छत्तीसगढ़ मूल के लोगों ने बैज का किया ढोल बाजे के साथ अभिनंदन
जगदलपुर बस्तर संभाग के कुछ जिलों के प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दीपक बैज दिल्ली चले गए। बैज लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली गए हैं। वहां भी दीपक बैज का भव्य स्वागत हुआ। दिल्ली पहुंचते ही वहां रह रहे छत्तीसगढ़ मूल के नागरिकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बैज का उनके दिल्ली स्थित निवास के सामने दीपक बैज जिंदाबाद के नारे लिखे तख्ती लिए ढोल नगाड़े के साथ उनका जोरदार स्वागत किया गया। लोगों बैज को फूल मालाओं से लाद दिया और उनका मुंह मीठा कराया। बैज ने हाथ जोड़कर उन सभी का अभिवादन किया।
ओबीसी अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र बनवाने में हो रही है परेशानी
इन वर्गों से विगत तीन वर्ष की आय का मांगा जा रहा है सर्टिफ़िकेट
जगदलपुर संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अन्य पिछड़ा वर्ग के नॉन क्रीमीलेयर अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र को लेकर पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में जैन ने सीएम को लिखा है कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2022 को जारी राज्य सेवा परीक्षा के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों से वित्तीय वर्ष 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 के लिए नॉन क्रीमीलेयर प्रमाण पत्रों की मांग की जा रही है। जबकि केवल वर्तमान वित्तीय वर्ष का प्रमाणपत्र ही ऑनलाइन जनरेट हो रहा है। इससे अभ्यर्थियों को भटकना पड़ रहा है। उनके पास पूर्व में जारी स्थायी जाति प्रमाणपत्र हैं। लोकसेवा आयोग द्वारा पहली बार विगत तीन वित्तीय वर्षों के प्रमाणपत्र मांगे जाने से उन्हें व उनके पालकों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। विधायक रेखचंद जैन ने जगदलपुर बस्तर समेत राज्य के सैकड़ों अन्य पिछड़ा वर्ग अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री बघेल से आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है। साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष व सचिव को पत्र भेजकर उनसे भी यही मांग की है।
परिणाम का कर रहे इंतजार
अन्य पिछड़ा वर्ग के अनेक अभ्यर्थियों ने जैन को बताया कि आयोग द्वारा पहली बार विगत तीन वर्ष के प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। लिखित परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी अब परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। साक्षात्कार के एक दिन पहले उन्हें यह सर्टिफिकेट देना होगा। यदि वे ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो उनका करियर दांव पर लग जाएगा। अभ्यर्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनने के बाद विधायक जैन ने उन्हें आश्वस्त करने के साथ मुख्यमंत्री तथा आयोग को शुक्रवार को पत्र भेजकर उनकी भावनाएं व्यक्त की है।
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश के अध्य्क्ष पवन साहू आह्वान पर जिला अध्यक्ष तोमन साहू के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ की मंडियों में राज्य सरकार ने गत 12 जुलाई से पुनः मंडी टैक्स लागू कर दिया है। 5.20% की दर से लगाए गए इस मनमाने टैक्स का पूरा बोझ किसानों को वहन करना पड़ रहा है। इस टैक्स ने विशेषकर धान की कीमतों को बुरी तरह प्रभावित किया है। धान की कीमत करीब 200 रुपया प्रति क्विंटल तक गिर गई है। किसान हित पर कुठाराघात करने वाले इस किसान विरोधी और तुगलकी निर्णय के विरोध में जिला कलेक्टरों बालोद को भाजपा किसान मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौपा गया है
और मांग की गई की इस प्रकार के तुगलकी फरमान को तत्काल वापस लिया जाए ताकि किसानों अतिरिक्त बोझ ना पड़े अन्यथा जिला किसान मोर्चा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी आगे ज्ञापन में भी उल्लेख किया गया है कि बालोद कृषि उपज मंडी द्वारा व्यापक रूप से टेंडर घोटाला किया गया है जिसकी निष्पक्ष की भी मांग की गई है टेंडर रद्द ना होने की स्थिति में आने वाले समय में किसान मोर्चा किसी उपज मंडी का भी घेराव करेगी इस अवसर पर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला महामंत्री किसान मोर्चे हेमंत साहू मनोहर सिन्हा मंडल ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम साहू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्वन बारले जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजू शर्मा मंडल अध्यक्ष शहर मंडल दिनेश साहू मंडल अध्यक्ष गुंडरदेही टीकाराम निषाद दिलीप कुलहरे जिला मंत्री धर्मेश साहू भोलाराम साहू ओमप्र हेमंत साहू द्वारा दी गई।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
बस्तर में सभी 12 और राज्य में 90 में से 75 सीटें जीतेगी कांग्रेस
सीएम बघेल और पीसीसी अध्यक्ष बैज का जादू चल रहा छत्तीसगढ़ में
जगदलपुर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जोड़ी सुपरहिट होगी। आने वाले पिछले चुनाव में कांग्रेस बस्तर संभाग की सभी बारह सीटों तथा छत्तीसगढ़ की 90 में से 75 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज कराएगी।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जोड़ी को समूचे छत्तीसगढ़ के लोग खूब पसंद कर रहे हैं और उन्हें भरपूर स्नेह एवं आशीर्वाद दे रहे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू ने एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। भाजपा के कुशासन का दंश पंद्रह सालों तक झेलते रहे छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने विकास का नया आयाम रचा है, जन जन का कल्याण किया है, कांग्रेस सरकार प्रभावी लोक हितैषी योजनाएं चला रखी है, सुशासन का नया अध्याय लिखा है। आज समाज का हर तबका सम्मान के साथ जीवन यापन कर रहा है। लोग यूं ही नहीं कहते कि भूपेश है, तो भरोसा है। भूपेश बघेल ने वास्तव में राज्य के लोगों का विश्वास अर्जित किया है। मुख्यमंत्री बघेल को युवा यूं ही कका कहकर नहीं पुकारते, बल्कि भूपेश बघेल ने एक जिम्मेदार कका की भूमिका निभाते हुए युवा पीढ़ी को दुलार और उनका हक दिलाने दिलाने का काम किया है। इसी तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज एक सांसद के रूप में अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाते आ रहे हैं। बस्तर संभाग ही नहीं, वरन पूरे छत्तीसगढ़ के हितों को लेकर वे संसद में सदैव मुखर रहते हैं। उन्होंने राज्य और बस्तर संभाग को उनके हक की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां केंद्र सरकार से दिलाई हैं। मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि सरल, सौम्य और व्यवहार कुशल सांसद दीपक बैज की लोकप्रियता बस्तर के हर गांव में परिलक्षित होती है। वे एक युवा और ऊर्जावान जनप्रतिनिधि हैं बस्तर के सभी बारह विधायकों के साथ बैज की बेहतरीन तालमेल है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, बस्तर जिला प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, राज्य के सभी मंत्रियों, पार्टी नेताओं के बीच उनकी स्वीकार्यता है। इसीलिए पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि दीपक बैज पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और बस्तर के सभी कांग्रेस विधायकों का सम्मान करते हैं, उन्हें एक नजर से देखते हैं। बस्तर के ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों की काबिलियत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पूरा भरोसा है। गैदू ने कहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले कार्यकाल में ही प्रदेशवासियों का जिस तरह से भरोसा जीता है, प्रदेश की जनता जिस कदर उन पर प्यार लुटाती है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज को भी बस्तर की जनता दिल ओ जां से प्यार करती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज की ऐसी अतुल्य लोकप्रियता बस्तर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में भाजपा का सफाया कर देगी। मलकित सिंह ने कहा है कि बस्तर संभाग के सारे विधायक उतने ही काबिल हैं, जितने कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज। उन्होंने कहा कि मंत्री कवासी लखमा, पूर्व पीसीसी अध्यक्ष एवं कोंडागांव के विधायक मोहन मरकाम, बस्तर संभाग के अन्य विधायकगण रेखचंद जैन, लखेश्वर बघेल, राजमन बेंजाम, विक्रम मंडावी, संतराम नेताम, शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, चंदन कश्यप, देवती कर्मा, अनूप नाग सभी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की जनता की सेवा ईमानदारी से करते हुए गांवों में विकास की गंगा बहा रहे हैं। अपनी कर्मठता से इन विधायकों ने भी जनता का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि भाजपा के लोग भी अपनी पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल होने लगे हैं। मलकित सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस न सिर्फ दोबारा सत्ता में आ रही है, बल्कि इस बार तो वह अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए राज्य में 75 विधानसभा सीटों पर और पुनः बस्तर की सभी बारह सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जोड़ी सुपरहिट होगी।
दिनांक -21.07.2023 क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर बैंक में बुला कर आरोपी रख लेते थे अपने पास। 01 आरोपी भिलाई 02 आरोपी नागपुर महाराष्ट्र गिरफ्तार।। दोनो आरोपियो द्वारा करीबन 50 लाख रूपये की ठगी कर अपने घर से थे फरार। दोनो आरोपियों की गिरफ्तारी में साइबर सेल टीम बालोद की रही विशेष भूमिका। आरोपी के कब्जे से 1 लाख रू नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड, जमीन खरीदी के दस्तावेज, पीड़ितो के बायोडाटा वाला डायरी 01 नग मोटर सायकल बरामद। प्रकरण में विवेचना जारी है अन्य आरोपी मिलने की संम्भावना है। पुलिस अधीक्षक, डॉ जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशित ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन पर व उप पुलिस अधीक्षक बालोद सुश्री नवनीत कौर के पर्यवेक्षण में कई लोगो के क्रेडिट कार्ड से लाखो रूपये निकालकर फ्राड करने वाले फरार आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम बालोद से विशेष टीम बनाया गया था।
जिस पर प्रकरण के दोनो आरोपियो को भिलाई जिला दुर्ग व नागपुर महाराष्ट्र से पकडने में सफलता मिली है। आरोपी का नाम सुखराम ठाकुर पिता स्व. दशरूराम ठाकुर द्वारा एसबीआई डौण्डीलोहारा में क्रेडिट कार्ड बनावाया था उपयोग नही होना कहकर आरोपी सुरेन्द्र साहू और जीवनलाल चंदेल ने प्रार्थी से उसका क्रेडिट कार्ड बंद करवा देता हू कहकर अपने पास रख लिया और दिनांक 13.04.2022 से 22.12.2022 तक कुल 17,24,939 (सत्रह लाख चौबीस हजार नौ सौ उनचालिस रूपये) प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से आहरण कर धोखाधडी किया गया प्रार्थी जब आरोपियों से इस संबध में जानकारी प्राप्त किया तो आरोपी एफआईआर के डर से प्रार्थी को 15,74,939 रूपये वापस कर दिया। लेकिन 150000 रूपये नही दिया। प्रार्थी के अलावा दोनो आरोपी सुरेन्द्र साहू व जीवन लाल चंदेल ने इसी प्रकार का ठगी कर खिलावन उर्वषा से 108963 रूपये , जगन्नाथ कोरेटिया से 162538 रूपये, ललित कुमार देवहारी से 71242 रूपये कुल 492743 रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 84/2023 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण क्रमांक 02- प्रकरण का विवरण इस प्रकार का है कि प्रार्थी लून करण ठाकुर पिता स्व.मानू राम ठाकुर द्वारा एसबीआई डौण्डीलोहारा में क्रेडिट कार्ड बनावाया था उपयोग नही होना कहकर आरोपी सुरेन्द्र साहू और जीवनलाल चंदेल ने प्रार्थी से उसका क्रेडिट कार्ड बंद करवा देता हू कहकर अपने पास रख लिया और दिनांक 12.07.2022 से 14.03.2023 तक कुल 6,75,747 रूपये प्रार्थी के क्रेडिट कार्ड से आहरण कर धोखाधडी किया गया प्रार्थी जब आरोपियों से इस संबध में जानकारी प्राप्त किया तो आरोपी एफआईआर के डर से प्रार्थी को 102000 रूपये वापस कर दिया। लेकिन 573747 रूपये नही दिया। प्रार्थी के अलावा दोनो आरोपी सुरेन्द्र साहू व जीवन लाल चंदेल ने इसी प्रकार का ठगी कर तिलक राम ठाकुर से 863918 रूपये आहरण कर उसमें से 248500 वापस किया गया है बाकि 615418 रू अभी तक नही दिया गया है। एवं भूधर दास जोषी से 227406 रूपये आहरण कर उसमें से 183000 वापस किया गया है बाकि 44406 रू अभी तक नही दिया गया है। इस प्रकार आरोपियों द्वारा कुल 1233571(बारह लाख तैतिस हजार पाच सौ इखत्तर) रूपये की ठगी किया गया है। जिस पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध क्रमांक 94/2023 धारा 420,34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दोनो प्रकरणो में आरोपियो द्वारा कुल 1726314 (सत्रह लाख छब्बीस हजार तीन सौ चौदह रूपये) की ठगी किया गया है। जो बकाया है बाकि कुल ठगी की रकम करीबन 50 लाख रूपये है।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद के द्वारा प्रकरणो के आरांेपियो के संबध में पतासाजी व गिरफ्तारी हेतु सायबर सेल टीम बालोद की विषेष टीम तैयार किया गया था। जिस पर टीम द्वारा दोनो आरोपियो के निवास स्थान भिलाई दुर्ग एवं हिरेतरा पेंड्रावन जिला बेमेतरा में दबिष दिया गया जहां से दोनो आरोपी फरार थे आरोपियो के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर आरोपी सुरेन्द्र साहू जो राजस्थान में था भिलाई आने पर रास्ते में घेराबंदी कर उसको पकडा गया जो अपने दूसरे साथी जीवन लाल चंदेल को नागपुर महाराष्ट्र होना बताने पर साबयर सेल टीम द्वारा तत्काल नागपुर महाराष्ट्र जाकर जीवन लाल की पतासाजी करने पर वह नागपुर किराये के मकान से फरार था टीम द्वारा वहां कैम्प कर लोकल मुखबीर व सूचना संकलन से आरोपी जीवन लाल चंदेल को पकड़ कर जिला बालोद लाया गया। आरोपियो के कब्जे से 01 लाख रूपये नगदी, 06 नग क्रेडिट कार्ड, 01 नग मोटर सायकल हॉनेट , जमीन खरीदी ब्रिक्री के दस्तावेज, पीड़ितो के बायोडाटा वाला डायरी बरामद किया गया है मामले की विवेचना जारी है अन्य और आरोपी मिलने की संम्भावना है। आरोपी का नाम व पता- 1. सुरेन्द्र कुमार साहू पिता कोमलदास साहू पता दृश्याम नगर केम्प 01 भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.) । 2. जीवन लाल चंदेल पिता भुसुमलाल चंदेल पता दृग्राम हिरेतरा पेंड्रावन जिला बेमेतरा(छ.ग.) ।उक्त प्रकरण में आरोपियो के पतासाजी व गिरफ्तारी में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा राज बहादुर यादव , सउनि अनित राम यादव, सायबर सेल से सउनि धरम भूआर्य ,प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, प्रधान आरक्षक रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक आकाश दुबे , आरक्षक मिथलेश यादव, आरक्षक योगेश पटेल ,आरक्षक पीपेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही है।
प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति
रायपुर/ जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मणिपुर के हालात से छत्तीसगढ़ की तुलना की जाने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मणिपुर से छत्तीसगढ़ की तुलना कर छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि मणिपुर जातीय और वर्ग संघर्ष की आग में जल रहा है। वहां हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।केंद्र सरकार और मणिपुर की भाजपा सरकार वहां के हालात को सुधारने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई हैं। दीपक बैज ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में शांति और खुशहाली की स्थिति है।यहां सभी धर्म, जाति और संप्रदायों के लोग आपसी भाईचारे के साथ एक दूसरे का सम्मान करते हुये शांतिपूर्ण ढंग से निवासरत हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बयान से उनकी बौखलाहट झलक रही है मणिपुर संभल नहीं रहा तो देश के शांतिपूर्ण राज्यों से उसकी तुलना कर प्रधानमंत्री अपनी खीझ निकाल रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री मतिभ्रम के शिकार हो गए हैं। उन्हें लग रहा है कि छत्तीसगढ़ में अभी भी रमन सिंह के कुशासन का राज है। वे भूल गए हैं कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार के कुशासन का दौर समाप्त हो गया है, जब छत्तीसगढ़ में मीना खलखो, झलियामारी, हिड़मा मड़कम जैसे कांड होते थे। भाजपा के पंद्रह साल के शासनकाल में छत्तीसगढ़ महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित हो गया था। भाजपा राज में प्रदेश में हर दिन एक बलात्कार की घटना और हर दूसरे दिन एक महिला सामूहिक दुराचार की घृणित घटना का शिकार होती थी। राज्य के कुछ जिले तो मानव तस्करी विशेषकर महिलाओं के लापता होने की चिंताजनक घटनाओं का केंद्र बन चुके थे। प्रदेश के माथे पर झलियामारी जैसा कलंक भाजपा के राज में ही लगा था। आमाडोला और बीजापुर जैसी हृदय विदारक घटनाएं रमन राज में ही हुई थीं । मीना खलको, हिडमा मड़कम जैसी घटनाओं की जवाबदेह भाजपा सरकार ही थी। जिस भाजपा के राज में महिला पुलिस आरक्षक सुरक्षित नहीं थी, उसके साथ सामूहिक दुराचार हो जाता था, उस भाजपा के नेता प्रधानमंत्री किस मुंह से आज कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं? दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था देश के भाजपा शासित राज्यों की अपेक्षा बेहतर है। मोदी की भाजपा शासित यूपी, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे राज्य अपराधों में देश की शीर्ष पर हैं। एनसीआरबी के आंकड़े राज्य में अपराध नियंत्रण की गवाही दे रहे हैं। वर्तमान में भूपेश बघेल सरकार की ठोस पहल से हत्या, लूट, डकैती जैसे गंभीर अपराधों में लगातार गिरावट आ रही है। बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराध में 47 प्रतिशत और महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में 58 प्रतिशत की कमी आई है। नक्सल घटनाओं में 80 प्रतिशत और नक्सल हमलों में शहादत में 76 प्रतिशत की कमी एक बड़ी उपलब्धि है। श्री बैज ने कहा कि प्रधानमंत्री अनर्गल बयानबाजी कर छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ियों को बदनाम करने नित नई साजिश रच रहे हैं।
संदिग्ध हालत में मृत आदिवासी युवती के परिजनों से जनपद सदस्य निलय कश्यप ने की मुलाकात
भानपुरी इस तहसील के ग्राम बाकेल मे एक आदिवासी युवती का संदेहास्पद परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मामले की जांच भानपुरी पुलिस कर रही है। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस के युवा नेता एवं जनपद सदस्य जनपद निलय कश्यप ने बाकेल के मारीगुड़ा गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की। निलय कश्यप ने इस दुख की इस घड़ी में परिवार को हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने कहा कि वे परिवार को न्याय दिलाने कटिबद्ध हैं। निलय कश्यप ने शोकाकुल परिवार से ढांढस बंधाते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक चंदन कश्यप और हम सभी आप लोगों के साथ हैं। हम आप लोगों की हर संभव मदद करेंगे। विधायक ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करके गंभीरता से मामले की जांच करने की निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच कर रहीं है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान युवा कांग्रेस के भानपुरी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल बघेल, कांग्रेस कार्यकर्ता जागेश्वर सिन्हा, विधायक के सोशल मीडिया प्रतिनिधि भुवनेश्वर बघेल एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
सीएम बघेल और पीसीसी अध्यक्ष बैज की लोकप्रियता से विचलित हो उठे हैं भाजपा नेता केदार कश्यप : मलकित सिंह गैदू
हारे हुए पूर्व मंत्री की झल्लाहट उनके बयान से हो गई है उजागर
जगदलपुर इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि पिछले चुनाव में करारी और शर्मनाक हार झेल चुके भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री केदार कश्यप मुंगेरी लाल की तरह दिन में हसीन सपने देख रहे हैं। उनके सपने कभी पूरे होने वाले नहीं हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की लोकप्रियता को देख केदार कश्यप झल्ला उठे हैं। उनके बयान से यह झल्लाहट साफ झलक रही है। पूर्व केबिनेट मंत्री एवं प्रदेश भाजपा के महामंत्री केदार कश्यप द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज के बयान को लेकर की गई टिप्पणी पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू ने तीखा पलटवार करते हुए उक्त कही है। मलकित सिंह ने कहा है कि केशकाल की सभा में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने मंत्री कवासी लखमा, पार्टी के विधायक लखेश्वर बघेल और संतराम नेताम का नाम क्या ले लिया, केदार कश्यप को मिर्ची लग गई। श्री बैज पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और बस्तर के सभी कांग्रेस विधायकों का सम्मान करते हैं, उन्हें एक नजर से देखते हैं। बस्तर के ही नहीं, बल्कि समूचे छत्तीसगढ़ के सभी कांग्रेस विधायकों की काबिलियत पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को पूरा भरोसा है। पार्टी का हर नेता, कार्यकर्त्ता और विधायक भाजपा के बड़े नेताओं से भी काबिलियत में कहीं दस कदम आगे ही हैं। मलकित सिंह गैदू ने कहा है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने पहले कार्यकाल में ही प्रदेशवासियों का जिस तरह से भरोसा जीता है, प्रदेश की जनता जिस कदर उन पर प्यार लुटाती है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बतौर सांसद जो लोकप्रियता हासिल की है, उसकी बानगी गांव – गांव और शहर – शहर उन्हें देखने सुनने के लिए उमड़ रही हर वर्ग के लोगों की भीड़ के रूप में देखने को मिल रही है। श्री गैदू ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज की ऐसी अतुल्य लोकप्रियता को देख भाजपा नेता केदार कश्यप खीझ उठे हैं। उनकी यह खीझ, उनके बयान से साफ झलक रही है। मलकित सिंह ने कहा है कि बस्तर संभाग के सारे विधायक उतने ही काबिल हैं, जितने कि हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज। उन्होंने कहा कि मंत्री कवासी लखमा, बस्तर संभाग के विधायक रेखचंद जैन, मोहन मरकाम, लखेश्वर बघेल, राजमन बेंजाम, विक्रम मंडावी, संतराम नेताम, शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, चंदन कश्यप, देवती कर्मा, अनूप नाग सभी अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों की जनता की सेवा ईमानदारी से करते हुए गांवों में विकास की गंगा बहा रहे हैं। अपनी कर्मठता से इन विधायकों ने जनता का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि भाजपा के लोग भी अपनी पार्टी से नाता तोड़कर कांग्रेस में शामिल होने लगे हैं। बस्तर संभाग में भाजपा का कोई नामलेवा नहीं रह गया है। इसीलिए केदार कश्यप खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोंचने का काम कर रहे हैं। मलकित सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा दोबारा सत्ता में आने वाली नहीं है, इसलिए केदार कश्यप मुंगेरीलाल की तरह हसीन सपने न देखें।
दगी हुई कारतूस हैं केदार कश्यप
कांग्रेस नेता मलकित सिंह गैदू ने कहा है कि अपनी पीठ स्वयं थपथपाने वाले नेता केदार कश्यप 2018 के विधानसभा चुनावों में मिली करारी और शर्मनाक पराजय के सदमे से आज तक उबर नहीं पाए हैं। इसीलिए वे उल जलूल बयान देते रहते हैं। आने वाले विधानसभा चुनावों में भी श्री कश्यप को स्वयं की तथा भाजपा की हार का डर सताने लगा है। यह डर अच्छा है। वे प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। उनका यह दावा धरा का धरा रह जाएगा। कांग्रेस इस बार 90 में से 75 सीटें जीतकर फिर से सत्ता में आएगी। इसलिए श्री कश्यप मुंगेरी लाल की तरह सपने देखना छोड़कर अपनी पार्टी की चिंता करें। श्री गैदू ने कहा कि केदार कश्यप बंदूक से दागी जा चुकी उस कारतूस की तरह हैं, जो दोबारा फायर नहीं की जा सकती।
दल्लीराजहरा पुलिस थाना पुरूर जिला बालोद छ.ग थाना पुरूर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही घटना में प्रयुक्त प्रयुक्त वाहन होण्डा सिटी कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 कीमती 200000 रूपये एवं मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 54 किलो 300 ग्राम किमती 543500 रू0 वाहन सहित जुमला कीमती 743500 रूपये को किया गया जप्त ।• 02 आरोपी 1मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र02- परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र0• आरोपी द्वारा गांजा को उडीसा से आगरा (उ0प्र0 में ले जाकर खपाने की थी तैयारी अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग आनंद छाबडा के निर्देष प्राप्त होने पर श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद जितेन्द्र यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का के प्रभारी पुलिस थाना पुरूर उप.निरीक्षक अरूण कुमार साहू के नेतृत्व में पुलिस थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण मे बडी सफलता हासिल की गई। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी को निर्देश प्राप्त हुआ था। कि दिनांक 20-07-2023 को मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग की होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 उसमें दो लोग अवैध रूप से गांजा रखकर कांकेर की ओर से रायपुर की ओर जा रहे है कि सुचना पर उप. निरीक्षक अरूण कुमार साहू के हमराह पुलिस स्टाफ के पुलिस थाना पुरूर के सामने एन.एच.30 मार्ग पर रवाना होकर वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी उसी दौरान होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 आया जिसे रोककर नाम पता पूछने पर ड्रायवर सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा उ0प्र0 एवं बगल सीट पर बैठा व्यक्ति अपना नाम परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा उ0प्र0 का रहने वाल बताया तलाशी लेने पर होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 के पीछे सीट के पीछे 27 पैकेट मादक पदार्थ गांजा जिसे एक सफेद रंग की बोरी में भरकर कुल वजनी 54 किलो 300 ग्राम किमती 543500 रू0 मिला एवं घटना में प्रयुक्त होण्डा सिटी वाहन कार क्रमांक DL-3-CBE-3151 किमती लगभग 200000 रू0 कुल जुमला 743500 रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया एवं अपराध धारा 20 (ख) NDPS ACT कायम कर आरोपी 1- मंजित सिंह पिता वीरेन्द्र सिंह उम्र 22 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र0 2- परमवीर सिंह पिता मोहन सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी नगला कारे मनकेड़ा थाना मलपुरा जिला आगरा(उ0प्र को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी उप.निरीक्षक अरूण कुमार साहू आरक्षक लिखन साहु किशोर साहू गुणेश यादव छोटू सोनकर उमाशंकर जारके संदीप यादव जितेन्द्र सिन्हा डोमेन्द्र कुमार रावटे की सराहनीय भूमिका रही।
घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
निर्माण में बरती गई अनियमितता के चलते आवागमन में परेशानी
ग्रामीण विकास विभाग ने जैबेल सतोसा मार्ग पर कराया है निर्माण
जगदलपुर ग्रामीण विकास विभाग बस्तर जगदलपुर द्वारा ठेकेदार के जरिए बीस लाख रुपए की लागत से बनवाया गया पुलिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। जर्जर पुलिया निर्माण में बरती गई अनियमितता की दास्तां सुना रहा है। पुलिया की हालत पहली बारिश में ही बेहद खराब हो गई है और उस पर से लोगों का गुजरना दुश्वार हो गया है। ग्राम जैबेल से सतोसा मार्ग पर 6 गुणा 1 मीटर स्पान आरसीसी स्लैब कल्वर्ट निर्माण के लिए जिला खनिज न्यास ट्रस्ट (डीएमएफटी ) मद से 20 लाख 41हजार रुपए स्वीकृत किए गए थे। ग्रामीण विकास विभाग ने निर्माण कार्य का ठेका बालोद जिले के गुंडरदेही निवासी ठेकेदार निर्भय राम साहू को दिया गया था।
पुलिया (कल्वर्ट) निर्माण का पूरा काम ग्रामीण विकास विभाग जगदलपुर बस्तर के कार्यपालन अभियंता पी. मोहन राव सोनी के मार्गदर्शन में कराया गया है। निर्माण के दौरान गुणवत्ता पर जरा भी ध्यान नहीं रखा गया। घटिया स्तर की सामग्री का इस्तेमाल कर ठेकेदार ने जैसे तैसे काम निपटा दिया। इसका खामियाजा अब जैबेल, सतोसा समेत अन्य गांवों के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी परेशानी हो रही है। पुलिया पर सीमेंटीकृत स्लैब न बनवा कर बोल्डर, गिड्डी, मुरुम का पटाव कर दिया गया है। परिणाम स्वरूप पहली बारिश में ही पुलिया के ऊपर और उसके दोनों ओर गहरे तथा लंबे चौड़े जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है, जिससे गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता और मोटर साइकिल व साइकिल सवार आए दिन गिरकर जख्मी होते रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक इन गड्ढों में गिरने की वजह से अनेक वाहन सवारों के हाथ पैरों की हड्डियां टूट चुकी हैं तथा कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। ग्रामीण विकास विभाग के जिले के सबसे बड़े अधिकारी कार्यपालन अभियंता की देखरेख में जब ऐसा घटिया निर्माण हुआ है, तो उनके मातहत इंजीनियरों के सुपरविजन में कराए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता कैसी रहती होगी, इसका अंदाजा जैबेल सतोसा मार्ग पर निर्मित पुलिया को देखकर लगाया जा सकता है।