City Media - Page 339 of 1850 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 339

शौक को गुनाहों में हरगिज न बदलने दें

0
  • यूथ हॉस्टल एसोसिएशन के एड्स जागरूकता कार्यक्रम में आह्वान 

जगदलपुर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया और स्वास्थ्य विभाग बस्तर के संयुक्त तत्वाधान में आज वर्ल्ड एड्स डे के अवसर पर आयोजित रेस टू बीट एड्स मैराथन और एड्स जागरूकता अभियान में डॉक्टर्स और बुद्धिजीवियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम में बस्तर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, टीबी नोडल अधिकारी डॉ. मैत्री, डीपीएम डॉ.रीना लक्ष्मी लेंडिया एवं मेडिकल कॉलेज डिमरापाल से प्रोफेसर डॉ. केएल आजाद और डॉ. कमलेश इज़ारदार मेडिसिन विभाग ने गेस्ट स्पीकर के रूप में भाग लिया। डॉ. बसाक ने एड्स के परिवर्तित नाम पीएलएचए की भयावहता पर प्रकाश डालते हुए बस्तर को एड्स मुक्त करने के लिए संकल्प व्यक्त किया। डॉ. आजाद ने नेशनल चैंपियन के रूप में जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने, डॉ. कमलेश और डॉ. आजाद

ने स्पोर्ट्स आइकन और यूथ आइकन के रूप में युवाओं को एड्स से बचाव के तरीकों पर मार्गदर्शन दिया। कहा कि इस साल का एड्स का थीम है “टेक द राइट्स पाथ: माय हेल्थ, माय राइट” यानि ‘सही मार्ग अपनाएं। डॉ. कमलेश ने कहा हम भी युवा हैं हमें भी अपना हुनर मालूम है निकल पड़ेंगे जिधर रास्ता बन जाएगा, लेकिन रास्ता ऐसा बनाना है कि हर बच्चे, जूनियर, सीनियर और युवा साथियों के लिए आसान, अनुकरणीय और मिसाल बने। जिस रास्ते पर चलकर देश का युवा हेल्थ के साथ वेल्थ के कॉन्सेप्ट को समझे और स्वस्थ तथा समृद्ध देश के निर्माण की नींव बन सके।

साथ ही युवाओं को मनमौजीपन और अय्याशी से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपनी शौक को सीमाओं में बांधे रखिए वरना ये शौक गुनाहों में बदल जाते हैं। प्रोफेसर डॉ. आजाद ने कहा स्वस्थ्य चित्त और अनुशासित युवा ही भारत का भविष्य है। इसके लिए महत्वपूर्ण है संयमित जीवन। अगर आहार, विहार अच्छे होंगे तो विचार पुष्ट होंगे, व्यभिचार कम होंगे। तड़क भड़क की ज़िंदगी से ज्यादा बेहतर है सादा जीवन उच्च विचार। इन्हीं आदर्शों के साथ हम एड्स जो कि छत्तीसगढ़ के बस्तर को अपना गढ़ बनाया हुआ है इसको आसनी से उखाड़ फेंकेंगे। आमचो बस्तर, स्वस्थ बस्तर का नारा लगा पाएंगे। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई के प्रेसीडेंट संदीप एवं कमांडर  मुरारका के कुशल मार्गदर्शन में यूथ हॉस्टल बस्तर यूनिट के प्रेसिडेंट अनिल लुंकड़ एवं सदस्य अनिल अग्रवाल, विधु शेखर झा, कोटेश्वर नायडू, मनीष मूलचंदानी, व्यास, ललित अग्रवाल, डॉ.खेमलाल आजाद और डॉ. कमलेश इज़ारदार आदि ने मैराथन में भी भाग लेकर एड्स जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दल्ली राजहरा के सरोवर में जयदीप ने खिला दिए कमल ही कमल

0
  •  बनाए 5 हजार से ज्यादा सदस्य, अब सीएम के साथ लंच करेंगे गुप्ता
  • जयदीप गुप्ता को नवाजा जाएगा सदस्यता गौरव सम्मान से भी

दल्ली राजहरा लौह नगरी दल्ली राजहरा के सियासी सरोवर में जयदीप गुप्ता ने कमल ही कमल खिला दिए हैं, भाजपा की जय जयकार करा दी है। इस उपलब्धि पर जयदीप गुप्ता को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ लंच का सुअवसर मिलने वाला है। साथ ही उन्हें सदस्यता गौरव सम्मान से भी विभूषित किया जाएगा।

खनिज नगरी में लंबे वक्त से भाजपा की रीतिनीति को आम जनमानस तक पहुंचने तथा भाजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा सौंपे जाने वाले समूचे दायित्वों का निर्वहन बखूबी से करने वाले युवा भाजपा नेता जयदीप गुप्ता ने एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। भाजपा सदस्यता अभियान में लगातार विभिन्न वर्गों के लोगों को भाजपा से जोड़ने के लिए पसीना बहाने वाले जयदीप गुप्ता ने सदस्य बनाने के 5000 के आंकड़े को पार कर लिया है। गुप्ता ने पूरे बालोद जिले में सबसे अधिक सदस्यों को भाजपा से जोड़ने के मामले में का दूसरा स्थान अर्जित करने का कीर्तिमान हासिल किया है। वहीं उन्हें उनके साथियों, पार्टी के ज्येष्ठ-श्रेष्ठ जनों से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। साथ ही पार्टी के द्वारा सदस्यता अभियान में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वालों की सूची में अपना नाम अंकित करते हुए उन्होंने भाजपा द्वारा घोषित “सदस्यता गौरव सम्मान” भी अपने नाम कर लिया है ।

इस पुरस्कार के साथ ही सर्वाधिक सदस्यों को जोड़ने वाले कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा अनुसार जयदीप गुप्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन पर चर्चा करने का अवसर भी प्राप्त होगा।विदित हो कि युवाओं में बेहद लोकप्रिय जयदीप गुप्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के लिए ज़मीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करते हुए पार्टी द्वारा प्रदत्त सभी ज़िम्मेदारियों को बखूबी से निभाते आ रहे हैं। अपनी व्यवहार कुशलता और मिलनसारिता के चलते जयदीप गुप्ता समाज के सभी वर्गों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान जयदीप गुप्ता ने समाज के हर तबके के लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। उनकी नेकदिली के कारण ज़्यादा से ज़्यादा नए मतदाता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने हेतु आकर्षित हुए। जयदीप गुप्ता ने भाजपा के सदस्यता अभियान में जो मेहनत की है, उसका प्रतिफल आगे चलकर उन्हें जरूर मिलेगा, ऐसा लोगों का कहना है।

स्कूल में फीस के नाम से छात्रों से अवैध फीस वसूली

0

बकावंड विकासखंड बकावंड के तारापुर हायर सेकंडरी स्कूल में एडमिशन के नाम पर छात्र छात्राओं से ढाई ढाई सौ रुपए प्राचार्य कैलाश धुर्वे द्वारा वसूले जा रहे हैं। जब हमारे संवाददाता द्वारा स्कूल में छात्राओं से पूछा गया तो‌ छात्राओं ने बताया कि प्रत्येक से एडमिशन के नाम पर ढाई सौ रुपए फीस वसूली गई है। जब हमने स्कूल प्राचार्य से जानकारी चाही गई तो प्राचार्य ने गोल मोल जवाब दिया और बताया कि स्कूल को फंड नहीं मिलता। इसलिए छात्रों से फीस लेना पड़ती है जब इस विषय में हमारे संवाददाता ने संयुक्त संचालक को अवगत कराया गया तो उन्होंने कहा कि केवल नामांकन के लिए 80 रूपए लिया जाता है और कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता। संयुक्त संचालक ने कहा है कि प्राचार्य को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

बस्तर को मिले 15 हजार पीएम आवास, मंत्री केदार ने जताया पीएम मोदी और सीएम साय का आभार

0
  •  नक्सल उन्मूलन के लिए साय सरकार की पहल 

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति दी है। वनमंत्री केदार कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा आवास स्वीकृत किए जाने पर एक बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मोदी सरकार का यह कदम बस्तर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

वनमंत्री केदार ने बस्तर वासियों की ओर से पीएम श्री मोदी और विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले पीड़ित परिवारों और आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में डबल इंजन सरकार की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। वनमंत्री ने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए विष्णुदेव साय की सरकार कृत संकल्पित है।

बस्तर को मिले 15 हजार पीएम आवास, मंत्री केदार ने जताया पीएम मोदी और सीएम साय का आभार

0
  •  नक्सल उन्मूलन के लिए साय सरकार की पहल 

जगदलपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के अंतर्गत 15 हजार नए आवासों की स्वीकृति दी है। वनमंत्री केदार कश्यप ने केंद्र सरकार द्वारा आवास स्वीकृत किए जाने पर एक बयान में कहा है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर मोदी सरकार का यह कदम बस्तर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

वनमंत्री केदार ने बस्तर वासियों की ओर से पीएम श्री मोदी और विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले पीड़ित परिवारों और आत्म समर्पण कर चुके नक्सलियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में डबल इंजन सरकार की यह सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन परिवारों के लिए सम्मान और सुरक्षा का प्रतीक है। वनमंत्री ने कहा कि नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर जीवन देने के लिए विष्णुदेव साय की सरकार कृत संकल्पित है।

ठाकुर की पहल पर साय सरकार के स्वीकृत विकास कार्यों झूठा श्रेय न लें नपं: कुसुम शर्मा

0
  • अपने भ्रष्टाचार को सामने रखें डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष: कुसुम 

दल्लीराजहरा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने डौंडी नगर पंचायत के लिए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर की पहल पर स्वीकृत कार्यों का झूठा श्रेय लेने पर नगर पंचायत अध्यक्ष को आड़े हाथ लिया है।

कुसुम शर्मा ने कहा है डौंडी लोहारा नगर पंचायत में विभिन्न सामुदायिक भवनों की स्वीकृति भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर की मांग पर जनता की सुविधा के लिए उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव द्वारा दी गई है। लेकिन इसका श्रेय डौंडी लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लेने की कोशिश की जा रही है, जो कि उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। कुसुम शर्मा ने कहा है कि दूसरे के कार्यों को खुद के द्वारा स्वीकृत बताना नगर पंचायत अध्यक्ष को शोभा नहीं देता। नगर पंचायत अध्यक्ष को कांग्रेस के शासन काल में स्वीकृत कार्यों और उनके किए गए भ्रष्टाचार को बताना चाहिए और उसका श्रेय लेना चाहिए। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार में स्वीकृत सभी कार्य बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के प्रयासों से स्वीकृत हुए हैं जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी की सरकार और नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव को जाता है। झूठा श्रेय लेने का प्रयास करने की कोशिश करना नगर पंचायत अध्यक्ष की घटिया मानसिकता को प्रदर्शित करता है। उन्हें खुद के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी, जनता के पैसे के दुरुपयोग और पैसे की लूट जो हुई है उसको जनता के सामने लाना चाहिए था। डौडी लोहारा की जनता की आंखों में धूल झोंकना अध्यक्ष बंद करें। महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुसुम शर्मा ने आगे कहा कि नगर में विद्युतीकरण के लिए 2 करोड़ 68 लाख रुपए स्वीकृत होने के कगार पर है जिसकी अनुशंसा मेरे प्रयास से उस समय के क्षेत्रीय सांसद मोहन मण्डावी ने की थी, जिसके कारण नगर के विभिन्न वार्डों में विद्युतीकरण हेतु 2 करोड़ 68 लाख की स्वीकृत होने को है। इसका श्रेय भी नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा लेने की कोशिश की जा रही है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डौडी लोहारा की जनता बहुत अच्छे से जानती है कि आपके कार्यकाल में विकास हुआ है या विनाश? आज नगर में चारों ओर कूड़ा कचरे का ढेर लगा है,नालियां बजबजा रही हैं, लोग छोटे-छोटे कार्यों हेतु नगर पंचायत कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं फिर भी उनका काम नहीं हो रहा है। आप अपने चहते ठेकेदारों के साथ भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी में मगन हैं। नगर के विकास से आपको कोई लेना देना नहीं है। आपके कार्यकाल के सारे काले कारनामे बहुत जल्द जनता के सामने लाए जाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष द्वारा विकास कार्यों की स्वीकृति का झूठा श्रेय लेने की निंदा की है। निंदा निंदा करने वालों में मंडल अध्यक्ष रूपेश सिंह, महामंत्री दारासिंह, सुरेश देशमुख, टेकराम पटेल, जयलाल मालेकर, इकबाल अरोरा, रवि जैन, जीवराखन, मोहन निषाद, वीरसिंह निषाद, वीरसिंह ठाकुर, हीरा ठाकुर, हरिश्चंद्र श्रीवास, चंद्रहास पटेल, रूपराम ठाकुर, देवदयाल जैन, अभय साहू, अनिल पटेल एवं अन्य शामिल हैं।

अवैध शराब परिवहन करने वाले 01 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जप्त

दल्लीराजहरा पुलिस अधीक्षक श्री एस.आर. भगत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी, नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा डॉ0 चित्रा वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राजहरा सुनील तिर्की के नेतृत्व में अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना राजहरा स्टाफ द्वारा दिनांक 29.11.2024 को मुखबीर की सूचना पर चिखलाकसा आत्मानंद स्कूल के सामने एक बैग मे अधिक मात्रा में शराब परिवहन करते आरोपी सुनील कुमार पिता स्व0 भीम बहादुर राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 05, 256 चौंक दल्लीराजहरा थाना राजहरा जिला बालोद को पकडा गया जिसे अधिक मात्रा में शराब रखने के संबंध में कोई दस्तावेज हो तो पेश करने नोटिस दिया गया आरोपी सुनील कुमार द्वारा अवैध शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना बताने पर आरोपी के कब्जे से 48 पौवा शोले देशी प्लेन शराब जुमला 8.640 बल्क लीटर कीमती 4320 रूपये जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।

कार बेचकर की धोखाधड़ी, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना भानपुरी क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुरकुची के पंचनाम नाईक के साथ वाहन बिक्री के नाम पर 1 लाख 70 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी कर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना भानपुरी में मुरकुची निवासी पंचराम नाईक पिता स्व. पूरन सिंह नाईक जाति कलार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कांवड़गांव निवासी दुर्वाशा पाण्डेय पिता हेमंत पाण्डेय ने अपनी कार टाटा टियागो सीजी 17 केयू 6393 बीते 24 जून को स्टाम्प पेपर में लिखकर गवाह लोकेश पाण्डेय, जयप्रकाश पटेल के समक्ष 1 लाख 70 हजार रूपए में उसके पास बेची। खरीदने के बाद कार को पंचराम नाइक अपने घर ले गया था। 27 जून को दुर्वाशा पाण्डेय पंचराम घर जाकर किसी की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर एक दिन के लिए कार मांगकर ले गया और कार को वापस नहीं दिया। दुर्वाशा ने छल कपट कर धोखाधड़ी की है। रिपोर्ट पर थाना भानपुरी में धारा 420 भादवि का मामला कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी भानपुरी प्रवीण भारती के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी भानपुरी अमित पदमशाली के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु टीम रवाना की गई। टीम द्वारा आरोपी को जगदलपुर से पुलिस हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा आरोप कबूल कर लिया गया। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक अमित पदमशाली, उप निरीक्षक शत्रुधन नाग, प्रधान आरक्षक सुंदर बघेल, राधेलाल कोर्राम, आरक्षक छबिलाल सोम, महेंद्र शोरी, प्रदीप कश्यप, सरोज सेठिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सक्रिय सदस्यता अभियान में बालोद जिला प्रदेश में तीसरे स्थान पहुचने पर बधाई

0

प्राथमिक सदस्यता, सक्रिय सदस्यता अभियान को अंतिम स्वरूप देने साथ ही संगठन पर्व (संगठन चुनाव) को लेकर प्रदेश कार्यशाला मे प्रांत स्तर पर सक्रिय सदस्यता अभियान मे बालोद जिला को मिले लक्ष्य को 97℅ पुरा करते हुए प्रदेश में तिसरे स्थान प्राप्त करने पर बैठक में भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरणसिंह देव जी, श्री नरेश बंसल जी राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी  गजेंद्र पटेल जी चुनाव पर्यवेक्षक ,प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी व वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बधाई दी गई

जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू जी एवं जिला महामंत्री व सक्रिय सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी राकेश यादव जी, प्रीतम साहू जी, चेमन देशमुख जी ने जिला को मिले लक्ष्य को पुरा करने अभियान में जुड़े समस्त प्रभारी ,मंडल अध्यक्षो,मंडल टोली एवं समस्त वरिष्ठ जनो, जनप्रतिनिधियों, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओ को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है

पूरा धान नहीं खरीदने के लिए साजिश कर रही है भाजपा सरकार: सुशील मौर्य

0
  •  छुट्टियों में ही गुजर जाएंगे ज्यादातर दिन: मौर्य 

जगदलपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने धान खरीदी को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों का पूरा धान नहीं खरीदने के लिए साजिश रच रही है। विष्णु देव साय सरकार की नई नीति से स्पष्ट है कि वह किसानों से धान खरीदी कम करना चाहती है।

सुशील मौर्य ने कहा है कि इस बार 160 लाख मिट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य सरकार ने रखा है। इसके लिए 14 नवंबर से 31 जनवरी तक का समय निर्धारित है। शनिवार, रविवार और सरकारी छुट्टियों को घटाकर कुल 47 दिन धान खरीदी के लिए मिल रहे हैं। इसका मतलब यह है कि प्रति दिन सरकार को लगभग साढे तीन लाख मिट्रिक टन की खरीदी प्रति करनी होगी, तब कहीं जाकर लक्ष्य पूरा होगा। वर्तमान में जिस रफ्तार से धान खरीदी हो रही है, उसमें लक्ष्य प्राप्त करना असंभव लग रहा है। मौर्य ने कहा कि सोसाइटियों को निर्देश है कि एक दिन में अधिकतम 752 क्विंटल यानि 1880 कट्टा धान ही खरीदा जाना है। ऐसे में किसान का बचा धान बेचने के लिए तारीख दी जा रही है। सरकार ने यह घोषणा की है कि 72 घंटे में किसानों के खाते में पैसा आएगा, लेकिन जो लोग 14 नवंबर को घान बेचे थे, उनके खाते में रकम अब तक नहीं आई है, जो रकम आ रही है वह एकमुश्त मुप्त 3100 रुपए की दर से नहीं है। सिर्फ 2300 रू. प्रति क्विंटल की दर से राशि दी जा रही है। आनावरी रिपोर्ट गलत बनाई जा रही है। इसी के आधार पर मात्र 9 से 12- 14 क्विंटल तक ही धान खरीदा जा रहा है। किसानों से पूरा 21 क्विंटल धान नहीं खरीदा जा रहा है। बीज उत्पादक किसानों से सोसायटी में धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान खरीदी केंद्रो में टोकन नहीं जारी किया जा रहा है। किसान घंटो खड़े रहते हैं।आनलाईन टोकन सिस्टम के कारण किसानों को 15 दिन बाद का भी टोकन नही मिल रहा है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने आगे कहा कि धान की कीमत का भुगतान 3217 रू. में करे क्योंकि 3100 रू. भाजपा ने अपने चुनावी वायदे में कहा था। केन्द्र सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 117 रू. बढ़ा दिया है। इस कारण इस वर्ष धान की खरीदी 3100 रू. से बढ़ाकर 3217 रू. में की जाए। कांग्रेस के समय भी कांग्रेस ने धान का समर्थन मूल्य 2500 देने का वादा किया था लेकिन समर्थन मूल्य बढ़ने पर कांग्रेस ने 2640 रू. में धान खरीदी की थी। धान उपार्जन की कांग्रेस सरकार की नीति को भाजपा सरकार ने बदल दिया है।

किसान, मिलर सभी त्रस्त: जैन

पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा विष्णुदेव साय सरकार की नई नीति के अनुसार 72 घंटे में बफर स्टॉक के उठाव की नीति को बदल दिया गया है। पहले इस प्रावधान के होने से समितियों के पास ये अधिकार होता था कि वे समय सीमा में उठाव न होने पर चुनौती दे सकें। अब जो बदलाव हुआ है उसके बाद बफर स्टॉक के उठाव की कोई सीमा ही नहीं है। धान खरीदी केंद्रों में जगह की कमी की समस्या आ रही है।पहले मार्कफेड द्वारा समस्त धान का निपटान 28 फरवरी तक कर देने की बाध्यता रखी गई थी। अब इसे बढ़ाकर 31 मार्च कर दिया गया है। धान खरीदी बंद होगी 31 जनवरी को यानि समितियों व संग्रहण केंद्रों में धान अब दो महीने तक रखा रह रहेगा।धान मीलिंग के लिए कांग्रेस सरकार ने प्रति क्विटल 120 रुपए देने का निर्णय लिया था, जिसका परिणाम यह हुआ था कि प्रदेश भर में 700 नई राइस मिलें खुली थीं। अब सरकार ने मिलर के लिए 120 रुपए को घटाकर 60 रुपए कर दिया है। इस कारण राईस मिलर हड़ताल पर हैं। धान सोसायटी में जाम है। मिलरों को 120 की जगह 60 रुपए देने के फैसले के बाद विभिन्न जिलों में राइस मिलर एसोसिएशन धान की मीलिंग करने में असमर्थता व्यक्त करने लगे हैं। इस दौरान मुख्य रूप से नेता प्रतिपक्ष उदयनाथ जेम्स, उपनेता प्रतिपक्ष राजेश राय, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता निषाद, पार्षद कमलेश पाठक, ललिता राव, सुखराम नाग, ज़ाहिद हुसैन, सायमा अशरफ, अनुराग महतो, शादाब अहमद आदि मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS