City Media - Page 226 of 1847 - Latest Hindi News of Chhattisgarh
RakeshCity
previous arrow
next arrow
     
Home Blog Page 226

जिला स्काउट गाइड संघ ने 6 ब्लॉकोंमें खोले प्याऊ घर

0
  •  जगदलपुर में महापौर संजय पाण्डेय ने किया प्याऊ घर का उदघाटन 

जगदलपुर भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स जिला संघ द्वारा आज जगदलपुर में प्याऊ घर का उद्घाटन महापौर एवं जिला मुख्य आयुक्त भारत स्कॉउट्स एवं गाइड्स संजय पाण्डे के हाथों किया गया।

स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जगदलपुर के बाहर और महारानी लक्ष्मी कन्या क्रमांक 2 स्कूल के सामने गीदम रोड में प्याऊ घर का उद्घाटन किया गया है। जगदलपुर सहित 6 विकासखंडों में आज प्याऊ घर खोले गए। बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्याऊ घर खोले जाने से राहगीरों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। महापौर संजय पाण्डे ने कहा जरूरत पड़ने पर शहर के संजय मार्केट सहित कुछ स्थानों पर प्याऊ घर खोला जाएगा।

इस अवसर पर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, निगम के एमआईसी मेंबर सुरेश गुप्ता, निर्मल पाणिग्रही, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, लक्ष्मण झा, पारुल बोथरा, प्रकाश झा, पंकज आचार्य, अभिलाष, राज पाण्डे, नवीन बोथरा, जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल, जिला आयुक्त गाइड श्रीमती सुधा परमार, जिला सचिव लिलेश देवांगन, जिला संगठन आयुक्त दशरू राम यादव, मीरा हिरवानी, अनिल शुक्ला, गिरवर रावटे, नवीन ठाकुर, विजय चंद्राकर एवं गाइडर श्रीमती जमुना ठाकुर , जयंती लोहाना, रूमा निकहत, किरण यादव, प्राचार्य मनीषा खत्री, श्रीमती मदनकर, संजीव शील, वर्गीस सहित विभिन्न स्कूलों के स्कॉउट् गाइड उपस्थित रहे।

भगवान महवीर के संदेश पर चलने से ही दुनिया में आएगी शांति: महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मेयर पांडे
  •  जैन समाज ने किया महापौर का सम्मान 

जगदलपुर0 ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज जगदलपुर द्वारा 13 दिवसीय कार्यक्रम भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2025 के मौके पर महापौर संजय पाण्डे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समाज ने महापौर का सम्मान किया।

जगदलपुर के वाटर फ्रंट में मंगलवार रात जैनिज्म परिवार द्वारा संभाग स्तरीय ग्रुप गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालूम हो कि 13 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मार्च से किया गया है जिसका समापन 10 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने कुमकुम, तिलक लगाकर संजय पाण्डे का स्वागत किया। महापौर संजय पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलें, सदमार्ग का अनुशरण करें।

भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएं। भगवान महावीर के संदेशों पर चलने से ही देश- दुनिया में शांति आ सकती है। महापौर श्री पाण्डेय ने जैन समाज को सर्वाधिक शांत और अमन पसंद समाज बताया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के उभरते कलाकारों को मंच तो मिलता ही है साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखरती है। समाज की महिलाओं व नन्हीं बालिकाओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बीच में महापौर संजय पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मनोहर लूनिया, भंवर बोथरा, पारसमल जैन, विमल बोथरा, श्रीपाल जैन, जयेश बरड़िया, चंद्रेश छाजेड़ संध्या वैष्णव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भगवान महवीर के संदेश पर चलने से ही दुनिया में आएगी शांति: महापौर संजय पाण्डेय

0
  •  जन्मकल्याणक महोत्सव में शामिल हुए मेयर पांडे 
  • जैन समाज ने किया महापौर का सम्मान 

जगदलपुर – ओसवाल जैन श्वेतांबर समाज जगदलपुर द्वारा 13 दिवसीय कार्यक्रम भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2025 के मौके पर महापौर संजय पाण्डे मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। समाज ने महापौर का सम्मान किया।

जगदलपुर के वाटर फ्रंट में मंगलवार रात जैनिज्म परिवार द्वारा संभाग स्तरीय ग्रुप गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मालूम हो कि 13 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ 29 मार्च से किया गया है जिसका समापन 10 अप्रैल को होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद समाज के लोगों ने कुमकुम, तिलक लगाकर संजय पाण्डे का स्वागत किया। महापौर संजय पाण्डे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान महावीर के बताए रास्ते पर चलें, सदमार्ग का अनुशरण करें। भगवान महावीर के संदेशों को जन जन तक पहुंचाएं। भगवान महावीर के संदेशों पर चलने से ही देश- दुनिया में शांति आ सकती है। महापौर श्री पाण्डेय ने जैन समाज को सर्वाधिक शांत और अमन पसंद समाज बताया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज के उभरते कलाकारों को मंच तो मिलता ही है साथ ही उनकी प्रतिभा भी निखरती है। समाज की महिलाओं व नन्हीं बालिकाओं ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के बीच में महापौर संजय पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में मनोहर लूनिया, भंवर बोथरा, पारसमल जैन, विमल बोथरा, श्रीपाल जैन, जयेश बरड़िया, चंद्रेश छाजेड़ संध्या वैष्णव सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

छोटे देवड़ा में श्रीराम जन्मोत्सव की रही धूम

0
  • श्रीराम नवमी पर गांव में निकली भव्य शोभायात्रा 

बकावंड विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत छोटे देवड़ा में भगवान श्रीरामचंद्र का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

रामनवमी के अवसर पर छोटे देवड़ा गांव में स्थित माता मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को पूरे गांव का भ्रमण कराते हुए मातागुड़ी में समापन किया गया। लोगों ने अपने घरों के सामने रामजी की पूजा अर्चना की। भगवान श्रीराम की आकर्षक शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और डीजे के धुन पर जमकर थिरके। श्रीराम के जयकरो से पूरा छोटे देवड़ा गूंज उठा। शोभायात्रा का आयोजन रामनवमी समिति छोटे देवड़ा द्वारा किया गया था। शोभायात्रा में श्रीराम लला की झांकी के सामने बस्तरिया ढोल बाजा की मधुर धुन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ ग्रामीण थिरकते रहे। इस कार्यक्रम में ग्राम के सरपंच संतोष कुमार कश्यप, उप सरपंच राहुल सोनवानी, देवा साहू, अनंत गोयल, माता सिरहा, बालू सिरहा, आठपहरिया, माटी पुजारी व समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

आज एक साथ होगा नवकार महामंत्र का पाठ

0

आज संपूर्ण विश्व में एक साथ नवकार महामंत्र का जाप संपन्न हुआ। जगदलपुर में भी इस वैश्विक आध्यात्मिक आयोजन में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सहभागिता की गई।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार के खेल मंत्री  टंक राम जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  किरण देव जी, एवं राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष  श्रीनिवास मड्डी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।सभी ने नवकार महामंत्र का जाप कर विश्व शांति, आत्मकल्याण और समरसता के लिए प्रार्थना की।

वन मंत्री केदार कश्यप ने नंदनवन जंगल सफारी में किया नियोनेटल केयर यूनिट और प्रशासनिक भवन का उद्घाटन

0

रायपुर रायपुर जंगल सफारी में आज वन्यजीव संरक्षण और पर्यटक सुविधाओं के विकास हेतु माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप, माननीय सांसद  बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक  इन्द्र कुमार साहू के उपस्थिति में विभिन्न कार्यो का उद्घाटन और शुभारम्भ किया गया।

कैंपा मद अंतर्गत नियोनेटल केयर यूनिट का उद्घाटन,

वन्यजीवों, विशेषकर नवजात शावकों के समुचित देखभाल और उपचार के लिए नियोनेटल केयर यूनिट का उद्घाटन किया गया। यह केंद्र आधुनिक चिकित्सीय सुविधाओं से युक्त है, जो वन्यजीवों के स्वास्थ्य और संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा

नया प्रशासनिक भवन का उदघाटन

नंदनवन जू और सफारी के बेहतर प्रबंधन और प्रशासनिक नियंत्रण को दृष्टिगत रखते सर्व सुविधायुक्त प्रशासनिक भवन का उद्घाटन किया गया है।

सोविनियर शॉप का उद्घाटन

जंगल सफारी परिसर पर्यटकों अनुभव बेहतर बनाने के उद्देश्य से नए सोविनियर शॉप का उद्घाटन किया गया , जहाँ छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति और वन्यजीवन से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराए जाएँगे। सभी उत्पाद पर्यावरण अनुकूल सामग्री से बनाए गए हैं, जिनसे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा । इस सोविनियर शॉप में छत्तीसगढ़ के विभिन्न संस्था और स्व सहायता समूह साथ मिलकर विभिन्न प्रोडक्ट रखे गए है

होटल मैनेजमेंट संस्थान के साथ मिलकर उद्यमिता विकास कार्यक्रम अंतर्गत फ़ूड कोर्ट का उद्घाटन

नंदनवन जू यवम सफारी और इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट नवा रायपुर (IHM) का संयुक्त प्रयास से छात्रों में उद्यमिता का विकास किए जाने और उन्हें वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान किए जाने हेतु सफारी परिसर में कैंटीन का लोकार्पण किया गया ।

राज्य हाथी निगरानी प्रकोष्ठ की स्थापना

छत्तीसगढ़ में हाथियों की बेहतर निगरानी – प्रबंधन और मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रबंधन में सहायता हेतु जंगल सफारी परिसर में राज्य हाथी निगरानी प्रकोष्ठ का उद्घाटन किया गया

 

इलेक्ट्रिक वाहन (ई-कार्ट) का शुभारंभ

जंगल सफारी में आगंतुकों को बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से इलेक्ट्रिक वाहन सेवा प्रारंभ माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप जी ने हरि झंडी दिखाकर किया। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देगी, बल्कि पर्यटकों के भ्रमण अनुभव को भी अधिक सहज और आरामदायक बनाएगी।

नंदनवन के वन्यप्राणियों पर आधारित जोकॉफी टेबल बुक का विमोचन

नंदनवन जू और सफारी प्रबंधन ने AFFT यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ फोटोग्राफी विभाग के साथ मिलकर जंगल सफारी की विविधताओं, जैविक संपदा और संरक्षण प्रयासों को दर्शाने वाली कॉफी टेबल बुक विमोचन किया गया। यह पुस्तक पाठकों को जंगल सफारी की सुंदरता, वन्यजीवों की विविधता एवं संरक्षण की महत्ता से परिचित कराएगी और प्रकृति प्रेम को प्रोत्साहित करेगी।

वन मंत्री ने किया समर कैंप का पोस्टर लॉन्च

बच्चों और विद्यार्थियों को प्रकृति, विरासत और संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जंगल सफारी में ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जाएगा माननीय वन मंत्री श्री केदार कश्यप द्वारा इसके पोस्टर का लोकार्पण किया गया। २० अप्रैल से सुरु होने वाले इस शिविर में प्रतिभागियों को प्रकृति के साथ जुड़ाव, पर्यावरणीय शिक्षा और संरक्षण के महत्व को समझाया जाएगा।

वन मंत्री और सांसद ने सराहा संरक्षण कार्य, दिए विकास के निर्देश

वन मंत्री  केदार कश्यप ने विभाग द्वारा अब तक किए गए संरक्षण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और जंगल सफारी के उत्कृष्ट प्रबंधन एवं संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने अधिकारियों को बधाई देते हुए वन्यजीव संरक्षण में निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया।

 

कार्यक्रम के दौरान सांसद  बृजमोहन अग्रवाल ने वन विभाग के अधिकारियों को जंगल सफारी परिसर को और अधिक हरित बनाने तथा पर्यटकों के लिए आकर्षक और उपयोगी सुविधाओं का विस्तार करने के निर्देश दिए, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटकों के अनुभव को भी समृद्ध किया जा सके। उन्होंने विभाग को भविष्य में और नवाचार अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर वन विभाग से अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, पीसीसीएफ और हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स  वी. श्रीनिवास राव, पीसीसीएफ (वन्यजीव)  सुधीर कुमार अग्रवाल, पीसीसीएफ एवं निदेशक एसएफआरटीआई श्री तपेश झा , प्रबंध संचालक राज्य लघु वनोपज संघ श्री अनिल साहू , सीसीएफ (वन्यजीव) श्रीमती शातोविसा समझदार एवं जंगल सफारी के संचालक  धम्मशील गणवीर सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित रहे।

महावीर जयंती पर नॉनवेज प्रतिबंध बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त कर होगी कार्यवाही

0

महावीर जयंती पर नॉनवेज प्रतिबंध
10 अप्रैल को महावीर जयंती पर पालिका क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्र में मास -मटन प्रतिबंधित रहेगा lलेकिन इस बार यदि मांस- मटन बेचते पाया गया तो सख्त कार्रवाई होगी के निर्देश मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वारडेकर ने हेल्थ ऑफिसर एवं स्वच्छता निरीक्षक को दे दी है l मांस- मटन बिक्री पर प्रतिबंध की सूचना शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई है l इसमें संपूर्ण पालिका क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस -मटन विक्रय की दुकाने बंद रहेगीl इस आदेश के बावजूद किसी भी दुकान में मांस मटन बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है lऑफिसर एवं स्वच्छता निरीक्षक को दे दी है l मांस- मटन बिक्री पर प्रतिबंध की सूचना शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिका के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई है l इसमें संपूर्ण पालिका क्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस -मटन विक्रय की दुकाने बंद रहेगीl इस आदेश के बावजूद किसी भी दुकान में मांस मटन बिक्री करते पाए जाने पर सामग्री जप्त करने के साथ ही संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भी कार्रवाई का प्रावधान रखा गया है l

सरपंच संघ की हुई बैठक

0

बकावंड आज 8 अप्रैल को अटल समरसताभवन में सरपंच संघ की बैठक रखी गई। बैठक में जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के विषय में विचार विमर्श किया गया। इसके बाद जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे एवं उपाध्यक्ष तरुण पांडे से मुलाकात की गई।

इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर कश्यप, उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, फूलमनी कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, कोषाध्यक्ष धनपति नाग, संयोजक संरक्षक चंपा सूर्यवंशी, तिलोत्तमा मोर्य, कार्यकारणी सदस्य अर्जुन कश्यप, खगेश्वर कर्मा, धनपति भारती, आसमती बघेल, हरचंद कश्यप, जितेंद्र बघेल, रमैया कश्यप, मनीराम भारती, महेश कश्यप, लीलावती कश्यप, लखमु नेताम, हेमलता नाग, लक्ष्मी, तुलसी भारती एवं सभी सरपंच सउपस्थित थे।

सरपंच संघ की हुई बैठक

0

बकावंड आज 8 अप्रैल को अटल समरसताभवन में सरपंच संघ की बैठक रखी गई। बैठक में जिसमें विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं के विषय में विचार विमर्श किया गया। इसके बाद जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे एवं उपाध्यक्ष तरुण पांडे से मुलाकात की गई।

इस दौरान सरपंच संघ के अध्यक्ष रीमाधर कश्यप, उपाध्यक्ष गोपाल कश्यप, फूलमनी कश्यप, सचिव संतोष कुमार कश्यप, मीडिया प्रभारी नीलम कश्यप, कोषाध्यक्ष धनपति नाग, संयोजक संरक्षक चंपा सूर्यवंशी, तिलोत्तमा मोर्य, कार्यकारणी सदस्य अर्जुन कश्यप, खगेश्वर कर्मा, धनपति भारती, आसमती बघेल, हरचंद कश्यप, जितेंद्र बघेल, रमैया कश्यप, मनीराम भारती, महेश कश्यप, लीलावती कश्यप, लखमु नेताम, हेमलता नाग, लक्ष्मी, तुलसी भारती एवं सभी सरपंच सउपस्थित थे।

बाबा बालकदास के हाथों मुस्लिम युवक का सम्मान

0
  •  गौ सेवा करता है दल्ली राजहरा का अयान

दल्लीराजहरा संत बाबा बालकदास ने श्रीराम नवमी के अवसर पर गौमाता की सेवा करने वाले मुस्लिम युवक अयान अहमद को सम्मानित किया।

अयान अहमद ने कहा कि रामनवमी उत्सव समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में रामनवमी उत्सव समिति द्वारा मेरा सम्मान किया गया जिसके लिए में रामनवमी उत्सव समिति एवं किंग ऑफ दल्ली राजहरा विशाल मोटवानी का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। सनातन धर्म हमेशा से ही सर्वधर्म का सम्मान करती आई है।इसी कड़ी में डौंडी लोहारा पाटेश्वर धाम के प्रमुख बाबा बालक दास ने रामनवमी के अवसर पर शहर के मुस्लिम युवक अयान अहमद को उनकी गौ सेवा से प्रभावित होकर उनका सम्मान किया।

सम्मान से अभिभूत उक्त युवक अयान अहमद ने बताया कि बचपन से हम गाय की सेवा करते और उनको पालते आ रहे हैं। हमें गौ सेवा करके बड़ी खुशी होती है। बाबा ने मुझे सम्मान करके हमारे समाज को इस कार्य में आगे लाने के लिए प्रेरित करते रहने कहा है।मै बाबा बालक दास जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं।

MOST POPULAR

HOT NEWS