City Media - Page 801 of 1865 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 801

सपरिवार भैरमगढ़ पहुंचे बस्तर सांसद दीपक बैज

0
  • धर्मपत्नी पूनम संग भतीजी के विवाह समारोह में हुए सम्मिलित

भैरमगढ़ सांसद बस्तर दीपक बैज सोमवार को सपरिवार भैरमगढ़ पहुंचे। वे अपनी धर्मपत्नी पूनम बैज और पुत्र सूर्यांश के साथ अपनी भतीजी के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। बैज यहां एकत्रित हुए अपने नाते रिश्तेदारों के साथ मिलते जुलते और हंसी ठिठोली करते रहे। उनकी अर्धांगिनी पूनम बैज और कुल दीपक सूर्यांश अपनों के बीच पहुंचकर काफी खुश नजर आ रहे थे।

इस दौरान सांसद बैज ग्रामीणों से भी रूबरू हुए और स्थानीय बोली में ग्रामीणों से वार्तालाप करते रहे। बैज ने अपनी भतीजी को सपरिवार उपहार भेंटकर सुखमय दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद दिया। खुशी के इस मौके पर विधायक विक्रम मंडावी, सांसद दीपक बैज, पूनम बैज, गीदम में सांसद प्रतिनिधि प्रवीण राणा, जॉर्ज टोप्पो, परिवार के सदस्य एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित थे।

स्थानांतरित आयुक्त नाग को बिदाई, नए आयुक्त पैकरा का स्वागत

0

जगदलपुर नगर निगम कार्यालय के सभाकक्ष में नगर निगम परिवार द्वारा आयुक्त दिनेश कुमार नाग को भाववीन विदाई दी गई तथा नव पदस्थ आयुक्त केएस पैकरा का स्वागत किया गया। समारोह में महापौर सफीरा साहू, अध्यक्ष कविता साहू, सभी एमआईसी सदस्य, पार्षद, मनोनीत पार्षद एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। नाग को भावभीनी विदाई देते हुए महापौर सफीरा साहू ने उनके के कार्यकाल की सराहना की एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। मेयर ने कहा कि शहर के विकास, स्वच्छता, साफ सफाई के लिए नाग ने अच्छा काम किया। सभापति कविता साहू ने नाग के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके द्वारा चलाए गए अभियानों का जिक्र किया।एमआईसी सदस्य विक्रम सिंह डांगी, वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे ने भी आयुक्त दिनेश कुमार नाग के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। दिनेश कुमार नाग ने जगदलपुर में अपने कार्यकाल के अनुभव को सुखद बताते हुए सहयोग के लिए मेयर, सभापति, पार्षदों तथा अधिकारी – कर्मचारियों को धन्यवाद दिया। नव पदस्थ आयुक्त केएस पैकरा का महापौर व निगम परिवार ने बुके से स्वागत किया। इस दौरान अनिता नाग, सुषमा कश्यप, सुशीला बघेल, नरसिंह राव, आलोक अवस्थी, कमलेश पाठक, सुखराम नाग, राजपाल कसेर, ललिता राव, कोमल सेना, सुनीता सिंह, श्वेता बघेल, दयाराम कश्यप, नीलम यादव, ममता पोटाई, मनोनीत पार्षद कौशल नागवंशी, हरीश साहू व निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

रावघाट रेल लाईन से बस्तर को मिलेगा विकास का नया आयाम

0
  • धमतरी से बोराई, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर तक रेल लाईन का सर्वे भी बड़ी सौगात : संजय पांडेय

जगदलपुर रावघाट-जगदलपुर रेल लाईन परियोजना का काम शुरु कराने के लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी ओमप्रकाश माथुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सांसद संतोष पांडेय, प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना शामिल थे। वैष्णव ने कार्य जल्द शुरु कराने की बात कही है। इसके साथ ही धमतरी से बोराई, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर रेल लाईन का सर्वे कराने पर भी उन्होंने सहमति दी है।

नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने राज्य के वरिष्ठ नेताओं तथा रेलमंत्री के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह बहुप्रतीक्षित परियोजना प्रारंभ होने से बस्तर क्षेत्र विकास के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि रेलमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि इस 140 किलोमीटर लंबी रेल लाईन का निर्माण कार्य शूरु करने की तैयारी चल रही है। विभाग जुलाई 2023 तक डीपीआर तैयार कर लेगा, इसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही धमतरी से बोराई, कोंडागांव होते हुए जगदलपुर रेल लाइन का सर्वे भी बस्तर अंचल के लिए बड़ी सौगात है। पांडेय ने आगे कहा कि इसका लाभ इस आदिवासी अंचल के लोगों को मिलेगा और वे विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकेंगे। यह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं गणमान्य नागरिकों के अथक प्रयास से ही संभव हुआ है। रेलमंत्री वैष्णव ने इस मांग को पूरा कर जन आकांक्षाओं का सम्मान किया है, जिसके लिए वे साधुवाद के पात्र हैं।

युवा कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं को सिखाए सोशल मीडिया के गुर

0
  • प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के सह प्रभारी गुरप्रीत सिंह होरा ने दिए टिप्स

जगदलपुर स्थानीय राजीव भवन में छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं की बस्तर संभाग स्तरीय बैठक हुई। बैठक में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के सह प्रभारी गुरप्रीत सिंह होरा, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के मुख्य संयोजक अनूप वर्मा एवं शान एम. सैफी, युवा कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष अजय बिसाई मौजूद थे। कार्यकर्त्ताओं को सोशल मीडिया के पार्टी हित में उपयोग करने के तरीके बताए गए।बस्तर संभाग सोशल मीडिया सेल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में अनेक बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिला, विधानसभा क्षेत्र व ब्लाकों की नियुक्तियों पर भी विशेष तौर पर चर्चा की गई। बैठक में बस्तर युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय बिसाई, प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष क्षेत्र रियाज़ खान, बस्तर नगर पंचायत के पार्षद अंकित पारख, शहर उपाध्यक्ष संदीप दास, शहर महासचिव अनुराग महतो, प्रदेश संयोजक दीपक साहू, प्रदेश सह संयोजक प्रियंका उपाध्याय, प्रदेश कार्यकारी सदस्य शेख अनस, मनीष सोरी, जिला संयोजक पिंटू यादव, दीपक गांधी, जॉर्ज टोप्पो, शादाब अहमद जी, गणेश जी, आयुष महंती, भूलकुराम नाग, धर्मेद्र राजपूत, राजीव चालकी, रोहित कुमार, दीपक सिंह, आकाश रुद्र, तिवारी नाग, कुपश, प्रमोद मौर्य, सत्यकांत कश्यप, ब्रजेश्वर कश्यप, गणेश सोनी मौजूद थे।

ईडी छापे के साइड इफेक्ट और फेक्ट

0

भाजपा ने राह दिखाई कांग्रेसियों पर आफत आई

अर्जुन झा

जगदलपुर छत्तीसगढ़ में ईडी के साइड इफेक्ट बस्तर से लेकर रायपुर और झारखंड तक दिखाई दे रहे हैं। असर तो उड़ीसा तक है क्योंकि कथित शराब घोटाले के बाद से बस्तर में शराब के लाले पड़ गए हैं। ढंग की शराब मिल नहीं रही है। जो मिल रही है, उसके बारे में मदिरा सेवन करने वालों के मुताबिक करंट नहीं है। यानी घटिया शराब सरकारी दुकानों से बिक रही है। छत्तीसगढ़ में शराब की क्वालिटी को लेकर शिकायत बहुत समय से आ रही है। विधानसभा में भी इस पर कई बार बहस हो चुकी है। एक जिले की दुकान से दूसरे जिले में आपूर्ति को लेकर भी मामला उठ चुका है। शराब की टेस्टिंग पर भी बहस होती है लेकिन न तो शराब की क्वालिटी से उपभोक्ताओं को संतुष्टि मिल रही और न ही उनकी शिकायतों का समाधान निकला। शराब के कारोबार में आबकारी विभाग के कर्ताधर्ता कारोबारियों के साथ मिलकर कैसा गोरखधंधा चलाते हैं, उसकी बानगी पहले भी मिल चुकी है और अब भी सरकार की शराब मार्केटिंग कंपनी के एमडी के यहां पड़े ईडी के छापे से भी सामने आई है। बस्तर के मदिरा उपभोक्ता उड़ीसा और अन्य पड़ोसी राज्यों से अपनी पसंद की शराब का इंतजाम कर रहे हैं तो जो राजस्व छत्तीसगढ़ सरकार को मिलना चाहिए, वह अन्य राज्यों में जा रहा है। शराब के कारोबार में सरकार के राजस्व को नुकसान पहुंचाने का हुनर तब भी दिखाया जाता था, जब सरकार ने दुकान नहीं सजाई थी। अब भी यही हो रहा है। आबकारी अफसरों और शराब कारोबारियों के यहां ईडी के छापे इसी सिलसिले में पड़े हैं। यहां याद किया जा सकता है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय नौ साल तक संविदा पर आबकारी विभाग के ओएसडी रहे समुंद सिंह के यहां तब ईओडब्ल्यू का छापा पड़ा, जब राज्य में कांग्रेस सत्ता में आई। उनके यहां भारी बेहिसाब संपत्ति का पता चलना सुर्खियों में रहा। छापेमारी के बाद समुंद सिंह लंबे समय तक लापता रहे लेकिन आखिरकार उन्हें दबोच लिया गया। अभी मदिरा मार्केटिंग कंपनी के एमडी के यहां ईडी का छापा मारा गया और उन्हें कई बार पूछताछ के लिए बुलाया गया तो शराब विक्रय का काम प्रभावित होने लगा। सरकार ने उन्हें छुट्टी पर भेजकर वैकल्पिक व्यवस्था कर दी। अब शराब कारोबारियों के यहां पड़े छापे के दौरान रायपुर महापौर के भाई अनवर ढेबर के यहां भी छापा मारा गया था। ईडी ने अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है और अदालत ने उनसे पूछताछ के लिए 4 दिन की रिमांड दी है। रायपुर महापौर से भी पूछताछ हो रही है। उनका आरोप है कि बेवजह परेशान किया जा रहा है। इसे छापे का पॉलिटिकल साइड इफेक्ट कहा जा सकता है। अब इस मामले में अतीत की तरफ देखें तो फेक्ट यह है कि भाजपा की रमन सरकार के समय उनके मंत्री की पहल पर शराब विक्रय का सरकारीकरण हुआ। ठेका प्रथा बंद कर सरकार मार्केटिंग कंपनी बनाकर शराब सीधे तौर पर बेचने लगी। उस समय जो कुछ हुआ, उसके लिए ईडी अब की तरह छापे मारने नहीं आई। जो रास्ता पिछली सरकार ने खोला था, कांग्रेस की सरकार उसी पर चल पड़ी। नतीजा यह है कि कांग्रेसियों के सिर पर ईडी की तलवार लटक रही है। क्या पता, कब और किस कांग्रेसी की बारी आ जाये। अब सवाल यह भी उपज रहा है कि ईडी अपनी जांच के दायरे को पिछली सरकार के समय तक क्यों नहीं ले जा रही और कांग्रेस भी इस मुद्दे पर चुनौती क्यों नहीं दे रही।

बस्तरिहा ईमली प्रोडक्ट के निर्यात से बस्तर गौरवांवित : बैज

0
  • ईमली ने ‘सरकार’ के आंगन में जमकर बिखेर दी हा मिठास
  • बस्तर के ईमली प्रोडक्ट के अमेरिका को निर्यात की खबर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आल्हादित
  • सांसद दीपक बैज ने कहा – यह समूचे बस्तर के लिए गर्व की बात

लोहंडीगुड़ा बस्तरिहा ईमली ने छत्तीसगढ़ सरकार के आंगन में मिठास बिखेर दी है। यहां की ईमली से निर्मित खाद्य पदार्थों के अमेरिका को निर्यात की खबर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आल्हादित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में नई दुनिया में प्रकाशित खबर को टैग करते हुए ट्वीट किया है और खुशी जताई है। बस्तर के सांसद दीपक बैज ने बस्तर के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों के विदेशों में लोकप्रिय होने को बस्तर के लिए गौरवपूर्ण बताया है।लोहंडीगुड़ा, बकावंड समेत बस्तर के कुछ अन्य स्थानों पर यहां के जंगलों में उपजने वाली ईमली, महुआ, चार, छिंद, रागी आदि पर आधारित छोटे और मध्यम उद्योगों की स्थापना मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हुई है। रीपा योजना के तहत स्थापित उद्योग बस्तर के लिए वरदान साबित हुए हैं। इन उद्योगों में जहां स्थानीय आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं को भरपूर रोजगार मिल रहा है, वहीं इन उद्योगों द्वारा वनोपजों से उत्पादित खाद्य पदार्थ खासकर ईमली से बनी कैंडी, जेम, सॉस आदि अब अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाने लगे हैं। दो दिन पहले ही बस्तर के सांसद दीपक बैज और उनकी धर्मपत्नी पूनम बैज ने लोहंडीगुड़ा के के एक उद्योग में ईमली से बने दस टन खाद्य पदार्थों की खेप को हरी झंडी दिखाकर अमेरिका के लिए रवाना किया था। इस आशय की खबर नई दुनिया ने 7 मई के अंक में ‘सात समंदर पार धूम मचा रहे बस्तर के वनोपजों से बने उत्पाद’ शीर्षक से प्रकाशित किया है। इस खबर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर हैंडल में टैग करते हुए खुशीव्यक्त की है। वहीं बस्तर के सांसद दीपक बैज ने कहा है कि बस्तर के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की डिमांड अमेरिका जैसे देशों में होना समूचे बस्तर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर के वनोपजों का महत्व समझा और उन्हें मान सम्मान दिलाया है। मुख्यमंत्री बघेल की दूरदर्शी सोच की वजह से आज बस्तर गौरवांवित हुआ है। स्व सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं रीपा योजना के तहत वनोपजों पर आधारित कुटीर उद्योग संचालित कर आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सक्षम बन रही हैं। बैज ने कहा कि बस्तर में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने औद्योगिक क्रांति का सूत्रपात कर दिया है। उन्होंने कहा कि बस्तर में वनोपजों की प्रचुर उपलब्धता है। यहां के जंगलों में पाई जाने वाली जड़ी बूटियों, हर्रा, बेहरा, आंवला आदि से दवाइयां बनाई जा सकती हैं। यहां दवा उद्योगों के लिए भी अपार संभावनाएं हैं। हमारी सरकार इस दिशा में जरूर काम करेगी।

दवा उद्योग के लिए भी हैं प्रचुर संभावनाएं : बैज

उल्लेखनीय है कि मौजूदा सांसद दीपक बैज वनोपजों की बहुलता वाले चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुके हैं। तबसे वे निरंतर इन वनोपजों से खाद्य पदार्थ बनाने, आदिवासियों को वनोपजों की वाजिब कीमत दिलाने, जंगली फलों और जड़ी बूटियों से दवा निर्माण के लिए प्रयासरत रहे हैं। उनका यह सपना भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आने के बाद अब जाकर साकार होता नजर आ रहा है। बैज ने कहा है कि बस्तर के जंगलों में हर्रा, बेहरा, आंवला, और जड़ी बूटियां भी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इन फलों और जड़ी बूटियों से अनेक बीमारियों की कारगर दवाएं बनाई जा सकती हैं।

बस्तर में औद्योगिक क्रांति के जनक हैं भूपेश बघेल : जैन

संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन ने बस्तर के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की अमेरिका जैसे विकसित देश में जबरदस्त डिमांड होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि हमारा बस्तर पर्यटन स्थलों और प्राचीन धरोहरों के लिए विश्व विख्यात रहा है, मगर बस्तर को असली पहचान अब मिली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रीपा के तहत यहां उद्योगों की स्थापना कराकर बस्तर का नाम पूरी दुनिया में पहुंचा दिया है। जैन ने कहा है कि हमारी सरकार की पहल पर ही बस्तर की जमीन पर अब औद्योगिक क्रांति की पदचाप सुनाई देने लगी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर में आ रही औद्योगिक क्रांति के जनक हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच को नमन : लखेश्वर

बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर में औद्योगिक क्रांति लाने का पूरा श्रेय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया है। उन्होंने कहा है कि हमारा बस्तर जल, जंगल और उपजाऊ जमीन से समृद्ध रहा है। यहां मिलने वाले वनोपजों पर आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए पिछली भाजपा सरकार ने सोचा ही नहीं था। मौजूदा कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल ने अपनी दूरदर्शिता का परिचय देते हुए यहां वनोपज आधारित उद्योगों की स्थापना कराई। इसकी बदौलत आज बस्तर के वनोपजों से निर्मित खाद्य पदार्थों की धूम अमेरिका में मची है। बघेल ने मुख्यमंत्री की सोच को नमन करते हुए उन्हें साधुवाद दिया है।

एक तरफ अमृत मिशन, दूसरी तरफ ‘अमृत’ की बेतहाशा बर्बादी

0
  • पाईप लाइनें क्षतिग्रस्त, शहर में फिजूल बह रहा है अमृततुल्य पानी
  • शिकायतों के बाद भी ध्यान नहीं दे रहा है नगर निगम प्रशासन

जगदलपुर शहर में एक तरफ जहां घर – घर नल का पानी पहुंचाने के लिए अमृत मिशन के तहत कार्य कराया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ नगर निगम प्रशासन की लापरवाही के चलते शहर में जगह – जगह अमृततुल्य पानी की बेतहाशा बर्बादी हो रही है। सिरहासार चौक समेत अनेक स्थानों पर पाईप लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है और शहर के कई भागों में पानी के लिए मारामारी चल रही है। मारपीट की घटनाएं होने लगी हैं तथा पुलिस तक भी मामले पहुंच रहे हैं। पाईप लाइनों के फूटने की शिकायत नगर निगम में दसियों बार की जा चुकी है, लेकिन पानी की बर्बादी रोकने कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।जगदलपुर शहर के सबसे व्यवस्ततम चौक सिरहासार चौक में पंद्रह दिनों से पाईप लाईन फूटी हुई है, किंतु निगम के जिम्मेदार विभाग के कर्मी शिकायत के बावजूद पाईप लाइन की मरम्मत नहीं कर रहे हैं। अकेले इसी जगह पर फूटे पाईप से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके अलावा शहर कुछ अन्य भागों से भी पाईप लाइनें फूटने की खबर है, जहां से भी ऐसे ही हजारों गैलन पानी फिजूल बह रहा है। इन दिनों पूरे अंचल में भीषण गर्मी पड़ रही है। लिहाजा पानी की खपत काफी बढ़ गई है और नगर निगम प्रशासन पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने में नाकाम साबित हो रहा है। निगम के पंप हाउस और टंकियों से तो पाईप लाइनों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाता है, मगर यह पानी नागरिकों तक पहुंच ही नहीं पाता। इसकी वजह पाईप लाइनों का क्षतिग्रस्त हो जाना है। सारा पानी सड़कों पर और गलियों में बहते रहता है। सिरहासार चौक और अन्य स्थानों पर कीचड़ उतपन्न हो गया है।

पानी के लिए होने लगी हैं मारपीट की घटनाएं

शहर में इन दिनों अमृत मिशन के तहत घर – घर नल का पानी पहुंचाने की कवायद की जा रही है, मगर पानी की हो रही बर्बादी को रोकने के लिए कोई पहल नहीं की जा रही है। वहीं दूसरी ओर कई वार्डों में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। बाल्टीभर पानी के लिए लोगों के बीच मारपीट की घटनाएं होने लगी हैं। मारपीट के मामले पुलिस तक भी पहुंचने लगे हैं। नागरिकों द्वारा पाईप लाईन फूटने की सूचना दी जाने के बाद भी निगम प्रशासन कुंभकर्णी निद्रा में है। उल्लेखनीय है कि जहां पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हुई है, उस क्षेत्र में सबसे ज्यादा आवाजाही होती है और पानी व कीचड़ की वजह से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है।

141 लापरवाह वाहन चालक के विरूद्व कार्यवाही कर 10,900 रू. वसूला गया जुर्माना

0

दिनांक 07.05.2023▪ बालोद पुलिस द्वारा चलाया गया विशेष माल वाहक व मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात नियमों के पालन करने नियंत्रित गति से वाहन चलाने बालोद पुलिस की अपील। पुलिस अधीक्षक बालोद डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में थाना राजहरा, बालोद, गुरूर, देवरी, डौण्डी लोहारा, पिनकापार के अलग-अलग स्थानों पर विशेष माल वाहक व मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया विशेष माल वाहन व मोटर वाहन चेकिंग का मुख्य उदे्श्य सड़क दुर्घटनाओ में कमी लाना एवं लापरवाह वाहन चालकों पर सख्ती से कार्यवाही करना है

साथ ही आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की भावना पैदा करना है। जिला-बालोद अतंर्गत दिनांक 06.05.2023 शाम को चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमे कुल 141 लापरवाह वाहन चालकों के विरूद्व मोटरयान अधिनियम् के तहत् कार्यवाही कर 10,900 रू. समन शुल्क वसूल किया गया तथा लापरवाह वाहन चालकों को न्यायालय में भी पेश किया जा रहा है साथ ही साथ आम जानता को यातायात नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी भी दिया जा रहा है । बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील है कि वाहन चेकिंग में पुलिस का सहयोग करे रान्ग साइड से वाहन न चलाये, मालवाहक वाहनों में यात्री बैठाकर परिवहन न करे, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावे व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे अथवा मोबाईल में साफ्ट कॉपी में अपने दस्तावेज सुरक्षित रख सकते है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

18 माह में पूरा होने वाली 168 करोड़ की सिलिका रिडक्शन प्रोजैक्ट 02 साल बाद भी आधी अधूरी, मुश्ताक अहमद

0

सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि विगत दिनों खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने दल्ली यंत्रीकृत खदान में बीएसबीके कंपनी द्वारा 168 करोड़ के निर्मीणाधीन सिलिका रिडक्शन प्रोजैक्ट में हो रही गड़बड़ी और देरी की शिकायत सांसद मोहन मंडावी से की थी तब सांसद मोहन मंडावी ने संघ की शिकायत पर बीएसबीके कंपनी द्वारा निर्मीणाधीन सिलिका रिडक्शन प्रोजैक्ट का निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान बहुत सी अनियमितता पाई थी जिसकी लिखित जानकारी मांगी थी। लेकिन आज लगभग 22 दिन बीतने के बाद भी बीएसपी प्रबंधन जानकारी उपलब्ध कराने में असफल रही है। सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने बताया कि बीएसबीके कंपनी को यह कार्य 18 माह में पूरा करना था मगर तय समय पर काम पूरा नहीं किया जा सका था इस प्रोजेक्ट के इंचार्ज और बीएसपी प्रबंधन ने बीएसबीके कंपनी पर बड़ी उदारता दिखाते हुए उन्हें बिना किसी ठोस कारण के 06 माह का अतिरिक्त समय दे दिया गया जोकि जांच का विषय है क्योंकि बाकी ठेकेदारों या अन्य कंपनियों को यह सुविधा बीएसपी प्रबंधन उपलब्ध नहीं कराती है ।

सांसद प्रतिनिधि मुश्ताक अहमद ने बताया कि कल दिनांक 06-05-2023 को डायरेक्टर इंचार्जभिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई को ज्ञापन सौंपकर सनदर्भित ठेके के सेकंड एक्सटेंशन देने से पूर्व ठेका कंपनी पर नियमानुसार पेनाल्टी लगाने का अनुरोध किया गया है जिससे बीएसपी जैसी महारत्न कंपनी में भाई भतीजावाद की नीति लागू नहीं हो और जो नियम शर्तों के साथ अन्य ठेकेदार और कंपनियां काम कर रही है उसी नियम शर्तों को बीएसबीके कंपनी पर भी लागू किया जावे। मेसर्स बीएसबीके को राजहरा खदान समूह के दल्ली यंत्रीकृत खदान में सिलिका रिडक्शन प्लांट (एसआरपी) लगाने हेतु निविदा स्वीकृत की गयी थी। उक्त कार्य ठेका के नियम और शर्तों के मुताबिक अपने सही समय पर पूरा न कर पाने के कारण प्रबंधन ने ठेका कंपनी को फर्स्ट एक्सटेंशन दिया था जिसकी समयावधि 07.05.2023 को समाप्त हो रही है। समय पर उक्त प्रोजेक्ट के पूर्ण न होने पर केंद्रीय इस्पात मंत्री ने राज्यसभा में भी लिखित प्रश्न का जवाब दिया था जिसमें स्पष्ट रूप से ठेका कंपनी के खराब कार्य को मुख्य रूप से जिम्मेदार बताया गया था। ऐसे में फर्स्ट एक्सटेंशन से पूर्व ठेका कंपनी पर किसी तरह का पेनाल्टी का न लगाना भी कई प्रश्न खड़े करता है। दिनांक 07.05.2023 को फर्स्ट एक्सटेंशन का समयावधि की समाप्ति हो जाएगी किन्तु कार्य अभी भी अधूरा ही है । और ऐसी जानकारी मिली है कि यह प्रोजेक्ट अभी 06 माह तक और पूरा नहीं हो सकता है। मगर ऐसा लगता है कि बीएसबीके कंपनी को पेनाल्टी से बचाने के लिए ईस प्रोजैक्ट के इंचार्ज पूरी तत्परता से कार्य करने में लगे हुए हैं। ऐसे जानकारी मिल रही है कि अभी बीएसबीके कंपनी को और अतिरिक्त समय दिया जा रहा है और ईस अतिरिक्त समय में लीपापोती कर प्रोजेक्ट को पूरा बताकर ईसे शुरू किया जा सकता है।मगर ईस प्रोजैक्ट को पूरी तरह पूरा होने में 06 का समय और लगेगा।इस सम्बन्ध में स्वयं कांकेर क्षेत्र के लोकसभा सांसद मोहन मंडावी ने भी 13.04.2023 को परियोजना स्थल का भौतिक निरिक्षण करते हुए बहुत सी अनियमितताओ पर प्रश्न खड़े किये थे।

इन तथ्यों के आधार पर प्रभारी निदेशक से अनुरोध किया गया है कि सांसद मोहन मंडावी द्वारा मांगी गई जानकारियां तत्काल उपलब्ध कराया जावे तथा संदर्भित कार्य के सेकंड एक्सटेंशन के पूर्व ठेका कंपनी पर ठेका शर्तों के मुताबिक पेनाल्टी लगाया जावे। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि अगर प्रोजेक्ट पूरी तरह तैयार है तो ईस प्रोजैक्ट के इंचार्ज उसकी लिखित जानकारी सार्वजनिक करें । वर्तमान में ऐसी जानकारी मिल रही है कि आधे अधूरे प्रोजैक्ट को पूर्ण दिखाकर चालू कर दिया जावेगा और कुछ दिन बाद ईस प्रोजेक्ट को ब्रेक डाउन दिखाकर पुनः कार्य करवाया जायेगा, जिससे बीएसबीके कंपनी को पेनाल्टी से बचा लिया जावेगा। क्योंकि ऐसी जानकारी मिली है कि इस प्रोजेक्ट में लगने वाली मशीनरी में उन मशीनरी को नहीं लगाया गया है जो प्रोजेक्ट के नियम शर्तों में उल्लेखित है। कुछ मशीनों को चायना से भी मंगवाया गया है। प्रोजेक्ट को जल्दी पूरा करने और बीएसबीके कंपनी को पेनाल्टी से बचाने के लिए ईस तरह की निन्म स्तरीय मशीनरी को लगवाया जा रहा है और जानकारी के अनुसार अभी नियम शर्तों के अनुसार पचास फीसदी काम भी पूरा नहीं हुआ है। सिर्फ सामने के भाग में लीपापोती कर प्रोजेक्ट को पूर्ण दिखाने का प्रयास किया जा रहा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

सांसद दीपक बैज सुपुत्र संग तपेश्वरी माता मेले में हुए शामिल

0
  • पिता – पुत्र ने बस्तर में खुशहाली के लिए की देवी मां की पूजा अर्चना


कोंडागांव बस्तर के सांसद दीपक बैज अपने सुपुत्र सूर्यांश बैज के संग माकड़ी में आयोजित तपेश्वरी माता के वार्षिक मेले में शामिल हुए। बैज व सूर्यांश ने तपेश्वरी माता की पूजा अर्चना कर बस्तर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की।


वार्षिक मेले में सांसद दीपक बैज, सूर्यांश बैज, कैलाश पोयाम, सरपंच गेंदावती चंदेल, सांसद प्रतिनिधि दशरथ नेताम, जनपद सदस्य बुधराम कश्यप, मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राठौर, कचुड़राम मौर्य, हिरदुराम चंदेल, तिलक नाग, झिरुराम मौर्य, पुजारी रायतु राम,पटेल चैतूराम मौर्य, लखमू राम मौर्य, शोभाराम नायक, प्रेमसिंह नाग आदि भी शामिल हुए। इस दौरान मेले में आए सैकड़ों ग्रामीणों ने सांसद दीपक बैज व उनके सुपुत्र सूर्यांश का भव्य स्वागत किया।

MOST POPULAR

HOT NEWS