City Media - Page 565 of 1856 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 565

मवेशी तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
  • दो पिकप वाहनो में 21 नग गौवंश (मवेशी) को किया गया बरामद।
  • गौवंश (मवेशी) का स्वास्थ्य परीक्षण कर चुल्हापथरा के गौशाला में सुरक्षार्थ रखा गया।
  • आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड हेतु न्यायालय पेश किया गया।

नाम आरोपी :-

1. लोमस साहू पिता संजय साहू उम्र 22 वर्ष साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी छ०ग०

2. दुष्यंत साहू पिता घनाराम साहू उम्र 19 वर्ष साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद छ०ग०

3. इन्द्रजीत साहू पिता भूवन लाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन भखारा वार्ड कमांक 04 नवा गली पारा थाना भखारा जिला धमतरी छ०ग०

4. भूपेन्द्र यादव पिता बसंत यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 06 महावीर चौक भखारा थाना भखारा जिला धमतरी छ०ग०

अवैध मादक पदार्थ गांजा/शराब/गौवशी की तस्करी एवं परिवहन के रोकथाम हेतु  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर  पुलिस अधीक्षक महोदय बालोद एस०आर० भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक

सुशील कुमार नायक के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद  योनीफास एक्का व थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को दो पिकप वाहनो में 21 नग गौवंशी को परिवहन करते 04 आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।

विवरण :- संक्षिप्त इस प्रकार है कि मुखबिर से सूचना मिला कि एक सफेद पिकप वाहन कमांक सीजी 04 पी एच 3156 तथा एक नीला पिकप वाहन कमांक सीजी 08 ए व्ही 5069 के चालक तथा कन्डेक्टर द्वारा उक्त दोनो पिकप वाहन में अवैध रूप से मवेशी ठुस-ठुस कर भरकर अवैध रूप से धमतरी तरफ से चारामा कि ओर जा रहे हैं कि सूचना पर थाना पुरूर पुलिस द्वारा एन एच 30 मार्ग राजारावपठार ग्राम करेंझर में एमसीपी लगाकर दोनो वाहनो को रोककर चेक करने पर दोनो वाहनो में गौवंश मवेशी को परिवहन करते पकडा गया। जिनसे नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. वाहन कमांक सीजी 04 पी एच 3156 का चालक लोमस साहू पिता संजय साहू उम्र 22 वर्ष साकिन खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी छ0ग0 2. दुष्यंत साहू पिता घनाराम साहू उम्र 19 वर्ष साकिन बागतराई थाना पुरूर जिला बालोद छ०ग० 3. वाहन कमांक सीजी 08 ए व्ही 5069 का चालक इन्द्रजीत साहू पिता भूवन लाल साहू उम्र 33 वर्ष साकिन भखारा वार्ड कमांक 04 नवा गली पारा थाना भखारा जिला धमतरी छ0ग0 4. भूपेन्द्र यादव पिता बसंत यादव उम्र 26 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 06 महावीर चौक भखारा थाना भखारा जिला धमतरी छ०ग० का रहने वाला बताये उक्त दोनो वाहन में 21 नग मवेशी भरकर पोटियाडीह धमतरी से ग्राम मुसुरकुट्टा ले जाना बताये। तथा मौके पर गवाहो के वाहन उक्त दोनो पिकप वाहनो की तलाशी ली गई। एक सफेद पिकप वाहन क्रमांक सीजी 04 पी एच 3156 में कुल 10 नग मवेशी जिसमें 04 नग गाय लाल, 04 नग पीयूरा, 02 नग बछडा लाल कुल 10 नग तथा एक नीला पिकप वाहन क्रमांक सीजी 08 ए व्ही 5069 में 07 नग लाल बछडा, 04 नग पीयूरा कुल 11 नग कुल जुमला 21 नग को दुस-दुस कर कुरता पूर्वक भरकर बिना चारा पानी के व्यवस्था के पिकप में भरा गया था। उक्त मवेशीयो को हितेश वर्मा निवासी विवेकानंद कॉलोनी धमतरी के द्वारा भरवाने से ले जाना बताये। उक्त आरोपीयो के विरूध्द विधिवत् कार्यवाही कर थाना पुरूर अपराध क्रमांक 31/2024 धारा छ0ग0 कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 पशुओ के प्रति कुरता का निवासरण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) (डी) पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा आरोपीयो को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

 

• उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सउनि रूपेश्वर राम भगत, प्र०आर० विश्वजीत साहू, आरक्षक लिखन साहु, किशोर साहू, संदीप यादव, गुणेश यादव, सुरेश पटेल, छोटू सोनकर, उमाशंकर जारके, थनेन्द्र देवांगन की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत के निर्देशन में जुआरियों पर कड़ी कार्यवाही

0
  • थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद से 8 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54280 रुपए बरामद किया गया
  • साइबर सेल बालोद और थाना गुंदरदेही की कार्यवाही

 

 

पुलिस अधीक्षक बालोद  एस . आर. भगत के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील नायक के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुंदरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण में थाना गुण्डरदेही क्षेत्र के ग्राम ओटेबंद के नया तालाब के पास जुआ खेल रहे 8 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 17.02.24 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम ओटेबंद के तालाब के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे है कि सूचना पर साइबर सेल टीम और थाना गुण्डरदेही की टीम द्वारा घटना स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया रेड कार्यवाही में आरोपी 1.रोहित नायक पिता विजय नायक पता रिसाली भिलाई 2.ओम प्रकाश पिता विश्वनाथ पता खुर्सीपार भिलाई 3.गौकरण साहू पिता प्रभुराम साहू पता सिरसिदा गुंदरदेही 4.दुर्गेश बंजारे पिता मुन्ना बंजारे पता सिरसिदा गुंदरदेही 5.अकरम पिता सफीक खान पता गुण्डरदेही 6. अभिषेक चंद्राकर पिता यशवंत चंद्राकर पता कुथरेल दुर्ग,7. जीवन साहू पिता टोपी राम साहू पता ओटेबंद गुण्डरदेही 8. धनेश्वर निषाद पिता आनंद निषाद पता सलोनी अरजुंदा को 52 पत्ती ताश से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से 54280 रुपए बरामद कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ परिषेध की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही किया गया

 

उक्त प्रकरण में आरोपी गिरफ्तारी में सायबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोेगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, विवेक शाही, आरक्षक पूरन देवांगन, आकाश दुबे, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे और थाना गुंदरदेही से प्रधान आरक्षक ज्ञानेश चंदेल की सराहनीय भूमिका रही है।

राजनगर के हल्का पटवारी की मनमानी पहुंची चरम पर

0

बकावंड बकावंड तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत राजनगर के पटवारी हल्का नंबर 23 में पदस्थ पटवारी शोभाराम कुमर अपने कार्यालय से नदारद रहते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को आय, निवास व जाति प्रमाण पत्र बनवाने एवं जमीन राजस्व संबंधी कार्य कराने में दिक्कत हो रही है। राजनगर के ग्रामीण परेशान हैं। पटवारी कार्यालय में नहीं बैठते और जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र व राजस्व भूमि से संबंधित काम के लिए फोन करने पर वे फोन भी नहीं उठाते। परेशान ग्रामीण पटवारी की कार्यप्रणाली के संबंध में तहसीलदार से कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर तहसीलदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इसे लेकर ग्रामीण बहुत ज्यादा आक्रोशित हो चले हैं।

बस्तर के पदाधिकारी शामिल हुए भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में

0
  •  बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह भी हुए शामिल

जगदलपुर नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में 17 एवं 18 फरवरी को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रुपसिंह मंडावी और अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।

अधिवेशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बस्तर जिला भाजपा अध्यक्ष रूपसिंह मंडावी भी शामिल हुए। रुपसिंह मंडावी ने बताया कि अधिवेशन में पार्टी के देशभर से प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया गया। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया गया। श्री मंडावी ने बताया कि उद्घाटन सत्र में मुख्य अथिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह एवं अमित शाह थे। स्वागत भाषण वीरेंद्र सचदेवा प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली ने दिया। जेपी नड्डा ने कहा कि पिछला दशक भाजपा के लिए उपलब्धियों से भरा रहा।2009 मे 18 प्रतिशत वोट शेयर, 2014 मे 31 प्रतिशत वोट शेयर एवं 2019 मे 37 प्रतिशत वोट शेयर भाजपा को मिले हैं। 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2014 से पहले मात्र 5 राज्यों मे सरकार हुआ करती थी। वर्तमान मे एनडीए की 17 राज्यों में सरकारें हैं। भाजपा की 12 राज्यों मे सरकारें हैं।2019 के बाद 26 मे से 16 राज्यों में भाजपा ने चुनाव जीते हैं। उत्तरप्रदेश मे 34 साल बाद भाजपा सरकार रिपीट हुई। पश्चिम बंगाल मे 10 प्रतिशत वोट से बढकर 38 प्रतिशत वोट हमें मिले। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव मे 2 सीट से बढकर 74 सीटें हमें प्राप्त हुई। हरियाणा मे पहेली बार भाजपा की सरकार बनी। 2023 में हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव में हमारा वोट शेयर 38 प्रतिशत से बढकर 46 प्रतिशत हुआ और हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मध्यप्रदेश में वोट शेयर 41 प्रतिशत वोट से बढ़कर 48 प्रतिशत हो गया। श्री नड्डा ने कहा कि राजस्थान मे 3प्रतिशत वोट शेयर बढ़े। तेलंगाना मे 7 से बढ़कर 14 प्रतिशत वोट शेयर भाजपा को प्राप्त हुआ।  नड्डा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन विधेयक पास हुआ। अनुच्छेद 370 हटाया। राम मंदिर का निर्माण हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न दिया गया। 315 मेडिकल कॉलेज खोले गए। चंद्रयान की शॉफ्ट लैंडिंग हुई।विदेश मे फंसे भारतीयों को सुरक्षित भारत लाया गया। 21 जून को योग दिवस के रूप मे चुना गया। 8 लाख 74 हजार बूथों पर बूथ समितियां बनी। रुपसिंह मंडावी ने बताया कि अधिवेशन में मोदी सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई और पदाधिकारियों को टिप्स दिए गए।

हमने बनाया है हम ही सवारेंगे – किरण देव

0
  • प्रधानमंत्री उषा योजना अंतर्गत मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मद से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के लिए 100 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक  किरण देव ने कहा कि बस्तर वासियों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि हमारे सबके अथक प्रयास एवं मांग पर केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उषा योजना के अंर्तगत मल्टी डिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी मद से शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय को 100 करोड़ रुपए का अनुदान राशि स्वीकृत किया गया है। श्री किरण देव ने कहा हमारी सरकार ने आदिवासी अंचल में इस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी जिससे इस क्षेत्र के वासियों को उच्च श्रेणी की शिक्षा प्रदान की जा सके। अब दुबारा हमारी सरकार द्वारा इसका उन्नयन कर 20 नए विभाग आरंभ करने हेतु बजट में प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में आधारभूत संरचना का विस्तार करने हेतु 100 करोड़ रुपए का आबंटन किया गया है जो कि हमारी डबल इंजन की सरकार द्वारा विकास की प्रतिबद्धता को दिखाता है।

यह कदम बस्तर क्षेत्र के विकास की स्वर्णिम गाथा लिखेगा और इस हेतु हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जी, राज्य के मुखिया विष्णु देव साय जी एवं उच्च शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल जी का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने हमारे बस्तर अंचल के वासियों को उत्कृष्ट शिक्षा एवं रोजगार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पूर्ण किया। साथ ही क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा के प्रति हम हर संभव प्रयास करते रहेंगे । विश्वविद्यालय के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा हमारे सामूहिक प्रयास से विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने का कार्य करेगा ।

रायपुर से अयोध्या तक सीधे उडान सेवा प्रारंभ करने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने केंद्रीय नागरिक व उड्डयन मंत्री को लिखा पत्र

0

छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने अपने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने भारत मंडपम पहुंचे । राष्ट्रीय अधिवेशन के कार्यक्रम पश्चात श्री किरण देव ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर रायपुर से अयोध्या धाम तक सीधे फ्लाइट प्रारंभ करने संबंधी पत्र देकर मांग रखा ,साथ ही जगदलपुर से नियमित इंडिगो विमान 31 मार्च से विमान सेवा शुरू करने के लिए केंद्रीय मंत्री जी का आभार व्यक्त किया । ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने विधायक  किरण देव की मांग पर सहमति देते रायपुर से अयोध्या धाम के सीधे फ्लाइट मांग पर जल्द विचार कर अवगत कराए जाने की बात कही ।

 

वार्ड क्रमांक 19 के पार्षद मोइनुद्दीन खान पुनः भाजपा में हुए शामिल

0

दल्लीराजहरा भारतीय जनता पार्टी दल्लीराजहरा मंडल बैठक में सर्वसम्मति से वार्ड क्रमांक 19 पार्षद मोईनुद्दीन खान को जिला महामंत्री देवेंद्र जायसवाल एवं मंडल प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष नरेश यदु मंडल अध्यक्ष राकेश द्विवेदी द्वारा भाजपा प्रवेश कराया गया पार्षद मोइनुद्दीन ने कहा कि मोदी जी के कार्य एवं छत्तीसगढ़ में भाजपा के विकास को देख प्रभावित होकर पुनः भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश हेतु निवेदन किया था पार्टी द्वारा मुझे शामिल कर मेरा सम्मान बढ़ाया है मैं भारतीय जनता पार्टी में निष्ठा पूर्वक कार्य करूंगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पार्षदों द्वारा पार्टी प्रवेश पर उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश जयसवाल महेश पांडे राजेश दसोड़े धर्मेंद्र गडियोक नगर पालिका उपाध्यक्ष संतोष देवांगन पार्षद दल के नेता बॉबी छतवाल मंडल के महामंत्री महेंद्र सिंह मदन माईती मंडल के उपाध्यक्ष रमेश गुर्जर सुजीत झा रामेश्वर साहू कोषाध्यक्ष रमेश जैन पार्षद सोहद्रा ठाकुर राजेश कांबले , मनोज दुबे ममता नेताम प्रमिला पारकर टी ज्योति हेमंत गौतम ताम्रधज सुधाकर विजय भान मुस्ताक अहमद स्वाधीन जैन जयदीप गुप्ता सुमित जैन अंकित जायसवाल एम श्रीजीत, दमन दीप, सुरेंद्र बेहरा भूपेंद्र श्रीवास,इमरान अहमद दुष्यंत राजपूत,सागर गनीर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण सिन्हा महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता मरकाम रानू ठाकुर, कुमारी रावटे श्याम जायसवाल मेवा पटेल राकेश कोसरे भूषण निर्मलकर एवं भारतीय जनता पार्टी के जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शराब के नशे में पेट्रोल पंप पर लड़ाई झगड़ा करने वाले 03 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

दल्लीराजहरा लोकेश कुमार ठाकुर ने लिखित शिकायत आवेदन किया कि दिनांक 16.02.2024 के रात्रि करीबन 08.30 बजे दो युवक मोटर सायकल से प्रार्थी लोकेश कुमार ठाकुर के ग्राम पुरवाटोला में स्थित पेट्रोल पंप में पेट्रोल डलवाने जो पेट्रोल डलाकर प्रार्थी लोकेश ठाकुर से बाद-विवाद, बहसबाजी करके चले गये कुछ समय बाद पुनः दोनो युवक मोटर सायकल मे आये और 110 रूपये का पेट्रोल डलाने के बाद बहस करते बिल मांगने लगा प्रार्थी लोकेश ठाकुर द्वारा अभी बिल नहीं निकल पायेगा थोड़ी देर रुक जाओं बोलने पर दोनो व्यक्ति प्रार्थी से वाद विवाद, झगडा लडाई कर चला गया, और दोनो व्यक्ति पुनः अपने अन्य 05 दोस्तों के साथ आकर प्रार्थी से गाली गलौज कर, वाद विवाद कर मारने पिटने पर उतारू होकर मारने के लिये दौड़ाया है, प्रार्थी लोकेश ठाकुर के शिकायत आवेदन जांच पर वाद विवाद कर झगड़ा लड़ाई करने वाले अनावेदकगण 01. देवेन्द्र कुमार गावड़े पिता अनुप कुमार गावड़े उम्र 21 वर्ष साकिन शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 02. सागर सिंह चुरेन्द्र पिता गजराज सिंह चुरेन्द्र उम्र 21 वर्ष निवासी शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 03. तिलोचन कुमार देवहारी पिता लालसिह देवहारी उम्र 19 वर्ष साकिन बोरगांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) एवं इनके 04 अन्य नाबालिग साथियों को तलब कर पुछताछ करने प्रार्थी के साथ शराब के नशे में ठाकुर पेट्रोल पंप के संचालक के पुत्र लोकेश ठाकुर से वाद विवाद कर लड़ाई झगड़ा करना मारने पीटने के दौड़ाना स्वीकार करने पर 04 नाबालिग लड़कों को समझाईस देकर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा संज्ञेय अपराध की रोकथाम हेतु अनावेदकगण 01. देवेन्द्र कुमार गावड़े पिता अनुप कुमार गावड़े उम्र 21 वर्ष साकिन शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 02. सागर सिंह चुरेन्द्र पिता गजराज सिंह चुरेन्द्र उम्र 21 वर्ष निवासी शिकारीटोला थाना दल्लीराजहरा 03. तिलोचन कुमार देवहारी पिता लालसिह देवहारी उम्र 19 वर्ष साकिन बोरगांव थाना डौण्डी जिला बालोद (छ.ग.) के विरूध्द धारा 151/107,116 (3) जाफौ के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।

शराब पीने के लिए पैसा मंगाने पर नहीं देने पर थर्माकोल कटर से वार कर चोट पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

0

दल्लीरजहरा तुषार तिवारी पिता प्रकाश तिवारी उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड कमांक 02 पंडरदल्ली थाना राजहरा जो दिनांक 16.02.2024 के रात्रि 08.30 बजे शिव मंदिर तालाब के पास बैठा था उसी समय आरोपी पृथ्वी नेपाली उर्फ पोकू पिता स्व. राजकुमार नेपाली उम्र 28 वर्ष सा. वार्ड क्र. 02 पंडरदल्ली थाना राजहरा जिला बालोद, प्रार्थी तुषार तिवारी के पास आया और तुषार तिवारी को शराब पीने के लिये पैसे का मांग करने लगे तुषार तिवारी ने शराब के लिये पैसा देने से मना किया तो आरोपी पृथ्वी नेपाली ने मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे थर्माकोल कटर से प्रार्थी के पीठ पर वार कर चोट पहुंचाया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध धारा 294,506,323,327,324 भादवि कायम कर आरोपी पृथ्वी नेपाली से एक थर्माकोल कटर जप्त कर दिनांक 17.02. 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।

राजभवन में लंबित सर्व समाज के आरक्षण विधेयक पर स्थिति स्पष्ट करे साय सरकार :दीपक बैज

0
  •  भाजपा का चरित्र है आरक्षण विरोधी: बैज

जगदलपुर बस्तर के लोकसभा सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती के चलते ही पूर्ववर्ती सरकार द्वारा पारित 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक विगत 14 माह से भी ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी राजभवन में लंबित है। भाजपाइयों के षड्यंत्र के चलते ही छत्तीसगढ़ की बहुसंख्यक अबादी को उसके शिक्षा और रोजगार के अधिकार को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाले प्रावधान के 76 प्रतिशत आरक्षण से वंचित रखा गया है।

दीपक बैज ने कहा है कि भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत, अनुसूचित जाति के लिए उनकी आबादी के अनुरूप 13 प्रतिशत और अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान आरक्षण विधेयक 2022 में किया है। सभी वर्गो के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले ईडब्ल्यूएस के लिए भी 4 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था उस विधेयक में है। भाजपा नेताओं के षडयंत्र और दुर्भावना के चलते आरक्षण विधेयक को लंबित रखा गया है। अब तो प्रदेश में तथाकथित डबल इंजन की सरकार है, राजभवन में लंबित छत्तीसगढ़ नवीन आरक्षण विधेयक पर अपनी स्थिती स्पष्ट करे विष्णुदेव साय सरकार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि भाजपा सामाजिक न्याय विरोधी है। विष्णुदेव साय सरकार नहीं चाहती कि स्थानीय आबादी को उनका अधिकार मिले। आरक्षण विरोधी भाजपाइयों के इशारे पर ही जन सरोकारों के महत्वपूर्ण 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक को राजभवन में लंबित रखा गया है। सरकार बनते ही अडानी के मुनाफे के लिए तत्परता से हसदेव में जंगल कटवाने वाले भाजपा नेता आरक्षण विधेयक का अनुमोदन करने की अपील राजयपाल से करें, अन्यथा अपने राजनैतिक पाखंड के लिए पौने तीन करोड़ छत्तीसगढ़िया जनता से माफी मांगे। आरक्षण विधेयक के संदर्भ में भाजपा से रुख स्पष्ट करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बताएं कि महामहिम से 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर शीघ्र हस्ताक्षर करने की अपील कब करेंगे?

MOST POPULAR

HOT NEWS