City Media - Page 714 of 1860 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 714

जुनेजा के नेतृत्व में दीपक बैज का भव्य स्वागत

0

रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सांसद दीपक बैज का रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुलदीप जुनेजा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।इस दौरान इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं जगदलपुर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

हर मोर्चे पर सफल रही है भूपेश बघेल सरकार : बैज

0
  • स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का प्रदेशवासियों को संदेश
  • आजादी की लड़ाई में छग के भी सपूतों ने दी है कुर्बानी

रायपुर स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आजादी के नायकों को नमन करते हुए भूपेश बघेल सरकार की नीतियों और योजनाओं का बखान किया है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ की हमारी कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर सफल रही है। सरकार की नीतियों और योजनाओं के कारण हर वर्ग के जीवन में खुशहाली आई है।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण करने के बाद जारी संदेश में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेशवासियों को आजादी की 76वीं वर्षगांठ की बधाई देते हुए कहा कि आज पूरे देश में तिरंगा, आसमान की बुलंदी पर लहरा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस के जिन सिपाहियों ने देश के हर कोने से आज़ादी के लिए आवाज उठाई, आज हम उन सभी स्वतंत्रा संग्राम सेनानियों को श्रद्धा एवं गर्व से स्मरण करते हैं। सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, राजगुरु, सुखदेव, अशफाक उल्ला खान, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अनगिनत सपूतों के बलिदान को कभी मिटाया और भुलाया नहीं जा सकता। बैज ने कहा कि लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय, गोपालकृष्ण गोखले, पं. मोतीलाल नेहरू, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, देशबंधु चितरंजन दास, बाबू राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, डॉ. भीमराव अंबेडकर, सरोजनी नायडू, आचार्य कृपलानी, मौलाना अबुल कलाम आजाद, लाल बहादुर शास्त्री हमारी राष्ट्रीयता के प्रतीक बने। स्वाधीनता आंदोलन में छत्तीसगढ़ के शहरों, गांव, कस्बों और आदिवासी बहुल बस्तर तथा सरगुजा के लोगों ने भी बलिदान दिया। छत्तीसगढ़ के क्रांति कुमार भारती, पं. रविशंकर शुक्ल, पं. सुंदरलाल शर्मा, डॉ. राघवेंद्र राव, बैटिक्टर छेदीलाल, यति यतनलाल, माधवराव सप्रे, पं. लोचन प्रसाद पांडेय, वामन राव लाखे, डॉ. खूबचंद बघेल, महंत लक्ष्मीनारायण दास, ठाकुर प्यारेलाल सिंह तथा मौलाना अब्दुल रउफ जैसे हजारों वीर सेनानियों के हम कृतज्ञ हैं, जिन्होंने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया था।

छग के किसान सबसे ज्यादा खुशहाल

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में हमारी सरकार पांचवां वर्ष पूरा करने जा रही है। इन पांच वर्षों में हमने अभूतपूर्व नवाचार और नए कीर्तिमानों, राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियों और राज्य के हर निवासी के लिए गर्व और स्वाभिमान का मार्ग प्रशस्त किया है। हमारी सरकार जनता से किए हर वादे को पूरा करने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इन पांच वर्षों में अनेकों व्यवधान एवं कठिनाइयों के बावजूद हमारी सरकार ने गांव, गरीब, किसान, मजदूर, वनाश्रितों, महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुगों समेत प्रदेश के सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य किए हैं। सरकार बनाते ही, हमने 18 लाख 86 हजार किसानों के 9 हजार 270 करोड़ रुपए के कृषि ऋण को माफ किया। किसानों पर वर्षों से बकाया सिंचाई कर 244.18 कटोड़ रुपए का कर खत्म किया। हमारी सरकार हर साल धान खरीदी का कीर्तिमान रच रही है। आज पूरे देश में सबसे ज्यादा धान खरीदने वाले राज्यों में हमारा छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमने इस वर्ष रिकार्ड 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की है। हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं भी किसान हैं। वे किसानों की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। हमारी सरकार ने ऐसी नीतियां बनाई जिनका परिणाम है कि, छत्तीसगढ़ के किसान देश के सबसे खुशहाल किसान हैं। हमारी सरकार गोधन न्याय योजना के जरिए पशु पालकों और ग्रामीणों को भी आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का काम कर रही है।

शिक्षा के क्षेत्र में लाई क्रांति

दीपक बैज ने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से हमारी सरकार ने राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है। इसके साथ ही, हमारी सरकार बेरोजगार युवाओं को प्रतिमाह 2500 रू. भत्ता दे रही है। आज छत्तीसगढ़ में देश में सबसे कम बेरोजगारी है। चिटफंड में लोगों के डूबे पैसे को वापस लाने के लिए हमारी सरकार ने काम किया। हमने अब तक 40 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि लौटाई है। हमारी सरकार का ध्यान शिक्षा की मजबूती पर है। हमने अपने कार्यकाल में 33 शासकीय महाविद्यालय खोलकर 21 हजार छात्र- • छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा के अवसर पैदा किए हैं। दूरस्थ क्षेत्रों में भी कॉलेज शुरू हुए हैं। अब लोग दूरी के कारण पढ़ाई नहीं छोड़ रहे हैं। हमारी सरकार ने 279 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सभी वर्ग के 2.5 लाख बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ा है। हमने आत्मानंद स्कूलों के बाद अब 10 अंग्रेजी माध्यम के स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय भी आरंभ किए है और इनमें 2610 सीटें है।

सबसे मजबूत अर्थ व्यवस्था है हमारी

आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ तेजी से बढ़ने वाली अर्थ व्यवस्था वाले राज्यों में अग्रणी हो रहा है। हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था पूरे देश के सामने एक मिसाल है और इसिलिए ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली और समृद्धि आई है। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, स्लम स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक, सुपोषण अभियान तथा श्री धन्वंतरि जेनेरिक मेडिकल स्टोट जैसी योजनाओं से हमारी सरकार प्रदेश के हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करा रही है। हमारी सरकार सभी वर्ग के लोगों के हित और उन्हें निरंतर लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रही है। हमारी सरकार ने जनता की सुविधा के लिए 6 नए जिले, 19 अनुविभाग तथा 77 नई तहसीलों का गठन किया है। आज पूरे देश में छत्तीसगढ़ मॉडल का डंका बज रहा है।

सरकार बनाना हमारा लक्ष्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की प्राथमिकताएं जनसामान्य के हितों के लिए समर्पित है। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनाना ही हम सबका लक्ष्य है, ताकि फिर से एकबार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा कर सकें, प्रदेश में खुशहाली ला सकें।

नक्सल प्रभावित गांवों के हर घर में लहराने लगा तिरंगा

0
  •  सीआरपीएफ बटालियन ने चलाई हर घर तिरंगा मुहिम
  • तिरंगे साथ जवानों और ग्रामीणों ने निकली बाईक रैली

बस्तर सीआरपीएफ की एफ 188 बटालियन पुसपाल घाट बस्तर द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15’अगस्त तक बटालियन के कमांडेंट भवेश चौधरी के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। बल के जवान ऑपरेशनल क्षेत्र के गांवों में ग्रामीणों और युवाओं के साथ तिरंगा लेकर बाईक रैली निकाल रहे हैं। इसके जरिए ग्रामीणों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया जा रहा है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पुसपालघाट के जवानों द्वारा अपने परिचालन क्षेत्र में 14 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के तहत परोदा, कोरमेल, परिपतपारा, रतेंगा आदि गांवों में तिरंगे के साथ बाईक रैली निकाली गई। रतेंगा हाई व मिडिल स्कूल के बच्चों एवं ग्रामीणो के साथ मिलकर तिरंगा रैली के माध्यम से प्रत्येक नागरिक के दिल में देशभक्ति की भावना पैदा करने एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। तिरंगा रैली में बच्चों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों व ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट बन्ना राम ने आजादी की दास्तान लोगों को सुनाई तथा तिरंगे का महत्व समझाया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत ग्रामीणों को अपने आवास पर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया गया। बन्नाराम ने ग्रामीणों से कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। हमें इसकी गरिमा बनाए रखनी चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर रतेगा हाई स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश माखीजा, सरपंच शांति कश्यप, कंवल कश्यप एवं हाई स्कूल व मिडिल स्कूल के अध्यापक, बटालियन के अधिकारी व जवान तथा सैकड़ों ग्रामीणों ने हर घर तिरंगा रैली में भाग लिया। सीआरपीएफ द्वारा ग्रामीणों व स्कूली बच्चों को तिरंगा वितरित किया गया तथा उन्हें अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

कोपेगुड़ा मंडी में अध्यक्ष सेठिया ने फहराया तिरंगा

0

बकावंड कृषि उपज मंडी कोपागुड़ा में स्वतंत्रता की 76वीं वर्षगांठ पर धूमधाम से मनाई गई। मंडी प्रांगण में कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष शेरसिंह सेठिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने मंडी के कर्मचारियों और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। अध्यक्ष शेरसिंह सेठिया, सचिव केएल मंडावी, सदस्य प्रकाश दास, उत्पल, रमेश मंडी निरीक्षक, गुलशन उईके, रामसिंह जैन, अशोक शर्मा, जोनलाल दुर्व, पिंटू बघेल, जीजो पोटाई और कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।

अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने फहराया तिरंगा

0

जगदलपुर 77 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के व्हीआईपी सड़क मार्ग मे स्थितअक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण मुख्य कार्यालय प्रांगण में अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ध्वज फहराया और तिरंगे ध्वज की सलामी ली। इस दौरान श्री स्वर्णकार ने राष्ट्रगीत गीत वंदे मातरम और राष्ट्रगान जन गण मन भी गाए। तिरंगे झंडा को फहराने के पूर्व भारत माता व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के अधिकारी कर्मचारियो  स्वर्णकार में बधाई दी। इस दौरान अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आलोक कटिहार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। इस ध्वजारोहण कार्यक्रम में दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवधेश गौतम, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अब्दुल सईद, गौरी प्रसाद मण्डल, भूपेंद्र कश्यप भी मौजूद थे।

पीड़ित मानव के सेवार्थ एक शाम देश के आजादी के नाम

0

 शहीदों की चिताओं पर

लगेंगे हर बरस मेले

वतन पर मरने वालों का

बाकी यही निशां होगा

 

आज देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।15 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को स्वतन्त्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में jci दल्ली राजहरा द्वारा शास्त्री चौक ( गुप्ता चौक ) के प्रांगण में राष्ट्रवन्दन गीतों से ओतप्रोत कार्यक्रम ” एक शाम देश के आजादी के नाम”का आयोजन सन्ध्या 7 बजे से किया जा रहा है इस कार्यक्रम में उड़ीसा से पधारे राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध दृष्टिहीन गायकों के द्वारा देशभक्ति से परिपूर्ण शानदार गीतों की अनोखी प्रस्तुति दी जाएगी।अतः लौह नगरी दल्ली राजहरा के सभी सम्मानित बंधु इस देशभक्ति कार्यक्रम में आप सपरिवार सादर आमंत्रित है आइए हम सब मिलकर आजादी का जश्न को बड़े हर्षोल्लास् के साथ मनाए।उक्त जानकारी जेसी क्रांति जैन ने दी है।

कुसुमकसा शिव मंदिर से निकला भव्य कावड़ यात्रा

0

कुसुमकसा शिव मंदिर से निकला ऐतिहासिक कावड़ यात्रा सैकड़ो की संख्या शिव भक्त कावड़ लेकर चले झरन मंदिर राजहरा सावन के पवित्र महीने प्रत्येक वर्ष शिव मंदिर के पुजारी लखन गिरी गोस्वामी के नेतृत्व कावड़ यात्रा का आयोजन होता है इस वर्ष भी जनपद सदस्य संजय बैंस ने कावड़ियो के पूजा अर्चना कर कावड़ यात्रा को प्रस्थान किए कावड़ यात्रा महिलाओ ने बड़ चड़ हिस्सा लिया कावड़ यात्रा का जगह जगह सम्मान किया गया कावड़ यात्रा में कैलाश पर्वत की झांकी में भगवान भोले नाथ और पार्वती मां की सुंदर मनोरम झाकी लोगो को मंत्रमुक्त कर दिया झांकी राजू सिन्हा जी के कुशल नेतृत्व में पूरे यात्रा का ऊर्जा का संचार किया मानपुर चौक पर रोशन कुकरेजा शैलेश जैन मनोज दासानी विजय शदानी ने भव्य स्वागत किया और कावडियो का जल पान की व्यवस्था किए चिखलाकसा महिला मंडल डी बी ग्रुप श्रीमती आर के साहू जी के नेतृत्व में पुष्पवर्षा कर कावडियो का अभिंदन किए माहेश्वरी आटो पार्ट्स के सौजन्य से फल वितरण हुवा राजहरा व्यापारी संघ और विशाल मोटवानी के द्वारा कावड़ियों का ऐतिहासिक स्वागत पुष्प वर्षा कर कावडियों के पैर धुलाए शीतला मंदिर के पास भाजपा युवा मोर्चा के अधक्ष्य संजीव सिंह अपने साथियों के साथ पूरे कावड़ियों को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किए राजहरा परिवहन संघ फल वितरण किए

पुराना बाजार महाकाल महिला मंडल द्वारा शरबत और हलवा वितरण किए कावड़िए झरन मंदिर पहुंचते ही मंदिर सीमित के अधक्ष्य रमेश मित्तल और सीमित के लोग गर्म जोशी के स्वागत किए सभी कावड़िए जल लेकर दुर्गा मंदिर पहुंचे जहां पर मंदिर पुजारी के साथ कन्हैया लाल कुकरेजा राजा राम उपाध्याय संतोष खंडेलवाल प्रमोद गुप्ता जी ने अभिनंदन कर शिव मंदिर में कावडियों के द्वारा अभिषेक कर शिव चालीसा किए कावड़ियों का जत्था वापसी कुसुमकसा वापसी कर शिव मंदिर में जलाभिषेक कर शिव महा आरती इस कावड़ यात्रा में राम जानकी सेवा सीमित की अग्रणी भूमिका रही कावड़ यात्रा में संतोष जैन भूपेंद्र मिश्रा गौरी शंकर साहू राजेश तापड़िया गांगुली सर नितिन जैन मनीष जेठवानी नंद किशोर पिस्दा वीरेंद्र सिन्हा पूनम सिन्हा देवेश सिन्हा जीवन साहू गोविंद सिन्हा मुरली जेठवानी और महिला मंडल सीमित उपस्थित रही कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के संयोजक जनपद सदस्य संजय बैंस ने आभार व्यक्त किया।

सड़क दुर्घटना में दल्ली राजहरा के युवक की मौत

0

दल्लीराजहरा वार्ड नंबर 24 मैं रहने वाले युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई बताया जा रहा है आज सुबह 10 – 11 बजे के पास पास युवक बाइक से भानुप्रतापपुर जा रहा था आवारी मोड़ के पास ट्रेक्टर के टक्कर से युवक की मौत हो गई। मृतक बबलू देवांगन उम्र 24 वर्ष, पिता का नाम केशव देवांगन ,वार्ड नंबर 24 में रहता था युवक दादा बस कंपनी के बस में कंडेक्ट का कार्य करता था l

 

आजादी के जश्न के बीच बीजापुर में नक्सली उत्पात

0
  •  जगह – जगह सड़कें खोदी, पेड़ों पर चिपकाए पोस्टर
  • सुरक्षा बलों के कैंप खोलने और तैनाती का किया विरोध

बीजापुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एकबार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले सड़कों को जगह – जगह खोदकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है। पेड़ों पर पर्चे लगाकर गांवों में सुरक्षा बलों के कैंप स्थापना और पुल पुलिया निर्माण का नक्सलियों ने विरोध किया है। इस कृत्य को भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने दिया है।

भैरमगढ़ ब्लाक के केतुलनार (कुटरू) से दरभा को जोड़ने वाली सड़़क को नक्सलियों ने दर्जनभर से अधिक स्थानों पर काटकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिला निर्माण समिति द्वारा इस सड़क को बनाया गया है। केतुलनार से दरभा तक कुछ स्थानों पर सड़क मरम्मत होने की खबर मिली है, इससे नाराज नक्सलियों ने सड़़क पर कई जगह बड़े बड़े गड्डे खोद डाले हैं, जिससे आवागमन बंद हो गया है। नक्सलियों ने क्षेत्र से खनिज परिवहन का विरोध भी किया है। कुटरू मार्ग पर ग्राम केतुलनार से दरभा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर नक्सलियों ने बैनर पोस्टर पर्चे भी पेड़ों के तनों पर लगाए हैं। इसकी खबर मिलते ही कुटरू से उप पुलिस अधीक्षक  पटले के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम घटना स्थल की ओर रवाना हो गई है।

सड़क, पुल पुलिया निर्माण का विरोध

लाल स्याही से लिखे पर्चे में कहा गया है कि बस्तर की खनिज और वन संपदा को लूटने के लिए सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण किया जा रहा है, इन संपदाओं को कॉर्पोरेट घराने के हवाले करने की कोशिश की जा रही है। इसे बंद किया जाए। बस्तर के गांवों में सुरक्षा बलों के कैंपों की स्थापना और सैन्यकरण पर रोक लगाई जाए।उल्लेखनीय है कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा बस्तर संभाग के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सड़कों और पुल पुलियों का निर्माण बड़े पैमाने पर कराया जा रहा है। सड़कें और पुल पुलिया बन जाने से नक्सलियों के गढ़ तक पहुंचने में सुरक्षा बलों को भी आसानी हो रही है। यह नक्सली संगठनों को रास नहीं आ रहा है।

वर्सन

टना हुई है

कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत का यह मामला सामने आया है। जानकारी मिलते ही पुलिस पार्टी के साथ दरभा गांव के लिए रवाना हुआ हूं। वहां से लौटकर ही घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दे पाऊंगा।

 

आठ लाख की ईनामी महिला नक्सली का समर्पण

0
  • आधा दर्जन मामलों में शामिल यह महिला नक्सली 17 साल से थी सक्रिय
  • एसपी किरण चव्हाण ने श्रीफल, साड़ी भेंट की

जगदलपुर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर 8 लाख की इनामी महिला नक्सली ने एसपी किरण चव्हाण के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि, श्रीफल व साड़ी भेंट की गई।

शनिवार को बस्तर संभाग के जिला मुख्यालय सुकमा स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पिछले 17 सालों से सक्रिय व आधा दर्जन बड़ी घटनाओं में शामिल रही 8 लाख की इनामी नक्सली ने आत्मसमर्पण किया।नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत विश्वास, विकास एवं सुरक्षा की भावना और सुकमा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुना नर्कोम अभियान नई सुबह, नई शुरूआत से प्रभावित होकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलजीए की बटालियन सदस्य के रूप में सक्रिय महिला नक्सली माड़वी मल्ले उर्फ गंगी ने आत्मसमर्पण किया है। माड़वी पर छत्तीसगढ़ शासन ने 8 लाख रूपए का ईनाम घोषित कर रखा था। वह चिंतलनार थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि महिला नक्सली से पूछताछ में नक्सली बटालियन की कार्यप्रणाली एंव संगठन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। यह जानकारी आगामी नक्सल विरोधी अभियानों में मददगार साबित होगी। महिला नक्सली से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि लगातार कैंप निर्माण एवं आपरेशनल कार्यवाहियों से बटालियन सहित सक्रिय नक्सली संगठनों का आधार क्षेत्र कमजोर होता और सिमटता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षाे में बटालियन के बहुत से कैडर संगठन छोड़कर भाग चुके हैं। कैडरों में अविश्वास की भावना व्याप्त है। समर्पित महिला नक्सली को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा। महिला नक्सली ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम, डीएसपी नक्सल ऑप्स रजत नाग सुकमा के समक्ष बिना हथियार आत्मसमर्पण किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS