बालोद। जिले में पुलिस की कथित लापरवाही और कार्रवाई न होने से आहत एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने उसका शव थाने के सामने रखकर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मामला तनावपूर्ण बना हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार 44 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह किसी पुराने मामले की शिकायत पर लंबे समय से कार्रवाई न होने से बेहद परेशान था। कई बार थाने का चक्कर लगाने के बावजूद जब उचित कार्रवाई नहीं हुई तो उसने यह कदम उठा लिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और उन्होंने शव को थाना परिसर के सामने रखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि यदि समय पर कार्रवाई होती तो यह घटना नहीं होती।स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने की कोशिश की जा रही है। वहीं मामले में उच्च अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।पीड़ित परिवार ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थिति पर पुलिस की निगरानी जारी है।
जगदलपुर को आकर्षक और सुविधा संपन्न बनाने के लिए जुटे महापौर संजय पाण्डेय…
- – विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कल सोलर हाई मास्ट लाईट से दमकेगा लालबाग उद्यान नगरोत्थान योजना से किया जाएगा सौंदर्यीकरण…
नगर निगम जगदलपुर द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में महत्वपूर्ण विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण बुधवार को किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर संजय पांडे करेंगे।इस अवसर पर नगर पालिक निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, आयुक्त नगर पालिक निगम प्रवीण वर्मा, पार्षदगण, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।महापौर संजय पांडे ने बताया कि ये सभी कार्य शहर की आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और आम नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर प्रदान करने के उद्देश्य से किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास कराना है।
1. सुंदरलाल शर्मा वार्ड में पुलिया निर्माण-महापौर ने कहा कि पुलिया निर्माण से बरसात के दिनों में जलभराव और अवरुद्ध होने तथा आवागमन की समस्या समाप्त होगी। वार्ड में आने-जाने के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा और स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह पुलिया लंबे समय से आवश्यक था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
2. बलीराम वार्डमें पेवल ब्लॉक- मेयर श्री पांडे ने बताया कि पेवल ब्लॉक वाली सड़क बनने से धूल-मिट्टी, कीचड़ और गड्ढों की समस्या समाप्त होगी। इन सड़कों से मोहल्लों में स्वच्छता बेहतर होगी और आवागमन आसान बनेगा। वर्ष भर नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा प्राप्त होगी।
3. सोलर हाई मास्ट लाइट- महापौर संजय पांडे ने कहा कि लालबाग उद्यान में सोलर हाई मास्ट लाइट लगने से पूरा उद्यान रात्रि में सुरक्षित और प्रकाशमान रहेगा। महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रात्रिकालीन गतिविधियां आसान होंगी। यह पहल ऊर्जा-संरक्षण और हरित नगर निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम है।
4. बाउंड्रीवॉल निर्माण और जिम- महापौर ने बताया कि भूतहा तालाब में बाउंड्रीवॉल और ओपन जिम का निर्माण पूर्ण हो चुका है। इनका लोकार्पण किया जाएगा। बाउंड्री वॉल बनने से तालाब का संरक्षण मजबूत होगा, अतिक्रमण पर रोक लगेगी और सुदरता में वृद्धि होगी। इसके अलावा ओपन जिम का लोकार्पण क्षेत्र के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को एक स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने का उपयुक्त स्थान प्रदान करेगा। यह सुविधा स्थानीय निवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। महापौर संजय पांडे ने आगे बताया कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं, सुरक्षित वातावरण और स्वच्छ नगर उपलब्ध कराना है। ये विकास कार्य शहर की पुरानी मांगों को पूरा करेंगे और जगदलपुर को आधुनिक, व्यवस्थित और आकर्षक शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
अर्जुन्दा में युवक की संदिग्ध मौत: बिरयानी सेंटर में मिला शव, आठ साथी हिरासत में
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में लवली रेस्टोरेंट एंड केटर्स एवं संतोष किराना स्टोर्स के संचालक संतोष देवांगन के पुत्र दुर्गेश देवांगन (27) का शव रविवार देर रात एक बिरयानी सेंटर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के शरीर पर आए चोटों के निशान, सिर व पैर में घाव, नाक से बहता रक्त तथा जीभ का बाहर निकलना परिजनों के संदेह को गहरा करता है। परिजनों ने इसे सामान्य मृत्यु मानने से इंकार करते हुए आशंका जताई है कि युवक की मौत प्राकृतिक न होकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। दुर्गेश के पिता संतोष देवांगन ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके पुत्र की मृत्यु सामान्य नहीं प्रतीत हो रही है तथा यह घटना मारपीट से संबंधित हो सकती है। समाज के प्रमुख रितेश देवांगन ने भी शव का अवलोकन कर घटना को संदिग्ध बताया और पुलिस से शीघ्र निष्पक्ष जांच कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।नगरवासियों के अनुसार मृतक परिवार के व्यवसायिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था तथा परिवार के अन्य दायित्वों को भी निभा रहा था। वह दो बहनों में इकलौता भाई था और पंद्रह दिन पूर्व ही उसकी बहन का रिश्ता तय हुआ था, जिससे घर में प्रसन्नता का माहौल था। युवक की अचानक हुई मृत्यु से पूरा परिवार शोकाकुल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात लगभग दस बजे दुर्गेश अपने आठ साथियों के साथ गुंडरदेही–राजनांदगांव मुख्य मार्ग स्थित अरबी दम बिरयानी सेंटर में मौजूद था। रात में उसकी स्थिति बिगड़ने पर साथियों ने उसे बाइक से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत घटना की सूचना परिजनों एवं पुलिस को प्रदान की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए अर्जुन्दा पुलिस ने मृतक के साथ मौजूद सभी आठ युवकों को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया है। अर्जुन्दा टीआई जोगेंद्र साहू ने बताया कि युवक की मृत्यु संदिग्ध परिस्थियों में होने के कारण पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम कराया गया है तथा रिपोर्ट प्राप्त होने की प्रतीक्षा की जा रही है। पुलिस रात में हुई गतिविधियों एवं घटनाक्रम की कड़ियों का परीक्षण कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
गरीब वर्ग की महिलाएं भी शुरू कर सकती है उद्योगिनी योजना से अपना कारोबार
बालोद । महिलाओं को छोटे कारोबार शुरू करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की संयुक्त प्रयास से आसान शर्तों पर बिना गारंटी वाला लोन उपलब्ध कराया जाता है। तय उम्र, आय सीमा और कुछ जरूरी दस्तावेज पूरे होने पर आवेदन किया जा सकता है। सही प्रक्रिया अपनाने पर इसमें सब्सिडी का लाभ भी मिल सकता है।इस योजना का लाभ बताते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बताया कि आज के समय में बहुत सी महिलाएं अपना खुद का काम शुरू करना चाहती हैं, लेकिन कई बार पैसे की कमी उनके कदम रोक देती है। इसी मद्देनजर देश में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं। इन्हीं में से एक है उद्योगिनी योजना (Udyogini Yojana)। यह कोई नई योजना नहीं है, बल्कि काफी समय से केंद्र और कई राज्य सरकारें मिलकर इस योजना का संचालन कर रही हैं। इसका मकसद बिजनेस शुरू करने की इच्छुक महिलाओं को बिना किसी गारंटी के आसान लोन उपलब्ध कराना है जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने योजना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ बुनियादी शर्तें रखी गई हैं जिसमे 18 से 55 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।महिला ने पहले किसी लोन में डिफॉल्ट न किया हो वह पात्रता में आएंगीतथा परिवार की सालाना आय 1.5 लाख रुपये से अधिक न हो। विधवा या दिव्यांग महिलाओं के मामले में आय सीमा लागू नहीं होती, यानी वे सीधे आधिकारिक पोर्टल myscheme.gov.in पर आवेदन कर सकती हैं
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले के किसानों से की अपील
जल संरक्षण के प्रति सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करने तथा ग्रीष्मकालीन धान की फसल के बदले अन्य फसल लेने किया आग्रह कलेक्टर ने कम पानी में बेहतर उपज देने वाली दलहन, तिलहन, गन्ना जैसे फसल लेने किया प्रोत्साहित बालोद, 01 दिसंबर 2025कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बालोद जिले के किसानों से की विनम्र अपील की है। उन्होंने कहा है कि बालोद एक कृषि प्रधान जिला है। जिले के 80 प्रतिशत से भी अधिक जनसंख्या कृषि कार्य पर निर्भर है। यद्यपि जिले में वर्षा सामान्य होती है। इसके बावजूद जिले का भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। वर्तमान में जिले का गुरूर विकासखण्ड क्रिटिकल जोन में तथा गुण्डरदेही और बालोद विकासखण्ड सेमी क्रिटिकल जोन में शामिल है। धान की फसल में अन्य फसलों की तुलना में अत्यधिक पानी की आवश्यकता होती है, 01 किग्रा. धान उत्पादन के लिए औसतन 3000 लीटर पानी की आवश्यकता होती है। ग्रीष्मकालीन धान के लिए कृषक मुख्य रूप से भूमिगत जल का उपयोग करते है। वृहद क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन धान की फसल लिये जाने से कई ग्रामों में जल संकट की स्थिति निर्मित हो जाती है तथा पीने के पानी के लिये जुझना पड़ता है। रबी में धान की फसल लेने से न केवल जल स्तर प्रभावित होता है, बल्कि बिजली की खपत भी अधिक होती है। पर्यावरण संतुलन बिगड़ता है व भूमि की उपजाऊ क्षमता में कमी आती है। शासन की मंशा अनुरूप ग्रीष्मकालीन धान के रकबे को कम कर कम पानी वाली वैकल्पिक फसलों को कृषकों को अपनाना चाहिए। जिले में इस बार रबी क्षेत्र विस्तार हेतु तिवड़ा, चना, सरसों, कुसुम का बीज कृषकों को अनुदान में वितरित किया जा रहा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले कृषकों का रूझान मक्का फसल में बढ़ रहा है, भविष्य में इस हेतु मक्का प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की योजना है। इस स्थिति को देखते हुए सभी कृषकों से अपील की जाती है ग्रीष्मकालीन धान की बुवाई न करें। धान के स्थान पर मूंग, उड़द, चना, मक्का, सूरजमुखी, गन्ना, सब्जियों, जैसी फसलें अपनाएं, ये कम पानी में भी सफलतापूर्वक ली जा सकती हैं और आर्थिक दृष्टि से लाभकारी हैं। जल संरक्षण हेतु माइक्रो-इरीगेशन (ड्रिप व स्प्रिंकलर), मल्चिंग और फसल चक्र अपनाने पर विशेष ध्यान दें। ग्रामीण जल स्त्रोतों (कुएँ, तालाब, नाला बंधान, नाला विस्तार) के संरक्षण में सामूहिक भागीदारी निभाएँ। हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि भू-जल का विवेकपूर्ण उपयोग करें, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी जल एवं कृषि की स्थिरता बनाए रख सकें। आपका सहयोग जिले के सतत् विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
कुपोषित बच्चे को गोद लेकर मिसाल बनीं मंजू बैंस
जनपद सदस्य मंजू बैंस ने कुपोषित बच्चे को गोद लेकर किया सुपोषित महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा कुपोषित बच्चों को चिन्हांकित कर जनप्रतिनिधियों से आह्वान किए थे गोद लेकर इन बच्चों को सुपोषित करना है विभाग के साथ जागरूक जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य मंजू बैंस ने अपना हाथ आगे बढ़ाया और कुसुमकसा एक कुपोषित बेटी तेविशा को गोद लिया यहां बालिका गंभीर कुपोषित वेस्टिंग केटेगिरी में थी।

बच्चों के अभिभावक की चिंता अपने इस लाडली बेटी के लिए बना रहता था इस बेटी की दूसरी अभिभावक बन जनपद सदस्य मंजू बैंस ने इस बेटी को गोद लिया और महिला बाल विकास के सतत् निगरानी में उनके डाइट चाट तैयार कर विटामिन प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मिलने वाले आहार के साथ दवाइयां भी उपलब्ध कराकर इस बेटी को वर्तमान में सामान्य श्रेणी में आ गई आज बेटी का वजन 8 किलो और लम्बाई 65,0 की हो गई है बच्ची अब सामान्य बच्चों की क्षेणी में आ गई जब बच्चे को गोद लिया गया था तब इनका वजन बहुत कम और लम्बाई भी नहीं बढ़ रही थी मां पिता की चिंता भी बढ़ रही थी पर इस चिंता को जनपद सदस्य मंजू बैंस आगे आकर कुपोषण के खिलाफ जंग लड़कर विभाग और डाक्टरों के मदद से इसे जंग को जीत पाए इस बेटी की माता जी श्रीमती यशोदा और पिता राघवेंद्र अब चिंता दूर करने के लिए जनपद सदस्य मंजू बैंस और महिला एवं बाल विकास विभाग का धन्यवाद दिए है
रिकार्ड जीडीपी ग्रोथ बताता है कि मोदी मैजिक अभी भी बरकार – यशवंत जैन
बालोद । भारतीय अर्थ व्यवस्था की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 8.2 प्रतिशत होने पर भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि जहां एक ओर विश्व के कई संपन्न देशों में अस्थिरता का माहौल है वहीं भारत मे मोदी मैजिक अभी भी बरकरार है जीडीपी ग्रोथ 8.2 प्रतिशत होना हम देश वासियों के लिए गौरव की बात है उन्होंने कहा कि एक तरफ रूस और यूक्रेन में युद्ध चल रहा है पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तनाव के हालात है बंगलादेश और नेपाल में तख्ता पलट हो गया वहीं अमेरिका और चीन के बीच भी हालात सही नही चल रहे हैं ऐसे नकरात्मक माहौल में भारत सीना तान के खड़ा है भाजपा नेता राकेश यादव ने कहा की लगातार यशस्वी प्रधानसेवक नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली मजबूत सरकार के नेतृत्त्व में जीडीपी ग्रोथ कर रहा है यह केवल मोदी मैजिक का कमाल है अमेरिका द्वारा बड़े टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से भारत की विपक्षी पार्टियो ने देश के खिलाफ देश के अंदर और बाहर नकरात्मक माहौल बनाना शुरू कर दिये थे वहीं भारत आज मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ खड़ा है विपक्षियों को इन हरकतों से बाज आने की जरूरत है देश विरोधी एजेंडा चलाना विपक्षियों के डीएनए में शामिल हो गया है जो देश के लिए खतरा पैदा करने की मंशा लिए घूम रहे हैं परंतु मजबूत सरकार और कुशल नेतृत्त्व के आगे इनका सभी षड़यंत्र बौना शाबित हो रहा है यह जीडीपी की ग्रोथ बताती है कि नया भारत नया सोपान तय करने आगे बढ़ रहा है
वृद्ध महिला को कुचलने वाले आरोपी ट्रक चालक को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
दिनांक 29.11.2025 को मेढ़की चौक ग्राम मेढ़की करीबन 01.00 बजे मकतुला बाई साहू ग्राम सभा की बैठक में शामिल होने जा रही थी। उसी समय ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 के चालक लेखराम ठाकुर निवासी ग्राम मेढ़की ने अपने ट्रक को जानबूझकर अत्यधिक स्पीड से चलाते हुए ग्राम बघमरा से ग्राम मेढ़की चौक तरफ लाकर मोड़ते हुए मकतुला बाई साहू को अपने ट्रक से ठोकर मार दीये जिससे मकतुला बाई साहू ट्रक के नीचे आ गई तभी आस पास के लोगो ने ट्रक को रोकने के लिये आवाज लगाए तभी ट्रक चालक लेखराम ठाकुन ने अपने ट्रक को रिवर्स करने लगा जिस कारण मकतुला बाई ट्रक के सामने टायर मे दब गई तब ट्रक चालक मकतुला बाई को ट्रक के नीचे घसीटते हुए कुछ दुर ले गये जिससे मकतुला बाई के शरीर मे गंभीर चोंट लगने से मकतुला बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गया यदि ट्रक चालक लेखराम ठाकुर अपनी ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 को रिवर्स नही करता तो मकतुला बाई ट्रक के सामने टायर में नही दबती ट्रक चालक द्वारा गैर इरादतन तरीके से अपने ट्रक को रिवर्स करने के कारण मकतुला बाई ट्रक के नीचे दबने से मृत्यु हुआ है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 523/25 धारा 105 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया विवेचना के दौरान आरोपी ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 के चालक लेखराम ठाकुर निवासी ग्राम मेढ़की नशे मे होना प्रतीत होने से जिला अस्पताल बालोद मे मुलाहिजा कराया गया।
मुलाहिजा रिपोर्ट में डॉक्टर साहब ने शराब सेवन करना लेख करने से मोटरयान अधिनियम की धारा 185 एम.व्ही.एक्ट जोड़ा गया। आरोपी ट्रक चालक के पेष करने पर ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 एवं ड्रायवींग लायसेंस जप्त किया गया आरोपी लेखराम ठाकुर के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 30.11.2025 के 12.00 बजे गिरफ्तार कर जूर्म अजमानतीय होने से आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को गिरफतार कर माननीय न्यायालय को पेष किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेष पर जेल दाखिल किया गया।आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक षिषुपाल सिन्हा, प्रआर.1732 योगेष सिन्हा, प्रआर.1603 दुर्योधन यादव, आरक्षक क्र. 310 मुकेष यादव, आर.क्र. 36 मोहन कोकिला, आर.क्र. 51 नागेष साहू, म.आर.क्र. 15 लक्ष्मी पटेल का सराहनीय भूमिका रहा।
SIR प्रक्रिया में 7 दिन का बढ़ा विस्तारमतदाता सत्यापन एवं अन्य चरणों की नई तिथियां जारी
रायपुर। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया को 7 दिनों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। आयोग ने मतदाता सत्यापन सहित सभी आगामी चरणों की नई तारीखें घोषित करते हुए कहा कि विस्तार का उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है।नई तिथियों के अनुसार घर-घर मतदाता सत्यापन की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर तक कर दी गई है। वहीं ड्राफ्ट मतदाता सूची 16 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी।आपत्ति और दावा प्रस्तुत करने की अवधि भी संशोधित करते हुए अब 16 दिसंबर से 15 जनवरी तक निर्धारित की गई है।इसी प्रकार सुनवाई और सत्यापन की प्रक्रिया, जो पूर्व में 9 दिसंबर से 31 जनवरी तक थी, उसे बढ़ाकर 16 दिसंबर से 7 फरवरी तक कर दिया गया है।अंतिम मतदाता सूची अब 14 फरवरी 2026 को प्रकाशित होगी।निर्वाचन कार्यालय ने बताया कि प्रक्रिया विस्तार से उन मतदाताओं को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश दस्तावेज या जानकारी समय पर प्रस्तुत नहीं कर सके थे। विस्तारित अवधि के दौरान संबंधित बूथ स्तर अधिकारी घर-घर संपर्क अभियान जारी रखेंगे।
75 लाख रु की राशि से बनेगा भव्य हॉस्पिटल कुसुमकसा को बड़ा सौगात
कलार महोत्सव में शामिल हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल व जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख का आभार किया मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी)जिनके आशीर्वाद से 50 साल पुरानी मांग कुसुमकसा का 20 बिस्तर हॉस्पिटल का आज घोषणा किये जिसमे 75 लाख रु की राशि से बनेगा भव्य हॉस्पिटल कुसुमकसा को बड़ा सौगात देने के लिए जिला अध्यक्ष सहित सिन्हा समाज गौरव देवेंद्र जायसवाल जी का आभार कियाl


छत्तीसगढ़ कलार (सिन्हा) समाज के तत्वाधान में आयोजित कलार महोत्सव के कार्यक्रम में आयोजन का शुभारंभ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयोजन को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि, कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।उन्होंने कहा, सिन्हा समाज की एकता, विकास और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने की दिशा में कलार महोत्सव का गौरवशाली आयोजन एक महत्वपूर्ण कड़ी है। कलार (सिन्हा) समाज के कार्यक्रम में अपनों के बीच अपार स्नेह और सम्मान ने हृदय को स्पर्श किया है। यह सम्मान मेरे लिए केवल एक उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की जिम्मेदारी भी है।स्थानीय नागरिकों और समाजजन की उपस्थिति ने इस क्षण को और विशेष बना दिया। भगवान कार्तवीर्य सहस्त्रबाहु अर्जुन जी का आशीर्वाद सदैव सभी का मंगल करे।



