City Media - Page 287 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 287

8 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना बालोद पुलिस को मिली सफलता

0
  • महिला संबंधी अपराध में किया गया था गिरफ्तार तब से था फरार

घटना दिनांक 28.10.2023 के 11ः00 बजे इसकी लड़की घर से बिना बताये कही चली गई है के रिपोर्ट पर गुम इंसान कायम किया गया था गुमशुदा नाबालिक होने से वैध संरक्षण की सरंक्षता से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फूसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट पर थाना बालोद में धारा 363 भादवि के तहत् अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया है। विवेचना पता तलाश के दौरान गुमशुदा को दिनांक 10.04.2024 को तुकयेमजाल ब्राम्हणपल्ली ए पी आर रोड लेबर कालोनी थाना हेथनगर जिला रंगा रेड्डी तेलंगाना से नितिश जांगडे के कब्जे से बरामद किया गया, अपहृता से पुछताछ पर आरोपी द्वारा अपहृता के साथ शारीरिक शोषण करना पाये जाने से प्रकरण में धारा 366,376(2)(ढ) भादवि 4,5(ट)6 पाक्सो एक्ट जोड़ कर आरोपी को दिनांक 12.04.2024 के 12ः10 बजे गिरफ्तार किया गया। रात्रि होने से आरोपी की सुरक्षा व्यवस्था डियूटी लगाई थी। दौरान मध्य रात्रि आरोपी हिरासत से फरार हो गया था। आरोपी के फरार होने से थाना बालोद में पृथक से अपराध क्रमांक 219/2024 धारा 224 भादवि पंजीबध्द कर पिछले 09 माह से आरोपी की पता तलाश की जा रही थी।

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस महानिरीक्षक  रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज दुर्ग के निर्देशन में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद सुरजन राम भगत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर द्वारा फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा टीम गठित किया गया था। गठित टीम के द्वारा लागातार पता तलाश करने के बाद आज दिनांक 05.02.2025 को आरोपी को पकड़ने में सफल रही जिसे आज दिनांक 05.02.2024 को माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।

आरोपीः- नीतिश जांगडे पिता स्व. मानदास जांगडे उम्र 25 वर्ष निवासी तरौद थाना व जिला बालोद

कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने अग्रवाल समाज से मांगा समर्थन

0
  • अग्रवाल समाज का आशीर्वाद हमेशा कांग्रेस के साथ: मलकीत सिंह
  •  पूर्व विधायक रेखचंद ने भी समाज से की अपील 

जगदलपुर नगर निगम चुनाव में सोशल मैंनेजमेंट के तहत जगदलपुर निगम से कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू लगातार सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद ले रहे हैं। इस मिशन में पूर्व विधायक रेखचंद जैन और शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य लगातार योगदान दे रहे हैं।

इसी कड़ी में कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन एवं शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेताओं ने अग्रवाल समाज के वरिष्ठज लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के विजय अभियान में सहयोग मांगा। मलकीत सिंह गैदू ने समाज प्रमुखों से कहा कि अग्रवाल समाज शुरू से कांग्रेस को सहयोग देता आया है, नगर निगम चुनाव में भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद है। पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर शहर, बस्तर, राज्य और राष्ट्र के विकास में अग्रवाल समाज की महति भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि आपके समाज का देशहित में अतुल्य योगदान है। आप लोग जो प्यार कांग्रेस को देते आए हैं, वैसा ही प्यार हमारे मलकीत भाई को महापौर पद के लिए और सभी वार्डों में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों को मिलेगा, ऎसी हमें पूरी उम्मीद है। आप सभी वरिष्ठ जन अपने समाज के युवाओं और माता बहनों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करें और कांग्रेस को सहयोग दें। समाज जनों ने कांग्रेस नेताओं को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस के प्रति स्नेह कम नहीं होगा। ज्ञात हो कि कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन तथा शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य लगातार विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का पक्ष मजबूत करने में लगे हुए हैं। इन नेताओं ने सभी समाजों से मेल मुलाकात और आशीर्वाद लेने का क्रम शुरू कर दिया है। विभिन्न समाजों से मलकीत सिंह को अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है। समाजों के प्रतिनिधि उन्हें दिल से आशीर्वाद दे रहे हैं।मिलनसार व्यक्तित्व के धनी ने कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का प्रचार अभियान पूरे शबाब पर है। कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए स्वयं प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू तो दिन रात एक किए हुए ही हैं, पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य और अन्य नेता भी कोई कसर बाकी नहीं रख रहे हैं। सभी कांग्रेस नेता सामाजिक संगठनों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी क्रम में मलकीत सिंह गैदू ने श्री ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज से शिष्टाचार मुलाकात कर समाज लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, तरक्की हेतु सुझाव मांगे एवं अपने नए विजन की तैयारी पर समाज के लोगों से चर्चा की। श्री ओसवाल जैन श्वेताम्बर समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगा व आशीर्वाद प्राप्त किया। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने माहेश्वरी समाज से भी शिष्टाचार भेंट की थी। उन्होंने माहेश्वरी समाज के लोगों से जगदलपुर शहर के बेहतर विकास, विकसित जगदलपुर, शहर की बेहतर तरक्की, शसक्त बनाने हेतु सुझाव एवं अपने नए कई विजन की पर तैयारी की चर्चा। इस दौरान श्री गैदू ने माहेश्वरी समाज के लोगों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांग उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

सुशासन और समग्र विकास के लिए नगर में भाजपा सरकार जरूरी: केदार कश्यप

0
  •  प्रभारी मंत्री ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए किया दंतेवाड़ा में जनसंपर्क 

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने दंतेवाड़ा पहुंचे वन मंत्री एवं दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने गुरुवार को दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल, बचेली व दंतेवाड़ा नगरपालिका क्षेत्रों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।साथ ही जनसम्पर्क कर भाजपा उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।क्षेत्रीय विधायक चैतराम अटामी, जिला भाजपा अध्यक्ष संतोष गुप्ता व दंतेवाड़ा नगर पालिका चुनाव प्रभारी बृजमोहन देवांगन ने भी मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि ये चुनाव विकास एवं सुशासन के संकल्प का चुनाव है। हमारे कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटें हुए हैं, घर-घर पहुंच रहे हैं, सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं और मतदाताओं में भाजपा के प्रति जो उत्साह है और हम सभी कार्यकर्ताओ के मेहनत से भाजपा की जीत निश्चित है। डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार से पहले दंतेवाड़ा पनिशमेंट जिले के रूप में जाना जाता था। आज दंतेवाड़ा में जो कार्य हुए है वो दुनिया में कही से भी कोई व्यक्ति आकर देखता है तो आश्चर्य से कहता है ये है दंतेवाड़ा है। मंदिर कॉरिडोर, वन मंदिर, एजुकेशन हब, लाइवलीहुड कालेज एवं अन्य विकास कार्यो से दंतेवाड़ा की तस्वीर बदलने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। दंतेवाड़ा के सुशासन और समूचे विकास के लिए ट्रिपल इंजन वाली भाजपा सरकार जरूरी है |

भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे का चुनाव प्रचार जोरों पर; जनता दे रही है विजय का आशीर्वाद

0
  •  जगदलपुर में कमल खिलते ही स्थापित होगा सुशासन: संजय पाण्डे

  • भाजपा के प्रचार-प्रसार अभियान में मातृशक्ति भी लगा रही दमखम

जगदलपुर नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा अपनी पूरी शक्ति के साथ प्रचार अभियान में लगी हुई है। भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे का वार्डों में दौरा लगातार जारी है। उन्हें जनता जनार्दन का भरपूर आशीर्वाद एवं स्नेह मिल रहा है।

गुरूवार को भी भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने नगर निगम क्षेत्र के सात वार्डों में धुंआधर दौरा किया। जहां वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी संजय पाण्डे का आत्मीय स्वागत कर उन्हें भरपूर आशीर्वाद भी दिया।

श्रीहरि मंदिर दर्शन के बाद प्रचार

पहले राम का नाम, फिर बाकी सारे काम’ इस सूत्र वाक्य का अनुसरण करते हुए संजय पाण्डे प्रतिदिन पहले देवी-देवताओं के दर्शन करते हैं। इसके बाद ही मिशन इलेक्शन पर निकलते हैं। इसी तारतम्य में शहर के शांति नगर वार्ड स्थित श्री हरि (गोविंदा) मंदिर से पूजा-अर्चना कर भाजपा महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रचार-प्रसार की शुरुआत की। इस दौरान श्री पाण्डे ने भगवान श्री हरि की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं समस्त जगदलपुरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

बस्तर सांसद महेश कश्यप भी जुटे

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार अभियान में आज बस्तर सांसद महेश कश्यप भी शामिल हुए। सांसद महेश कश्यप की उपस्थिति में महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने सघन जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की एवं भारी संख्या में मौजूद वार्डवासियों के साथ आमजन से आगामी चुनाव में भाजपा का परचम लहराने की अपील की।महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे एवं पार्षद प्रत्याशियों ने शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड, गांधी नगर वार्ड, गंगा नगर वार्ड, राजेंद्र नगर वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड, क्षत्रपति शिवाजी वार्ड एवं गुरु गोविंद सिंह वार्ड में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा एवं प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा प्रत्याशियों को विजयश्री दिलाने की अपील की।

हर वर्ग से मिल रहा आशीर्वाद

अजेय योद्धा के रूप में स्थापित हो चुके महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने प्रचार-प्रसार के दौरान समाज के हर वर्ग से संवाद स्थापित किया। जनसंपर्क के दौरान संजय पाण्डे ने वृद्ध माताओं, बहनों, बुजुर्गों एवं युवाओं सहित हर वर्ग के मतदाताओं से मिलकर भाजपा के पक्ष में समर्थन जुटाने का भरपूर प्रयास किया। इस दौरान भारी संख्या में माताओं-बहनों एवं बुजुर्गों ने भी संजय पाण्डे के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसम्पर्क कर समर्थन मांगा।

महिला मोर्चा भी बढ़ा रहा बल

नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए प्रचार में महिला मोर्चा भी पूरे दमख़म से जुट गया है। महिला मोर्चा भी कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ मिलकर डोर-टू-डोर वार्डों का दौरा कर रही हैं। साथ ही हर अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर भारतीय जनता पार्टी का शहर विकास रूपी विज़न बताते हुए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का आग्रह कर रही है।

समाजों से मांगा समर्थन

निकाय चुनाव में भाजपा का परचम लहराने भाजपा प्रत्याशी हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं। इस कड़ी में आज भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने शौण्डिक समाज, सेन समाज, अग्रवाल समाज एवं भोजपुरी समाज के परिवारजनों एवं खेल प्रेमियों के साथ बैठक कर उनका समर्थन रूपी आशीर्वाद मांगा एवं भाजपा सरकार के विज़न एवं घोषणा पत्र के वादों की जानकारी साझा करते हुए शहर के विकास में अपनी महति भूमिका निभाने के लिए भाजपा को प्रचण्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

जाते जाते बकावंड की पंचायतों में करोड़ों का खेला कर गए जनपद सीईओ मंडावी

0
  • 15वें वित्त की राशि की जमकर घपलेबाजी 

अर्जुन झा-

बकावंड जाते जाते जनपद पंचायत बकावंड के तत्कालीन सीईओ एसएस मंडावी करोड़ों का खेला कर गए हैं। सीईओ ने जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के साथ मिलकर पंचायत चुनाव के ठीक पहले एक बड़े कारनामे को अंजाम दे दिया है। 15वीं वित्त योजना की राशि की जमकर बंदरबांट कर ली गई है।

शासन द्वारा प्रदत्त रकम का जिस प्रकार से कुछ ग्राम पंचायतों में फर्जी निर्माण एजेंसी के माध्यम से आहरण किया गया है वह आश्चर्य जनक है। दो दर्जन से ज्यादा ग्राम पंचायतों में विकास एवं निर्माण कार्यों के नाम पर को लगातार रकम आबंटित की जाती रही और सरपंच सचिव पर दवाब बना कर काम के नाम पर लीपा पोती कर दी गई है। चुनाव के ठीक पूर्व और अपने तबादले से पहले सीईओ एसएस मंडावी ने जनपद अध्यक्ष को मोहरा बनाकर एक बड़ा खेल किया है। 15वीं वित्त योजना में जिन कामों की स्वीकृति नहीं है उन कार्यों को भी पंचायतों में सरपंच सचिव के माध्यम से किया जाना बताकर करोड़ों के वारे न्यारे कर दिए हैं। करीब 6 माह के भीतर इन 2 लोगों ने करोड़ों रुपए एक निर्माण एंड सप्लाई एजेंसी के माध्यम से आहरित किए हैं। हमने 2 दर्जन पंचायतों में से 15 ग्राम पंचायतों में ग्राउंड जीरो पर जाकर पड़ताल की तो पाया कि 15 वें वित्त की रकम को किस तरह अपने नाम किया गया है। तुरत फुरत में जनपद अध्यक्ष पद की आसंदी का खेल करके अपना तबदला बास्तनार में कराने का उद्देश्य इस घोटाले से झलकने लगा है। जनपद और जिला पंचायत के कई अधिकारी भी इस मामले से वाकिफ हैं, किंतु गड़बड़ी करने वालों के राजनीतिक रसूख के कारण कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि आप जमीनी सच्चाई सामने लाए हम कार्यवाही को तैयार है जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यकाल के ये कर्मचारी अब बीजेपी कार्यकाल में अपनी भ्रष्ट मानसिकता से सरकार को बदनाम करने तुले हैं। जिला प्रशासन के और राज्य के शीर्ष अधिकारी समय रहते ऐसे सीईओ एसएस मंडावी पर कार्रवाई नहीं करते हैं तो सरकार की छवि पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा और कटघरे में भाजपा सरकार आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि एक दफे इन्ही सीईओ एसएस मंडावी ने कहा था कि 15वें वित्त की राशि का उपयोग करने ग्राम पंचायतें स्वतंत्र हैं, हम उसमें दखल नहीं दे सकते। अब ग्राम पंचायतों की इसी आजादी का बेजा लाभ उठाते हुए इन्ही महाशय ने पंद्रहवें वित्त की रकम हजम कर ली है। जनपद के सरपंचों की अल्प शिक्षा का अनुचित लाभ उठाते हुए एसएस मंडावी ने बकावंड में पद स्थापना के दौरान भी सचिवों के जरिए विभिन्न योजनाओं की राशि में बड़ी गड़बड़ी कराई है।

पीसीसी चीफ दीपक बैज कल सुकमा में

0

जगदलपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 7 फरवरी को दोपहर ढाई बजे सुकमा पहुंच रहे हैं। वे वहां पत्रकारों से रूबरू होंगे तथा सुकमा के बस स्टैंड में कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं जबसभा को संबोधित भी करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष माहेश्वरी बघेल ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुमोदित जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवारों की सूची की अधिकृत घोषणा भी करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने समस्त कांग्रेसजनों से पीसीसी चीफ दीपक बैज के कार्यक्रमों में उपस्थिति की अपील की है।

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में विदाई व आशीर्वाद समारोह

0

बकावंड डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल उलनार में प्राचार्य मनोज शंकर के मार्गदर्शन में विदाई व आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया।समारोह की शुरुआत हवन पूजन से हुई। कक्षा 12वीं के सभी छात्रों ने हवन में आहुति दी और ईश्वर से अपने उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना की। शिक्षकों ने बच्चों को मंत्र उच्चारण के साथ पुष्पवर्षा करते हुए आशीर्वाद दिया।

आधुनिक जीवन के अनुसार बच्चों का आगमन रैंप वॉक करते हुए हुआ। प्राचार्य मनोज शंकर ने अपने आशीर्वचन एवं उद्बोधन में कहा कि विद्यालय जीवन पूरे जीवन का महत्वपूर्ण एवं स्वर्णिम अवसर होता है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के विषय में भी चर्चा की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और बारहवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी अलग अलग विषयों की पढ़ाई करके अपने जीवन के लक्ष्य पर आगे बढ़ें। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विद्यालय परिवार ने भी बच्चों को आशीर्वाद के रूप में कुछ स्मृति भेंट प्रदान की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विदाई के समय बच्चे बड़े ही भावुक लग रहे थे। शिक्षिका सुगंधा चौहान ने बच्चों को आशीर्वचन दिया। कक्षा 12वीं के सभी छात्रों ने अपने अनुभव बांटे। कक्षा 11वीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा गोपिका पाणिग्रही के आभार प्रदर्शन से हुआ। यह आयोजन कक्षा आठवीं से 11वीं तक के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य रूप से किया गया था।

सोशल इंजीनियरिंग में जुटे इंजीनियर पार्षद प्रत्याशी निकेत राज झा

0
  •  सिविल इंजीनियर झा को मिल रहा व्यापक समर्थन
  • सबके दिलों पर राज कर रहे हैं इंजीनियर निकेत झा 

जगदलपुर नगर निगम जगदलपुर को एक इंजीनियर पार्षद मिलने वाला है। शहर के हाई प्रोफाइल वार्ड दलपत सागर वार्ड से कुशल इंजीनियर निकेत राज कांग्रेस की ओर से पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं। सिविल इंजीनियर निकेत राज झा ने वार्ड में गजब की सोशल इंजीनिरियरिंगकर दिखाई है। वार्ड के हर समाज के बड़े वर्ग का उन्हें लाभ मिल रहा है।

दलपत सागर वार्ड उच्च शिक्षित लोगों का वार्ड है और उसे शहर का सबसे हाई प्रोफ़ाइल वार्ड माना जाता है। ऐसे में एक सिविल इंजीनियर का पार्षद चुनाव लड़ना काफी मायने रखता है। निकेत राज झा व्यवहार कुशल और मृदुभाषी युवा हैं। उनकी छवि भी बड़ी साफ सुथरी है। सभी जाति समाजों में उनकी अच्छी पैठ भी है। सबके सुख दुख में साथ खड़े हो जाने के उनके व्यवहार से सभी उनके प्रशंसक बन चुके हैं। उन्होंने वार्ड में गजब की सोशल इंजीनियरिंग कर रखी है। लिहाजा वहां उनके पक्ष में सकारात्मक माहौल तैयार हो चुका है। समाज के सभी तबकों का साथ उन्हें मिल रहा है। निकेत राज झा के पार्षद चुने जाने के बाद यह तो तय है कि नगर निगम के निर्माण कार्यों में अधिकारी कर्मचारी खेल नहीं कर पाएंगे। खासकर दलपत सागर वार्ड के निर्माण कार्यों में धांधलीबाजी नहीं चल पाएगी। निकेत राज झा के पक्ष में अपील करने आज कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू भी दलपत सागर वार्ड में पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा से मतदाताओं को अवगत कराया और सिविल इंजीनियर पार्षद प्रत्याशी निकेत राज झा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपनी इंजीनियरिंग शिक्षा का उपयोग अब वे वार्ड की सेवा में करेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने दलपत सागर वार्ड के परिवारजनों से भेंट मुलाकात कर पार्षद प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन व कांग्रेस को जिताने की अपील की।

जनता का विश्वास मलकीत के साथ

कांग्रेस प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू का जनसंपर्क के दौरान जगह जगह स्वागत हो रहा है। मलकीत सिंह लोगों से वादा कर रहे हैं कि आपके सुख दुख में हमेशा तत्पर साथ रहूंगा। महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू ने रमैया वार्ड के परिवारजनों से पार्षद प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने व कांग्रेस का निगम में महापौर बनाने हेतु समर्थन मांगा।nवहीं श्री गैदू को रमैया वार्ड के परिवारजनों ने अपना समर्थन देने का वचन दिया।

उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से मिले नए डीजीपी अरुण देव गौतम

0

रायपुर उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने  गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और अपना विजन भी बताया।

जया गौर नाथ के पक्ष में रैली

0

जगदलपुर नगर के वार्ड 12 रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड से कांग्रेस केपार्षद प्रत्याशी जया गौर नाथ के पक्ष में आज रैली निकाली गई और नुक्कड़ सभा की गई। इस दौरान पार्षद प्रत्याशी के साथ ही कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मलकीत सिंह गैदू को भी विजयी बनाने की अपील की गई। कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा हर मोहल्ले में आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को समझने और चुनाव पश्चात निराकरण करने का आश्वासन दिया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मलकीत सिंह, पूर्व विधायक रेखचंद जैन के अलावा सैकड़ों महिला पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।

MOST POPULAR

HOT NEWS