रायपुर केबिनेट मंत्री कवासी लखमा ने आगामी 2 सितंबर को होने वाले राजीव युवा मितान कार्यक्रम के आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था के बारे में जानकारी लेते हुए अधिकारियों से चर्चा की। सभा स्थल, पंडाल, ग्रीन रूम, सीटिंग अरेंजमेंट आदि के विषय मे जानकारी ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2 सितंबर को रायपुर आएंगे। वे मेला ग्राउंड नवा रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मेला ग्राउंड में विशाल राजीव युवा मितान सम्मेलन होना है। सम्मेलन को राहुल गांधी विशेष रूप संबोधित करेंगे।कार्यक्रम में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, अभा कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारीद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरीशंकर उल्का व सह प्रभारी विजय जांगिड़, सभी मंत्री एवं प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
दल्लीराजहरा का युवक तांदुला नहर में बहा पुलिस के जवान एवं गोताखोर खोजबीन में जुटे
दल्लीराजहरा – तांदुला नहर मे फूण्डा के पास युवक नहर में बहा, नहर की दूसरी ओर किनारे नहा रहे ग्रामीणों ने बताया कि युवक शौच के लिए गया था ट्रक ड्राइवर 27 वर्षीय युवक नहर मे बह गया ,आज सुबह 6.30 बजे ट्रक में सीमेंट भरकर अरमरीकला भोथली खाली करने जा रहे थे, फूण्डा के पास नहर मे युवक शौच के लिए रुका था हेल्पर ट्रक मे सोया था तभी दूसरे तरफ नहर मे नहा रहे ग्रामीणो ने देखा की एक युवक नहर मे बह रहा है उसके देखते ही देखते युवक जलमग्न हो गया ग्रामीण न्यूज़ से बचने के लिए का प्रयास किया एवं जाकर ट्रक हेल्पर को बताया की उनका ड्राइवर नहर मे बह गया |तत्काल स्थानीय थाना को सुचित किया गया रनचिरई थाना को सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुँच शव का खोजबीन जारी कर दी गई है , ट्रक ड्राइवर का नाम आशीष दामले उम्र 27 वर्ष निवासी दल्लीराजहरा बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस एवं गोताखोरों की टीम पहुंच युवक को खोजने में जुटे हुए हैं।


दुखी परिवार से मिले विधायक जैन और अध्यक्ष मौर्य
जगदलपुर संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन और शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कांग्रेस कार्यकर्ता रमेश सरकार व हेडली सरकार की माताजी की तेरहवीं पर धरमपुरा स्थित निवास स्थान पंहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संवेदना प्रकट कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष कविता साहू,पार्षद सूर्या पानी, दयाराम नाग, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सायमा अशरफ सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।

दुर्घटनाग्रस्त कन्वेयर गैलरी नं 16-17 स्ट्रक्चर का यूनियन प्रतिनिधियों ने किया निरीक्षण
कल रात्रि लगभग 9 बजे दल्ली यंत्रीकृत खदान में कन्वेयर गैलरी नं 16-17 का स्ट्रक्चर दुर्घटनाग्रस्त हो कर गिर गया। किसी कुछ समझ आता इससे पहले रेल्वे लाईन बंद हो गई, कच्चे माल का खेप लेकर मालगाड़ी निकलने वाली थी तभी ये दुर्घटना हो गई।सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कोई भी कर्मचारी चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी मालगाड़ी के ऊपर लोहे का स्ट्रक्चर गिरने से मालगाड़ी का वैगन भी दब गया है और वैगन को भी नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी होने के बाद यूनियन के प्रतिनिधियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने घटनास्थल पर पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से एटक से कमलजीत सिंह मान ,और श्रीनिवास , भारतीय मजदूर संघ से एम पी सिंग, मुश्ताक अहमद, किशोर कुमार मायती,इंटक से अभय सिंह थे तीनों यूनियन प्रतिनिधियों ने वहां राहत कार्य में लगे सभी नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों से बातचीत किया और दुर्घटना के कारणों को जानने का प्रयास किया और घटना स्थल का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने वहां उपस्थित श्रमवीरो का हौसला बढ़ाया और उन्हें बढ़-चढ़ कर कार्य करने के लिए प्रेरित किया और साथ ही सभी श्रमवीरो को सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए कार्य करने को कहा और सुरक्षा प्रथम की नीति पर काम करने को कहा। यूनियन प्रतिनिधियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दल्ली यंत्रीकृत खदान के माईंस आफिस सभागार में पहुंचे जहां ई डी माईंस की उपस्थिति में बैठक हुई जिसमें राजहरा खदान समूह के मुख्य महाप्रबंधक,दल्ली यंत्रीकृत खदान के एजेंट और माईंस मैनेजर भी उपस्थित थे । बैठक में तीनों यूनियन प्रतिनिधियों ने सबसे पहले ईस दुर्घटना से जल्द से जल्द निपटने के लिए प्रबंधन को हर तरह से मदद करने की बात कही और कहा कि हम सभी हर समय उपलब्ध हैं प्रबंधन हमारा और हमारे श्रमवीरो का ईस घटना से उबरने में हर तरह से मदद लें सकतीं हैं। साथ ईस बात पर भी राहत व्यक्त किया कि किसी तरह की जान माल का नुक़सान नहीं हुआ और न ही किसी के घायल होने की खबर है जोकि बहुत अच्छी बात है। यूनियन प्रबंधन के साथ मिलकर जल्द से जल्द पुनः सुचारू रूप से कार्य को प्रारंभ करेगा ऐसा हम विश्वास दिलाते हैं। साथ ही यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रबंधन के सामने यह प्रस्ताव रखा कि प्लांट पुराना हो चुका है और आने वाले समय में हमें अभी लंबे समय तक कार्य करना है इसलिए सबसे पहले प्रबंधन राजहरा खदान समूह के सभी प्लांट का तकनीकी निरीक्षण करवा लें जिससे हमें ईनकी गुणवत्ता की जानकारी हो जाये और कहीं मरम्मत की आवश्यकता होतो समय पर किया जा सके। और अभी ईस घटना से सभी नियमित कर्मचारियों और ठेका श्रमिकों को मन जो भय का माहौल है उसे भी दूर किया जा सके और सुरक्षा के मापदंडों का पालन करते हुए हम पुनः रिकॉर्ड उत्पादन करें। यूनियन प्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद ई डी माईंस ने कहा कि भिलाई से ई डी वर्क्स और उनकी पूरी टीम यहां पहुंच रही है और वह लोग दुर्घटनाग्रस्त कन्वेयर गैलरी नं 16-17 के साथ पुरे खदान के प्लांट का तकनीकी निरीक्षण करेगी और उसके बाद जहां जैसी आवश्यकता होगी प्रबंधन द्वारा सुधार कार्य किया जावेगा। और ई डी माईंस ने सभी यूनियन प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि कंपनी ईस का बात पूरा ध्यान रखेंगी की ईस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए यूनियन और प्रबंधन को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा,जिस पर उपस्थित सभी यूनियन के नेताओं ने अपनी सहमति दी और प्रबंधन को पूरी तरह आश्वस्त किया कि कंपनी हम सबकी है इसमें कार्य करने वाले सभी नियमित कर्मचारी और ठेका श्रमिक सभी की है ,चाहे हमारी यूनियनें अलग हो सकती है मगर हमारा लक्ष्य एक ही है कि सुरक्षात्मक तरीके से कार्य करते हुए रिकॉर्ड उत्पादन करना।
ईस बैठक में मुख्य रूप से एटक से कमलजीत सिंह, श्रीनिवास, भारतीय मजदूर संघ से एम पी सिंग, मुश्ताक अहमद अंसारी, किशोर कुमार मायती इंटक से अभय सिंह उपस्थित थे।
भानपुरी व करपावंड रेंज में पेड़ों की धड़ल्ले से अवैध कटाई
- जांच कर लौट चुकी है टीम, कार्रवाई का अता पता नहीं
बकावंड बस्तर जिले के करपावंड और भानपुरी वन परिक्षेत्र अंतर्गत फरसरा के जंगलों में छंटाई के नाम पर पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से चल रही है। सागौन के बड़े बड़े पेड़ों को भी जंगल माफिया बेखौफ होकर काट रहे हैं।
प्राप्त उक्त वन परिक्षेत्र के लगभग 9 वर्ग किमी जंगल में पेड़ों की छंटाई के नाम पर अवैध कटाई को अंजाम दिया जा रहा है। रात के समय इस क्षेत्र से लकड़ी तस्करी बड़े पैमाने पर होती है। रेंज के विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते यह खेल चल रहा है। इस जंगल में वन कर्मियों की ड्यूटी का ठिकाना नहीं रहता। करपावंड के रेंजर ने बताया कि जांच टीम आई थी, जो जांच करके जा चुकी है। वहीं भानपुरी के रेंजर से इस मामले को कई दफा संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव ही नहीं किया। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जंगल माफियाओं से अधिकारियों की सांठगांठ है।
भिंरिंडा मे निर्माण कार्यों की राशि की बंदरबांट
- सारे निर्माण कार्य सालों से पड़े हैं आधी अधूरी हालत में
बकावंड विकासखंड बकावंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत भिरिंडा में एक वर्ष से आंगनबाड़ी भवन का निर्माण अधर में लटका हुआ है। देखने में आया है कि ग्राम पंचायत के अन्य निर्माण भी ऐसे ही आधी अधूरी हालत में हैं।
उक्त सभी निर्माण कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से शुरू कराए गए थे। लंबा अरसा गुजर जाने के बाद भी निर्माण कार्य आज तक पूरे नहीं हो पाए हैं। गांव के लोग बताते हैं कि सरपंच और सचिव ने निर्माण कार्यों कीपूरी राशि का आहरण कर लिया है। सरकारी रकम को हजम कर उन्होंने निर्माण कार्यों को अधूरा छोड़ दिया है। इसकी जानकारी लगने पर इस संवाददाता ने गांव में जाकर सच्चाई जानने की कोशिश की। सभी निर्माण कार्य आज तक अधूरे ही पड़े हैं। जब इसकी जानकारी मनरेगा अधिकारी श्री वर्मा से लेनी चाही, तो वे टाल मटोल करने लगे। ऐसा लगाता हैं कि गांव के विकास कार्यों की राशि की सरपंच सचिव ने इनके साथ मिलकर बंदरबाट कर ली है। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसएस मंडवी ने भी इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
बस्तर पहुँचे प्रभारी महामंत्री ने की वरिष्ठ नेता स्वर्णकार से मुलाक़ात
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू कल बस्तर प्रवास पर आए हुए थे, उन्होंने बस्तर के वरिष्ठ नेता मिथिलेश स्वर्णकार की मुलाक़ात की। इन दोनों वरिष्ठ नेताओं की बस्तर की राजनीती के सम्बन्ध मे लम्बी चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश सयुंक्त महामंत्री शंकर राव भी मौजूद थे। इन नेताओं के राजनीती मे शीर्षपद मिलने की बधाई भी प्रेषित किया और उनका मुँह मीठा कराया।
पिछड़ा वर्ग ने विधायक बघेल का माना आभार
- आयोजन में मुख्य भूमिका निभाई विधायक लखेश्वर बघेल ने : दिनेश यदु
जगदलपुर बस्तर संभागीय अध्यक्ष दिनेश यदु के नेतृत्व में ओबीसी महासभा एवं पिछडा वर्ग कल्याण संघ ने बस्तर विधायक तथा बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के प्रति आयोजन में सहयोग देने के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
यदु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने से मिलकर अपने एक दिवसीय कार्यक्रम हेतु सहयोग मांगा था।की ज विधायक श्री बघेल ने पूरे कार्यक्रम का जिम्मा उठाकर कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था से लेकर सभा स्थल की सभी जिम्मेदारियां ली थी। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राज्य सरकार सभी वर्गों के साथ अन्य पिछडा वर्ग की प्रगति के लिए भी हरसंभव प्रयास कर रही है। अनुसूचित जाति जनजाति के विद्यार्थियो की तरह प्रदेश के संभागीय मुख्यालयों में पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। दिनेश यदु ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हमारे समाज के लोगों को लाभ मिल रहा है। कृषि क्षेत्र में हमारे लोग हमेशा से सक्रिय होकर काम करते आए हैं। इसी के चलते अत्यधिक लाभ मिला है।और मैं प्रदेश सरकार एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल का धन्यवाद ज्ञापित करता हूं जिन्होंने समाज प्रमुखों की मांग पर तुरंत हामी भरते हुए पूरी जिम्मेदारी ली और पूरी व्यवस्था करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
सीएम बघेल और पीसीसी चीफ बैज ने की मलकीत की ताजपोशी
- लगन के साथ पार्टी की सेवा करते रहने की दी प्रेरणा
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज ने प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पदभार ग्रहण करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
मलकीत सिंह गैदू के सिर पर हाथ रखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने उन्हें आशीर्वाद दिया। दोनों बड़े नेताओं ने मलकीत सिंह की कार्य क्षमता की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि गैदू पार्टी की सेवा पूरे समर्पण भाव से करते रहेंगे।
किया गया भव्य स्वागत
आरंभ में प्रभारी महामंत्री संगठन एवं प्रशासन मलकीत सिंह गैदू के कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचने पर नेताओ और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस तरह के अभूतपूर्व स्वागत से मलकीत सिंह भाव विभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि आप सभी का यह प्यार और मुख्यमंत्री भूपेश बैज एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा मुझ पर किया गया विश्वास मेरे जीवन के लिए अनमोल धरोहर हैं। मैं सदैव आप सभी का ऋणी रहूंगा।
युवा सोच नई जोश की नीति पर कार्य कर रहे युवा:–आशीष गुप्ता
दल्लीराजहरा:–छत्तीसगढ़ में कुछ महीनो बाद विधानसभा चुनाव होना है। इस पर भाजयुमो बालोद जिला सोशल मीडिया प्रभारी व भाजयुमो डौंडी मण्डल उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने जैसे ही डौंडीलोहारा विधानसभा क्रमांक 60 से युवा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर की घोषणा की युवाओं में एक अलग ही ऊर्जा उत्पन हुई।विधानसभा के युवा प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के साथ मिलकर युवा सोच नई जोश की नीति पर कार्य कर रहे हैं। आशीष गुप्ता ने कहा की देवलाल ठाकुर हम सभी युवाओं के साथ हमेशा से खड़े रहे है और बड़े भाई की तरह साथ निभाते है। अवश्य ही विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 60 डौंडीलोहारा से भारतीय जनता पार्टी की जीत होगी। आशीष गुप्ता भारतीय जनता पार्टी बालोद जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार, भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे भारतीय जनता पार्टी डौंडी मण्डल अध्यक्ष मनीष झा व भारतीय जनता युवा मोर्चा डौंडी मंडल अध्यक्ष संजीव मानकर के नेतृत्व में लगातार युवा भाईयो के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी देवलाल ठाकुर के लिए प्रचार प्रसार कर रहे है। क्रेंद्र की मोदी सरकार के द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यों से जनताओ को रूबरू करा रहे है।


