City Media - Page 7 of 1840 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 7

मन की बात में अबूझमाड़ की झलक क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का क्षण: मंत्री केदार कश्यप

0

मोदी के मन से निकली जनजातीय संस्कृति की तारीफ, खुशी से झूम उठे आदिवासी

पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए मंत्री कश्यप

अबूझमाड़ से मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप

नारायणपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण के प्रसारण के दौरान नारायणपुर जिले के ईरकभट्टी (अबूझमाड़) में आयोजित कार्यक्रम की झलक राष्ट्रीय मंच पर दिखाई देने से क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है।प्रदेश के वन मंत्री केदार कश्यप ने आज अबूझमाड़ के ईरकभट्टी में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। इस दौरान मंत्री केदार कश्यप पारंपरिक जनजातीय वेशभूषा में नजर आए। कार्यक्रम के प्रसारण में ईरकभट्टी की झलक दिखाए जाने को उन्होंने बस्तर और अबूझमाड़ के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि देश के सबसे लोकप्रिय जनसंवाद कार्यक्रम में अबूझमाड़ के ईरकभट्टी की तस्वीर दिखाई देना यहां के लोगों के लिए सम्मान और आत्मगौरव का विषय है।

इससे यह संदेश जाता है कि देश के दूरस्थ वनांचलों की पहचान और संस्कृति राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सदैव समाज को सकारात्मक दिशा देने वाले होते हैं। ‘मन की बात’ केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों को जोड़ने वाला संवाद का माध्यम बन चुका है। इसके माध्यम से समाज में नवाचार, जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता जैसे विषयों को नई प्रेरणा मिलती है। श्री कश्यप ने कहा कि ईरकभट्टी जैसे दुर्गम क्षेत्र की उपस्थिति राष्ट्रीय प्रसारण में दिखाई देने से स्थानीय युवाओं, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इससे क्षेत्र के लोगों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे विकास एवं राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ आज तेजी से विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है और यहां की सकारात्मक तस्वीर देश के सामने आना पूरे बस्तर अंचल के लिए गर्व की बात है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की सोच का प्रभाव दूरस्थ क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के अध्यक्ष रूपसाय सलाम एवं प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी भी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार में युवा इको क्लब बड़े मुरमा और प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

0

जनप्रतिनिधियों ने जमकर सराहा पहल को

जगदलपुर विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत गुमलवाड़ा में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम में युवा एवं इको क्लब शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमुरमा के “दो कदम प्रकृति की ओर” के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव को मिट्टी से निर्मित घोंसला भेंट कर प्रकृति एवं पक्षी संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।विकासखंड शिक्षा अधिकारी अनिल दास एवं सहायक विकासखंड अधिकारी राजेश गुप्ता के मार्गदर्शन में इको क्लब की टीम ने विभागीय स्टॉल के माध्यम से क्लब द्वारा संचालित विभिन्न पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को दी। इस दौरान इको क्लब प्रभारी मनीष अहीर, इको क्लब अध्यक्ष साक्षी कश्यप, कांता प्रसाद वैद्य, समीर नाग सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में युवा इको क्लब की भूमिका को प्रेरणादायी बताया गया।युवा एवं इको क्लब बड़ेमुरमा एवं प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा टीम छत्तीसगढ़ लगातार प्रकृति संरक्षण, पक्षी बचाओ अभियान, सीड बॉल निर्माण एवं पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य कर रहा है।

चिउरगांव में दहशत फैला रहा युवक गिरफ्तार

0

बकावंड करपावंड थाना पुलिस ने चाकू दिखा कर लोगों को डरा धमका रहे और दहशत फैला रहे 28 वर्षीय आरोपी संतोष कुमार मंडल पिता कमल किशोर मंडल निवासी चिउरगांव को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने गांव में ही यह हरकत कर रहा था। थाना प्रभारी निरीक्षक शिवानंद सिंह की टीम गठित ने ग्राम चिउरगांव में दबिश देकर आरोपी संतोष मंडल को पकड़ा। उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया है। आरोपी संतोष कुमार मंडल के खिलाफ थाना करपावंड में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे जेल दाखिल कराया गया।आरोपी को पकड़ने में निरीक्षक शिवानंद सिंह, उप निरीक्षक हरिश्चंद्र निषाद, प्रधान आरक्षक रामनाथ भारती, घासीराम चंदेल, आरक्षक निरंजन महानदी, जयराम बघेल का योगदान रहा।

हमें सही दिशा दिखाते हैं पत्रकार: किरण सिंह देव

0

हमें सही राह दिखाती है कलम से की गई आलोचना: संजय पांडेय

पत्रकार सम्मान सम्मान समारोह का आयोजन

जगदलपुर भारत में हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा आज 30 मई को जगदलपुर के पत्रकार भवन में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में स्थानीय विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडेय, बीजेपी मीडिया सेल के प्रभारी आलोक अवस्थी बतौर अतिथि उपस्थित रहे।

महापौर संजय पांडेय ने सभी पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए कहा कि पत्रकारों द्वारा की जाने वाली आलोचना जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं को उनकी खामियों से अवगत कराती है।. इसलिए हमें ऎसी आलोचनाओं को सकारात्मक नजरिये से देखते हुए अपनी गलतियां सुधारने का प्रयास करना चाहिए। अपने अनुभव साझा करते हुए मेयर संजय पांडेय ने कहा- मैं ऎसी आलोचनाओं को पढ़ और सुनकर हमेशा आत्मचिंतन करता हूं है, और गलतियां सुधारने का प्रयास करता हूं। पांडेय ने पत्रकारों से अपेक्षा की कि हमारी खामियों को उजागर करने के साथ ही हमारे अच्छे कार्यों को भी जन मानस तक पहुंचाने का काम करें। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने बस्तर के पत्रकार साथियों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन हमें हमेशा दिशा देता है। आपके समक्ष चुनौतियां भी रहती हैं, आप सभी को संतुष्ट नहीं कर सकते, मगर उन्हें सही दिशा जरूर दिखा सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया सेल इंचार्ज आलोक अवस्थी ने भी विचार रखे।

ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन, सेवा, मित्रता और एकता का सशक्त अभियान

0

सेवा के जरिए लोगों के बीच खुशियां बिखेर रहा है यह संगठन

जगदलपुर ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन महिलाओं द्वारा संचालित देश की अग्रणी सामाजिक संस्था है। यह संस्था यूनाइटेड इन सर्विस (सेवा में एकजुट) के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। संस्था का ध्येय वाक्य “फ्रेंडशिप, यूनिटी, सर्विस (मित्रता, एकता, सेवा) है, जो सभी लीनेस क्लबों को एक सूत्र में बांधता है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लीनेस संगठन अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।

कनाडा में यह संगठन स्वान्स (वी सर्व, नर्चर एंड असिस्ट ) अर्थात हम सेवा करते हैं, संरक्षण देते हैं और सहयोग प्रदान करते हैं” के नाम से कार्यरत है, जबकि यूनाइटेड किंगडम (यूके) में इसका प्रेरक संदेश “सर्विस विथ ए नेवर एंडिंग स्माइल” अर्थात “अनवरत मुस्कान के साथ सेवा” है। ऑर्गनाइजेशन आज देश के लगभग 25 राज्यों में अपनी सक्रिय उपस्थिति के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। संस्था की लगभग 8 हजार सदस्याएं विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक सहायता एवं जागरूकता पहुंचाने का कार्य कर रही हैं। दिल्ली, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब, चंडीगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, , मुंबई, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश सहित देश के अनेक राज्यों में लीनेस क्लब सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में संलग्न हैं।संस्था की गतिविधियां अब भारत की सीमाओं से आगे बढ़कर ऑस्ट्रेलिया और कनाडा तक पहुंच चुकी हैं।संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में व्यापक कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहायता, पुस्तक एवं स्टेशनरी वितरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य, कार्यक्रम, साइबर क्राइम जागरूकता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति अभियान, महिला सुरक्षा, कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण, नैतिक शिक्षा तथा विभिन्न जन कल्याणकारी परियोजनाएं संचालित की जाती हैं। बच्चों एवं किशोरियों में बचपन से ही सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा जूनियर क्लब्स की स्थापना की गई है। यह पहल नई पीढ़ी को समाज सेवा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।संस्था की चीफ पैट्रन लीनेस इंदु मेहता (चंडीगढ़) तथा वर्तमान ऑल इंडिया प्रेसीडेंट लीनेस आशा मोहन (बंगलुरू) के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

छत्तीसगढ़ में लीनेस संगठन

छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन की शाखा डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 “स्वर्णिम” के नाम से कार्यरत है। वर्तमान में इसकी प्रांतीय अध्यक्ष लीनेस रश्मि अग्रवाल, प्रांतीय सचिव (प्रशासनिक) लीनेस विभा भूटानी, सर्विस एक्टिविटी चेयरपर्सन लीनेस सीमा यादव तथा प्रांतीय कोषाध्यक्ष लीनेस निर्मला ध्रुव हैं। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में वर्तमान में 42 लीनेस क्लब सक्रिय रूप से सेवा कार्यों में संलग्न हैं। संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष लीनेस रश्मि अग्रवाल का मुख्य उद्देश्य लीनेस संगठन का विस्तार ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक करना है, ताकि सेवा कार्यों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इसी उद्देश्य को साकार करते हुए उन्होंने अपने कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में 12 नए लीनेस क्लबों की स्थापना कर संगठन के विस्तार को नई गति प्रदान की है। इसके साथ ही बच्चों एवं बच्चियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करने के उद्देश्य से इस वर्ष 24 जूनियर क्लब्स की स्थापना भी की गई है, जो संगठन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

सेवा, मित्रता और एकता की पहल

लीनेस रश्मि अग्रवाल के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट सीजी-1 “स्वर्णिम” सेवा, मित्रता और एकता के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा छत्तीसगढ़ को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने हेतु निरंतर कार्यरत है। ऑल इंडिया लीनेस सर्विस ऑर्गनाइजेशन सेवा, मित्रता और एकता के अपने आदर्शों के साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के उत्थान हेतु निरंतर कार्यरत है तथा एक संवेदनशील, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है।

मोपेड से हो रही थी गांजा तस्करी, 12 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0

बालोद। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वाहन चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 12.100 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोपेड सहित कुल 6.25 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 28 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोपेड में गांजा लेकर कांकेर-चारामा मार्ग से रायपुर की ओर जा रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित मरकाटोला कैंप के सामने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।

कुछ समय बाद मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार एक टीवीएस एक्सएल 100 मोपेड क्रमांक CG 24 K-0170 वहां पहुंची। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन चालक को रोककर पूछताछ की।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रवि नेताम (40 वर्ष) निवासी ग्राम कनेरी मनेरीपारा, थाना क्षेत्र पुरूर, जिला बालोद बताया। वाहन की तलाशी लेने पर सामने रखी सफेद प्लास्टिक बोरी से छह पैकेट बरामद हुए, जिनमें खाकी रंग के टेप से लिपटा हुआ गांजा रखा था।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.100 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 5 हजार रुपए है, जब्त किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त मोपेड, जिसकी कीमत लगभग 20 हजार रुपए बताई गई है, को भी जब्त कर लिया गया। इस प्रकार कुल 6 लाख 25 हजार रुपए की जब्ती की गई।आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य विश्वजीत मेश्राम, भुजबल साहू, लिखन साहू, किशोर साहू, उमाशंकर जारके, धर्मेंद्र टांडेकर, थनेन्द्र देवांगन, संदीप यादव एवं मनोज मेश्राम की सराहनीय भूमिका रही।

बदलते बस्तर में खेल प्रतिभाओं को मिल रहा नया मंच

0

खेल परिसर और इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में चयन ट्रायल से खिलाड़ियों को नया अवसर

जगदलपुर बदलते बस्तर की नई तस्वीर अब खेलों के क्षेत्र में भी तेजी से उभरकर सामने आ रही है। युवाओं को खेलों के माध्यम से नई पहचान दिलाने, प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन किया गया, वहीं धरमपुरा खेल परिसर में आवासीय खेल अकादमी बस्तर चयन ट्रायल 2026-27 की शुरुआत के साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बड़ा मंच मिला है।

चयन प्रक्रिया में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिल रहा है।कलेक्टर बस्तर के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस चयन ट्रायल में खिलाड़ियों को एथलेटिक्स, फुटबॉल एवं तीरंदाजी खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जा रहा है।चयन प्रक्रिया के पहले चरण में खिलाड़ियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे खेल परिसर में उत्साह का वातावरण बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एथलेटिक्स में 95 खिलाड़ी, फुटबॉल में 137 खिलाड़ी तथा तीरंदाजी में 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस प्रकार कुल 248 खिलाड़ियों की सहभागिता दर्ज की गई। खिलाड़ियों की बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है और उन्हें बेहतर मंच उपलब्ध कराया जा रहा है।चयन ट्रायल में शामिल खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों के रहने, भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें। आवासीय खेल अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क शिक्षा, खेल किट, बीमा, उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सामग्री, आवास एवं भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को पेशेवर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा और वे भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।बदलते बस्तर में खेलों को नई दिशा देने की दिशा में लगातार प्रभावी पहल की जा रही है। बस्तर कलेक्टर ने कहा कि आवासीय खेल अकादमी के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और उच्चस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। यह अकादमी केवल प्रशिक्षण का केंद्र नहीं होगी, बल्कि खिलाड़ियों के समग्र विकास का मजबूत मंच बनेगी, जहां उन्हें निःशुल्क शिक्षा, उच्चस्तरीय कोचिंग, आधुनिक खेल सामग्री, खेल किट, बीमा, आवास एवं पौष्टिक भोजन जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को सही मार्गदर्शन, अनुशासन और बेहतर अवसर मिलने पर वे भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।बदलते बस्तर की इस नई सोच के तहत खेलों को बढ़ावा देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। खेल अधिकारी सुशांत पॉल ने बताया कि धरमपुरा खेल परिसर एवं इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में आवासीय खेल अकादमी चयन ट्रायल प्रक्रिया सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही है। खिलाड़ियों को बेहतर खेल वातावरण, आवश्यक सुविधाएं एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार कार्यरत है। उन्होंने जानकारी दी कि जगदलपुर में छत्तीसगढ़ का पहला आवासीय बालक फुटबॉल अकादमी प्रारंभ होना प्रदेश के खेल क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी, जिससे भविष्य में अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।बदलते बस्तर की यह बदलती तस्वीर इस बात का संकेत दे रही है कि अब यहां खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत मंच तैयार किया जा रहा है। आने वाले समय में यह पहल खिलाड़ियों को नई दिशा देने के साथ बस्तर को खेल गतिविधियों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

कोरर का चोर बुलेट राजा पहुंचा सींखचों के पीछे

0

जगदलपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की पार्किंग से चुराई थी बुलेट बाइक

आरोपी को कांकेर से पकड़ा गया बुलेट के साथ

जगदलपुर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस द्वारा अपराधी तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिटी कोतवाली पुलिस ने कांकेर जिले के कोरर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंवटीन टोला निवासी एक चोर बुलेट राजा को चोरी की बुलेट बाइक के साथ कांकेर से गिरफ्तार किया है।

गत 23 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड जगदलपुर के पार्किंग से मोटर सायकल बुलेट चोरी करने वाले आरोपी पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक धोत्रे सुमीत कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि दिनांक 23 फरवरी को हाउसिंग बोर्ड कालोनी जगदलपुर के पार्किंग से बुलेट मोटर सायकल की चोरी हुई थी। शिकायत मिलने के तुरंत बाद चोर को पकड़ने हेतु टीम गठित की गई थी। पतासाजी के दौरान हाउसिंग बोर्ड एवं शहर के विभिन्न स्थानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त सुशील नायक पिता संतोष नायक उम्र 20 साल जाति हल्बा निवासी केंवटीन टोला थाना कोरर जिला कांकेर के रूप में हुई। उसकी तलाश लगातार की जा रही थी। अंततः 27 मई को सुशील पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई। आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली और चोरी की बुलेट मोटर सायकल ओडी 07 टी 0494 को अपने गांव के घने जंगल में छुपा कर रखने की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी की निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस मामले को सुलझाने में कोतवाली थाने के निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, प्रमोद ठाकुर, प्रधान आरक्षक विनोद चांदने, आरक्षक सोनू गौतम, कृष्णा नेताम और राजू बघेल ने अहम भूमिका निभाई।

दल्ली राजहरा नपा के कर्मचारी का कारनामा, बेच दी दूसरे की जमीन, कोर्ट का आदेश दरकिनार

0

वार्ड -22 के पार्षद की भी है मिलीभगत की चर्चा

अर्जुन झा-

दली राजहरा नगर पालिका दल्ली राजहरा के राजस्व विभाग का एक कर्मचारी और एक वार्ड के पार्षद अब जमीन दलाली का काम करने लगे हैं। इन दोनों का दुस्साहस इस कदर बढ़ गया है कि, वे कोर्ट के फैसले की भी परवाह नहीं कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नगर पालिका के सीएमओ भी न्यायायिक व्यवस्था का पालन नहीं करवा पा रहे हैं।

जमीन की हेराफेरी का यह मामला दल्ली राजहरा नगर पालिका के वार्ड 22 का है। वार्ड की जमीन को दूसरे के नाम पर कर अवैध कमाई की जा रही है। इस कुत्सित कार्य में वार्ड के पार्षद, नगर पालिका के राजस्व विभाग का एक तथाकथित बुद्धिमान कर्मचारी शामिल है। पालिका बनने के साथ ही यहां पदस्थ यह बुद्धिमान कर्मचारी अपनी बुद्धिमता से बड़े बड़े कार्यों को अंजाम दे चुका है। सरकार किसी भी दल की रहे, यह कथित बुद्धिमान कर्मचारी अपने बोल बचन के दम पर जमीन की अफरातफरी करने में माहिर है। वर्तमान में इसके द्वारा उस जमीन दूसरे के पास बेच दी है, जिस पर एसडीएम, तहसीलदार के न्यायालय ने स्टे लगा रखा है। यह बुद्धिमान कर्मचारी नगर पालिका सीएमओ को गुमराह कर जमीन दूसरे को आबंटित कर दी है। आश्चर्य की बात है कि मामले में कोर्ट से स्टे मिलने के बाद भी नगर पालिका का तथाकथित बुद्धिमान कर्मचारी वार्ड पार्षद की मदद से उक्त जमीन को हड़पाने की जुगाड़ लगा चुका है।

न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर दूसरे की जमीन पर वह निर्माण कार्य करवा रहा है।दरअसल अपीलार्थी पुष्पा प्रसाद पति मनोज प्रसाद, निवासी वार्ड नम्बर 22 दल्ली राजहरा द्वारा न्यायालय अतिरिक्त तहसीलदार दल्ली राजहरा में वाद दायर कर अपनी जमीन पर दूसरे व्यक्ति द्वारा कब्जा किए जाने और अवैध निर्माण कराने की शिकायत करते हुए इस पर रोक लगाने की फरियाद की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए तहसील कोर्ट ने स्थगन आदेश जारी किया था।न्यायालय ने सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिया था कि स्टे ऑर्डर का पालन कराया जाना सुनिश्चित करें एवं की गई कार्यवाही से इस न्यायालय को अवगत कराएं। इसके बावजूद नगर पालिका के राजस्व विभाग के उक्त चतुर कर्मचारी ने खुद तो कोर्ट के आदेश की अवहेलना की और ऊपर से सीएमओ को भी अंधेरे में रखा।

नेहरू जी ने ही रखी थी मजबूत भारत की बुनियाद: रतिराम कोसमा

0

ब्लॉक कांग्रेस ने दी पं. नेहरू को श्रद्धांजलि

दल्ली राजहरा भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों एवं पदाधिकारियों ने नेहरूजी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनकी दूरदर्शी सोच, मजबूत विदेश नीति एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के कारण भारत ने विकास और प्रगति की मजबूत नींव प्राप्त की। उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा, उद्योग, वैज्ञानिक संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के रूप में जो विकास दिखाई देता है, उसकी आधारशिला पंडित नेहरू जी ने ही रखी थी। श्रद्धांजलि सभा को नगर पालिका के छाया अध्यक्ष रवि जायसवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू, इंटक नेता अभय सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के. ईश्वर राव, महामंत्री श्रीनिवास राव, पार्षद प्राची सिन्हा, रोशन पटेल, सूरज विहार, मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह एवं अजय छाजेड़ ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवीण शर्मा, अनूप कुमार, सुदामा शर्मा, रमेश कुमार सिन्हा, कृष्णा यादव, विजय जोगदंड, दिनेश उर्वसा, अजय बंटी नोन्हारे, महेंद्र अप्पू लक्ष्मण शर्मा, नितेश बामेश्वर, आसाराम साहू धीरपाल नेताम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव नितेश बामेश्वर द्वारा किया गया।

MOST POPULAR

HOT NEWS