जगदलपुर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग जगदलपुर में नेशनल लोक अदालत लगाई गई। इसकी खंडपीठ में अध्यक्ष सुजाता जसवाल सहित सदस्य आलोक कुमार दुबे पीठासीन अधिकारी रूप में उपस्थित थे। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों की सुनवाई कर 6 प्रकरण आपसी सुलह समझौता के आधार पर राजीनामा कर मामले समाप्त किए गए।
नफरत की राजनीति को कर्नाटक की जनता ने नकारा : दीपक बैज
बस्तर सांसद दीपक बैज ने कहा है कि कर्नाटक की जनता ने नफरत की राजनीति को सिरे से नकारते हुए भाजपा को आईना दिखा दिया है। देश की जनता का विश्वास अब फिर से कांग्रेस पर बढ़ गया है। यह विश्वास हमारे नेता राहुल गांधी ने जगाया है।भारत की जनता अब कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपने आतुर है। बस्तर के युवा सांसद दीपक बैज कांग्रेस को कर्नाटक विधानसभा के चुनावों में मिली बंपर जीत पर उक्त बातें कहीं। श्री बैज शनिवार को जब कर्नाटक विधानसभा के चुनावी नतीजे आ रहे थे, तब नारायणपुर के दौरे पर थे। वहां उन्होंने विधायक चंदन कश्यप और कांग्रेस के नारायणपुर प्रभारी मलकित सिंह गैदू और स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ जीत की खुशी मनाई। इस दौरान जमकर पटाखे छोड़े गए तथा मिठाई बांटी गई। आतिशबाजी से पूरा नारायणपुर गूंजता रहा। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद श्री बैज ने कहा कि देश कांग्रेस के हाथों में ही सुरक्षित रह सकता है, यह बात देश की जनता अब समझ चुकी है। हमारे नेता राहुल गांधी ने भाजपा द्वारा देश में घोले जा रहे जहर और समुदायों के बीच भरी जा रही नफरत को दूर करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकालकर साढ़े तीन हजार किमी से भी ज्यादा पैदल सफर किया। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रेम और भाईचारे का जो संदेश प्रसारित किया, उसका असर अब दिखाई देने लगा है। श्री बैज ने कहा कि कर्नाटक से संदेश आ गया है कि देशवासी भाजपा के छल प्रपंच, विभाजनकारी कृत्यों को अब समझ चुकी है। अब पूरे देश में कांग्रेस का परचम फिर से लहराने वाला है। सांसद दीपक बैज ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी की सोच को आत्मसात करते हुए राज्य में नफरत की दीवार को तोड़ते हुए सभी वर्गों के लोगों के समग्र उत्थान में प्रणप्राण से लगे हुए हैं और अगले विधानसभा चुनावों में छत्तीसगढ़ में पुनः भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सत्ता सम्हालेगी। कार्यकर्त्ताओं को विधायक चंदन कश्यप और मलकित सिंह गैदू ने भी संबोधित किया।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत पर मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी
कुसुमकसा – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की ओर अग्रसर होने पर कुसुमकसा के कांग्रेसियों ने बस स्टैंड चौक पर मिथलेश निरोटी उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद के नेतृत्व में फटाका फोड़कर ,मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी , इस अवसर उपस्थित कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी जिंदाबाद,राहुल गांधी जिंदाबाद ,भूपेश बघेल जिंदाबाद ,कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए ,मिथलेश निरोटी ने कर्नाटक विधानसभा की जीत को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर व कर्नाटक की जनता ने राज्य में विकास के लिए कांग्रेस पार्टी पर विश्वास करते हुए मुहर लगाया है निश्चित ही कर्नाटक राज्य में विकास की गंगा बहने की बात कही अनिल सुथार पूर्व जनपद सदस्य ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं की मेहनत का सुखद परिणाम मिलना बताया ,नितिन जैन ने पूर्व के भाजपा शासन में हुए भ्रष्टाचार के विरोध व कांग्रेस पार्टी के जनकल्याण कारी घोषणा पत्र पर विश्वास जताते हुए कांग्रेस पार्टी का विजय होना ।




घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

देवगुड़ियों में शीश नवाकर जैन ने की सुख – शांति, समृद्धि की कामना
- ग्रामीणों के साथ मेला- मड़ई में शामिल हुए संसदीय सचिव रेखचंद
- ग्रामीण महिलाओं ने परंपरागत ढंग से किया विधायक जैन का स्वागत
जगदलपुर शुक्रवार को संसदीय सचिव व जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन विधानसभा क्षेत्र के तीन स्थानों कुम्हारपारा, कुम्हली तथा भाटागुड़ा में आयोजित मेला- बाजार में जन समुदाय के साथ सम्मिलित हुए। देवियों की गुड़ी में उन्होने शीश नवाकर बस्तर अंचल में सुख – शांति, व समृद्धि की कामना की।संसदीय सचिव रेखचंद जैन सबसे पहले वे शहर के कुम्हारपारा क्षेत्र में आयोजित जय माता फिरंता देवी मेला में शामिल हुए। इसके बाद वे क्रमशः कुम्हली व भाटागुड़ा बड़े गरावंड के मेला में भाग लेने के लिए पहुंचे। तीनों ही स्थानों पर महिलाओं ने परंपरागत ढंग से विधायक श्री जैन का स्वागत किया। फिरंता बाजार मेला में एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड के पार्षद सुखराम नाग, पार्षद विजय कुमार, पंचराज सिंह, पूर्व पार्षद दीप्ति, सिरहा भूतनाथ बघेल, पुजारी सारंग बघेल, महेश बघेल, दुलारू बघेल, कार्तिक, कोयनार सरपंच लैखन बघेल, पूरन सिंह ठाकुर, गोरा बघेल, पीलाराम, संपत बेसरा, गणपत सिंग ठाकुर, गज्जा, राजू, शंकर बेसरा, राजू बघेल, भुवन, लक्ष्मण बघेल, शंकर नाग, शानू बघेल, सुरेंद्र बघेल, आरके सहारे, भागचंद नाग, घसिया बघेल, उप सरपंच कोयनार विरेश बघेल, लखू नागेश, जगन पटेल, सामनाथ कश्यप, इसके उपरांत जैन कुम्हली के मेले में शामिल हुए। उन्होंने वहां जलनी माता की पूजा अर्चना की। इस दौरान विधायक श्री जैन के साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंद्र साहनी, सरपंच सुखदेव बाकड़े, पुजारी पदलाम बघेल, गेंदलाल, प्रताप सिंह ठाकुर, धनुर्जय ध्रुव, मनधर बघेल, सुखराम, आसमती बघेल, डोमनी बघेल, नवीन ठाकुर, रुपूसिंह तथा भाटागुड़ा मड़ई में सरपंच दयाराम, रमेश पात्रो, महेश कश्यप, विजय नाथ, माया राम, उप सरपंच परशु राम, महादेव, रामचंद्र, पांडूराम, पदलाम गोयल, पुजारी रामेश्वर, कलचा के सरपंच कमल नाग आदि के साथ शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर बस्तर के महामंत्री गौरनाथ नाग, संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

मुख्यमंत्री के जयकारे साथ गिनाई सरकार की उपलब्धियां
भाटागुड़ा में शुक्रवार शाम पहुंचे विधायक रेखचंद जैन ग्रामीणों के स्वागत – सत्कार से अत्यधिक अभिभूत हो उठे। वहां गांव वालों ने मंदिर स्थल से लगभग आधा किमी पहले ही उनके काफिले को रोक लिया। ग्रामीणों ने ढोल- नगाड़ों की थाप धुन के बीच जमकर आतिशबाजी कर जैन का स्वागत किया और उन्हें मंदिर तक ले गए। मंदिर के बाहर जैन ने ग्रामीणों को संबोधित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार द्वारा देवगुड़ियों का कराए जा रहे जीर्णोद्धार तथा आदिवासी परब सम्मान निधि को रेखांकित किया। साथ ही धान का समर्थन मूल्य पहले से अधिक मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आदिवासी परब सम्मान निधि योजना लागू कर आदिवासियों की आस्था का सम्मान किया है। इस योजना के तहत सालभर में आदिवासियों के पर्व और त्यौहार मनाने के लिए हर ग्राम पंचायत को दस हजार रु. का अनुदान दे रही है। इससे आदिवासी भाई अब उल्लास के साथ अपने पर्व व त्यौहार मनाने लगे हैं। श्री जैन ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जयकारा लगवाकर उनकी व कांग्रेस सरकार उपलब्धियां गिनाईं।

कालीपुर मेला में भी शामिल हुए विधायक
एक दिन पहले गुरुवार को कालीपुर मेला में शामिल होकर विधायक रेखचंद जैन ने गंगादेई माता की पूजा अर्चना की। वहां भी ग्रामीणों ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। ग्रामीणों से विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने उनकी समस्याओं और परेशानियों की जानकारी ली तथा उनका यथाशीघ्र निराकरण करने का भरोसा दिलाया। अपने चहेते विधायक को स्वयं के बीच पाकर ग्रामीण बेहद खुश नजर आ रहे थे। इस दौरान सरपंच खगेश्वर भोयर, रुपेश यादव, चंद्रभान राउत, मनोज साहू, त्रिनाथ बेलसरिया, दीपक नागे, लोकेश, पुजारी चंदर कश्यप, होरी मंडल, गौरनाथ नाग, हेमू उपाध्याय, संतोष सिंह, पार्षद सूर्या पाणि, विक्की निषाद, संदीप दास, गौरव आयंगर, दुशाल काले आदि मौजूद थे।
मारकेल के ग्रामीणों ने मंत्री लखमा को सुनाई समस्याएं
- मारकेल गांव पहुंचे जिला प्रभारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा
जगदलपुर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा से शुक्रवार को ग्राम पंचायत मारकेल के ग्रामीणों ने मुलाकात की। लखमा ने गांव के सीताराम सेठिया के निवास पहुंचे और उनके परिवार का कुशलक्षेम पूछा वहीं पर ग्रामवासियों के समस्याओं से अवगत हुए। ग्रामवासियो ने पानी की समस्या, मछली पालन, गोठान की मांग की तथस अन्य समस्योंओं से लखमा को अवगत कराया। मंत्री कवासी लखमा ने जल्द मांगों को पूरा करने तथा समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान सीताराम सेठिया , सरपंच बलराम कश्यप, उप सरपंच कमलराम सेठिया, पंच सुमित्रा सेठिया, कमला सेठिया, पंकज सेठिया, नंदू, स्वयंवर सेठिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्त्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और क्रीड़ा स्पर्धाओं का आयोजन आरंभ
- बकावंड में तीन दिनों तक चलेगा यह भव्य आयोजन, उमड़ रही भीड़
- रविवार को होगा सौ गरीब जोड़ों का सामूहिक आदर्श विवाह
बकावंड विकासखंड मुख्यालय बकावंड में शुक्रवार को विधायक लखेश्वर बघेल ने जनजागरण अभियान के तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ विभिन्न गांवों से पहुंची देवलाठियों की पूजा अर्चना करके किया। उन्होंने बालिका कबड्डी स्पर्धा उद्घाटन भी किया। जनजागरण अभियान में तीन दिनों तक व्हालीबाल, कबड्डी, मैराथन दौड़, रस्साखींच, कुर्सी दौड़, सामूहिक व एकल गायन, चैत परब, नाट प्रतियोगिता आदि आयोजित होंगी। रविवार को 10वां आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा। इसकी खासियत यह है कि जिन गरीब जोड़ों का किसी कारणवश विवाह नहीं हो पाता है और कुछेक के तो बच्चे भी पैदा हो जाते हैं, उनका सामूहिक विवाह समारोह में शादी कर समाज में मान्यता दिलाने का काम किया जाता है। प्रदेश के आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, राजयसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम बतौर अतिथि रविवार को विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी एवं समाजसेवी संस्था बस्तर जनजागरण नवयुवक मंडल बकावंड द्वारा किया जा रहा है। विधायक लखेश्वर बघेल इसके संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और वर्ष 1991-92 से लगातार किसी न किसी गांव में यह कार्यक्रम आयोजित होता आ रहा है। इस अवसर पर लखेश्वर बघेल ने संस्था के सदस्यों की सेवा भावना की तारीफ करते कहा कि यह संस्था अपनी स्थापना तिथि से ही सेवा भावना के साथ विकासात्मक एवं रचनात्मक कार्यों को अंजाम देती आ रही है। संस्था द्वारा शासकीय योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना, शिक्षा के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन के साथ ही आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम के माध्यम से गरीब, बेसहारा आदिवासी पिछड़े वर्गो के जोड़ों को वैवाहिक बंधन सूत्र में बांधने का काम करती है। श्री बघेल ने बताया कि इस वार्षिक कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच शैक्षणिक, बौद्धिक एवं सामाजिक विकास के साथ ही सांस्कृतिक एकता एवं भाईचारा को अक्षुण्य बनाए रखना है। इसके माध्यम से क्षेत्रीयता एवं जातिगत भावना से ऊपर उठकर विभिन्न जाति धर्म, आचार-विचार एवं संस्कृति के लोगों को एक मंच पर लाने का पावन कार्य संस्था कर रही है। संस्था के अध्यक्ष डीएन कश्यप ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में इस बार जिलेभर के पंचायत स्तरीय खिलाड़ियों को सहभागी बनने का मौका मिल रहा है।खेल, शिक्षा तथा कृषि क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान होगा। एक सौ जोड़ों के आदर्श विवाह का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 50 से अधिक जोड़ों ने अपना पंजीयन करा लिया है। कार्यक्रम में बालकराम जोशी, रतन कश्यप, जगमोहन बघेल, सुखदेई बघेल, दिनेश यदु, अनिल पाण्डेय, मानसिंह कवासी, विजय दास, शोभामणि दास, मधु निषाद, ईश्वर पटेल, नारायण बघेल, मोना पाढ़ी, मोजेश क्रिस्टोफर, धनेश्वर बघेल, रियाज खान, बालमुकुंद गागड़ा, नवीन मौर्य, तुलाराम मौर्य सहित बड़ी संख्या में जनजागरण अभियान के कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं आसपास के गांवों के ग्रामीण मौजूद थे।
रेल्वे इंस्टीटयूट दल्लीराजहरा के समर कैंप में 100 से अधिक बच्चो को बालोद पुलिस के द्वारा जागरूकता की विशेष क्लास चलाया गया
दिनांक 12.05.2023 बच्चो को प्रोजेक्टर के माध्यम से गुड टच, बैड टच, बच्चो का शोषण, पोस्को एक्ट एवं सायबर ठगी संबंधी अपराध को काटून फिल्म व स्लाइड के जरिये दिखाकर जागरूक किया गया।* नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा, सायबर सेल, महिला सेल, जिला बाल संरक्षण इकाई महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा बच्चो पर घटित अपराध, सुरक्षा, जेजे एक्ट, नशा के दुष्प्रभाव के संबंध जानकारी साझा की गई।आज दिनांक 12.05.2023 को पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर मार्गदर्शन मे एवं श्रीमती गीता वाधवानी उप पुलिस अधीक्षक, श्री कर्ण कुमार उके नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के नेतृत्व में निरीक्षक श्री दिलेश्वर चन्द्रवंशी, सायबर सेल प्रभारी के पर्यवेक्षण में रेल्वे इंस्टीटयूट दल्लीराजहरा के निशुल्क समर कैंप में सम्मिलित होने




घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

आरोपियों के कब्जे से 30,000 रूपये का सोने-चांदी के जेवरात एवं बेन्टेक्स की मूर्तियां तथा 01 नग मोटर सायकल कीमती-45,000 रूपये को किया गया जप्त
दिनांक 12.05.2023ऽ सोना चांदी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में। घटना को दिए थे चेहरे में नाकाब बांधकर अंजाम। सूचना एवं मुखबीरी से सायबर पुलिस पहुंचा चोरो तक। । पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ.जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद हरिष राठौर के मार्गदर्षन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना बालोद के अपराध क्रंमाक -217/2023, धारा-457,380 भादवि के प्रकरण में अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए संपत्ति के पता तलाश बाबत् गठित विशेष टीम को आरेापी एवं चोरी गए मशरूका को पकड़ने में मिली सफलता ।


घटना दिनांक 30.04.2023 को दरम्यिानी रात्रि में ग्राम करहीभदर के सोना-चांदी की एक दुकान में अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान के सटर का ताला तोड़कर अदंर प्रवेश कर दुकान में रखे विभिन्न चांदी के जेवरात, मूर्तियां एवं बेंटेक्स के गहनों को चोरी कर ले जाया गया था, कि प्रार्थी हेमराज सोनी के रिपार्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रंमाक -217/2023, धारा-457,380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना गठित टीम के द्वारा लगातार क्षेत्र में संसूचना एवं मुखबीर लगाकर पता तलाश किया गया, चूंकि आरोपी द्वारा चोरी करते समय अपने चेहरे में नाकाब बांधा गया था, जिस कारण सीसीटीवी कैमरा में आरोपी स्पष्ट नहीं दिखने से पुलिस को प्रारंभिक पता तलाश में परेशानी हुआ, किन्तु लगातार संसूचना के आधार पर सायबर पुलिस बालोद अंततः घटना से संबंधित दो आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ कर उनके कब्जे से चोरी गए चांदी के जेवरात, मूर्तियां तथा बेन्टेक्स के सामान एवं वारदात करते समय आरोपियों द्वारा प्रयोग किए गए 01 नग लोहे का राड तथा ब्लेड कटर को भी जुमला कीमती 30,000 रूपयें को जप्त किया गया है। इस दौरान आरोपियों के पास से 01 मोटर सायकल क्रमांक सी.जी.07 जेएल.5201 कीमत 45,000 रूपये का पाए जाने से आरोपियों द्वारा पूछताछ कर भिलाई क्षेत्र से कुछ माह पहले चोरी करना स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से उपरोक्त मोटर सायकल को जप्त कर प्रकरण में धारा 41(1$4) जा.फौ./379,34 भादवि का प्रकरण पृथक से कायम किया गया है। दोनों प्रकरण में आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। विवेचना जारी है। उक्त प्रकरण को सुलझाने एवं आरोपियों के गिरफ्तारी में सायबर सेल से स.उ.नि.धरम भुआर्य, प्रधान आर.भुनेश्वर मरकाम, प्र.आर.भगवान सिंह धु्रव, आरक्षक योगेश सिन्हा, राहुल मनहरें, विपिन कुमार गुप्ता, विवेक शाही, मिथलेश यादव, आकाश दुबे, पिपेश्वर बंजारे का सराहनीय भूमिका रहा।


घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें
https://36bestonlinesale.com/home

सोने की चेन लूटने और बाईक चुराने वाले यूपी के दो युवक धराए
- 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंच पाई बस्तर पुलिस
- आरोपियों ने मोटर सायकल चोरी कर लूटपाट को दिया था अंजाम
जगदलपुर उत्तरप्रदेश के दो युवकों ने जगदलपुर में पहले मोटर साइकिल चुराई फिर शहर की एक ज्वेलरी शॉप से 12 नग सोने की चेन लूट ली और चोरी की बाइक के जरिए वे फरार हो गए। आरोपियों ने जिस शातिराना अंदाज में वारदात को अंजाम दिया, उससे कहीं ज्यादा स्मार्ट तकनीक अपनाकर बस्तर पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। 3 मई को आरोपियों ने शहर के बालाजी वार्ड निवासी असरफ की मोटर साइकिल सीजी 17 केपी 4740 की चोरी कर ली थी।

इस घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद दोनों आरोपी 5 मई की रात 7 से 8 बजे के बीच उसी मोटर साइकिल से शहर की एक ज्वेलरी शॉप में पहुंचे और सोने की चेन खरीदने की बात कहते हुए दुकान मालिक से चेन दिखाने को कहा। दुकान मालिक चेन दिखाने लगा, इसी बीच आरोपी वहां से 12 नग सोने की चेन लूटकर मोटर साईकिल से फरार हो गए। हड़बड़ी में आरोपी सामने से आ रहे वाहन से टकराकर गिर गए। फिर वे बाईक छोड़कर भाग निकले। दुकान मालिक ने मामले की रिपोर्ट सिटी कोतवाली में लिखवाई। बताया गया है कि आरोपियों ने दो दिन पहले ज्वेलर्स दुकानों की रेकी की थी। मामला गंभीर होने के कारण आरोपियों की धर पकड़ के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं बस्तर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीणा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा शहर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार व उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा प्रिय के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर जांच शुरू की गई। इस टीम ने ज्वेलरी शॉप के आसपास एवं अन्य स्थानों के 200 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया। इससे दो संदिग्ध युवकों की हरकतों पर गौर करते हुए जांच की कड़ी आगे बढ़ाई गई। अंततः पुलिस टीम ने दोनों संदेहियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी 22 वर्षीय रामनारायण उर्फ रज्जू निषाद पिता कमलेश निषाद निवासी मटियारा खंडवार थाना मऊ जिला चित्रकूट उत्तरप्रदेश और 19 वर्षीय सूरज मिश्र उर्फ दत्त मिश्र पिता श्याम बिहारी मिश्र ग्राम बसुहार, थाना सराय अकील, जिला कौशांबी उत्तरप्रदेश हैं। आरोपियों से पांच लाख रुपए मूल्य की 12 नग सोने की चेन और 30 हजार रु. मूल्य की मोटर साईकिल बरामद कर ली गई है। उनसे दो मोबाइल फोन भी जप्त किए गए हैं। दोनो आरोपी उत्तरप्रदेश के निवासी- आरोपियों से 12 नग सोने की चैन, 01 नग मोटर सायकल एक मोबाईल फोन बरामद ॐ नाम आरोपी 1. रामनारायण उर्फ रज्जू निषाद पिता कमलेश निषाद उम्र 22 वर्ष निo मटीयारा खंडवार, थाना मऊ सील मऊ जिला चित्रकुट, (उत्तर प्रदेश) 2. सुरज मिश्र उर्फ इस दत्त मिश्र पिता श्याम बिहारी मिश्र उम्र 19 वर्ष नि ग्राम बसुहार, थाना सराय अकिल, जिला कौशंबी (उत्तर प्रदेश)विवरण:उपनिरीक्षक एवं वरिष्ठ द्वारा आपराधिक तत्वों के इसमें बस्तर में मिट कोतवाली क्षेत्र बालाजी वार्ड में मोटर सायकल चोरी और के को सुनाने में वस्तर पुलिस को है। 3 मई 2023 को प्रार्थी असरफ का मोटरसायकल CG17.KP.4740 को वार्ड से चोरी हो गयी तथा 05 मई 2023 से केन्द्र नर्स दुकान से ये क्तियों ने 12 नग सोने की चैन को बरकर पर उक्त घटना पर प्रधीयो के रिपोर्ट पर पृथक पृथक बाग 39 एवं 292.34 का अ विवेचना:- अनुसंधान मेंप्रकरण में उपनिरीक्षक एवं जितेन्द्रसिंह मीना अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस विकास कुमार, उप पुलिस अपेक्ष अकाम, श्रीमान्दार उप पुलिस अधीक्षक दोन सादर नमन मुख्यालय जगदलपुर अपूर्वा प्रिय के पर्यवेक्षण में अलग-अलग टीम टकराना किया जा रहा था। घटनास्थल निरीक्षण एवं अनुसंधान के दौरान सिटी सकिनेग सिस्टम अन्तर्गत पटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से प्राप्त फुटेज एवं घटनास्थल पर मिले एवं को संकलित कर विश्लेषण किया गया घटनास्थल पर परिस्थतिजन्य साक्ष्य के आधार पर करने वाले तथा मोटरचोरी करने वाले समान है। लूट करने के उद्देश्य से किराये के मकान में रुके और दिनांक 02.05.2023 को जगदलपुर मे अमन मोबइल के पास खड़ा एक सिल्वर रंग का मोटर सायकल CG1254720 चोरी किये और दुकान में लूट करने कि योजना दोन दुकान का किये। दिनां 05.05-2023 के रात लगभग 7-8 बजे के बीच देवेन्द्र में सोने किन खरीदने के लिये बनकर गये और सीमा पर सोने का 12 नग नोट कर अपने दोस्त के साथ चोरी किये मोटर सायकल में तेजी से आधी तरफ भाग रहे थे उसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही एक लड़कर गिर गये और मोटरको पर में भाग गये। जिस पर संदरियो के सेटेल के आधार पर देश में की उप दिया गया था। उस टीम के द्वारा आधार पर कोर गया मे करने पर अपना अपना नाम निषाद व सुरत मिश निदेश का होना बताया 12 सोने की चैन को दुकान से भी उसे बटर पर जागर गा तरीका बानाम के दोनो आरोपी पर इसके द्वारा दोनो चोरी और लूट करने का पावर दिनांक 03.05.2013 को मर के पास खड़ी एक सितंबर रंग का मोटरCG-400 बिये और मोटर कानंद को बनाये सुट करने में प दो-तीन दिन दुकान का रेवी किये कि दिनांक 05.05-20237-8 न मे सोने किन खरीदने और पाय पद नही आ रहा है रामनारायण दाने दुकान के अंदर जाकर 12 नग सोने का पैन को कर मीटर साल मे आये उसी समय रास्ते में सामने से आ गएको मोटरको होड़कर वहां से भागे और हमे गये इन देश भाग जाना वार किये है।
प्रतिज्ञा महतो पर नाज है समूचे बस्तर जिले को : रेखचंद जैन
- बारहवीं की जिला टॉपर छात्रा का संसदीय सचिव ने किया सम्मान
जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विकास विभाग के संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन तथा जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने छ्ग माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में बस्तर जिले का गौरव बढ़ाने वाली छात्रा प्रतिज्ञा महतो के निवास में जाकर उसका सम्मान किया। जैन ने प्रतिज्ञा और उसके माता पिता को बधाई दी।

प्रतिज्ञा महतो ने 12वीं की परीक्षा में बस्तर संभाग में द्वितीय तथा बस्तर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने प्रतिज्ञा, उसके प्रधान पाठक पिता अनुराग महतो एवं व्याख्याता माता परवीन महतो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिटिया प्रतिज्ञा ने बस्तर जिले का मान बढ़ाया है, उस पर समूचे जिले को नाज है। प्रतिज्ञा के मम्मी – पापा से मुखातिब होते हुए जैन ने कहा कि आप लोग धन्य हैं, जो प्रतिज्ञा जैसी होनहार और प्रतिभाशाली बिटिया आपके घर पैदा हुई है। रेखचंद जैन ने प्रतिज्ञा महतो को बुके और मोमेंटो भेंटकर उसका सम्मान किया तथा मुंह मीठा कराकर उज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतिज्ञा को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि बस्तर की हर बेटी को प्रतिज्ञा से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान जैन के साथ संतोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेमू उपाध्याय, होरी मंडल, सूर्या पाणि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौरनाथ नाग, विक्की निषाद, संदीप दास, गौरव अयंगर, दुषाल काले सहित महतो परिवार के सदस्य मौजूद थे।


