City Media - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog

अरमुरकासा के 35 किसानों को मिले बैटरी चलित स्प्रेयर, जनपद सदस्य मंजू बैस के प्रयासों से संभव हुआ वितरण

0

दल्लीराजहरा ग्राम पंचायत अरमुरकासा में कृषि विभाग के तत्वावधान में बैटरी चलित स्प्रेयर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस रहीं। अध्यक्षता कृषि विभाग की सभापति श्रीमती आशा आर्य ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत सरपंच हलधर गोरे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कृषि विभाग के अधिकारी वाई.आर. देहारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का प्रारंभ किया।

सरपंच ने जताया आभार स्वागत भाषण में सरपंच हलधर गोरे ने कहा कि “हमने अपने जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस जी को बताया था कि हमारे गांव में उद्यानिकी विभाग तो है, परंतु किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। उनके सार्थक प्रयासों से आज हमारे गांव के 35 किसानों को बैटरी चलित स्प्रेयर प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इसके लिए मैं और समस्त ग्रामवासी सदैव आभारी रहेंगे।”

कृषि सभापति ने जल संचय पर दिया जोर

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं कृषि विभाग सभापति श्रीमती आशा आर्य ने कहा कि “ये स्प्रेयर आपको मिल रहे हैं तो ये आपकी सक्रिय जनपद सदस्य बहन मंजू बैस के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने आपकी आवाज को कलेक्टर महोदया तक पहुंचाया, जिसका परिणाम आज अरमुरकासा के किसानों तक स्प्रेयर के रूप में पहुंचा है। इससे आप उन्नत किसानी की ओर अग्रसर होंगे।” उन्होंने किसानों को जल संचय के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि मंजू बैस का उद्बोधन

मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्रीमती मंजू संजय बैस ने कहा, “मुझे सबसे अधिक खुशी तब मिलती है जब मेरा प्रयास जमीन स्तर पर दिखाई देता है। आपने मुझे समस्या बताई, हमने उसे कलेक्ट्रेट तक पहुंचाया और आज हमें सफलता मिली। बैटरी चलित स्प्रेयर से आपको बहुत मदद मिलेगी और आप उन्नत किसानी कर पाएंगे।”उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि “यदि हम लगातार रासायनिक खेती करेंगे तो धीरे-धीरे हम ‘धीमा जहर’ का सेवन कर रहे हैं। यह हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा है। हमें कृषि विभाग की मदद से धीरे-धीरे जैविक खेती की ओर बढ़ना होगा ताकि हम बेहतर भविष्य तय कर सकें। साथ ही हमें अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना होगा। अभी 42-43 डिग्री तापमान सहना पड़ रहा है, यदि हमने पौधे नहीं लगाए तो तापमान और बढ़ जाएगा। मैं आप सभी किसानों के उज्ज्वल भविष्य और उज्ज्वल किसानी की कामना करती हूं।”कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग के अधिकारी श्री चेतन लाल भुआर्य ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सभी पंच, कृषक संतोष लेडिया, नरेश केरम, राकेश नसर्वास, मुकेश मेरिया, इमन लाल, रामाधार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे l

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर की जा रही है निरंतर कार्रवाई

0

रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 वाहन को किया गया जप्त

बालोद, 19 जून 2026 कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत खनिज विभाग के द्वारा 19 जून 2026 को बालोद एवं गुरूर विकासखण्ड का औचक निरीक्षण किया गया। जिला खनि अधिकारी ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा निरीक्षण के दौरान रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 हाइवा को जप्त कर थाना/आरक्षी केन्द्र बालोद एवं सनौद के अभिरक्षा में रखा गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी खनिज जांच दल द्वारा खनिज के अवैध परिवहन, उत्खनन व भण्डारणकर्ताओं के विरूध्द निरंतर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

बार बार बिजली दरें बढ़ा कर जनता को लूट रही है भाजपा सरकार: रेखचंद जैन

0

प्रदेश के 45 लाख परिवारों के बिल हो गए तीन गुना: रेखचंद जैन

बीजापुर।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरुवार को जगदलपुर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली दामों में 30 से 50 पैसे और गैर-घरेलू में 20 से 40 पैसे की बढ़ोतरी किए जाने के फैसले का कांग्रेस विरोध करती है। उन्होंने इसे जनता पर अत्याचार करार देते हुए आगे कहा कि भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पांचवीं बार बिजली दरों में वृद्धि की गई है।

पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक रेखचंद जैन ने भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार पर आरोप लगाया कि पहले से ही बेहद महंगे बिजली बिलों से परेशान जनता को राहत देने के बजाय सरकार लगातार बोझ बढ़ा रही है। इस बार कृषि पंपों की बिजली में भी 40 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोत्तरी की गई है। हाल ही में 12 प्रतिशत विद्युत ईंधन अधिभार भी बढ़ाया गया था। प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों में बिजली दरों में महज 2 पैसे की बढ़ोत्तरी की थी और उसमें भी 400 यूनिट तक बिजली बिल आधा करने की योजना लागू थी। वहीं भाजपा सरकार ने 400 यूनिट तक की आधी बिल योजना बंद करने के बाद पांचवीं बार दाम बढ़ाए हैं। श्री जैन ने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार और बिजली विभाग उपभोक्ताओं को बिल के नाम पर लूटने में लगी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कुछ महीनों से बिजली बिल तीन से चार गुना तक आ रहे हैं। एक ही महीने में उपभोक्ताओं को ऑनलाइन और ऑफलाइन अलग-अलग बिल भेजे जा रहे हैं। अनुबंध भार क्षमता बिना उपभोक्ता की सहमति के बढ़ाई जा रही है।कांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा है कि स्मार्ट मीटर वास्तविक खपत से अधिक रीडिंग दिखा रहे हैं और सामान्य मीटर की तुलना में बहुत तेजी से चल रहे हैं। जून माह में 45 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं के बिल औसतन तीन गुना आ गए हैं, जिससे जनता बेहद परेशान है। इसके साथ ही उन्होंने बिजली बिल ज़्यादा आने के तीन कारण बताए जिनमें सरकार द्वारा बिजली के दाम बढ़ाना, बिजली बिल हाफ़ योजना बंद करना और स्मार्ट मीटरों को लगाकर उपभोक्ताओं से अनाप शनाप खपत से अधिक रीडिंग बताना जिससे बिजली बिल अधिक आ रहे हैं। उत्तरप्रदेश का उदाहरणकांग्रेस नेता रेखचंद जैन ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार से मांग की कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने खुद स्मार्ट मीटर वापस लेने का फैसला किया है। इसलिए छत्तीसगढ़ सरकार को भी जनहित में स्मार्ट मीटर वापस लेना चाहिए।उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार 24 घंटे बिजली देने में पूरी तरह नाकाम है, फिर भी अनाप-शनाप बिल भेज रही है। जनता बिजली कटौती और महंगे बिल दोनों से त्रस्त है। इसके साथ ही रेखचंद जैन ने इसे लेकर सदन से लेकर सड़क तक आंदोलन करने की बात कही। प्रेस वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, प्रवीण डोंगरे, वलवा मदनैया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, सालिक नागवंशी, हेमू उपाध्याय, वीरेंद्र साहनी, गिरधारी लाल राठी, ज्योति कुमार, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पुरुषोत्तम खत्री, जितेंद्र हेमला, सुनील उद्दे, इदरीस खान, एजाज सिद्दीकी, गुड्डू कोरसा, महेश हेमला, पार्षद बबीता झाड़ी, नामपल्ली ब्रह्मचारी, जगदीश सेन, अखिलेश नाग, लक्ष्मण कोरसा आदि उपस्थित थे।

बालोद पुलिस ने डीजल चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद। जिले में लगातार हो रही डीजल चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए बालोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इससे पूर्व दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। प्रकरण में अब तक कुल 11 आरोपियों की गिरफ्तारी एवं 6 वाहनों की जब्ती की जा चुकी है।गिरफ्तार आरोपियों में सोनू वाल्मिकी (35) निवासी ग्राम छापीहेड़ा, थाना सिटी कोतवाली, जिला शाजापुर (मध्यप्रदेश), गणेश साव (48) निवासी कैंप-1 शास्त्री नगर, थाना छावनी, भिलाई, जिला दुर्ग, अरुण फुलेरिया (22), राहुल चंदेल (28), राकेश चंदेल (22), होकम सिंह मालवी (50) एवं धरमराज फुलेरिया (19) निवासी ग्राम दुपाड़ा, थाना लालघाटी, जिला शाजापुर (मध्यप्रदेश), तुषार माली (29) निवासी ग्राम नरवल, जिला उज्जैन (मध्यप्रदेश) तथा वीरेन्द्र सिंह (39) निवासी हर्षित हार्मोनी कॉलोनी, गुमागांव, थाना उरला, जिला रायपुर शामिल हैं।

वहीं पूर्व में गिरफ्तार शिवपाल उर्फ शिवा वाल्मिकी (19) एवं देवेन्द्र विश्वकर्मा (25) निवासी शाजापुर (मध्यप्रदेश) को भी जेल भेजा जा चुका है।पुलिस के अनुसार 13 जून को नाकेबंदी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का 490 लीटर डीजल, स्विफ्ट डिजायर, सूमो गोल्ड, स्कॉर्पियो वाहन एवं मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। फरार आरोपियों की तलाश के दौरान साइबर सेल एवं थाना बालोद की संयुक्त टीम ने रायपुर के उरला क्षेत्र में एक किराये के मकान में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बालोद जिले के लाटाबोड़, नेवारीखुर्द, जगतरा, अर्जुन्दा एवं कुम्हारी क्षेत्रों में खड़े ट्रक-बसों की डीजल टंकियों के ताले तोड़कर डीजल चोरी करते थे तथा उसे भिलाई निवासी गणेश साव के माध्यम से बेचते थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मध्यप्रदेश पासिंग की दो स्कॉर्पियो वाहन, एक टैंकर वाहन, तीन मोबाइल फोन, 37 प्लास्टिक गैलन तथा 40 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी बालोद बोनीफॉस एक्का के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी धरम भुआर्य सहित थाना एवं साइबर सेल के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिंदू सेना मातृशक्ति संगठन का हुआ विस्तार, संगीता रजक बनीं शहर अध्यक्ष

0

दल्ली राजहरा। स्थानीय हनुमान मंदिर परिसर में हिंदू सेना मातृशक्ति संगठन के विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वर्मा, प्रदेश महामंत्री निलेश श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष नंदा पसीने की अनुशंसा पर संगीता रजक को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके साथ ही साक्षी खटवानी एवं ज्योति राजा भोज को उपाध्यक्ष, पुष्पा साडिलय को महामंत्री, सुनीता भांडेकर को सचिव, गायत्री जैन को संगठन सचिव, पूजा तेजवानी को कोषाध्यक्ष तथा शिखा सोनी को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान तिलक लगाकर, भगवा गमछा पहनाकर तथा पुष्पमालाओं से किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर अध्यक्ष महेंद्र भाई पटेल, वनवासी कल्याण समिति के जिला अध्यक्ष पवन गंगबेर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता राकेश द्विवेदी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सर्व समाज समरसता समिति की अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, महिला उत्पीड़न उन्मूलन समिति की जिला अध्यक्ष, पूर्व एल्डरमैन एवं पार्षद किरण सिन्हा तथा शिव संस्कार धाम के संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष हेमशंकर साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को समाज के लिए सकारात्मक पहल बताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती एवं आगामी गतिविधियों को लेकर चर्चा के साथ हुआ।

सोशल मीडिया से दोस्ती कर यूपी के युवक ने जगदलपुर की युवती की लूट ली आबरु, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग भी

0

आरोपी युवक उत्तरप्रदेश के मऊ से गिरफ्तार

मोबाईल में मिले अश्लील वीडियो और फोटो

आरोपी जगदलपुर आकर करता रहा युवती का दैहिक शोषण

अर्जुन झा

जगदलपुर सोशल मीडिया प्लेटफार्म जहां आज की सबसे बड़ी जरूरत है, वहीं यह युवतियों के लिए कभी कभी बड़ा खतरनाक साबित होता है। सोशल मीडिया के जरिए जगदलपुर की एक युवती उत्तरप्रदेश के एक युवक के प्रेमजाल में फंस गई। युवक ने जगदलपुर आकर न सिर्फ युवती की आबरू लूट ली, बल्कि उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इन वीडियो और फोटो के जरिए युवक पीड़ित युवती को ब्लैकमेल करने लगा। ये तो भला हो बस्तर पुलिस का, जिसने समय रहते आरोपी युवक को दबोच लिया, वरना ब्लैकमेलिंग के इस गंदे खेल का अंजाम कुछ भी हो सकता था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के मऊ जिले के नसीराबाद निवासी युवक रवि कुमार राजभर पिता राजकुमार राजभर ने जगदलपुर की एक युवती से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर ली और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। रवि जगदलपुर आ धमका और युवती को मिलने के लिए नगर के एक होटल में बुलाया। प्यार में अंधी हो चुकी युवती होटल पहुंच गई। रवि ने युवती को होटल के एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाईल फोन से पूरी घटना का वीडियो और फोटो तैयार कर ली। आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर युवती को बार बार मिलने के लिए बुलाने लगा।. इससे युवती परेशान हो गई और कोतवाली पुलिस की शरण में पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित की गई। टीम को उत्तरप्रदेश रवाना किया गया। जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफी मशक्कत के बाद आरोपी रवि को हिरासत लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार करते हुए अपने मोबाइल में प्रार्थिया की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखने की जानकारी दी। आरोपी ने वह मोबाईल फोन भी पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी रवि के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने पर उसे आरोपी को मऊ से ट्रांज़िट रिमांड पर जगदलपुर लाया गया। यहां उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया। मामले को सुलझाने में निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, सहायक उप निरीक्षक सतीश यादव व मीना यादव तथा आरक्षक उज्जवल सिंह, रंगलाल खरे, त्रिनाथ कश्यप, केशव चंद्रा, बलराम, राजू बघेल, रीना ने बड़ी अहम भूमिका निभाई।

मातृभाषा में पढ़ेंगे बच्चे डाइट बस्तर में हल्बी, भतरी, गोंडी की किताबों पर मंथन शुरू

0

बस्तर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बस्तर के बच्चों को मातृभाषा में शिक्षा देने के लिए डाइट बस्तर में मंगलवार से दो दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तैयार हल्बी, भतरी और गोंडी भाषा की पठन सामग्री को इस कार्यशाला में अंतिम रूप दिया जाएगा। एफएलएन प्रभारी बेनूराम मौर्य के मार्गदर्शन में शुरू हुई कार्यशाला में तीनों भाषाओं के विशेषज्ञ शिक्षक सामग्री की प्रूफ रीडिंग और भाषागत सुधार कर रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि मातृभाषा में पढ़ने से बच्चों की समझ और अभिव्यक्ति बेहतर होती है। इसलिए सामग्री को सरल, रोचक और स्थानीय संस्कृति से जोड़कर तैयार किया जा रहा है। विशेषज्ञ प्रत्येक पाठ, कहानी और चित्रों की प्रासंगिकता पर काम कर रहे हैं l

ताकि बच्चे खुद को किताबों से जोड़ सकें।हल्बी भाषा के लिए कृष्णा सिंह ठाकुर, हिरेंद्र देवांगन, विजय कश्यप, भतरी के लिए नेहुरलाल कश्यप, महेंद्र पाण्डेय, मोहित पाण्डेय और गोंडी के लिए महेश पोयाम, बुधराम कर्मा, भारत कुरुद कार्यशाला में शामिल हैं। एलएलएफ बस्तर से डीएसी एवं बीएसी तकनीकी सहयोग दे रहे हैं। समीक्षा के बाद परिष्कृत सामग्री को मुद्रण हेतु भेजा जाएगा। नए सत्र से पहले यह सामग्री प्राथमिक स्कूलों में पहुंचा दी जाएगी। इससे बस्तर के हजारों बच्चों को मातृभाषा में पढ़ने का अवसर मिलेगा। हिंदी माध्यम से पढ़ाई शुरू करने पर इन्हें होने वाली दिक्कत दूर होगी और फाउंडेशनल लिटरेसी मजबूत होगी। विशेषज्ञों के मुताबिक इस पहल से ड्रॉपआउट दर घटेगी और स्थानीय भाषाओं का संरक्षण भी होगा।

पत्रकार बनकर वसूली करने वालों से सरपंच परेशान

0

जगदलपुर बस्तर जिले में सरपंचों से अखबारनवीस बनकर रकम वसूल करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही सरपंच संघ के अध्यक्ष द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक को इस मामले से जुड़ी लिखित शिकायत की गई थी। आज फिर दर्जनों सरपंचों ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर कथित पत्रकारों की शिकायत कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। सरपंचों ने बताया है कि कुछ लोग पत्रकार बनकर जिले भर के सरपंचों से अवैध वसूली कर रहे हैं। बिना सहमति के विज्ञापन प्रकाशित कर रकम वसूली की जा रही है।

सहकारिता के क्षेत्र में नारायणपुर को बड़ी सौगात, मंत्री केदार कश्यप ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा का किया लोकार्पण

0

किसानों, महिला समूहों और ग्रामीणों को मिलेगी बैंकिंग एवं कृषि ऋण की बेहतर सुविधा

नारायणपुर प्रदेश के वन, जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने आज नारायणपुर जिले को सहकारिता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सौगात देते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा भवन का लोकार्पण किया। लगभग 36 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक भवन के प्रारंभ होने से जिले के किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, ग्रामीण उद्यमियों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ और अधिक सुगमता से प्राप्त होगा।

लोकार्पण समारोह में मंत्री केदार कश्यप ने अनावरण कर भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार सहकारिता को मजबूत कर ग्रामीण क्षेत्रों तक वित्तीय सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नवीन शाखा के प्रारंभ होने से किसानों को कृषि ऋण, किसान क्रेडिट कार्ड, पशुपालन एवं स्वरोजगार संबंधी ऋण योजनाओं का लाभ अधिक सरलता और पारदर्शिता के साथ मिलेगा। अब ग्रामीणों को बैंकिंग कार्यों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बैंक परिसर में नोडल कार्यालय भवन, बैठक हॉल में शेड निर्माण एवं शौचालय निर्माण की घोषणा भी की।इस अवसर पर 15 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं बीज का वितरण किया गया। कार्यक्रम को पूर्व सांसद एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप तथा उपाध्यक्ष श्रीनिवास मिश्रा ने भी संबोधित किया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि नवीन शाखा में ग्राहकों की सुविधा के लिए आधुनिक बैंकिंग व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं, जिनमें डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, सुव्यवस्थित काउंटर एवं पारदर्शी लेन-देन प्रणाली शामिल है।

इससे ग्राहकों को तेज, सुरक्षित एवं गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं प्राप्त होंगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनप्रतिनिधि, पार्षद, जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिनसन गुरिया, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, जिला स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में किसान एवं नागरिक उपस्थित थे।

सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले मऊ, उत्तर प्रदेश निवासी युवक को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

थाना कोतवाली, जगदलपुर की टीम ने एक आरोपी को UP से किया गिरफ्तार

घटना स्थल जगदलपुर शहर के एक होटल है

घटना के बाद से आरोपी ने मोबाइल बंद कर रखा था

घर में ना रहकर बाहर में रहता था आरोपी

मुखबिर तैनात कर रात्रि में दबिश देकर पकड़ा गया,

आरोपी को पुलिस द्वारा उसके घर नसीराबाद, जिला मऊ, यूपी से गिरफ्तार किया गया नाम आरोपी – रवि कुमार राजभर पिता राजकुमार राजभर उम्र 19 वर्ष 4 माह ग्राम पो. नसीराबाद कला तहसील सदर- मउ, थाना हलधरपुर, जिला मउ (उ.प्र.) पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर बलात्कार कर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने वाले उत्तर प्रदेश निवासी युवक पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली में प्रार्थिया ने थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उत्तर प्रदेश का रवि नाम का लड़का सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती कर अपने प्यार के जाल में फंसाकर जगदलपुर आकर मिलने किए बुलाकर एक होटल के रूम में बात करने के बहाने लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार किया तथा प्रार्थिया द्वारा मिलने से मना करने पर उसे उसके बनाए हुए अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा

कि सूचना पर अपराध क्रमांक 174/26 धारा 64.2 भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम उत्तर प्रदेश आरोपी के पते पर रवाना किया गया था जो आरोपी घटना समय से घर पर ना रहकर बाहर से आना जाना करता था जहां पुलिस टीम द्वारा मुखबिर लगाकर काफ़ी मुश्किलों के बाद आरोपी रवि को अपने हिरासत लिया गया जिससे पूछताछ करने पर आरोपी लड़के द्वारा अपराध धारा कारित करना स्वीकार करते हुए अपने मोबाइल में प्रार्थीया का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर रखना बताते हुए मोबाइल को पेश किया जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने से आरोपी को मऊ से गिरफ्तार कर ट्रांज़िट रिमांड में जगदलपुर, बस्तर लाकर विधिवत् न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी- निरीक्षक – लीलाधर राठौरउनि. – अरुण मरकाम ,सउनि – सतीश यादव ,मीना यादव आर. – उज्जवल सिंह , रंगलाल खरे , त्रिनाथ कश्यप,केशव चंद्रा , बलराम , राजू बघेल , रीना

MOST POPULAR

HOT NEWS