City Media - Page 1785 of 1802 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1785

Breaking नक्सलियों का सहयोगी फरार चल रहे आरोपी वरुण जैन गिरफ्तार

0

रायपुर। नक्सलियों के शहरी नेटवर्क के मामले में फरार चल रहे आरोपी वरुण जैन को राजनांदगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर कांकेर पुलिस को सौंप दिया है। 13 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके थे, जबकि वरुण जैन काफी समय से फरार था। वरुण जैन का भाई निशांत जैन पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

जिले के अंदरूनी क्षेत्र कोयलीबेड़ा, आमाबेड़ा, सिकसोड, रावघाट, टाडोकी में पीएमजेएसवाय के अंतर्गत 25 सड़क निर्माण में कंपनी रॉयल के डायरेक्टर वरुण के द्वारा 2 से 3 वर्ष में ही ठेका लेकर अपने अधीनस्थ लोगों के माध्यम से सीधे तौर पर सड़क निर्माण के नाम पर नक्सलियों को जूता, वर्दी कपड़ा, वायरलेस सेट, दवाई, बिजली तार, नगदी रकम राजनादगांव एवं अन्य शहरों से आरोपित मुकेश सलाम एवं राजेन्द्र सलाम के माध्यम से नक्सलियों को दे रहा था।

शासन की नरवा विकास योजना का जंगल भूमि निरीक्षण में गए रेंजर सहित स्टाफ के सात लोगो को मधुमक्खी ने किया ताबड़तोड़ हमला।

0

डौंडी :- राज्य शासन की महत्वपूर्ण नरवा विकास योजना तहत क्षेत्र के आमडुला स्थित काकडकसा जंगल नाला में चेक डेम हेतु भूमि स्थल का निरीक्षण करने बाईक को छोड़कर दुर्गम जंगल की ओर करीब 200 मीटर अंदर पैदल ही चले गए , जहां डौंडी वन विभाग रेंजर एवं अन्य सात स्टॉप को किसी पेड़ पर बैठे मधुमख्खियों की झुंड ने अचानक हमला करना शुरू कर दिया जिससे अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया सभी मधुमख्खी से बचाव करते इधर उधर भागते किसी तरह बाईक के करीब पहुँचे, इस दौरान मधुमक्खी डंक से सभी लोग घायल हो गए थोड़ी देर बाद उन्हें फीवर आना शुरू हो गया। स्तिथि देखते हुए सभी घायल पास के आमडुला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर अपना ईलाज करवाये डॉक्टर द्वारा उन्हें जरूरी इंजेक्शन व दवाई दी गई। सबसे ज्यादा घायल अवस्था मे रेंजर थे जिन्हें करीब दस से बारह मधुमख्खी ने डंक मारा था। घटना कल गुरुवार का है बावजूद रेंजर आज डौंडी वनविभाग कार्यालय में फीवर रहने पर भी अपनी ड्यूटी का फर्ज निभा रहे है।

प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी एवं तानाशाही पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया

0

दल्ली राजहरा – भूपेश बघेल सरकार की वादाखिलाफी एवं तानाशाही पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के आह्वान पर दल्ली राजहरा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भूपेश बघेल का पुतला रैन बसेरा के सामने वार्ड नंबर 24 में फूंका गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री राकेश द्विवेदी, मोनू चौधरी ,राजेश कांबले (पार्षद )वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष शर्मा ,भीष्म टंडन (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष) रंजीत गुप्ता, निलेश श्रीवास्तव, भूपेंद्र श्रीवास, मोहम्मद इमरान ,संदीप रामटेके ,शंकर साहू, रोमन टंडन ,मनीष उईके, पुनीत, तनुज

Big Breaking बीजापुर मे नक्सलियों ने सहायक आरक्षक की तीर घोपकर निर्मम हत्या की

0

बीजापुर | प्रदेश के बीजापुर जिले के एक जवान की नक्सलियो ने तीर घोपकर निर्मम हत्या की | जानकारी के मुताबिक रात 10 बजे माटवाड़ा निवास में सोमारू पोयाम की हत्या की घटना को अंजाम… दिया गया | मृत जवान फरसेगढ़ में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ

था | मेडिकल लीव पर घर आया था जवान, जांगला थानाक्षेत्र के अंतर्गत हुए इस घटना मे नक्सलियो ने 6 तीर और टंगिये से जवान को मौत के घाट उतारा | घटना में सहायक आरक्षक के पिता और मां भी हुए घायल हुए है | एसपी कमलोचन कश्यप ने मामले की पुष्टि की |

Big Breaking News मानपुर चौक में बाइक ने स्कूटी सवार को पीछे से मारी टक्कर, बाइक सवार घायल

0

दल्ली राजहरा – मानपुर तिराहे में तेज रफ़्तार बाइक सवार ने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से टक्कर मारने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा जिससे उसके सिर पर गहरी चोट लगी | स्कूटी में सवार युवक और उसका बच्चा था जो कि पीछे से टक्कर मारने के कारण गाड़ी से अलग होकर गिर पड़े उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी है | पुलिस द्वारा बाइक सवार युवक को चिखलाकसा के ज्योति हॉस्पिटल ले जाया गया है | जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया |


दल्ली राजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में भारी वाहनों का कहर इस तरह बढ़ रहा है कि रोजाना एक्सीडेंट हो रहे हैं मानपुर तिराहे में भी लाइट की उचित व्यवस्था नहीं है नए पुल एवं सड़क चौड़ी होने के बाद गाड़ियों की रफ्तार अत्यधिक तेज रहती है जिसके कारण इस प्रकार के हादसे हो रहे है | सबसे व्यस्त तिराहा होने के बावजूद प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है | कच्चे और भानुप्रतापुर के अलावा खडगांव बोरिया से भारी वाहन भी इसी चौक से होकर गुजरती है | वहां पर नहीं तिराहे को व्यवस्थित किया गया है नहीं ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था है |

मंत्री अनिला भेड़िया ने डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवीन 108 वाहन को दिखाई हरी झंडी। दो जगह भूमिपूजन भी किया।

0

डौंडी :- स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की 108 वाहन जर्रर एवं बार बार बिगड़ी हालात में होता जा रहा था । इसकी सूचना मंत्री प्रतिनिधि को मिलने पर उन्होंने मंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री को इस ओर ध्यानाकर्षण कराया गया। जहां शासन के निर्देश पर डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नया वाहन की सौगात मिली। इस नवीन 108 वाहन को मंत्री अनिला भेड़िया के कर कमलों से हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया गया। अब क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजो को नवीन वाहन से सुविधाएं उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के सभी डॉक्टर्स,नर्स व अन्य स्टॉप, पार्षदजन सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे । जिसके बाद मंत्री का काफिला दल्लीराजहरा नगरपालिका क्षेत्र अंतर्गत साहू सदन समीप टाउनहाल का तथा ग्राम सुवरबोड़ में नलजल योजना तहत भूमिपूजन किया गया।

CEO भिलाई से संयुक्त खदान मजदूर संघ ने ठेका श्रमिकांे को स्थायी काम देने अलग नियम व शर्तो की मांग

0

दल्लीराजहरा: संयुक्त खदान मजदूर संघ ने लौह अयस्क खदान समूह में ठेका
श्रमिकांे के लिए अलग से नियम एवं शर्त बनाकर स्थायी रूप से कार्य दिये
जाने को लेकर बीएसपी भिलाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम मुख्य
महाप्रबंधक तपन सूत्रधार को ज्ञापन सौपा गया।
 लौह अयस्क खदान समूह में लगभग 1500 से अधिक ठेका श्रमिक कार्यरत हैं। जो
कि सीधे तौर पर उत्पादन से जुड़े हुए हैं। भिलाई इस्पात संयत्र के उत्पादन
लक्ष्य को पूरा करने में इन ठेका कर्मचारियों का भरपूर योगदान रहता है।
परन्तु। इन ठेका कर्मचारियों को कई विभागों में न तो समय पर वेतन का
भुगतान किया जाता है और न ही किसी अन्य प्रकार की सुविधायें जैसे कि-
छुट्टी, फेस्टीवल लिव, चिकित्सा सुविधा, नाईट शिफ्ट एलाउन्स, कैन्टीन
एलाउन्स. कन्वेन्स एलाउन्स जैसी सुविधायें मिलनी चाहिए जो कि अधिकांश
कर्मचारियों को नहीं मिल रही है।
अब चूंकि नियमित कर्मचारियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है,
वर्ष 2025 तक माइंस में नियमित कर्मचारियों की संख्या वर्तमान संख्या की
आधी रह जायेगी। और खदानों से उत्पादन लेना भी अतिआवश्यक है। ऐसे
परिस्थिति में अब समय की माँग है कि इन ठेका श्रमिकों को प्रबंधन द्वारा
इन्हे ठेका प्रथा से मुक्त कर लौह अयस्क खदान समूह में अलग से नियम बना
कर वर्तमान में कार्यरत सम्पूर्ण ठेका श्रमिकों को विभागीयकरण के समकक्ष
नीति बनाकर स्थायी रूप से कार्य पर रखा जाये। सभी ठेका कर्मचारियों को
छोटे छोटे ठेका के माध्यम से कार्य देने के स्थान पर प्रबंधन द्वारा
आपरेशन और मेन्टेनेंस एवं ट्रांसपोर्ट में कार्यरत कर्मचारियों को अलग से
पदनाम देकर विभागीयकरण जैसी नीति खदानों के लिए लायी जाये, जिससे इन ठेका
श्रमिकों को समय पर वेतन व अन्य सुविधायें नियमित रूप से मिलता रहेगा और
खदानों के अंदर औद्योगिक अशांति की स्थिति निर्मित नहीं होगी।
वर्तमान में देखा जा रहा है कि ठेकेदारों द्वारा ठेका ले लिया जाता है
लेकिन इन ठेका श्रमिकों को किसी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं ली जाती है,
जिसके कारण कई विभागों में ठेका श्रमिकों में आक्रोश के कारण उत्पादन
प्रभावित होता है।

जनपद सदस्य संजय बैस द्वारा प्रवासी मजदूरांे व किसानों को किया मिनिकीट वितरण

0

दल्लीराजहरा: ग्राम पंचायत कुसुमकसा में कृषि विभाग द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनांतर्गत ग्राम पंचायत कुसुमकसा के लगभग 20 किसान एवं प्रवासी मजदूर परिवार  लाभान्वित कृषक दाताराम रावटे, भीषमसिंह धनउराम , कुबेरसिंग, उजियारा बाई , खोरबाहरा राम , मदनलाल सहित अन्य कृषकों को उड़द बीज मिनिकिट का निःशुल्क वितरण क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य संजय बैस के द्वारा किया गया। इस दौरान सरपंच शिव राम सिंद्रामें , सचिव आलेन्द्र ,कृषि अधिकारी वायआर देहारी उपस्थित थे।

छ.ग. शासन द्वारा जारी आदेश प्रति जलाकर मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

0

बालोद : प्रांतीय अधिकारी कर्मचारी फेडरेषन के आहवान में छत्तीसगढ़ मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष रेखूराम साहू के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों का वार्षिक वेतन वृद्धि रोक की आदेष वापस लेने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर जनमेजय महोबो को ज्ञापन सौपा गया।
षासन द्वारा आधिकारी एव ंकर्मचारी के वार्षिक वेतन वृद्धि, पदोन्नति , क्रमांेन्नति एवं मंहगाई भत्ता में रोक लगाने का आदेष वित्त विभाग ने जारी किया है। मैदानी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ द्वारा जिला मुख्यालय में आदेष की प्रतियां जलाकर विरोध जतातें हुए जारी आदेष को वापस लेने की मांग की गई। वार्षिक वेतन वृद्धि रोकना दण्डनात्मक कार्यवाकी की श्रेणी में आता है। जबकि वर्तमान में कोविड 19 कोरोना वायरस से बचाव के लिए अधिकारी कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर अपनी सेवाएं दे रहे है। कर्मचारियों की वार्षिक वेतन वृद्धि रोककर दण्डित करना अनुचित है। आदेष वापस लेने की मांग करने वालों में कार्यकारी प्रांताध्यक्ष चन्द्र किषोर साहू, प्रदेष महिला प्रकोष्ठ इला दीवान , जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सेवती चंदन, तालेष्वर साहू, हिरदे जोषी, सोहन लाल मेरिया, कृपा राम ठाकुर, आरआर ठाकुर, विरेन्द्र मरकाम, कृष्णा यादव, संजय यादव, सीता साहू, बसंती उके, कृष्णा सोनकुवर, गुणेष्वरी मण्डावी, पी नरेटी, आषा सोनी, मीना बाघमारे, मीना उके, लिपिक संघ जिलाध्यक्ष दीपक साहू, प्रदेष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला महामंत्री राहूल भेड़िया , राजेष साहू, आरके सोनबोईर सहित स्वास्थ्य कर्मचारी एवं फेडरेषन के कर्मचारी गण षामिल है।

Big Breaking News जिला मुख्यालय बालोद में मिला पहला कोरोना संक्रमित

0

बालोद – संभवतः यह पहला मामला है कि जिला मुख्यालय बालोद में कोरोना का मरीज मिला है इससे पहले आसपास के गॉवों या अन्य क्षेत्रों में मिले है | जानकारी मिली है कि नगर के जवाहर नगर क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है | प्रशासन द्वारा उसे covid अस्पताल ले जाया गया है |

MOST POPULAR

HOT NEWS