City Media - Page 201 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 201

अग्रणी संस्था डोनेट ब्लड डीबी ग्रुप का सम्मान

0
  • विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रेड क्रॉस सोसायटी ने नगर की सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था डोनेट ब्लड डीबी ग्रुप का सम्मान किया गया।

संस्था अध्यक्ष दीपक साहू ने बताया कि लगातार 9 वर्ष से अपने शहर और आस पास के ग्रामीण क्षेत्र से आए जरूरतमंद मरीजों का रक्तदान सेवा किया जा रहा है संस्था के द्वारा अभी तक 6 हजार यूनिट से भी ज्यादा रक्तदान किया गया है संस्था के द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है ताकि रक्तदान के प्रति युवा शक्ति जागरूक हो कर जुड़े और रक्तदान महादान का हिस्सा बने डीबी ग्रुप के द्वारा बेजुबान (श्वान) स्ट्रीट डॉग को प्रोटीन युक्त भोजन दिया जा रहा है संस्था के माध्यम से समाजसेवा का कार्य किया जाता है,

समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए माननीय कलेक्टर दिव्या मिश्रा एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष प्रदीप जैन प्रदेश अध्यक्ष तोमन साहू जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ आर के श्रीमाली ने सम्मानित किया इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सभी पद अधिकारी सदस्य उपस्थित थे डोनेट ब्लड डीबी ग्रुप के क्षितिज हुमने,सूरज गुप्ता, दानेश आर्या, भरत देवांगन, पवन सोनी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।

बस्तर को रेलवे की सौगात: श्रीमती शकुंतला कश्यप ने जताया आभार

0

बस्तर बस्तर जगदलपुर से रावघाट तक रेलवे लाइन की सौगात देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और बस्तर सांसद महेश कश्यप का जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शकुंतला कश्यप ने हार्दिक आभार जताया है।

बस्तर के लिए ऐतिहासिक पल

श्रीमती शकुंतला कश्यप ने कहा कि यह बस्तर के लिए एक ऐतिहासिक पल है, जब क्षेत्र को रेलवे की सौगात मिली है। अब बस्तर वासियों को आवागमन हेतु आर्थिक बोझ झेलना नहीं पड़ेगा। रेलवे की सौगात से बस्तर के लोगों को सुगम और सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

क्षेत्र के विकास के लिए गेम-चेंजर

श्रीमती शकुंतला कश्यप ने कहा कि रेलवे लाइन की सौगात बस्तर के विकास के लिए एक गेम-चेंजर है। इससे क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और बस्तर के लोगों को अपने उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

आभार और धन्यवाद

श्रीमती शकुंतला कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और बस्तर सांसद महेश कश्यप का आभार जताते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शिता और प्रयासों से बस्तर को यह सौगात मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह रेलवे लाइन बस्तर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

बस्तर के लोगों में खुशी की लहर

बस्तर के लोगों में इस सौगात से खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि रेलवे लाइन से उनकी यात्रा आसान और सस्ती होगी, जिससे उनके जीवन में सुधार आएगा।

युक्तियुक्तकरण से पहले शिक्षकों को दी जाए पदोन्नति: शंकर साहू

0
  • छग शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने शिक्षक हित में उठाई मांग 

जगदलपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश शासकीय शिक्षक फेडरेशन ने मुख्यमंत्री से युक्तियुक्तकरण से पहले शिक्षकों को पदोन्नति देने और उनका स्थानांतरण करने की मांग की है।

फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी एवं संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी से शिक्षकों के युक्तियुक्तिकरण की विसंगतियों को दूर करने की मांग करते हुए कहा है कि प्रदेश के युक्तियुक्तकरण से पहले पदोन्नति एवं स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू की जाए। प्रदेश अध्यक्ष शंकर साहू ने कहा कि युक्तियुक्तकरण लागू होने के बाद स्थानांतरण पर बैन हटाने व पदोन्नति करने से स्कूलों में शिक्षकों के पद पुनः रिक्त हो जाएंगे, यदि स्थानांतरण व पदोन्नति पहले की जाती है फिर युक्तियुक्तकरण की सारी कमियां स्वतः व्यवस्थित हो जाएंगी। शंकर साहू ने बताया कि 2008 के सेटअप के आधार पर युक्तियुक्तकरण की मांग फेडरेशन ने की है। जिसके तहत प्राथमिक शालाओं में अधिकतम 60 दर्ज संख्या पर एक प्रधान पाठक सहित दो सहायक शिक्षक तथा मिडिल स्कूलों में एक प्रधान पाठक सहित पांच शिक्षक पदस्थ करने ज्ञापन के माध्यम से मांगपत्र प्रेषित किया गया है। ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे।

कलेक्टर ने कहा- गुड जॉब बच्चों

0

जगदलपुर बस्तर कलेक्टर हरिस एस ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी तथा ही अपने भविष्य को बेहतर करने के लिए सतत प्रयास जारी रखने की बात कही। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, सहायक आयुक्त गणेश सोरी, डीएमसी अखिलेश मिश्रा, शिक्षा विभाग के श्री खापर्डें सहित स्कूलों के शिक्षक, प्राचार्य, छात्र छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

विकासखंड दरभा के ग्राम पंचायत चिंगपाल में समाधान शिविर का आयोजन

0
  • राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया जा रहा बेहतर क्रियान्वयन – किरण देव
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव एवं सांसद  महेश कश्यप शिविर में हुए शामिल

जगदलपुर । गुरुवार को बस्तर जिले के विकासखंड दरभा ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। दरभा विकासखंड के चिंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में 9 पंचायत को सम्मिलित किया गया जिसमें चिंगपाल, गाड़मगुड़ा, केशापुर, ककनार, महाकापाल, छिंदबहार, कोयनार सेड़वा और लेंड्रा है। इस शिविर में 2993 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें 2964 आवेदनों का निराकरण किया गया है और 29 लंबित हैं। सर्वाधिक आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को मिला था।

चिंगपाल समाधान शिविर में सांसद महेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार सुशासन तिहार के माध्यम से आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है। राज्य में हमारी सरकार ने विकास कार्यों को तेजी के साथ सुनिश्चित कर रही है। समाज के हर वर्ग को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने पर ध्यान केन्द्रित कर धान खरीदी, महतारी वंदन योजना, तेन्दूपत्ता संग्रहण 5 हजार 500 रूपए मानक बोरा, भूमिहीन कृषक मजदूर की राशि, राशन कार्ड इत्यादि का क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने शिविर में ग्रामीणों की छोटी-छोटी समस्याओं को तत्काल निराकरण करने पर जोर देते हुए अधिकारियों को सभी का समाधान अवश्य किए जाने कहा।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण देव ने कहा कि हमारी सरकार की प्राथमिकता सुशासन है इसी ध्येय को सुशासन तिहार के माध्यम से सीधे ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्या एवं मांगों के निराकरण हेतु सकारात्मक पहल सुनिश्चित किया जा रहा है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है जिसके तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के मंत्री आम जनता से सीधे मुखातिब हो रहे हैं। वहीं शासन के हर विभाग के अधिकारी गांवों में ग्रामीणों सहित युवा, महिला, कृषक बुजुर्ग की समस्या के लिए आवेदन लेकर निराकरण हेतु सजग होकर कार्य कर रहे हैं। सुशासन तिहार में सभी आवेदनों में आवास के लिए ज्यादातर आवेदन प्रधानमंत्री आवास के लिए है जिससे हर गरीब व्यक्ति के आवास का सपना पूरा करना है। समाधान शिविर 38 विभाग के अधिकारी अपनी सरकार आपकी द्वार आ रहे। जनता को जनकल्याणकारी योजना का लाभ देना है। ग्रामीण क्षेत्रों में पंच, सरपंच को विकास की गति देने के लिए सतत मांग करते रहना चाहिए। सरकार सुशासन तिहार के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक देने के लिए तत्पर है।

इस दौरान विधायक देव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्न प्रासन कार्यक्रम के तहत बच्चों को अन्नप्राशन कराया। कार्यक्रम में सांसद और विधायक के द्वारा विभागीय स्टाॅलों का अवलोकन किया गया और प्राप्त आवेदनों की निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सामाग्री और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्रीमती मानदई कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष हरिप्रसाद, विद्यासरण तिवारी, जनपद सदस्य गण सरपंच गण सहित अन्य पंचायत पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

जगदलपुर नगर निगम द्वारा शहर में लगे समस्त विज्ञापन ट्रॉली को किया गया जब्त

0
  • निगम द्वारा विज्ञापन ट्रॉली को हटाने का दिया था निर्देश, आदेश नहीं मानने पर की गई कार्रवाई

जगदलपुर– जगदलपुर महापौर संजय पांडे की मार्गदर्शन,नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व मे नगर पालिका निगम जगदलपुर द्वारा विगत 28 अप्रैल को शहर में लगे समस्त विज्ञापन ट्रॉली हटाने का निर्देश किया गया था। निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न चौक चौराहे पर विज्ञापन ट्राली खड़ा किया जाता है लगातार आंधी तूफान आने से सड़क पर विज्ञापन ट्रॉली गिर रहे हैं साथ ही यातायात बाधित हो रहा है, लगातार दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। निकाय क्षेत्र के अंतर्गत समस्त विज्ञापन ट्रॉली बंद करने का निर्णय निगम ने लिया है। निगम ने 24 घंटे के अंदर निकाय क्षेत्र से विज्ञापन ट्रॉली हटाने का निर्देश दिया था उसके बावजूद भी दुकानदारों द्वारा विज्ञापन ट्रॉली नहीं हटाया गया। गुरुवार को एयरपोर्ट रोड, गीदम रोड, कोर्ट चौक, दंतेश्वरी मंदिर चौक, दलपत सागर एवं धरमपूरा मार्ग में निगम द्वारा ट्रॉली होर्डिंग पर जब्ती की कार्रवाई की गई।

महापौर संजय पांडे ने कहा बिना अनुमति के विज्ञापन वाले सभी ट्रालियों को हटाने के लिए नगर निगम ने निर्देश दिया था उसके बावजूद भी नहीं हटने पर आज जब्ती की कार्रवाई की गई है। विगत दिनों आंधी तूफान आने के कारण विज्ञापन ट्रॉली सड़क पर गिर जाते हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसी कारण नगर निगम ने विज्ञापन ट्राली को प्रतिबंधित किया है।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने कहा नगर निगम ने शहर के सभी विज्ञापन ट्रॉलियों को बंद करने का फैसला लिया है क्योंकि बिना अनुमति के विज्ञापन लगाना अवैध है। आज के कार्रवाई के उपरांत भी दुकानदार विज्ञापन ट्रॉली शहर में लगाते हैं तो ट्रॉली को राजसात करके शक्ति से कार्रवाई की जाएगी।

इंद्रावती की सहचरी भास्कली नदी के सीने पर रेत माफिया चला रहे हैं खंजर; सुखा डाला नदी को

0
  •  अब शुरु होगा भास्कली नदी बचाओ आंदोलन 

अर्जुन झा

बकावंड इंद्रावती बचाओ आंदोलन की आंच अभी शांत भी नहीं हुई है कि इंद्रावती की पूरक और सहचरी भास्कली नदी के सीने पर रेत माफियाओं का खंजर चलने की बड़ी खबर सामने आ गई है। रेत माफियाओं की करतूत के कारण यह नदी भी पूरी तरह सूख चुकी है। रेत माफियाओं ने भास्कली बचाओ आंदोलन की बुनियाद तैयार कर दी है।

भास्कली नदी बकावंड विकासखंड के बनियागांव से होकर गुजरती है और दर्जनों ग्राम पंचायतों की हजारों एकड़ कृषि रकबे को सिंचित करती है। भास्कली नदी इन तमाम गांवों की लाइफ लाइन और जीवनदायिनी है। बनियागांव के पास इस नदी से बड़े पैमाने पर रेत का अवैध खनन और परिवहन रेत माफियों द्वारा किया जा रहा है। बेतहाशा रेत निकाले जाने से भास्कली नदी सूखती जा रही है। भास्कली नदी उड़ीसा से प्रवाहित होकर इंद्रावती में मिलने से पहले करीब 100 किमी के फासले में स्थित पचासों गांवों के खेतों को सिंचित करती है। भास्कली नदी के सहारे ही इन गांवों के किसान धान, मक्का, उड़द, आदि की खेती करते हैं। कई किसान तो रबी सीजन में भी धान की भरपूर उत्पादन लेते हैं। यही नहीं भास्कली नदी अपने जल से हैंडपंपों, ट्यूबवेलों, कुंओं को भी भरपूर रखती है, लेकिन रेत माफियाओं ने किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचा दिया है। नदी के सूखने से खेतों की पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही है। भूजल स्तर लगातार नीचे जा रहा है, कुंए, हैंडपंप, ट्यूबवेल जवाब देने लगे हैं। किसानों और ग्रामीणों की शिकायत के बाद जब तसीलदार से चर्चा करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बल्कि ग्रामीणों का तो यह भी आरोप है कि तहसीलदार की आंखों के सामने ही रेत माफिया रेत खनन कर रहे हैं। परेशान किसानों ने अवैध रेत खनन पर रोक लगाने के लिए अब कलेक्टर बस्तर से गुहार लगाई है। बनियागांव के किसान डमरू राम, हेमराज भारती, खगेश्वर, नंदू सेठिया, पदलाम, जगदीश भारती, तोशिब भारती ने कलेक्टर को आवेदन देकर बताया है कि अवैध रेत खनन से नदी की धारा की दिशा बदल गई है और ग्राम पंचायत बनियागांव के 8- 10 किसानों की भूमि बाढ़ कटाव होने के कारण नदी में समा गई है, कई किसानोके खेतों में रेत भर गई है। रेत माफियाओं द्वारा जेसीबी से नदी को 15 फीट तक गहरा खोदकर रेत निकाल कर उसे बेचा जा रहा है। नदी का जल स्तर घटने के कारण कृषक परेशान हैं। गांव से होकर रेत भरे ट्रक एवं ट्रेक्टर चलने के कारण धूल मि‌ट्टी से ग्रामवासी सौर कृषक परेशान हैं। ग्रामीणों ने भास्कली नदी और अपनी जमीन को बचाने के लिए आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।

बस्तर जिले की शिक्षा में आया सुशासन; टॉपर्स का कलेक्टर ने किया सम्मान

0

जगदलपुर सुशासन वाली भाजपा सरकार में शिक्षा का स्तर भी मजबूत हुआ है और शिक्षा विभाग में भी सुशासन और अनुशासन की बुनियाद मजबूत हुई है।सीएम विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप डीईओ बस्तर बीआर बघेल ने कलेक्टर हरिस एस और जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन के कुशल कुशल मार्गदर्शन में पूरे जिले में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार लाया है, शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया है। इसी के परिणाम स्वरूप 10 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।बस्तर जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों ने कलेक्टर से मुलाकात की। इन विद्यार्थियों को कलेक्टर हरिस एस द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

जिला भाजपा कार्यालय में दमक उठी “सिंदूर” की लाली

0
  • आपरेशन सिंदूर की सफलता पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

जगदलपुर जिला भाजपा कार्यालय जगदलपुर में बीती शाम “सिंदूर” की लालिमा बिखर पड़ी। जमकर जश्न मनाया गया। भाजपा के लोगों ने सेना के शौर्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति को नमन किया और एक दूसरे को बधाई दी।

भाजपा कार्यालय में जश्न की वजह थी, ऑपरेशन सिंदूर की बड़ी कामयाबी। पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों से धर्म पूछकर हत्या कर दी गई थी। आतंकवादियों के इस खूनी खेल का बदला लेने और आतंकवाद की जड़ें खोदने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लांच किया था। ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने घर में बैठे बैठे ही पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर पचासों आतंकवादियों को मार गिराया। भारतीय सेना की इस बड़ी कामयाबी को लेकर बस्तर जिला भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा कार्यालय में जश्न मनाकर देश की आन-बान- शान में नारेबाजी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि भारत के इस हमले से आतंकवादियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ, उनके परिवार सहित कई ट्रेनी आतंकवादी भी मौत के घाट उतार दिए गए हैं। भारत की जनता को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा था कि हमारे मोदी जी पहलगाम हमले का बदला जरूर लेकर रहेंगे। जनता के इस विश्वास को प्रधानमंत्री ने टूटने नहीं दिया और इसका बदला बहुत जल्द देखने को मिला। देश की जनता इस बदले से बहुत खुश है। और हमारे देश की फौज ने फिर से अपनी ताकत का डंका पूरे विश्व में बजा दिया है। पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले से देशवासियों का मनोबल काफी बढ़ा है। यह देश की बहुत बड़ी जीत है।आतंकवाद के खात्मे का यह बहुत सही वक्त है, और इस पर देश के प्रधानमंत्री पूरे विश्व को विश्वास में लेकर निर्णायक लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, योगेंद्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा, गोदावरी साहू, रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, नगर अध्यक्ष प्रकाश झा, सुरेश गुप्ता, राजेंद्र वाजपेय, आरेंद्र सिंह आर्य, शशिनाथ पाठक, अतुल सिम्हा, अविनाश श्रीवास्तव, गीता नाग, रोहित त्रिवेदी, रोशन झा, संजय चंद्राकर, संतोष बाजपेयी, दशरथ गुप्ता, आशा साहू, राजा यादव, सूर्यभूषण सिंह, किरण दीवान, रंजीता पाणिग्रही, वीरू शर्मा, योगेश पाणिग्रही, एल. ईश्वर नगर, परेश टाटी, विनायक बेहरा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बीएसएनल टावर का नवीनीकरण शुल्क जमा

0
  • 25 लाख 20 हजार रुपए जमा किए बीएसएनएल ने
  • जमा किया 4 साल का नवीनीकरण शुल्क
  • शहर में बीएसएनएल के 21 टावर: संग्राम सिंह राणा

जगदलपुर नगर में लगे बीएसएनएल टावर का नवीनीकरण शुल्क नगर पालिक निगम जगदलपुर को पिछले 5 सालों से जमा नहीं किया जा रहा था। नगर निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन एवं आयुक्त प्रवीण वर्मा के निर्देश एवं राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व में बीएसएनएल टावर सहित वायरलेस टीटी, इन्फो, टाटा टेली सर्विसेज लिमिटेड, बीटीए सेल्स कॉम लिमिटेड, आइडिया सेल्यूलर लिमिटेड, एटीसी टेलीकॉम इंफ़्रा, भारतीय सेल्यूलर लिमिटेड, रिलायंस जिओ इंफ्रा, एयरटेल लिमिटेड, सुमीत डिजिटल इंफ्रा, जिओ डिजिटल, भारती इंफ्राटेल लिमिटेड, भारती एयरटेल, रिलायंस मोबाइल टावर, टाटा इंडीकॉम, आइडिया मोबाइल, बीटीएस टावर, बीटीए टेलीकॉम, सबमिट डिजिटल इंफ्रा, व्योम नेटवर्क लिमिटेड, टीटी इन्फो सर्विसेज, टाटा एलाइंस लिमिटेड, वायरलेस टीटी इन्फो जैसी प्राइवेट कंपनियों पर लगातार शुल्क जमा करने दबाव बनाया जा रहा है। बहुत सारे मोबाइल टावर कंपनियों ने नवीनीकरण शुल्क भी जमा नहीं किया है। जल्द से जल्द उनके खिलाफ भी करवाई की जाएगी।

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि बीएसएनएल ने 2021 से 2024 तक पिछले 4 साल का नवीनीकरण शुल्क 25 लाख 20 हजार नगर निगम जगदलपुर में जमा किए हैं। प्रति टावर नवीनीकरण शुल्क 30 हजार रुपए है।शहर में लगे विभिन्न प्राइवेट कंपनियों ने भी नवीनीकरण शुल्क एवं शेयरिंग शुल्क पिछले कई सालों से जमा नहीं किया है। सभी टावर कंपनियों को निगम द्वारा जल्द शुल्क जमा करने, शहर में किस कंपनी के कितने टावर लगे हैं और कब से कार्यरत हैं यह जानकारी टॉवर कंपनियों से मांगी गई है। महापौर संजय पांडे ने कहा शहर में लगे समस्त टावरों की जांच की जाएगी। जितने अवैध टावर लगे हैं उसे सील किया जाएगा। नवीनीकरण शुल्क सभी टावर एजेंसी को देना अनिवार्य है। जो नहीं देगा उस पर विधिवत कार्रवाई की जाएगी। मैं धन्यवाद देना चाहता हूं शहर के विधायक किरण सिंह देव का जिनके मार्गदर्शन पर नगर निगम जगदलपुर एक स्वच्छ सुंदर समृद्ध बनेगा। राजस्व सभापति नगर निगम संग्राम सिंह राणा ने कहा नवीनीकरण शुल्क 30 हजार रुपए प्रति टावर एवं शेयरिंग शुल्क 90 हजार रुपए है। अभी नगर निगम द्वारा नवीनीकरण शुल्क वसूला जा रहा है। उसके बाद टावर में विभिन्न कंपनियों द्वारा लगाई गई शेयरिंग पर भी 90 हजार रुपए प्रति शेयरिंग शुल्क वसूले जाएंगे। शहर में लगे एक-एक कंपनियों के टावर की जांच एवं उस पर लगे शेयरिंग की वसूली की जाएगी।

MOST POPULAR

HOT NEWS