City Media - Page 230 of 1845 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 230

वाह! वाह, वाह!.. ये रिश्ता क्या कहलाता है

0
  • डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मेयर संजय पाण्डेय में दिखी गजब की ट्यूनिंग 

अर्जुन झा

जगदलपुर गुरुवार सुबह जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर एक शानदार नजारा देखने को मिला। ऐसा लग रहा था जैसे दो बिछड़े भाई अरसे बाद मिले हैं। एक भाई अपने छोटे भाई को देखते ही बोल उठे- अरे… वाह, वाह-वाह.. फिर दोनों भाई ऐसे गले मिले कि बस पूछो मत।

दरअसल छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री तथा बस्तर जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा आज बुधवार सुबह बस्तर संभाग के दौरे पर आए हैं।जगदलपुर के मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर यहां के भाजपा नेता अपने चहेते नेता विजय शर्मा का स्वागत करने मौजूद थे। स्थानीय नेताओं की भीड़ के बीच जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पाण्डेय भी हाथों में गुलदस्ता लिए खड़े थे। डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर आए वे संजय पाण्डेय को देख चहक उठे। उनके मुंह से ये बोल निकल पड़े अरे, वाह! वाह, वाह, फिर क्या था दोनों ऐसे गले मिले कि जैसे बरसों बाद मिले हों। बात दरअसल ये है कि गृहमंत्री विजय शर्मा और मेयर संजय पाण्डेय दोनों युवा जनप्रतिनिधि हैं और दोनों की विचारधारा एवं कार्यशैली एक सरीखी हैं। मानवीय संवेदना से दोनों नेता ओतप्रोत हैं। गलत को गलत और सही को सही कहने वाले ये नेता बेहद जनप्रिय हैं। विजय शर्मा जहां नक्सलवाद के खिलाफ सफल लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं संजय पाण्डेय नगर की समस्याओं के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे हैं। विजय शर्मा और संजय पाण्डेय का आपसी संबंध काफी पुराना है। विजय शर्मा के बस्तर जिला प्रभारी मंत्री बनने के बाद से विजय-संजय का संबंध और भी प्रगाढ़ हो गया है। एयरपोर्ट में दोनों नेताओं का मधुर मिलनदेख हर कोई आल्हादित हो उठा। युवा जोश से लबरेज गृहमंत्री विजय शर्मा से जहां बस्तर संभाग को काफी अपेक्षाएं हैं, वहीं उत्साही एवं घोर धर्मनिष्ठ महापौर संजय पाण्डेय से जगदलपुर के बाशिंदों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। दोनों नेता जन अपेक्षाओं और उम्मीदों को पूरा करने के लिए प्रण प्राण से जुटे हुए हैं। ईश्वर इस जोड़ी को हमेशा सलामत और ऊर्जावान बनाए रखे, भरोसा है कि ये बस्तर जरूर विकसित और समृद्ध बनाकर ही दम लेंगे। स्वागत सत्कार के बाद उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा हेलीकॉप्टर से बीजापुर और सुकमा जिला के लिए रवाना हो गए।

ये है शाह और शर्मा का दम!

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए टास्क पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में लगातार सफल साबित हो रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद से मुक्त करने का ऐलान कर रखा है। केंद्रीय गृहमंत्री के ऐलान और संकल्प को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूरी ताकत झोंक रखी है। वे लगातार बस्तर प्रवास पर आते रहते हैं और सर्वाधिक नक्सलग्रस्त जिलों के अंदरूनी गांवों जा पहुंचते हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों का मनोबल बढ़ाने तथा स्थानीय निवासियों का विश्वास जीतने में उन्होंने कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी है। यही वजह है कि ग्रामीणों का नक्सलियों से मोहभंग हो चुका है और जोश खरोश से भरपूर सुरक्षा बल के जवान रोजाना बड़ी तादाद में नक्सलियों को मार गिरा रहे हैं। बस्तर संभाग में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है कि जो नक्सली निरीह ग्रामीणों और सुरक्षा जवानों की लाशें बिछा दिया करते थे आज उन्हीं नक्सलियों की लाशें बिछ रही हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दी गई पूरी छूट के बाद लगातार नक्सलियों के मारे जाने से अब हालात यह है कि बड़े नक्सली लीडर घुटने पर आ गए हैं। पहले सरकार के शांति वार्ता का प्रस्ताव ठुकरा चुके नक्सली नेता अब खुद शांति वार्ता की पेशकश करने मजबूर हो गए हैं। इससे जाहिर होता है कि उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए टास्क को पूरा करने में लगातार कामयाब हो रहे हैं।

 

दल्ली राजहरा निमार्णाधीन पैलेट प्लांट में हुए हादसे में औरंगाबाद के मजदूर की मौत

0

दल्लीराजहरा बीएसपी माइंस के संबंधित जगन्नाथ स्टील द्वारा पैलेट प्लांट का निर्माण कार्य कराया जा रहा है आज दोपहर के समय प्लांट के ऊपरी हिस्से में फेब्रिकेशन का कार्य किया जा रहा था इस दौरान ऊंचाई पर कार्य कर रहा फिसलने के कारण मजदूर गिर गया गिरने से मजदूर को चोट आई जिसे ज्योति अस्पताल चिखलाकसा ले जाया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे वापस भेजा गया किंतु अंदरूनी चोट होने के कारण वापस ले जाने के दौरान उसकी स्थिति खराब होती देख रास्ते में शहीद अस्पताल में पुनः दिखाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम श्रवण कुमार साहू पिता सत्यनारायण साहू उम्र 42 वर्ष साकिन मांगी थाना नबीनगर जिला औरंगाबाद स्थानीय निवास गेट क्रमांक 1 कोविड सेंटर कोन्डे माइंस रोड।घटना की खबर सुनने के पश्चात कार्य कर रहे श्रमिक एवं एवं माइंस के बाहर धरने पर बैठे मजदूर में आक्रोश उत्पन्न हो गया। तथा प्रबंधन की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त करने लगे सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त निर्माणाधीन प्लांट में मजदूरों के साथ भेदभाव किए जाने की शिकायत निरंतर स्थानीय बेरोजगारों द्वारा की जाती रही है कुछ समय से मैनेजमेंट की तानाशाही रवैया को लेकर मजदूर में आक्रोश हैं स्थानीय मजदूरों ने बताया की मैनेजमेंट द्वारा प्लांट निर्माण इस समय प्रोजेक्ट वर्क कहकर 12-12 घंटे कार्य कराया गया है और शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी भी नहीं दी गई और संयंत्र निर्माण पूर्ण होने के समय पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से बाहर के मजदूरों को बुलाकर कार्य कराया जा रहा है। वहीं स्थानीय बेरोजगारों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जिसको लेकर सैकड़ो बेरोजगार युवक माइंस गेट के सामने धरने पर बैठे हुए हैं धरने पर बैठे मजदूर में बताया प्रबंधन द्वारा कुछ दलालों को संयंत्र में कार्य कर रहे मजदूरों को आपस में लड़ाने का भी प्रयास किया जाता है स्थानीय बेरोजगार युवकों की मांग है कि हम सभी ने संयंत्र निर्माण के समय पर 12 -12 घंटे काम किया है। हमें हमारी योग्यता के अनुसार कार्य पर रखा जाए। आउटसोर्सिंग से लाएंगे मजदूरों को बाहर का रास्ता दिखाया जाए।

नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी नरेश साहू को भेजा

0
  •   नाबालिक बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी नरेश साहू को भेजा  गया जेल
  • डौण्डी लोहारा पुलिस द्वारा जम्मू कश्मीर से अपहृत बालिका को किया बारमद।
  •  थाना डौण्डीलोहारा में धारा 137 (2), जोडने धारा 87, 64 (2) (एम) बीएनएस 4, 6 पाक्सो
  •  एक्ट के तहत अपराध कायम कर की जा रही विवेचना

प्रकरण में  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद द्वारा टीम गठित कर अपहृत बालिका को बरामद करने का निर्देश दिया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक बालोद एस.आर.भगत के निर्देशन , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक जोशी, l मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के दिशा निर्देश पर टीम को आवश्यक दिशा निर्देश देकर जम्मू कश्मीर रवाना किया गया जम्मू कश्मीर में नाबालिक बालिका का पता तलाश कर अपहृत बालिका को आरोपी से बरामद कर वापस सुरक्षित थाना डौण्डीलोहारा लाया गया।

थाना डौण्डीलोहारा उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की जो दिनांक 25.01.25 को परीक्षा दिलाने सुबह 07.00 बजे घर से निकली थी डौण्डीलोहारा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अपना पेपर दिलाकर करीबन 10.30 बजे स्कूल से निकलकर अपनी छोटी बहन को पेन देकर मैं बाहर जा रही हूं बोलकर पैदल कहीं चली गई थी जो शाम रात तक वापस नहीं आने पर संदेह हुआ कि इनकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा वैध संरक्षण से बहला फुसला कर भगा ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 21/25 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के अपहृता बालिका एवं आरोपी का पतासाजी हेतु संदेही आरोपी के मोबाईल नंबर का कॉल डिटेल निकाला गया जो लोकेशन जम्मू कश्मीर होने से टीम गठित कर टीम जम्मू कश्मीर रवाना होकर काकू ईटभट्टा जोडिया थाना अखनूर जिला जम्मू (जम्मू कश्मीर) से आरोपी नरेश साहू के कब्जे से दिनांक 29.03.2025 को बरामद कर थाना लाकर पूछताछ कर कथन लिया जिन्होने बताये कि आरोपी नरेश साहू के द्वारा पीड़िता को नाबालिक जानते हुये अपने साथ भगा ले जाकर विवाह कर पत्नि बनाकर दिनांक 27.01.2025 से दिनांक 28.03.2025 तक लगातार जबरदस्ती कई बार शारीरिक संबंध बनाया गया है। कि प्रकरण मे धारा 87, 64 (2) (उ) bns ,4, 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई है। प्रकरण सदर मे आरोपी नरेश साहू पिता घनश्याम साहू जाति तेली उम्र 19 साल साकिन अडभार थाना मालखरोदा जिला शक्ती (छ0ग0) के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी का ज्युडिषियल रिमाण्ड लिया जाकर जिला जेल बालोद भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सिंह, म.प्र.आर. 989 लिलेष्वरी देवांगन, आर.क्र. 440 धर्मेन्द्र सेन, आर.क्र. 336 विनोद कुमार ,आर.क्र. 75 मिथलेश यादव सायबर सेल बालोद का योगदान रहा।

चारामा नगर पंचायत अधिकारी को टेंडर फॉर्म न देना पड़ गया भारी, प्लेसमेंट कंपनी ने की राज्यपाल से शिकायत

0
  •  सीएमओ पर टेंडर घोटाला करने का लगा आरोप
  • प्लेसमेंट कंपनी संचालक पाण्डेय ने की उच्च स्तरीय जांच एवं कार्रवाई की मांग
  •  व्यक्ति या फर्म विशेष को लाभ पहुंचाने की मंशा है सीएमओ की: अरुण पांडेय

जगदलपुर बस्तर संभाग के कांकेर जिले की नगर पंचायत चारामा द्वारा प्लेसमेंट कम्पनियों के माध्यम से कुल 36 कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए निविदा आमंत्रित की गई है। इसके लिए मुख्य नगर पंचायत अधिकारी हेमंत नेताम द्वारा पात्र ठेकेदार को निविदा प्रपत्र जारी नहीं किये जाने का मामला अब विवाद में घिर चुका है। बात राजयपाल तक पहुंच गई है।

प्लेसमेंट कम्पनी संचालक अरुण पाण्डेय ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा नगर पंचायत चारामा में 13 मार्च को शासन के वेबसाइट में प्रकाशित निविदा सूचना के तहत निविदा प्रपत्र प्राप्त करने हेतु विधिवत आवेदन 24 मार्च को दिया गया था। जिसके बाद पूर्व निर्धारित तिथि 27 मार्च 2025 को जब उनके संस्था के प्रतिनिधि नगर पंचायत कार्यालय में निविदा प्रपत्र प्राप्त करने के लिए सुबह 11 बजे पहुंचे, तो वहां के जिम्मेदार अधिकारी नदारद रहे। लगातार उप अभियंता को फ़ोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उन्होंने एक भी बार फ़ोन नहीं उठाया। नगर पंचायत अधिकारी हेमंत नेताम अपने कार्यालय में शाम लगभग 4:40 बजे पहुंचे लेकिन उसके बाद भी निविदा प्रपत्र जारी नहीं किया गया, जो नियमों का उल्लंघन है। प्लेसमेंट कम्पनी संचालक ने बताया कि उनके द्वारा आवश्यक दस्तावेज़ जैसे जीएसटी पंजीकरण, राज्य श्रम आयुक्त कार्यालय से ईपीएफ पंजीकरण, कर्मचारी बीमा निगम से ईएसआसी पंजीकरण, आयकर रिटर्न, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि पहले ही आवेदन के साथ नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर दिए गए थे। फिर भी मुख्य नगर पंचायत अधिकारी ने बिना किसी स्पष्ट कारण के निविदा प्रपत्र देने से इंकार किया और एक के बाद एक नियम विरुद्ध दस्तावेज़ों की मांग करने लगे। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि इस समस्त प्रक्रिया में उनके क़ीमती समय की बर्बादी हुई और निविदा प्रपत्र जारी नहीं होने के कारण मानसिक उत्पीड़न भी झेलना पड़ा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य नगर पंचायत अधिकारी हेमंत नेताम द्वारा किए गए नियम विरुद्ध आचरण के कारण उनके द्वारा निविदा में भाग लेने के कानूनी अधिकार का हनन हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें आर्थिक और मानसिक नुकसान हुआ है।प्लेसमेंट कंपनी के संचालक पाण्डेय ने यह भी आरोप लगाया है कि मुख्य नगर पंचायत अधिकारी हेमंत नेताम द्वारा यह कदम किसी विशेष फर्म को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया होगा, जो पूरी तरह से अनैतिक और नियमों के खिलाफ है। प्लेसमेंट संचालक अरुण पाण्डेय द्वारा 27 मार्च 2025 को ही शाम तक इलेक्ट्रॉनिक मेल के माध्यम से नगरीय प्रशासन और विकास विभाग में इसकी शिकायत दर्ज़ कराई है। उन्होंने नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के अलावा, ज़िला एवं सत्र न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, ज़िला कलेक्टर एनके महादेव, ज़िला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी समेत संबंधित एसडीएम और ज़िला उपभोक्ता फोरम में भी शिकायत की प्रतिलिपि देकर इस मामले पर ध्यानाकर्षण कराते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पत्र में प्लेसमेंट कम्पनी के मालिक अरुण पाण्डेय ने लिखा है कि समय रहते ही नगर पंचायत चारामा के मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया जाए कि उन्हें इस निविदा प्रक्रिया में शामिल होने के लिए निविदा प्रपत्र जारी किया जाए या फिर इस सम्पूर्ण निविदा प्रक्रिया को ही रद्द कर नए सिरे से निविदा आमंत्रण जारी करें।साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि मुख्य नगर पंचायत अधिकारी हेमंत नेताम द्वारा किए गए इस नियम विरोधी कार्य के लिए प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे कृत्यों को रोका जा सके।

नक्सलियों के लिए “त्रिकाल” हैं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, छग के गृहमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय

0
  •  बस्तर में नक्सल आतंक के जख्मों को करीब से देखा है सांसद संतोष पांडे ने
  • गृहमंत्री अमित शाह से मिले सांसद संतोष पाण्डेय

अर्जुन झा

जगदलपुर नक्सलवाद से निपटने गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किए जा रहे महति प्रयास के अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद के दंश से मुक्त कराने पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं। उधर राजनांदगांव के सांसद संतोष पांडे भी अपने संसदीय क्षेत्र के प्रभावित इलाकों में अमन चैन कायम रखने प्रण प्राण से लगे हुए हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, छग के गृहमंत्री विजय शर्मा और सांसद संतोष पाण्डेय नक्सलियों के लिए त्रिकाल साबित हो रहे हैं।

बस्तर संभाग में जिस बड़े पैमाने पर नक्सली मारे जा रहे हैं, उसे देखते हुए लगता है कि केंद्रीय गृहमंत्रीअमित शाह द्वारा जारी डेड लाइन 31 मार्च 2026 से पहले ही छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो जाएगा। अमित शाह समय समय पर बस्तर संभाग आते रहे हैं। उनका हर बस्तर प्रवास इतिहास जरूर रचता है। दृढ़ संकल्प अमित शाह केंद्रीय और राज्य के सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों से रूबरू होकर उनकी हौसला अफजाई करते हैं। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम एवं गृहमंत्री विजय शर्मा भी लगातार बस्तर के घोर नक्सलप्रभावित गांवों और बीहड़ों के बीच स्थित सुरक्षा बलों के कैंपों में अक्सर पहुंचते ही रहते हैं। श्री शर्मा जहां गांवों में जाकर ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर उनका दर्द साझा करते हैं, समस्याएं दूर करते हैं, वहीं सुरक्षा बलों के कैंप में जवानों का मनोबल बढ़ाते हैं। विजय शर्मा को इस बात के लिए भी दाद देनी होगी कि मुठभेड़ में घायल होने वाले जवानों, नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आकर घायल होने वाले ग्रामीणों से मिलने आधी रात को अस्पताल पहुंच जाते हैं। विजय शर्मा छत्तीसगढ़ के पहले गृहमंत्री हैं जो नक्सलियों की नक्सलियों की नर्सरी कहे जाने वाले गांव तक पहुंचे हैं।शाह और शर्मा की यह पहल ग्रामीणों के साथ ही जवानों में यह भरोसा बढ़ाती है कि राज्य एवं केंद्र की सरकारें उनके साथ हर पल खड़ी हैं।

यही भरोसा नक्सलियों के खिलाफ जारी लड़ाई में बड़ा काम आ रहा है। उधर अपने संसदीय क्षेत्र राजनांदगांव के मोहला, मानपुर, खड़गांव, छुरिया, डोंगरगढ़, घोरतालाब, पनियाजोब, खैरागढ़ आदि के नक्सल प्रभावित गांवों के ग्रामीणों के बीच सांसद संतोष पाण्डेय की भी आमद रफ्त बनी रहती है। श्री पांडे हरदम सुरक्षा बलों के भी टच में रहते हैं। बस्तर संभाग प्रभारी रहते संतोष पांडे ने यहां नक्सल दंश को करीब से देखा समझा है। सांसद संतोष पांडे ने छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ जारी लड़ाई में सुरक्षा बलों को मिल रही अप्रत्याशित सफलता को लेकर नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद दिया। विदित हो कि बीजेपी सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने छत्तीसगढ़ को नक्सलमुक्त बनाने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा जो कि गृहमंत्री भी हैं, के लगातार कुशल निर्देशन में अर्ध सैनिक बलों के जवान और प्रदेश पुलिस बल ने लगभग नक्सलियों को काफी पीछे धकेल दिया है।सांसद संतोष पाण्डेय इन्ही उपलब्धियों के सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प पूर्ति हेतु किये जा रहे सार्थक प्रयासों एवं प्रदेश में चल रहे नक्सल ऑपरेशन में मिल रही सफलता के लिए उनसे शिष्टाचार भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ में दुर्ग सांसद विजय बघेल भी थे।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि”परित्राणाय साधुनाम्” के अपने लक्ष्य को पूरा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह एवं मुख्यमंत्री शविष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ पुलिस व सुरक्षा बलों के जवान,नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के लिए कटिबद्ध हैं।

सवा लाख दीपों से की गई भारत माता की आरती

0
  •  नव वर्ष पर लोकोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

दल्लीराजहरा भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष की तरह सर्व समाज समरसता समिति द्वारा इस वर्ष भी दो दिवसीय लोकोत्सव का आयोजन किया गया। 29 मार्च को चिखलकसा और दल्ली राजहरा नगर के 100 स्थानों पर सवा लाख दीपों के साथ भारत माता की सामूहिक आरती की गई तथा द्वितीय दिवस 31 मार्च को अपराह्न 4 बजे शिव संस्कार धाम से नववर्ष जागरण के लिए वक्ता सनातन महासंघ के संस्थापक, सनातन मर्मज्ञ और ओजस्वी व प्रखर वक्ता गौतम खट्टर की उपस्थिति में मोटर साइकिल यात्रा निकाली गई।

संध्या 7 बजे मोटर साइकिल यात्रा के समापन पश्चात कार्यक्रम स्थल राम मंदिर टाउनशिप में मुख्य वक्ता गौतम खट्टर के साथ उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के द्वारा 1001 दियों से मां भारती की दिव्य व भव्य सामूहिक आरती की गई। पश्चात सिंधी समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। इसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता गौतम खट्टरऔर कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष यादव को मंचासीन कराकर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक अभिनंदन किया गया।स्वागत अभिनंदन के पश्चात समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने अध्यक्षीय उद्बोधन और स्वागत भाषण दिया। सचिवीय प्रतिवेदन समिति के महासचिव सुमीत साहू ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के संगठन सचिव कृष्णा साहू ने किया। कार्यक्रम के समापन में आभार प्रदर्शन समिति के संरक्षक तोरण लाल साहू ने किया। समिति द्वारा सप्ताह भर पहले से ही नगर के चौक चौराहों व मुख्य मार्ग के दोनों छोर के खम्बो को छोटे बड़े केसरिया ध्वज व तोरण पताकों व बैनर पोस्टर से सजाया गया था। भारतीय नववर्ष को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न समूहों के साथ लगातार बैठकें कर व्यक्ति- व्यक्ति, समाज – समाज की सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया था। परिणामतः नगर के सभी वर्गों द्वारा आयोजन को तन- मन -धन से सहयोग और समर्थन दिया। समिति द्वारा पिछले 10 वर्ष से लगातार क्षेत्र में सामाजिक समरसता के लिए कार्य किया जा रहा है। उसका परिणाम अब धीरे धीरे आने लगा है। कार्यक्रम में सभी राजनितिक पार्टी के कार्यकर्ता, स्वयं सेवी संगठन के कार्यकर्ता, सभी हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता व विभिन्न समाज के प्रमुख पदाधिकारी व सदस्यों की उपस्थिति रही।

सांसद संतोष पाण्डेय के प्रयासों से अब भोरम देव मंदिर लेगा भव्य एवं दिव्य रूप

0
  • पर्यटन मंत्रालय ने दी 146 करोड़ रू. की स्वीकृति
  •  सांसद पाण्डेय ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को दिया साधुवाद

रायपुर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में स्थित छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से सुविख्यात भोरमदेव मंदिर से देश व प्रदेश के लाखों भक्तों की आस्था जुड़ी हुई है। क्षेत्रीय सांसद संतोष पाण्डेय इसके सतत विकास एवं मंदिर को भव्य-दिव्य स्वरूप देने के लिए सतत प्रयासरत हैं। पिछले दिनों सांसद  पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर के विकास और मंदिर में शेड निर्माण, मंदिर के रख-रखाव व विशेष मरम्मत कार्य सहित प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, लैंड स्कैपिंग व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पत्र सौंपकर मांग की थी। पाण्डेय की मांग पर मंत्री  शेखावत द्वारा 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस हेतु सांसद  पाण्डेय नई दिल्ली में मंत्री शेखावत से भेंट कर पूरे छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र सरकार हमारे धार्मिक स्थलों के संरक्षण व पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए अनवरत प्रयास कर रही है। पर्यटन के मामले में भोरम देव मंदिर के साथ ही बस्तर और समूचे छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने हमारी सरकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

शबरी नदी में डूबने से छात्र की मौत; प्रशासनिक लापरवाही उजागर

0
  •  जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रशासन को ठहराया दोषी

जगदलपुर बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा ब्लॉक की इंजरम ग्राम पंचायत में स्थित बालक आश्रम के छात्र कोडी नवीन की शबरी नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक चौथी कक्षा में पढ़ता था। आश्रम प्रबंधन ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम एवं उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने बालक आश्रम का निरीक्षण कर छात्रों से चर्चा की और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम ने इस मामले में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर नोडल अधिकारी राजू टंडिया, मंडल संयोजक, आश्रम अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनके साथ कोंटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी भी थे। जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मृत छात्र के पैतृक गांव भी पहुंचे और अंतिम संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करवाने का भरोसा दिलाया।

प्रशासन जिम्मेदार: सोयम

जिला पंचायत अध्यक्ष मंगम्मा सोयम ने बच्चे की मौत पर प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताते हुए दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्रीमती सोयम ने कहा यह हादसा शिक्षा विभाग व छात्रावास प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। छात्र की सुरक्षा की अनदेखी की गई, जिसके चलते यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। ऐसे में संबंधित अधिकारियों, गार्ड, मैट्रन और आश्रम के कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए छात्रावासों में सख्त निगरानी और सुरक्षा उपाय किए जाने चाहिए। यदि प्रशासन उचित कार्रवाई नहीं करता है, तो इसका संपूर्ण जिम्मेदार शासन होगा।

लापरवाही का नतीजा: कुंजाम

इस घटना को लेकर जिला पंचायत उपाध्यक्ष महेश कुंजाम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महेश कुंजाम ने कहा यह घटना प्रशासनिक लचरता और शिक्षा व्यवस्था की विफलता का परिणाम है। लगातार छात्रों के साथ इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। आखिर बच्चे नदी तक कैसे पहुंचे? कौन उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेगा?” उन्होंने आगे कहा विगत दिनों कोंटा में भी आश्रम के छात्रों का नदी में नहाने का वीडियो वायरल हुआ था। इससे साफ है कि प्रशासन छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। इस मौत की उचित जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

वर्सन

अधीक्षक सस्पेंड

आश्रम के अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। मंडल संयोजक एवं संस्था के सभी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच जारी है, कोई अन्य अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शरदचंद्र शुक्ला,

सहायक आयुक्त, आदिम जाति कल्याण विभाग, सुकमा

दर्जनों गांवों के किसानों को मिली बड़ी राहत; मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर छोड़ा गया नहर में पानी

0
  •  मक्के की फसल को मिलेगा बड़ा लाभ 

जगदलपुर बस्तर के किसानों की समस्याओं को देखते हुए जल सांसधान मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर कोसारटेंडा बांध से किसानों के हित में पानी छोड़ा गया है। गौरतलब है कि फसलों की सिंचाई को लेकर परेशान किसान इंद्रावती नदी से पानी की मांग को लेकर लगातार पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे थे।

इंद्रावती बचाओ संघर्ष समिति के किसानों ने मंत्री केदार कश्यप से पानी की समस्या दूर करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा था। इसके साथ ही खंडसरा, नहरनी, केशरपाल, कुम्हली, फाफनी, मुरकुची, बेसोली, बाकेल, सोरगांव, भानपुरी, फरसागुड़ा के किसानों ने सिंचाई के लिए पानी कि मांग की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए विभागीय मंत्री केदार कश्यप ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे। अधिकारियों द्वारा भौतिक सत्यापन करने के बाद 1 अप्रैल को कोसारटेंडा जलाशय से रबी सिंचाई हेतु तीसरी बार जलाशय से 6 क्यूमेक जल नहरों के माध्यम से छोड़ा गया। कुल 10 एमसीएम पानी सिंचाई हेतु बांध से विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए किसानों ने मंत्री केदार कश्यप जी को धन्यवाद देते हुए नवीन जलाशयों के अविलंब निर्माण की मांग की है।

किसान पहली प्राथमिकता

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि विष्णुदेव साय सरकार की पहली प्राथमिकता में प्रदेश के किसान हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है। किसानों की मांग पूरी होने से उन्हें राहत मिलेगी और उनकी फसलों को पानी मिलेगा। नहर में पानी छोड़ने से किसानों की सिंचाई की समस्या हल होगी।

सट्टा पट्टी लिखते दो आरोपी को किया गया गिरफ्तार

0
  • आरोपी के कब्जे से मोबाईल, सट्टा पट्टी, नगदी रकम को किया गया जप्त

श्रीमान पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार जोशी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ 0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना दल्लीराजहरा पुलिस द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत दो आरोपी को गिर0 किया गया जेल भेजा गया।

 

1 प्रकरण – राजहरा वार्ड क्र0 25 निवासी नाम संतोष चिकवा उर्फ सुदामा पिता फूलचंद चिकवा उम्र वर्ष 38 द्वारा फुटबाल ग्राउंट जिम मैदान में बैठकर अंको के आगे रूपये पैसों का दावं लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर राजहरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकडा गया । आरोपी के कब्जे से एक टच मोबाईल विवो मोबाईल एक लाईलिंग कागज में लिखा सट्टा पट्टी व नगदी, एक डाट पेन, 460 रकमरूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में 86/25 धारा 4 क जुआ एक्ट व छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

 

2 प्रकरण सुरज सिंह राजपूत पिता श्री प्रहलादसिंह उम्र टेबलरसीट राजहरा 04 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 27 द्वारा चौक 256वार्ड राजहरा फुटबाल ग्राउण्ड के पीछे 05 बैठकर अंको के आगे रूपये पैसों का दावं लगाकर सट्टा पट्टी नामक जुआ खेला रहा है की सूचना पर राजहरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही कर आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से लाईलिंग कागज में लिखा सट्टा पट्टी व नगदी रकम 510 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध थाना राजहरा में 87/25 धारा 4 क जुआ एक्ट व छ0ग0 जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 6 के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया

 

थाना राजहरा पुलिस द्वारा क्षेत्रांतर्गत अवैध व्यवसाय जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध वरिष्ट अधिकारियों के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में लगातार सक्त कार्यवाही की जा रही है।

MOST POPULAR

HOT NEWS