जगदलपुर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से नगरनार बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मुलाकात की। महेंद्र सेठिया ने पार्टी की बैठक और अन्य मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी मिश्रा भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित थीं। गीता मिश्रा ने भी किरण देव का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष ने नगरनार महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता मिश्र से मोर्चा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों से मुठभेड़
- दोनों ओर से रूक रूककर चल रही है फायरिंग
- मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर
जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले मद्देड़ थाना क्षेत्र के नेशनल पार्क एरिया में सुबह से सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच लगातार मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने और कई के घायल होने की खबर भी सामने आई है।
बीजापुर के एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि नेशनल पार्क एरिया में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षा बलों को रवाना किया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान सुबह घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी गई। फोर्स ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। नक्सली पेड़ों के झुरमुट की आड़ से फायरिंग कर रहे हैं। दोनों ओर से लगातार रुक रुक कर फायरिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में क़़ई नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की गई है। एएसपी मयंक गुर्जर ने बताया कि मुठभेड़ के संबंध में विस्तृत जानकारी जवानों के लौटने के बाद दी जाएगी।
जगदलपुर प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से आज नगरनार बीजेपी मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया ने कार्यकर्ताओं समेत मुलाकात कर ,पार्टी की बैठक ओर अन्य मुद्दे पर चर्चा की, इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता देवी मिश्रा भी अपनी महिला कार्यकर्ताओं समेत उपस्थित होकर किरण देव का स्वागत किया, इस अवसर पर बीजेपी अध्यक्ष ने उनसे नगरनार महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मिश्र से मोर्चा से संबंधित विषयों पर चर्चा की।

सीएमओ ने नगर भ्रमण कर सफाई पेयजल और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का किया निरीक्षण
माननीय नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री (छ.ग. शासन) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के अनुसार नगर पंचायत चिखलाकसा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी अरविंद नाथ योगी , नोडल अधिकारी राकेश पाठक,पी.आई.यू. महेन्द्र कुमार साहू ने नगर भ्रमण कर साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया नगर की साफ सफाई, पेयजल, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।
जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 गार्बेज फ्री सिटी में उच्चतम अंक प्राप्त किया जा सके डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले मिशन क्लीन सिटी की स्वच्छता दीदीयों को 7200 मासिक मानदेय मिल रहा है उनकी आय में बढोतरी के लिए घरो से निकलने वाले सूखे कचरे एवं गिले कचरे से खाद बनाकर बेचकर सभी स्वच्छता दीदीयों की आय में बढोतरी हुई समस्त स्वच्छता दीदीयों के स्वास्थ्य के सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इनका हेल्थ चेकप हर सप्ताह एमएमयू वाहन के माध्यम से कराया जाता है टोल फ्रीनंबर निदान 1100 में साफ सफाई पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं की कमियों की शिकायत की जा सकती है। इस दौरान स्वछता प्रभारी सन्नी चौधरी, श्री राकेश साहू एवं अन्य
कर्मचारी उपस्थित हुये
नगरी निकाय व त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला सांसद भोजराज नाग की उपस्थिति में हुई संपन्न
बालोद आगामी दिनों होने वाले नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आरक्षण की घोषणा होने के पश्चात 9 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय कार्यशाला संपन्न होते ही भाजपा जिला बालोद का जिला स्तरीय कार्यशाला जिला भाजपा कार्यालय में रखी गई, जिसमें कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं मंडल स्तरीय चयन समिति के सदस्यों की आपेक्षित बैठक रखी गई थी। सांसद भोजराज नाग ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहां की छत्तीसगढ़ का निर्माण पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एवं बालोद जिले का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किया है, आज डबल इंजन की सरकार केंद्र में नरेंद्र मोदी जी और राज्य में विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाएं लाई जा रही है, धरातल पर पारदर्शिता से आम जनता को लाभ दिलाने पंचायत व नगरी निकाय में भाजपा समर्थित प्रत्याशी को विजय दिलाना है।
हमने बनाया है हम हि सवारेंगे
केंद्र में मोदी जी की योजनाओं के साथ-साथ राज्य में हमारे घोषणा पत्र में किए सभी प्रमुख व बड़े वादे भारतीय जनता पार्टी ने 1 वर्ष में ही पूरे किए हैं, आसन चुनाव विशुद्ध रूप से कार्यकर्ताओं का चुनाव है भाजपा जो कहती है करती है आम जनता का विश्वास भारतीय जनता पार्टी पर है पंच, पार्षद से पार्लियामेंट तक भाजपा का भागवत ध्वज फहराएगा इस चुनावी समर में सभी कार्यकर्ता उतर जाए प्रत्याशी कोई भी कार्यकर्ता हो सकता है, मगर चुनाव भारतीय जनता पार्टी लड़ने वाली है।
इस कार्यशाला के प्रस्तावना संबोधन जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख ने किया , नगरी निकाय चुनाव को लेकर वरिष्ठ नेता यशवंत जैन तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर निवर्तमान जिला अध्यक्ष पवन साहू ने कार्यशाला व शोसल मीडिया के करणीय बिन्दु पर हरिश कटझरे ने प्रदेश नेतृत्व से मिले कार्य योजना एवं कार्यक्रमों को लेकर विस्तार पूर्वक बातें रखी नेताओं ने बताया कि मंडल स्तर पर भी विस्तृत कार्यशाला रखी जाएगी। इसके पश्चात 15 व 16 जनवरी को मंडल चयन समिति की बैठक से चयनित तीन नामो का पैनल 18 जनवरी तक जिले में प्राप्त होंगे 19 जनवरी से जिला चयन समिति संभाग से अनुमोदन कर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी,30 जनवरी को प्रदेश का घोषणा पत्र जारी होंगे 25 से 30 जनवरी के बीच कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा आमसभा रोड शो का भी कार्यक्रम निर्धारित घर-घर संपर्क पर्ची वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा,भारतीय जनता पार्टी की विस्तृत कार्य योजना प्रत्याशी चयन से चुनाव को भाजपा के पक्ष में अंतिम परिणाम तक पहुंचने सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रत्याशी की तरह कमर कस चुके हैं, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व वरिष्ठ नेता नगरी निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर सारी तैयारी कर चुकी है,
कार्यशाला का संचालन व आभार प्रदर्शन जिला भाजपा महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया, इस कार्यशाला में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक प्रीतम साहू ,वरिष्ठ नेता यज्ञदत शर्मा, देवलाल ठाकुर, अभिषेक शुक्ला, लेखराम साहू, नरेश यदु, देवेंद्र जायसवाल, किशोरी साहू, त्रिलोकी साहू ,संध्या भारद्वाज, अनीता कुमेटि, नरेश साहू,शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर,अंबिका यादव, कृतिका साहू, प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर ,कौशल साहू, प्रणेश जैन , रुपेश सिन्हा ,राकेश द्विवेदी ,देवेंद्र माहला, शिव धारमगुडे ,शाहिद खान, अरुण साहू ,धर्मेंद्र साहू ,टुकेश्वर पांडे, खेमलाल देवांगन, कुसुम शर्मा, उत्तरा धीरेंद्र, रुपेश नायक, योगेंद्र सिन्हा, महेंद्र सिंह, युवराज मारकंडे ,प्रकाश सिन्हा ,कुलदीप साहू, विश्वास गुप्ता, सुरेश साहू, विवेक वैष्णव,प्रमोद जैन, अश्विनी यादव, नंदकिशोर शर्मा, यादराम साहू, गोविंद वाधवानी, सुरेश जयसवाल, महेश पांडे, सौरभ जैन, पुष्पेंद्र चंद्राकर ,नीतीश मोंटी यादव, होरीलाल रावटे, मीना सत्येंद्र साहू, ललिता पीमन साहू ,भानुमति साहू, पोषण बनपेला, कमलेश पांडे ,पवन सोनबरसा ,दानेश्वर मिश्रा, चित्र सेन साहू ,सुरेंद्र देशमुख, पालक ठाकुर, देवघर साहू, विकास साहू, वीरेंद्र साहू, जनार्दन सिन्हा, पूनम जैन, संजय दुबे, मितेंद्र वैष्णव ,सोमेश सोरी, सोमेश्वर साहू,बलराम गुप्ता ,लाल निवेन्द्र टेकाम, रामनारायण धनकर, राजू कुकरेजा, भिखी मसीया, अब्दुल इब्राहिम ,भरत पटेल, टिकेंद्र साहू,कोमल सोनकर, रोशन सिन्हा, सहीत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत एक अन्य घायल
बिग ब्रेकिंग बालोद जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटना में कमी आने का नाम ही नहीं ले रहा है आज बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, दुर्घटना में नंदकिशोर ठाकुर नामक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां सवार दूसरा व्यक्ति पिलेश्वर निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 24 एन 4887 में सवार थे।सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कार्पियो सवार द्वारा घटना को अंजाम दिया गया
दुर्घटना में घायल युवक को इलाज में के लिए नजदीकी के एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात वाहन की खोजबीन की जा रही है।
अस्पताल की बदहाली पर बिफरे सांसद महेश कश्यप
जगदलपुर अक्सर शांत चित्त रहने वाले बस्तर के युवा सांसद का रौद्र रूप आज पखनार में देखने को मिला। पखनार अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद अस्पताल में फैली अव्यवस्थाओं को लेकर बिफर पड़े। उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
बस्तर जिला के अंतिम छोर में बसे सुदूर ग्राम पखनार पंहुचकर सांसद महेश कश्यप ने जनता की समस्याएं सुनी। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने तत्काल समस्याओं के निराकरण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बीच सांसद कश्यप अचानक पखनार के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच गए। वहां उन्हें भारी अव्यवस्था नजर आई। अस्पताल की हालत देख सांसद महेश कश्यप तमतमा उठे। उन्होंने मौजूद डॉक्टरों और स्टॉफ को फटकार लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में अब ऐसा ढर्रा नहीं चलेगा, अस्पताल की व्यवस्था सुधारें और अपने कामकाज का तरीका बदलें।
त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम
आयुष विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार तथा जिला आयुष अधिकारी बालोद के मार्गदर्शन में आयुष ग्राम योजना अंतर्गत आयुष ग्राम बिरेतरा में आज दिनांक 11/1/2025 को प्रातः 10बजे से सायं 4 बजे तक शासकीय आयुर्वेद औषधालय बिरेतरा के आयुर्वेद चिकित्सा दल द्वारा निःशुल्क त्रैमासिक स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन धन्वंतरि भगवान की पूजा अर्चना कर शिविर का शुभारंभ भाजपा जिला महामंत्री राकेश यादव जी, ग्राम पंचायत बिरेतरा के सरपंच मति दुर्गा शोरी ,ग्राम प्रमुख चुनु राम साहू जी , अरुण साहू जी, विजय साहू जी मुकेश साहू, खिलूँ राम साहू लोंडि के कर कमलो से हुआ | शिविर प्रभारी डॉ संजय चंद्रवंशी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजेश कुमार झारिया, डॉ पूर्णिमा नायक,आयुर्वेद फार्मासिस्ट दुलार दास, अरविंद ठाकुर औषधालय सेवक रामचंद्र, सुश्री संगीता पी.टी.एस. श्री मति सेवंती यादव उपस्थित होकर सहयोग किये|

उक्त शिविर में कुल 149 रोगी लाभान्वित हुए जिसमे 149 रोगियों की ब्लड प्रेशर जांच एवं 135 रोगियों की मधुमेह जांच एवं 79 रोगियों की रक्त परीक्षण एवं 89 रोगियों की नेत्र जांच की गई एवं रोगानुसार औषधि वितरण एवम् आहार-विहार की जानकारी दी गई। सभी को आयुर्वेद काढ़ा पिलाया गया।
शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनो को संक्रामक रोगों से बचाव के बारे मे तथा दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में जानकारी भी दी गई।
स्थानीय स्तर पर पाए जाने वाले औषधीय पौधे जैसे वासा, नीम, तुलसी, गिलोय, अर्जुन , अदरक आदि के औषधीय प्रयोग की जानकारी दी गई।
लोन की जाल में धकेलकर लोगों को धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक एस. आर. भगत के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक डॉ चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना डौण्डी पुलिस द्वारा बेईमानी पूर्वक षड्यंत्र करते हुए कमीशन देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से थाना क्षेत्र डौण्डी के महिलाओं को अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर लोन की जाल में धकेलकर धोखाधड़ी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
थाना डौंडी के अपराध क्र 117/2024 धारा 420, 120बी, 34 भादवि के प्रार्थिया श्रीमति पुष्पा बाई नेताम पति शंकर लाल नेताम उम्र 32 वर्ष, साकिन कुरूटोला थाना डौंडी जिला बालोद ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि दिसम्बर 2023 में नारागांव के सरिता करियाम एवं उसका पति चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद के द्वारा गांव में आकर 04-05 महिला का समुह बनाओ आजकल समुह को बैंक कृषि कार्य के लिए बिना ब्याज के लोन दे रहा है, आप लोगो को भी बैंक से कृषि कार्य के लिए लोन दिलायेंगे लोन के पैसा को हमे दे देना उसमे से 10 प्रतिशत वापस करेंगे बाकी पैसा को बिजनेंस में लगायेंगे उससे दुगुना राशि कमायेंगे जिससे तुम लोगो को फायदा होगा, उसका बोनस भी मिलेगा और तुम्हारी आर्थिक संकट दूर हो जाएंगा, इस तरह लालच देने पर बातो में आकर बैंको से पैसा निकालकर सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम एवं खोलबहरा निषाद को दिये। खोलबहरा निषाद, सरिता करियाम, चंद्रहांस करियाम द्वारा बदनियति से बेईमानी पूर्वक षडयंत्र करते हुए कमीश्न देने एवं अधिक लाभ प्राप्त करने की लुभावनी बात बताकर पूर्व नियोजित तरीके से हम लोगो के द्वारा अलग अलग बैंको से कृषि कार्य हेतु लोन निकलावाकर तथा लोन की सारी राशि नगद रूप में बिजनेस करने के नाम पर हम लोगो से ले लिया तथा हमे लोन की जाल में धकेलकर 16,70000 रूपये का धोखाधड़ी कर ठगी किया है। इसी तरह क्षेत्र के अन्य महिलाओ से भी तीनो के द्वारा महिला समुह बनाकर कमीश्न देने व बिजनेश करने का लालच देकर पैसा निकलवाकर धोखाधडी किया है। रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी 1/ खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद, 2/ चंद्रहास करियाम पिता शेखराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद को दिनांक 03.01.2025 के 16.20 बजे को गिरप्तार किया गया है। एवं आरोपी 1. देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला रायपुर (छ.ग.) 2. राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना मंदिर हसौद, जिला- रायपुर को दिनांक 08.01.2025 के 21.10 बजे, 22.30 बजे गिरप्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष शेन्डे, सउनि दुर्जन लाल रावटे, प्र.आर. विष्णु तारम, आर. पुकेश्वर साहू, ईश्वर भण्डारी की सक्रिय भूमिका रही।
नाम आरोपी 1) खोलबहरा राम निषाद पिता मंगलूराम निषाद उम्र 45 वर्ष, निवासी कटनई थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा हाल कुंदरूपारा बालोद हाल बालोद जिला बालोद
2) चंद्रहास करियाम पिता शेखूराम करियाम उम्र 45 वर्ष साकिन नारागांव थाना गुरूर जिला बालोद
3) देवानंद सोनवानी पिता स्व- रिषि कुमार सोनवानी, उम्र 39 वर्ष, साकिन डोमा वार्ड नं. 02 थाना मुजगहन, जिला- रायपुर (छ.ग.)
4) राकेश कुमार जांगड़े पिता स्व- डोमारसिंह जांगड़े, उम्र 35 वर्ष, साकिन बकतरा, गुरुनानक पेट्रोल पंप के पास थाना- मंदिर हसौद, जिला- रायपुर
बालोद जिला भाजपा के अध्यक्ष चेमन देशमुख को बधाई देने पहुँचे समस्त चिखलाकसा के जनप्रतिनिधि
चिखलाकसा भाजपा के बालोद जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख समस्त कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधि द्वारा पुष्प गुच्छ तिलक लगाकर स्वागत किए साथ ही भाजपा अल्पसख्यक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अब्दुल इब्राहिम ने साल पहनाकर सम्मानित किए इब्राहिम ने कहा चेमन देशमुख को अध्यक्ष पद पर चुना जाना ये सौभाग्य है आने वाले चुनाव में भी अच्छी सकारात्मक जीत हासिल होगी पूर्व में भी जिला महामंत्री के पद पर रहे और अच्छे मिलनसार पार्टी के रिती निती से निर्वहन किए उनके स्वागत सम्मान में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष भिखी मसिया ,सक्ति केंद्र प्रभारी भरत पटेल ,पूर्व उपाध्यक्ष विजय डड़सेना ,वरिष्ठ पार्षद कुंती देवांगन, संगीता साहू, ताराचंद पाथोडे , शांति रावटे,तिहरू आर्य, सुनीता गुप्ता, लीला दड़सेना, विमला जैन वरिष्ट पार्षद, बिज्जू यादव, गजेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे ।



