City Media - Page 353 of 1851 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 353

राशन दुकान हथियाने की साजिश हुई विफल

0
  •  दुकान संचालक पर लगाए गए आरोप निकले झूठे 

बकावंड बस्तर जिले की जनपद पंचायत बकावंड की कई ग्राम पंचायतों में शासकीय राशन दुकानों का संचालन करने के लिए होड़ मची हुई है जिसके कारण अब तक कई राशन दुकानों में धांधली एवं फर्जी शिकायत के बाद राशन संचालक को हटाकर अन्य लोगों को कार्य सौप दिया गया है।

ग्राम पंचायत मरेठा में भी इसी तरह का मामला सामने आया है जिसमें विरोधी गुट द्वारा मरेठा की शासकीय राशन दुकान में पांच वर्षो से भी अधिक समय से कार्यरत संचालक गुमान सिंह सूर्यवंशी के खिलाफ फर्जी शिकायत एवं धांधली का झूठा आरोप लगाकर उसे हटाने की मांग करते हुए जनपद पंचायत एवं खाद्य विभाग में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इस गुट के लोगों द्वारा राशन दुकान का संचालन स्वंय करने की मांग की गई थी। इसी बीच कुछ आसामजिक लोगों द्वारा शासकीय राशन दुकान में अचानक धावा बोल दिया गया, जिससे ग्राम पंचायत में तनाव की स्थिति बन गई। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच एवं प्रबुद्ध वर्ग द्वारा गांव में राशन दुकान को लेकर चल रहे तनाव की स्थिति को देखते हुए पूर्व में कार्यरत दुकान संचालक गुमान सिंह सुर्यवंशी से पूरे मामले और क्रियाकलापों की जानकारी ली गई। ग्रामीणों से भी इस बाबत चर्चा की गई। अंततः गुमान सिंह के कार्यो से संतुष्ट होकर उन्हें यथावत ग्राम पंचायत मरेठा की राशन दुकान के संचालक के रूप में बनाए रखने की मांग एक स्वर में की गई। सरपंच उद्वव राम ने कहा है कि कुछ आसामाजिक तत्वों द्वारा ग्राम पंचायत मरेठा में शासकीय राशन दुकान में उत्पात मचाकर तनाव की स्थिति बनाई गई एवं भ्रांतियां फैलाने का प्रयास किया गया। ग्राम पंचायत द्वारा इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि राशन दुकान के पूर्व संचालक से कार्यो की जानकारी लेने पर उसने सभी तरह की सही जानकारी दी। खद्यान्न का वितरण सही मात्रा में ग्रामीणों को किया जा रहा है और न ही ग्रामीणों को इनसे किसी तरह से शिकायत है। असामाजिक तत्वों द्वारा लगाया गया आरोप सरासर गलत पाया गया है, जिसके बाद पूर्व संचालक को राशन दुकान के संचालन की जिम्मेदारी देने का फैसला लिया गया है।

बैगा, गुनिया, सिरहा को हर साल मिलेगी 5-5 हजार रुपए की सम्मान निधि

0
  • परंपराओं के संरक्षक बैगा, गुनिया, सिरहा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित 

जगदलपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को जगदलपुर के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में जनजातीय परंपराओं के संरक्षक बैगा, गुनिया और सिरहा को शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बैगा, गुनिया और सिरहा जैसे परंपरागत जनजातीय समुदायों को अब हर साल 5-5 हजार रुपए की सम्मान निधि दी जाएगी। यह पहल जनजातीय समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को प्रोत्साहन देने के साथ उनके आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साय ने कहा कि सरकार जनजातीय समाज की संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस तरह के फैसले छत्तीसगढ़ के जनजातीय क्षेत्रों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके गौरव को बढ़ाने में सहायक साबित होंगे।मुख्यमंत्री साय ने जनजातीय समुदाय की परंपराओं को संजोने और उन्हें समाज के विकास में भागीदार बनाने के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर वनमंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, पूर्व विधायक महेश गागड़ा सहित  स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

युवक ने फांसी लगाकर घर में की आत्महत्या

0

दल्लीराजहरा शहर के वार्ड क्रमांक 20 चंडी मंदिर का रहने वाला एक व्यक्ति ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक अपने परिवार के साथ रहता था आज सुबह करीबन 5:00 बजे के आसपास अपने ही घर में लगे डूमर के पेड़ पर लाल रंग का पटका से अपना फंदा बनाकर जान दे दी मृतक का नाम जितेंद्र चंद्राकर उम्र 48 वर्ष दल्लीराजहरा चंडी मंदिर के पास रहता था सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक ने माजदा गाड़ी खरीदा हुआ था ।जिसका किस्त ना दे पाने पर कंपनी वाले गाड़ी खींच कर ले गए। जिससे यहां सब देखकर चिंतित वह गुमसुम रहता था। इससे यहां अंदाज़ लगाया जा रहा हैं कि मृतक आत्महत्या इन कारणों से की । घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना की जांच कर रही है।

 

अचानकमार में दिखा बाघ, खुश हो उठा बस्तर का शेर

0
  •  अभ्यारण्य में बाघ की हलचल से वन मंत्री केदार कश्यप हुए गदगद 

जगदलपुर अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ की चहल कदमी को देख बस्तरिहा शेर केदार कश्यप खुशी से झूम उठे हैं। खुश हों भी क्यों न, यह उनकेबाघ महकमे की बड़ी उपलब्धि जो है।

अचानकमार अभ्यारण्य में एक बाघ की आमद की खबर है। सैर सपाटा करने और वन्य जीवों की झलक पाने अचानकमार टाइगर रिजर्व पहुंचे पर्यटकों ने जंगल में बाघ को तफरीह करते देखा और अपने कैमरे में इस दृश्य को कैद कर किया। अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघ की चहल कदमी का वीडियो सामने आने के बाद जब यह वीडियो प्रदेश के वन मंत्री एवं बस्तर संभाग के शेर दिल युवा आदिवासी नेता केदार कश्यप की नजरों के सामने आया, तो बस्तर के शेर केदार कश्यप खुशी से झूम उठे। बाघ को देख पर्यटक तो हर्षित हुए ही, उनसे कई गुनी ज्यादा खुशी वन मंत्री केदार कश्यप के चेहरे पर और आंखों में झलक रही थी। इस पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए जंगल महकमे के मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि वन विभाग के समुचित और सुरक्षित प्रयत्नों के जरिए बाघ के संरक्षण में यह प्रशंसनीय उपलब्धि हासिल हुई है। वनमंत्री केदार कश्यप ने आगे कहा कि बाघ के संरक्षण के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाघ जंगल की शोभा ओर धरती की धरोहर है। हमारे विभाग ने अच्छी मेहनत की है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई।

विस्फोटकों के साथ 8 नक्सली गिरफ्तार

0
  •  उसूर-टेकमेटला जंगली रास्ते पर आइईडी प्लांट करने की थी योजना 

जगदलपुर बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 16 नवंबर को उसूर थाना क्षेत्र में आठ नक्सलियों को पकड़ा गया है। उनसे विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए नक्सली सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए जंगली रास्ते पर आईईडी प्लांट करने वाले थे।

उसूर थाने से डीआरजी एवं जिला पुलिस बल की टुकड़ी टेकमेटला की ओर सर्च अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान टेकमेटला के जंगल मोड़ के पास संदिग्ध रूप से छुपने एवं भागने का प्रयास कर रहे 8 संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों में जोगा माड़वी आरपीसी कंपनी नंबर 2 पार्टी सदस्य, देवा सोढ़ी, बाल संघम, गुड्डी माड़वी आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेंबर, चुला हेमला आरपीसी मिलिशिया प्लाटून मेंबर,

सुक्का सोढ़ी रेखापल्ली संघम सदस्य,पायकी मड़कम केएएमएस सदस्य, सुक्का कुंजाम रेखापल्ली संघम सदस्य, मल्ला मिड़ियम रेखापल्ली संघम सदस्य शामिल हैं। ये सभी नक्सल संगठन में सक्रिय रहे हैं। ये लोग सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसूर-टेकमेटला जाने के रास्ते पर आइईडी प्लांट करने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा बलों को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर सुरक्षा बलों द्वारा विस्फोटक एवं प्रचार प्रसार सामग्री के साथ पकड़ा गया। इन नक्सलियों से तीन टिफिन बम, कॉर्डेक्स वायर, बिजली का तार, नक्सली प्रचार प्रसार की सामग्री पाम्पलेट बरामद किए गए हैं। पकड़े गये नक्सलियों के विरूद्ध थाना उसूर में वैधानिक लिखा पढ़ी की प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायलय में पेश किया गया।

सांसद कश्यप ने किया सीएम साय का स्वागत

0

जगदलपुर चित्रकोट में आयोजित बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक मे शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर सांसद महेश कश्यप ने हैलीपेड पर पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। वहीं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट के रिसोर्ट में शुरू हो गई है। इस दौरान बस्तर सांसद महेश कश्यप का निगम आयुक्त निर्भय कुमार साहू ने स्वागत किया। बैठक में बस्तर के विकास कार्यो सहित लंबित कार्यो पर चर्चा की जा रही है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विरोध कर रहे दर्जनों कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता हिरासत में

0
  • शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मौर्य भी अरेस्ट

जगदलपुर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विरोध कर रहे कांग्रेस के दर्जनों नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य भी भी पुलिस हिरासत में हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 18 नवंबर को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने पहुंचे।  साय इस प्राधिकरण के अध्यक्ष भी हैं। बैठक पर्यटन स्थल चित्रकोट के रिसोर्ट में हो रही है। कांग्रेस बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक रिसोर्ट में आयोजित करने का विरोध में आवाज बुलंद किए हुए है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने इसके विरोध में प्रदर्शन का ऐलान पहले ही कर दिया था। विरोध प्रदर्शन को लेकर कल ही शहर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में रणनीति बनाई गई थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कार्यक्रम महज एक पिकनिक मनाने जैसा है। आज तक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक कभी चित्रकोट रेसोर्ट में नही हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमेशा यह बैठक कलेक्ट्रेट या किसी दूसरे प्रशासनिक कार्यालय में होती रही। भाजपा सरकार यह महत्वपूर्ण बैठक चित्रकोट रेसोर्ट में आयोजित कर बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की गरिमा की धज्जियां उड़ा रही है। सुशील मौर्य का यह भी कहना है कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट में पेड़ों की कटाई की गई है। यह भी निंदनीय है। इसलिए हमने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यक्रम का पुरजोर तरीके से विरोध किया है। विरोध प्रदर्शन करने अनेक कांग्रेसी काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे। चौक पर जमा होकर सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेता सुशील मौर्य और अन्य नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी कांग्रेसियों को बस में बिठाकर बोधघाट थाने ले जाया गया है। हिरासत में लिए गए कांग्रेसियों में हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम वेंकट राव, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, शुभम यदु, आभास महंती, सुखराम नाग, सूर्या पानी, राजेश चौधरी, ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा, शादाब अहमद, राजा तिवारी, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, विशाल खंबारी, लव मिश्रा, शेख अयाज, उस्मान रज़ा, शंकर नाग, प्रदीप साखी, कुणाल पांडे, लोकेश चौधरी, नितेश जोशी, नीलूराम, खिरेंद्र यादव, धनसिंह जमावड़ा, फूलसिंह बघेल आदि शामिल हैं।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी

0
  •  शहर जिला कांग्रेस की बैठक में बनी रणनीति 
  • बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट जे रेसार्ट में करने का विरोध 

जगदलपुर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 18 नवंबर को बस्तर जिले में प्रस्तावित कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन का ऐलान किया है। बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक चित्रकोट के रिसार्ट में आयोजित करने के विरोध में कांग्रेस यह कदम उठा रही है।

जगदलपुर के राजीव भवन में रविवार को बस्तर जिला शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक अध्यक्ष सुशील मौर्य की उपस्थिति में हुई।कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सोमवार को चित्रकोट रेसोर्ट में होने वाली बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक के विरोध प्रदर्शन की रणनीति बनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कार्यक्रम महज एक पिकनिक मनाने जैसा है। आज तक बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक कभी चित्रकोट रेसोर्ट में नही हुई है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हमेशा यह बैठक कलेक्ट्रेट या अन्य प्रशासनिक कार्यालय में होती थी। भाजपा सरकार इस महत्वपूर्ण बैठक को चित्रकोट रेसोर्ट में कर प्राधिकरण की गरिमा को तार तार कर रही है। जिसका कांग्रेस पार्टी कड़ा विरोध करती है। सुशील मौर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा का हवाला देकर चित्रकोट के सौंदर्य को बर्बाद करने पेड़ों की कटाई की जा रही है। यह निंदनीय कृत्य है। इसलिए कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कल के कार्यक्रम का पुरजोर विरोध करेगी। बैठक में वरिष्ठ कॉंग्रेसी हनुमान द्विवेदी, रविशंकर तिवारी, एम वैंकट राव, उप नेता प्रतिपक्ष राजेश राय, पार्षद बलराम यादव, अंजना नाग, सुषमा सुता, सुषमा कश्यप, कोमल सेना, ललिता राव, शुभम यदु, आभास महंती, सुखराम नाग, सूर्या पानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश चौधरी, प्रभारी महामंत्री ज़ाहिद हुसैन, महेश द्विवेदी, निकेत झा, मीडिया प्रभारी शादाब अहमद, शहनाज बेगम, पापिया गाईंन, मनीता राउत, एस नीला, राजा तिवारी, विक्रांत सिंह, अंकित सिंह, विशाल खंबारी, लव मिश्रा, सायमा अशरफ, शेख अयाज, उस्मान रज़ा, शंकर नाग, प्रदीप शाखी, कुणाल पांडे, सुनीता दास, लोकेश चौधरी, नितेश जोशी, नीलू राम, खिरेंद्र यादव, धनसिंह जमावड़ा, फूलसिंह बघेल आदि मौजूद रहे।

आंध्र समाज के वन भोजनम में शामिल हुए किरण देव

0

जगदलपुर नगर के लामनी पार्क में बस्तर आंध्र समाज द्वारा आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव भी शामिल हुए।किरण देव ने समाज के अध्यक्ष एम. जयंत राव नायडू, सचिव सुब्बा राव एवं अन्य पदाधिकारियों का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया। लामनी पार्क में आयोजित वन भोजनम कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर आंध्र समाज के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को कार्तिक मास में आयोजित वन भोजनम् कार्यक्रम की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने समाज के सदस्यों के साथ आंवला पेड़ की पूजा अर्चना कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

बस्तर में जल्द होगा मजबूत रेल नेटवर्क: सांसद कश्यप

0
  •  नागरिकों की बैठक में सांसद महेश कश्यप ने दिया अपनी पहलका ब्यौरा 

जगदलपुर बस्तर संभाग में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर नगर के होटल आकांक्षा में आयोजित बैठक में सांसद महेश कश्यप ने सांसद चुने के बाद से अब तक अपने द्वारा की गई पहल का ब्यौरा रखा।

बस्तर रेल आंदोलन समिति ने इस विशेष बैठक का आयोजन किया था। सांसद महेश कश्यप ने बैठक में बताया कि उन्होंने रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के समक्ष बस्तर में रेल सुविधा के विस्तार के लिए महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें रायपुर से जगदलपुर की सीधी कनेक्टीविटी के लिए दल्ली राजहरा- रावघाट रेल लाइन का विस्तार जगदलपुर तक करने, इस रेल का काम रावघाट से अंतागढ़ तक हो चुका है, बचे हिस्से के कार्य में तेजी लाकर इसे जल्द जगदलपुर से जोड़ने का आग्रह रेल मंत्री से किया गया है। यह काम भी जल्द पूरा हो जाएगा। इसके बाद जगदलपुर का दल्ली राजहरा, दुर्ग, भिलाई, रायपुर से सीधा रेल संपर्क बन जाएगा। इसके अलावा रेल मंडल की बैठक में धमतरी से जगदलपुर को व्हाया कांकेर, केशकाल होते हुए रेल मार्ग से जोड़ने, बैलाडीला से जगदलपुर और कोंडागांव को रेल लाइन से जोड़ने समेत जगदलपुर स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई है।सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर जल्द ही रेलवे नेटवर्क से समृद्ध होगा।

MOST POPULAR

HOT NEWS