिले की दुर्गूकोंदल तहसील की कोडेकुर्से पंचायत के ग्राम कराकी में जनजाति गौरव तब फिर जीवंत हो उठा, जब गांव के तीन मतांतरित तीन आदिवासी परिवारों ने अपनी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति और परंपराओं के गौरव को समझते हुए अपने मूल धर्म में वापसी कर ली। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर कराकी गांव में एक बड़ा और ऐतिहासिक सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस विशेष अवसर पर गांव के तीन ईसाई धर्मांतरित परिवारों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म एवं पारंपरिक आदिवासी संस्कृति में पुनः वापसी की घोषणा की।

क्षेत्र में बढ़ती धर्मांतरण की घटनाओं के बीच यह पहल आदिवासी समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता को मजबूत करने वाली मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे। खुले प्रांगण में महिलाओं और पुरुषों ने कतारबद्ध होकर बिरसा मुंडा जी के चित्र के समक्ष श्रद्धांजलि अर्पित की। फोटो में साफ दिख रहा है कि समाज का हर वर्ग इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल था, जो इस कार्यक्रम की गंभीरता और सामूहिक भावना को दर्शाता है

पूजा-अर्चना कर की वापसी

मूल धर्म में शामिल होने वाले तीनों परिवारों का गांव के पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया। समाज प्रमुखों द्वारा पूजा- अर्चना, मंत्रोच्चारण और शॉल -श्रीफल भेंटकर उन्हें पुनः पारंपरिक समाज में शामिल किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कहा कि हम सभी भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलकर अपनी संस्कृति, परंपरा और मूल पहचान को संजोए रखने का संकल्प लेते हैं। समाज के नेताओं ने यह भी बताया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों में गहरा असंतोष है और इसी जागरूकता के चलते कई परिवार अब पुनः अपनी जड़ों की ओर लौट रहे हैं।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी स्वाभिमान की रक्षा के लिए किए गए उनके अद्वितीय कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने हमेशा आदिवासी समाज को जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर रहने का संदेश दिया था और आज भी उनकी विचारधारा जनजातीय समाज को दिशा दे रही है। इस दौरान देवेन्द्र जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र टेकाम, सरपंच साधना सहारे, धनसिंह पुंगाटी, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम ध्रुव, चैनसिंह कोवाची, बहादुर तुलावी, रामप्रसाद पुंगाटी, नामदेव मरकाम, रामलाल जैन, हीरालाल कोमरे, दुर्जन सिंह कुमेटी, जागेश्वर टेकाम,हलालराम सलाम, नरेश कोमरे, नारायण सिंह पटेल, शिवलाल उसेंडी, श्यामलाल पद्दा, राजनाथ उईके, राजेश हिड़को, गजेश जाड़े, अमर सिंह के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और ग्रामीण इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।

समाज की अपील

समाज प्रमुखों ने अंत में क्षेत्र के सभी धर्मांतरित परिवारों से अपील की कि वे अपनी मूल संस्कृति, परंपरा, देवी-देवताओं और जनजातीय पहचान को अपनाकर समाज की एकता और मजबूती को बनाए रखें।

भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती मनाया गया

0

बालोद के नगर पालिका परिसर स्थित सी मार्ट में आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद नाग एवं अतिथियों के द्वारा आदिवासी समाज के देव स्थलों एवं देवी- देवताओं तथा भगवान बिरसा मुंडा छत्तीसगढ़ महतारी, शहीद वीर नारायण सिंह के पूजा अर्चना के पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।


समारोह में सांसद भोजराज नाग, संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, राज्य लघु वनोपज संघ के उपाध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू, राज्य बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य आश्वत जैन, पूर्व विधायक आरके राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, जनपद पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती टेमरिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश यादव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि पवन साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधि एवं समाज प्रमुखों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग विजय कंवर शाहिद बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग उपस्थित थे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वंदे मातरम गीत की भी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी सुना।समारोह को संबोधित करते हुए सांसद नाग ने कार्यक्रम स्थल का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम से करने की घोषणा भी की।

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को निलंबित

0

कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को निलंबित करने के दिए निर्देशसमर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य में लापरवाही बरते जाने पर की गई कार्रवाईबालोद, 15 नवंबर 2025 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य में लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप जिले के दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नवल किशोर साहू एवं रवि वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कमल किशोर साहू गुरूर विकासखंड के मुख्यालय कुलिया एवं रवि वर्मा गुण्डरदेही विकासखंड के मुख्यालय ओडारसकरी में पदस्थ है। कलेक्टर ने इन दोनों अधिकारियों को 14 नवंबर 2025 को धान खरीदी कार्य हेतु आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने तथा अपने कर्तव्य में लापरवाही बरते के फलस्वरूप इसके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। ज्ञातव्य हो कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को अतिआवश्यक सेवा में शामिल करते हुए एस्मा लागू किया गया है।

शिक्षकों ने स्कूल में कराया बाल श्रम

0

बड़े गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल बकावंड का मामला

छात्राओं से करवाई स्कूल परिसर की घास छिलाई

अर्जुन झा-

बकावंड स्कूल, जहां बच्चों को पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ बाल श्रम, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक भी किया जाता है, उसी ज्ञान के मंदिर में अगर ज्ञानदाता शिक्षक खुद बाल श्रम कानून का मखौल उड़ाएं, तो इससे बड़ा अपराध क्या हो सकता है भला? जी हां, ऐसा ही हो रहा है बस्तर जिले के सबसे शिक्षित विकासखंड बकावंड में। ऐसा कृत्य कोई अनपढ़ व्यक्ति नहीं बल्कि हमारे समाज के पूज्यनीय कर रहे हैं।

विकासखंड मुख्यालय बकावंड स्थित गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में नाबालिग छात्राओं से बाल श्रम कराए जाने का मामला सामने आया है। छात्राओं से स्कूल कैंपस में उग आई घास की छिलाई और सफाई कराई जाती है। बाल श्रम का यह मामला शनिवार सुबह लगभग 9 बजे तब सामने आया, जब हमारे संवाददाता अचानक स्कूल पहुंच गए।इस दौरान विद्यालय प्रबंधन की गंभीर लापरवाही और बाल श्रम कानून के सरेआम उल्लंघन का मामला उजागर हुई। खेल अवधि समाप्त होने के बाद जहां छात्राओं को कक्षा में लौटकर पुस्तकों एवं कॉपियों के साथ अध्ययन करना था, वहीं छात्राओं को फावड़ा पकड़ाकर स्कूल परिसर में घास की छिलाई कराई जा रही थी। छात्राएं स्कूल ड्रेस में ही मैदान के एक हिस्से में झुककर घास छीलती नजर आईं। कुछ छात्राएं धूप में खड़ी थीं, तो कुछ स्टाफ की निगरानी में परिसर की साफ-सफाई में लगीं थी। यह दृश्य देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्कूल परिसर किसी मनरेगा मजदूरी वाला कार्य स्थल हो। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि खेल अवधि समाप्त होते ही शिक्षक छात्राओं को पढ़ाई के लिए कक्षा में भेजने के बजाय काम करवाने के निर्देश दे रहे थे। कई छात्राएं इस प्रक्रिया से असहज भी दिखीं, लेकिन उन्होंने मन मारकर काम किया क्योंकि उन्हें डर था कि मना करने पर डांट या सजा मिल सकती है। शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार किसी भी सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी, साफ-सफाई या परिसर निर्माण से जुड़ा कोई भी कार्य करवाना कानूनी रूप से प्रतिबंधित है। बच्चों से श्रम कराना न केवल उनके शैक्षणिक अधिकार का उल्लंघन है, बल्कि बाल-सुरक्षा कानूनों का भी गंभीर हनन है।

पालकों में रोष, कार्रवाई की मांग

स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि हम भले ही मजदूरी कर घर चलाते हैं, अपना पेट काटकर अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं। आर्थिक संकट में घिरे रहकर भी हम कभी अपने बच्चों को कहीं मजदूरी करने के लिए नहीं भेजते। पालकों ने कहा कि वे अपने बच्चों को स्कूल पढ़ाई के लिए भेजते हैं, न कि मेहनत-मजदूरी कराने के लिए। उनका कहना है कि यदि स्कूल प्रबंधन को श्रमिकों की आवश्यकता है तो इसके लिए अलग से व्यवस्था होनी चाहिए, न कि मासूम बच्चों को काम पर लगाया जाए। अभिभावकों ने इस मामले में जांच कर दोषी शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चे पढ़ने आते हैं, और स्कूल का प्राथमिक कर्तव्य उनके शिक्षा, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता देना है।घटना की जानकारी मिलने के बाद सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने भी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर रोक नहीं लगी तो स्कूलों में बच्चों के अधिकारों का खुलेआम हनन जारी रहेगा। लोगों की अपेक्षा है कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही तय करें और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करें।

वर्सनहोगी सख्त कार्रवाई*घटना की जानकारी मिली है। मैं स्वयं सोमवार को स्कूल जाकर प्राचार्य, शिक्षकों और छात्राओं से पूछताछ करूंगा और दोषी शिक्षकों पर सख्त कार्रवाई करूंगा।

52 पारियों के साथ संगे हाथ पकड़ाया बालोद के 13 युवक

0

52 पत्तों संग रंगे हाथ पकड़े गए बालोद के 13 युवक

गुलाब ढाबा के पीछे जुआ खेलते 13 युवक गिरफ्तार, ₹3.33 लाख नकद जब्तबालोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई:

13 जुआरी धराए, मोटी रकम बरामद52 पत्तों की परियाँ चली…

पुलिस की रेड में 13 जुआरी पकड़े गएजुआ पर पुलिस का शिकंजा—बालोद में 13 युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

बगीचा-खेत में चल रहा था जुआ, पुलिस ने मारा छापा

बालोद पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 14 नवंबर 2025 को थाना बालोद की टीम ने ग्राम परेंगुड़ा स्थित गुलाब ढ़ाबा के पीछे बगीचा/खेत क्षेत्र में आम जगह पर जुआ खेले जाने की सूचना पर संयुक्त रेड कार्रवाई की।

रेड के दौरान 13 जुआरियों को मौके पर ही रंगे हाथों पकड़ा गया।

पुलिस ने जुआ खेलते हुए आरोपियों के कब्जे से—

₹3,33,720 नगद,

ताश के 52 पत्ते,

दो चार्जिंग बल्ब,

एक लाल रंग की दरीजप्त की है।

जुआ खेलने का यह कृत्य धारा 3(2) सार्वजनिक छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत दंडनीय पाए जाने पर अपराध क्रमांक 489/2025 दर्ज कर सभी 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपीगण

1. मुकेश जैन पिता स्व. मानक चंद जैन, उम्र 49 वर्ष, पत्ता– दुधली मालीघोरी

2. दीपक धनंजय पिता बाबूलाल धनंजय, उम्र 27 वर्ष, पता– कुन्दरूपारा बालोद

3. समीर खान पिता समद खान, उम्र 34 वर्ष, पता– जवाहरपारा बालोद

4. रोशन जैन पिता स्व. कचरूलाल जैन, उम्र 33 वर्ष, पता– मरारपारा बालोद

5. अंकित सोमानी पिता राधेश्याम सोमानी, उम्र 38 वर्ष, पता– बुढ़ापारा बालोद

6. रंजीत कविराज पिता माधव कविराज, उम्र 44 वर्ष, पता– झलमला बालोद

7. राकेश जैन पिता पिन्टू जैन, उम्र 25 वर्ष, पता– गंजपारा बालोद

8. दिनेश टंडन पिता दाउलाल टंडन, उम्र 39 वर्ष, पता– झलमला बालोद9. सुप्रीत शर्मा पिता जुगल किशोर, उम्र 33 वर्ष, पता– गंजपारा बालोद

10. करण सिंह पिता रंजीत सिंह, उम्र 33 वर्ष, पता– आमापारा बालोद

11. योगेश जैन पिता प्रकाश जैन, उम्र 35 वर्ष, पता– मरारपारा बालोद

12. प्रवीण महेश्वरी पिता प्रताप महेश्वरी, उम्र 34 वर्ष, पता– जवाहरपारा बालोद

13. आदिल खान पिता सत्तार खान, उम्र 39 वर्ष, पता– जवाहरपारा बालोद

कार्यवाही में शामिल पुलिस स्टाफइस पूरी कार्रवाई में थाना बालोद के

निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा,प्र.आर. 1732 योगेश सिन्हा,प्र.आर. 1603 दुर्योधन यादव,आरक्षक 339 संजय सोनी,आरक्षक 1948 बनवाली साहू,आरक्षक 457 भूपेश साहू,आरक्षक 100 उमाशंकर सिन्हा,आरक्षक 68 भुवन ध्रुव,आरक्षक 147 जितेंद्र सिन्हा— की सराहनीय भूमिका रही।

बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत

0

बालोद बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय एवं जिला मुख्यालय में उत्साह पूर्वक विजय उत्सव मनाया गया।जिला कार्यालय तथा शहर के जय स्तंभ चौक पर आतिशबाजी की गई तथा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी गई।कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, राज्य लघु वनोपज संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष यज्ञ दत्त शर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश यादव, पूर्व विधायक प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू,

महामंत्री द्वय राकेश ‘छोटू’ यादव, सौरभ लूनिया, अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोरण साहू, नगरपालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, ठाकुर रामचंद्राकार, प्रेम साहू, पवन सोनबरसा, टिनेश्वर बघेल, निशा योगी, सोमेश शोरी, मनीष झा, अश्विनी यादव, शिव धरम गुडे, कार्यालय मंत्री विनोद जैन, मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने इस विजय को भाजपा की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत तथा जनता के विश्वास की जीत बताया।

प्रधानमंत्री मोदी ने वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर वर्षव्यापी स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया

0

आज दिनांक 14 नवंबर दिन शुक्रवार 2025 को राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम पहलाचरण जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आव्हान पर विगत ७नवंबर से प्रातः हो रहा था समापन नगरपालिक अध्यक्ष तोरण लाल जी साहू एवं व्यापारी संघ के चुनाव संचालन समिति के वरिष्ठ सदस्य कन्हैया लाल कुकरेजा राजेश अग्रवाल एवं पूर्व संचालक शिखर चंद जैन एवं वर्तमान व्यापारी संघ के गोविंद लोहिया कोषाध्यक्ष एवं चेंबरऑफ कामर्श के भूपेंद्र डहरवाल वरिष्ठ नागरिक श्री राजेंद्र शर्मा जी युवा शेखर रेड्डी ,आकाश जैन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स पदाधिकारी इकाई दल्ली राजहरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में शिखरचंद ने जानकारी दी कि आजादी के पूर्व जब राष्ट्रगान नहीं था तो यह गीत ही युवाओं एवं स्वतंत्रता के लिए लड़ने वालो में जोश भर देता था।मुख्य अतिथि ने बताए कि बंकिम चंद्र जी के उपन्यास से यह गीत लिया गया था और पूरे जोश के साथ गाया जाता था अग्रेजों ने इस पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश भी की पर सफल नहीं हुए।सरस्वती शिशु मंदिर की छात्राओं ने सुमधुर स्वर में अपनी की उपस्थिति में “राष्ट्र गीत को गाकर मोहौल में नई उमंग ला दी।उपस्थित जनसमुदाय ने कार्यक्रम के बीच में वंदे मातरम के नारों से पूरे बस स्टैंड इलाके को गूंजा दिया।कार्यक्रम में पार्षद श्री भूपेंद्र श्री वास ने भी उपस्थित दी।शिखर चंद जैन ने जानकारी दी कि “वंदेमातरम गीत के दूसरेचरण में १९ जनवरी से २६ जनवरी२०२६ को होगा।सभी ने कार्यक्रम के गरिमापूर्ण ढंग से समापन को सराहा एवं प्रशंसा की।कार्यक्रम में किशोरीलाल जी गुप्ता सोनू सिंग रवि नदीम बडगूजर ने भी उपस्थित प्रदान की।

बालोद के करही भदर ग्राम में महतारी सदन स्कूल में कला-संस्कृति कक्ष टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन समारोह संपन्न

0

बालोद, 11 नवंबर 2025* – बालोद जिले के करही भदर ग्राम में स्थित महतारी सदन स्कूल में कला-संस्कृति कक्ष टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन समारोह एक गरिमामय कार्यक्रम में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, विधायक संगीता सिन्हा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन,राकेश यादव, तारणि चंद्राकर जिला पंचायत अध्यक्ष तोमन लाल साहू (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत बालोद), चेयरमैन, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, रायपुर, सरस्वती टेमरिया जनपद अध्यक्ष दिनेश सिन्हा उपाध्यक्ष *मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू*, *दीप साहू* लोकेश सिन्हा सरपंच बसंत तराम गणेश साहू देवघर साहू दयानंद साहू जगेश्वर साहू कमला भूतड़ा और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।*कार्यक्रम की मुख्य बातें:*- *भूमिपूजन समारोह:* सांसद भोजराज नाग ने पूजा-अर्चना कर टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया।- *सामाजिक संदेश:* उपस्थित अतिथियों ने महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और संस्कृति के संरक्षण पर बल दिया।- *महत्व:* यह कक्ष स्थानीय कलाकारों, छात्रों और महिलाओं के लिए सामुदायिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा।- *आह्वान:* ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए सांसद ने कहा, “यह भवन क्षेत्र के विकास और संस्कृति की नई पहचान बनेगा।”- *सांस्कृतिक कार्यक्रम:* स्वसहायता समूह की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।- *स्वच्छता शपथ:* उपस्थित लोगों ने स्वच्छता की शपथ ली।*कार्यक्रम में शामिल:* , क्षेत्र के जन प्रतिनिधि सहित भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण।*निष्कर्ष:*यह आयोजन न केवल क्षेत्र के विकास को गति देगा, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी सहायक होगा।

ओपन परीक्षा केंद्र की मलई से बढ़कर प्राचार्य पद नहीं

0

शिक्षा विभाग में मलाई खाने- खिलाने का खेल

मलाई ऎसी कि प्रचार्य पद स्वीकार नहीं कर रहे दानी

अर्जुन झा

जगदलपुर शिक्षकों के संलग्नीकरण पर शासन द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद बस्तर जिले में शिक्षकों का बेधड़क संलग्नीकरण किया जा रहा है। दरअसल विभाग की मलाईदार शाखाओं में अटैचमेंट के लिए खुद शिक्षक लालायित रहते हैं। वहीं अफसर भी उन पर विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। ऐसा ही एक उप प्राचार्य से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। संलग्नीकरण पर रोक संबंधी आदेश जारी होने के बीस दिन बाद ही इस उप प्राचार्य को फिर से राज्य ओपन परीक्षा का प्रभारी बना दिया गया है।

बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड के हायर सेकंडरी स्कूल सिरिसगुड़ा के प्राचार्य पद पर पदोन्नत महारानी लक्ष्मी बाई हायर सेकंडरी स्कूल में संचालित ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के उप प्राचार्य अवनीश कुमार दानी को तोकापाल हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य पद पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण बस्तर संभाग ने 22 सितंबर 2025 को एक आदेश जारी कर पदोन्नत कर दिया है। मगर श्री दानी महारानी बाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला जगदलपुर के ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा के उप प्रचार्य पद का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं इस प्रभार के पीछे संयुक्त संचालक ने दानी के पूर्व के कार्य अनुभव को आधार माना है। मजे की बात तो यह है कि यह अटैचमेंट स्कूल शिक्षा विभाग संचालनालय के उस आदेश के महज बीस दिन बाद ही कर दिया गया, जिसमें साफ तौर पर संलग्नीकरण पर रोक लगाने की बात कही गई है। संचालनालय ने यह आदेश 2 सितंबर 2025 को जारी किया था। दानी के संलग्नीकरण ने यह भी जाहिर कर दिया है कि बस्तर में पदस्थ बड़े अधिकारियों को उच्च कार्यालय के आदेश की कोई परवाह नहीं रहती।चर्चा है कि अविनाश कुमार दानी ने वर्षों से इस परीक्षा के जरिए परीक्षार्थियों को परीक्षा पास करने और शत प्रतिशत अंक दिलाने का खेल करने के लिए बस्तर से लेकर रायपुर तक अपनी गोटी बिठा रखी है। उन्होंने पद प्रतिष्ठा का ख्याल नहीं करते हुए बस्तर क्षेत्र के गरीब आदिवासी समाज को खूब मनमाने ढंग से लूट लिया है। ओपन परीक्षा के मुख्य अधिकारी संजय पांडेय से चर्चा करने का प्रयास दूरभाष पर किया गया किंतु उन्होंने इस बाबत शासन के नियमों का हवाला देकर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

MOST POPULAR

HOT NEWS