City Media - Page 63 of 1804 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 63

बदली गरबा की संस्कृति, अब मां की आराधना कम दिखावा ज्यादा

0
  • परंपरा और संस्कृति पर लगा आधुनिकता का ग्रहण
  • भक्ति के लिए नहीं दिखावे के लिए गरबा करते हैं युवा

अर्जुन झा

जगदलपुर गरबा वस्तुतः देवी मां की स्तुति और आराधना की नृत्य कला है, मगर अब इसमें फूहड़ता, पाश्चात्य संस्कृति और अश्लील फिल्मी गानों का घालमेल हो गया है। इसमें मातारानी की आराधना की बजाय भड़कीले पोशाकों और भोंडे नृत्य का प्रदर्शन ज्यादा होने लगा है। वहीं दूसरी ओर मातारानी के दरबार में गिने चुने लोग ही पहुंचते हैं, जबकि गरबा पंडाल खचाखच भरे रहते हैं। आखिर हमारी आस्था को काठ क्यों मार गया है, नई पीढ़ी धर्म आराधना के बदले दिखावे के पीछे क्यों भाग रही है? इस पर नगर के बुद्धिजीवी वर्ग और पालकों को गहन मंथन करना होगा।

हाल के वर्षों में जगदलपुर शहर में त्योहारों के परिदृश्य में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। गरबा पंडालों की ओर जनता की भीड़ और उत्साह, पारंपरिक रूप से भारी जुटने वाले दुर्गा पंडालों के समानांतर या कभी-कभी उससे भी अधिक दिखाई दे रही है। इस वर्ष तो आलम यह है कि दुर्गा पंडालों मे गिनती के लोग ही नज़र जा रहे हैं। पूजा पंडाल सूने सूने से रहते हैं, जबकि सांझ ढलते ही गरबा पंडालों की रौनक बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। यहां ज्यादातर युवा और तथाकथित संभ्रांत घरों की कम आयु वाली महिलाएं ज्यादा होती हैं।

स्थानीय युवाओं, बच्चों, किशोर किशोरियों और महिलाओं कहना है कि अब गरबा केवल एक पारंपरिक नृत्य नहीं रह गया है, यह सोशल मीडिया, फेस्टिवल, लाइफस्टाइल और युवा पहचान का एक बड़ा मंच बन गया है। गरबा में आने का मतलब अब सिर्फ पूजा नहीं, बल्कि दोस्तों के साथ मिलने-जुलने, फोटो-शूट करने, सेल्फी लेने, रील बनाने और लाइव-विडियो और सोशल मीडिया मे अपलोड कर स्टैटस बनाना भी होता है। इसमें भड़कीले रंगीन पोशाक, रंग बिरंगी रोशनी, मधुर संगीत के साथ थीम और प्रोफेसनल लोगों द्वारा इवेंट मैनेज किया जाता है।

देवी देवताओं पर अहसान?

वहीं कुछ बुजुर्ग और दुर्गा पंडाल के आयोजक इसे परंपरा से दूरी मानते हैं। वे कहते हैं- हमारी पूजा और भक्ति पहले जैसी गंभीर रहती थी, अब नहीं रह गई है। अब तो सब कुछ उत्सव और इवेंट की तरह हो गया है। इसके विपरीत दुर्गा पंडालों पर पारंपरिक भक्तों के साथ श्रद्धालु पूरे परिवार के साथ आते हैं, पर युवा उपस्थिति अपेक्षाकृत कम दिखती है जब तक कि पंडाल में संगीत-प्रोग्राम या सांस्कृतिक कार्यक्रम और भक्ति, पूजा और पारंपरिक रस्मों में युवा पहुंच भी जाते हैं, तो उनकी यह उपस्थिति सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ज्यादा नजर है। वे पूजा पंडालों में अपनी हाजिरी का सोशल मीडिया पर इस कदर प्रचार करते हैं, मानो पूजा पंडाल में जाकर उन्होंने देवी मां पर अहसान कर दिया है।

पूजा पर भी आधुनिकता हावी

दुर्गा पंडाल परंपरा, भक्ति और सांस्कृतिक कला का संगम हैं। बदलते दौर ने कुछ पंडालों को भी हल्की आधुनिकता अपनाने के लिए प्रेरित किया है। जैसे संगीत समागम, छोटे-छोटे सांस्कृतिक कार्यक्रम और बेहतर व्यवस्था ताकि युवा भी आकर्षित हों। मगर इस पहल से कुछ चुनौतियां भी सामने आ रही हैं, मसलन पूजा-रिवाजों का शोर शराबे में दब जाना, पारंपरिक मंत्र-भजन को कम स्थान मिलना, और समारोह का व्यावसायीकरण।

प्रोफेशनल इवेंट बना गरबा

गरबा आज के युवाओं के लिए एक आकर्षक यंगस्टर्स प्रोफेशनल इवेंट के रूप में उभरकर अधिक भीड़ जुटाने का साधन बन गया है, जबकि यह साधना आराधना का माध्यम है। दुर्गा पंडाल अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों के साथ बने रहने का प्रयास कर रहे हैं। बेहतर होगा यदि दोनों स्वरूप एक-दूसरे के विरोध में नहीं, बल्कि पूरक रूप में अपनी-अपनी खूबियों को प्रस्तुत करें, ताकि युवा गतिशीलता और पारंपरिक भक्ति दोनों का सुंदर संतुलन बना रहे।

दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर वर्ष 2015 से फरार आरोपी को किया गया गिरफतार

0
  •  छत्तीसगढ़ व अन्य राज्य के विभिन्न जिलो की पुलिस कर रही थी आरोपी की तलाश बालोद पुलिस को मिली सफलता।
  • उक्त कंपनी के विरूद्व जिला दुर्ग, रायपुर, धमतरी, कोरबा, जांजगीर-चांपा में अपराध पंजीबद्व है।
  • उक्त कंपनी के 09 डायरेक्टारो को किया जा चुका है गिरफतार।
  • उक्त कंपनी के विरूद्व थाना बालोद में 02 अपराध पंजीबद्व किया गया है।
  • दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा किया गया है करोड़ो की धोखाधड़ी।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीयों ने थाना बालोद में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि दिव्यानी प्रापर्टी लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के संचालक के द्वारा एजेन्ट के माध्यम से कंम्पनी की लुभावनी स्कीम एवं अधिक ब्याज का लालच देकर षणयंत्र पुर्वक आम जनता से करोडों रूपया जमा कराकर परिपक्वता तिथि एवं समयावधि में राशि नही देकर निवेशकों एवं प्रार्थी से धोखाधड़ी कर कंपनी को बंद कर भाग गये है कि सूचना पर आरोपीयों के खिलाफ़ नामजद अपराध क्रमांक 140/15 व 319/2016 धारा 420, 467, 468, 471, 406, 34 भादवि, 3,4,5 ईनामी चिटफंड एवं धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनिय,धारा 10 छ.ग. निपेक्षकों के हितो का सरंक्षण अधिनियम, का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के विवेचना में नामजद 09 डायरेक्टर पूर्व में गिरफतार कर जेल भेजा गया है।

अन्य आरोपीगण घटना के बाद से लगातार फरार होने से श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश पटेल के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद मोनिका ठाकुर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के द्वारा चिटफंड के फरार आरोपी की पता तलाश हेतु पूर्व में विशेष टीम भिण्ड, मुरैना, ग्वालियर(म.प्र.) टीम भेजा गया था, जिन्होने पूर्व में आरोपी राजेश कुमार यादव पिता गिरदावल सिंह उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम साला सिमार थाना अजीतमल जिला औरैया (उ.प्र.) के घर पर रेड़ कार्यवाही किया गया था, जो अपने सकुनत से फरार होने से उक्त आरोपी पुलिस की पकड़ में नही आया था। कि सायबर तकनीकी के माध्यम से राजेश कुमार यादव पिता गिरदावल सिंह उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम साला सिमार थाना अजीतमल जिला औरैया (उ.प्र.) सायबर सेल एवं थाना स्तर पर टीम गठित कर दीगर राज्य उत्तरप्रदेश भेजा गया था गठित टीम द्वारा सूझ बूझ से आरोपी फरार आरोपी राजेश कुमार यादव को पकड़ने में सफलता प्राप्त किया जिसे पुछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वर्ष 2013 में काम की तलाश पर ग्वालियर पहुंचा जहां इनकी मुलाकात दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के डायरेक्टर विपिन सिंह से हुआ जिसके कंपनी में अन्य डायरेक्टर सीमा चौधरी, राजकुमार यादव थे। दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड कंपनी में कुछ समय तक काम करने के बाद वर्ष 2015 में कंपनी में दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के डायरेक्टर बना। दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड का कार्य मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में फैला हुआ था। दिव्यानी प्रॉपर्टी लिमिटेड के माध्यम से लोगों से राशि आसान किस्तों में जमा कराते थे जिन्हे एक निश्चित समय बाद राशि लाभांश के साथ वापस करना था लेकिन लोगों के द्वारा जमा किये गये राशि कंपनी द्वारा वापस नहीं करना बताये आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार्य किया है। आरोपी के खिलाफ थाना बालोद मेें ही अन्य अपराध 420,34 भादवि एवं इनामी चिट एवं धन परि. पाबंदी अधि0 1978 एवं निक्षे.के हितों के संरक्षण अधि0 2005 की धारा 10 जोडने धरा 467,468,471 ,406 भादवि कायम है। उक्त दोनो प्रकरणों में आरोपी को गिरफ्तार कर आज दिनांक 29.09.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

बथुकम्मा उत्सव की धूम, विधायक विक्रम मंडावी ने बिखेरा उत्साह

0
  •  हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक हैं मां बथुकम्मा: मंडावी

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बथुकम्मा उत्सव ने सांस्कृतिक रंग बिखेरे। इस बार उत्सव को और खास बनाया बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी ने, जिन्होंने अपने दो दिवसीय भोपालपटनम दौरे में 80 गांवों के 250 से अधिक मां बथुकम्मा पूजा स्थलों का दौरा किया। उन्होंने मां बथुकम्मा का आशीर्वाद लिया और समुदाय के साथ उत्सव की खुशियों में शरीक हुए।

तेलंगाना की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक मां बथुकम्मा उत्सव अब बीजापुर की पहचान बन चुका है। इस उत्सव में महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में सजकर गुनुगु, तंगेडु और चमंती जैसे रंग-बिरंगे जंगली फूलों से मां बथुकम्मा की खूबसूरत रचनाएं बनाती हैं। शंकु आकार की यह रचनाएं प्रकृति और जीवन की देवी मां बथुकम्मा को समर्पित होती हैं। गांव की गलियों में लोकगीतों और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सामूहिक नृत्य ने उत्सव को जीवंत किया। महिलाओं और युवतियों ने विधायक मंडावी की आरती उतारी और स्वागत किया, जिससे उत्सव की रौनक दोगुनी हो गई।

विधायक मंडावी ने अपने दौरे में हर गांव में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। उन्होंने मां बथुकम्मा से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की और ग्रामीणों के साथ उत्सव की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर विधायक विक्रम मंडावी ने कहा- मां बथुकम्मा उत्सव हमारी संस्कृति और परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। यह प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका को दर्शाता है। बीजापुर में इस उत्सव का बढ़ता दायरा हमारी सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। मां बथुकम्मा उत्सव में हर वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी ने मिलकर इसे यादगार बनाया। फूलों से सजी बथुकम्मा को जलाशयों में विसर्जित करने की परंपरा प्रकृति के प्रति सम्मान और जीवन के चक्रीय स्वरूप को दर्शाती है। भोपालपटनम क्षेत्र में कई गांवों में देर रात तक गीत और नृत्य का दौर चला। बीजापुर में मां बथुकम्मा का बढ़ता प्रभाव तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक मेलजोल का शानदार उदाहरण है।विधायक विक्रम मंडावी के सक्रिय योगदान ने इस उत्सव को और व्यापक बनाया है। यह उत्सव स्थानीय समुदायों को एकजुट करने के साथ-साथ क्षेत्र की सांस्कृतिक विविधता को भी समृद्ध कर रहा है। इस दौरे में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, सुरेंद्र चापा, कामेश्वर गौतम, सरिता चापा, पूर्व जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष मिच्चा मुतैया, रमेश पामभोई, तलांडी इस्तारी, के.जी. सत्यम, सुरेंद्र सोड़ी, मोहित चौहान, सुनील उद्दे, अरुण वासम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज राजेश जैन ने दी।

टॉप टेन में स्थान बनाने पर स्वामी आत्मानंद कुसुमकसा की छात्रा ग्रेसी साहू का भूपेश बघेल के हाथो सम्मान

0

कुसुमकसा __छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मानपुर – मोहला की ओर से कुसुमकसा आगमन पर बस स्टैंड चौक पर मिथलेश निरोटी जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ,व्यापारी संघ व ग्रामीणों ने आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया ,भूपेश बघेल का काफिला पहुंचते ही किसान पुत्र भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान होता रहा ,भूपेश बघेल का पुष्पाहार से सैकड़ों जनो ने स्वागत किया ,भूपेश बघेल के साथ आए मानपुर – मोहला के विधायक इंदरशाह मंडावी का स्वागत किया गया

भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में नव संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्य विद्यालय कुसुमकसा की 12 वीं की छात्रा कुमारी ग्रेसी साहू ने 95.80% लेकर छत्तीसगढ़ बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2025 में टॉप 10 में स्थान बनाने पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सम्मान किया ,और ग्रेसी साहू के आगे की तैयारी के संबंध में जानकारी लेते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की बधाई दी।

अनिल सुथार पूर्व जनपद सहित ग्रामीणों ने कुसुमकसा में 20 बिस्तराय स्वास्थ केंद्र स्थापना हेतु ज्ञापन देकर अवगत कराया की 19- 09- 2022 को भेंट मुलाकात कार्यक्रम के चौपाल में आपके द्वारा कुसुमकसा में 20 बिस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र खुलवाने की घोषणा की गई थी ,जिसके बाद घोषणा के अनुरूप कार्यवाही प्रारंभ हो गई थी , प्रशासन द्वारा अस्पताल भवन व स्टाफ आवासीय परिसर हेतु स्थल चयन कर ग्राम पंचायत के प्रस्ताव ,नक्शा खसरा , बी – 1 की मांग की गई जिसे ग्राम पंचायत द्वारा जमा कर दिया गया ,शासन द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के संचालन हेतु दो चिकित्सको की नियुक्ति भी कर दी गई जिन्हे जिले के अन्य ब्लॉक में संलग्न किया गया है , छत्तीसगढ में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा शासन द्वारा इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है,जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है,आपके द्वारा घोषित आदिवासी अंचल के ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधा की वर्षो पुरानी मांग 20बिस्तरीय स्वास्थ्य केंद्र स्थापना को अमलीजामा पहनाने पहल करने मांग की है ,जिस पर भूपेश बघेल ने ग्रामीणों की समुचित स्वास्थ्य सुविधा के कार्यों पर अंकुश लगाना आमजन के मूलभूत सुविधा के खिलाफ बताया

 

इस अवसर पर चंद्रेश हिरवानी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बालोद ,कृष्णा दुबे ,वेदबाईं पिस्दा सरपंच ग्राम पंचायत कुसुमकसा, हलधर गोरे सरपंच अरमुरकसा,यश राणा सरपंच ,उदेराम सिवना,कन्हैया लाल भौसार्य, अ.हसीब खान ,एस पी यादव, नितिन जैन उपसरपंच ,जोगीराम रावटे, हिरूराम ,आत्माराम चुरेंद्र , कुमानसिंह कुरेटी,परसराम लेडिया,कीर्तन राम ,नितिन पिस्दा,देवेश सिन्हा ,चंपालाल सागर ,वीरेंद्र उसेंडी,संतोष पांडे,विजय जोगेदंड ,विवेक मसीह , सुभाष सिंह,पवारा बाई कोठारी ,राजिम बाई ,पुरषोत्तम चुरेंद्र , राजू सिन्हा ,तुलाराम कोसमा ,आरव कुचेरिया,नदीम खान सहित सैकड़ों महिला पुरुष कांग्रेस कार्यकर्ता ,युवा कांग्रेस के सदस्य ,व्यापारी गण उपस्थित थे आभार प्रदर्शन अनिल सुथार ने किया

अवैध साल चिरान को लेकर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

0
  • घरों से 51 नग साल चिरान बरामद की वन अमले ने

जगदलपुर मुख्य वन संरक्षक आलोक कुमार तिवारी के निर्देशानुसार वन मंडलाधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में वन विभाग लगातार अवैध अतिक्रमण, अवैध कटाई के खिलाफ एक्शन मोड में है और कार्यवाही कर रहा है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने भानपुरी परिक्षेत्र में एक घर से 51 नग साल चिरान जप्त की गई है।

वन विभाग को सूत्रों से पता चला था कि भानपुरी परिक्षेत्र के जामगांव सर्किल के ग्राम बोरीगांव में कुछ लोगों द्वारा राजकीय वृक्ष साल की अवैध कटाई कर घर में चिरान रखी है। जिस पर उप वनमंडलाधिकारी बस्तर आईपी बंजारे के नेतृत्व में वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. प्रीतेश पाण्डेय ने एक टीम का गठन किया। टीम ने कुलमन पिता सुकलो के घर से 0.76 घन मीटर 25 नग साल चिरान बरामद की। लकड़ी चिरान को घर की बाड़ी एवं खेत में छुपा रखा गया था फिर 28 सितंबर को कृषक बुधराम पिता गुड्डी के घर से 0.39घन मीटर 15 नग साल चिरान बरामद की गई। भारत पिता हिड़मा के घर से 0.213घन मीटर 11 नग साल चिरान पकड़ी गई। तीनों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत तहत कार्रवाई की गई। पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि आरक्षित वनखंड के कक्ष क्रमांक 1007 से साल की कटाई की गई है। इस पर वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ प्रीतेश पाण्डेय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं चिरान अधिनियम के तरह प्राथमिकी दर्ज की। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि वनों की अवैध कटाई और अतिक्रमण गैर कानूनी है और ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में सहायक परिक्षेत्र अधिकारी, डोमू राम नेताम, जयदेव मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, बुदरु राम कश्यप, परिसर रक्षक मुन्नी मौर्य, छेंदू राम हेमंत मौर्य, अरुण नाग, योगेश रामटेके, नृपेंद्र गौतम एवं वन चौकीदारों का सहयोग रहा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाई गई 126वीं मन की बात कार्यक्रम संपन्न

0

जगदलपुर –आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 126 वां संस्करण का श्रवण जगदलपुर शहर (पश्चिम) के पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ किया गया, जिसमे प्रधानमंत्री के कहे हर बात को उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बड़े ही ध्यानपूर्वक सुना, इस अवसर पर अतिथि के रूप में मौजूद शहर (पश्चिम) के गुरु गोविंद सिंह वार्ड के पार्षद एवं एमआइसी सदस्य एवं नगर निगम में राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा उपस्थित रहे।

मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा फेस्टिवल सीजन, आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल की बात कही। इस बार त्योहारों में स्वदेशी सामान ही खरीदे। जो देश में तैयार हुआ है वही सामान ख़रीदे। भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की लिस्ट में शामिल करने का काम कर रही है।

आज लता मंगेशकर की जयंती है भारतीय संस्कृति और संगीत में रुचि रखने वाला कोई भी उनके गीतों को सुनकर अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है गांधी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया और इनके खादी सबसे प्रमुख थी. 02 अक्टूबर को कोई ना कोई खादी प्रोडक्ट जरूर खरीदें। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 साल पूर्ण हो रहे हैं। यह यात्रा अभूतपूर्व है।

मन की बात कार्यक्रम वार्ड में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं कार्यक्रम के प्रभारी एवं जगदलपुर शहर (पश्चिम) के मीडिया/ सोशल मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा,वरिष्ठ भाजपा सदस्य शेखर साव, बूथ अध्यक्ष एवं भाजपा सदस्य देव कुमार झा, बूथ अध्यक्ष नीलू यादव, पूजा यादव, रघुवीर पांडेय, अमित पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे

मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी हुए शामिल

0

बालोद  मानव उत्थान सेवा समिति के तत्त्वावधान में सुविख्यात समाजसेवी व आध्यात्मिक गुरु सतपाल जी महाराज की प्रेरणा व पूज्य श्री विभु जी महाराज के मार्गदर्शन में गत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 27 व 28 सितम्बर, 2025 तक समस्त भारतवर्ष में भारत सरकार की स्वच्छता को लेकर सेवा पखवाडा के तहत दो दिवसीय स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है । समिति के क्षेत्रीय आश्रम प्रभारी महात्मा भुवनेश्वरी बाई जी के दिशा निर्देशन एवं महात्मा हृदयानंद जी के उपस्थिति में सफाई अभियान किया गया। समिति द्वारा यह भारत के विभिन्न राज्यों में स्वच्छ भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसी श्रृंखला में दिनांक 27 सितम्बर 2025 को मानव उत्थान सेवा समिति जिला बालोद द्वारा जिला मुख्यालय के पुराने बस स्टैंड में स्थित कर्मा परिसर से लेकर घड़ी चौक महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आसपास सभी जगह पर स्वच्छता अभियान चलाकर

 

महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, स्वच्छता अभियान किया गया इस स्वच्छता अभियान में मुख्य रूप से शामिल हुई नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी, बालोद जिले भाजपा के मिडिया प्रभारी कमल पनपालिया, वरिष्ठ भाजपा नेता लाल चंद लुनिवाल, भाजपा कार्यकर्ता उमाशंकर मंत्री, मुंशीर खान एवं बड़ी संख्या में समाज के व नगर पालिका के कर्मचारी व नागरीक गण उपस्थित थे, जहां समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। मुख्य अतिथि सहित अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों ने श्री महाराज जी के इस प्रेरणादायी सेवाकार्य की भूरी-भूरी प्रसंसा की। स्थानीय लोगों ने इस स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर अपने आस-पास स्वच्छ रखने तथा लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया |

इस अवसर पर महात्मा हृदयानंद जी ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति एक अखिल भारतीय पंजीकृत आध्यात्मिक एवं समाजसेवी संस्था है जो लगभग कई दशकों से अध्यात्म ज्ञान के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ समाज के अन्दर विभिन्न प्रकार के सामाजिक कार्यों में सतत् संलग्न है। समिति शिक्षा के क्षेत्र में मिशन एजुकेशन का कार्यक्रम चला रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मिशन मेडिसिन, रक्तदान शिविर, विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, पर्यावरण के क्षेत्र में वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान तथा प्राकृतिक आपदा के समय जैसे भूकम्प, बाढ़, महामारी में राहत शिविर लगाकर जन-कल्याण के कार्य करती आ रही है। अतः हम सभी का यह परम कर्तव्य है कि अपने स्थान को स्वच्छता अभियान से जोड़कर स्वच्छता के लिए जागरूक करें । इस अभियान में समिति के शाखा कार्यकर्ताओं, यूथ विंग के सदस्यों व स्वंयसेवी संस्था मानव सेवा दल के स्वयंसेवकों सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया इस अभियान में जीडी कोठरी एन आर कुलहरिया नेतराम पटेल सुखीत राम ठाकुर शिवकुमार चौरके कृष्ण देवांगन नाथूराम कुलहरिया डोमेस्वर देशमुख दुष्यंत यादव मानव सेवा दल से नेतराम पटेल श्यामलाल निषाद खूब लाल भट्ट अश्वनी कुमार सिंह हरिवंश देशमुख दिनेश पटेल बिंदु कुमारी देशमुख रीपा पटेल चंपी ठाकुर लीलेश्वरी देवांगन निर्मला बाई पटेल सहित नगरवासी उपस्थित रहे।

बालोद में जमीन घोटाले के खिलाफ पुलिस की सख्ती, मामले में एफ.आई.आर. दर्ज एक आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद:- कोतवाली थाना, बालोद में एक बड़े जमीन घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें पांच व्यक्तियों—परसराम साहू (अचानकपुर), अश्वनी डडसेना (अंगारी), तरुण पाटिल (भोथली, अमलेश्वर), जगतराम साहू (ढौर, सेलूद), और लेखराम नेताम (ढौर, सेलूद)—पर जालसाजी और आपराधिक साजिश रचने व फर्जीवाड़ा का आरोप है। इन आरोपियों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेजों के जरिए जमीन की रजिस्ट्री करवाने का कृत्य किया। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 318(4), 3(5), और 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। प्राथमिक कार्रवाई में अश्वनी डडसेना, जो अंगारी ग्राम पंचायत की सरपंच व जिला सरपंच संघ की उपाध्यक्ष ममता डड़सेना के पति हैं, को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें गठित की गई हैं, और लगातार छापेमारी की जा रही है।

जांच से पता चला है कि ये आरोपी लंबे समय से संगठित अपराधों में संलिप्त हैं। परसराम साहू, अश्वनी डडसेना और तरुण पाटिल के खिलाफ पहले भी पुलिस थाना अमलेश्वर, पाटन, और भिलाई नगर थानों में जालसाजी, धोखाधड़ी, एस्ट्रोसिटी और अन्य गंभीर अपराधों के मामले अपराध दर्ज हुए हैं।

आरोपी परसराम साहू, जो ग्राम- अचानकपुर व रायपुर के सुंदर नगर रायपुर का निवासी है साथ ही अश्वनी डड़सेना जो ग्राम अंगारी जिला- बालोद व सुंदर नगर रायपुर निवासी है, इन लोगों को कुख्यात जमीन दलाल के रूप में जाना जाता है। इन व्यक्तियों ने पूर्व में भी एक साथ मिलकर एक सुनियोजित साजिश के तहत भोले-भाले लोगों को ठगा और अवैध रूप से जमीन हड़पने की कई कोशिश की है कई पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर यह कार्रवाई शुरू हुई।

पुलिस अधीक्षक, बालोद ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और कहा है कि जालसाजी और धोखाधड़ी जैसे अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अश्वनी डडसेना का मामला विशेष रूप से चर्चा में है, क्योंकि वह स्वयं और उनके परिवार के कई सदस्य पूर्व में भी ऐसी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। बताया जाता है कि उन्होंने अपने रिश्तेदारों को भी ठगी का शिकार बनाया है। यह व्यक्ति कथित तौर पर लोगों को डराने के लिए खुद को राष्ट्रीय स्तर का अपराधी बताता है, ताकि उसकी अवैध गतिविधियों को आसानी से अंजाम दिया जा सके।

इस घटना ने स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश पैदा किया है। जमीन के सौदों में धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं ने लोगों को सतर्क कर दिया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे जमीन खरीदने या बेचने से पहले सभी दस्तावेजों की सत्यता की जांच करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। इस मामले में पुलिस और सबूत जुटाने में जुटी है, ताकि सभी आरोपियों को कठोर सजा दिलाई जा सके। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए एक सबक है, बल्कि समाज में कानून और व्यवस्था के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती है।

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मौत

0

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं । हादसा पुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम चिटौद के पास हुआ हैं सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदनबिरही किशुन साहू उम्र 62 वर्ष , भैय्या राम सोरी चिटौद बाजार करने जा रहे थे । इसी दौरान एक ढाबा के पास पुरूर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी । जिससे बाइक सवार एक गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया ।जहां इलाज के दौरान किशुन लाल साहू को मृत घोषित कर दिया । वहीं उनके साथी भैय्या राम को शरीर में कई जगह पर गंभीर चोट आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

बाल स्वरूप कन्या नायरा रंगारी (पीहू) को मिला अतिथि का दर्जा 

0

रायपुर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर संस्था प्रज्ञा दिव्यांग स्कूल डी डी नगर रायपुर में आयोजित ऐसे बच्चे जो सुन ओर बोल नहीं पाते 60 बच्चों के साथ दिव्यारूपेण गरबा का आयोजन में उनके साथ गरबा उत्सव में उनके साथ उनके हम उम्र की नन्ही से फिल्मी एवं एल्बम की बाल कलाकार सुश्री नायरा रंगारी (पीहू) उनके साथ इस पावन अवसर पर गरबा खेलने को आ रही है रस भव्य कार्यकम के मुख्य अतिथि के रूप में डॉ वर्णिका शर्मा होगी जो बच्चों के लिए कभी खेल ग्राउंड के लिए कभी सुरक्षा को लेकर ,आहार के लिए,पर्यावरण के लिए पढ़ाई के लिए ,बच्चो को प्रताड़ित करने वालों के ऊपर तुरंत संज्ञान लेने वाली बहुमुखी प्रतिभा के धनी आयोग के अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होगी।

इस गरबा कार्यकम ओर संस्था की अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा के सुंदर आयोजन को लेकर नन्ही बाल कलाकार संस्था के सदस्य ओर प्रज्ञा स्कूल के प्रति साधुवाद करते हुए कहती है की

नवरात्रि में बाल स्वरूप कन्या का पूजा पाठ का विधि विधान में मान्यता है इसी कड़ी में नवरात्रि के पावन शुभ बेला पर आज हम नायरा रंगारी (पीहू,) से रूबरू हो रहे है 5 साल 11 माह की उम्र में ही नायरा ने बड़ा कमाल करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड ओर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत की सबसे कम उम्र में स्टोरी टेलिंग अपना नाम दर्ज करने वाली भारत की पहली बालिका ने अपना नाम दर्ज कर चुका है इस उपलब्धि के

लिए रायपुर राष्ट्रीय किताब मेला में शिरकत की ओर अपने मच से कहानी भी सुनाई इस अवसर पर मुंबई के कलाकार अन्नू कूपर के साथ मच में ओर कई राष्ट्रीय कलाकारों के साथ नायरा रंगारी का नाम भी उल्लेखित हुआ ओर पुरस्कार भी दिया गया शुरू से मेधावी होने के साथ छत्तीसगढ़ की पहली धार्मिक छत्तीसगढ़ी फिल्म जै सीतला मईया में आप नायरा को 10 अक्टूबर बड़े पर्दे में पूरे छत्तीसगढ़ में लगने वाली फिल्म में देख सकते है ,गांव में हीरो शहर में जीरो , मोर छइया भुइया पार्ट 3,के एक बच्चे वाले गाने में दिखाई दी है और आने वाले फिल्म आने वाली फिल्म लगन, गवन, मौला उहींची लड़की चाहिए,शॉर्ट फिल्म सावधान ,व्हाइट लाइन,मया के सजा , विदेशी शॉर्ट फिल्म मैडिसन में भी काम करने का अवसर मिला ओर हरसेल्फ शॉर्ट फिल्म में नायरा ने लीड रोल की बाल रोल को बहुत अच्छा पुरस्कार मिला ओर अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के लिए चयन हुआ और पुरस्कार मिला फिल्म के अलावा कई सारे भक्ति एल्बम ओर अन्य जसगीत एल्बम दाई सुन ले मोर पुकार,मईया सुन ले पुकार,मोर भोले बाबा,छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया,राखी बंधवा ले,भोजली गीत ,दाई ओ महुला झुंपा दे ओर तुम उठो भवानी एल्बम में पीहू ने अभिनय किया है फिल्म ,एल्बम के अलावा सरकारी विज्ञापन में भी नन्ही नायरा ने जैसे रामलला दर्शन योजना , क्लीन रायपुर ग्रीन रायपुर ,मतदान का अधिकार ,महतारी वंदन ,प्रधानमंत्री आवास योजना,मोदी की गारंटी ,ओर हर घर तिरंगा जैसे सरकारी विज्ञापन में काम किया है और आपको बताते हुए खुशी हो रही है की आने वाले वर्ष 2026 प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नायरा का नाम नॉमिनेशन के लिए गया है फिर प्रधानमंत्री कार्यालय से जिला कलेक्टर कार्यालय में सत्यापन हेतु आयेगा , तत्पश्चात महिला एवं बाल विभाग नई दिल्ली के चयन समिति के द्वारा चयन किया जाएगा इस नवरात्रि फिल्मों एवं एल्बम की बाल कलाकार नायरा रंगारी से रुबरु होने का अवसर मिला मां प्रतिभा भेले केंद्रीय विद्यालय राजनादगांव की सीनियर लेक्चरर कम्प्यूटर साइंस के पोस्ट पर कार्यरत है और पिता हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय नया रायपुर में कार्यरत है नायरा की दो नन्ही बाल स्वरूप जुड़वा बहन भी है पीहू अभी केंद्रीय विद्यालय राजनादगांव में क्लास छठवीं की छात्रा है प्राचार्य श्री मनोज कुमार ओर स्टाफ सदस्य ने बधाई संदेश प्रेषित किया है

MOST POPULAR

HOT NEWS