City Media - Page 395 of 1853 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 395

गणेश विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डी.जे बजाने वाले पर की गई कोलाहल अधिनियम की कार्यावाही

0
  •  दो डी.जे संचालक/वाहन चालक स्वामी को माननीय न्यायालय के द्वारा 21-21 हजार(42 हजार) का किया गया जुर्माना

बालोद पुलिस अधीक्षक एस.आर.भगत (भा.पु.से.) निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में कोलाहल अधिनियम का उल्लधन करने वालो के विरूद्व माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के गाईड़ लाईन के अनुसार पालन करने हेतु निर्देशित करने पर थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशकर पाण्डये की टीम स उ नि डी.आर. भांडेकर और धरम भुआर्य के द्वारा

दिनांक 17/09/2024 एवं 21/09/2024 को पीकप वाहन क्रमांक सी.जी 04 एम.पी 8418 एवं सी.जी 08 ए.जे. 5079 में डी.जे साऊड सिस्टम को माउंट् कर अधिक आवाज में बालोद शहर में डी.जे. बजा रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल मौके में पहुंच कर बालोद पुलिस के द्वारा डी.जे.बजाने वाले संतु ठाकुर पिता बिसम्भर उम्र 25 साल ग्राम आमापारा बालोद, वाहन चालक ओमप्रकाश पिता छगन लाल उम्र 42 साल व मालिक डुलेश्वर बुन्देले पिता छगन लाल उम्र 38 साल ग्राम दैहान थाना व जिला बालोद एवं डी.जे संचालक आदित्य कामड़े पिता रोशन उम्र 32 साल, सम्मी कामडे पिता रोशन उम्र 30 साल व वाहन मालिक कोमल पिता छबिल राम उम्र 45 साल सभी साकिन बजरंगपुर नवागांव थाना चिखली जिला राजनांदगांव के विरूद्व थाना बालोद में पृथक पृथक से इस्तगासा क्रमांक 07-08/24 धारा 3, 5, 15 कोलाहल अधिनियम व मोटर व्हीकल एक्ट धारा 194(1)(क) के तहत कार्यावाही किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय के द्वारा 21-21 हजार रूपये(कुल42 हजार) का जुर्माना किया गया है।

कृष्णकांत पवार बनें जिला स्तरीय दिशा समिति के सदस्य

0

ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली ने बालोद जिले के लिए दिशा समिति के नॉन ऑफिसियल सदस्यों का मनोनयन किया है। जिला विकास समन्वय व मॉनिटरिंग समिति (दिशा) में कृष्णकांत पवार को सदस्य मनोनित किया गया है। श्री पवार केंद्र सरकार की चिन्हित योजनाओं की मॉनिटरिंग से संबंधित बैठकों में शामिल होंगें।

सांसद की अध्यक्षता में काम करने वाली यह कमेटी केंद्र व प्रदेश सरकार की 41 से अधिक विकास योजनाओं की मॉनिटरिंग करती है। यह कमेटी विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। किस विभाग ने किस स्कीम में कितने लक्ष्य पूरे किए। कहां परेशानी हो रही है। कितने लक्ष्य इन स्कीम में पूरे हो पाए।

जिला स्तरीय दिशा समिति के अध्यक्ष क्षेत्र के लोकसभा सांसद होते हैं। सचिव कलेक्टर होते हैं। समिति में विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य शामिल रहते हैं।

पवार ने अपने मनोनयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्रालय व सांसद भोजराज नाग का आभार व्यक्त किया है। मनोनयन पर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं।

दल्ली राजहरा भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

0

दल्लीराजहरा :- भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के आह्वान पर एवं दल्ली राजहरा भाजपा मंडल के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा दल्ली राजहरा के नगर अध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दल्ली राजहरा नगर के शहीद ब्लड बैंक में भाजपा के सदस्यों ने रक्तदान कर मानवसेवा का कार्य किया । इस शिविर में रक्तदान राजहरा व्यपारी संघ अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी, मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रमेश गुज्जर, भाजयुमो मंत्री राहुल राज, देवानन्द के द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री मदन मैयती पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष बॉबी छतवाल युवा मोर्चा महामंत्री एम एस श्रीजीत उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता अल्पसंख्यक जिला महामंत्री दमन दीप सिंह युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष प्रणव साहू पूर्व एल्डरमैन सुरेंद्र बेहरा, सुमित जैन अनाज किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष कैलाश छाजेड़ महामंत्री सुरेश जयसवाल एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। रक्तदान शिविर में शहीद ब्लड बैंक के स्टाफ के द्वारा भरपूर सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

मदन ने लगाई लंबी छलांग

0

बकावंड बिलासपुर में 21 से 24 सितंबर तक आयोजित हो रही 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के एथलेटिक्स 19 वर्ष बालक वर्ग में लांग जम्प में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकावंड के छात्र मदन कश्यप ने पूरे रे राज्य में लांग जंप में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ब्लॉक कॉलोनी राजनगर के निवासी मदन कश्यप की इस उपलब्धि से बकावंड के नागरिकों ने खुशी जताते हुए उसे बधाई दी है।

ऐतिहासिक और सफल छत्तीसगढ़ बंद से उत्साहित प्रदेश कांग्रेस का एक और मास्टर स्ट्रोक

0
  •  सरकार के खिलाफ छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा 27 से= दीपक बैज
  • गिरौदपुरी धाम से शुरू होगी कांग्रेस की पदयात्रा 

अर्जुन झा

जगदलपुर ऐतिहासिक और सफल छत्तीसगढ़ बंद से गदगद कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने जा रही है। यह यात्रा बाबा गुरु घासीदास की तपोभूमि गिरौदपुरी से 27 सितंबर से शुरू होगी और इसका समापन 2 अक्टूबर को रायपुर में होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम बड़े नेता और कार्यकर्ता इस 125 किमी की दूरी को पैदल नापेंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज पत्रकारों को यह जानकारी दी। ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ बंद के लिए श्री बैज ने राज्य की जनता और व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बंद का समर्थन कर राज्य के लोगों ने साबित कर दिया है कि वे सरकार की कार्यप्रणाली और लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर नाराज हैं। भाजपा को सत्ता में आए नौ माह ही हुए हैं और पूत के पांव पालने में दिखने लगे हैं। दीपक बैज ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार किसी भी वर्ग से न्याय नहीं कर पा रही है। चाहे महिला हो, बालिका हो, पुरुष हो, मजदूर हो, किसान हो, दलित, ओबीसी समुदाय हो, आदिवासी हो या फिर व्यापारी वर्ग हो। न्याय मांगने वालों पर पुलिस जुल्म ढाती है, निर्दोष लोगों को मार डालती है या फिर जेलों में डाल देती है।  बैज ने कहा कि अमर गुफा के पवित्र जैतखाम को नुकसान पहुंचाने के मामले में अगर साय सरकार ने समय रहते त्वरित एक्शन लिया होता, तो बलौदा बाजार हिंसा न हुई होती। अपनी नाकामी छुपाने के लिए सरकार और पुलिस ने बलौदा बाजार हिंसा की आड़ में हमारे निरीह विधायक, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं और सतनामी समाज के लोगों को पकड़ पकड़ कर जेलों में ठूंस दिया। जो लोग उस दिन बलौदा बाजार गए ही नहीं थे, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जंगल राज नहीं तो और क्या है। श्री बैज ने कहा कि गृहमंत्री के गृह जिले और निर्वाचन क्षेत्र कवर्धा जल उठा। वहां पहले आपसी लड़ाई में एक व्यक्ति की जान गई, अग्निकांड हो गया, फिर दूसरे व्यक्ति की हत्या हो गई और तीसरे व्यक्ति प्रशांत साहू को पुलिस ने पीट पीटकर मार डाला। पुलिस सफाई दे रही है कि प्रशांत की मृत्यु मिर्गी की बीमारी के चलते हुई है, जो कि सरासर झूठ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। लोगों को नग्न कर और दौड़ा दौड़ा कर लाठियों, बेंत, लात घूसों से मारा गया। बुजुर्ग महिला तक की निर्ममता पूर्वक पिटाई की गई। श्री बैज ने कहा कि राज्य के लोगों के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने 27 सितंबर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है। न्याय यात्रा की शुरुआत 27 सितंबर को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मभूमि और तपोभूमि गिरौदपुरी से बाबा का आशीर्वाद लेकर की जाएगी। वहां से पदयात्रा करते हुए हम सभी 125 की दूरी तय कर 2 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे, जहां यात्रा का समापन होगा।

सरकार मिर्गी, लकवाग्रस्त

कवर्धा जिले के लोहारडीह के प्रशांत साहू की मृत्यु मिर्गी से होने की बात को सिरे से खारिज करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मिर्गी ऐसा रोग नहीं है कि पीड़ित की मौत राह चलते हो जाए। ज्यादातर मिर्गी पीड़ित व्यक्तियों की मौत दौरा पड़ने के दौरान पानी में डूबने और जलती आग में गिरने से होती है। अपनी दरिंदगी को छुपाने के लिए कवर्धा पुलिस ने यह थ्योरी गढ़ी है। इस बात पर एक नादान बच्चा भी यकीन नहीं कर सकता। श्री बैज ने कहा कि असल में मिर्गी और लकवा से तो प्रदेश सरकार पीड़ित है जो प्रदेश को सम्हाल नहीं पा रही है और अपनी नाकामी का ठीकरा निर्दोष लोगों पर फोड़ रही है। बैज ने कवर्धा की घटना की हाई कोर्ट के जज से जांच कराए जाने की मांग की है।प्रदेश के लोगों को न्याय दिलाने के लिए ही हमारी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा निकालने का फैसला किया है। पत्रकार वार्ता में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष धंनेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, रूद्र कुमार गुरु, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, राजेंद्र तिवारी, सुशील आनंद शुक्ला, विधायक शेषराज हंस, राघवेंद्र सिंह, कविता प्रण लहरे, पीआर खुटे, शैलेष पांडे, कुलदीप जुनेजा, प्रमोद दुबे, पंकज शर्मा, दीपक मिश्रा, सुबोध हरितवाल, सकलेन कामदार, धनंजय सिंह ठाकुर, सुरेंद्र शर्मा, उधोराम वर्मा उपस्थित थे।

जगदलपुर के 8 हजार निरक्षरों को बनाया जाएगा साक्षर

0
  • बीईओ मानसिंह भारद्वाज ने कार्यक्रम में दिए टिप्स 

जगदलपुर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय जगदलपुर में विकासखंड स्तरीय स्वयंसेवी शिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

प्रशिक्षण में विकासखंड जगदलपुर के कुल 82 स्वयंसेवी शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशिक्षण के मौके पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह भारद्वाज, जिला परियोजना अधिकारी राकेश खापर्डे, श्रीमती भारती देवांगन सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी भारती देवांगन एवं बीआरसी गरुण मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों को उल्लास कार्यक्रम के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष से अधिक उम्र के ऐसे व्यक्ति जो किसी कारण शिक्षा से वंचित होकर असाक्षर रह गए हैं, उन्हें 200 घंटे की कक्षा लगाकर साक्षर किया जाना है। जिसमे विकासखंड जगदलपुर ने 8000 से अधिक निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए विकासखंड के शिक्षकों के अलावा स्वप्रेरणा से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के युवा भी स्वयंसेवी शिक्षक की भूमिका में हैं।

ओणम मिलन समरोह में शामिल हुए पूर्व विधायक रेखचंद जैन

0
  • समुदाय को पूर्व विधायक जैन ने दी शुभकामनाएं 

जगदलपुर अय्यप्पा सेवा संघम जगदलपुर द्वारा आयोजित ओणम मिलन समारोह में पूर्व विधायक रेखचंद जैन शामिल हुए। उन्होंने पूजा अर्चना की, उपस्थित सभी सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सुख, शांति समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाए दी। इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि ओणम का त्यौहार हमें सिखाता है ख़ुश होकर जीवन बिताना, दुख को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त राजा महबली के पाताल लोक से धरती पर वापस आने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है और अच्छी फसल की कामना की जाती है। इस अवसर पर वासुदेव नायर, टीव्ही रवि, सुरेश पिल्लै, गिरिजन नायर, राजित कुमार, राजन पिल्लइ, केयूके नायर, बालकृष्णन, कन्हैय्या माधवानी, परमजीत जसवाल, जोजी नायर, दीप्ति पिल्लै, लीला नायर, विमला भक्तन, सुधा राजन, मणि जी. पिल्ले सहित गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

अपनों की साजिश के शिकार तो नहीं हो रहे हैं गृहमंत्री विजय शर्मा

0
  • बलौदाबाजर और लोहारीडीह की घटनाओं से उठ रहे सवाल 
  • अगड़े -पिछड़े के चक्रव्यूह में उलझ गई है भाजपा 

अर्जुन झा

जगदलपुर जिस गृहमंत्री विजय शर्मा ने राज्य में नासूर बन चुकी नक्सली समस्या को दूर करने में काफी हद तक सफलता हासिल कर ली है, उस गृहमंत्री पर कानून व्यवस्था को लेकर असफलता के आरोप निसंदेह किसी साजिश का हिस्सा लग रहा है।

बलौदाबाजार और कवर्धा के लोहारीडीह की घटनाओं के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति के साथ ही इस बात पर बहस छिड़ गई है कि राज्य बनने के बाद यहां पर गृह विभाग की कमान अगड़ों को देने से घटनाएं बड़ी संगीन और प्रायोजित ढंग से घटित हो रही हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति संम्हलने के बजाय बिगड़ने लगी है। हालांकि यह स्थानीय लोगों के आक्रोश का परिणाम हो सकता है, लेकिन बड़ा रूप लेने से इसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होने लगी है।

चाहे बलौदा बाजार की घटना हो या कवर्धा के लोहारीडीह की। छत्तीसगढ़ की राजनीति पर नजर डालें तो 2003 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद बृजमोहन अग्रवाल को गृह विभाग का जिम्मा दिया गया, पर उन्होंने इसे अपने प्रभाव का दुरूपयोग करने वालों की वजह से छोड़ दिया। अब गृहमंत्री विजय शर्मा अपने क्षेत्र में घिर गए हैं। कवर्धा के लोहरीडीह में हुई घटना एक दंगे का रूप ले सकती थी मगर गृहमंत्री ने क्षेत्र में बड़ी अनहोनी पर विराम लगा दिया। कवर्धा पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया पर एसपी सहित कई पुलिस वाले वहां पिटे हुए मोहरे साबित हुए। घटना के बाद पुलिस ने सभी को दंगा फैलाने की धाराओं में गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। यहीं नहीं गांव वालों को पीटा भी गया। कवर्धा के मामले पर चल रही सियासत के बीच यह कहा जाने लगा कि है प्रदेश में रामविचार नेताम से लेकर ननकी राम कंवर, रामसेवक पैकरा और दो ओबीसी वर्ग के गहमंत्री नंदकुमार पटेल और ताम्रध्वज साहू भी रहे। उनके समय में कानून व्यवस्था की स्थिति इतनी ज्यादा गंभीर नही रही। ऐसे में एक वर्ग यह कह रहा है कि पूर्व के गृहमंत्रियों ने घटनाओं को लेकर त्वरित प्रतिक्रिया कभी नहीं दी, इसलिए मामले को कंट्रोल करने में पुलिस सावधान रही।

होम करते जल रहे हाथ

प्रदेश के मौजूदा गृहमंत्री बेहद संवेदनशील व्यक्ति हैं।कहीं भी अप्रिय और बड़ी घटना होती है गृहमंत्री विजय शर्मा न सिर्फ त्वरित प्रतिक्रिया देते हैं, बल्कि पीड़ितों के बीच जाकर उनका दुख बांटने का काम भी करते हैं। उनकी यह संवेदनशीलता नक्सल प्रभावित इलाकों में बड़ी कारगर साबित हुई है। जो आदिवासी कभी नक्सलियों के भ्रमजाल में उलझे हुए थे, वे आज छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार की नीतियों और गृहमंत्री विजय शर्मा की कार्यशैली के मुरीद बन गए हैं। सिर्फ आदिवासी ही नहीं, बल्कि नक्सल समर्थक ग्रामीण और स्वयं सैकड़ों नक्सली भी गृहमंत्री के कामकाज से प्रभावित हैं। इसका प्रमाण लगातार नक्सलियों का आत्मसमर्पण है। अकेले बस्तर संभाग के बस्तर, सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, कांकेर व कोंडागांव जिलों में सैकड़ों नक्सलियों का आत्मसमर्पण है। ऐसे में भला विजय शर्मा पर विफल गृहमंत्री का तोहमत कैसे मढ़ा जा सकता है? कुछ घटनाएं क्रिया की प्रतिक्रिया के रूप में होती हैं और आवेश में लोग हिंसक हो उठते हैं। वर्ग संघर्ष की स्थिति भी बन जाती है। हां यह जरूर है कि घटना वाले क्षेत्र में राजनेताओं का जाना आग में पेट्रोल डालने का काम करता है। बलौदाबाजार की घटना इसका बड़ा उदाहरण है। जहां विपक्षी नेताओं की आमद से शांतिपूर्ण आंदोलन हिंसक हो उठा। ऐसा ही कवर्धा के लोहारीडीह में भी हुआ है।

अब कवर्धा के एसपी और कलेक्टर को हटाकर सरकार ने स्वयं घटना के दूसरे पक्ष को मान लिया। ऐसे में जनता तक बनी बनाई बात पहुंचा कर विपक्ष ने अपनी रोटी सेंक रहा है।

नक्सल क्षेत्र में सबसे सफल गृहमंत्री

भाजपा ने रणनीति के तहत आदिवासी मुख्यमंत्री और अन्य वर्ग से उप मुख्यमंत्री बनाए। युवा और तेज तर्रार विजय शर्मा को गृहविभाग देकर पार्टी ने अच्छा संकेत दिया। गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सल क्षेत्र में जाकर वहां के हालात को जनने का प्रयास किया। वहां के लोगों का दुख दर्द साझा किया, हालात सुधारने कई काम किए। इससे नकसल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों का नक्सलियों से मोहभंग होने लगा और शासन प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ने लगा। इसी गृहमंत्री के अल्प कार्यकाल दर्जनों बड़े नक्सली नेताओं और आम नक्सलियों को मार गिराया गया। ऐसे में मैदानी क्षेत्र में अपराधियों को नियंत्रित करने में विजय शर्मा सफल क्यों नहीं हो पा रहे हैं यह चर्चा का विषय है। लगता है साजिश में उन्हें फंसाने का कुचक्र रचा जा रहा है। उन्हें यहां पर वर्षाें से जमे पुलिस के कर्मियों को और टाइट करने पर जोर देना चाहिए। अफसर ऐसे हों, जो स्वयं से ज्यादा अवाम की हिफाजत पर ध्यान दे। ऐसे अफसरों को फील्ड बिठाए जाने की जरूरत है।

देश को सशक्त बनाने के लिए भाजपा को बनाएं मजबूत : सांसद भोजराज नाग

0
  • दल्ली राजहरा में सदस्यता अभियान को लेकर सांसद ने नाग ने भरा जोश 

दल्ली राजहरा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सदस्यता अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत कांकेर क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग और बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू दल्ली राजहरा के गांधी चौक के शक्ति केंद्र क्रमांक 6 में पहुंचे। सदस्यता अभियान में जुड़े राजहरा मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में नए भाजपा सदस्य भी उपस्थित थे, जो सीधे और सरल स्वभाव के सांसद भोजराज नाग को अपने बीच पाकर गदगद हो उठे।

सर्वप्रथम नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन ने कहा कि सदस्यता अभियान को हम सब मिलकर एक त्यौहार के रूप में मनाएं तथा कोशिश करें कि जितने ज्यादा से ज्यादा लोग इस सदस्यता अभियान में जुड़ेंगे, उतनी ही ज्यादा मजबूती पार्टी को मिलेगी। हमें प्रधानमंत्री मोदी जी के विचारों, उद्देश्यों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए एक कड़ी बनाने में आसानी होगी।पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने कहा कि सदस्यता का जो लक्ष्य सदस्यता के लिए राजहरा मंडल को दिया गया है, हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि उस लक्ष्य से आगे जाकर हम समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी नए सदस्य बनाएंगे। जैसे कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है वैसे दल्ली राजहरा में एक इतिहास रचेंगे और सबसे ज्यादा सदस्य बनाएंगे। यह हमारा और कार्यकर्ताओं का विश्वास है। जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम भाजपा के नेता सशक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूत करने इस देश को सशक्त बनाने के लिए सशक्त भाजपा बनाने के लिए इस जगह इकट्ठा हुए हैं। सबसे पहले 2014 में अमित शाह राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। तब उन्होंने मोबाइल में मिस कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया था और इस देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में भारतीय जनता पार्टी को स्थापित किया था। आप और हम सभी की मेहनत से हमें सबसे विश्व के सबसे बड़े संगठन का सदस्य होने का सौभाग्य मिला है। 2019 में सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई थी, लेकिन कोरोना काल का विषम समय था इसलिए बहुत कम लोगों को सदस्य बना पाए थे। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश नड्डा ने नई सदस्यता दिलाकर सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी। 3 सितंबर को विष्णु देव साय को प्रदेश अध्यक्ष किरण देव जी ने सदस्य बनाया।हमारे सांसद के सदस्यता अभियान की शुरुआत जिला कार्यालय बालोद से हुई। श्री साहू ने सभी बूथ प्रभारियों से निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें। जो हमें लक्ष्य दिया गया है उस लक्ष्य पूरा करें। सशक्त भारत सशक्त भाजपा बनाने के लिए इसकी आवश्यकता है। अभी भी किसी के दिमाग में है कि मैं पूर्व से ही ही भाजपा का कार्यकर्ता हूं, लेकिन यह सिस्टम समाप्त हो चुका है। सभी की सदस्यता 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है। 31 अगस्त के बाद प्रधानमंत्री जी को भी नवीन सदस्यता दिलाई गई है। हर घर से दो व्यक्तियों, माताओं, बहनों, नौजवान साथियों को भी सदस्य बनाएं। ताकि उनको लाभ मिल सके।स्थानीय निकाय में सदस्यता अभियान में तेजी लाएं।सांसद भोजराज नाग ने भारत माता की जय, वंदे मातरम शीतला माता की जय, भारतीय जनता पार्टी की जय के साथ अपना उद्बोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं। जिस प्रकार से नरेंद्र मोदी जी इस भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने का काम कर रहे हैं, उसमें हमारा भी योगदान जरूरी है। इसके लिए हमारी जिम्मेदारी बनती है कि अधिक से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएं।

हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने महतारी वंदन योजना लाकर माता और बहनों को हर माह 1 हजार की राशि दिला रही है।किसान भाइयों से प्रति क्विंटल 3100 रुपए की दर से की धान खरीदी कर रही है। तमाम योजनाएं मोदी जी के नेतृत्व में भारत को विकसित करने के लिए लाई गई है। उससे निश्चित ही हमारा देश विश्व का सशक्त देश और विश्व गुरु बनेगा। हम सभी को भारतीय जनता पार्टी के लिए काम करने का सुअवसर मिला है। पिछली बार हमने 14 करोड़ सदस्य बनाए थे जिसके कारण हमें दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त हुआ है। आज हमारे पास विकल्प हैं कि आज हम इससे भी ज्यादा सदस्य बनाकर लोगों को भाजपा से जोड़कर उसके विचारों से जोड़कर भाजपा को सशक्त बनाने में मदद कर सकते हैं। कार्यक्रम समाप्ति के बाद सांसद श्री नाग ने स्थानीय घोड़ा मंदिर की जर्जर हालत का भी निरीक्षण किया तथा अतिशीघ्र उसे संबंध में कोई ठोस उपाय उठाने का आश्वासन घोड़ा मंदिर विकास समिति को दिया।

द्विवेदी ने रखी पुल की मांग

मंडल भाजपा अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा वार्ड क्रमांक 13 जाने वाले मार्ग पर रेलवे पटरी पर पुल की निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर की सांसद श्री नाग ने यथाशीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया। सदस्यता अभियान के दौरान दलित राजा मंडला के कार्यकर्ता सुजाता सेन मंजू राजपूत, लोकेंद्र कौमार्य, रणजीत सिंह सुमन बघेल ने सांसद श्री नाग के रेफरल कोड से सदस्यता ग्रहण की।कार्यक्रम का संचालन राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री महेंद्र सिंह गुड्डू, मदन माइती, किरण सिंन्हा, महेंद्र पिपरे, बॉबी छतवाल, महेश पांडे, राजू कुकरेजा, भूपेंद्र श्रीवास, रमेश गुर्जर, रमेश जैन, विजयभान, जयदीप गुप्ता, स्वाधीन जैन, तोरण लाल साहू, नंदा पसीने, उषा साहू, लीलावती साहू, रंभा कोसमा, ललिता विश्वकर्मा, सोनू ठगेल, सुमीत जैन, मनोज दुबे, विजय सिंन्हा, राजेश कांबले, सुरेंद्र बेहरा, हिमांशु बाघ, राहुल शर्मा, नवीन साहू, विरेन साहू, लोकेश साहू, राजेश पिपरे, भुवनेश्वरी यादव, रोहिणी तिवारी, महेश्वरी साहू, उत्तरा, द्रुपद साहू, लक्ष्मी साहू, सुजाता सेन, लोकेंद्र कुमारी, रणजीत सिंह ठाकुर, सुमन बघेल, सतीष गुप्ता उपस्थित थे।

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दल्लीराजहरा के 6 खिलाड़ियों पदक जीता

0

दल्लीराजहरा:- राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता 14 से 16 सिंतबर हरियाणा सोनीपत में आयोजित किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ दल्ली राजहरा के 6 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। छत्तीसगढ़ लौटने के बाद जिला अध्यक्ष माननीय पनव साहू जी एवं मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी जी से जाकर मुलाकात की उन्होने पदक विजेता खिलाड़ियों की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी एवं ऑल इंडिया IPF पावर लिफ्टिंग फेडरेशन के अध्यक्ष, कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट छत्तीसगढ़ शासन शहीद राजीव पांडे अवार्ड से सम्मानित माननीय तेजा सिंग साहू जी, पावर लिफ्टिंग के कोच वीर हनुमान सिंह, प्रकाश बक्शी, रीतू साहू, बेटमेन्टन कोच बादल तिवारी, राजहरा माइंस जीएम गेहरवाल जी, बबलू बॉक्सर, संतोष कोषी सभी ने बहुत-बहुत बधाई दी हैं।

खिलाड़ियों के नाम –

1. प्रिया हरपाल – स्वर्ण पदक

2. ललिता नायक – कास्य पदक

3. मोनिका – रजक पदक कोच – हरिनाथ

4. श्रृष्टी विभार – रजक पदक

5. राकेश गौर – रजक पदक

6. रामअवतार साहू – रजक पदक

MOST POPULAR

HOT NEWS