City Media - Page 818 of 1866 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 818

गढ़िया महोत्सव में जमकर नाचे सांसद बैज और विधायक जैन

0
  • छत्तीसगढ़ी गायक दिलीप षडंगी के जसगीतों पर झूमते रहे दर्शक
  • कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने नृत्य से बांधा समां


बस्तर लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद द्वारा ग्राम गढ़िया के ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित गढ़िया महोत्सव की धूम मची हुई है। लोक संस्कृति की सतरंगी छटा बिखर रही है। लोक कलाकारों की मनभावन प्रस्तुतियों के बीच लोग मगन होकर झूमने के लिए मजबूर हुए जा रहे हैं। आलम यह है कि सांसद दीपक बैज, संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के विधायक रेखचंद जैन तथा अन्य कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि भी मंच के सामने जमकर नाचते नजर आए।सांसद दीपक के गृहग्राम गढ़िया में चल रहे गढ़िया महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार की रात छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक गायक एवं जसगीत गायक दिलीप षडंगी और उनकी संस्था के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी।

इसी बीच एक नामचीन छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक संस्था के गायक गायिका ने जब छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति देना शुरू की, तब मंच के सामने बैठे सांसद दीपक बैज, अतिथि के रूप में पहुंचे जगदलपुर के विधायक तथा छ्ग शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन, अन्य कांग्रेस नेता व जनप्रतिनिधि अपनी कुर्सियां छोड़कर उठ खड़े हुए और मंच के नजदीक पहुंच जमकर नाचने लगे। बैज व जैन ने खूब ठुमके लगाए। अपने संसद और विधायक को थिरकते देख ग्रामीण खुशी से झूम उठे तथा दर्शक दीर्घा में बैठे युवक भी थिरकने लगे। दिलीप षडंगी ने जब जसगीतों का गायन शुरू किया, तो दर्शक – श्रोता भावविभोर हो अपने स्थान पर झूमने लगे। षडंगी के मधुर स्वर में देवी की महिमा का बखान सुन लोग आनंदित होते रहे।गढ़िया महोत्सव के मंच पर स्थानीय कलाकारों तथा नृत्य, गीत, संगीत में रूचि रखने वाले महाविद्यालयीन और शालेय छात्र – छात्राओं को भी प्रतिभा प्रदर्शन का मौका दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राओं ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी छात्रावास की एक छात्रा ने बस्तरिहा लोकगीत पर शानदार अंदाज में नृत्य प्रस्तुत कर महफिल लूट ली। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से छात्रा का सम्मान किया। गढ़िया महोत्सव में चल रहे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठाने दूर – दूर के गांवों से लोग पहुंच रहे हैं। आयोजन का यह तीसरा साल है और यह साल दर साल सुर्खियां बटोरने लगा है। महज तीन साल में इस आयोजन की गूंज बस्तर संभाग ही नहीं, बल्कि संभाग के पड़ोसी रायपुर और दुर्ग संभागों तथा ओड़िशा के सीमावर्ती गांवों में भी सुनाई देने लगी है। गढ़िया गांव के सपूत सांसद दीपक बैज एक सहृदय और संवेदनशील जनप्रतिनिधि तो हैं ही, अपनी कलाप्रियता के लिए भी वे पहचाने जाते हैं।
गांव की माटी का कर्ज चुका रहे हैं सांसद बैज : रेखचंद
दूसरे दिन के कार्यक्रम के शुभारंम अवसर पर अतिथि के रूप में जगदलपुर के विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री जैन ने कहा कि हमारे लोकप्रिय सांसद दीपक बैज बस्तर की जनता की सेवा करके और गढ़िया महोत्सव का भव्य आयोजन कर अपनी माटी का कर्ज चुका रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैज संसद में बस्तर और छत्तीसगढ़ की भलाई के लिए जितना मुखर होकर आवाज उठाते ही हैं, अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों का सतत दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुलझाने में भी उतनी ही मुस्तैदी से जुटे रहते हैं। सांसद बैज बेहद सुलझे हुए व्यवहार कुशल और संवेदनशील जननेता हैं। उनकी दयालुता के किस्से अनगिनत हैं। बैज को पीड़ितों, जरूरतमंदों और असहायों की मदद करते मैंने अपनी नजरों से देखा है। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि जो व्यक्ति दयालु और संवेदनशील होता है, कलाधर्मिता उसकी रग – रग में होती है। यही गुण हमारे दयावान सांसद दीपक बैज में भी देखने को मिलता है। गढ़िया महोत्सव का आयोजन इसका एक बड़ा उदाहरण है। जैन ने कि धन्य है गढ़िया गांव की माटी, जहां श्री बैज जैसे सपूत पैदा हुए हैं। मैं इस माटी का वंदन अभिनंदन करता हूं। विधायक रेखचंद जैन ने गढ़िया महोत्सव के आयोजन के लिए सांसद दीपक बैज और ग्रामवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि गढ़िया महोत्सव आयोजन स्थल पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा अपने अपने विभाग के माध्यम से संचालित शासकीय योजनाओं की जानकारी आम जनता को देने के लिए स्टॉल लगाए गए हैं। महिला स्व सहायता समूहों ने भी खाद्य पदार्थों और समूहों के उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। सांसद दीपक बैज और संसदीय सचिव रेखचंद जैन से स्टॉलों पर जाकर जायजा तथा महिला स्व सहायता समूहों के स्टॉलों में खाद्य पदार्थों एवं व्यंजनों का जायका लिया।

भाजपा ने प्रारंभ किया गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान

0

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के तत्वाधान में गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान गुंडरदेही मंडल में चलाया जा रहा है।जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गांव में पहुंचकर आम मतदाता घर जाकर केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियां और राज्य की कांग्रेसनीत सरकार की असफलताओं को आमजन के बीच रख रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव से पूर्व राज्य में गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान के तहत एक बड़ा आयोजन कर रही है ,कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा को दिया गया है परंतु भाजपा के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित हो रहे हैं वही गांव में इस तरह से जनता से सीधे संपर्क होने, नुक्कड़ सभा का आयोजन होने से आम मतदाता के बीच उत्साह का वातावरण बन रहा है राज्य सरकार से परेशान जनता भारतीय जनता पार्टी पर पुनः अपना भरोसा जता रही है और आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी को विजय करने का संकल्प दोहरा रही है ।गुंडरदेही विधानसभा अंतर्गत गुंडरदेही मंडल में निकाले गांव गांव चलो घर घर चलो अभियान मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू भाजपाजिला उपाध्यक्ष ठाकुर राम चंद्राकर कार्यक्रम प्रभारी सतीश महोबिया पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री चेतन साहू ,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, सुरेश साहू ,के के साहू ,ईश्वर लाल यादव ,नेमचंद यादव, प्रकाश सांवरे,तुलसी साहू भूपेंद्र देवांगन,नरेश साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तेजी से चल रही है पेड़ों की कटाई

0

गुंडरदेही क्षेत्र अंतर्गत गांव गांव में फसल कटाई के पश्चात अवैध रूप से पेड़ों की कटाई चल रही है। वन विभाग मूकदर्शक बनकर बैठा हुआ है। वर्तमान परिस्थिति को देखकर लगता है कि प्रशासन की देखरेख में ही पेड़ों की कटाई हो रही है । ग्राम सकरौद में संरक्षित अर्जुन के वृक्षों की कटाई चल रही है ।ग्राम सकरौंद में ग्राम पंचायत भवन से महज आधा किलोमीटर पूर्व ही मुख्य सड़क के दोनों तरफ अवैध रूप से पेड़ों की भारी मात्रा में कटाई चल रही है ।क्या इस बात का संज्ञान सकरौद सरपंच को नहीं है या पटवारी को नहीं है ?जनप्रतिनिधि और कर्मचारी अधिकारी का संरक्षण स्पष्ट दिखाई देता है ।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

चोरी के नगदी रकम व गहनो सहित दो चोर गिरफतार

0

दिनांक 09/04/23 रनिया मालेकर निवासी वार्ड नंबर 05 डौण्डीलोहरा द्वारा थाना आकर एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमें दिनांक 09/04/23 के दोपहर करीब 01/00 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसके घर के पेटी में रखे नगदी रकम 1,20,000 रूपये एवं करीब 60,000 रूपये के गहनो को चोरी कर ले गया हैं प्राप्त आवेदन पत्र के आधार पर थाना डौण्डीलोहारा में अपराध कं0 55/23 धारा 454,380 भादवि कायम कर घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या.) बालोद, सुश्री नवनीत कौर के मार्गदर्शन में थाना डौण्डीलोहारा एवं सायबर सेल बालोद की एक विशेष टीम गठीत कर आरोपी के पता साजी हेतू निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया था मामले के विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ था कि आरोपी रूपेन्द्र जगनायक निवासी गुजरा एवं उसका एक अन्य साथी घटना दिनांक समय व स्थान पर संदिग्ध हालत में देखा गया हैं प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी रूपेन्द्र जगनायक ग्राम गुजरा के संकुनत पर मुखबीर तैनात किया गया था मुखबीर द्वारा डौण्डीलोहारा पुलिस को संदेही रूपेन्द्र को ग्राम गुजरा में देखे जाने की सूचना पर थाना डौण्डीलोहारा से पुलिस टीम भेजकर संदिग्ध स्थान की घेराबंदी कर आरोपी रूपेन्द्र जगनायक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा ग्राम गुजरा के ही अपने एक अन्य साथी मोहन गेंदले के साथ घटना को घटित करना स्वीकार करने पर दूसरे आरोपी मोहन गेंदले को भिलाई से हिरासत में लेकर दोनो आरोपियो से चोरी की नगदी रकम 84,000 रूपया, एक नग सोने का कान का टाप्स, एक नग सोने का लॉकेट एवं एक जोडी चांदी का पायल बरामद किया गया है तथा आरोपियो को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

स्वर्गीय अतिराम के मौत के जिम्मेदार अधिकारियों पर गैरजमानती धाराओं में हो कार्यवाही, भारतीय मजदूर संघ

0

भारतीय मजदूर संघ का एक प्रतिनिधिमंडल आज नगर पुलिस अधीक्षक कर्ण ऊके से उनके कार्यकाल में मिलकर उन्हें भारतीय मजदूर संघ की 2023 की डायरी भेंट की। और भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद और खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष एम पी सिंग ने उनको चर्चा में बताया कि दल्ली यंत्रीकृत खदान में 22-05-2020 को संघ के कार्यकर्ता स्वर्गीय अतिराम की दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।जिसकी एफआईआर आपके विभाग द्वारा दर्ज की गई है एफआईआर क्रमांक 0226 मे आरोपियों के ऊपर जमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था तब संघ ने आरोपियों के ऊपर गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध करने के लिए तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा था

और उस ज्ञापन में यह स्पष्ट किया था कि आरोपित व्यक्तियों ने गेटपास में कूट रचना करके स्वर्गीय अतिराम को उसके गेटपास में लाइनमैन दर्शाया था जबकि मृतक के पास लाइनमैन की कोई डिग्री नहीं थी और वह खलासी का काम करता था दुर्घटना के दिन उसे लाइनमैन का कार्य करने हेतु बाध्य करने एवं उक्त फेटल दुर्घटना में स्वर्गीय अतिराम की मौत के लिए जिम्मेदार अधिकारियों में पवित्र कुमार मंडल, महेन्द्र सिंह, डी के रआऊतकर के ऊपर गैरजमानती धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया जावे। और इस संबंध में संघ ने 28-09-2021 और 11-06-2022 को ज्ञापन सौंपा था साथ ही संघ ने अपने ज्ञापन में मांग थी कि पूरे घटनाक्रम में ठेकेदार के ऊपर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है जोकि खेदजनक है इसलिए ठेकेदार के ऊपर भी गैरजमानती अपराध पंजीबद्ध किया जावे जिससे स्वर्गीय अतिराम को न्याय मिल सके। क्योंकि सभी आरोपी अधिकारी और ठेकेदार ईस बात को अच्छी तरह से परिचित थे कि स्वर्गीय अतिराम लाइनमैन नहीं है वो एक खलासी हेल्पर है उसके बाद भी उसके गेटपास में कूट रचना करके लाइनमैन दर्शाया जाना सोची समझी रणनीति के तहत किया जान पड़ता है। चर्चा उपरांत नगर पुलिस अधीक्षक ने संघ को पूरी तरह आश्वस्त किया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा नियम पूर्वक कार्यवाही की जायेगी अभी ईस कैस की नये सिरे से जांच प्रारंभ की गई है जल्द ही ईसपर उचित कार्यवाही होगी। प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से खदान मजदूर संघ भिलाई संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के उपमहासचिव लखनलाल चौधरी और भारतीय मजदूर संघ के जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू उपस्थित थे।मुश्ताक अहमद जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ जिला बालोद

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर हुई मंत्रणा

0

बस्तर अभा कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 13 अप्रैल को होने जा रहे बस्तर प्रवास को लेकर विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल के जगदलपुर स्थित निवास पर बुधवार को मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार राजेश तिवारी तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री अनीला भेड़िया,बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, कमिश्नर श्याम धावड़े के बीच करीब एक घंटे तक विशेष चर्चा हुई। कल के कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रेखचंद

0
  • अपने निर्वाचन क्षेत्र में गांव – गांव जाकर लोगों को दे रहे हैं न्योता
  • जगदलपुर के विधायक व संसदीय सचिव रेखचंद जैन भरी दोपहरी पहुंच रहे हैं क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच

जगदलपुर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 13 अप्रैल को प्रस्तावित बस्तर जिला प्रवास को लेकर जगदलपुर के विधायक तथा नगरीय प्रशासन एवं श्रम विभाग के संसदीय सचिव रेखचंद जैन बुधवार को भी अल सुबह अपने निर्वाचन क्षेत्र के गांवों के लिए निकल पड़े। श्री जैन इस प्रयास में लगे हैं कि उनके क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्त्ताओं और ग्रामीणों को प्रियंका गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सानिध्य एवं उनकी कही बातों का लाभ मिल सके।प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल कल 13 अप्रैल को जगदलपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक रेखचंद जैन बीते सप्ताह भर से दिन रात एक किए हुए हैं। वे आयोजन स्थल पर तैयारियों में ध्यान तो दे ही रहे हैं, कांग्रेस के एक जमीनी कार्यकर्त्ता के रूप में ‘भरोसे का सम्मेलन’ को ऐतिहासिक बनाने के लिए भी कमर कसकर जुट गए हैं। जैन का कहना है कि प्रियंका गांधी और भूपेश बघेल की मौजूदगी में यहां होने वाले कार्यक्रम को भरोसे का सम्मेलन नाम इसलिए दिया गया है, क्योंकि कांग्रेस और भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की जनता ने जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को कांग्रेस अटूट बनाए रखना चाहती है। इस सम्मलेन में उपस्थित होकर लोग एकबार फिर कांग्रेस पर भरोसा जताने के लिए कृत संकल्प होंगे। इस कार्यक्रम में अपने निर्वाचन क्षेत्र से अधिकाधिक लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जैन दिन रात मेहनत कर रहे हैं। वे मंगलवार को देर शाम तक ब्लाक कांग्रेस कमेटी नानगुर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगरनार की की बैठकें लेते रहे। ग्राम मांझीगुड़ा एवं ग्राम मारकेल में हुई इन बैठकों में दोनों ब्लॉक कामेटियों के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारी, क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि, जनपद सदस्य, सरपंच, उप सरपंच, पंचगण उपस्थित थे। जैन ने सभी से कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए जरूरी टिप्स दिए और कहा कि जिसे जो भी साधन मिल जाए, वे उसके जरिए जगदलपुर पहुंचें। संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे संवेदनशील और दुखहर्ता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ की पौने तीन करोड़ अवाम जो भरोसा करती आ रही, उस भरोसे को कल हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जगदलपुर में मौजूद रहकर स्वयं महसूस करेंगी। इस भरोसे को और भी बुलंद और मजबूत बनाए रखने की जवाबदारी हम सभी कांग्रेसजनों की है। देर रात गृहनगर जगदलपुर लौटते ही जैन कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। मंगलवार को पूरे दिन और देर रात तक दौड़धूप करते रहे विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन बुधवार को अल सुबह फिर से जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के सुदूर संवेदनशील गांवों की ओर निकल पड़े। दर्जन भर से भी ज्यादा गांवों में जाकर जैन ने ग्राम प्रमुखों, पंच सरपंचों, युवाओं, महिला समूहों से मुलाकात कर उन्हें जगदलपुर पहुंचने के लिए प्रेरित करते रहे।

उमड़ेगी महिलाओं की अपार भीड़

विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने इस संवाददाता को बताया कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बस्तर जिला आगमन को लेकर पार्टी के लोगों में तो उत्साह है ही, आम नागरिकों खासकर महिलाओं में भी उमंग और उत्साह देखा जा रहा है। प्रियंका गांधी व भूपेश बघेल को करीब से देखने और उनकी बातों को सुनने के लिए महिलाएं बहुत ही ज्यादा लालायित हैं। वे हर हाल में जगदलपुर आने के लिए आतुर हैं। जैन ने कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्र की माता – बहनों की इस मंशा को पूरा करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। विधायक जैन का दावा है कि जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से 30 हजार लोग 13 अप्रैल को जगदलपुर पहुंचेंगे। कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है की कार्यक्रम में एक लाख लोगों से भी ज्यादा की भीड़ जुटेगी।

हमर इंदरा दाई आवत हे : जैन

संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि प्रियंका गांधी में स्व. प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि नजर आती है। प्रियंका गांधी का नयन -नख्स, लहजा और भाषाशैली हूबहू इंदिरा जी जैसी है। जिस दमदारी और ओजस्वी ढंग से इंदिरा गांधी अपनी बात रखती थीं, वैसा ही अंदाज प्रियंका गांधी का भी है। उनकी बातें बेहद सधी हुई, सटीक और वजनदार होती हैं और जनमानस पर अच्छा प्रभाव छोड़ती हैं। विधायक रेखचंद जैन के मुताबिक उनके क्षेत्र के ग्रामीणों, युवतियों और महिलाओं को जैसे ही प्रियंका गांधी के जगदलपुर आने की खबर मिली, वे बरबस बोल पड़ी कि हमर इंदरा दाई ( स्व. इंदिरा गांधी ) आवत हे, त ओला देखे बर हमन जरूर जाबो। जैन ने बताया कि इन गांवों के लोगों ने कई बार प्रियंका गांधी को टीवी पर देखा है और उनकी धरणा बन गई है कि प्रियंका के रूप में इंदिरा गांधी का नया अवतार हुआ है। विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बताया कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में इंदिरा जी के दौर के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेस के प्रति समर्पित मतदाता आज भी जीवित हैं। ये लोग बताते हैं कि ज्यादातर गांवों के लोग कांग्रेस को नहीं जानते थे, वे पंजा निशान और इंदिरा गांधी को ही सब कुछ मानते थे और कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को इंदिरा गांधी के नाम से पंजा छाप परमुहर लगाकर विजयी बना देते थे। अब उस पीढ़ी के लोग तथा आज की पीढ़ी के युवा, महिलाएं, युवतियां और बुजुर्ग लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि देखने लगे हैं। इन लोगों को भरोसा है कि इंदिरा गांधी की तरह प्रियंका गांधी भी देश को नए मुकाम पर ले जाएंगी।

हमारी आस्था और परंपरा का संगम है मेला मड़ई : रेखचंद जैन

0
  • ऐसे आयोजनों के लिए हरगिज नहीं होने दी जाएगी धन की कमी
  • विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने मेला आयोजन के लिए भेंट किया एक लाख रु. का चेक

जगदलपुर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद बस्तर दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के प्रयासों से एनएमडीसी ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व मद से मेला आयोजन के लिए फिर एक और ग्राम पंचायत को एक लाख रुपए का चेक जारी किया है। यह चेक संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने सरपंच तिरुपति नागेश को सौंपा। इस अवसर पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा कि हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप एवं निर्देश पर नगरनार स्टील प्लांट प्रभावित ग्राम पंचायतों में मेला मड़ई एवं खेल गतिविधियों के आयोजनों के लिए राशि प्रदान की जाती है हमारी सरकार आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार कार्य कर रही है। मेला मड़ई हमारी आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम का है। इस हेतु हमारी सरकार लगातार राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा राजनैतिक दल है, जो आदिवासियों के हितों, उनकी आस्था, संस्कृति, परंपराओं का सम्मान करते हुए काम करती है। इस अवसर पर रेखचंद जैन के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, सरपंच तिरुपति नागेश, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हेमू उपाध्याय, इंटक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विजय सिंह, सचिव गजेंद्र देवांगन, कमलोचन बघेल, लालूराम, शंकर बघेल, दामोदर नाग, घसिया दास, जगरनाथ, धरमदास, सोनधर, धनसिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

मोहन मंडावी का दौरा कार्यक्रम कल दल्लीराजहरा में :- राकेश द्विवेदी

0
  • सांसद मोहन मंडावी कल रहेंगे दल्लीराजहरा प्रवास पर

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्ली राजहरा मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने बताया की कल दिनांक 13/04/2023 दिन गुरुवार को सांसद कांकेर लोकसभा मोहन मंडावी का दौरा कार्यक्रम दल्लीराजहरा में होना है।उक्त जानकारी सांसद प्रतिनिधि राजेश दसोड़े द्वारा दी गयी।

इस दौरा कार्यक्रम में मोहन मंडावी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।राकेश द्विवेदी ने कहा की नगर की समस्याओं और शहर के विकास कार्य को लेकर सांसद से चर्चा की जाएगी जिसमें 100 बिस्तर अस्पताल केंद्रीय विद्यालय बाईपास रोड एवं स्थानीय निवासियों को माइंस में रोजगार दिलाने प्राथमिकता हेतु प्रमुख विषय होंगे।राकेश द्विवेदी ने कहा की सांसद मोहन मंडावी दल्ली राजहरा पहुंचने से पूर्व गुजरा के पास भैंसबोड़ रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे इसके पश्चात भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय विक्रम धुर्वे के निवास स्थल चिखलाकसा पहुंचेंगे एवं स्वर्गीय कमल चंद जी जैन के निवास स्थान नया बाजार में पहुंच कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। दल्ली राजहरा में केंद्र सरकार द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली राजहरा माइंस में बीएसबीके के द्वारा नवनिर्मित प्लांट व प्रोसेसिंग प्लांट के साथ-साथ राजहरा यांत्रिकृत खदानों का निरीक्षण करेंगे एवं बीएसपी कॉन्फ्रेंस हॉल में माइंस के अधिकारियों एवं बीएमएस व पत्रकारों से चर्चा करेंगे इसके पश्चात 7 बजे गोविंदपुर (कांकेर) के लिये प्रस्थान करेंगे।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के द्वारा प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

छत्तीसगढ़ में बेमेतरा जिले की साजा के अंतर्गत ग्राम बीरनपुर में हुई भुनेश्वर साहू की हत्या और दंगा कराए जाने वाले जेहादी मुसलमानों पर कार्रवाई किए जाने के संबंध में माननीय प्रधानमंत्री माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन राज्यपाल छत्तीसगढ़ जिलाधीश माननीय अमित शाह भारत सरकार माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ को ज्ञापन दिया गया दिनांक 10 अप्रैल को पूरा छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है जिसमें पूरे बालोद जिला में भी बंद का आह्वान किया गया था इसमें सभी वर्ग हिंदू समाज के द्वारा समर्थन दिया गया

जिसमें दल्ली राजहरा का समर्थन सभी हिंदू संगठनों के द्वारा दल्ली राजहरा 2:00 बजे तक पूर्णता बंद रहा जिसमें भाजपा मंडल व्यापारी संघ युवा मोर्चा का बंद कराने में उनका समर्थन मिला सभी ने हिंदू होने का परिचय दिया
छत्तीसगढ़ में अवैध रोहिया बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाकर छत्तीसगढ़ को जेहाद का गढ़ बनाने का प्रयत्न चल रहा है इन घटनाओं को विश्व हिंदू परिषद ने गंभीरता से लिया एवं माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन से निम्नलिखित मांग करती है
1 2018 के पश्चात छत्तीसगढ़ में बसाए गए रोहिया बांग्लादेशी एवं अन्य राज्यों के आए जिहादी मुसलमानों को चिन्हित कर उनका सत्यापन कर उनके पिछले रिकार्ड को अवलोकन किया जाय उन्हें शांत छत्तीसगढ़ से बाहर किया जाए एवं छत्तीसगढ़ में बसने वाले इनके फर्जी दस्तावेज बनाने वालों सरकारी गैर सरकारी प्रतिनिधियों की खिलाफ भी मामला चलाया जाए
2 फेरी लगाने वाले चादर फैला कर भीख मांगने वाले फल बेचने वाले जड़ी-बूटी बेचने वाले ट्रक ड्राइवर की भी जांच की जाए जिस तरह की अपराधिक घटनाएं छत्तीसगढ़ में बढ़ती जा रही है उसे ऐसा प्रतीत है कि उन्हें सिमी बी एफ आई उनके जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से है
3 शाहिद खान उर्फ कल्लू खान एवं अन्य जिहादी मुसलमानों जिनकी पहचान ग्रामीणों द्वारा की गई है कि विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें हत्या अपराधिक पर यंत्र विधि विरुद्ध जमात दंगा के आरोप में गिरफ्तार किया जाए

पूर्व में हुए अंबिकापुर रायपुर राजनांदगांव बीजापुर कांकेर सुकमा कवर्धा की घटना से सरकार ने क्या कार्रवाई की एवं इन घटनाओं को रोकने के लिए क्या इस पर श्वेत पत्र जारी करें. इस आवेदन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ सरकार और उसके मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है कि हमारी मांगों पर 3 दिनों के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद इस पर कड़ा निर्णय लेने पर बाध्य होगा ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर प्रमुख विजय कुशवाहा गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष विक्की जायसवाल नितिन सहारे सुमित जैन सांसद प्रतिनिधि मदन गुप्ता सोनू मानिकपुरी राहुल मौजूद रहे

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

इस आवेदन के माध्यम से विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ सरकार और उसके मुख्य मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग करती है कि हमारी मांगों पर 3 दिनों के अंदर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो विश्व हिंदू परिषद इस पर कड़ा निर्णय लेने पर बाध्य होगा ज्ञापन देते हुए प्रमुख रूप से संगठन के नगर अध्यक्ष शंकर साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी बजरंग दल अध्यक्ष शशांक तिवारी जी जिला उपाध्यक्ष नीलेश श्रीवास्तव नगर प्रमुख विजय कुशवाहा गोलू जायसवाल नगर उपाध्यक्ष विक्की जायसवाल नितिन सहारे सुमित जैन सांसद प्रतिनिधि मदन गुप्ता सोनू मानिकपुरी राहुल मौजूद रहे

MOST POPULAR

HOT NEWS