City Media - Page 1023 of 1867 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 1023

बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया में भी गड़बड़ी – केदार

0

राज्य सरकार द्वारा बस्तर फाइटर्स की भर्ती में पारदर्शिता नही बरती गई है जिसके कारण कई होनहार युवकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है । बस्तर फाइटर्स की भर्ती में हुई धांधली की जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो । उक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कही है । कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित बस्तर के युवाओं को रोजगार देने के वादे के साथ सरकार में आई कांग्रेस सरकार ने बस्तर फाइटर्स भर्ती प्रक्रिया को भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा दिया , भर्ती प्रक्रिया में अधिक अंक पाने वालों की जगह कम अंक पाने वालों का चयन किया है पूरी भर्ती प्रक्रिया को देखने से समझ में आता है

कि प्रक्रिया में नियमों का पालन पूरी पारदर्शिता के साथ नही किया गया । कश्यप ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को प्रश्रय देकर सुनियोजित तरीके से पूरी नियम प्रक्रिया को शिथिल कर , योग्य अभ्यर्थियों को भर्ती से वंचित कर दिया गया है कांग्रेस पार्टी ने युवाओं को रोजगार देने की बड़ी बड़ी घोषणाएं की थी पर अब सुरक्षा मामले में भी जमकर भ्रष्टाचार किया गया है । जिन लोगो का चयन हुआ है वो स्थानीय नही है फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर चयन किया गया , फिजिकल मे अनफिट होने पर भी उन्हें अवसर दिया गया ,अभ्यर्थियों के कम अंक के बाद भी उन्हें इन्टरव्यू में मौका दिया गया , स्थानीय बोली को अवसर देने के नाम पर ऐसे अभ्यार्थियों का चयन किया जिन्हे स्थानीय बोली का अ,ब,स तक नहीं आता , पूरी चयन प्रक्रिया मे पैसे का जोर चला जिससे युवाओं के सुनहरे भविष्य का सपना टूट गया है । कश्यप ने कहा कि बस्तर फाइटर्स भर्ती में बस्तर के सैनिकों की भर्ती की जा रही है , और सैनिक की भर्ती में भी काग्रेस सरकार ने साजिश के तहत षड्यंत्रकारी तत्वों के द्वारा भ्रष्टाचार किया , जिसे बस्तर की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी । कश्यप ने सरकार से मांग की है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए।

राजहरा टाउनशिप के कर्मचारी बीएसपी आवासों का स्वयं आबंटन कर कर रहे हैं गोरखधंधा भारतीय मजदूर संघ

0


राजहरा खदान समूह में हो रहा भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है रोज नये नये भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं। जिससे खदान के कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने बताया कि ताजा भ्रष्टाचार राजहरा टाउनशिप का है। जहां नियमित कर्मचारियों को एक मकान आबंटन कराने में चप्पले घीस जाती है वहां टाउनशिप के कुछ कर्मचारी बीएसपी के खाली पड़े मकानों को बिना किसी प्रक्रिया के प्राईवेट पार्टी को अलग से आबंटन कर सलाना हजारों रूपये किराये का वसूलने में लगे हुए हैं और संघ को जानकारी मिली है कि यह गोरखधंधा राजहरा टाउनशिप में वर्षों से चल रहा है और उच्च अधिकारियों को भी इसकी जानकारी है उसके बाद भी किसी तरह की कार्यवाही का न करना बहुत से शंकाओं को जन्म देता है।

और साथ ही ईनकी कार्यशैली को भी दर्शाता है कि एक तरफ बीएसपी का नियमित कर्मचारी जर्जर आवासों में रहने को मजबूर हैं। और तो और उस जर्जर आवासों की मरम्मत की शिकायत करने के बाद भी राजहरा टाउनशिप के अधिकारियों द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है जोकि काफी शर्मनाक है। जिला मंत्री मुश्ताक अहमद ने नए प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि संघ के पास इस बात की लिखित शिकायत आयी है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

कि नगर प्रशासन विभाग के कर्मियों द्वारा राजहरा टाउनशिप में खाली पड़े आवासों को बिना कोई एलॉटमेंट के रहने के लिए लोगों को दे दिया जाता है जिसके एवज में नगर प्रशासन विभाग के कर्मीगणों द्वारा प्रत्येक माह एक निश्चित रकम वसूली जाती है। प्राप्त शिकायत के अध्ययन से यह स्थापित होता है कि उक्त कार्य संभवतः विगत कई दशकों से चला आ रहा है। इस सम्बन्ध में संघ को पूर्व में कई बार यह शिकायत मिली थी कि कर्मियों के पेमेंट से दो-दो आवासों का किराया पेनाल्टी सहित काटा गया है जिसका विरोध करने पर पैसा वापस तो मिल गया लेकिन जांच करने पर यह पाया गया कि नगर सेवा विभाग में इस तरह का गोरखधंधा एक आम बात है किन्तु किसी भी व्यक्ति द्वारा लिखित में शिकायत न देने के वजह से मामला दबा रहता था और प्रकाश में नहीं आता था। इस तरह के भ्रष्ट आचरणकरने वाले कर्मियों के स्वयं द्वारा किसी श्रम संगठन में पदाधिकारी रहने या फिर नगर सेवा विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों से घनिष्ठ सम्बन्ध होने के वजह से पीड़ित कर्मीगण चुप रहते थे और शिकायत करने से डरते थे। वर्तमान प्रकरण में यह बात सामने आयी है कि नगर प्रशासन विभाग के कर्मी द्वारा लगभग दो वर्ष पूर्व से एक मकान किसी निजी व्यक्ति को रहने के लिए प्रतिमाह रुपये 2000/- के किराये पर दे दिया गया। उक्त किराया राजहरा नगर सेवा विभाग में कार्यरत उक्त कर्मी द्वारा ही लिया जाता था

जिसकी कोई रसीद किरायदार को नहीं दी जाती थी और किरायदार को यही कहा जाता रहा कि उक्त आवास किराये लेने वाले कर्मी के नाम से ही आवंटित है इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है। लेकिन कुछ दिन पूर्व किरायदार व्यक्ति को यह जानकारी मिली कि उक्त आवास जिसमें वह प्रतिमाह रुपये 2000/- देकर किराये पर रह रहा था वह आवास नगर सेवा विभाग के कर्मी के नाम से नहीं बल्कि बीएसपी का खाली आवास है इस बात का खुलासा होने पर आननफानन में उस किरायेदारव्यक्ति को उक्त आवास खाली करने कहा गया। इन बातों से यह स्पष्ट होता है कि राजहरा खदान समूह के नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीयों के नाक के नीचे उनकी जानकारी के बिना इस तरह का भ्रष्टाचार संभव ही नहीं है क्योंकि नगर में बीएसपी का कौन सा आवास खाली है इसकी जानकारी इसी विभाग के पास रहती है और खाली आवासों की चाबी भी ईनके पास रहती है, किसी भी तरह के अवैध कब्जे से आवास को मुक्त कराने की जवाबदारी भी इसी विभाग की है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति वर्षों से कंपनी के किसी आवास में रहता हो और इसकी जानकारी विभाग के अधिकारीयों को न हो ऐसा संभव नहीं है। दूसरी तरफ अगर नगर प्रशासन विभाग के अधिकारियों
को सही में ऐसे घोटाले की जानकारी नहीं है तो यह अधिकारीयों के लिए शर्म की बात है। नगर प्रशासन विभाग में आवास आबंटन मामले में अनियमितताएं की कई शिकायत प्राप्त होने पर संघ ने पूर्व में भी कई बार ऑनलाइन पद्धति से आवास आवंटन की मांग की थी जिसे नगर प्रशासक द्वारा यह कहकर मना कर दिया गया कि बाकी श्रम संगठन के लोग ऑनलाइन आबंटन पद्धति से सहमत नहीं हैं। लेकिन इस मामले के प्रकाश में आने के बाद संघ का यह मानना है कि संभवतः नगर प्रशासन विभाग के अधिकारीयों के शह पर ही वहां के कर्मियों द्वारा इस तरह के घोटाले किया जा रहे हैं और इस घोटाले से होने वाले काली कमाई में इस विभाग के अधिकारीयों और कर्मियों की सहभागिता है। ऐसे में अगर ऑनलाइन पद्धति से आवास आबंटन शुरू हो जावेगा तो उनकी गाढ़ी मेहनत से की गयी काली कमाई के रास्ते बंद हो जावेंगे इसलिए संभवतः नगर प्रशासक महोदय एवं विभाग के अन्य अधिकारीयो द्वारा ऑनलाइन पद्धति का विरोध किया जाता है और उसका ठीकरा श्रम संगठनों पर फोड़ा जाता है। इस मामले में संघ यह मांग करता है कि न केवल इस मामले की गहराई से छान बीन हो बल्कि नगर प्रशासन विभाग द्वारा सभी आवास आवंटन भिलाई के तर्ज पर ऑनलाइन किया जावे। साथ ही नगर प्रशासन विभाग द्वारा सभी आबंटित आवास, रहने लायक लेकिन खाली पड़े आवास, जर्जर घोषित आवास एवं सरकारी संस्थाओं तथा प्राइवेट पार्टियों को आबंटित की गयी आवासों की सूची सार्वजानिक की जावे।और खाली पड़े आवासों को वरियता के हिसाब से ठेका श्रमिकों को आबंटित किया जावे। पहले भी संघ ने खाली पड़े आवासों को ठेका श्रमिकों को आबंटित करने की मांग रखी थी मगर प्रबंधन के उच्च अधिकारियों द्वारा आबंटन प्रक्रिया को इतना जटिल कर दिया गया कि ठेका श्रमिकों को आज तक मकान आबंटन नहीं हो सका है ,मगर आज समझ आया कि ठेका श्रमिकों को मकान आबंटन क्यों नहीं किया जाता है क्योंकि राजहरा टाउनशिप के कुछ भ्रष्ट कर्मचारी खाली पड़े आवासों को स्वयं किराये में देकर लाखों रुपए महीना कमा रहे हैं।और तो संघ को जानकारी मिली है कि एक एक कर्मचारियों द्वारा 10 मकानों को किराए पर दिया गया है। इसमें टीचर कालोनी,हास्पीटल सेक्टर, हाईस्कूल सेक्टर ,पंडर दल्ली यहां के बहुत से मकान इन माफियाओं ने किराये पर दे रखा है साथ महीने का लाखों रुपए कमा रहे हैं। संघ की मांग है कि इस तरह के गोरखधंधे में लिप्त अधिकारियों पर तत्काल विभागीय कारवाई भी की जावे क्योंकि संघ का यह स्पष्ट मानना है कि किसी भी विभाग में इस तरह के काले धंधे बिना अधिकारीयों के शह के संभव ही नहीं है। इस सम्बन्ध में अगर राजहरा खदान समूह या बीएसपी प्रबंधन द्वारा ढिलाई बरती जाती है तो मजबूरन संघ को कड़े कदम उठाने पड़ेंगे। क्योंकि पूर्व में भी यह मामला बीएसपी प्रबंधन के सामने आया था मगर किसी तरह की ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण ये मकान माफिया दुगने उत्साह के उत्साह के साथ ईस कार्य में लगे हुए हैं और नियमित कर्मचारी आज भी मकान के लिए राजहरा टाउनशिप के चक्कर काट रहा है। यह सभी नियमित कर्मचारियों के लिए बहुत हीखेदजनक है कि महारत्न कंपनी का यहां के कुछ भ्रष्ट अधिकारियों ने क्या हाल बना दिया कि नियमित कर्मचारियों को मिलने वाली सुविधाओं को भी दूसरों को बेचकर पैसा कमाने में लगे हुए हैं।


घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले युवक गिरफ्तार

0

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी अमीत कुमार मंडावी पिता कोमल कुमार मंडावी उम्र 24 वर्ष साकिन झींकाटोला थाना राजहरा ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 28-29.08.2022 के दरम्यानी रात्रि आरोपी युसुफ खान अपने साथी गंगा राम केवट के साथ रात्रि में प्रार्थी के घर घुसकर चोरी करने का प्रयास किया प्रार्थी के बहन के जग जाने से आरोपी युसुफ खान को पकड़ लिया आरोपी द्वारा अस्तुरा से वार करने का प्रयास किया जो पकड़ा गया था

आरोपी का साथी गंगा राम केंवट मोटर सायकल छोड़कर भग गया आरोपी द्वारा घर के बरामदा मे रखे मोटर सायकल का पेट्रोल नलकी को निकालकर चोरी कर रहा था तथा घर अंदर घुस गया था प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 457,511,34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया आरोपी से मेमोरेण्डम के आधार पर एक मोटर सायकल डीटी 100 बजाज बिना नम्बर का एवं एक अस्तुरा जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया तथा आरोपी को दिनांक 29.08.2022 को 11.00 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है, तथा फरार आरोपी गंगाराम केवट का पता तलाश जारी है। प्रकरण की विवेचना एवं गिरफ्तारी कार्यवाही में थाना राजहरा से, सउनि नन्दकिशोर सिन्हा, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक संजय चेलक, आरक्षक भुनेश्वर यादव की सराहनीय भूमिका रही।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए प्रताड़ित करने वाला पति हुआ गिरफ्तार

0

दिनांक 30.07.2022 को मृतिका स्वीप्ती जो अपने घर मेंफांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसकी सूचना थाना में प्राप्त होने पर मर्ग पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जिला बालोद, जितेन्द्र कुमार यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर के मार्ग दर्शन में प्रकरण की जांच प्रारंभ किया गया। प्रकरण की मृतिका नवविवाहिता होने से प्रकरण की जांच दौरान् मृतिका के शव का पंचनामा कार्यवाही कार्यपालक मजिस्ट्रेट दल्लीराजहरा द्वारा किया गया तथा शासकीय अस्पताल चिखलाकसा से मृतिका के शव का पी. एम. कराया गया एवं मृतिका के वारिसानों, गवाहों से विस्तृत पूछताछ कर कथन लिया गया।

मृतिका के वारिसानों द्वारा तथा साक्षीयों के द्वारा बताया गया कि मृतिका एवं आरोपी आशीष खोण्डे दोनों प्रेम विवाह किये थे। विवाह के पश्चात् मृतिका अपने पति आशीष खोण्डे के साथ सारंगढ़ चली गई थी, इसी दौरान् आरोपी द्वारा मृतिका के पिता की संपत्ति में मकान के हिस्से की मांग को लेकर एवं चरित्र पर शंका करके अपनी पत्नि मृतिका से आये दिन लड़ाई-झगड़ा मारपीट व गाली-गलौच कर विवाद किया जाता था, जिससे मृतिका परेशान होकर दिनांक 30.07.2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रकरण में मृतिका के वारिसानों, गवाहों के कथन, पी. एम. रिपोर्ट तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर आरोपी आशीष खोण्डे का कृत्य प्रथम दृष्टया धारा-304 (बी) भादवि. अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तदउपरांत पुलिस द्वारा आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उनसे घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना दिनांक को अपनी पत्नि/मृतिका को उनके पिता की संपत्ति में मकान के हिस्से की मांग को लेकर एवं चरित्र पर शंका करके लड़ाई-झगड़ा मारपीट कर प्रताड़ित करना स्वीकार किया गया। तउपरांत आरोपी को आशीष खोण्डे, निवासी 256 चौक दल्लीराजहरा को विधिवत् गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा मनोज तिर्की एवं थाना राजहरा से सहायक उप निरीक्षक नंदकिशोर सिन्हा, आरक्षक धर्मेन्द्र सेन एवं कार्यालय नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक कृष्णा शर्मा, आरक्षक अरविंद कुमार यादव, सुभाष जाटवर तथा थाना महामाया में पदस्थ सहायक आरक्षक रमेश यादव की भूमिका सराहनीय रही।

युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या

0

डौंडी लोहारा क्षेत्र के ग्राम रेघाई से आत्महत्या मामला सामने आया हैं जो युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली l युवक का नाम लोकनाथ ठाकुर उम्र 35 वर्ष जो अपना गमछा को ही फंदा बनाकर पेड़ से लटक कर आत्म हत्या कर लिया। आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया हैं घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया l पुलिस घटना का कारण पता करने में जुटी हैं l

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

शिक्षा को लेकर लिंग भेद का मामला, शिक्षक ने बालकों को पढ़ाने से किया मना

0

अमरेश झा

कोण्डागांव। बेहतर शिक्षा के लिए दूरस्थ अंचल गोलावण्ड में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का स्थापना किया गया। बेहतर आवासी शिक्षा के लिए स्थापित इस स्कूल में कक्षा बारहवीं के बालक विद्यार्थियों को इन दिनों लिंग भेद का शिकार होना पड़ रहा है। इससे वे अपने आगामी परीक्षा और उसके परिणाम से चिंतित हैं। विद्यार्थियों ने सीधा आरोप लगाया है कि, उनके शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप उन्हें साइंस पढ़ाने से मना कर दिए हैं, जबकि वे नियमित तौर पर छात्राओं का कक्षा संचालित कर रहे हैं। इसके पूर्व भी ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप के भर्ती को लेकर शिकायत की गई थी। युधिष्ठिर कश्यप के विरुद्ध शिकायत है कि, वे गैर जिला वासी होने के बावजूद गलत भर्ती नियम के तहत उनकी गोलावण्ड एकलव्य में नियुक्ति की गई है।

दबी हुई सिसकियों में संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड के स्कूली बालकों ने अपना दर्द बयां किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि, गत वर्ष तक स्कूल में शिक्षक की कमी थी। इस कमी को लेकर परिजन, गांव के प्रमुख ग्रामीण व जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर कार्यालय में कई बार अर्जी दिया। नतीजन स्कूल में गत वर्ष नवीन शिक्षकों की भर्ती हो पाई। बच्चों ने आगे बताया कि, शिक्षक भर्ती के बाद ग्यारहवीं की पढ़ाई में काफी बदलाव महसूस किया गया, शिक्षा का स्तर भी सुधरने लगा। अब जब ग्यारहवीं के ही बच्चें बारहवीं पहुंच गए तो, उनके साथ शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप लिंग भेद करना शुरू कर दिए हैं। बच्चों ने साफ तौर पर कहा है, बारहवीं के बालक विद्यार्थियों को युधिष्ठिर कश्यप कह चुके हैं कि, बारहवीं के लड़कों को वे नहीं पढ़ाएंगे। शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप के इस तरह से बच्चों के साथ लिंग भेद करने से वे चिंतित है। बच्चे अपने शिक्षा को लेकर किसी से शिकायत करने के लिए भी डर रहे हैं, क्योंकि बच्चों का आरोप है, शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप बारहवीं के सभी लड़कों को छोटी मोटी गलतियों पर भी बेतहाशा पीटते हैं। उन्हें वार्निंग देकर सुधारने का भी मौका नहीं दिया जाता। इससे वे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित हो रहे हैं।

पंच सरपंच ने लगाया नियम विरूद्ध भर्ती का आरोप

बच्चों के साथ लिंग भेद जैसे गंभीर मामले को लेकर जब गांव के सरपंच सहदेव बघेल, पूर्व सरपंच राम कोर्राम, पंच व अन्य से चर्चा किया गया तो मामला दूसरा ही रूख लेता दिखा। गांव के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि, चतुर्थ कर्मी जैसे पद के लिए गांव के शिक्षित बेरोजगारों का भर्ती होना था। इसके लिए पंचायत स्तर पर प्रस्ताव भी बनाकर दिया गया। पंचायत के प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए चतुर्थवर्गीय कर्मियों की दैवेभो कर्मियों के तौर पर नियुक्ति की गई। इस तरह उन्होने शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप के बारे में बताया, बस्तर जिला के शिक्षक युधिष्ठिर कश्यप की नियम विरूद्ध भर्ती हुई हैं। वे मुल रूप से फरसागुड़ा गांव के रहने वाले हैं। इस बारे में कोण्डागांव के पूर्व अधिकारियों वे पंचायत प्रतिनिधियों ने शिकायत भी किया था। तात्कालिक अधिकारियों ने पंचायत प्रतिनिधियों के शिकायत को दरकिनार कर दिया।

प्राचार्य डीएस पोटाई कार्यालय में गुड़ाखु घीसते कैमरे में कैद

इन सारे मामलों को लेकर जब प्राचार्य डीएस पोटाई से चर्चा करने उनके संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावण्ड के प्राचार्य कक्ष में पहुंचे तो वे स्वयं कार्यालय मैं बैठकर गुड़ाखु घिसते मिले। उनकी यह हरकत कैमरे में कैद की गई तो वे कई गोलमोल जवाब देकर मामले को रफा दफा करवाने का विनती करते रहे। उन्होने स्कूल में भर्ती या लिंग भेद के मामले पर संज्ञान ना होना बताया हैं।
ग्रामीणों का स्कूल प्रवेश निषेध,

मुलाकात के लिए पहुंचे पाठकों से अमानवीय व्यवहार

गांव के जनप्रतिनिधियों ने स्कूल पर एक और आरोप लगाया हैं। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि, यदि बच्चों के माध्यम से पानी, बिजली या किसी अन्य मुद्दा को लेकर शिकायत किया जाता है तो वे कुछ कर नहीं पाते। क्योकि गांव या जनप्रतिनिधियों को विद्यालय प्रवेश निषेध कह कर लौटा दिया जाता हैं। इधर स्कूल के बच्चों का कहना है कि, यदि उनके परिजन हॉस्टल में मुलाकात के लिए आते है तो, बच्चों के सामने ही परिजनों से अमानवीय व्यवहार किया जाता हैं। इससे बच्चों को आहत पहुंचता हैं।

मामले की होगी जांच – कलेक्टर दीपक

इस पूरे मामले पर कोण्डागांव के कलेक्टर दीपक सोनी ने संज्ञान लेते हुए मामले का जांच की बात कहे हैं।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों पूरी ठप्प है स्वास्थ्य विभाग रेखू राम साहू

0

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लाक इकाई डौंडी के बैनर तले विभिन्न विभागों के समस्त कर्मचारी अधिकारी दो सूत्रीय केंद्र के समान डीए व एच आर ए की मांग को लेकर तीज पर्व के दिन भी डौंडी के धरना स्थल पर डटे रहे।


ब्लाक संयोजक वीरेंद्र देशमुख, सहसंयोजक लेखराम साहू कोषाध्यक्ष समशेर बेग मिर्जा सचिव प्रहलाद कोसमा, राजेन्द्र हरदेल, रेखु राम साहू बसंतमणी साहू ने बताया विगत 22 अगस्त से हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन विधिवत जारी है। बीते दिन सरकार से फेडरेशन की वार्ता हुई लेकिन प्रथम दौर के वार्ता बेनतीजा रहा।


सरकार मामले को सुलझाना छोड़कर कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ा रही है। छत्तीसगढ़ के कोने कोने में कर्मचारियों अधिकारियों की जायज मांग जो कि उनके वेतन के हिस्से है को लेकर सड़क पर आंदोलनरत है।लेकिन सरकार पहले अपने भत्तों में बेतहाशा बढ़ोतरी किये और आज छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों के गृह भत्ते बढाने के आदेश जारी किए हैं। आम कर्मचारियों के लिए वित्तीय स्थिति अच्छी नही की रोना रोते है। और आज आम कर्मचारी अधिकारियों के हड़ताल अवधि के वेतन आहरण सम्बंधित उल जुलूल आदेश जारी किये जा रहे हैं। ऐसे आदेश हड़तालियो के जीत के संकेत देते हैं। हड़तालियो में जोश का दोगुना संचार होने लगा है।

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home


सरकार के इस हरकत से कर्मचारियों-अधिकारियों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है।
आंदोलनकारियों ने सरकार को जमकर कोसा और आज जयसिंह भारद्वाज,के आर शोरी,सुन्दराम मरकाम,गन्नू दास मानिकपुरी,एस आर रावटे,पुरेन्द्र साहू,एम एस साहू,एवन राम साहू,बी एल खरे, एस आर बालेन्द्र,डी एल यादव सहित सैकड़ों कर्मचारी/अधिकारी उपस्थित थे। आज हड़ताल में सफल मंच संचालन ओ एस बालेन्द्र ने किया।

प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या

0

डौंडी लोहरा के ग्राम सहगॉव के जंगल में प्रेमी युगल द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया हैं प्राप्त जानकारी के आनुसार बोरईडीह के निवास करने वाले युवक राजेश कुमार निषाद पिता खोरबहरा राम निषाद उम्र 20 वर्ष का प्रेम प्रसंग गैजी में निवास करने वाली मृतक युवती से प्रेम प्रसंग था | दोनों एक दिन पूर्व घर से बिना बताये निकते थे आत्महत्या करने का कारण अज्ञात हैं | मौके पर पुलिस पहुच कर जांच में जुटी हैं मृतकों के परिजन को सुचना दे डी गई हैं | मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी |

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तीज पर्व पर करु भात का आयोजन

0

तीज पर्व पर करु भात का आयोजन सम्मानजनक_ संजय बैस (जनपद सदस्य डौंडी)] Sanjay Bais: प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमारे ग्राम कुसुमकासा में तीज पर्व मनाने के लिए आए हुए बहनों एवं दीदियों का करू भात खिला कर सभी का सम्मान किया गया लगभग 800 महिलाएं करू भात खा कर अपने आपको धन्य माना, लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे और अपनी पुरानी यादों को ताजा किया जनपद सदस्य संजय बैस ने प्रत्येक बहनों को श्रृंगार सामग्री भेंट किया गया और और बड़ी बहनों ने उसे आशीर्वाद भी दिया, ये आयोजन पिछले कई वर्षो से चल रहा है पर कोरोना महमारी के चलते पिछले दो वर्षो से यहां आयोजन नही हो पा रहा था पर दो वर्ष के बाद आयोजन से सभी बहने खुश नजर आई अपने पुराने साथियों को एक साथ देख कर उनका यहां आनंद दुगुना हो गया

जनपद सदस्य संजय बैंस बताया की हम प्रत्येक वर्ष तीज पर्व पर करू भात का आयोजन करते है शिव जी की आरती के पश्चात सभी बहने एक साथ सामूहिक रूप से भोजन करते है और अपने पुराने मित्रों को एक साथ पाकर खुशी भी दुगुना हो जाता है इस आयोजन में सभी ग्राम वासी मिल जुलकर सफल बनाते हैlइस आयोजन में अवध राम पिस्दा, शंकर लाल पिस्दा, पति राम चुरेंद्र, नंदकिशोर पिस्दा, मंजू लाल धनकर, गोविंद सिन्हा, लखन गिरी गोस्वामी, सोमनाथ रावटे, लेडिया सर जी, रवि यादव। राजू लाल सिन्हा, गांधी सिन्हा श्रीमती पवारा बाई कोठारी।इन सभी के विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम को सभी ने बहुत सराहा और भविष्य में इस तरह का आयोजन होना चाहिए जिससे बहनों में प्यार बढ़ता है, और अपनत्व का रास्ता बनता है

घरबैठे Amazon के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करें, स्पेशल ऑफर के साथ लिंक क्लिक करें

https://36bestonlinesale.com/home

तीज पर्व पर करु भात का आयोजन सम्मानजनक__संजय बैस (जनपद सदस्य : इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गांव के बुजुर्ग महिलाओं ने भी करु भात खा कर अपने आप को धन्य माना और कहा इस तरह की सामूहिक भोजन से हमें जो आनंद मिला है हम उसे अपने जीवन में कभी नहीं भूलेंगे साथ ही सभी को आशीर्वाद प्रदान किया |

मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हॉकी प्रतियोगिता

0

मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर हांकी प्रशिक्षण केंद्र पंडरीपानी जगदलपुर द्वारा आयोजित हांकी प्रतियोगिता जिसमे मुख्य रूप से बस्तर सांसद दीपक बैज,विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन,जनपद अध्यक्ष अनिता पोयम,पार्षद सूर्या पानी,गौरनाथ नाग,सांसद प्रतिनिधि धनुर्जय दास, सरपंच नगरनार लैखन बघेल,सरपंच पंडरीपानी पार्वती कश्यप,सांसद प्रतिनिधि सोशल मीडिया अनुराग महतो मौजूद रहे।

MOST POPULAR

HOT NEWS